Media24Media.com: प्लेसमेंट कैंप

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label प्लेसमेंट कैंप. Show all posts
Showing posts with label प्लेसमेंट कैंप. Show all posts

SIS इण्डिया लिमिटेड, अनुपपुर एवं भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सहयोग से सुरक्षा सैनिको की होगी भर्ती

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जनपद पंचायत एवं प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया है कि शिक्षित बेरोजगार युवको को रोजगार उपलब्ध कराने के  लिए एस.आई.एस. इण्डिया लिमिटेड, अनुपपुर एवं भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली के परस्पर सहयोग से सुरक्षा सैनिको की भर्ती का कार्यक्रम 17 नवंबर से 23 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें चयनित अभ्यर्थियो को एक माह का आवासीय प्रशिक्षण रिजनल ट्रेनिंग एकेडमी अनुपपुर में देकर 65 वर्ष तक स्थाई नियुक्ति के साथ साथ बड़े औद्योगिक क्षेत्रो में पद स्थापित किया जायेगा।



एस.आई.एस. इण्डिया लिमिटेड के डिप्टी कमाण्डेट अभिषेक ने जानकारी देते हुए, बताया कि सभी विकास खण्ड कार्यालय पर सुबह 10 बजे से 4 बजे तक अलग अलग भर्ती तिथियों में चयन प्रक्रिया आयोजित की जायेगी। यह भर्ती मेला 17 नवंबर को धरसीवां जनपद, 18 नवंबर को तिल्दा जनपद, 21 नवबंर आरंग जनपद, 22 नवबंर को अभनपुर जनपद तथा 23 नवबंर को लाईवलीवुड कॉलेज रायपुर (जोरा) में आयोजित किया जायेगा। इस भर्ती के लिए 10वी पास इच्छुक अभ्यर्थी जिनकी न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी0, उम्र 21-35 वर्ष, वजन 56-96 किलोग्राम के बीच हो वही अभ्यर्थी इस के लिए पात्र होगें।

इच्छुक अभ्यर्थी 10वी, 12वीं की अंकसूची, गेजुएट की अंकसूची आधार कार्ड की फोटोकापी, एक फोटो और केवल चयनित अभ्यर्थी के लिए प्रोस्पेक्टस शुल्क 350 रूपये के साथ निर्धारित तिथि में ब्लॉक स्थल पर उपस्थित हो। चयनित अभ्यर्थीयों को स्थाई नियुक्ति के साथ-साथ 10 हजार से 15 हजार रूपये के मासिक मानदेय के साथ पी. एफ., ग्रेच्युटी, ई.एस.आई. द्वारा मेडिकल सुविधा, सालाना वेतन वृद्धि, प्रमोशन, बोनस, पेंशन जैसे अनेको अनेक सुविधायें देय होगी। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद कम्पनी द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। इस भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए शिक्षित बेरोजगार युवक मोबाइल नम्बर 79993-10954, 83180-20726 पर संपर्क स्थापित कर जानकी प्राप्त कर सकते है।

छत्तीसगढ़ के अलगग-अलग जिलों में प्लेसमेंट का आयोजन, इन पदों पर होगी भर्ती

No comments Document Thumbnail

जगदलपुर: जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले के सभी जनपद पंचायत में एसआईएस इंडिया लिमिटेड के सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाईजर के 550 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। 27 जून को लाईवलीहुड कॉलेज आड़ावाल जगदलपुर में सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक आयोजित किया जाएगा। सुरक्षा जवान हेतु योग्यता 10वीं पास, सुरक्षा सुपरवाईजर के लिए 12वीं पास, भर्ती अधिकारी पद हेतु शैक्षणिक योग्यता स्नातक, कम्प्युटर, डिप्लोमा, एनसीसी प्रमाण पत्र, शारीरिक ऊंचाई 168 सेंटीमीटर एनसीसी ’’सी’’ सर्टिफिकेट योग्यताधारी आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल जगदलपुर में सम्पर्क किया जा सकता है।

राजनांदगांव जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के तत्वाधान में एसआईएस इंडिया लिमिटेड अनूपपुर द्वारा सुरक्षा जवान, सुपरवाईजर के पद पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन जिले के विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में किया जा रहा है। जनपद पंचायत मानपुर में 4 जुलाई को, जनपद पंचायत मोहला में 5 जुलाई को, जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी में 6 जुलाई को, जनपद पंचायत डोंगरगांव में 7 जुलाई को, जनपद पंचायत छुईखदान में 8 जुलाई को, जनपद पंचायत  खैरागढ़ में 11 जुलाई को, जनपद पंचायत छुरिया में 12 जुलाई को, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ में 13 जुलाई को एवं जनपद पंचायत राजनांदगांव में 14 जुलाई को भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। सभी स्थानों पर प्रात: 10 बजे से शाम 4 बजे तक भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।

मालखरौदा में 27 जून को रोजगार पंजीयन शिविर  

जांजगीर-चांपा जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को सुविधा प्रदान की दृष्टि से शासकीय आई.टी.आई. मालखरौदा में रोजगार पंजीयन शिविर, पंजीयन मार्गदर्शन का आयोजन दिनांक 27 जून 2022 को किया जा रहा है। पंजीयन का कार्य प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक किया जावेगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में नया पंजीयन एवं नवीनीकरण का कार्य किया जावेगा। नया पंजीयन के लिए सभी युवाओं को च्वाईस सेंटर से ऑनलाईन कराकर सत्यापन के लिए अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता एवं जाति निवास आदि प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य होगा। रोजगार पंजीयन शिविर एवं पंजीयन मार्गदर्शन में भाग लेने के इच्छुक युवा अपने मूल प्रमाणपत्र और आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ स्वयं उपस्थित होकर रोजगार पंजीयन, नवीनीकरण, पंजीयन मार्गदर्शन में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा से संपर्क कर सकते हैं।

600 पदों में भर्ती के लिए 29 जून को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, इन पदों पर होगी भर्ती

No comments Document Thumbnail

सूरजपुर :  जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर के द्वारा 29 जून 2022 को कार्यालय परिसर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। युक्त शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजक SIS सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड सिंगरौली मध्य प्रदेश के द्वारा 600 रिक्त पदो के लिए भर्ती किया जाना है।

रिक्त पदों में सिक्योरिटी गार्ड के 500 रिक्त पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास या फेल, ऊंचाई 168 सेंटीमीटर, आयु 21 से 35 साल, पुरुष होना चाहिए जिसकी 1 माह की ट्रेनिंग मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होगी वेतनमान 10 से 13 हजार रुपए और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 100 रिक्त पदों के लिए 12वीं, स्नातक पास, उम्र 21 से 35 साल, पुरुष होना चाहिए, जिसकी 2 माह की ट्रेनिंग मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होनी हैं। जिसका वेतनमान 14 से 16 हजार रुपये होगा।

आप भी कर सकते हैं अप्लाई

इच्छुक ऐसे आवेदक जो उपरोक्त योग्यता रखते हैं वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंक सूची, निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड आदि की मूल प्रति और पासपोर्ट साइज की दो फोटो के साथ दिनांक को शिविर में उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

प्राचार्य वर्ग-1 और प्राचार्य वर्ग-2 की चयन सूची जारी 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और रोजगार विभाग के अंतर्गत प्राचार्य वर्ग-1 के 01 पद समेत प्राचार्य वर्ग-2/प्लेसमेंट अधिकारी/सहायक संचालक (तकनीकी) के 48 कुल 49 पदों के लिए चयन सूची जारी कर दी है। इसके लिए लिखित परीक्षा परिणाम 1 जून को जारी किए गए थे। इन पदों के लिए 143 अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु चिन्हित किए गए थे। 21 और 22 जून को पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया गया था।

लोक सेवा आयोग की बेवसाइट पर कर सकते हैं चेक

प्राचार्य वर्ग-1 के लिए 02 अभ्यर्थी अनर्ह पाए गए और प्राचार्य वर्ग-2 प्लेसमेंट अधिकारी-सहायक संचालक (तकनीकी) के लिए 03 अभ्यर्थी अनर्ह और 01 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जारी चयन सूची में प्राचार्य वर्ग-1 के लिए ईश्वरी प्रसाद साहू ने पहला स्थान और प्राचार्य वर्ग-2 प्लेसमेंट अधिकारी-सहायक संचालक (तकनीकी) के लिए दिनेश कुमार साहू ने पहला स्थान प्राप्त किया है। विस्तृत चयन सूची लोक सेवा आयोग की बेवसाइट www.psc.cg.gov.in पर देखी जा सकती है।

बेरोजगार युवाओं के लिए 20 से 27 जून तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, इस तरह करें अप्लाई

No comments Document Thumbnail

बस्तर जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विकासखंड स्तर पर 20 से 27 जून तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट कैंप में SIS इंडिया लिमिटेड के सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर के कुल 550 पद की भर्ती की जाएगी। इस में जनपद पंचायत बस्तर में 20 जून व जनपद पंचायत बकावण्ड में 21 जून को सुरक्षा जवान के लिए 10वीं पास युवाओं को अवसर दिया जा रहा है। इसी प्रकार 22 जून को सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 12वीं पास जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा के 23 जून को जनपद पंचायत तोकापाल में भर्ती अधिकारी पद के लिए स्नातक, कम्प्यूटर डिप्लोमा और एनसीसी प्रमाण पत्र धारी युवाओं को रोजगार अवसर दिया जा रहा है। इसमें योग्यता के रूप में 10वीं और 12वीं पास तथा ऊंचाई 168 सेमी है।


22 जून को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 

कांकेर जिला रोजगार कार्यालय परिसर में 22 जून को सुबह 11 बजे से शाम 03 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 160 रिक्तियों पर भर्ती किया जाएगा। प्लेसमेंट कैंप में सेक्युरिटी गार्ड के 50 पद, सेक्युरिटी सुपरवाइजर के 10 पद और फिल्ड ऑफिसर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जायेगा, जिसकी सूचना फोन के माध्यम से आवेदक को दिया जाएगा।

डाटा एंट्री ऑपरेटर कोर्स में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण 

वहीं कांकेर जिले के बेरोजगार युवकों के भविष्य को बेहतर बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए उपलब्ध संसाधन और रोजगार की संभावनाओं से युवाओं को सक्षम बनाने लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में कौशल विकास योजनांतर्गत 30 सीटों में डोमेस्टिक डाटा एन्ट्री ऑपरेटर कोर्स में निशुल्क रहवासी प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में 17 जून को सुबह 11 बजे से सायं 04 बजे तक प्रशिक्षण के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया गया है। जिले के ऐसे युवा जो 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के हैं और प्रशिक्षण से जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं वे कक्षा 10वीं की अंकसूची, आधार कार्ड, 03 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में काउंसलिंग में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

बेरोजगार युवाओं के लिए 22 जून को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 465 पदों पर होगी भर्ती

No comments Document Thumbnail

कोंडागांव स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के मुताबिक 465 पदों पर भर्ती के लिए 22 जून 2022 को जिला रोजगार द्वारा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन लाईवलीहुड कॉलेज भवन खूटडोबरा रोड़ डोंगरीपारा कोण्डागांव में किया जाएगा, जिसमें प्रदेश स्तरीय कार्यों के लिए अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर में मार्केटिंग के 05 पदों (स्नातक उत्तीर्ण और एक साल का अनुभव), सिक्यूरिटी गार्ड के 50 पदों (8वीं उत्तीर्ण), एजेंट के 10 पदों (8वीं उत्तीर्ण)  और रायपुर कार्यक्षेत्र हेतु हेड वुड्स सिक्यूरिटी सर्विसेस रायपुर में सिक्यूरिटी गार्ड के 300 पदों (10वीं उत्तीर्ण), सिक्यूरिटी एडवाइजर के 100 पदों (स्नातक उत्तीर्ण) पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होकर इसमें शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोण्डागांव में सम्पर्क किया जा सकता है।

रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी प्राचार्यों, प्रधानपाठकों और संकुल समन्वयकों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि अध्ययनरत सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। इसके लिए आवश्यक है नये शैक्षणिक सत्र के 16 जून से ही अध्यापन कार्य और प्रायोगिक कार्य प्रारंभ किया जाए। विद्यालय के कक्षों को जन सहयोग से आकर्षक और कलरफुल बनाया जाए।

प्रारंभिक रोडमैप तैयार करने के निर्देश

उन्होंने कहा है कि संस्था प्रमुख और प्रत्येक शिक्षक 31 जुलाई तक का प्रारंभिक रोडमैप तैयार करें कि बच्चों को किस तरह और क्या-क्या अध्यापन, अभ्यास कराएंगे, ताकि बच्चों की सीखने व समझने की दक्षता बढ़ाई जा सके। निशुल्क पाठ्यपुस्तक और गणवेश संबंधित वितरक एजेंसी से प्राप्त होते ही तत्काल बच्चों को उपलब्ध कराया जावे। गरम पका हुआ मध्यान्ह भोजन पहले दिन से ही प्रदाय किया जाए। उन्होंने सभी शिक्षकों को कक्षानुरूप हिन्दी और अंग्रेजी और गणितीय कौशल सीखाने के साथ-साथ बच्चों के मूल्यांकन पर भी पर भी जोर देने को कहा है।

15 जून तक रोजाना प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 500 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव जिला रोजगारऔर स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से 15 जून 2022 तक रोजाना कार्यालयीन समय में बड़े पैमाने पर प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार कार्यालय तहसील परिसर राजनांदगांव टेक्नोटॉस्क प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आरोहण बीपीओ सेंटर टेड़ेसरा में कस्टमर सर्विस एसोसिएट पद के 500 पदों की भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। उप संचालक रोजगार ने बताया कि आवेदकों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटो और आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य हैं। आने जाने का मार्ग व्यय देय नहीं होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र और रोजगार पंजीयन कार्ड के साथ निर्धारित तिथि-स्थल पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है।

दंतेवाड़ा जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, सहायक संचालक, कौशल विकास प्राधिकरण के सामूहिक तत्वाधान से 10 जून 2022 दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज में किया जा रहा है। अनविका कैफे एण्ड रेस्टोरेंट में वेटर, हाउस कीपिंग, हेल्पर किचन, कैप्टन और सीताराम क्लॉथ स्टोर्स में सपोर्ट स्टॉफ की रिक्तियां प्राप्त हुई है. इच्छुक आवेदक/आवेदिका सुबह 11 से 3 बजे तक निर्धारित स्थल पर अपनी समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, एक सेट छायाप्रतियां, एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ समेत उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते हैं। चयनित आवेदकों का कार्यक्षेत्र अनविका कैफे एंड रेस्टोरेंट बाईपास रोड चितालंका दंतेवाड़ा और सीताराम क्लॉथ स्टोर्स मेन रोड फरसपाल चौक दंतेवाड़ा होगा। ये आयोजन पूरी तरह निशुल्क है।

बस्तर में भी प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 

वहीं बस्तर लाईवलीहुड कॉलेज आड़ावल, जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जगदलपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 10 जून को सुबह 11 बजे से रखा गया है। प्लेसमेंट कैंप में साक्षात्कार के आधार पर कस्टमर सेल्स ऑफिसर, फिल्ड एक्सीक्यूटिव, एसेम्बली ऑपरेटर मोबाइल, होम नर्सिंग केयर, ऑटोमोटिव मेनुफैक्चरिंग टेक्निशियन, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, कारपेंटर, सिक्योरिटी गार्ड और रिसेप्सनिस्ट के पदों पर नियोक्ताओं के द्वारा चयन किया जाएगा। 

इन पदों पर होगी भर्ती

वहीं आगामी प्रशिक्षण के लिए सिक्योरिटी गार्ड, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, जेसीबी ऑपरेटर टैक्सी ड्राइवर, बंबू हेंडिक्राप्ट, सेरीकल्चरीस्ट-टसर सिल्क रिलर और वेल्डिंग कोर्स के लिए काउंसलिंग भी की जाएगी। इच्छुक अम्मीदवार अपना आधार कार्ड, जाति-निवास और शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों के साथ 10 जून सुबह 11 बजे लाईवलीहुड कॉलेज आड़ावाल जगदलपुर में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। 

शिक्षित बेरोजगारों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 9 मई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने 9 मई को प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। इस कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजकों रेपिडो रोपन ट्रांसपोर्टेशन सर्विस  द्वारा बाइक राइडर के 500 पदों पर न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती की जाएगी। जिसके लिए आवेदक के पास स्वयं का दुपहिया वाहन, RC बुक, लाइसेंस, आधार कार्ड, स्मार्ट फोन, पेन कार्ड और बैंक पासबुक होना अनिवार्य है।

इसी तरह बुक कार्गो वी-कार्ट व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा फील्ड सेल्स एक्सीक्यूटीव के 20 पदों पर और आईटीएम एजुकेशन एकेडमी, रायपुर द्वारा रिलेशनशीप मैनेजर के 75 पदों पर स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए 18 हजार मासिक वेतन निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए योग्य और इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि और स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं। प्लेसमेंट कैंप के दौरान आवेदक को सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।

छत्तीसगढ़ के बेरोजगारी दर में गिरावट

बता दें कि छत्तीसगढ़ में उद्यम, रोजगार और अर्थव्यवस्था की स्थिति अब और ज्यादा बेहतर होने लगी है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी यानी CMIE की ओर से जारी किए गए बेरोजगारी के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक मार्च महीने में छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर 0.6 प्रतिशत पर पहुंच गई। ये देशभर में सबसे कम बेरोजगारी दर है। इसका ये मतलब है कि छत्तीसगढ़ में काम करने की उम्र वाले 100 लोगों में से 99.4 लोगों के पास कोई न कोई रोजगार मौजूद है। जबकि मार्च में ही देश में बेरोजगारी दर 7.5 प्रतिशत रही।

कम बेरोजगारी वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ अव्वल

सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में एक बार फिर विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल ने पूरे देश में अपनी सफलता का परचम बुलंद कर दिया है। आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ 0.6 प्रतिशत के साथ देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में अव्वल है। राज्य सरकार के नीतिगत फैसले और बेहतर कार्यप्रबंधन से लगातार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे राज्य की बेरोजगारी दर में लगातार गिरावट आ रही है। 

छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका

No comments Document Thumbnail

रायपुर में 21 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर जिला रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। रायपुर रोजगार उप संचालक ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र (First Accurate Home Care Raipur) द्वारा 100 पदों पर भर्तियां की जाएगी। इन पदों के लिए ऐसे आवेदक जिनकी वांछित योग्यता 10वीं या उससे ज्यादा हो वो इस प्लेसमेंट कैंप की साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं। इन पदों के लिए वेतन 7 से 10 हजार तक देय होगा। 


प्लेसमेंट कैंप में सम्मिलित होने के लिए आवेदक अपने साथ समस्त शैक्षणिक-तकनीकी योग्यता के प्रमाण-पत्र के साथ निवास-जाति-रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण-पत्र- आधार कार्ड और बायोडाटा समेत दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ प्लेसमेंट के लिए निर्धारित तिथि-स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं।

धमतरी में भी प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 

धमतरी जिला रोजगार स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से 21 अक्टूबर को प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि सुबह 11 से शाम चार बजे तक कम्पोजिट भवन के कमरा नंबर 45 में आयोजित इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र नियोजकों द्वारा कुल 105 पदों पर भर्तियों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। इनमें SBI लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा लाइफ मित्र के कुल एक सौ पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। 

इन दस्तावेजों के साथ हो सकते हैं शामिल

इसके लिए 18 साल से ज्यादा आयु वर्ग के 12वीं और कॉमर्स विषय में स्नातक के आवेदक शामिल हो सकते हैं। इसी तरह DP देवांगन एंड कम्पनी द्वारा फायर सेफ्टी फील्ड सुपरवाइजर के तीन पदों के लिए 12वीं पास और 20 साल से ज्यादा आयु वर्ग के आवेदकों का साक्षात्कार लिया जाएगा। नियोजक ओरीजिन द्वारा कारपेंटर के कुल दो पदों पर भर्ती के लिए दसवीं और 12वीं पास, 20 साल से ज्यादा आयु के आवेदकों का साक्षात्कार लिया जाएगा। प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए आवेदक अपने साथ सभी शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता, निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा-दो पासपोर्ट साइज के फोटो के साथ नियत तिथि और समय में उपस्थित हो सकते हैं।

कांकेर में 23 को प्लेसमेंट कैंप  

आजादी का अमृत महोत्साव 75वें वर्षगाठ के अवसर पर महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन  23 अक्टूबर को सुबह 11 से 03 बजे तक किया जाएगा। निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 42 रिक्तियों के आधार पर भर्ती किया जाएगा, तकनीकी और गैर तकनीकी श्रेणी के पद शामिल है, जिसमें सेल्समेंट के 16 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 03, वाहन चालक के 01, मैकेनिक के 06, सुपरवाइजर के 01 और हेल्पर के 05 पदों पर भर्ती किया जाएगा। इच्छुक आवेदक कैंप में उपस्थित हो सकता है। चयन की सूचना फोन के माध्यम से दिया जाएगा।

बेरोजगारों को मिला रोजगार के नए अवसर

बीजापुर जिले के शिक्षित युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित निजी संस्थानों में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के तत्वावधान में जिला कौशल विकास प्राधिकरण और जिला रोजगार ने 13 अक्टूबर को RGSM ऑडिटोरियम में एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया था। सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण गौरव पांडेय ने बताया कि इस मेले के माध्यम से 181 पदों के विरुद्ध 312 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 100 पद अन्य राज्यों में नियुक्त के लिए और 81 पद जिले के लिए प्रस्तावित था।

25 युवाओं की नियुक्ति

अन्य राज्यों में कार्य करने वाले पदों के विरुद्ध 60 आवेदकों नें आवेदन किया इच्छुक उम्मीदवारो की जानकारी वहां के प्रतिष्ठानों को दे दी गई है। वहीं जिले के लिए प्राप्त आवेदनों के आधार पर 25 युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल चुका है, जिसमें कम्प्यूटर टीचर,रिसेप्शनिस्ट, सिविल इंजीनियर, कार मैकेनिक, लेथ आपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, कम्प्यूटर आपरेटर, सेल्सपर्सन, बाइक मैकेनिक, हेल्पर ड्राइवर जैसे पदों पर नियुक्ति की जा चुकी है।वहीं मेले में शिक्षित 91 युवा-युवतियों ने कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने की इच्छा जाहिर की है, जिसे आगामी दिनों में उनके योग्यता और रूचि अनुसार प्रशिक्षण प्रदान कराया जाएगा।

बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, 28 और 30 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 2321 पदों पर होगी भर्ती

No comments Document Thumbnail

कांकेर जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 28 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा तकनीकी और गैर तकनीकी श्रेणी के कुल 241 रिक्तियां के आधार पर भर्ती किया जाएगा, जिसमें DG टेक्निकल के 03 पद, फायर मेन के 20 पद, सिक्योरिटी गार्ड के 150 पद, वाहन चालक के 10 पद, सेल्समेन के 05 पद, कम्प्युटर ऑपरेटर के 01 पद, टेलीकॉलर के 02 पद, सेक्रेटरी सुपरवाइजर के 10 पद और शिशु मित्र एजेंट के 40 पदों पर भर्ती किया जाएगा।



जिला रोजगार अधिकारी BR ठाकुर ने बताया कि इच्छुक आवेदक इस प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होकर अपना पूरा बायोडाटा के साथ कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना फोन के माध्यम से आवेदक को दिया जाएगा।


 30 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 


निजी क्षेत्र की रिक्तियों में प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के लिए रायगढ़ में 30 जुलाई 2021 को सुबह 10.30 बजे से ITI में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इसके लिए रिम्स ग्रुप नागपुर, पंजीकृत कार्यालय ग्राउंड फ्लोर नं. 1-11 नीलगिरी अपार्टमेंट कोरडी रोड मानकपुर, नागपुर (महाराष्ट्र)से रिक्तियों की प्राप्ति हुई है। जिनमें टेक्नीशियन 80 पद के लिए शैक्षणिक योग्यता-इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, रेफ्रीजरेटर एंड एयरकंडीशनिंग, टेक्नीशियन 80 पद के लिए शैक्षणिक योग्यता-फीटर, टर्नर, वेल्डर, हेवी मोटर व्हीकल, मशीनिष्ट और डीजल मैकेनिक सहित स्टोर कीपर 50 पद के लिए शैक्षणिक योग्यता कोई भी व्यवसाय में उत्तीर्ण हो। इन प्रत्येक सभी पदों के लिए वेतनमान 18050 रुपये निर्धारित है।


2000 लोगों को नौकरी देगी ये IT कंपनी 


नई दिल्ली के Persistent Systems 2021-22 IT कंपनी  में 2,000 फ्रेशर्स की नियुक्त करेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग में वापस लौटने को लेकर अधिक ध्यान दिया है, क्योंकि डिजिटलीकरण पर ज्यादा ध्यान देने के कारण व्यवसाय में सुधार दिखाई दे रहा है। पुणे स्थित कंपनी ने गुरुवार को बताया कि जून तिमाही में उसने 68 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 151.2 करोड़ रुपये की ग्रोथ दर्ज की थी।


सरकार का बड़ा फैसला, वैधता खत्म हो चुके प्रमाण पत्र भी होंगे आजीवन वैध


कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी सुनील सप्रे ने बताया कि 'हम वित्त वर्ष 2022 में 2,000 फ्रेशर्स को काम पर रखेंगे और बिजनेस ग्रोथ के हिसाब से लेटरल हायर करेंगे।' इसके मुख्य कार्यकारी संदीप कालरा ने कहा कि आम तौर पर एक प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले एक फ्रेशर को 6 महीने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.