Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नदी में डूबने से विदेशी महिला समेत 2 इस्कॉन भक्तों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां मायापुर में नदी में डूबने से दो इस्कॉन भक्तों की मौत हो गई है। मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। उनके नाम लीला अवतार दास (उम्र 35) और मलय साहा (उम्र 21) हैं। लीला विदेश से आई थी। वो जन्म से चीनी नागरिक हैं। उनके शव मायापुर के बामुनपुकुर में गंगा घाट से बरामद किए गए। हालांकि इस मौत का रहस्य बढ़ता ही जा रहा है। 

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बुधवार शाम इस्कॉन मायापुर के एक कंप्यूटर कार्यकर्ता मलय साहा और उनके प्रसिद्ध विदेशी लीला अवतार ने बामुनपुकुर में गंगा घाट गए थे। वहां वे एक नाव पर सवार हुए। स्थानीयों के मुताबिक मलय साहा कंप्यूटर वर्कर थे और युवती गंगापार के किनारे किराए के मकान में रहती थी। दोनों मायापुर स्थित इस्कॉन के भक्त हैं। वे दोनों दोस्त थे। 

कुछ लोगों का कहना है कि उनके बीच प्यार था। कभी-कभी वे इलाके में घूमते थे। कई स्थानीय लोगों ने इन्हें देखा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वापस नहीं लौटने पर रात 10 बजे तलाश शुरू हुई, तो नाव के नीचे से कुछ शव बरामद हुए हैं। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक दोनों बुधवार शाम नौका विहार के लिए गए थे। उसी समय लीला असंतुलित होकर नदी में गिर गई। उसे बचाने के लिए मलय ने नदी में छलांग लगा दी। दोनों को ही तैरना नहीं आता था, जिसकी वजह से दोनों की मौत हो गई। 

पुलिस ने की थी तलाश शुरू

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की। रात साढ़े 10 बजे के करीब नदी के किनारे से विश्वरूप का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों की शव पर सबसे पहले नजर पड़ी थी। उसके कुछ देर बाद लीला का भी शव नदी में मिला।  बता दें कि मायापुर में इस्कॉन का वैश्विक मुख्यालय स्थित है। 

होली पर आते हैं बड़ी संख्या में भक्त

होली के मौके पर देश-दुनिया से बड़ी संख्या में इस्कॉन भक्त यहां आते हैं। एक इस्कॉन भक्त ने कहा कि महाप्रभु के आविर्भाव दिवस से पहले इस तरह की घटना से शोक व्याप्त हो गया है। प्रथम दृष्टतया इसे दुर्घटना ही माना जा रहा है, हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने नवद्वीप थाने की मायापुर चौकी से दोनों शवों बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए शक्तिनगर जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल नवद्वीप पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.