Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर प्रेमिका ने प्रेमी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिम बंगाल दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में रोजाना हत्या, दुष्कर्म और मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला कटवा के सर्कस मैदान इलाके का है, जहां एकतरफा प्रेम का अजीबों-गरीब मामला सामना आया है। यहां शादी का प्रस्ताव ठुकराने के बाद प्रेमिका ने पहले उसके गाल पर किस किया। उसके बाद से गोली मार दी। हालांकि प्रेमी बाल-बाल बच गया।


पुलिस के मुताबिक मनीषा खातून नाम की युवती ने बुधवार रात को करीब साढ़े 8 बजे कटवा सर्कस मैदान की एक गली में अपने प्रेमी को बुलाया। इस दौरान उसने युवक से कुछ देर बात की और शादी का प्रस्ताव दिया, लेकिन प्रेमी ने शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसके बाद प्रेमिका ने अपने प्रेमी को गोली मार दी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक बगान पाड़ा की मनीषा खातून का कटवा के केसिया माठपाड़ा के रहने वाले लाल चंद शेख से करीब 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

दहेज की मांग करने का आरोप


लोगों के मुताबिक दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण प्रेमी लालचंद शादी के लिए राजी नहीं हुआ। उसे लेकर दोनों के बीच विवाद पैदा हुआ था। वहीं प्रेमी लालचंद का कहना है कि उसकी प्रेमिका के साथ किसी और का अफेयर चल रहा था, जिसकी वजह से वो अलग हो गया था। इसके बाद प्रेमिका एक साल पहले कटवा छोड़कर चली गई थी और झारखंड में रहने लगी थी। हालांकि मनीषा बीते मंगलवार की रात झारखंड से कटवा के घर लौटी थी। प्रेमी लालचंद ने आरोप लगाया है कि मनीषा ने उसे सर्कस मैदान की एक गली में बुधवार रात साढ़े आठ बजे मिलने के लिए कहा। यहीं पर सुनियोजित फायरिंग हुई। गोली उसके प्रेमी की जैकेट में जा लगी और बाहर निकल गई। लाल चांद बाल-बाल बच गया। इसी बीच प्रेमिका तुरंत लापता हो गई।

जांच में जुटी पुलिस


गोलियों की आवाज से आसपास के लोग सहम गए। घटना की सूचना मिलते ही कटवा थाने की पुलिस पहुंची और प्रेमी लाल चंद को छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। फिलहाल युवक की स्थिति स्थिर है। वहीं लड़की के परिवार का दावा है कि मनीषा अपने बॉयफ्रेंड के साथ संबंध नहीं बनाना चाहती थी। इसके बजाय लालचंद ने उसे मजबूर कर दिया। लालचंद के पास बंदूक थी। किसी तरह वहां से गोली निकल गई। इस बीच कटवा थाना पुलिस ने आरोपी मनीषा खातून की तलाश शुरू कर दी है। इसके अलावा मनीषा को बंदूक कैसे मिली, उसके साथ कोई और था या नहीं और उसे क्यों गोली मारी इसकी जानकारी के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.