Media24Media.com: छत्तीसगढ़ न्यूज अपडेट

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ न्यूज अपडेट. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ न्यूज अपडेट. Show all posts

​​​​​​​24 परिवहन उप निरीक्षक हुए नियमित , आदेश जारी

No comments Document Thumbnail

परिवहन विभाग (24 Transport Sub Inspectors became regular) द्वारा 24 परिवहन उप निरीक्षकों को उनकी दो साल की परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने पर नियमित कर दिया गया है। इसके संबंध में 11 फरवरी को नवा रायपुर के इन्द्रावती भवन स्थित परिवहन आयुक्त कार्यालय (Transport Commissioner Office) से आदेश जारी कर दिया गया है।





यह भी पढ़ें:- पदोन्नति से जवाबदेही और दायित्व में होती है बढ़ोत्तरी : मंत्री मोहम्मद अकबर





गौरतलब है कि परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा बीते दिनों परिवहन आयुक्त कमलप्रीत सिंह और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित समीक्षा बैठक में इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए थे। इसके परिपालन में परिवहन विभाग के मुख्यालय द्वारा कार्यों में प्रगति लाने और विभागीय अमले के उत्साहवर्धन के लिए तत्परता से आवश्यक कार्रवाई की गई और इसका आदेश 11 फरवरी को जारी कर दिया गया है।





ये हुए नियमित





अपर परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा मिली जानकारी के मुताबिक इनमें परिवहन उप निरीक्षक अतुल तिवारी, संतोष कुमार राठौर, मोहम्मद आबिद खान, सुजीत कुमार सिन्हा, पुष्पेन्द्र कुमार, मिथलेश वर्मा, कुमारी अरूणा साहू, जितेन्द्र भूषण, कुमारी पारूल ठाकुर, नितिन सिंह, डूमेश कुमार ठाकुर, आदित्यनारायण भोई, प्रवीण कुमार धुवे, प्राची वर्मा, डगेश्वर राजपूत, महेश कुमार, संतोष हरिपाल, रघुवीर सिंह, कौशल्या रात्रे, रामचन्द्र कुंजाम, डोमेन्द्र सिंह चुरेन्द्र, विजय कुमार बेर, शकुंतला वासनिक और कार्तिक राम पैकरा शामिल हैं।





शहीद महेन्द्र कर्मा के नाम से नई योजना की शुरूआत





वन मंत्री (Minister Mohammad Akbar) ने कहा कि समाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 50 प्रतिशत की राशि वन प्रबंधन समितियों से और 50 प्रतिशत की राशि राज्य सरकार की तरफ से उपलब्ध कराकर शहीद महेन्द्र कर्मा के नाम से नई योजना की शुरूआत की गई है। यह स्थानीय लोगों के सुरक्षा की दिशा में राज्य सरकार की उल्लेखनीय पहल है। संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि समय पर पदोन्नत होने से अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यों में सुधार देखने को मिलता है।





यह भी पढ़ें:- कोरोना वायरस की पहचान के लिए लगेगी ट्रू- नॉट मशीन





वे पदोन्नति (24 Transport Sub Inspectors became regular) के बाद नए उत्साह और दृढ़ संकल्प के साथ अपनी जिम्मेदारियों और दायित्वों को निभाते हैं। प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि वन मंत्री के कुशल मार्गदर्शन में सामाजिक सुरक्षा का कार्य हो या स्थानीय लोगों को हरियाली से रोजगार उपलब्ध कराने सहित कई वन विभाग द्वारा उल्लेखनीय काम किए जा रहे हैं। बीते दो सालों में विभाग ने लोक सेवा आयोग के माध्यम से 21 सहायक वन संरक्षण और 157 वनक्षेत्रपाल के पदों पर भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू की है।


कोरोना संकट के बावजूद छत्तीसगढ़ ने हासिल किया 1621.67 करोड़ का राजस्व

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ ने कोरोना संकट (Corona crisis) के बावजूद भी साल 2020 में 1621.67 करोड़ रूपए का रिकार्ड पंजीयन राजस्व (Registration revenue) अर्जित किया है। साल 2019 में अर्जित 1315.46 करोड़ रूपए के राजस्व से यह 23.28 प्रतिशत ज्यादा है। चालू वित्तीय वर्ष में 31 जनवरी तक राज्य में एक लाख 82 हजार दस्तावेजों का पंजीयन हुआ है, जिसके कारण स्टाम्प और पंजीयन शुल्क के रूप में 1087.19 करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।





11 माह में 1 लाख 82 हजार दस्तावेजों का पंजीयन





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (cm bhupesh baghel) के मंशानुरूप राज्य में जन सामान्य की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छोटे भू-खण्डों के क्रय-विक्रय पर लगी रोक को हटाने का फायदा यह हुआ है कि बीते दो सालों में छोटे भू-खण्डों से संबंधित दस्तावेजों के पंजीयन में लगभग दोगुने की वृद्धि हुई है। इन दो सालों में एक लाख 86 हजार 423 छोटे भू-खण्डों के पंजीयन से आम जनता को राहत मिली है।





यह भी पढ़ें:- ओखला इलाके की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक





बाजार मूल्य (गाइडलाइन) की दरों में 30 प्रतिशत की कमी किए जाने के शासन के निर्णय का भी लाभ लोगों को मिला है। इसके कारण संपत्ति के बाजार मूल्य में कमी के साथ-साथ खरीदी-बिक्री में राहत मिलने से मध्यम वर्ग के लिए मकान और अचल संपत्ति खरीदना आसान हुआ है।





2019 की तुलना में 23.28 प्रतिशत ज्यादा राजस्व





राज्य में शासन द्वारा 75 लाख रूपए तक की कीमत के मकान और भवन के विक्रय संबंधी विलेखों के पंजीयन शुल्क की दर में दो प्रतिशत की रियायत अगस्त 2019 से प्रदाय की जा रही है। जिसे वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए भी यथावत रखा गया है। इसका लाभ आम नागरिकों को मकान की खरीदी-बिक्री में मिल रहा है। बीते डेढ़ सालों में 17 हजार 112 दस्तावेजों के पंजीयन के दौरान आवासीय भवनों के पंजीयन में 2 प्रतिशत की रियायत दी गई है।





यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका





छत्तीसगढ़ राज्य में संपत्तियों के क्रय-विक्रय के लिए ई-रजिस्ट्री प्रक्रिया का सरलीकरण किया गया और नेटवर्क की समस्या के निराकरण के लिए एक अतिरिक्त नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि पक्षकारों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े और पंजीयन कार्य निर्बाध रूप से संचालित हो। कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पंजीयन कार्यालयों में सुरक्षित उपस्थिति के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को प्रभावी पालन के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट (स्लॉट बुकिंग) का प्रावधान किया गया और क्रमानुसार पंजीयन कार्य कराए जाने की सुविधा प्रदान की गई।





मोबाइल एप के जरिए ये सुविधा उपलब्ध





मोबाइल एप (Mobile app) के माध्यम से भी यह सुविधा उपलब्ध है। पक्षकारों की सुरक्षा के लिए प्रतिदिन सीमित संख्या में टोकन प्रदाय के बावजूद भी साल 2020 में 2 लाख 8 हजार 63 दस्तावेजों का पंजीयन हुआ, जो साल 2019 में पंजीबद्ध दस्तावेजों की संख्या के लगभग बराबर है। पंजीयन कार्यालयों में शुल्क का नगद लेन-देन कम से कम हो, इसके लिए ऑनलाइन भुगतान की सुविधा के साथ स्वाइप मशीनों की व्यवस्था भी की गई। ई-स्टाम्पों की उपलब्धता के लिए 12 केन्द्रों सहित वर्तमान में 500 से ज्यादा लोक सेवा केन्द्रों और 200 से ज्यादा वेंडरों के माध्यम से विक्रय की व्यवस्था की गई है।


अमेरिका में पत्नि को प्रताड़ित करने वाले पति के वीजा को निरस्त करने महिला आयोग लिखेगा US दूतावास को पत्र

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक (Kiranmayi Nayak, President of Chhattisgarh State Women Commission) ने शुक्रवार को विभिन्न जिलों की महिलाओं द्वारा दिए गए आवेदनों की रायपुर के जल विहार स्थित आयोग कक्ष में जन सुनवाई की। प्रस्तुत प्रकरण शारीरिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, सम्पत्ति विवाद से संबंधित थे।





यह भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारी के पत्नी को साथ रखने से इंकार करने पर महिला आयोग हुआ सख्त





प्रकरण की सुनवाई करते हुए नायक ने कहा कि शासकीय काम नियमों के तहत संचालित होते है। इन कार्यों में किसी तरह का व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। ऐसा एक मामला शुक्रवार को राज्य महिला आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस प्रकरण में जिला स्तरीय अधिकारी को फोन पर काम करने के लिए अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा था।





शासकीय काम में दखल नहीं देने की समझाइश





काम नहीं किए जाने पर तबादला करवा देने की भी बात कही जाती थी। इस पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए अध्यक्ष किरणमयी नायक ने अनावेदक पक्षकार को संबंधित अधिकारी के शासकीय काम में दखल नहीं देने की समझाइश दी। व्यक्ति ने अपनी गलती स्वीकार की और महिला अधिकारी से माफी मांगते हुए भविष्य में इस प्रकार की गलती नहीं दोहराने की बात कही।





यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती के लिए 19 थर्ड जेंडर ने दिया परीक्षा





वहीं एक महिला ने आयोग के समक्ष शिकायत की कि अमेरिका में रहने वाले उसके पति द्वारा उसे कई तरह से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जाती थी। अमेरिका में उस पर अत्याचार कर असहाय स्थिति में छोड़ दिया था। अभी पति अमेरिका में ही कार्यरत है। पत्नि ने आयोग के समक्ष न्याय के लिए आवेदन किया। प्रकरण की सुनवाई में पति और उसके परिजन अनुपस्थित रहे। इस पर अध्यक्ष नायक ने पत्नि को पति से संबंधित वीजा, पासपोर्ट और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, ताकि US दूतावास को पति का वीजा निरस्त करने पत्र प्रेषित किया जा सके।





यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन की बर्बादी रोकने के लिए बनाए जा रहे सख्त नियम





सुनवाई के दौरान एक अन्य प्रकरण में महिला प्रधान पाठिका को परेशान करने वाले अधीनस्थ शिक्षक के प्रकरण में बीईओ उपस्थित हुए। अध्यक्ष के निर्देशानुसार संबंधित शिक्षक को स्कूल से अन्यत्र किसी अन्य स्कूल में संलग्न करने एक महीने का समय मांगा। अधीनस्थ शिक्षक ने प्रधान पाठिका से की गई गलतियों के लिए माफी भी मांगा। साथ ही भविष्य में फिर से गलती नहीं करने की बात कही।





आयोग की सुनवाई में अनुपस्थिति पड़ेगी भारी





एक अन्य प्रकरण मे एक करोड़ रूपये विधवा महिला से लूटने वाले व्यक्ति को बार-बार आयोग के समक्ष उपस्थिति से बचने के लिए झूठा आवेदन दिया जाना भारी पड़ा। अध्यक्ष ने इस तरह आयोग की कार्रवाई को नजरअंदाज करने को गंभीर माना और अगली सुनवाई में पुलिस के माध्यम से आयोग के समक्ष उपस्थित करने कहा।





सोशल डिस्टेंसिंग का किया गया पालन





अन्य प्रकरण में अपने अधीनस्थ महिला चिकित्सा अधिकारी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने पर अध्यक्ष ने जांच समिति गठन करने की बात कही। चिकित्सकीय काम और उससे संबंधित प्रताड़ना के कारण इस समिति में वरिष्ठ चिकित्सकों को शामिल किया गया है। आयोग में कोरोना संक्रमण से बचाव के दिशा-निर्देश, सोशल डिस्टेंसिंग और फिजीकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्रवाई की गई।


सरकारी कर्मचारी के पत्नी को साथ रखने से इंकार करने पर महिला आयोग हुआ सख्त

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने शुक्रवार को प्रार्थना भवन में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की जनसुनवाई की। इस दौरान एक आवेदिका द्वारा शिकायत की गई, कि जल संसाधन विभाग में कार्यरत अनावेदक उसके पति शासकीय कर्मचारी है, जो उन्हें अपनी पत्नी मानने से इंकार कर रहे हैं। समस्त दस्तावेजों की जांच के बाद महिला आयोग(Women Commission News) द्वारा शासकीय कर्मचारी के खिलाफ सिविल सेवा आचरण संहिता के तहत विभागीय जांच के निर्देश दिए गए।





यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती के लिए 19 थर्ड जेंडर ने दिया परीक्षा





बिलासपुर जिले में पिछली सुनवाई में आवेदिका द्वारा अनावेदक प्रधान आरक्षक के खिलाफ दैहिक शोषण का आरोप लगाया था। आयोग से निर्देश मिलने पर पुलिस विभाग द्वारा प्रधान आरक्षक पर FIR दर्ज हुई है। न्याय मिलने से महिला ने शुक्रवार खुद उपस्थित होकर महिला आयोग अध्यक्ष और पूरी टीम को धन्यवाद दिया। दो दिवसीय सुनवाई में लगभग 44 प्रकरण रखे गए थे, जिनमें से 12 प्रकरण निरस्त किए गए हैं।





अगली जनसुनवाई में की जाएगी सुनवाई(Women Commission News)





वहीं 03 नए प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है। बाकी प्रकरणों की सुनवाई अगली जनसुनवाई में की जाएगी। शुक्रवार को आयोजित सुनवाई में मारपीट, भरण-पोषण के मामले में आवेदिका ने अपने पति अनावेदक खिलाफ शिकायत की, कि वह उसे कामवाली बता रहा है।





सिविल सेवा आचरण संहिता के तहत दिए विभागीय जांच के निर्देश(Women Commission News)





अनावेदक जल संसाधन विभाग में शासकीय कर्मचारी है। आवेदिका ने स्टेट बैंक का पासबुक, आधार कार्ड, अपना वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड और दाम्पत्य जीवन के कई फोटो प्रस्तुत किए, जिनमें आवेदिका और अनावेदक साथ खड़े हुए है।





सिविल सेवा आचरण संहिता के तहत कार्रवाई





अनावेदक 14 साल तक दाम्पत्य जीवन में आवेदिका के साथ रहा और साल 2019 में उसे किराये के मकान पर छोड़कर चला गया। उभय पक्ष को सुनने के बाद आयोग ने अनावेदक के मुख्य कार्यालय को समस्त दस्तावेज भेजते हुए अनावेदक के हस्ताक्षर फोरेंसिक जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए। जांच की प्रति आयोग को उपलब्ध कराने कहा गया। साथ ही अनावेदक के खिलाफ सिविल सेवा आचरण संहिता के तहत कार्रवाई करने के निर्देश मुख्य अभियंता बांगो परियोजना को दिए।





यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन की बर्बादी रोकने के लिए बनाए जा रहे सख्त नियम





एक अन्य प्रकरण में आवेदिका द्वारा अनावेदक अपने बच्चों और देवर के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना की शिकायत की गई। अध्यक्ष द्वारा उभय पक्ष को सुना गया और प्रकरण निरस्त करते हुए निर्णय लिया गया कि मां अपने बच्चों के खिलाफ केस नहीं कर सकती।





कोटा से महिला को सखी सेंटर द्वारा लाया गया सुरक्षित





महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा, परिवर्तित नाम कमला बाई नाग उम्र 40 साल ( मानसिक रूप से विक्षिप्त )को सकुशल घर वापसी कराया गया। कमला बाई का परिवार गरीबी रेखा के जीवन यापन करने वाला परिवार है, जो कि राजस्थान से अपने माता को लाने में असमर्थ था।





यह भी पढ़ें: ‘रक्षिता’ एम्बुलेंस नक्सली क्षेत्रों में जवानों की करेगी मदद





कंवलनार ग्राम पंचायत की कमला बाई नाग 2-3 साल से मानसिक रूप से विक्षिप्त अवस्था में घर से भटकते-भटकते दूसरे राज्य राजस्थान के कोटा जिले में पहुंच गई थी। जहां पुलिस विभाग के द्वारा नारी निकेतन में दाखिला करवाया गया। वहां महिला से पूछताछ और परामर्श के द्वारा दंतेवाड़ा निवासी होने की जानकारी पता चली। साथ ही महिला के अपने परिजनों के पास जाने की इच्छा जाहिर करने पर नारी निकेतन कोटा के द्वारा नारी निकेतन दंतेवाड़ा संपर्क किया गया।





कमला और उनके परिजनों ने प्रशासन को दिया धन्यवाद





महिला एवं बाल विकास विभाग ने उनके परिजनों से संपर्क कर उनके बेटे राजेश नाग और देवर मनोज कुमार को शासकीय खर्च पर 17 जनवरी 2021 को राजस्थान कोटा भेजा था। जहां से 24 जनवरी 2021 को राजेश और मनोज ने अपनी माता कमला बाई नाग को सकुशल अपने गांव कंवलनार लाया। वापस घर पहुंचने के बाद कमला बाई नाग और उनके परिजनों ने विभाग और प्रशासन को धन्यवाद दिया।


प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना और डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के बनाए जा रहे ई-कार्ड

No comments Document Thumbnail

केंद्र सरकार (central government) के माध्यम से संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य (Pradhan Mantri Ayushman Bharat Yojana) योजनांतर्गत समाजिक, आर्थिक और जातीय जनगणना-2011 की चयनित श्रेणियों में सूचीबध्द परिवारों को हर साल 05 लाख रूपए तक की स्वास्थ्य सहायता प्रदान की जाती है। इसी तरह राज्य शासन द्वारा संचालित डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना (Dr. Khubchand Baghel swasthya yojana) का संचालन राज्य के खाद्य विभाग द्वारा जारी राशनकार्ड (Ration card) के आधार पर किया जा रहा है।





पुलिस विभाग में खुशियों का शुक्रवार, 50 परिवारों को मिली अनुकंपा नियुक्ति





मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.के. मंडपे (Health Officer Dr. N.K. Mandpe) ने बताया कि अन्त्योदय और प्राथमिकता राशन कार्डधारी परिवारों को 05 लाख रूपए तक और शेष ए.पी.एल. परिवारों को 50 हजार रूपए तक की स्वास्थ्य सहायता प्रदान किए जाने का प्रावधान है।





ई-कार्ड बने रहने से जल्द प्रदान किया जा सकेगा इलाज





पात्र परिवारों को इलाज की आवश्यकता (Pradhan Mantri Ayushman Bharat Yojana) होने के पूर्व ही योजनांतर्गत निःशुल्क ई-कार्ड प्रदान किया जा रहा है, जिससे हितग्राहियों को योजना में उनकी पात्रता की जानकारी प्राप्त होगी और इसके अलावा उन्हें वास्तविक इलाज की आवश्यकता होने पर या आपातकालीन इलाज की जरूरत होने की स्थिति में ई-कार्ड बने रहने से इलाज जल्द प्रदान किया जा सकेगा।





अगर आपके पास भी आ रहा WhatsApp का नोटिफिकेशन, तो पढ़ें ये खबर





ई-कार्ड (E-card) बनाने के लिए हितग्राही को अपने राशन कार्ड के साथ शासकीय फोटो पहचान पत्र लेकर नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में जाना होगा। महासमुंद जिले में जिला चिकित्सालय, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेवा, झलप, बिरकोनी, खट्टी, हाथीबाहरा, खम्हरिया, खल्लारी, मुनगासेर, तेन्दुकोना, कोमाखान, भुरकोनी, पिरदा, भिथीडीह, सांकरा, लम्बर, भंवरपुर, बडेसाजापाली, चनाट, बरोली, सिंघोडा, तोषगांव, बलौदा, पाटसेन्द्री में ई-कार्ड बनाकर प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना ई-कार्ड अवश्य बनाएं। इस योजना के संबंध में अधिक जानकारी और किसी प्रकार की सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 104 पर भी संपर्क कर सकते हैं।


Rajim Jayanti : राजिम राज्य की सांस्कृतिक विरासत की पहचान, राजिम माता के नाम पर शोध संस्थान के लिए नया रायपुर में 5 एकड़ जमीन

No comments Document Thumbnail

गरियाबंद : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजिम में आयोजित राजिम भक्तिन माता  जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजिम महोत्सव  के प्रारंभ से एक नव चेतना का प्रारंभ हुआ है। राजिम केवल धार्मिक स्थल ही नहीं बल्कि तीन नदियों  और उत्तर-दक्षिण का संगम है। उन्होंने कहा कि राजिम को केवल एक शहर के रूप में नहीं बल्कि राज्य के सांस्कृतिक विरासत के रूप में देखना चाहिए। यहां केवल नदियों का ही नहीं बल्कि विचारधाराओं का संगम होता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साहू समाज द्वारा  समाज को नई ऊंचाई देने  का प्रयास किया गया है जिसके लिए समाज बधाई के पात्र हैं। उन्होंने इस अवसर पर 3 बड़ी घोषणाओं का एलान किया।





मुख्यमंत्री बघेल ने नया रायपुर में राजिम माता के नाम पर शोध संस्थान और सेवा कार्य के लिए 5 एकड़ जमीन देने की घोषणा की। राजिम मेला स्थल में साहू समाज को भव्य धर्मशाला निर्माण के लिए 50 लाख रुपए रुपए देने एवं समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिंगेश्वर को राजिम माता के नाम पर करने की घोषणा की। अपने उद्बोधन के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि पिछले वर्ष  किए गए घोषणा के अनुरूप 54 एकड़ जमीन का चयन कर लिया गया है और यहां तेजी से विकास किया जाएगा। यहां साधु-संतों के निवास से लेकर अधिकारी कर्मचारियों की रहने व्यवस्था, मंडप, मेला, मीना बाजार आदि के लिए स्थाई सुविधा विकसित किया जाएगा। उन्होंने  यह भी कहा कि राज्य छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा दे रही है और इसी  को केंद्र मानकर विकास कार्य कर रही है। राज्य सरकार छत्तीसगढ़ वासियों का गरिमा और मान-सम्मान बढ़ाने के लिए संस्कृति को पुनर्जीवित करने का कार्य किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों को राजिम माता भक्ति जयंती की बधाई दी और कहा कि भक्त राजिम माता ने जिस साहू समाज को अपनी मेहनत और त्याग से संगठित किया, आज वह समाज शिक्षा, कृषि व व्यवसाय सहित सभी क्षेत्रों में संगठित तरीके से काम कर आगे बढ़ रहा है और दूसरे समाज भी उनका अनुकरण कर रहे हैं।









मुख्यमंत्री बघेल आज राजिम के मेला स्थल में प्रदेश साहू संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सबसे  पहले भक्त माता राजिम की पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देने का काम राज्य सरकार ने तेजी से कर रही है जिसके फलस्वरूप छत्तीसगढ़ वासियों को खुद का सरकार होने का एहसास हो रहा है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ मंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रस्ताव पर राजिम कुंभ का नाम बदलकर राजिम माघी पुन्नी मेला रखा गया और यहीं से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को उभारने और सँवारने का क्रम लागातार जारी है।





कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गृह, जेल, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राजिम भक्तिन माता की जयंती एवं नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि साहू समाज एक संगठित समाज के रूप में जाना जाता है। यह समाज अन्य समाज को भी दिशा दे सकता है। आज साहू समाज सामाजिक समरसता का सबसे बड़ा उदाहरण है। मंत्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, बोली, रहन-सहन और परम्परा को आगे बढ़ाना प्रदेश शासन का प्रमुख उद्देश्य है। इसे ध्यान में रखते हुए राजिम महाकुंभ का नाम बदलकर राजिम माघी पुन्नी मेला के नाम से आयोजन किया जा रहा है। श्री साहू ने कहा कि  सरकार के योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने समाज को दिखावा से दूर रहने का आग्रह भी किया।





अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू ने अपने उद्बोधन में साहू समाज की आराध्य देवी माता कर्मा जयंती के अवसर पर शासन द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विशाल स्वास्थ्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे नागरिकों ने बढ़चढ़कर रक्तदान में हिस्सा लिया। 250 लोंगो ने रजिस्ट्रेशन करवाया, जिसमें से 110 लोंगो ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में संसदीय सचिव शकुंतला साहू, महासमुंद सांसद चुन्नी लाल साहू, बिलासपुर सासंद अरुण साव, राज्य सभा सांसद विवेक तनखा, मोतीलाल साहू, थानेश्वर साहू, पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू, अभनपुर विधायक धनेद्र साहू, विधायक राजिम अमितेश शुक्ल, प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मोतीलाल साहू, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शान्तनु साहू, संरक्षक विपिन साहू, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, ममता साहू एवं साहू समाज के पदाधिकारी सहित साहू समाज के अन्य प्रतिनिधि, सदस्य और बड़ी संख्या में स्वजातीय बन्धु तथा कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत के सीईओ चन्द्रकांत वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।


छत्तीसगढ़ में अब तक बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं, 7 जिलों में हुई जांच

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ राज्य (Chhattisgarh State) में बर्ड फ्लू (Bird flu) का अब तक कोई भी मामला सामने नहीं (No case of bird flu so far in Chhattisgarh) आया है। केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश और हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू (Bird flu) की पुष्टि होने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य (Bird Flu Alert in Chhattisgarh) में भी इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।









 इंसानों में भी फैल सकता है बर्ड फ्लू





पशुधन विकास विभाग द्वारा बर्ड फ्लू (Bird Flu Alert in Chhattisgarh)के प्रवेश को रोकने के संबंध में सभी जिलों के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों सहित पशु चिकित्सा विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों को सीमावर्ती प्रदेश से पक्षियों के परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने को कहा है। साथ ही सभी शासकीय और अशासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्रों और पोल्ट्री व्यवसायी केन्द्रों का सर्विलेंस करने के निर्देश दिए गए हैं।





7 जिलों से लिए गए थे सैंपल(Bird Flu Alert in Chhattisgarh)





बर्ड फ्लू (Bird flu) के मामले में एहतियातन पशुधन विकास विभाग द्वारा राज्य के 7 जिलों में स्थित शासकीय पोल्ट्री फार्मों से एकत्र सैंपल की जांच में बर्ड फ्लू (Bird flu)का कोई भी लक्षण नहीं पाया गया है। कृषि उत्पादन आयुक्त और सचिव, कृषि विकास और जैव प्रौद्योगिकी विभाग एम. गीता ने बताया कि राज्य के दुर्ग, रायगढ़, जगलदपुर, बैकुण्ठपुर-कोरिया, बिलासपुर जिले के कोनी और सरगुजा जिले के कुनकुरी स्थित शासकीय पोल्ट्री फार्म से बर्ड फ्लू (Bird flu) की जांच पड़ताल के लिए वहां से सैंपल लेकर जांच की गई।





छत्तीसगढ़ में भी अब बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी, कृषि एवं पशुपालन मंत्री ने कही ये बात…





सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू (Bird flu) का अब तक कहीं से कोई भी मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि राज्य में बर्ड फ्लू (Bird flu) के प्रवेश को रोकने के संबंध में जिलों को विस्तृत दिशा- निर्देश जारी किए गए हैं। पक्षियों की असामान्य बीमारी और मृत्यु होने की स्थिति में अधिकारियों को सतर्कता बरतने की निर्देश दिए गए हैं।





पक्षियों के इलाकों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश





भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश (Guidelines issued by the Government of India) के मुताबिक सैंपल साइज का पालन करते हुए नमूने इकट्ठा कर राज्य स्तरीय रोग अन्वेषण प्रयोगशाला रायपुर भिजवाने के भी निर्देश दिए गए हैं। बत्तख पालन वाले क्षेत्र और जंगली अप्रवासी पक्षियों के इलाकों में विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। इसके साथ ही वन विभाग से समन्वय स्थापित कर राष्ट्रीय अभ्यारण्य, पोखर, झील को चिन्हांकित कर उन क्षेत्रों के समीप निगरानी के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर उसका अमल करने के निर्देश दिए गए हैं।






भारत के इन राज्यों में फैल रहा है बर्ड फ्लू का खतरा, अलर्ट जारी, जानिए इसके लक्षण और बचाव





पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े लोगों को बर्ड फ्लू (Bird flu) के रोकथाम और जैव सुरक्षा के सभी नियमों की जानकारी देने को कहा गया है। जिलों को बर्ड फ्लू (Bird flu) से निपटने के लिए आवश्यक उपकरण, रासायन और पीपीई कीट तैयार रखने की भी हिदायत दी गई।


लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक संचालक जनसंपर्क अंग्रेजी माध्यम के लिए गए परीक्षा का परिणाम जारी

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक संचालक, जनसंपर्क अंग्रेजी माध्यम (Assistant Director Public Relations English Medium) के 
लिखित परीक्षा का परिणाम (CGPSC Declared Result) जारी  
किया गया है।





इस तरह चेक कर सकते हैं रिजल्ट(CGPSC Declared Result)





बता दें कि सहायक संचालक जनसंपर्क का लिखित परीक्षा 23 नवंबर 2020 को आयोजित की गई थी। परीक्षा परिणाम आयोग की अधिकृत वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर 
अपलोड कर दिया गया है।





29 जनवरी से शुरू हो सकता है बजट सत्र, जानिए क्या होगा खास





परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग, रायपुर से मिली जानकारी के मुताबिक सहायक संचालक जनसंपर्क अंग्रेजी माध्यम के लिए विज्ञापित पदों का तीन गुणा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चिन्हांकन किया जाना था, लेकिन वर्गवार, उपवर्गवार, अर्ह अभ्यर्थियों की अनुपलब्धता के कारण 15 के स्थान पर 12 अभ्यर्थी साक्षात्रकार के लिए चिन्हांकित किए गए हैं। 









ओपन स्कूल परीक्षा में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक बढ़ी





छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित मुख्य, अवसर परीक्षा साल 2021 में शामिल 
होने के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। पूर्व में परीक्षा में प्रवेश 
की तिथि 5 जनवरी तक निर्धारित की गई थी।





भारत के इन राज्यों में फैल रहा है बर्ड फ्लू का खतरा, अलर्ट जारी, जानिए इसके लक्षण और बचाव





छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा छात्रहित में इस तिथि को आगे बढ़ाकर सामान्य शुल्क के साथ प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2021 तक निर्धारित की है।  विद्यार्थी प्रवेश से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए अपने समीपस्थ अध्ययन केन्द्र से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 


छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी का कल बलौदाबाजार-भाटापारा जिला आगमन, जाने मिनट टू मिनट कार्यक्रम की जानकारी

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़  भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी का एक दिवसीय जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के प्रवास के कार्यक्रम की समस्त तैयारी पूर्ण हो चुकी है. जिस तारतम्य में उनके मिनट टू मिनट कार्यक्रम में सर्वप्रथम सुबह 10ः00 बजे जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में उनका आगमन होगा। उसके बाद सुबह 10ः30 बजे से 12ः00 बजे तक जिला पदाधिकारी एवं अपेक्षित श्रेणी की प्रथम बैठक होगी तत्पश्चात 12ः00 बजे से 1ः30 बजे तक जिला पदाधिकारी एवं अपेक्षित श्रेणी सहित मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्रियों की बैठक होगी। 1ः30 बजे से 2ः15 बजे तक भोजन हेतू आरक्षित है। 





सावधान! बिट्रेन के अलावा इन देशों में मिल रहे कोरोना के नए स्ट्रेन





दोपहर 2ः30 बजे से 3ः00 बजे तक प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित की जायेगी। 3ः00 बजे से 4ः00 बजे तक तृतीय बैठक जिसमें अपेक्षित श्रेणी एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बैठक होनी है। तत्पश्चात 4ः30 बजे से 6ः00 बजे तक मंडल कार्यसमिति पलारी की बैठक लेंगी। अंत में 6ः30 बजे से रात्रि 8ः00 बजे तक पुनः अपेक्षित श्रेणी की बैठक होगी। इस तरह छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी का बलौदाबाजार जिला में एक दिवसीय प्रवास का कार्यक्रम बना है। उक्त जानकारी सनम जांगड़े भाजपा जिलाध्यक्ष बलौदाबाजार-भाटापारा ने दी है।  


छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग चार जनवरी को जगदलपुर में करेगा 88 प्रकरणों की सुनवाई

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा चार जनवरी को जगदलपुर में आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक (Kiranmayi Nayak President of Chhattisgarh State Women Commission) की उपस्थिति में प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी।





पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, जानें क्या हैं इसके लक्षण





महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि चार जनवरी को जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में सुबह 11 बजे से महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई होगी। इस दिन 88 प्रकरण सुनवाई (Chhattisgarh State Women Commission) के लिए रखे जाएंगे। सभी संबंधित पक्षकारों को सुनवाई में उपस्थित होने की सूचना दे दी गई है। वहीं आयोग की अध्यक्ष नायक प्रकरणों की सुनवाई के बाद शाम को 6:00 बजे से आमजनों से मुलाकात करेंगी।





महिला आयोग (CG State Women Commission) की अध्यक्ष नायक रहेंगी जगदलपुर प्रवास पर





छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग (Chhattisgarh State Women Commission) की अध्यक्ष किरणमयी नायक चार जनवरी को जगदलपुर प्रवास पर रहेंगी। वे तीन जनवरी को रात 9 बजे जगदलपुर पहुंचेगी और स्थानीय विश्राम भवन में ठहरेंगी। चार जनवरी को सुबह 11 बजे से जिला कार्यालय में आयोजित महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई करने के बाद शाम 6:00 बजे से आमजनों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद वे पांच जनवरी को सुबह 11 बजे जगदलपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगी।





कोरोना संक्रमित होने पर नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन, जल्दी रिकवरी के लिए इन फूड्स को कहे ‘NO’





बता दें कि 22 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग (Chhattisgarh State Women Commission) की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने जांजगीर में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर जन-सुनवाई की थी। सुनवाई में 21 प्रकरण रखे गये थे, जिसमें एक प्रकरण सुनवाई के पूर्व रजामंदी होने के कारण नस्तिबद्ध किया गया था। इसी तरह 8 प्रकरणों को भी रजामंदी और सुनवाई योग्य नहीं होने के कारण नस्तीबद्ध किया गया था।





इन प्रकरणों पर हुई थी सुनवाई





अध्यक्ष नायक (Kiranmayi Nayak) ने महिलाओं को समझाइश देते हुए कहा था कि घरेलू और अपसी मनमुटाव का समाधान परिवार के बीच किया जा सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान और आपसी सामंजस्य सुखद गृहस्थ के लिए महत्वपूर्ण है। कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित सुनवाई में मुख्य रूप से महिलाओं से मारपीट, मानसिक प्रताड़ना, कार्यस्थल पर प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, शारीरिक प्रताड़ना से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की गई थी।


संगठित समाज ही विकास की धारा में आगे बढ़ता है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज धरसीवां विकासखण्ड के बिरगांव में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के चौथे राज अधिवेशन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि समाज के विकास में सबकी भागीदारी जरूरी है। इससे समाज में एकता और संगठन का विकास होता है। सभी के एक होने से समाज में सामाजिक समरसता का विकास होगा। समाज के बिना हम सब अधूरे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठित समाज ही विकास की धारा में आगे बढ़ता है। इस अवसर पर चरौदा में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपए, बिरगांव सामाजिक भवन में अहाता के लिए 20 लाख रुपए तथा ट्रांसपोर्ट नगर बिरगांव में डॉ. खूबचंद बघेल की मूर्ति लगाने की घोषणा की।









मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार सभी समाज के लोगों को साथ लेकर विकास की राह में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के स्वप्न देखने वाले पुरखे छत्तीसगढ़ के विकास की जो कल्पना संजोए थे, सरकार उन सपनों को साकार करने का काम कर रही है। राज्य की सांस्कृतिक विरासत को सहेज रही है। गांव से लेकर विधानसभा और मंत्रालय में छत्तीसगढ़ी में बात करने में कोई संकोच नहीं करता है। छत्तीसगढ़ियों का अपना स्वाभिमान होता है। सरकार ने इस स्वाभिमान को बढ़ाने का काम किया है। 





यह भी पढ़ें : http://‘‘मनखे-मनखे एक समान‘‘ आदर्श को आत्मसात करके ही मानव जाति का होगा कल्याण- भूपेश बघेल





मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में गोधन योजना से रोजगार और आय के नए स्त्रोत प्रारंभ हुए हैं। जिसके पास पहले कोई रोजगार नहीं होता था, वे गोबर बेचकर लाभ कमा रहे हैं। महिला समूह आत्मनिर्भर बन रही है। प्रदेश में धान से एथेनॉल बनाने की दिशा में प्रोजेक्ट तैयार हो रहा है। इससे प्रदेश के लोगों के लिए आमदनी के जरिए का सृजन होगा और आत्मनिर्भर प्रदेश का निर्माण होगा। कार्यक्रम में प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया एवं कुर्मी समाज के साहित्यकारों द्वारा रचित ‘आखर थरहा’ पत्रिका का विमोचन भी किया गया।





यह भी पढ़ें : http://सावधान : लक्षण दिखने के 24 घंटे के अंदर जरूर कराएं कोरोना जांच, लापरवाही से जा रही लोगों की जान
 
कार्यक्रम को सांसद श्रीमती छाया वर्मा और छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, विधायक सत्यनारायण शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, बिरगांव निगम की अध्यक्ष अम्बिका यदु सहित समाज के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 


‘‘मनखे-मनखे एक समान‘‘ आदर्श को आत्मसात करके ही मानव जाति का होगा कल्याण- भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के तहसील मुख्यालय सिमगा आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने बाबा गुरु घासीदास के चित्र पर माल्यार्पण एवं जैतखाम की पूजा अर्चना कर जयंती समारोह का शुभारंभ किया और प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री बघेल ने राज राजेश्वरी करूणा माता के नाम से सिमगा बस स्टैण्ड का नामकरण करने की घोषणा की। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा एवं संसदीय सचिव व विधायक कसडोल शकुन्तला साहू, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर भी उपस्थित थीं.









यह भी पढ़ें : http://Horoscope 28 December 2020: आज का राशिफल- इन राशियों को आज मिलेगी सफलता, इनको हो सकता है मानसिक तनाव





समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास के द्वारा कहे गए आदर्श वाक्य मनखे मनखे एक समान को आत्मसात करने से ही मानव जीवन का कल्याण हो सकता है। उन्होंने कहा कि सभी मानवों को  एक समान मानते हुए प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के सभी के हित में काम कर रही है और बाबा जी के आदर्शों और नैतिकता के रास्ते पर चलते हुए ही प्रदेश सरकार ने सफलतम 2 वर्ष पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर राज्य सरकार योजना बना रही है। मुख्यमंत्री ने सिमगा में सभा को सम्बोधित करते हुए सभी वर्गो के लोगों को राज्य और देश के विकास में भागीदार बनने की अपील भी की। मुख्यमंत्री ने अपार जनसमुदाय एवं बाबा गुरूघासीदास जी के अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरू घासीदास ने सामाजिक एकता का संदेश दिया है। आपसी भाईचारा और शांति के पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का संदेश देकर समाज की एकता के लिए मार्ग प्रशस्त किया है। कार्यक्रम की शुरूआत राज गीत अरपा पैरी के धार से हुयी।









मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि किसानो को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए राज्य सरकार ने राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम से प्रति  एकड़ दस हजार रूपए देना प्रारंभ किया है। जिसकी तीन किस्तें किसानों को मिलने से खुशहाली का माहौल है। चौथी और अंतिम किस्त का भी भुगतान माच के महीने में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौमाता की सेवा के लिए अनेक योजनाएं बनाई है।  विगत दो वर्षों में गांव में गौठान बनाकर  गोबर को दो रूपए में खरीदने के लिए गोधन न्याय योजना बनाकर गौमाता की सेवा करने वाला  छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है। सरकार अब तक गौपालको से गोबर खरीद कर 64 करोड़ रूपए का भुगतान कर चुकी है। इससे गाय पालने वाले किसानों में उत्साह है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान फसल काटने के बाद पैरा को गौमाता की सेवा के लिए गौठान में पैरा दान कर सकते है। खेत में पैरा जलाने से भूमि की उर्वरा शक्ति नष्ट हो जाती है साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान होता है।





यह भी पढ़ें : http://सावधान : अब वाहनों पर जाति लिखवाना पड़ेगा महंगा, सीज हो सकती है गाड़ी





मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एवं महिला स्व-सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए सरकार ने 7000 से अधिक गौठान स्वीकृत किए है। उन्होंने बताया कि राज्य में 4000 से अधिक गौठान क्रियाशील है जिनमें महिला समूहो द्वारा विभिन्न प्रकार के आजीविका गतिविधियां संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति के उत्थान के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। बाबा गुरूघासीदास के विचार को जन-जन तक पहुंचाने एवं संस्कृति को सहेजने के लिए नया रायपुर में गुरूघासीदास संग्रहालय एवं शोधपीठ की स्थापना भी की जाएगी। श्री बघेल ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने के लिए मिनीमाता के नाम पर ब्लाक स्तर पर डायग्नोस्टिक सेंटर बनाए जाएंगें। संेटर में खून, पेशाब जांच, एक्स-रे से लेकर स्वास्थ्य संबंधी अनेको जांच की सुविधाएं किफायती दर पर उपलब्ध रहेगी।





नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने कहा कि समाज में अन्याय एवं अत्याचार से लड़ने का एकमात्र रास्ता सत्य एवं अहिंसा है। इसी रास्ते पर चलने का रास्ता बाबा जी ने दिखाया है। उन्होंने कहा कि गांधी जी को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान जब बाबा जी के बारे में जानकारी मिली तो वे बलौदाबाजार तक आए। उन्होंने बाबा जी के सत्य के संदेश को कांग्रेस के मुम्बई अधिवेशन में सुनाया। श्री डहरिया ने कहा कि बाबा जी के संदेशों का सार हमारे संविधान में उल्लिखित है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने चुनावी घोषणा के 36 बिन्दुओं में से 24 को पूरा कर लिया है।





लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं सतनामी समाज के गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि बाबा जी ने कहा है कि हम ऐसे काम करें कि जिससे दूसरों को कष्ट ना हो। जैतखाम के सफेद पालों की तरह हमें अपने शरीर और आत्मा को शुद्ध रखने चाहिए। रूद्र गुरू ने कहा कि कोरोना संकट के बावजूद जनहित के कामों की गति धीमी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 तक राज्य के प्रत्येक गांव के प्रत्येक घर में नल के जरिये पानी पहुंचा कर दिया जाएगा। इसकी कार्य-योजना तैयार हो चुकी है। समारोह को कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा और जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर ने भी सम्बोधित किया। जिला पंचायत सदस्य रमेश धृतलहरे ने आयोजन समिति की ओर से स्वागत उद्बोधन एवं मांग पत्र प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, पूर्व विधायक जनकराम ठाकुर एवं चैतराम साहू, श्रम कल्याण मण्डल के सदस्य सतीश अग्रवाल, राजमहंत सत्यनारायण सोनवानी, कलेक्टर सुनील कुमार जैन, एसपी आई के एलेसेला, जनपद पंचायत अध्यक्ष वीणा आडिल सहित बड़ी संख्या में सतनामी समाज के श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।


छत्तीसगढ़ में 23 से 31 दिसंबर तक ऑनलाइन प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

No comments Document Thumbnail

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 23 से 31 दिसंबर तक रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, जी.ई. रोड, रायपुर में ऑनलाइन प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन ( organizing online placement camp from 23 to 31 december in chhattisgarh) किया जा रहा है।





cg job alert : भिलाई स्टील प्लांट में कई पदों पर हो रही भर्ती, जल्द करें अप्लाई





ऑनलाइन प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक लोटस इन्टरप्राईजेस, रायपुर द्वारा ऑनबोर्डिग एक्सीक्यूटीव के 140 पदों पर न्यूनतम 12वीं और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती वेतनमान 16 हजार प्रतिमाह की दर पर की जानी है।






अंतिम तिथि 31 दिसंबर





भर्ती के लिए इच्छुक आवेदक निर्धारित अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक इस लिंक shorturl.at/iA035 के माध्यम से अपनी शैक्षणिक और तकनीकी शिक्षा संबंधी विवरणी भेज सकते है। ताकि योग्य आवेदकों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जा सके। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक रायपुर रोजगार कार्यालय ( organizing online placement camp from 23 to 31 december in chhattisgarh) से संपर्क कर सकते हैं।





cg government job alert: अगर आप भी पाना चाहते है सरकारी नौकरी, तो इन पदों के लिए जल्दी करें अप्लाई





बता दें कि छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) में योग्यताधारी (Qualified) और स्नातक (graduate) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों (Candidates) के लिए कई पदों पर वैकेंसी (SAIL BSP Job vacancy 2020) निकली है।





सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 25 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन





भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (Steel Authority of India Limited Bhilai) द्वारा भिलाई स्टील प्लांट Bhilai Steel Plant के जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में रिक्त विभिन्न पदों के लिए ये भर्ती निकाली गई है। भिलाई स्टील प्लांट की इस भर्ती के तहत एमबीबीएस उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ ही 12वीं और  बीएससी उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी अप्लाई कर सकते हैं। विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक पात्रता और आयु सीमा रखी गई है।  


महिला आयोग की अध्यक्ष ने की महिला उत्पीड़न से संबंधित 21 प्रकरणों पर जन-सुनवाई, कहा- सुखद गृहस्थ के लिए आपसी सामंजस्य महत्वपूर्ण

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक (Kiranmayi Nayak President of Chhattisgarh State Women Commission) ने मंगलवार को जांजगीर में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर जन-सुनवाई की। सुनवाई में 21 प्रकरण रखे गये थे, जिसमें एक प्रकरण सुनवाई के पूर्व रजामंदी होने के कारण नस्तिबद्ध किया गया। इसी तरह 8 प्रकरणों को भी रजामंदी और सुनवाई योग्य नहीं होने के कारण नस्तीबद्ध किया गया।









अध्यक्ष नायक (Kiranmayi Nayak) ने महिलाओं को समझाइश देते हुए कहा कि घरेलू और अपसी मनमुटाव का समाधान परिवार के बीच किया जा सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान और आपसी सामंजस्य सुखद गृहस्थ के लिए महत्वपूर्ण है। कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित सुनवाई में मुख्य रूप से महिलाओं से मारपीट, मानसिक प्रताड़ना, कार्यस्थल पर प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, शारीरिक प्रताड़ना से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की गई।





इन प्रकरणों पर हुई सुनवाई





चांपा की महिला प्राध्यापक आवेदिका ने अनावेदक के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना की शिकायत की थी, जिसमें अनावेदक द्वारा बार-बार शिकायत करने का उल्लेख किया गया था। इस प्रकरण से संबंधित मामला उच्च न्यायालय लंबित है।









अध्यक्ष द्वारा अनावेदक को समझाइस देने पर स्वीकारतें हुए माफी मांगी और भविष्य में शिकायत नहीं करने और न्यायालय के आदेश को स्वीकारने के लिए सहमत हुए। एक अन्य प्रकरण में महिला ने अपने पति से मानसिक प्रताड़ना की शिकायत में भरण पोषण की मांग की थी। अध्यक्ष द्वारा समझाने पर अनावेदक ने पत्नि को नियमित भरण पोषण 15 हजार रूपए हर महीने बैंक अकाउंट में भेजना स्वीकार किया।









वहीं एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने मानसिक प्रताड़ना की शिकायत की थी। दोनों पक्ष की सुनवाई के बाद ग्राम पंचायत के विभागीय जांच का प्रकरण पाया गया। इस संबंध में जिला पंचायत CEO को जांच कर दो महीने के अंदर आयोग को सूचना देने के लिए कहा गया। जबकि अन्य दो प्रकरण में पुलिस अधीक्षक को पत्र जारी कर रिपोर्ट आयोग को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। सुनवाई के दौरान कलेक्टर यशवंत कुमार, एसपी पारूल माथुर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Chhattisgarh Weather Update : प्रदेश में शीतलहर, अंबिकापुर में सबसे कम 7 डिग्री तापमान

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। साथ ही जगह- जगह बादल छाए हुए है। इस बारिश और बादल की वजह से ठंड और भी बढ़ (Chhattisgarh weather Update) गई है। वहीं उत्तर पूर्व से आ रही ठंडी हवाओं के कारण अब छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में है। हवाओं के कारण अंबिकापुर का तापमान 7 डिग्री पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक एक से दो दिनों में पूरा उत्तरी छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में होगा।









मौसम विभाग (weather department) के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने वाली है। प्रशासन ने ज्यादा ठंड और शीतलहर होने पर लोगों से घरों में रहने की अपील की है। वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में न्यूनतम तापमान (Minimum temperature) 9 से 10 डिग्री सेल्सियस है। जबकि अंबिकापुर में सबसे कम तापमान यानी 7 डिग्री सेल्सियस हैं।





Vastu Shastra : इन पेड़-पौधों से आती है आर्थिक समृद्धि, इन पौधों को न दे अपने घर में जगह





उत्तरी हवाओं से अब छत्तीसगढ़ में ठिठुरन (Chhattisgarh weather update) बढ़ेगी। राजधानी रायपुर के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। शीतलहर से अब प्रदेश के उत्तर भाग में सुबह से ही घना कोहरा छाया रह सकता है, जिससे वाहनों की आवाजाही के साथ ही हवाई यातायात भी प्रभावित रहेगा। दक्षिण छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रभाव उत्तर के मुकाबले कम रहेगा।





छत्तीसगढ़ के प्रमुख जिले और शहरअधिकतम तापमान (Maximum temperature)न्यूनतम तापमान (Minimum temperature)
रायपुर28 सेल्सियस09 सेल्सियस
बिलासपुर24 सेल्सियस10 सेल्सियस
दुर्ग25 सेल्सियस10 सेल्सियस
अंबिकापुर21 सेल्सियस07 सेल्सियस
कोरबा25 सेल्सियस11 सेल्सियस
धमतरी26 सेल्सियस09 सेल्सियस
रायगढ़26 सेल्सियस10 सेल्सियस
बलौदाबाजार25 सेल्सियस09 सेल्सियस
महासमुंद26 सेल्सियस10 सेल्सियस
जशपुर22 सेल्सियस08 सेल्सियस
बस्तर27 सेल्सियस11 सेल्सियस
राजनांदगांव26 सेल्सियस10 सेल्सियस




बता दें कि अमरकंटक की तराई में बसे इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीते 1 हफ्ते से लगातार बादल छाए होने की वजह से ठंड का एहसास कुछ ज्यादा ही हो रहा है। सुबह के बाद पूरे इलाके में कोहरा छाया रहता है। लोग दिन के वक्त भी गर्म कपड़े पहने नजर आते हैं। इस साल पेंड्रा प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान 9. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।





पेंड्रा में कड़ाके की ठंड





दिसंबर का महीना लगते ही पेंड्रा इलाके में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई थी। हालांकि शुरुआती दिनों में दिन का तापमान ज्यादा होने की वजह से ठंड का एहसास कम हो रहा था। पिछले 10 दिनों में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है और पारा भी लुढ़कता चला जा रहा है। दिन के वक्त धूप न निकलने की वजह से ठंड का एहसास कुछ ज्यादा ही हो रहा है। वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश ने भी ठंड बढ़ा दी है।









सर्दी में खुद को ठंड से बचने के कुछ उपाय (Ways to protect yourself from cold in winter)





काली मिर्च, घी और अंडे का सेवन (Black pepper, ghee and egg)





बढ़ती ठंड और सर्दियों में होने वाली सर्दी-जुकाम से बचने के लिए अदरक, लहसुन, काली मिर्च, घी और अंडे खाना चाहिए, ताकि शरीर गर्म रहे ।





हल्की एक्सरसाइज (Light exercise)





सर्दियों के दिनों में बिस्तर छोड़ने से पहले हल्की एक्सरसाइज (Light exercise) करनी चाहिए।यह शरीर को गर्माहट देती है। बिस्तर से उठने के बाद ठंड से बचाने वाले कपड़े पहनकर ही बाहर निकलना चाहिए,ताकि ठंड से बचा जा सके।





गरम तेल से मालिश (Massage with mild hot oil)





सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए गुनगुने तेल (Massage with mild hot oil) से मालिश करनी चाहिए।









ठंड में गर्म कपड़ों पर दें विशेष ध्यान 





मौसम के हिसाब से कपड़ों का चयन कीजिए। ठंड के मौसम में गर्म कपड़ों के साथ ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो बाहर की हवा को शरीर तक पहुंचने से रोकते हैं। शरीर को ढ़कने के साथ कान, हाथ और पैरों को भी ठीक कपड़ों से ढकें। अगर बाहर निकलते हैं तो हाथ के दस्ताने और पैरों में ऊनी मोजे जरूर पहनें।





स्किन केयर का रखें ध्यान (Take care of skin care)





सर्दियों में स्किन केयर (Take care of skin care) की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है। ऐसे में स्किन केयर के लिए नहाने के बाद शरीर को मॉइश्चराइजर करना चाहिए। ठंड के मौसम में नारियल तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता हैं।





खान-पान पर रखें विशेष ध्यान (Keep special attention on food and drink)





सर्दियों के (Chhattisgarh weather news) दिनों भूख सामान्य दिनों से ज्यादा लगती है, ऐसे में सुबह पौष्टिक नाश्ता करना चाहिए। साथ ही भरपूर ऊर्जा देने वाले खाने का सेवन करना चाहिए, जिसमें प्रोटीन, पनीर, दूध, अनाज, आलू, फल और हरी सब्जियों का सेवन इन दिनों के लिए अच्छा रहता है।


छत्तीसगढ़ में 17 दिसंबर तक 28.22 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, अब तक 7.66 लाख किसानों ने बेचा धान

No comments Document Thumbnail

रायपुर: खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 17 दिसंबर 2020 तक छत्तीसगढ़ में 28 लाख 22 हजार 283 मीट्रिक धान की खरीदी (paddy purchased Chhattisgarh Update) की गई है।





बाबा गुरु घासीदास की जयंती आज, सीएम बघेल ने दी प्रदेशवासियों को बधाई





अब तक राज्य के 7 लाख 66 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा है। राज्य के मिलरों को 7 लाख 14 हजार 846 मीट्रिक टन धान का D.O. जारी किया गया है, जिसके तहत मिलरों द्वारा अब तक 3 लाख 12 हजार 470 मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। बता दें कि धान खरीदी का आज 19वां दिन है। छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू हुई थी।





खरीफ वर्ष 2020-21 में 17 दिसंबर 2020 तक छत्तीसगढ़ के इन जिलों में हुई इतनी धान खरीदी- (paddy purchased Chhattisgarh Update)





  • बस्तर जिले में 33 हजार 714 मीट्रिक टन धान की खरीदी
  • बीजापुर जिले में 10 हजार 402 मीट्रिक टन धान की खरीदी
  • दंतेवाड़ा जिले में एक हजार 988 मीट्रिक टन धान की खरीदी
  • कांकेर जिले में 92 हजार 296 मीट्रिक टन धान की खरीदी
  • कोंडागांव जिले में 43 हजार 824 मीट्रिक टन धान की खरीदी
  • नारायणपुर जिले में 4 हजार 357 मीट्रिक टन धान की खरीदी
  • सुकमा जिले में 7 हजार 200 मीट्रिक टन धान की खरीदी
  • बिलासपुर जिले में एक लाख 44 हजार 170 मीट्रिक टन धान की खरीदी
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 19 हजार 930 मीट्रिक टन धान की खरीदी
  • जांजगीर-चांपा जिले में दो लाख 41 हजार 214 मीट्रिक टन धान की खरीदी
  • कोरबा जिले में 28 हजार 673 मीट्रिक टन धान की खरीदी
  • मुंगेली जिले में एक लाख 7 हजार 325 मीट्रिक टन धान की खरीदी
  • रायगढ़ जिले में एक लाख 72 हजार 869 मीट्रिक टन धान की खरीदी
  • बालोद जिले में एक लाख 86 हजार 12 मीट्रिक टन धान की खरीदी
  • बेमेतरा जिले में एक लाख 89 हजार 755 मीट्रिक टन धान की खरीदी
  • दुर्ग जिले में एक लाख 43 हजार 86 मीट्रिक टन धान की खरीदी
  • कवर्धा जिले में एक लाख 42 हजार 959 मीट्रिक टन धान की खरीदी
  • राजनांदगांव जिले में दो लाख 51 हजार 97 मीट्रिक टन धान की खरीदी
  • बलौदाबाजार जिले में एक लाख 79 हजार 610 मीट्रिक टन धान की खरीदी
  • धमतरी जिले में एक लाख 44 हजार 326 मीट्रिक टन धान की खरीदी
  • गरियाबंद जिले में एक लाख 9 हजार 542 मीट्रिक टन धान की खरीदी
  • महासमुंद जिले में एक लाख 94 हजार 122 मीट्रिक टन धान की खरीदी
  • रायपुर जिले में एक लाख 77 हजार 905 मीट्रिक टन धान की खरीदी
  • बलरामपुर जिले में 35 हजार 629 मीट्रिक टन धान की खरीदी
  • जशपुर जिले में 27 हजार 576 मीट्रिक टन धान की खरीदी
  • कोरिया जिले में 24 हजार 355 मीट्रिक टन धान की खरीदी
  • सरगुजा जिले में 48 हजार 222 मीट्रिक टन धान की खरीदी
  • सूरजपुर जिले में 60 हजार 121 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।

हरियाली से भरपूर राम वन गमन पथ के भ्रमण से लोग होंगे आनंदित, डेढ़ लाख से ज्यादा फलों और फूलों के पौधे रोपित

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में पूरे राम वन गमन पथ पर (Ram van gaman path in Chhattisgarh) पौधारोपण (Plantation) से ऐसा वातावरण निर्मित किया जा रहा है, जो अपनी हरियाली से लोगों को सहज ही आकर्षित करने लगेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) की मंशा के अनुसार राज्य शासन की इस महत्वपूर्ण परियोजना पर वनमंत्री मोहम्मद अकबर (Forest Minister Mohammad Akbar) के मार्गदर्शन में पथ के दोनों ओर कई प्रकार के फूलों और फलों के डेढ़ लाख से ज्यादा पौधों का रोपण किया गया है। इस मार्ग पर पर्यटकों को विभिन्न तरह के वनौषधियां भी दिखाई देंगे।









बता दें कि छत्तीसगढ़ में राम के वनवास काल से संबंधित 75 स्थानों को चिन्हित कर उन्हें नए पर्यटन सर्किट के रुप में आपस में जोड़ा जा रहा है। पहले चरण में उत्तर छत्तीसगढ़ में स्थित कोरिया जिले से लेकर दक्षिण के सुकमा जिले तक 9 स्थानों का सौंदर्यीकरण और विकास किया जा रहा है। ये सभी स्थान पहले ही प्राकृतिक दृश्यों से भरपूर हैं। पौधारोपण के जरिए अब इन्हें और भी हरा-भरा किया जा रहा है।









वहीं सभी चयनित पर्यटन-तीर्थों पर सुगंधित फूलों वाली सुंदर वाटिकाएं भी तैयार की जाएंगी। राम वन गमन के 528 किलोमीटर मार्ग के दोनों किनारों पर डेढ़ लाख से ज्यादा पौधे का रोपण वन विभाग द्वारा चालू वर्ष के दौरान किया गया है। इस पूरे मार्ग पर पीपल, बरगद, आम, हर्रा, बेहड़ा, जामुन, अर्जुन, खम्हार, आंवला, शिशु, करंज, नीम जैसे पौधों का रोपण शामिल हैं। प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी के मुताबिक राम वन गमन पथ के माध्यम से दुनियाभर के सामने जैव विविधता का दर्शन भी होगा।









इन अभ्यारण्यों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम करेगा यह परिपथ





वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि यह परिपथ कोरिया स्थित गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान, सूरजपुर स्थित तमोर पिंगला अभ्यारण्य, बलरामपुर के सेमरसोत अभ्यारण्य, जशपुर के बादलखोल अभ्यारण्य, रायगढ़ के गोमर्डा अभ्यारण्य, मुंगेली के अचानकमार अभ्यारण्य, कवर्धा के भोरमदेव अभ्यारण्य, बलौदाबाजार स्थित बारनवापारा अभ्यारण्य, धमतरी स्थित सीतानदी अभ्यारण्य, गरियाबंद के उदंती अभ्यारण्य, बस्तर जिले में स्थित कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, बीजापुर के इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान, पामेड़ और भैरमगढ़ अभ्यारण्यों को भी एक-दूसरे के करीब लाएगा। इनमें से उदंती और सीतानदी अभ्यारण्यों को 2009 से टाइगर रिजर्व घोषित किया जा चुका है।


मुख्यमंत्री बघेल की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट की बैठक, शाम को होंगे विशाल रंगोली कार्यक्रम में शामिल

No comments Document Thumbnail

आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार (Congress Government) को बने 2 साल पूरे (2 years of Bhupesh Government) हो गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 आज सुबह 11.30 बजे अपने रायपुर निवास में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद सीएम बघेल दोपहर 2.45 बजे कार द्वारा रायपुर से रवाना होकर 3.15 बजे चंदखुरी पहुंचेंगे और वहां गौठान का निरीक्षण करने के बाद चंदखुरी में शाम 4 बजे 'राम वन गमन पर्यटन परिपथ' रथ यात्रा और बाइक रैली के समापन समारोह में शामिल होंगे।





छत्तीसगढ़ सरकार ने दो साल में विकास का कीर्तिमान स्थापित किया : शकुंतला साहू





मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के बाद शाम 6 बजे रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में पहुंचकर विशाल रंगोली कार्यक्रम में शामिल होंगे।बता दें कि भूपेश सरकार के कार्यकाल को आज दो साल पूरे हो गए है. इस अवसर पर भूपेश सरकार कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है.





राज्य महिला आयोग द्वारा 9 हजार वर्गफुट की विशाल रंगोली से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी





वहीं छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा राज्य सरकार के दो साल पूरा होने पर राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बी.टी.आई.ग्राउण्ड में 9 हजार 100 वर्गफुट की विशाल रंगोली बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। यह रंगोली लगभग 130 फीट लंबी और 70 फीट चौड़ी होगी। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया 17 दिसंबर यानी आज शाम को 4 बजे इस विशाल रंगोली का अवलोकन करेंगे। आमजन 17 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से रंगोली देख सकेंगे।









दो साल बेमिसाल की थीम पर बनाई जा रही रंगोली





आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के दो साल बेमिसाल की थीम पर रंगोली तैयार की जा रही है। इस रंगोली के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हुए छत्तीसगढ़ के विकास के रंगों को प्रदर्शित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में अब तक इतनी बड़ी रंगोली नहीं बनाई गई है। महिला आयोग द्वारा रंगोली से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी चल रही है। पहले लगभग 7 हजार वर्गफुट में रंगोली बनाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन अब यह रंगोली लगभग 10 हजार वर्गफुट तक बनने का अनुमान है।





अध्यक्ष किरणमयी नायक ने दी जानकारी





किरणमयी नायक ने कहा कि रंगोली महिलाओं से करीब से जुड़ी हुई कला है, इसलिए महिलाओं की ओर से रंगोली के माध्यम से छत्तीसगढ़ में दो साल में तेजी से किए गए विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया जाएगा। रंगोली को रायपुर के स्थानीय कलाकार विनोद पांडा द्वारा तैयार किया जा रहा है। यह रंगोली छत्तीसगढ़ के गौरव के प्रतीक के रूप में तैयार की जा रही है।


छत्तीसगढ़ में फिर एक किसान ने की आत्महत्या, यह बनी खुदकुशी की वजह

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में किसानों के आत्महत्या (Farmers' suicide in Chhattisgarh) करने की खबरें लगातार सामने आ रही है। कई किसान कर्ज के तनाव में अपनी जान दे रहे हैं तो कई फसल खराब होने के कारण मौत को गले लगा रहे हैं। ताजा मामला सरगुजा जिले का है, जहां खेती करने के लिए लोन में लिए ट्रैक्टर की किस्त नहीं चुका पाने के कारण एक किसान ने जहर खाकर खुदकुशी (Farmer committed suicide in Surguja) कर ली। किसान के जहर खाने के बाद उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।





शादी के पांच दिन बाद ही दूल्हे ने की आत्महत्या, छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे खुदकुशी के मामले





बता दें कि छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू हुई है, तब से अब तक व्यवस्था से परेशान 2 किसानों की मौत हो चुकी है। जबकि इस बार सरगुजा में ट्रैक्टर लेने के बाद उसकी किस्त और ब्याज नहीं चुका पाने से परेशान किसान ने आत्महत्या की है।





इलाज के दौरान हुई किसान की मौत





जहर खाने के बाद किसान को गंभीर हालत में इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान 14 और 15 दिसंबर के बीच की रात उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।





विवाहिता ने पति को बेडरूम में बंद कर फ्लैट से कूदकर की आत्महत्या





अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल इलाज के दौरान हुई मौत





पुलिस के मुताबिक सरगुजा जिले के धौरपुर क्षेत्र के बबोली गांव में रहने वाले 45 वर्षीय किसान डसन राम खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। वहीं 12 दिसंबर की रात परिवार के बाकी सदस्यों के साथ खाना खाने के बाद सोने चले गए। इसी बीच डसन राम ने जहर खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन उनके परिजनों को डसन राम के जहर खाने के बारे में पता चल गया, जिसके बाद परिजन किसान डसन को लेकर धौरपुर अस्पताल गए, लेकिन डसन की हालत गंभीर होने की वजह से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।





BSF के एक और जवान ने की आत्महत्या, कोयलीबेड़ा कैंप में तैनात था जवान





पिता की मौत के बारे में मृतक के बेटे ने बताया कि डसन राम ने दो साल पहले कृषि काम के लिए एक ट्रैक्टर फाइनेंस कराया था। फाइनेंस में लिए गए ट्रैक्टर की छमाही किस्त 83 हजार 150 रुपए निर्धारित की गई थी। किसान हर 6 महीने में नियमित किस्त चुका रहा था, लेकिन इसके बाद उसकी किस्त टूट गई। टूटी हुई किस्त के ब्याज की बढ़ोतरी की वजह से किसान डिप्रेशन में चला गया था, जिसकी वजह से वो शराब का सेवन भी ज्यादा करने लगा था। वहीं आखिरकार उसने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया।





मृतक के बेटे ने दी जानकारी





मृतक के बेटे ने बताया कि फाइनेंस के ट्रैक्टर की महज 2 किस्त ही बची थी। इसी बीच परिवार की आर्थिक हालत बिगड़ गई और लगभग पौने दो लाख की किस्त में से भी उसने जैसे-तैसे 50 हजार रुपए जमा कराए थे, लेकिन फिर इन्स्टॉलमेंट का भुगतान नहीं हो पाया और ब्याज की राशि बढ़ती चली गई। ब्याज की राशि बढ़ने से किसान पर दबाव बढ़ा, जिससे वो तनाव में रहने लगा और 12 दिसंबर की रात उसने जहर खा लिया।





सनकी बेटे ने की सौतेली मां की बेरहमी से हत्या, दो गिरफ्तार





सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बताया कि उन्होंने मृतक के बेटे का बयान देखा है। उसने जो बयान दिया है उसमें कुछ बातें निकलकर सामने आई हैं। जिसकी जांच के लिए एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद ही मामला साफ हो पाएगा।


रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ी, कोरोना के मद्देनजर लिया गया फैसला

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (Chhattisgarh Board of Secondary Education) की हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक मुख्य परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2020-21 (Examination academic session 2020-21) के नियमित परीक्षार्थियों के लिए आवेदन पत्र जमा करने की तिथि को बढ़ा दी गई है।





21 दिसंबर से शुरू की जाएगी गन्ना खरीदी, घटा हुआ रकबा बन सकता है मुसीबत





बता दें कि कक्षा 9वीं के परीक्षार्थियों के पंजीयन के लिए निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा यह निर्णय स्कूलों के प्राचार्यों से प्राप्त आवेदनों और कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए लिया गया है।





शिक्षा मण्डल के सचिव प्रो. V.K. गोयल ने दी जानकारी





छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव प्रो. V.K. गोयल (Secretary of Chhattisgarh Board of Secondary Education Prof. V.K. Goyal) ने बताया कि पूर्व में माध्यमिक शिक्षा मण्डल की मुख्य परीक्षा साल 2020-21 के लिए नियमित परीक्षार्थियों के लिए आवेदन पत्र निर्धारित शुल्क के साथ भरवाएं जाने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर और कक्षा 9वीं के परीक्षार्थियों के लिए पंजीयन के लिए निर्धारित शुल्क के साथ अंतिम तिथि 30 नवंबर 2020 निर्धारित की गई थी।





31 दिसंबर तक जमा करना होगा आवेदन





तिथि बढ़ाने के बाद अब नियमित परीक्षार्थियों के लिए आवेदन पत्र निर्धारित शुल्क के साथ 31 दिसंबर तक जमा किए जा सकेंगे। इसी तरह कक्षा 9वीं के परीक्षार्थियों के पंजीयन के लिए निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन पत्र 31 दिसंबर तक जमा होंगे।





छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले





बता दें कि प्रदेश में रोजाना कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में रोजाना 1 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस (Coronavirus in Chhattisgarh) सामने आ रहे हैं। साथ ही कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।





रायपुर मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई MBBS की कक्षाएं, कोरोना गाइड लाइनों का किया जा रहा पालन





वहीं मंगलवार को 1,605 नए कोरोना मरीजों की पहचान (new corona positive patients found in chhattisgarh) की गई है, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव केसों (active cases) की संख्या 17 हजार 637 हो गई है, जिनका इलाज प्रदेश के अलग-अलग कोविड अस्पतालों और होम आइसोलेशन में जारी है।





छत्तीसगढ़ में कोरोना की वजह से अब तक 3 हजार 135 लोगों की मौत





मंगलवार को मिले नए कोरोना मरीजों (New corona patients) के बाद अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या (total positive cases) बढ़कर 2 लाख 60 हजार 240 हो गई है। जबकि कोरोना की वजह से अब तक छत्तीसगढ़ में 3 हजार 135 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसी तरह राजधानी रायपुर में मंगलवार को 292 मरीजों की पुष्टि की गई है, जिसके बाद राजधानी में एक्टिव केस की संख्या 7 हजार 297 हो गई है। वहीं कोरोना के कारण राजधानी में अब तक 693 लोगों की मौत हो चुकी हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.