Media24Media.com: CG Crime

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label CG Crime. Show all posts
Showing posts with label CG Crime. Show all posts

CG Crime: डकैती की खबर निकली झूठी, तांत्रिक ने की थी ठगी, हुआ गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 CG Crime: प्रदेश की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी आदर्श नगर स्थित एक जमीन करोबारी के घर 20 लाख रुपये की डकैती की खबर झूठी निकली। पूजा अनुष्ठान कराने के नाम पर आरोपित विजय पांडेय ने ठगी को अंजाम दिया । वह खुद को वेदिक पंडित बताकर पूरी घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 14 लाख रुपये , सोने-चांदी के जेवर एवं दो स्कूटी को जब्त किया है। पुलिस ने आराेपित के विरुद्ध अवैध वसूली सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


गुढ़ियारी पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपित ने कारोबारी रवि केसरवानी की पत्नी स्वाति केसरवानी से कहा था कि उसका पति एक बड़ा तांत्रिक अनुष्ठान करवा रहा है, जिससे उसके दोनों बच्चे और उसकी मौत हो जाएगी। दोनों बच्चे और महिला को बचाने के लिए अनुष्ठान के नाम पर 30 लाख रुपये पूजा के लिए मांगे थे। उसके कहने पर ही महिला ने घर में रखे पति के पैसे उसे दे दिए और डकैती की झूठी खबर पुलिस को दी। आरोपित विजय ने महिला से कहा कि अगर राखी के पहले रुपये नहीं दिए गए तो सब कुछ गड़बड़ हो जाएगा। महिला ने डरकर शनिवार को घर में रखे 16 लाख रुपये और गहने अनुष्ठान के नाम पर दे दिए। उसे यह भी पता था कि महिला का पति नीद की गोली खाता है।

आरोपित ने रची ठगी की कहानी

आरोपित के बताए अनुसार महिला ने रविवार सुबह पुलिस की डायल 112 में घर में डकैती की सूचना दी। मौके पर पहुंची गुढ़ियारी पुलिस को महिला और उसके दोनों बच्चों ने बताया कि घर में रात तीन बजे चार चोर घुसे थे। सभी काला कपड़ा पहने हुए थे, जिसमें से एक व्यक्ति 6 फीट की हाइट का था। डकैतों ने महिला को रस्सी से बांधी और सारे रुपये और जेवर लेकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए डाग स्क्वायड और फोरेंसिक की टीम को बुलाया गया। जांच टीम बार-बार परिवार के सदस्यों के पास जाकर ही रुक जाती थी। इसके बाद जब पति और पत्नी से पूछताछ की तब यह बात सामने आई की। रवि केसरवानी की पत्नी स्वाति ने ही आरोपित के कहने पर डर से पैसे दिए थे।

CG CRIME : छोटे भाई की हत्या कर 2 साल पहले जेल से छूटा, अब चरित्र शंका पर पत्नी को उतारा मौत के घाट

No comments Document Thumbnail

 CG CRIME : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चरित्र शंका पर महिला की डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल दाखिल करा दिया है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।


मिली जानकारी के अनुसार कल दिनांक 27/05/2024 के सुबह थाना कापू क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डगभैना (टेलरपारा) में महिला की संदेहास्पद मौत की सूचना थाना प्रभारी कापू को मिली तत्काल थाना प्रभारी कापू अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । जहां गांव के राम कुमार कोरवा (45 साल) ने बताया कि उसका चचेरा भाई रतिया कोरवा उसकी पत्नी ललिता कोरवा के साथ डंडे से मारपीट, हत्या कर फरार है।

कापू पुलिस की टीम ने गांव में आरोपी रतिया कोरवा की पतासाजी कर हिरासत में लेकर थाना लाया गया । घटना के संबंध में रिपोर्टकर्ता राम कुमार कोरवा ने बताया कि इसका चचेरा भाई रतिया कोरवा ने करीब 12 साल पहले अपने सगे छोटे भाई डेमू राम कोरवा की हत्या कर जेल गया था जिसमें सजा काट कर करीब 02 साल पहले घर वापस आया । घर आने के बाद से रतिया कोरवा उसकी पत्नि ललिता पर चरित्र शंका कर हमेशा झगड़ा लड़ाई करता था । 26 मई को गांव में रतिया कोरवा की सगे भतिजी की शादी थी, शादी में रतिया कोरवा और ललिता कोरवा दोनों नहीं गये घर पर थे । इसी दरम्यान रतिया कोरवा उसकी पत्नी ललिता पर चरित्र शंका करते हुए घर में रखे बहंगा और डंडे से ललिता को मारपीट किया जिससे उसकी मौत हो गई है । रिपोर्ट पर आरोपी रतिया कोरवा के विरूद्ध अप.क्र. 67/2024 धारा 302 आईपीसी कायम कर आरोपी रतिया कोरवा पिता नान्ही राम कोरवा उम्र 40 वर्ष साकिन डगभौना (टेलरपारा ) थाना कापू जिला रायगढ़ को गिरफ्तार किया गया । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर जांच कार्रवाई के लिये कापू पहुंचे डीएसपी अभिनव उपाध्याय द्वारा आरोपी को घटनास्थल लेकर क्राईम सीन रीक्रिएशन कराया गया । इस दौरान पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर हत्या में प्रयुक्त कारी लकड़ी का बहंगा एवं सराई लकड़ी का डंडा व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य की जप्ती की गई है । आरोपी को आज हत्या के अपराध में रिमांड पर भेजा गया है ।

CG Crime : एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने की खुदकुशी, मचा हड़कंप

No comments Document Thumbnail

 CG Crime :  छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. थरगांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हथौड़ा और टंगिया से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को फांसी के फंदे से लटका लिया. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. वहीं पुलिस आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं.


मिली जानकारी के अनुसार, महासमुंद जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर स्थित सलीहा थाना क्षेत्र के ग्राम थरगांव (चादंन) में एक ही परीवार के 5 लोगों की एक आरोपी ने हत्या कर दी. उसके बाद हथियारे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

इस हत्याकांड में मृतकों के नाम हेमलाल, जगमती, मिरा और मिरा के पुत्र सहित दो मासूम हैं. वहीं हत्यारा मनोज साहू उर्फ पप्पू टेलर पड़ोसी बताया जा रहा है.

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के एसपी पुष्कर शर्मा ने इस मामले की पुष्टि की है. साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया है. इस मामले में जांच के बाद ही ज्यादा जानकारी मिल पाएगी.


CG CRIME : पति- पत्नी के विवाद के बाद थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा, TI पर लगा आरोप

No comments Document Thumbnail

  CG CRIME : दुर्ग में पति पत्नी के विवाद के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामला कोतवाली थाने तक पहुंचा। फिर कोतवाली थाने में जमकर बवाल हुआ है। महिला पक्ष ने थानेदार पर बदसलूकी और एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया थे। वहीं कोतवाली थानेदार ने महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शिकायत लेने की बात कही है।


दरअसल पूरा मामला राजीव नगर और खुर्सीपार के बीच का है। राजीव नगर दुर्ग निवासी परमानंद यादव का दो महीने पहले खुर्सीपार निवासी महिला से शादी हुई। शादी के कुछ दिन बाद से दोनो के बीच विवाद होने लगा। महिला अपने मायके खुर्सीपार में रहने लगी। बुधवार को महिला और उसकी मां कुछ महिलाओं के साथ राजीव नगर स्थित परमानंद के घर पहुंचे और दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ा कि मामला पुलिस तक पहुंचा। दोनों पक्ष थाने पहुंचे। कुछ देर में युवक का वकील भी थाने पहुंचा। वहीं थाने के बाहर लड़के पक्ष वालो के साथ कोतवाली थानाक्षेत्र के गुंडा बदमाश भी पहुंचे थे। फिर थाने में जमकर बवाल हुआ। खुर्सीपार से आए महिला पक्ष ने थाने में भेदभाव पूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया। जिसके बाद थानेदार महेश ध्रुव ने महिला आरक्षक को बुलवाकर महिला और उसकी मां को लॉकअप के सामने बिठा दिया।

वहीं खुर्सीपार से लड़की पक्ष वालो के साथ आए लोगो का कहना है कि परमानंद हमारी लड़की को ठीक से नहीं रखता, उससे मारपीट करता है। लड़के वालो के साथ कोतवाली थानाक्षेत्र के गुंडा बदमाश भी थाना पहुंचे थे। इसके साथ ही महिला के परिजनों ने पुलिस पर लड़के वालो का साथ देने और महिलाओं को धमकाकर लॉकअप के पास बिठाने की बात कही है।


CG CRIME : बीमा की राशि पाने दोस्त के साथ मिलकर कर दी पत्नी की हत्या

No comments Document Thumbnail

 CG CRIME : रविवार को बालोद जिले के तितुरगहन में बोरी में मिली महिला रमतरा निवासी 32 वर्षीय भिमेश्वरी की लाश मामले का पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया है। भिमेश्वरी की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति खिलावन साहू (40) व उसके दोस्त डिसूराम साहू (60) रामपुर (भखारा) ने किया। किसी को पता न चले इसलिए उसने अपनी पत्नी के शव को बोरी में भर खेत में फेंक दिया था। 


आरोपी पति खिलावन ने अपनी दूसरी पत्नी भिमेश्वरी का 3 लाख रुपए का बीमा करवाया था व उसी बीमा की राशि को पाने के लिए अपने दोस्त के साथ भिमेश्वरी की हत्या करने की योजना बनाकर उसकी हत्या कर दी। एएसपी अशोक जोशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का खुलासा किया।

आरोपी पति खिलावन साहू साल 2001 में अपने फूफू दीदी की हत्या के प्रकरण में सजा होने पर सेंट्रल जेल रायपुर में सजा काट चुका है। वहां पर पहले से मौजूद और हत्या के मामले में बंद कैदी ग्राम रामपुर निवासी डिसूराम साहू सेे उसकी मुलाकात हुई। दोनों की आपस में जान पहचान हो गई। साल 2009 में जेल से छूटकर वह खेती मजदूरी का काम करता था।

जानकारी के मुताबिक आरोपी खिलावन पहले से शादीशुदा बाल बच्चे वाला है। इसके बावजूद वर्ष 2012 में गांव में पड़ोस की रहने वाली भिमेश्वरी उर्फ छोटी साहू के साथ दूसरा विवाह किया। मृतका के 3 बच्चे हैं। शादी के कुछ साल दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन बाद में दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होने लगा। आरोपी खिलावन साहू ने पूछताछ में बताया कि उसने अपनी पत्नी का तीन लाख रुपए का बीमा कराया था। बीमा की राशि के लिए अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या करने की योजना बनाई। बीमा की राशि मिलने पर राशि को आपस में बाटने की बात हुई और हत्या कर दी।

मृतका के पति खिलावन ने अपने दोस्त डिसूराम को विश्वास में लेकर अपनी पत्नी की हत्या करने का प्लान बनाया। 4 मई को आरोपी के दोस्त डिसूराम ने फोन के माध्यम से मृतका को धमतरी बुलाया। बस स्टैंड से अपने दोपहिया वाहन में बैठाकर अपने गांव रामपुर के अपने खेत में लेकर गया। वहां पहले से खरीदे गए शराब को मृतका को पिलाकर नशा होने पर भिमेश्वरी के मुंह व नाक को दबाकर बेहोश कर दिया। फिर पत्थर को उसके सीने में पटककर हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद डिसूराम साहू ने फोन करके खिलावन को बताया कि उसने खेत में उसकी पत्नी की हत्या कर दी है। इसके बाद खिलावन ने डिसूराम को मृतका के शव को छुपाने के उद्देश्य से बोरी में भरकर अपने गांव के तरफ लाने के लिए कहा। तब आरोपी डिसूराम साहू ने एक पीले हरे रंग की यूरिया की बोरी में मृतका के शव को अपने वाहन में रखकर रामपुर से सनौद होते हुए खिलावन के गांव जा रहा था कि सनौद गुरुर मार्ग में तितुरगहन के आगे कई लोगों के खड़े होने और पकड़े जाने के डर से तितुरगहन गांव के पास सड़क में फेंककर वापस अपने गांव रामपुर आ गया। मृतका का मोबाइल, पर्स व दोपहिया वाहन को अपने घर में छुपाकर रखा था, जिसे पुलिस ने बरामद किया।


CG CRIME NEWS : पत्नी-पत्नी के बीच हुआ विवाद, जीजा ने कर दी साले की हत्या

No comments Document Thumbnail

CG CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में खाने के विवाद में एक युवक ने अपने साले को कुल्हाड़ी से काट डाला। बताया जा रहा है कि पत्नी-पत्नी के बीच में लड़ाई हो रही थी। इसी दौरान बीच-बचाव कर रहे साले पर सनकी जीजा ने वार कर दिया। इसके बाद खुद थाने आकर सरेंडर कर दिया। घटना कोतवाली क्षेत्र के तावरबाहरा की है।


जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली प्रभारी कृष्णा प्रसाद जांगड़े अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पता चला कि पंडरीपानी निवासी सनत कुमार ध्रुव तावरबाहरा में अपने जीजा बंशी लाल ध्रुव के घर कुछ महीनों से रह रहा था। आरोपी जीजा बंशीलाल गिरफ्तार।

सोमवार शाम करीब 6 बजे आरोपी बंशी लाल खाने को लेकर अपनी पत्नी से विवाद कर रहा था। इसी बीच उसने कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी को मारने की कोशिश की, तभी उनके झगड़े में बीच बचाव करने साला सनत कुमार आ गया।

साले को कुल्हाड़ी से काट डाला

पति-पत्नी के विवाद में साले का कूद पड़ना बंशी लाल को नागवार गुजरा और उसने गुस्से में कुल्हाड़ी से सनत (साले) की गर्दन के नीचे वार दिया। जिससे सनत चारपाई पर गिरा और उसकी मौके पर मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी बंशी लाल खुद सिटी कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

कोतवाली पुलिस फौरन उसे लेकर मौका-ए-वारदात पर पहुंची। जहां सनत की खून से सनी लाश पड़ी थी। कुल्हाड़ी भी मौके पर मिल गई, जिसमें खून के धब्बे लगे थे। सनत की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गरियाबंद जिला अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही आरोपी ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है।

CG CRIME : दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 CG CRIME :  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र की एक युवती को इंस्टाग्राम से प्रेम जाल में फंसाकर उसका अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शुभम चक्रवती (निवासी तांबामुंडा थाना फरसाबाहर जिला जशपुर) को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस को दी गई जानकारी में युवती ने बताया कि, उसका इंस्ट्राग्राम के जरिए से शुभम चक्रवती से संपर्क हुआ। दोनों बातचीत करने लगे और फिर उनका मिलना जुलना भी शुरू हो गया। युवक युवती से बात चीत के दौरान कहा कि मैं पसंद करता हूं और शादी करूंगा बोलकर माड़ो मेला दिखाने के बहाने रात्रि 10 बजे युवती के गांव मिलने आया। युवती को गांव के बाहर मिलने बुलाया जहां युवक ने युवती को सुनसान जगह पर लेजाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

जिसके बाद शादी का प्रलोभन देकर युवती को वही छोड़ कर चले गया। जिसके बाद युवती से शादी का वादा देकर अश्लील फोटो वीडियो बनाने का दबाव बनाने लगा जिसपर युवती दबाव में आकर अपना अश्लील फोटो वीडियो बनाकर उसके व्हाट्सएप भेज दिया। जिसके बाद आरोपी युवक द्वारा युवती को ब्लैक मेल करने लगा और बार बार संबध बनाने व दस हजार रुपए की मांग करने लगा। पीड़िता द्वारा रुपए नही देने पर आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो वीडियो को उसके परिजनों के मोबाइल पर वायरल कर दिया।

वही पीड़िता के रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 376,भाव दी 67(A) IT एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को पता तलाश करते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी युवक ने अपराध करना स्वीकार किया, फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, बोरी में टुकड़ों में खून से सनी मिली महिला की लाश, फैली सनसनी

No comments Document Thumbnail

 CG CRIME : छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ अपराध का सिलसिला जारी है। बालोद. जिले के अमलीडीही गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दो पैर, दो हाथ और सिर को बोरी में भरकर फेंका गया है. बॉडी के अन्य अवशेष नहीं मिले हैं. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुट गई है.


शव देख हत्या कर डेड बॉडी को जलाकर फेंकने की आशंका जताई जा रही है. बता दें कि बोरी में महिला की टुकड़ों में लाश अमलीडीही गांव के नहर के उपर कचड़े के ढेर पर दबाई गई थी. घटना की सूचना मिलते ही बालोद एडिशनल एसपी, फॉरेंसिक की टीम, बालोद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गोंदली नाले में मनरेगा के तहत काम चल रहा था। नाले में सफाई का काम चल रहा था, इसी दौरान नाले के किनारे बोरे में भरी  हुई महिला की लाश मिली। जली हुई लाश देखकर मजदूरों के होश फाख्ता हो गये। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गयी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। महिला के शरीर के कई टुकड़े में लाश को पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है।

पुलिस टुकड़ों में मिली लाश की कड़ी को जोड़ने की कोशिश कर रही है। पुलिस जांच के जरिये ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है, टुकड़ों में मिली लाश एक ही महिला की है या फिर हत्या एक से ज्यादा की हुई है। फिलहाल पुलिस टीम, फांरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड की टीम लेकर मौके पर पहुंची हुई है। घटना के बाद पुलिस के बड़े अफसर भी मौके पर मौजूद हैं।

गरियाबन्द में गांजा की सप्लाई करने वाली 3 महिला गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 CG CRIME : आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर जिला गरियाबन्द क्षेत्रांन्तर्गत् अवैध कारोबारियों (हीरा, गांजा, शराब, जुआ, सट्टा एवं वन्य प्राणी तस्करों पर) शिंकजा कसते हुये गांजा परिवहन करने वालों के ताक में पुलिस द्वारा निरंतर जागरूक होकर अवैध कार्यवाही रोकने हेतु पुलिस कप्तान अमित तुकाराम काम्बले के दिशा निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चन्द्राकर व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर बाजी लाल सिंह के मार्ग दर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक मैनपुर शिव शंकर हुर्रा द्वारा टीम गठित कर टाउन पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था।


आज दिनाँक को ज़रिए मुखबिर सूचना मिला कि 03 महिला संदेही के द्वारा NH130C ग्राम बोईरगांव के पास थैला तथा बैग में अवैध रुप से गांजा रखे बस का इंतजार करने की सूचना प्राप्त हुआ था। उक्त सूचना तस्दीक हेतु थाना से पुलिस टीम रवाना होकर मुखबिर द्वारा बताएं हुलिया के आधार पर तीन महिलाओं को संबंधित घटनास्थल में घेराबंदी कर पकड़ा गया।

महिलाओं के पास रखें थैला एवं ट्रॉली बैग के अंदर रखे सामान के संबंध में पूछताछ करने पर संतोष जनक जवाब नहीं देने पर समक्ष गवाहों के महिलाओं के थैला एवं ट्रॉली बैग का तलाशी लिया गया तलाशी के दौरान बैग एवं ट्रॉली बैग के अंदर रखे गांजा मादक पदार्थ पाया गया,

उक्त गांजा रखने के संबंध में पूछताछ करने पर किसी भी प्रकार का वैधानिक दस्तावेज नहीं होना बताया महिला पुलिस बल द्वारा महिलाओं की बारी-बारी से तलाशी लेने पर महिलाओं के बैग से 10 किलो ग्राम का अलग-अलग कुल 30 किलो ग्राम अवैध गांजा मादक पदार्थ रखना पाया गया कीमती लगभग 300000 ₹ एवं मोबाइल को समक्ष गवाहन के जप्त किया गया। उक्त महिला आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में तीनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मैनपुर शिवशंकर हुर्रा,ASI जोहन राम ध्रुव, ASI नकुल सिदार, आर. कोमल घृतलहरे, यादराम पटेल, जितेंद्र परिहार, शिवलाल तिर्की, महिला आर. धनेश्वरी साहू, नीलम यादव की सराहनीय भूमिका रही।

आरोपी का नाम

(1) सीमा खान पति जुबेर खान उम्र 40 साल साकिन बदुरहा टोला थाना बेरिया जिला बलिया (उ.प्र.)
(2) लक्ष्मी पति अजय कुमार मिस्त्री उम्र 32 साल साकिन बेरिया ,थाना बेरिया जिला बलिया (उ.प्र.)
(3) कमलावती देवी पति विष्वकर्मा साह उम्र 40 साल साकिन लक्ष्मीपुर पालपुर लालगंज थाना बेरिया जिला बलिया (उ.प्र.)

जप्त मशरुका
30 किलो ग्राम गांजा कीमती 03 लाख रु पए ।
03 नग मोबाइल

CG CRIME : नकली शराब बनाने वाले गिरोह का भांडाफोड़, आबकारी ने की बड़ी कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

 CG CRIME : खैरागढ़ पुलिस को नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने में बड़ी सफलता मिली है. भारी मात्रा में लगभग 450 लीटर नकली शराब का जखीरा पुलिस ने बरामद किया है. गातापार थाना क्षेत्र के ग्राम मुढ़ीपार में एक घर में नकली शराब बनाए जाने की सूचना मिली थी. जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना गातापार और साइबर सेल खैरागढ़ ने एसपी त्रिलोक बंसल के नेतृत्व में मुढ़ीपार के लालमाटी गांव में दबिश दी. मौके पर पुलिस को भारी मात्रा में नकली शराब, खाली बोतल, फर्जी लेबल और फर्जी होलोग्राम सहित बड़ी मात्रा में स्प्रिट मिला है. मौके से पांच आरोपियों के साथ एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों द्वारा शासकीय मदिरा दुकान में मिलने वाले देसी प्लेन शराब का हु ब हु नकल तैयार कर आस पास के क्षेत्रों में तस्करी किया जाता था।


पूरे मामले में आरोपी गेमेंद्र सेन और नन्दकिशोर सिन्हा खाली बोतलों की व्यवस्था किया करते थे. जिसे नाबालिक बालक के घर में छिपा कर रखा जाता था. जब खाली बोतलों की संख्या पर्याप्त हो जाती थी. तो आरोपीयों के द्वारा गोंदिया निवाशी हरीश नागपुरे को सूचित किया जाता था। जिसके बाद हरिश महाराष्ट्र से स्प्रिट की व्यवस्था करके मुढ़ीपार आता था जहां सभी आरोपी मिलकर स्प्रिट से नकली शराब को तैयार करते थे. 

खाली बोतलों में स्टिकर होलोग्राम और ढक्कन की हु ब हु नकल की जिम्मेदारी पांचवे आरोपी घनश्याम सिंह राजपूत पर थी. देशी प्लेन मदिरा तैयार होने के बाद सभी आरोपी मिलकर सप्लाई करके उससे अर्जित पैसों को आपस में बांटते लेते थे. फिलहाल पुलिस ने पांच आरोपियों सहित एक नाबालिक को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी त्रिलोक बंसल ने बताया कि नकली शराब बनाने में लेबल और होलोग्राम की व्यवस्था में और लोग भी हो सकते हैं. जिसकी जांच जारी है आगे पुलिस और भी बड़े खुलासे कर सकती है।

CG Crime: बेटे के प्याज मांगने पर भड़का पिता, टांगी से वार कर ली जान

No comments Document Thumbnail

 CG Crime: जशपुर के आस्ता थानाक्षेत्र के ग्राम करादरी से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक बुजुर्ग शख्स ने प्याज मांगने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद अपनी बहु के सामने बेटे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया. इस हादसे के बाद मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी ससुर किस्टोफर बेक के खिलाफ अपराध कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.


जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम विनोद बेक है. उनकी पत्नी विनीता कुजूर ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि घटना शनिवार की शाम करीब सात बजे की है. उस दौरान वह अपने घर में खाना पका रही थी. घर में प्याज नहीं होने की वजह से उनके पति विनोद पड़ोस में रह रहे माता-पिता के घर से प्याज लेकर आने की बात कहकर घर से निकले थे.

विनीता ने आगे बताया कि कुछ देर बाद उसके ससुर अजय बेक की डांटने की आवाज आई. यह सुनकर विनीता बाहर आई. उसने देखा कि उसके ससुर अजय बेक उसके पति विनोद को डांट रहे थे और उन्होंने हाथ में कुल्हाड़ी पकड़ रखी थी. देखते ही देखते अजय ने अपने बेटे विनोद पर कुलहाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया.

इस मामले पर जिला पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी ने विनोद बेक की हत्या होने की आस्ता थाना पुलिस को सूचना दी थी. इस सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर जांच के बाद हत्या का मामला दर्जकर आरोपी किस्टोफर बेक को गिरफ्तार कर लिया है.


CG Crime : खाना नहीं बनाने पर नाराज हुआ सनकी पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट…

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के थाना लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम पाकरगांव में कल 17 जनवरी को अधेड़ महिला की उसके ही पति ने डंडे से मारपीट कर हत्या किया गया है । घटना की सूचना मिलते ही लैलूगा पुलिस मौके पर पहुंची महिला की पहचान दुरपति सिदार (42 साल) के रूप में हुई है । पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया व आरोपित पति बलराम सिदार (45 साल) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।


बीते रात्रि थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगड़े को ग्राम पाकरगांव जूनापारा में एक महिला की उसके ही पति द्वारा डंडा से मारपीट कर हत्या किए जाने की सूचना मिली । थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत करा कर तत्काल अपने स्टाफ के साथ ग्राम पाकरगांव जूनापारा पहुंचे । जहां सरोज सिदार के घर अंदर उसकी मां दुरपति सिदार (उम्र 42 साल) मृत पड़ी थी । सूरज सिदार बताया कि 17 फरवरी के दोपहर अपने बाड़ी के प्याज फसल में पानी सिंचाई कर रहा था । शाम करीब 05.00 बजे घर तरफ से झगड़ा मारपीट की आवाज आने पर आकर देखा तो इसका पिता बलराम सिदार, इसकी मां दुरपति सिदार को खाना नहीं बनाने की बात को लेकर झगड़ा विवाद का डंडा से मारपीट कर रहा था।

सरोज सिदार जाकर बीच बचाओ का प्रयास किया तो इसका पिता बलराम सिदार उसे ही मारने पर उतारू हो गया । तब सरोज सिदार घर से भाग गया, थोड़ी देर बाद घर आकर देखा तो उसकी मां कमरे में लहूलुहान पड़ी हुई थी जिसके सिर, कनपट्टी पर चोट के निशान थे । इसका पिता बलराम सिदार घर से फरार था । महिला की हत्या के फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगडे अपने स्टाफ के साथ तत्काल आरोपी की पतासाजी में जुट गये और शीघ्र ही आरोपी बलराम सिदार पिता स्व. ननकी राम सिदार (उम्र 45 साल) को हिरासत में लिये जिससे पूछताछ करने पर घटना दिनांक के शाम पत्नी दुरपति सिदार के खाना नहीं बनाने की बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा विवाद होना और विवाद में पत्नी को डंडे से सिर, कनपटी में मारकर उसकी हत्या कर देना कबूल किया । आज सुबह लैलूंगा पुलिस द्वारा मृतिका के पुत्र सरोज सिदार के रिपोर्ट पर आरोपी बलराम सिदार पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

CG CRIME : बच्चे को दिन भर घुमाया, शाम को गला दबाकर किया हत्या, आपसी रंजिश में पड़ोसी ने ली जान

No comments Document Thumbnail

 CG CRIME : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में 9 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बच्चे के पड़ोसी ने ही उसकी हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने से पहले आरोपी बच्चे को अपने साथ घुमाता रहा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के उसरीबेड़ा का रहने वाला वेद वर्मा मंगलवार को अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इस दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला युवक नितेश कुशवाह (19) उसके पास पहुंचा। नितेश ने बच्चे को जगदलपुर घुमाने की बात कही और अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया। नितेश बच्चे को लेकर दिन भर शहर में घूमता रहा, उसे होटल में खाना भी खिलाया। इसके बाद वो अपने दोस्त हंसराज के साथ बच्चे को पल्ली नाके के पास ले आया। यहां देर शाम दोस्त के साथ मिलकर नितेश ने बच्चे का गला घोंट दिया। इसके बाद उसका गला भी रेता। हत्या के बाद बच्चे का शव वहीं फेंककर दोनों फरार हो गए।

जब वेद रात भर घर नहीं लौटा, तो परिजन ने उसे ढूंढ़ना शुरू कर दिया। बुधवार सुबह पल्ली नाके के पास उसकी लाश मिली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। वहीं, बच्चे की हत्या के बाद परिजनों ने शक के आधार पर पड़ोसी नितेश को पकड़ा। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में बच्चे के परिवार से पुरानी रंजिश का पता चला है।


CG CRIME : एकतरफा प्यार में छात्रा पर युवक ने धारदार हथियार से हमला

No comments Document Thumbnail

 CG CRIME : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले एकतरफा प्यार में युवक ने कॉलेज छात्रा पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। छात्रा को सिर और गले में गंभीर चोट आई है। आरोपी ने कॉलेज से लौटने के रास्ते में छात्रा को रोक कर उस पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्टूडेंट्स ने जमकर हंगामा किया।


कलारतराई निवासी युवती कोटा के निरंजन प्रसाद केशरवानी कॉलेज में इकॉनामिक्स की पढ़ाई कर रही है। इसी कॉलेज में ग्राम साजापाली का रहने वाला योगेश साहू भी पढ़ता है। 4 दिसंबर की शाम छात्रा कॉलेज से अपने सहेली के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान योगेश ने उसे रोक लिया। उसने पहले विवाद किया, फिर चापड़ से गले और पेट में कई बार वार कर भाग गया। सहेली ने इसकी जानकारी कॉलेज पहुंचकर छात्रों और प्रबंधन को दी।

हमले के बाद छात्रा खून से लथपथ पड़ी थी। जिसे कॉलेज स्टाफ और स्टूडेंट्स तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद सिम्स रेफर किया गया। कॉलेज के प्राचार्य ने कोटा थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के गांव में दबिश दी, लेकिन तब तक युवक वहां से भाग निकला था। पुलिस उसके दोस्तों और परिजन से पूछताछ कर संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है।


CG Crime : खून से लथपथ मिला मृत, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

 CG Crime : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले थाना क्षेत्र डौंडी के अवारी गांव के केवट पारा में खून से लथपथ एक युवक की लाश मिली है। लाश मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी भारी वस्तु से सिर पर वार करने से युवक की मौत हो गई।


जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम भाव सिंह गायकवाड है और उसकी उम्र लगभग 32 वर्ष है। युवक का शव उसके निवास से करीब एक किलोमीटर दूर गांव के ही निवासी धन सिंह नामक व्यक्ति के घर के ही पास होने की सूचना डौंडी पुलिस को मिली है। वहीं मृतक के खिलाफ लगभग एक साल पहले छेड़छाड़ का भी मामला दर्ज हो चुका है। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की तब्दीश में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक मृतक के सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या की घटना को अंजाम देने की आशंका लगाई जा रही है। जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की बात भी सामने आ रही है।

CG CRIME : मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड आर्मी जवान की हत्या, बदमाशों ने धारदार हथियार से किया हमला…

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बड़ी हत्या की वारदात हुई है. जहां रिटायर्ड आर्मी जवान की दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है रिटायर्ड फौजी मॉर्निंग वॉक पर निकला था तभी अज्ञात आरोपियों ने पीछे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया.


जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के करमडीहा गांव में रिटायर्ड फौजी की सरेराह हत्या कर दी गई है. रोजाना की तरह आर्मी से सेवानिवृत्त व्यक्ति मॉर्निंग वॉक पर निकला था. तभी अज्ञात आरोपियों ने पीछे से धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

CG CRIME : पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

CG CRIME : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पति-पत्नी की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की लाश पर गंभीर चोट के निशान हैं। उसका शव बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला, वहीं पति की लाश फांसी पर लटकी हुई मिली। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, पेंड्रा के शिकारपुर गांव में मोहिंदर रजक अपनी पत्नी प्रीति और 7 साल के बेटे के साथ रहता था। प्रीति रजक और पति मोहिंदर रजक दोनों सरकारी छात्रावास में दैनिक कर्मचारी का काम करते थे। उसके घर के बगल में ही उसके बड़े भाई का परिवार रहता है। मंगलवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। बुधवार सुबह 7 बजे के करीब जब बेटे की नींद खुली, तो उसने देखा कि बिस्तर पर मां की लाश थी। वहीं पिता का शव फांसी पर लटका हुआ था। बच्चे ने पड़ोस में रह रहे अपने बड़े पापा के घर पहुंच कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद बड़े भाई का परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

घटना की सूचना तुरंत पेंड्रा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों पति-पत्नी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला और उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच चल रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजहों का खुलासा हो सकेगा।


CG CRIME : मछली खाने को लेकर हुआ विवाद, बेटों ने कुल्हाड़ी मारकर की पिता की हत्या

No comments Document Thumbnail

रायपुर : अंबिकापुर में मछली खाने को लेकर हुए विवाद में दो बेटों ने मिलकर पिता की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भी मारने की कोशिश की लेकिन उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने दोनों आरोपी बेटों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें से एक नाबालिग है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम क्रांति प्रकाशपुर में रहने वाले कल्लू बखला (50 वर्ष) की पत्नी की मौत कुछ समय पहले हो गई थी। इसके बाद उसने गांव की ही एक विधवा महिला से शादी कर उसी के घर में रहने लगा। विधवा महिला के 2 बेटे और एक बेटी है। दोनों बेटे कबाड़ बीनने का काम करते थे, उन्हें नशे की भी बुरी लत है।

रविवार शाम को कुल्लू बखला घर में मछली लेकर आया था। इस दौरान पत्नी घर से बाहर गई हुई थी। बेटी ने मछली बनाई और दोनों मिलकर उसे खा रहे थे। इसी बीच दोनों सौतेले बेटे वहां पहुंचे और मछली खाने की मांग करने लगे। पिता ने मछली देने से इनकार कर दिया, तो दोनों खुद ही मछली निकालकर खाने लगे। इसी बात को लेकर दोनों सौतेले बेटों के साथ पिता का विवाद शुरू हो गया। इसके बाद दोनों बेटों ने मिलकर फावड़ा और कुल्हाड़ी से पिता के सिर और गले पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भाई अपनी सगी बहन को भी मारने के लिए दौड़े, लेकिन उसने घर से बाहर भागकर पुलिया के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई।

24 जुलाई को सौतेली बेटी सिटी कोतवाली पहुंची और पिता की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। इसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी दोनों सौतेले बेटों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक नाबालिग है। पुलिस ने आरोपी बेटे विकास उर्फ नन्नू बखला (20 वर्ष) के खिलाफ धारा 302, 34 के तहत केस दर्ज किया है, जबकि नाबालिग बेटे को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी विकास को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


CG CRIME : बाघ की खाल समेत चार शिकारी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

रायपुर । छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में बाघ के खाल की तस्करी करने वाले 4 तस्करों को साइबर सेल और बयानार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, टेमरू गांव में तस्कर बाग की खाल बेचने के लिए ग्राहक ढ़ूंढ़ रहे हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, बाघ के खाल की तस्करी करते कोंडागांव पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार खाल को बरामद किया है। पुलिस और साइबर सेल द्वारा आरोपियो के कब्जे से ’वन्य प्राणी बाघ खाल, दांत किमती करीबन 20 लाख रूपए, घटना में प्रयुक्त दो मोटर सायकल एवं 4 मोबाईल’ बरामद किया गया है।

तलाशी में उनके पास से एक पालिथीन में बाघ की खाल और दूसरे में बाघ के दांत व अन्य अवशेष मिले। आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 07/2023 धारा 09, 39(2), 51 वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972’ के तहत पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।


CG Crime: छत्तीसगढ़ में बैंक का ATM काटकर लाखों रुपये की लूट, लुटेरे पुलिस की पकड़ से दूर

No comments Document Thumbnail

CG Crime : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से बड़ी चोरी की घटना सामने आई है. चोरों ने एटीएम मशीन में सेंधमारी की है. बताया जा रहा यही कि बीती रात एटीएम में तोड़फोड़ कर लाखों रूपये की चोरी कर अज्ञात चोर फरार हो गए. इस घटना से पुलिस के गश्त में सवाल उठ रहे हैं. यह पूरा मामला हथबंद थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, हथबंद थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित निजी बैंक के एटीएम में चोरों ने तोड़फोड़ कर लाखों रुपये लेकर फरार हो गए. इस घटना से पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. बता दें कि कुछ माह पूर्व ही हथबंद थाना बना है और उसके बाद यह पहली बड़ी घटना है. इसके पूर्व में भी सिमगा थाना क्षेत्र में घटना हो चुकी है. जिसे काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने पकड़ा था.

इस घटना को पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा है, जो घटना की जांच मे जुटे हुए है. उप पुलिस अधीक्षक भाटापारा से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है. अभी बैंक के अधिकारी नहीं आये है. उनके आने के बाद पता चलेगा की एटीएम में कितना रूपये था. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.