Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दहेज के लिए मना करने पर पति ने जिंदा जलाकर की पत्नी की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

देश में हत्या के मामले लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला पश्चिम बंगाल के आसनसोल का है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को घर में ही जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया। बदबू आने पर जब पड़ोसियों ने उससे पूछा कि क्या जल रहा है, तो उसने कहा कि वो मांस पका रहा हूं। पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने घर में झांककर देखा, तो महिला जलते हुए मिली। पुलिस के मुताबिक आसनसोल के जामुरिया के निघा क्षेत्र की रहने वाली कंचन नोनिया की शादी 2015 में आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के धेमोमेन कोलियरी के रहने वाले सुधीर नोनिया से हुई थी। 

गुरुवार को पड़ोसियों ने सुधीर के घर में कुछ जलता देखा। धुंए और बदबू के बारे में पूछने पर सुधीर ने बताया कि घर में खस्सी मीट बनाया जा रहा था, लेकिन जब पड़ोसी घर के अंदर गए तब पता चला कि वो कंचन के शरीर को जला रहा था। कुछ लोगों ने कंचन के जलते हुए घटना का वीडियो बना लिया। घटना में कंचन की मौके पर ही मौत हो गई। DCP डॉ कुलदीप एसएस ने बताया कि पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 

दहेज के लिए बेटी को मार डाला: परिजन

कंचन के परिवार के मुताबिक सुधीर ने शादी के दौरान 3 लाख रुपए दहेज मे लिए थे। सुधीर और उसके परिवार वालों ने कंचन पर दहेज लाने का दबाव डाला था। उसको 20 हजार रुपए का ब्लेजर चाहिए था। ये बात बेटी ने बताई थी। उसने कहा था कि अगर पैसे नहीं दिए तो ससुराल वाले जान से मार देंगे। ये सच साबित हुआ। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने कंचन के पति सुधीर, ससुर गुलाब नोनिया, सास मैना देवी और उसके दामाद अर्जुन नोनिया को अरेस्ट कर लिया है।

दूसरे कमरे में सो रहा था बेटा 

जानकारी के मुताबिक जिस समय महिला को जलाया जा रहा था। उस वक्त उसका डेढ़ साल का बेटा बगल के कमरे में सो रहा था। पुलिस का कहना है कि महिला अपने बच्चे को दूध पिला कर सोने के लिए दूसरे कमरे में छोड़ कर आई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया था।

पुलिस ने दी ये जानकारी

बताया जा रहा है कि महिला का पति बेरोजगार था। लड़के के पिता कोयला खदान में मजदूरी करते हैं। पुलिस की पूछताछ में सुधीर अपना मुंह नहीं खोल रहा। बार-बार वो यही जवाब दे रहा कि घटना कैसे हुई, हमें इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस पड़ोसियों से किए गए उसके दावे के बारे में भी सवाल कर रही है, लेकिन युवक कुछ नहीं बता रहा है। हालांकि पुलिस पूछताछ के बाद कुछ भी कहने की बात कह रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.