Media24Media.com: सड़क हादसा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सड़क हादसा. Show all posts
Showing posts with label सड़क हादसा. Show all posts

भिलाई-3 में सड़क हादसा, युवती की मौत, बेकाबू बाइक सवार ने मारी ठोकर

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । प्रदेश के दुर्ग जिले के भिलाई-3 में फोरलेन सड़क पर तेज रफ्तार मोटर साइकिल की ठोकर लगने से आटो पकड़ने पैदल सड़क पार कर रही युवती की मौत हो गई। यह घटना आज साढ़े 11 बजे के लगभग बिजली कॉलोनी के पहले गेट के पास हुई। गतवा तालाब पार निवासी मृतका मीनाक्षी वर्मा ( 20 वर्ष ) भिलाई – चरोदा नगर निगम में भाजपा पार्षद व नेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा की बेटी है। मामले में पुलिस ने आरोपी मोटर साइकिल चालक को हिरासत में ले लिया है।


जानकारी के अनुसार मीनाक्षी वर्मा मेहंदी कोचिंग क्लास जाने घर से निकली थी। इसके लिए आटो पकड़ने वह बिजली कॉलोनी के पहले गेट से होकर फोरलेन सड़क को पार कर रही थी‌। डिवाइडर पर पैदल वालों के लिए छोड़ी गई जगह से सड़क पार करते समय दुर्ग से रायपुर की दिशा में तेज रफ्तार से जा रहे मोटर साइकिल चालक ने उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से सड़क पर खून बिखर गया और मौके पर ही मीनाक्षी वर्मा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची भिलाई-3 पुलिस ने शव को शास्त्री हास्पिटल सुपेला मर्च्यूरी भिजवा दिया।

मृतका मीनाक्षी वर्मा के पिता राम खिलावन वर्मा भिलाई – चरोदा नगर निगम में भाजपा से दो बार के पार्षद हैं। इस कार्यकाल में उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। मीनाक्षी 4 बहनों में तीसरे नंबर की है। सड़क हादसे में मौत की खबर सुनकर महापौर निर्मल कोसरे, पार्षद फिरोज फारुकी, चंद्र प्रकाश पाण्डेय, संजय बंछोर, तुषांत वर्मा, मुकेश अग्रवाल, सुधाकर बारले, रमेश वर्मा, उमेश बघेल, अशोक वर्मा, एस. वेंकट रमन, पप्पू वर्मा, सहित पक्ष व विपक्ष के अनेक पार्षद और संगठन के लोग पोस्टमार्टम के दौरान मर्च्यूरी में मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत, 23 लोग घायल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में दो वाहनों की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए. मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं मृतकों के परिजनों में गुस्सा है और वो मुआवजे की मांग कर रहे हैं.


गाड़ी में 40-50 लोग सवार थे

खबर है कि ये हादसा माजदा और पिकअप गाड़ी के भीच भीषण टक्कर होने की वजह से हुआ. हादसे के समय गाड़ी में 40-50 लोग सवार थे. बताया गया कि पिकअप गाड़ी में सवार लोग किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे कि तभी उनकी गाड़ी ग्राम कठिया के पास हादसे का शिकार हो गई. घायलों का बेमेतरा जिला अस्पताल, सिमगा स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है.

बता दें कि इससे पहले भी कई मौकों पर छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है.


गंभीर रूप से घायल लोगों को किया गया है एम्स रेफर

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास गांव के लोग मदद करने पहुंचे, वहीं मामले की जानकारी मिलते ही बेमेतरा थाना क्षेत्र की पुलिस भी वहां पहुंची. कलेक्टर रणवीर शर्मा एसपी रामकृष्ण साहू सहित जिले के सभी अधिकारी जिला अस्पताल बेमेतरा पहुंचे जहां घायलों के इलाज के लिए डॉक्टर को निर्देशित दिए गए. वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर एम्स में रेफर किया गया.

CG Road Accident :  ट्रक से टकराई बस, मौके पर 3 की मौत, 12 लोग घायल

No comments Document Thumbnail

 CG Road Accident :  छत्तीसगढ़ के बालोद जिलें आज फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें पहले से सड़क के किनारे खड़े ट्रक को यात्री बस ने जोरदार ठोकर मार दी। इस भयानक हादसे में बस में सवार तीन यात्रियों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। 


12 से अधिक यात्री गंभीर रुप से घायल हैं जिन्हें इलाज के अस्पाताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एसपी जितेंद्र यादव भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं। घटना गुरुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 की है।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक रायपुर से जगदलपुर की तरफ जा रही थी. इस दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई. इसके बाद नेशनल हाईवे 30 में एक्सीडेंट हुआ ट्रक सड़क किनारे खड़ा था. इस खड़े ट्रक से आज एक यात्री बस टकरा गई। वहीं, घटना के बाद से बस ड्राइवर और कंडक्टर फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।


अनियंत्रित होकर गहरी खाईं में जा गिरा ऑटो, 4 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल , CM भूपेश बघेल ने जताया शोक

No comments Document Thumbnail

जशपुर. जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जहां एक ऑटो करदना घाटी में अनियंत्रित होकर गहरी खाईं में पलट गया. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 2 गम्भीर रूप से घायल हैं. घायलों को उपचार के लिए अम्बिकापुर रिफर किया गया है.


एएसआई कमल राठिया ने बताया कि, घाघरा रोड में छतौरी कापुकोना के पास घटित हुई है. जहां करदना जाते वक्त ऑटो अनियंत्रित होकर 50 फ़ीट गहरे खाई में जा गिरी. इस हादसे में वाहन मालिक उसकी पत्नी समेत 4 लोगों की मौत हो गई है. घटना में गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को अंबिकापुर रिफर कर दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब सभी लोग शादी समारोह से ऑटो में सवार होकर करदना के लिए निकले थे, इस दौरान करदना घाटी में ऑटो अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरे खाईं में गिर गया. घटना में मौके पर ही तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के दौरान1 घायल बृहस्पति बाई की भी मौत हो गई, जबकि दिलेश्वर राम 8 साल और निर्मल तिग्गा 47 की स्थिति नाजुक होने पर उचित उपचार के लिए उन्हें अंबिकापुर रिफर कर दिया गया है.

बताया जा रहा कि, ऑटो मालिक बुधनाथ, पत्नी फूलमती और सेवंती की मौके पर मौत हो हुई है. वहीं बृहस्पति बाई ने जशपुर अस्पताल में दम तोड़ा है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले के ग्राम घाघरा और करदना के बीच छतौरी घाट में हुए हादसे में 4 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद और इस घटना में घायलों के बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।


सड़क हादसा ! आटो में जा घुसी तेज रफ्तार कार, दो हिस्सों में बंटा युवक का शरीर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राजधानी  में सोमवार की सुबह एक हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की माैत हो गई। बेतरतीब रफ्तार से सड़क पर भाग रही मिनी कूपर कार के चालक ने कांड किया। गाड़ी एक ऑटो से टकराई, इसके बाद युवक को कुचलकर फुटपाथ की रेलिंग तोड़कर झाड़ियों में जा घुसी। हादसा सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट के आस-पास हुआ।


ये हादसा भाटागांव बस स्टैंड के पास हुआ। रावणभाटा मैदान के किनारे एक सड़क भीतर बस स्टैंड को जाती है, यही हादसा हुआ। करीब 150 की स्पीड से आई ग्रे कलर वाली मिनी कूपर कार ने पहले ऑटो को ठोका, टक्कर इतनी भयावह रही कि ऑटो के सामने के हिस्से में अब कुछ बचा ही नहीं है। ऑटो चालक को चोट आने की बात सामने आई है। इसके बाद सड़क के किनारे आ रहे एक बस यात्री को कार ने बुरी तरह से कुचला, युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया।

पास ही बिजली सबस्टेशन होने की वजह से सड़क के किनारे लोहे की बाउंड्री है। इस जाली तो तोड़ते हुए गाड़ी भीतर झाड़ियों में जा घुसी। इस लग्जरी कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हाे चुका है। कार पूरी तरह से टूट-फूट चुकी है। कार के ड्राइवर के नशे में होने की बात सामने आ रही है। टिकरापारा थाने की पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है। इससे पूछताछ की जा रही है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, युवक के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।


सड़क हादसा ! ट्रक ने तीन बसों को मारी टक्कर, 13 की मौत, 50 से ज्यादा घायल , मुआवजे की घोषणा

No comments Document Thumbnail

सीधी । मध्य प्रदेश के सीधी जिले में चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत चुरहट-रीवा नेशनल हाईवे पर मोहनिया टनल के समीप ग्राम बरखड़ा के पास शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बसों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक की टक्कर से एक बस सड़क किनारे पलटकर गई, जबकि दो बसें अनियंत्रित होकर खाई में गिर गईं। इस हादसे में 13 लोगों की जान चली गई, जबकि 50 से अधिक लोगों के घायल हो गए। हादसा ट्रक का टायर फटने से हुआ। मृतकों में से आठ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि बाकी की मौत अस्पताल में हुई। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये आर्थिक सहायता की घोषणा की है। कांग्रेस नेता कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी हादसे पर दुख जताया।

दरअसल, रविवार को सतना में कोल समाज का महाकुंभ था, जिसमें केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेशभर से कोल समाज के लोग बसों से आए थे। रात में ये बसें कार्यक्रम समापन के बाद लोगों को लेकर वापस लौट रही थीं। रामपुर बघेलान और रीवा के रास्ते मोहनिया टनल से एक किलोमीटर दूर सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र में बरखड़ा गांव के पास तीन बसें कुछ देर के लिए रोकी गई थीं। यहां यात्रियों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। तीनों बसों से 50 से 60 लोग सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोहनिया टनल से कुछ दूरी पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों बसों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दो बसें 10 फीट गहरी खाई में गिर गईं। वहीं, एक बस हाईवे पर ही पलट गई। ट्रक सीमेंट से भरा था और टक्कर के बाद पलट गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में सीधी में ही थे। हादसे की सूचना मिलते ही वे आधी रात को घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद वे अस्पताल भी गए और घायलों से मुलाकात की। उनके साथ प्रदेश भाजपाध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे। इससे पहले सीधी कलेक्टर और एसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। सीधी सांसद रीति पाठक भी मौके पर पहुंचीं।

मुख्यमंत्री चौहान ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपए और साधारण घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने देर रात ट्वीट करते हुए कहा कि रात में सीधी जिले में हुई दुर्घटना में खड़ी बसों से ट्रक द्वारा टकराने के फलस्वरूप हुई जनहानि और रेस्क्यू प्रयासों की घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी प्राप्त की। प्रशासनिक अधिकारियों, नागरिकों और घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से विस्तृत विवरण जाना। दु:ख की इस घड़ी में हम सब साथ हैं। रीवा मेडिकल कॉलेज और संजय ग़ांधी अस्पताल में पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और घायलों के इलाज के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। हमारे घायल भाई-बहन शीघ्र पूर्णत: स्वस्थ हों, यही प्रार्थना करता हूं। सीधी में हुई दुर्घटना हृदय विदारक है। रीवा के अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। घायलों के इलाज की बेहतर से बेहतर व्यवस्था की गई है, फिर भी आवश्यकता पड़ने पर इलाज के लिए बाहर ले जाया जायेगा। हमारी पहली प्राथमिकता है कि घायलों के उपचार की बेहतर व्यवस्था करें। आवश्यकता पड़ने पर घायलों को एयर एंबुलेंस द्वारा भी अन्यत्र उपचार हेतु ले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जो साथी नहीं रहे, उनके परिजनों को 10-10 लाख की राहत राशि दी जाएगी। दिवंगत व्यक्तियों के आश्रित परिजनों को योग्यतानुसार शासकीय सेवा में लिया जाएगा। गंभीर घायलों को 2-2 लाख तथा सामान्य घायलों को 1-1 लाख की सहायता देने की व्यवस्था हम करेंगे। दिवंगत व्यक्तियों के परिवार की पूरी चिंता की जाएगी। संकट की इस घड़ी में हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा , 2 बच्चों और महिलाओं समेत 11 की मौत, 10 की हालत गंभीर

No comments Document Thumbnail

भाटापारा । देर रात बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। घटना बलौदाबाजार के अर्जुनी क्षेत्र की बतायी जा रही है। हादसे में 2 बच्चे भी शामिल हैं। ये हादसा पिकअप और ट्रक की टक्कर से हुआ है। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार बताये जा रहे हैं।


मिली जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 12 बजे बलौदाबाजार-भाटापारा मार्ग पर ट्रक और पिकअप वैन में भीषण टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गये ।  मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुनी से साहू परिवार एक परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खिलोरा गांव आये हुए थे।

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब परिवार के सदस्य खिलोरा से वापस अपने घर अर्जुनी लौट रहे थे, तभी DPWS स्कूल खमरिया के पास पिकअप वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 10 लोग घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है, वहीं अन्य घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 10 लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। मृतक सात लोगों के शव को भाटापारा पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया है, जबकि चार शव बलौदाबाजार पोस्टमार्टम हाउस में रखे गये हैं। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू का काम शुरू किया।


मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में 11 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया

रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार - भाटापारा मार्ग में बीती रात सड़क हादसे में ग्यारह लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस घटना के घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।


मातम में बदला खुशी का माहौल, बारातियों से भरी कार पलटने से 3 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

देश में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से सड़क हादसों की कई खबरें सामने आती रहती है। वहीं इन हादसों में रोजाना 100 से ज्यादा लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले का है, जहां मुलमुला थाना क्षेत्र में बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।  

 

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के मस्तुरी थाना इलाके के पचपेड़ी से बारात रविवार सुबह जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना इलाके के झूलनपकरिया गांव आई थी। बारात पहुंचने के बाद कुछ लोग दूल्हे की कार में बैठकर घूमने निकले थे। इसी दौरान पकरिया के जंगल के पास ये हादसा हो गया। आस-पास के लोगों का कहना है कि दोपहर के वक्त वे वहीं खड़े थे। उसी वक्त एक कार आई और रोड पर अनियंत्रित होकर 3 से 4 बार पलटी, जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। 

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आस-पास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद तीन घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है। जबकि शवों को पामगढ़ के अस्पताल में पीएम के लिए भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक कार में सवार सभी लोग नशे की हालत में थे। इधर, घटना के बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी। 

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे में जान गंवाने वाले तीनों ही युवक बिलासपुर के पचपेड़ी इलाके के ही रहने वाले थे। मृतकों की पहचान सुनील कुमार नायक (34), शिव कुमार नायक (45) और संतोष नायक (36) के रूप में हुई है। जबकि घायलों का नाम अभी नहीं पता चला सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मातम में बदली शादी की खुशियां, बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले भाई और उसके दोस्त की सड़क हादसे में मौत

No comments Document Thumbnail

देश में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से सड़क हादसों की कई खबरें सामने आती रहती है। वहीं इन हादसों में रोजाना 100 से ज्यादा लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के बालोद जिले का है, जहां सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। युवक अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने के लिए दोस्त के साथ निकला था। लौटने के दौरान उनकी बाइक पेड़ से जा टकराई, जिसके चलते ये हादसा हुआ है। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। 

हादसा डौंडी थाना क्षेत्र में हुआ है। पचेड़ा के रहने वाला दिलीप कुमार अपने दोस्त नवीन कुमार के साथ गुरुवार शाम को आस-पास के गांव में बहन की शादी का कार्ड बांटने गया था। दोनों कार्ड बांटकर वापस लौट रहे थे। इस बीच रात को करीब 11 बजे ठेमाबुजुर्ग गांव के पास उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि बाइक तेज रफ्तार में थी, जो अनियंत्रित हो गई और सीधे पेड़ से जा टकराई। 

गड्ढे में गिर गए थे दोनों युवक

पेड़ से टकराने के बाद गाड़ी और दोनों युवक बगल के गड्ढे में गिर गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। इधर, इस घटना की जानकारी लोगों को तब लगी, जब रोड से गुजर रहे लोगों ने रोड पर पड़ी हुई बाइक देखी। इसके बाद बगल के गड्‌ढे में देखने पर दोनों का शव दिखाई दिया। हादसे के बाद राहगीरों ने ही पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच करने पर दोनों की पहचान हुई है। 

रोजाना हो रहे सड़क हादसे

पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने बताया है कि दिलीप की बहन की शादी एक हफ्ते बाद होनी थी, जिसकी तैयारियां घर में चल रही थी। इसी शादी के लिए दिलीप कार्ड बांट रहा था। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव को परिजन को सौंप दिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में लगातार सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ रहा है, जिससे रोजाना 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। ऐसे में सरकार को सख्त यातायात नियम बनाने की जरूरत है, जिससे सड़क हादसों में कमी आ सके।

7 लोगों की मौके पर ही मौत

बता दें कि 19 जुलाई को मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे में हुए भीषण सड़क हादसे में 7 बारातियों की मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल हो गए। दरअसल,  मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात बारात चंदौसी से बहजोई क्षेत्र के छपरा गांव लौट रही बारातियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक बारात से लौटते समय बस खराब हो गई थी। वहीं देर रात करीब 1 बजे रोड किनारे खड़ी बस को दूसरी बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

निजी बस ने मारी बारातियों से भरी बस को टक्कर

बताया जा रहा है कि बारात जनपद संभल के छपरा गांव से आई थी। पुलिस के मुताबिक एक निजी बस ने बारातियों से भरी हुई बस को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान , वीरपाल (उम्र 60), हप्पू सिंह (उम्र 35), छोटे (उम्र 40),  राकेश सिंह (उम्र 30), अभय (उम्र 18), विनीत कुमार (उम्र 30) के रूप में हुई है, जो छपरा गांव के रहने वाले थे। जबकि भूरे (उम्र 25) कौआ खेरा गांव का रहने वाला था।

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजन को मिलेगा 2 लाख का मुआवजा, आठ गुना बढ़ाई गई राशि

No comments Document Thumbnail

हिट एंड रन मामले में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजन को अब 2 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की एक अधिसूचना में ये जानकारी दी गई है, जिसके मुताबिक मुआवजा एक अप्रैल से आठ गुना बढ़ाकर दो लाख किया जा रहा है। ऐसे मामलों में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को दी जाने वाली मुआवजा राशि भी 12,500 रुपए से बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई है। केंद्रीय मंत्रालय ने कहा है कि योजना का नाम 'हिट एंड रन' मोटर दुर्घटना योजना के पीड़ितों को मुआवजा 2022 होगा और ये एक अप्रैल 2022 से प्रभावी होगी। 

एक विज्ञप्ति के मुताबिक मंत्रालय ने रविवार को कहा कि 'हिट एंड रन' मोटर दुर्घटना के पीड़ितों को मुआवजा देने संबंधी अधिसूचना 25 फरवरी 2022 को जारी की गई है, जिसमें क्षतिपूर्ति राशि में बढ़ोत्तरी की गई है। ये राशि गंभीर रूप से घायलों के लिए बढ़ाकर 50 हजार रुपये और मौत के मामले में वर्तमान के 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दी गई है।मंत्रालय ने कहा कि ये योजना एक अप्रैल 2022 से क्षतिपूर्ति योजना, 1989 का स्थान लेगी। विज्ञप्ति में बताया गया कि मुआवजे के लिए आवेदन और पीड़ितों को भुगतान जारी करने की प्रक्रिया के लिए भी समयसीमा तय कर दी गई है।

हादसे में पैदल चलने वाले गंवाते हैं ज्यादा जान

सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 2020 में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अंदर 4178 सड़क हादसे हुए थे, जिसमें 1196 लोगों की मौत हुई और 3662 लोगों लोग गंभीर रूप से घायल हुए। वहीं 2021 में 4720 सड़क हादसे हुए, जिसमें 12 से 39 लोगों की जान गई और 4273 लोग घायल हुए। जानकारी के मुताबिक 16 हाई रिस्क स्थानों में से 10 एनएच-8-दिल्ली-हरियाणा दक्षिण पश्चिम बॉर्डर से प्रताप चौक, दिल्ली कंटोनमेंट, जीटीके रोड, वजीराबाद रोड, एमबी रोड, नजफगढ़ रोड, आउटर रिंग रोड, डॉक्टर केबी हेगडेवार रोड, रोहतक रोड, मथुरा रोड और रिंग रोड है, जहां हिट एंड रन के सबसे ज्यादा मामले हुए और इन स्थानों पर 10 मौतें प्रति किलो मीटर दर्ज की गई।

लगातार बढ़ रहा हादसों का ग्राफ

2021 में हुए सड़क हादसों में 1,206 हादसे बहुत घातक साबित हुए हैं। जबकि 2020 में 1,163 सड़क हादसे हुए थे। 2021 में पैदल चलने वालों का 497 सड़क हादसा हुआ है। जबकि पैदल सड़क हादसों में इसी साल 504 मौत हुई है। 2020 में 498 पैदल चलने वालों के सड़क हुए और 505 पैदल सड़क हादसों में मौत हुई है।

देश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे, अलग-अलग राज्यों में 20 लोगों की मौत, कई घायल

No comments Document Thumbnail

देश में सड़क दुर्घटना (Road accident increased in india) लगातार बढ़ता ही जा रहा है। देश के अगल-अलग राज्यों में हुए सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई घायल है। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कलेक्ट्रेट के सामने हुए सड़क हादसे में 2 युवक की मौत हो गई है। वहीं 2 युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चारों युवक एक ही बाइक में सवार होकर कलेक्ट्रेट से बस स्टैंड की रोड जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं बाइक में सवार 4 में से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि चारों युवक शहर के कुम्हारपारा के रहने वाले हैं। हादसे में बस के सामने के हिस्से को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

दीवाली की खरीदरी के लिए जा रहे थे दोनों

वहीं जांजगीर-चांपा में बाइक सवार पिता-पुत्र को एक टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में नंदलाल सतनामी का शरीर टुकड़ों में बंट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी तरफ उसका 20 साल का बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया है। इस हादसे के बाद टैंकर चालक भाग निकला है। हादसा सोमवार देर रात की है, जिसमें टैंकर की टक्कर से पिता की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल है। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टैंकर ने मारी टक्कर

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिता के शरीर के टुकड़े-टुकड़े होकर सड़क पर बिखर गए। हादसे के बाद टैंकर का ड्राइवर मौके से भाग निकला। इससे गुस्साए लोगों ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने लोगों को शांत किया। जानकारी के मुताबिकहसौद क्षेत्र के अम्लीडीह के रहने वाले नंदलाल सतनामी अपने बेटे रामनाथ के साथ दीपावली की खरीदारी करने के लिए सोमवार देर शाम निकले थे। बाजार से लौटने के दौरान रात करीब 8 बजे गांव के पास ही फैक्ट्री से फ्लाई ऐश लेकर जा रहे एक टैंकर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। 

हादसे के बाद शरीर के टुकड़े-टुकड़े

टक्कर लगते ही पिता-पुत्र उछल कर सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान नंदलाल टैंकर में फंस गया। ड्राइवर ने टैंकर रोकने की जगह उसकी स्पीड बढ़ा दी। इससे नंदलाल के शरीर के टुकड़े-टुकड़े होकर सड़क पर बिखर गए। इसके बाद टैंकर का ड्राइवर भाग निकला। ये भीषण हादसा देख आस-पास के लोग भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स के साथ ही तहसीलदार भी पहुंच गए। इसके बाद किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया गया। शव की इतनी बुरी हालत थी कि उसे काफी मुश्किल से उठाया जा सका।

चाय की दुकान में घुसा ट्रक, 6 की मौत 

वहीं यूपी के गाजीपुर जिले के अहिरौली सुरतापुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने दस ग्रामीणों को रौंद दिया। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर चाय की दुकान में घुस गया और वहां मौजूद दस लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य पांच गंभीर रुप से घायल हो गए।

सड़क हादसे में मां और 2 बेटियों की मौत 

वहीं राजस्थान  के पाली जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में 1 महिला समेत 2 बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 1 बेटी गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस के मुताबिक सड़क पर अचानक आए मवेशी को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जहां घायलों को जिले के सरकारी हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज के बाद जोधपुर में एडमिट कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

मैनपुरी सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर मामा ढाबा के पास हाईवे पर खड़े ट्रक में  एंबुलेंस घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एंबुलेंस में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल हो गया। ट्रक से भयंकर भिड़ंत में एंबुलेंस चालक वीरेंद्र सिंह निवासी मेडिकल कॉलेज कैंपस, मेरठ और युसूफ निवासी मुरादनगर, गाजियाबाद की मौत हो गई। वहीं संतोष कुमार निवासी निरहुआ थाना ठठिया जिला कन्नौज गंभीर रूप से घायल हो गया।  

एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत 

वहीं गुरुग्राम-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग 248 A पर मालब गांव के पेट्रोल पंप के पास एक ट्रॉले ने टेम्पो को टक्कर मार दी। हादसे में टेम्पो सवार 8 में से 6 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि मरने वाले सभी 6 सदस्य एक ही परिवार के थे। सभी अलवर के भिवाड़ी, चूहड़पुर ग्राम पंचायत के कुलावट गांव के रहने वाले थे। मृतकों में तीन महिलाएं सगे भाइयों की पत्नी हैं। एक चाची सास है। दो बच्चे हैं। परिवार के 2 सदस्य घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।

ट्रक और ट्रेलर में भिड़ंत, एक की मौत

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रेलर ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि क्लीनर घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घायल क्लीनर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

डोंगरगढ़ से लौट रही कार पुल से नीचे गिरी, 3 लोगों की मौके पर ही मौत, CM ने जताया दुख

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना (Road accident increased in Chhattisgarh) बढ़ता ही जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में रोजाना 10 से ज्यादा लोग सड़क हादसे में अपनी जान गंवाते हैं। ताजा मामला दुर्ग जिले का है, जहां डोंगरगढ़ से लौट रही टाटा सफारी पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल है। 2 घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक गाड़ी में 8 लोग सवार थे। सभी डोंगरगढ़ बम्लेश्वरी के दर्शन कर वापस रायपुर लौट रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ। फिलहाल मोहन नगर पुलिस जांच में जुट गई है। 


हादसे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है। उन्होंने इस घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।  जानकारी के मुताबिक एक कार में सवार 8 लोग  सुबह डोंगरगढ़ से लौट रहे थे। उरला दामाद पारा के पास कार अनियंत्रित होकर ब्रिज से नीचे गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर थी, जिन्हें तत्काल रायपुर रेफर किया गया है।

पुलिस के मुताबिक सभी यात्री रायपुर के अश्वनी नगर के रहने वाले थे। जो मां बम्लेश्वरी की दर्शन कर वापस रायपुर आ रहे थे। हादसे में वाहन चालक पुरेंद्र साहू समेत दो की मौत हो गई है। जिनकी पहचान अब तक नहीं हुई है। घटना के संबंध में जांच करने के लिए मोहन नगर की पुलिस जुटी हुई है।  सफर के दौरान अंडर ब्रिज उरला में गाड़ी की स्पीड ज्यादा होने की वजह से गाड़ी कंट्रोल से बाहर होकर ब्रिज के नीचे गिर गई। 

लोगों की लापरवाही बन रही हादसों का कारण

बता दें कि सड़क हादसों और इन हादसों में घायल लोगों को जल्द इलाज मुहैया करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने हर जिले के पुलिस को पेट्रोलिंग वाहन सौंपा है। साथ ही सड़क हादसों को कम करने और लोगों को जागरूक करने के लिए कई तरह के जागरुकता अभियान भी चलाएं जा रहे है, लेकिन लोगों की लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटना कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लोग अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट नहीं पहनते है, बल्कि पुलिस से बचने के लिए हेलमेट पहनते हैं। वहीं लोग हर काम जल्दी करना चाहते है, कई बार लोगों की यहीं जल्दबाजी सड़क हादसों का कारण बनता है।

साल दर साल बढ़ रहा आंकड़ा

बीते तीन साल के सड़क हादसों के रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने रिपोर्ट तैयार की हैं। वहीं साल 2016 से अगस्त 2020 तक के मौतों के आंकड़ों को देखा जाए तो हर साल सड़क हादसों होने वाले मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा हैं। बता दें कि कोरोना के मद्देनजर किए गए लॉकडाउन में सड़क हादसों की संख्या में कमी आई थी, लेकिन अनलॉक के बाद प्रदेश में सड़क हादसों की संख्या में लगातार तेजी आई है। अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में बीते साल के मुकाबले सबसे ज्यादा 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी सितंबर में हुई है।

रिपोर्ट: सड़क के गड्ढे बने लोगों के लिए काल, सिर्फ साल 2020 में हुए 3 हजार 564 हादसे

No comments Document Thumbnail

सड़कों में बने गड्ढे लोगों के लिए काल बनते जा रहे हैं। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संसद को बताया कि साल 2020 में गड्ढों के कारण देश में कुल 3 हजार 564 सड़क हादसे हुए हैं। हालांकि हादसे बीते पांच सालों में सबसे कम बताई गई हैं। 2016, 2017, 2018 और 2019 में गड्ढों के कारण सड़क दुर्घटनाओं की कुल संख्या क्रमशः 6424, 9423, 4869 और 4775 थी। गडकरी ने कहा कि उनके मंत्रालय ने चार कारकों के आधार पर सड़क सुरक्षा के मुद्दे को संबोधित करने के लिए एक बहु-आयामी रणनीति बनाई है, जिसमें शिक्षा, सड़कों और गाड़ियों दोनों की इंजीनियरिंग, एनफोर्समेंट और आपातकालीन देखभाल शामिल है।


साल 2019 में हुई कुल हादसों के बारे में बताते हुए गडकरी ने कहा कि आंकड़े 4 प्रतिशत घटकर 4,49,002 हो गए हैं। इनमें से, ओवरस्पीडिंग के कारण 3,19,028 दुर्घटनाएं हुईं, जबकि नशे में गाड़ी चलाने-शराब और ड्रग्स का सेवन करने से 12,256 दुर्घटनाएं हुईं। 2019 में गलत साइड-लेन अनुशासनहीनता, लाल बत्ती कूदने और मोबाइल फोन के इस्तेमाल के कारण दुर्घटनाओं की संख्या 24,431 थी; क्रमशः 4,443 और 10,522।

सड़क दुर्घटनाओं का कारण 

दुर्घटनाओं के कारणों के बारे में बात करते हुए मंत्री ने बताया कि ऑटोमोबाइल डिजाइन, अधिक गति, मोबाइल फोन का उपयोग, शराब के नशे में गाड़ी चलाना- शराब- नशीली दवाओं का सेवन, ओवरलोड वाहन, वाहनों की स्थिति और खराब रोशनी जैसे कई कारण हो सकते हैं। इनके अलावा अन्य फैक्टर्स में लाल बत्ती जंप करना, ओवरटेक करना, नगर निकायों की उपेक्षा, मौसम की स्थिति, चालक की गलती, गलत दिशा में गाड़ी चलाना, सड़क की स्थिति में खराबी, मोटर वाहन की स्थिति में खराबी, साइकिल चालक की गलती और पैदल यात्री की गलती शामिल हैं।

गडकरी ने दी जानकारी

गडकरी ने संसद को बताया कि योजना के स्तर पर सड़क सुरक्षा को सड़क डिजाइन का एक अभिन्न अंग बना दिया गया है और उनके मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर ब्लैक स्पॉट या दुर्घटना संभावित स्थान की पहचान और सुधार को उच्च प्राथमिकता दी है। मंत्री ने बार-बार सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व के बारे में बताया और ओईएम से अपने वाहनों को अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों से मेल खाने के लिए डिजाइन करने का भी आग्रह किया।

नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा सड़क हादसा

भारत में सुरक्षित यात्रा करने के लिए भारत सरकार ने लोगों की जीवन सुरक्षा के लिए यातायात के नियम ( Traffic rules) बनाए हैं, जिन नियमों का पालन करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है, लेकिन वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि इन्हीं यातायात के नियम की अनदेखी के कारण हुआ है।

यातायात के नियम

गति सीमा में चलना (Speed Control)

सड़क पर गाड़ी चलाने के लिए गाड़ी की एक गति सीमा निश्चित की जाती है, जिसके अंदर के ही रफ्तार से गाड़ी चलाना होता है, जैसे कई जगहों पर लिखा होता है 40 KM प्रति घंटा यानि वाहन की गति 40 के आस-पास ही होना चाहिए।

यातायात सिग्नल को फालो करना (Traffic Signal)

गाड़ी चलाते समय Traffic Signal का पालन करना बहुत ही आवश्यक होता है यानी हर रोड, हर चौराहे, हर गली, हर मोड़ के लिए Traffic Signal बने होते है, जिन्हें हर किसी को फालो करना चाहिए। सबसे ज्यादा तो लाल, पीला और हरे रंग के Traffic Signal होते है, जिनका लाल से मतलब रुकना, पीले सिग्नल से वाहन धीरे करते हुए रोक जाना, और हरे रंग के सूचक से चलना होता है। इन Traffic Signal को हर किसी को पालन करना चाहिए।

एकल मार्ग (One Way)

सड़कों में आने और जाने के लिए दो अलग-अलग रास्ते बने होते है, जिनमें एक तरफ से जाने के लिए तो दूसरी तरफ आने के लिए रास्ते बने होते हैं इसलिए जो रास्ते जिधर जाने के लिए बने हो उसी रास्ते के हिसाब से गाड़ी चलाना चाहिए।

ओवरटेक से बचे (Overtake the vehicle)

हर किसी को अपने गन्तव्य स्थान पर जल्दी पहुंचने की होड़ लगी रहती है, जिससे हर कोई गाड़ी की स्पीड अत्यधिक और ओवरटेक करना पसंद करते है जब भी वाहन चलाते समय किसी दूसरे वाहन से आगे निकलने की होड़ में एक दूसरे को टक्कर दे सकते है, ऐसे में जब भी बिना सिग्नल लिए बगैर कभी भी गाड़ी को ओवरटेक नहीं करना चाहिए

सुरक्षित यु टर्न लेना ( U-Turn With Safety)

अगर आप गाड़ी चलाते समय U-Turn लेना चाहते है तो थोड़ी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है तो ऐसे अगर यु- टर्न लेना चाहते है तो सबसे पहले अपनी वाहन सड़क के एकदम किनारे धीमा करके पीछे देखे की कोई दूसरी गाड़ी तो नहीं आ रही है. सबकुछ क्लियर होने के बाद ही अपना वाहन फिर से U-Turn ले। आपकी थोड़ी से सक्रियता बड़े से हादसे आपके साथ दूसरों का भी जान बचा सकती है।

जल्दबाजी नहीं आराम से निश्चित गति सीमा में वाहन चलाना

सावधानी हटी दुर्घटना घटी, ऐसे में कही भी यात्रा करने के लिए एक निश्चित रफ्तार के साथ ही गाड़ी चलाए और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें, क्योंकि ये जीवन अनमोल है जो अपनी सुरक्षा के प्रति परवाह करता है वह अपने परिवार की भी परवाह करता है। इसके अलावा यातायात के इन छोटे-छोटे नियमों पर भी ध्यान देना चाहिए।

यातायात के महत्वपूर्ण नियम (Very important Traffic Rules)

  • एम्बुलेंस को पहले रास्ता दे।
  • गलत तरीके से या निषेध जगह पर वाहन पार्किंग न करें।
  • वाहन चलाते समय दूसरे वाहन से रफ्तार की कॉपीटीशन न करें।
  • बिना कारण हॉर्न न बजाये।
  • Traffic Signal के मुताबिक गाड़ी चलाए।
  • गाड़ी चलाते समय हाथ के सिग्नल का भी उपयोग करें।
  • निश्चित और नियंत्रित गति से ही वाहन चलाए।
  • चौराहे, यु-टर्न, भीड़भाड़ वाले इलाकों में गाड़ी धीमी गति से ही चलाए।
  • सीट बेल्ट, हेलमेट का उपयोग जरुर करें, ये सभी चीजे हमारी सुरक्षित यात्रा के लिए ही बने होते है।
  • अपने वाहन से कही की भी यात्रा करने से पहले अपने ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के जरुरी कागजात अपने साथ जरुर रखें।
  • सुरक्षित यातायात के लिए हमेशा ISI मार्क का हेलमेट ही उपयोग करें।
  • वाहन सुरक्षित रूप से चलाए और राहगीरों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में चौकन्ने रहें।
  • ड्राइविंग करते समय आगे वाले वाहन से उचित दूरी बनाए रखें।
  • ड्राइविंग करते समय अपने पीछे वाले वाहन की स्थिति जानने के लिए रियर व्यू मिरर का इस्तेमाल करें।
  • हमेशा सड़क जेब्राकॉसिंग से ही पार करें।
  • हाईवे पर मिलने से पहले एक बार रूक कर दाएं देखकर ही मिले।
  • सुरक्षित यातायात के लिए ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें।
  • ट्रैफिक सिग्नल न तोड़े।
  • शराब पीकर या अन्य नशा कर ड्राइविंग न करें।
  • कम उम्र के बच्चे को ड्राइविंग के लिए प्रोत्साहित न करें।
  • बच्चों को सड़क पर खेलने के लिए अनुमति न दें।
  • दुपहिया वाहन पर तीन व्यक्ति न बैठाएं।
  • लालबत्ती को पार न करें।
  • स्कूल बस और आटो वेन जैसे गाड़ियों में क्षमता से ज्यादा न बैठाएं।
  • थकान या तनावग्रस्त होने पर ड्राइविंग न करें।
  • अवैध यात्री वाहनों में यात्रा न करें।

मातम में बदला खुशी का माहौल, दुल्हन की विदाई कराकर लौट रही कार को ट्रक ने मारी टक्कर, दूल्हा-दुल्हन सहित 6 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

देश में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से सड़क हादसों की कई खबरें सामने आती रहती है। वहीं इन हादसों में रोजाना 100 से ज्यादा लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला लखनऊ-दिल्ली बाईपास के पास की है, जहां मंसूरपुर बाईपास पर शनिवार को DCM ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार नोएडा निवासी दूल्हा-दुल्हन सहित 6 लोगों की मौत हो गई है। दोनों की दो दिन पहले शादी हुई थी। शादी के बाद सभी 6 लोग दुल्हन को विदा कराकर नोएडा ले जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान एक-एक कर सभी 6 लोगों ने दम तोड़ दिया। नोएडा के प्रभुपुरा थाना क्षेत्र के काछीपुर गांव निवासी धीरज की शादी बहराइच निवासी रिंकी के साथ दो दिन पहले हुई थी।





शादी के बाद परिवार के पांच लोग कार से विदा कराकर वापस नोएडा लौट रहे थे। जब उनकी कार रामपुर में सिविल लाइंस क्षेत्र में मंसूरपुर बाईपास के पास पहुंची तो सामने से आती DCM ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार चला रहे नोएडा निवासी राहुल की मौत हो गई। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया,जहां इलाज के दौरान धीरज और उसकी नवविवाहिता पत्नी रिंकी की मौत हो गई। इसके साथ ही कार में सवार भतीजा बब्लू, भीम, कुसुम की भी मौत हो गई। इस तरह कार में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई।


 उत्तराखंड में कुदरत ने फिर बरपाया कहर , बादल फटने से 3 की मौत, 4 लापता 


पुलिस ने परिजन को मामले की जानकारी फोन के जरिए दी, जिसके बाद देर शाम परिवार के कुछ लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद अस्पताल में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद SP शगुन गौतम ने भी मौका मुआयना किया। ASP संसार सिंह ने बताया कि DCM ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है।


मातम में बदला खुशी का माहौल


बाईपास पर हुए हादसे के बाद कई घंटों तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने  कार के नंबर के आधार पर पहले कार की पहचान की। पता चला कि यह कार नोएडा के प्रभुपुरा थाना क्षेत्र के काछीपुर गांव के राहुल की है। राहुल की शिनाख्त होने के बाद अन्य लोगों की पहचान हो सकी। पुलिस ने जब परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी तो मौके पर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।


7 लोगों की मौके पर ही मौत


बता दें कि 19 जुलाई को मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे में हुए भीषण सड़क हादसे में 7 बारातियों की मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल हो गए। दरअसल,  मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात बारात चंदौसी से बहजोई क्षेत्र के छपरा गांव लौट रही बारातियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक बारात से लौटते समय बस खराब हो गई थी। वहीं देर रात करीब 1 बजे रोड किनारे खड़ी बस को दूसरी बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।


निजी बस ने मारी बारातियों से भरी बस को टक्कर


बताया जा रहा है कि बारात जनपद संभल के छपरा गांव से आई थी। पुलिस के मुताबिक एक निजी बस ने बारातियों से भरी हुई बस को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान , वीरपाल (उम्र 60), हप्पू सिंह (उम्र 35), छोटे (उम्र 40),  राकेश सिंह (उम्र 30), अभय (उम्र 18), विनीत कुमार (उम्र 30) के रूप में हुई है, जो छपरा गांव के रहने वाले थे। जबकि भूरे (उम्र 25) कौआ खेरा गांव का रहने वाला था।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.