Media24Media.com: छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज. Show all posts

सीएम भूपेश ने की बड़ी घोषणा, अब प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की फीस भरेगी राज्य सरकार

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि कोरोना महामारी से अपने माता-पिता या अभिभावक को खो चुके बच्चे जो निजी स्कूल में पढ़ रहे उनकी पढ़ाई का खर्च भी छत्तीसगढ़ सरकार उठाएगी।





ऐसे बच्चों को राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की गई महतारी दुलार योजना का लाभ मिलेगा। प्राइवेट स्कूलों में पिछले एक साल से पढ़ रहे ऐसे बच्चे उसी निजी स्कूल में या स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में अपनी इच्छानुसार पढ़ सकेंगे। राज्य सरकार द्वारा उनके स्कूल की फीस का वहन किया जाएगा।





https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1404336453849473031?s=19





गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोरोना महामारी से मृत व्यक्तियों अथवा पालको के ऐसे बच्चे जो शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत थे उन्हें निशुल्क शिक्षा और मासिक छात्रवृत्ति देने के लिए महतारी दुलार योजना प्रारंभ की गई है।





मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद अब शासकीय स्कूलों के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता अथवा पालक की कोरोना महामारी से मृत्यु हो गई है उन्हें महतारी दुलार योजना का लाभ मिलेगा।


Chhattisgarh News : सिर्फ ढाई साल में बदल गई जिले की तस्वीर

No comments Document Thumbnail

जिस जिले की पहचान कभी कुपोषण, बेरोजगारी, अशिक्षा और नक्सलियों के खौफ के कारण हुआ करती थी, केवल ढाई वर्षों में वहां की तस्वीर बदल चुकी है। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में विकास और विश्वास की नयी बयार बह रही है। खौफ के काले बादल छंट रहे हैं और सुदूर इलाकों तक शांति की किरणों पहुंच रही है। 





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा जिले के विकास को अपनी प्राथमिकताओं की सूची में सबसे ऊपर रखा है, यही कारण है कि पिछले ढाई वर्षों से इस जिले का विकास नये नजरिये के साथ किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की आकांक्षाओं, उनकी जरूरतों, समस्याओं और चुनौतियों का आंकलन कर जिले के विकास की रणनीति नये सिरे से तैयार की गई, जिसमें स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। अब यहां के गावों में ग्रामीण खुशहाल, स्वस्थ और शिक्षित जीवन जीते हैं। जिले में जहाँ पिछले ढाई सालों में कुपोषण की दर में कमी आई है तो वहीं शिक्षा के स्तर में बढ़ोतरी हुई है और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हुआ है। 









फिर खुले बंद पड़े स्कूल, गांव-गांव तक पहुंच रही शिक्षा





जिले में बन्द पड़े स्कूलों के पुनः संचालत से अन्दरूनी गांवों के बच्चों को गृह ग्राम के नजदीक ही शिक्षा पाने का अवसर मिल रहा है। वर्ष 2006 में सलवा जुडूम आंदोलन का असर जिले के कोण्टा क्षेत्र के गांवों में ज्यादा रहा। विकासखण्ड कोन्टा अन्तर्गत वर्ष 2006 से पहले 275 प्राथमिक एवं 66 माध्यमिक शालायें संचालित थी, लेकिन वर्ष 2006 में नक्सलवादियों द्वारा बहुत सी शालाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इसके फलस्वरुप 102 प्राथमिक एवं 21 माध्यमिक शालाओं को या तो बंद करना पड़ा था या फिर शिफ्ट कर संचालित करना पड़ रहा था। शासन एवं जिला प्रशासन सुकमा की पहल से वर्ष 2018-19 में इन बंद शालाओं का संचालन पुनः प्रारंभ किया गया। वर्तमान में ऐसे 92 स्कूलों को पुनः संचालित किया जा रहा है, जिनमें 4 हजार 172 विधार्थी अध्यनरत हैं। इसके साथ ही संबंधित पंचायत के स्थानीय 12वीं उत्तीर्ण युवक-युवतियों को पंचायत के प्रस्ताव के आधार पर स्कूलों में शिक्षादूत के रूप मे नियुक्त किया गया है। प्रारंभ में शालाओं के संचालन हेतु स्थानीय स्तर पर झोपड़ियों का निर्माण किया गया था। वर्तमान मे शासन एवं प्रशासन स्तर पर 60 शाला भवनों तथा 34 अतिरिक्त कक्ष निर्माण की स्वीकृति प्रदाय कर भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से 22 भवनों का निर्माण पूर्ण हो चुका है तथा शेष भवन भी जल्द ही पूर्ण कर लिए जाएंगे। शालाओं में शासन के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, जैसे मध्यान्ह भोजन, निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक, गणवेश आदि का लाभ विद्यार्थियों को मिल रहा है।





सुपोषण अभियान से संवर रही बच्चों की सेहत





 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान वर्ष 2019 से प्रारंभ किया गया है, जिसके अन्तर्गत जिला प्रशासन सुकमा और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के बच्चों को कुपोषण से बाहर निकालने के उद्देश्य से संवरता सुकमा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वर्ष 2019 के वजन त्योहार में जिले में कुपोषण की दर 45 प्रतिशत थी, इस कार्यक्रम की बदौलत विगत दो वर्षों में ही कुपोषण की दर में 9 प्रतिशत की गिरावट आई है। आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रदाय किए जा रहे गरम और पौष्टिक आहार के साथ ही समय-समय पर बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच भी की जाती है। जिले के अन्दरूनी क्षेत्रों में विगत दो वर्षों में 36 नवीन आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन किया गया है। वहीं अंदरुनी क्षेत्रों के 55 आंगबाड़ी भवन सहित कुल 178 नवीन भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। जिले में वर्तमान स्थिति में कुल 963 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है, जिसमें 665 केन्द्र आंगनबाड़ी भवनों में संचालित किए जा रहे हैं तथा 200 आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माणाधीन है।





बेहतर हुई स्वास्थ्य सुविधाएं





सुकमा जिले में समय के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होने से अब लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगी हैं, जिससे सीमावर्ती अन्य राज्यों पर जिले के लोगों की निर्भरता कम होने लगी है। कोण्टा विकासखण्ड के अन्तर्गत विगत दो वर्षों में उप स्वास्थ्य केन्द्रों में 21 एएनएम तथा 13 पुरूष स्वास्थ्यकर्ताओं की भर्ती की गई है। वर्ष 2018 में केवल 1303 मितानिनें अपनी सेवाएं दे रही थी, वहीं आज कुल 1446 मितानिनों के माध्यम से जिले के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावी रुप से पहुंच रही है। संस्थागत प्रसव के मामले में भी जिले में सफलता हासिल की गई है। वर्ष 2018 में जहां 70.3 प्रतिशत प्रसव अस्पतालों एवं चिकित्सा केन्द्रों में किए गए, वहीं यह आंकड़ा बढ़कर 2020-21 में 91.6 प्रतिशत हो गया है। संवेदनशील क्षेत्रों जैसे गोलापल्ली में 89.2 प्रतिशत, जगरगुण्डा में 113.3 प्रशित, चिन्तागुफा में 122.5 प्रतिशत तथा चिन्तलनार में 146.7 प्रतिशत संस्थागत प्रसव शामिल है। गर्भवती माताओं को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने एवं संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के लिए 5 बिस्तरीय 19 प्री-बर्थ प्रतीक्षा केन्द्र का स्थापित किए गए हैं। विगत ढाई वर्षों में जिले में कुल 10 नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र व 1 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया और 2 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र निर्माणाधीन हैं। वर्तमान में जिले में कुल 13 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं 89 उप स्वास्थ्य केन्द्र संचालित हैं, जिससे पहुंचवीहिन क्षेत्रों के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं अल्प समय में ही उपलब्ध हो रही हैं। ग्रामीणों की छोटी मोटी स्वास्थ्यगत परेशानियों का निदान नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र में हो जाता है। 





 जिले में मलेरिया के प्रकोप पर प्रभावी नियंत्रण हासिल किया गया है। 2018 में जहां 11 हजार 698 लोग मलेरिया संक्रमित पाए गए थे, वहीं अब यह आंकड़ा घटकर केवल 1612 तक सिमट गया है। आज की स्थिति में पाजीटीविटी दर 17 प्रतिशत से घटकर केवल 8.9 प्रतिशत रह गई है।


बड़ी खबर: बदले गए 5 नगर निगमों के आयुक्त, इन्हें सौंपा गया प्रभार

No comments Document Thumbnail

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार (chhattisgarh government) ने आज एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के 14 नगर निगमों में से पांच के आयुक्तों को बदल दिया गया है। बता दें कि दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, बिलासपुर और अंबिकापुर के नगर निगम आयुक्त का तबादला कर दिया गया है।





प्रशासनिक विभाग की यह सर्जरी बुधवार को की गई है । नए आदेशों के मुताबिक दुर्ग नगर निगम के आयुक्त रहे इंद्रजीत बर्मन अब कबीरधाम जिले के एडिशनल कलेक्टर होंगे । वही राजनांदगांव नगर निगम आयुक्त चंद्रकांता कौशिक को धमतरी का ज्वाइंट कलेक्टर बनाकर भेजा जा रहा है । इसके साथ ही धमतरी नगर निगम के आयुक्त आशीष कुमार टिकरी हाथों राज्य शहरी विकास प्राधिकरण का प्रभार सौंपा गया है।





राज्यसेवा के कुल 11 अधिकारियों का तबादला





इसके अलावा बिलासपुर नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी से मुक्त हो रहे प्रभाकर पांडे को अब अंबिकापुर नगर निगम के आयुक्त का पद सौंपा गया है। वहीं अंबिकापुर नगर निगम के आयुक्त हरीश मंडावी दुर्ग नगर निगम के आयुक्त बना दिए गए हैं । बता दें कि इन पांच अफसरों को मिलाकर राज्यसेवा के कुल 11 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।


छत्तीसगढ़ में नदी-नालों को मिल रहा नया जीवन, बापू के सपनों का गांव गढ़ने की दिशा में किया जा रहा काम

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (cm bhupesh baghel) की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ राज्य में भू-जल संरक्षण और संवर्धन के लिए संचालित नरवा (नाला) विकास योजना के जरिए राज्य के नदी-नालों और जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित किया जा रहा है।









राज्य में संचालित नरवा विकास योजना दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के नरवा, गुरवा, घुरवा, बाड़ी का एक घटक है। नरवा विकास के माध्यम से वर्षा जल को सहेजने के लिए तेजी से नालों का उपचार कराया जा रहा है।





यह भी पढ़ें:- झीरम घाटी संयोजक ने केन्द्रीय गृह मंत्री को लिखा पत्र, NIA की जांच रिपोर्ट SIT को सौंपने की मांग





पहले चरण में छत्तीसगढ़ राज्य में 1385 नरवा (नाला) उपचार के लिए चिन्हित किए गए हैं। जिसमें से 1372 नालों में वर्षा जल की रोकथाम के लिए बोल्डर चेक, गली प्लग, ब्रश हुड, परकोलेशन टैंक जैसी संरचनाओं का निर्माण एवं उपचार कर पानी को रोकने और भू-जल स्तर बेहतर बनाने प्लान तैयार कर काम कराया जा रहा है।





भू-जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में काम





छत्तीसगढ़ राज्य में सुराजी गांव योजना के प्रमुख घटक नरवा (नाला) के तहत अब तक 1310 नालों में वर्षा जल को रोकने के लिए विभिन्न प्रकार के 71 हजार 831 स्ट्रक्चर बनाए जाने की मंजूरी दी गई है, जिसमें से 51 हजार 742 स्ट्रक्चर का निर्माण हो चुका है। अभी 9 हजार 685 स्ट्रक्चर निर्माणाधीन है। लगभग दो सालों से छत्तीसगढ़ राज्य में भू-जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में किए जा रहे कार्यों का सकारात्मक परिणाम भी अब दिखाई देने लगा है।





यह भी पढ़ें:- नशे में धुत प्रधान आरक्षक थाने में करता रहा बदसलूकी, एसपी को लगी भनक तो किया सस्पेंड





छत्तीसगढ़ राज्य में पानी को रोकने की इस मुहिम को केन्द्र सरकार ने न सिर्फ सराहा है, बल्कि सूरजपुर और बिलासपुर जिले को नेशनल वाटर अवार्ड से सम्मानित भी किया है। यह नेशनल वाटर अवार्ड बिलासपुर जिले को नदी-नालों के पुनरूद्धार के लिए और सूरजपुर जिले को जल संरक्षण के उल्लेखनीय कार्यों के लिए भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की ओर से दिया गया।





छत्तीसगढ़ राज्य के जिन-जिन क्षेत्रों में नरवा उपचार के काम हुए हैं, वहां भू-जल स्तर में आशातीत वृद्धि हुई है। नालों में जल भराव होने से किसान अब बेहतर तरीके से फसलोत्पादन के साथ-साथ साग-सब्जी की भी खेती करने लगे हैं। नालों के पानी को लिफ्ट करने से किसानों को सिंचाई की भी सुविधा मिली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना के माध्यम से गांवों को विकसित और आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने की पहल की जा रही है। 








दरअसल यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का गांव गढ़ने की दिशा में बढ़ते कदम है। इसके माध्यम से नदी-नालों और पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देकर पौष्टिक खाद्यान्न, फल तथा सब्जी-भाजी के उत्पादन को बेहतर बनाना है, ताकि गांव आर्थिक रूप से समृद्ध हो सके।









राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने वर्धा के सेवा आश्रम में प्रार्थना सभा में कहा था कि हमारी दृष्टि दिल्ली के बजाय देहात की ओर होनी चाहिए। देहात हमारा कल्पवृक्ष है। कल्पवृक्ष हर इच्छाओं को पूरा करता है। छत्तीसगढ़ सरकार सुराजी गांव योजना के माध्यम से ग्रामीण संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक संसाधनों को सहेज कर सशक्त, खुशहाल और समृद्ध गांव गढ़ रही है।


​​​​​​​24 परिवहन उप निरीक्षक हुए नियमित , आदेश जारी

No comments Document Thumbnail

परिवहन विभाग (24 Transport Sub Inspectors became regular) द्वारा 24 परिवहन उप निरीक्षकों को उनकी दो साल की परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने पर नियमित कर दिया गया है। इसके संबंध में 11 फरवरी को नवा रायपुर के इन्द्रावती भवन स्थित परिवहन आयुक्त कार्यालय (Transport Commissioner Office) से आदेश जारी कर दिया गया है।





यह भी पढ़ें:- पदोन्नति से जवाबदेही और दायित्व में होती है बढ़ोत्तरी : मंत्री मोहम्मद अकबर





गौरतलब है कि परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा बीते दिनों परिवहन आयुक्त कमलप्रीत सिंह और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित समीक्षा बैठक में इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए थे। इसके परिपालन में परिवहन विभाग के मुख्यालय द्वारा कार्यों में प्रगति लाने और विभागीय अमले के उत्साहवर्धन के लिए तत्परता से आवश्यक कार्रवाई की गई और इसका आदेश 11 फरवरी को जारी कर दिया गया है।





ये हुए नियमित





अपर परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा मिली जानकारी के मुताबिक इनमें परिवहन उप निरीक्षक अतुल तिवारी, संतोष कुमार राठौर, मोहम्मद आबिद खान, सुजीत कुमार सिन्हा, पुष्पेन्द्र कुमार, मिथलेश वर्मा, कुमारी अरूणा साहू, जितेन्द्र भूषण, कुमारी पारूल ठाकुर, नितिन सिंह, डूमेश कुमार ठाकुर, आदित्यनारायण भोई, प्रवीण कुमार धुवे, प्राची वर्मा, डगेश्वर राजपूत, महेश कुमार, संतोष हरिपाल, रघुवीर सिंह, कौशल्या रात्रे, रामचन्द्र कुंजाम, डोमेन्द्र सिंह चुरेन्द्र, विजय कुमार बेर, शकुंतला वासनिक और कार्तिक राम पैकरा शामिल हैं।





शहीद महेन्द्र कर्मा के नाम से नई योजना की शुरूआत





वन मंत्री (Minister Mohammad Akbar) ने कहा कि समाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 50 प्रतिशत की राशि वन प्रबंधन समितियों से और 50 प्रतिशत की राशि राज्य सरकार की तरफ से उपलब्ध कराकर शहीद महेन्द्र कर्मा के नाम से नई योजना की शुरूआत की गई है। यह स्थानीय लोगों के सुरक्षा की दिशा में राज्य सरकार की उल्लेखनीय पहल है। संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि समय पर पदोन्नत होने से अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यों में सुधार देखने को मिलता है।





यह भी पढ़ें:- कोरोना वायरस की पहचान के लिए लगेगी ट्रू- नॉट मशीन





वे पदोन्नति (24 Transport Sub Inspectors became regular) के बाद नए उत्साह और दृढ़ संकल्प के साथ अपनी जिम्मेदारियों और दायित्वों को निभाते हैं। प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि वन मंत्री के कुशल मार्गदर्शन में सामाजिक सुरक्षा का कार्य हो या स्थानीय लोगों को हरियाली से रोजगार उपलब्ध कराने सहित कई वन विभाग द्वारा उल्लेखनीय काम किए जा रहे हैं। बीते दो सालों में विभाग ने लोक सेवा आयोग के माध्यम से 21 सहायक वन संरक्षण और 157 वनक्षेत्रपाल के पदों पर भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू की है।


कोरोना संकट के बावजूद छत्तीसगढ़ ने हासिल किया 1621.67 करोड़ का राजस्व

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ ने कोरोना संकट (Corona crisis) के बावजूद भी साल 2020 में 1621.67 करोड़ रूपए का रिकार्ड पंजीयन राजस्व (Registration revenue) अर्जित किया है। साल 2019 में अर्जित 1315.46 करोड़ रूपए के राजस्व से यह 23.28 प्रतिशत ज्यादा है। चालू वित्तीय वर्ष में 31 जनवरी तक राज्य में एक लाख 82 हजार दस्तावेजों का पंजीयन हुआ है, जिसके कारण स्टाम्प और पंजीयन शुल्क के रूप में 1087.19 करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।





11 माह में 1 लाख 82 हजार दस्तावेजों का पंजीयन





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (cm bhupesh baghel) के मंशानुरूप राज्य में जन सामान्य की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छोटे भू-खण्डों के क्रय-विक्रय पर लगी रोक को हटाने का फायदा यह हुआ है कि बीते दो सालों में छोटे भू-खण्डों से संबंधित दस्तावेजों के पंजीयन में लगभग दोगुने की वृद्धि हुई है। इन दो सालों में एक लाख 86 हजार 423 छोटे भू-खण्डों के पंजीयन से आम जनता को राहत मिली है।





यह भी पढ़ें:- ओखला इलाके की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक





बाजार मूल्य (गाइडलाइन) की दरों में 30 प्रतिशत की कमी किए जाने के शासन के निर्णय का भी लाभ लोगों को मिला है। इसके कारण संपत्ति के बाजार मूल्य में कमी के साथ-साथ खरीदी-बिक्री में राहत मिलने से मध्यम वर्ग के लिए मकान और अचल संपत्ति खरीदना आसान हुआ है।





2019 की तुलना में 23.28 प्रतिशत ज्यादा राजस्व





राज्य में शासन द्वारा 75 लाख रूपए तक की कीमत के मकान और भवन के विक्रय संबंधी विलेखों के पंजीयन शुल्क की दर में दो प्रतिशत की रियायत अगस्त 2019 से प्रदाय की जा रही है। जिसे वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए भी यथावत रखा गया है। इसका लाभ आम नागरिकों को मकान की खरीदी-बिक्री में मिल रहा है। बीते डेढ़ सालों में 17 हजार 112 दस्तावेजों के पंजीयन के दौरान आवासीय भवनों के पंजीयन में 2 प्रतिशत की रियायत दी गई है।





यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका





छत्तीसगढ़ राज्य में संपत्तियों के क्रय-विक्रय के लिए ई-रजिस्ट्री प्रक्रिया का सरलीकरण किया गया और नेटवर्क की समस्या के निराकरण के लिए एक अतिरिक्त नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि पक्षकारों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े और पंजीयन कार्य निर्बाध रूप से संचालित हो। कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पंजीयन कार्यालयों में सुरक्षित उपस्थिति के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को प्रभावी पालन के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट (स्लॉट बुकिंग) का प्रावधान किया गया और क्रमानुसार पंजीयन कार्य कराए जाने की सुविधा प्रदान की गई।





मोबाइल एप के जरिए ये सुविधा उपलब्ध





मोबाइल एप (Mobile app) के माध्यम से भी यह सुविधा उपलब्ध है। पक्षकारों की सुरक्षा के लिए प्रतिदिन सीमित संख्या में टोकन प्रदाय के बावजूद भी साल 2020 में 2 लाख 8 हजार 63 दस्तावेजों का पंजीयन हुआ, जो साल 2019 में पंजीबद्ध दस्तावेजों की संख्या के लगभग बराबर है। पंजीयन कार्यालयों में शुल्क का नगद लेन-देन कम से कम हो, इसके लिए ऑनलाइन भुगतान की सुविधा के साथ स्वाइप मशीनों की व्यवस्था भी की गई। ई-स्टाम्पों की उपलब्धता के लिए 12 केन्द्रों सहित वर्तमान में 500 से ज्यादा लोक सेवा केन्द्रों और 200 से ज्यादा वेंडरों के माध्यम से विक्रय की व्यवस्था की गई है।


भीषण सड़क हादसा: 10 से ज्यादा लोगों की मौत, 40 से ज्यादा घायल

No comments Document Thumbnail

बस्तर के सीमावर्ती राज्य ओडिशा के कोटपाड़ में एक भीषण सड़क हादसा (Accident In Odisha ) हुआ है। हादसे में 10 से ज्यादा महिलाओं की मौके पर मौत हो गई है। जबकि 40 से ज्यादा ग्रामीण घायल हैं। जानकारी के मुताबिक सभी लोग ओडिशा से पिकअप वाहन में सवार होकर बस्तर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए।





नेशनल हाईवे कोटपाढ़ की घटना(Accident In Odisha )





जानकारी के मुताबिक हादसा नेशनल हाईवे कोटपाढ़ के पास हुआ है। जहां तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से जा टकराई। ताजा आंकड़ों के मुताबिक हादसे में 10 लोगों से ज्यादा की मौत हो गई है। वहीं मरने वालों में सभी महिलाएं शामिल हैं।





पढ़ें: पूर्व मंत्री की बहू और पोती की बेडरूम के दीवान में मिली लाश





पुलिस ने बताया कि सभी ग्रामीण बस्तर के कलचा गांव के रहने वाले थे। घायलों को कोटपाढ़ के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया है। मृतकों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। ड्राइवर पिकअप को काफी तेज चला रहा था। इसके कारण गाड़ी बेकाबू हो गई। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।





पढ़ें: कुआकोंडा में बड़ा सड़क हादसा, 1 की मौत, 40-50 लोगों के घायल होने की सूचना





बता दें कि 31 जनवरी को ही दंतेवाड़ा जिले में CM के कार्यक्रम के लिए ग्रामीणों को ला रही ट्रकों का एक्सीडेंट (accident in dantewara) हो गया। दुर्घटना कुआकोंडा थाना के सामने हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे में 1 ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं करीब 40 से 50 लोगों के घायल होने गए।





आपस में चकराई दो ट्रक





बता दें कि सीएम भूपेश बघेलआज दंतेवाड़ा के दौरे पर रहेंगे। वे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे, वहां दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री पहुंचकर, फैक्ट्री का लोकार्पण करेंगे। इसी कार्यक्रम के लिए लोगों को लेकर ट्रकें आ रही थी।


BJP महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी (State Executive of BJP Mahila Morcha ) घोषित कर दी गई है। जिसमें जिला अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। रायपुर शहर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी पार्षद सीमा संतोष साहू को दी गई है।













प्रदेश कार्यकारिणी (Executive of BJP Mahila Morcha) में 5 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। 2 प्रदेश महामंत्री और 6 प्रदेश मंत्री भी बनाए गए हैं। रायपुर शहर जिला अध्यक्ष सीमा संतोष साहू को बनाया गया है। वहीं सोना वर्मा को रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनाया गया है।





खत्म हुआ इंतजार- इस तारीख से अपनी 100% सीट केपेसिटी से खुलेंगे मूवी हॉल, जाने से पहले पढ़ लें ये नियम


कुआकोंडा में बड़ा सड़क हादसा, 1 की मौत, 40-50 लोगों के घायल होने की सूचना

No comments Document Thumbnail

दंतेवाड़ा : जिले में CM के कार्यक्रम के लिए ग्रामीणों को ला रही ट्रकों का एक्सीडेंट (Accident in Dantewara) हो गया। दुर्घटना कुआकोंडा थाना के सामने हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे में 1 ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं करीब 40 से 50 लोगों के घायल होने की सूचना है।





जानकारी के मुताबिक भूपेश बघेल के दंतेवाड़ा दौरे के लिए लोगों को ला रही 2 ट्रकें आपस में भिड़ गई। भिड़ंत(Accident in Dantewara) के बाद एक ट्रक सामने मकान जा घुसी। घायलों को कुआकोंडा अस्पताल में भर्ती किया गया है।





पूर्व मंत्री की बहू और पोती की बेडरूम के दीवान में मिली लाश





बता दें कि सीएम भूपेश बघेलआज दंतेवाड़ा के दौरे पर रहेंगे। वे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे, वहां दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री पहुंचकर, फैक्ट्री का लोकार्पण करेंगे। इसी कार्यक्रम के लिए लोगों को लेकर ट्रकें आ रही थी।


माओवादियों ने DRG जवान को उतारा मौत के घाट, जो खुद भी पहले था नक्सली

No comments Document Thumbnail

बीजापुर। जिले के जांगला थानाक्षेत्र के कोतरापाल में नक्सलियों ने एक DRG जवान की हत्या (naxals killed a DRG Jawan) कर दी है। साल 2014 में सोमडु उर्फ मल्लेश सोमडु उर्फ मल्लेश ने माओवादी विचारधारा को त्यागकर आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद सोमडु पुलिस में भर्ती हुआ था। आत्मसमर्पण करने के बाद सोमडु को DRG में कांस्टेबल का पद मिला था।





Read More- CRPF के 2 जवानों के बीच हुई लड़ाई, विवाद इतना बढ़ा कि एक ने दूसरे पर चला दी गोलियां, 1 की मौत





सोमडु बीते दिनों अपने बच्चों से मिलने गांव गया था, इसी दौरान नक्सलियों ने हमला कर सोमडु मौत के घाट (naxals killed a DRG Jawan) उतार दिया है। पुलिस घटनास्थल पहुंची है। एसपी कमलोचन कश्यप ने घटना की जानकारी दी है। बता दें कि सोमडु उर्फ मल्लेश पूर्व में माओवादी के पश्चिम बस्तर डिवीज़न कमेटी का सदस्य रहा है।


CRPF के 2 जवानों के बीच हुई लड़ाई, विवाद इतना बढ़ा कि एक ने दूसरे पर चला दी गोलियां, 1 की मौत

No comments Document Thumbnail

बस्तर मुनादी || जगदलपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां सीआरपीएफ 241 बटालियन के जवानों के बीच खूनी संघर्ष (CRPF Jawans clashed in Bastar) हो गया। जवानों के बीच हुए विवाद के बाद गोलीबारी भी हुई है। मौके पर एक जवान ने ताबड़तोड़ फॉयरिंग की। मामला केशलूर के पास स्थित सेड़वा कैम्प का बताया जा रहा है ।





इस हादसे (CRPF Jawan Shot in Jagdalpur) में एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। वहीं 1 अन्य जवान घायल हो गए। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर ले जाने की तैयारी की जा रही है । हालांकि विवाद किस वजह से हुआ ये अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीम मौके लिए रवाना हो चुकी है। 





Read More- आवास में लटका मिला जज का शव, कारणों का नहीं चला पता





शुक्रवार सुबह (CRPF Jawans clashed in Bastar) जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद आवेश में आकर गिरीश नाम के जवान ने प्रमोद और संतोष पर गोलीबारी कर दी। जवान ने अपनी रायफल में मौजूद 30 की 30 गोलियां प्रमोद पर उतार दीं और फिर संतोष को भी 5 गोलियां मारीं। मौके पर ही प्रमोद ने दम तोड़ दिया। संतोष बुरी तरह से घायल है। फायरिंग के बाद आरोपी जवान ने खुद को भी गोली मार ली, उसकी हालत भी गंभीर है।


एक बार फिर हैवानियत का शिकार हुई नाबालिग, 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

No comments Document Thumbnail

कवर्धा । जिले में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नाबालिग के साथ चार अज्ञात लोगों द्वारा कथित रूप से बलात्कार (Rape with Teenage Girl)किया गया । सिटी कोतवाली थाना (City Kotwali Police Station) क्षेत्र के अंतर्गत रविवार रात को यह घटना हुई, जब पीड़िता एक पुरुष मित्र के साथ बाहर गई थी ।





कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा (Shalabh Sinha) ने बताया कि संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। लड़की की शिकायत के अनुसार, दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया, जिन्होंने उसे पकड़ा और उसके पुरुष मित्र को धमकी देने के बाद मौके से चले जाने के लिए कहा। 





72 वां गणतंत्र दिवस: स्वास्थ्य मंत्री ने फहराया तिरंगा, कोरोना वॉरियर्स का किया गया सम्मान।





पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे नाबालिग को घसीटकर एक अलग स्थान पर ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। चिल्लाने पर कुछ स्थानीय लोगों ने गश्त करने वाली पुलिस टीम से संपर्क किया, जो तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद, युवती ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की। 





संदिग्धों को लिया गया हिरासत में(Rape with Teenage Girl)





नाबालिग द्वारा प्रदान किए गए अभियुक्तों के चेहरे के विवरण के आधार पर, हम उनका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। सिन्हा ने कहा कि हमने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।





ट्रैक्टर परेड के दौरान जवान और किसान के बीच झड़प, उच्च अधिकारियों संग गृह मंत्री शाह कर रहे बैठक





इस घटना की निंदा करते हुए विपक्षी भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया। राजनांदगांव के भाजपा सांसद संतोष पांडे ने कहा कि राज्य में बलात्कार, हत्या और लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं और कांग्रेस सरकार उनकी जांच करने में विफल रही है। कवर्धा में आदिवासी लड़की का बलात्कार बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और आरोपी अभी भी बड़े पैमाने पर हैं।


नई दिल्ली के राजपथ पर छाया छत्तीसगढ़ के वाद्य यंत्रों का जादू

No comments Document Thumbnail

रायपुर। देश के लोगों ने आज नई दिल्ली के राजपथ पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक वाद्य यंत्रों(Chhattisgarh musical instruments) पर आधारित निकली झांकी को न केवल बड़ी उत्सुकता के साथ देखा बल्कि इसकी उन्मुक्त कंठो से सराहना भी की। यह झांकी नेशनल मीडिया के साथ ही लोगों के दिलो-दिमाग में छा गई। गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर आधारित राज्य की झांकी देश भर के लोगों का आकर्षण का केन्द्र बनी । वहीं यह सोशल मीडिया पर भी छायी रही। देश के विभिन्न हिस्सों से लगातार इसको सराहना मिल रही है





छत्तीसगढ़ के इस पंथी नृतक को मिलेगा पद्मश्री, CM ने दी बधाई, यहां पढ़िए उनके सफर के बारे में..






गौरतलब है कि यह झांकी छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क विभाग के द्वारा तैयार की गई है। इस झांकी के निर्माण के लिए पिछले दो माह से तैयारी की जा रही थी। कई प्रस्तावों पर विचार करने के बाद इस झांकी का निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ की झांकी में छत्तीसगढ़ के लोक संगीत का वाद्य (Chhattisgarh musical instruments)वैभव को प्रदर्शित किया गया है।









छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों में प्रयुक्त होने वाले लोक वाद्यों को उनके सांस्कृतिक परिवेश के साथ बडे़ ही खूबसूरत ढंग से दिखाया गया है। प्रस्तुत झांकी में छत्तीसगढ़ के दक्षिण में स्थित बस्तर से लेकर उत्तर में स्थित सरगुजा तक विभिन्न अवसरों पर प्रयुक्त होने वाले लोक वाद्य शामिल किए गए हैं। इनके माध्यम से छत्तीसगढ़ के स्थानीय तीज त्योहारों तथा रीति रिवाजों में निहित सांस्कृतिक मूल्यों को भी रेखांकित किया गया है।






झांकी के ठीक सामने वाले हिस्से में एक जनजाति महिला बैठी है जो बस्तर का प्रसिद्ध लोक वाद्य धनकुल बजा रही है। धनकुल वाद्य यंत्र, धनुष, सूप और मटके से बना होता है। जगार गीतों में इसे बजाया जाता है। झांकी के मध्य भाग में तुरही है। ये फूँक कर बजाया जाने वाला वाद्य यंत्र है, इसे मांगलिक कार्यों के दौरान बजाया जाता है। तुरही के ऊपर गौर नृत्य प्रस्तुत करते जनजाति हैं। झांकी के अंत में माँदर बजाता हुआ युवक है। झांकी में इनके अलावा अलगोजा, खंजेरी, नगाड़ा, टासक, बांस बाजा, नकदेवन, बाना, चिकारा, टुड़बुड़ी, डांहक, मिरदिन, मांडिया ढोल, गुजरी, सिंहबाजा या लोहाटी, टमरिया, घसिया ढोल, तम्बुरा को भी शामिल किया गया।


प्रदेश के इन 3 बड़े चेहरों के नाम पर ऑनलाइन ठगी की कोशिश

No comments Document Thumbnail

रायपुर : ठगों के हौसले इतने मजबूत हो चुके हैं कि अब मंत्रियों और नेताओं के नाम पर (Online fraud using Famous names) भी लोगों को ठगना शुरू कर दिया है। हाल ही में छत्तीसगढ़ में मंत्री और विधायकों के नाम पर ठगी की कोशिश (Online fraud in Chhattisgarh) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ठगों ने नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन (State Warehouse Corporation) के अध्यक्ष अरुण वोरा के नाम ऑनलाइन कारोबार से जुड़े लोगों को निशाना बनाने की कोशिश की। गनीमत रहीं कि कोई इस झांसे में नहीं आया।





सबसे पहले ठगी की कोशिश विधायक विकास उपाध्याय के नाम पर की गई है। घटना की शिकायत विधायक उपाध्याय के निर्देश पर सरस्वती थाना में की गई है। दरअसल दीनदयाल उपाध्याय नगर में ऑनलाइन कैश ट्रांसफर एजेंसी चलाने वाले सचिन खत्री को अज्ञात व्यक्ति ने विधायक विकास उपाध्याय के निज सचिव के नाम पर कॉल किया। उस व्यक्ति ने ट्यूशन फीस के नाम पर मदद करने के लिए सचिन खत्री को ऑनलाइन कैश ट्रांसफर करने कहा।





अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज





ठग की साजिश को सचिन खत्री 9(Online fraud in Chhattisgarh) ने भांप लिया। जागरुकता से अंतत: साजिश नाकाम रही। इससे एक और आम नागरिक ऑनलाइन ठगी का शिकार होने से बच गया। इस घटना को संज्ञान में लेते हुए विधायक विकास उपाध्याय ने अपने प्रतिनिधियों को संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए। इस पर विधायक प्रतिनिधि शिव श्याम शुक्ला, संदीप तिवारी और वेद प्रकाश कुशवाहा ने सरस्वती नगर थाने में विधायक के नाम का दुरुपयोग करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।





कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के नाम पर भी ठगी





वहीं ठगी की दूसरी वारदात दुर्ग से कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के नाम से की गई। दुर्ग के प्रज्ञा च्वॉइस एवं लोक सेवा केंद्र के संचालक सुशील राजपूत से ठगी का प्रयास किया गया। यहां अनजान शख्स ने कॉल कर विधायक के नाम पर मुंबई में पैसे ट्रांसफर करने की बात कही। सेंटर संचालक ने दुर्ग कोतवाली में की इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं इस घटना के बाद विधायक ने लोगों से उनके नाम से आने वाले अनजान कॉल से सतर्क रहने की अपील भी की।





नोट्स देने के बहाने नाबालिग को स्कूल बुलाकर शिक्षक ने किया दुष्कर्म





इसके साथ ही ठगी ती तीसरी कोशिश मंत्री शिवकुमार डहरिया के नाम से की गई। बैंक मित्र से मंत्री के नाम से पैसे ट्रांसफर करवाने का प्रयास किया गया। आरंग थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।





कोवैक्सीन का इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य मंत्री ने किया इनकार





हालांकि अगर तीनों केसों को मिलाकर देखें तो ऐसा कहा जा सकता है तीनों मंत्रियों के नाम से ठगने वाला ग्रुप एक ही है। जो मंत्रियों का पीए बनकर लोगों को चूना लगाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन गनीमत रही है कि ये ठग अपनी कोशिश में कामयाब नहीं हो पाए हैं।


नक्सल मोर्चों में शहीद हुए जवानों के परिजनों को किया जाएगा सम्मानित, अवैध शराब पकड़ने वाले कर्मचारी भी होंगे पुरस्कृत

No comments Document Thumbnail

गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर नक्सल मोर्चों में मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए धमतरी जिले (Dhamtari district) के जवानों के परिजनों (Family honored by Govt.) को पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा उनके घर पहुंचकर शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक आमगांव के शहीद निरीक्षक विनोद कुमार ध्रुव, बरबांधा गांव के देवनाथ नागवंशी और उपनिरीक्षक कोमलसिंह साहू के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह सातबहना गांव के प्रधान आरक्षक सियाराम ध्रुव, पदमपुर गांव के शिवप्रसाद शर्मा, खड़पथरा के देवनाथ नाग, गट्टासिल्ली के महावीर मरकाम, मल्हारी गांव के विरेन्द्र सोम, दानीटोला वार्ड धमतरी के चंद्रशेखर रंगारी और कोकड़ी गांव के प्रधान आरक्षक नकुल ध्रुव के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।





राज्यपाल ने वेटरन डे कार्यक्रम में वीर नारियों और वीर माताओं का किया सम्मान





इसी तरह कोटपारा नगरी के शहीद आरक्षक हेमन्त सोम, लाइनपारा नगरी निवासी धर्मेन्द्र साहू, गागरा के संतोष कुमार नेताम, कमईपुर निवासी राधेश्याम नागवंशी, सांकरा गांव के नोहरू राम नेताम,संबलपुर के नारायण सोरी, नारधा के ललित दीवान, बाजारपारा नगरी के प्यारेलाल सोम, छिपली के खिलावन बिसेन, फरसियां के रतनलाल मरकाम और जैतपुरी के शहीद आरक्षक शिवकुमार कोर्राम के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।





इन जवानों के परिजनों को किया जाएगा सम्मानित (Family honored by Govt.)





वहीं पोड़ागांव के शहीद आरक्षक विजय सूर्याकर, सेमरा गांव के धनराज ध्रुव, विश्रामपुर के भूषण मंडावी, रावनसिंघी के वासुदेव ध्रुव, नवागांव-श्यामतराई के रामेश्वर ध्रुव, जंगलपारा नगरी के अमजद खान, पण्डरीपानी के खगेन्द्र कुमार कश्यप, आमगांव के चन्द्रहास ध्रुव, मारागांव के छबिलाल कांशी,भीतररास के नवल किशोर शांडिल्य, भैंसासांकरा के आदित्य साहू, कौहाबाहरा के निर्मल कुमार नेताम, परेवाडीह के टिकेश्वर कुमार ध्रुव और डोकाल के शहीद आरक्षक तीला राम ठाकुर और छिंदभर्री के शहीद सहायक आरक्षक कैलाश नेताम के परिजनों को सम्मानित (Family honored by Govt.) किया जाएगा। इसके अलावा अर्जुनी के शहीद एस.पी.ओ. तीरण सिंह मांझी और बजरंग चैक नगरी के शहीद अभिषेक गोलछा के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।





छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती : आरक्षकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 28 से





आबकारी मंत्री कवासी लखमा के निर्देशन और आबकारी सचिव सह आयुक्त निरंजन दास के मार्गदर्शन में बेमेतरा आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रबंध संचालक आबकारी ए.पी. त्रिपाठी और रायपुर कलेक्टर एस. भारतीदासन के मार्गदर्शन पर 20 जनवरी को आबकारी विभाग द्वारा रायपुर रोड स्थित सांकरा (भूमिया) थाना तिल्दा में रोड चेकिंग के दौरान बिलासपुर से आ रही कार को रोककर पूछताछ की गई।









वहीं जांच के दौरान कार से 50 पेटी मध्यप्रदेश राज्य में निर्मित 450 लीटर शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई के दौरान आरोपी अविभाष सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की कई धाराओं के तहत केस दर्ज की गई है। जांच के दौरान आरोपी अविभाष सिंह से कड़ी पूछताछ करने पर आरोपी ने बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना अंतर्गत जेवरा गांव के जाट फार्म हाउस में अवैध शराब निर्माण का कारखाना संचालित होने की जानकारी दी।





राज्यपाल रायपुर तो सीएम बस्तर में करेंगे ध्वजारोहण





जांच के बाद आबकारी उप निरीक्षक अधिकारी नीलम किरण सिंह द्वारा राज्य स्तरीय उड़न दस्ता को इसकी जानकारी दी गई। जिस पर आबकारी उप निरीक्षक डी.डी. पटेल राज्य स्तरीय उड़न दस्ता के नेतृत्व में जिला रायपुर की टीम तत्काल बेमेतरा रवाना होकर आरोपी द्वारा बताए गए स्थल की जांच की। जांच टीम ने पाया कि वहां एक अवैध शराब निर्माण का कारखाना संचालित था, जहां पर शराब निर्माण के लिए 4 ड्रम स्प्रिट (760 लीटर ओ.पी.) और मध्यप्रदेश राज्य में विक्रय के लिए लेबल लगी 70 पेटी शराब को जब्त किया गया। साथ ही परिवहन में उपयोग किए जा रहे वाहन को भी जब्त किया गया।









अवैध रूप से संचालित इस कारखाने की जांच के दौरान आरोपी अनिल वर्मा और कुलेश्वर वैष्णव के खिलाफ आबकारी अधिनियम की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। जांच टीम द्वारा अवैध शराब निर्माण परिवहन और विक्रय की इस घटना के खिलाफ दर्ज किए गए केस में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। जांच के बाद इस केस में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ भी सह-अपराधी होने का आपराधिक केस दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की जाएगी।





लाखों के सामन जब्त





आबकारी आयुक्त द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए घटना स्थल क्षेत्र के प्रभारी अधिकारी उप निरीक्षक जलेश कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनका मुख्यालय आबकारी आयुक्त कार्यालय रायपुर नियुक्त किया गया है। जांच टीम की इस कार्रवाई में 17 लाख रूपए कीमत की शराब और 15 लाख कीमत की 2 चार पहिया वाहन जब्त की गई है। आबकारी विभाग द्वारा नवागढ़ में संचालित अवैध फैक्ट्री और जमीन को राजसात करने की योजना बनाई जा रही है।









वहीं इस केस में तत्काल कार्रवाई करने के लिए आबकारी उप निरीक्षक नीलम किरण सिंह, पंकज कुजूर, अनिल मित्तल, डी.डी. पटेल और आबकारी मुख्य आरक्षक विक्रम सिंह, लखन लाल ओसले, संतोष दुबे सहित आबकारी आरक्षक विजय वर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा।


SDM और तहसीलदार अचानक लापता! पता बताने वाले को 11 सौ रुपये नकद इनाम देंगे विधायक

No comments Document Thumbnail

बलरामपुर| आज दो अधिकारियों की लापता (SDM & Tehsildar Missing) होने की सूचना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पोस्टर में लापता दोनों अधिकारियों के नाम और तस्वीर भी है।





दरअसल, विधायक बृहस्पत सिंह ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट डाली है, जो इस समय खासा चर्चा में आ गई है। विधायक ने अपने पोस्ट में बलरामपुर जिले के एसडीएम अभिषेक गुप्ता और तहसीलदार विवेकानंद चंद्रा को लापता बताया और उन्हें ढूंढने वालों को इनाम देने की घोषणा की।





दोनों अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी बंद(SDM & Tehsildar Missing)





विधायक ने लिखा हैं कि ये दोनों अधिकारी एसडीएम और तहसीलदार 21 जनवरी की सुबह से ही लापता है। विधायक ने लिखा है कि दोनों अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी बंद हैं । इस मामले को लेकर विधायक बृहस्पत सिंह से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारी निष्क्रिय हैं। वे काम ही नहीं करते। वे काम करते हुए नजर नहीं आते। उनके खिलाफ बहुत शिकायतें है। इससे ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा।





विस्फोटक लेकर जा रहे ट्रक में भयंकर ब्लास्ट, 8 मजदूरों की मौत





दूसरी ओर हमने लापता अधिकारियों को भी फोन लगाया। इसमें एक अधिकारी से हमारा संपर्क हो गया। हालांकि उन्होंने किसी भी तरह कोई प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। जिनसे संपर्क हुआ उन्होंने कहा कि मैं तो अपने कार्यक्षेत्र में हूं। इसकी जानकारी कार्यस्थल पर सभी को है। मैं नहीं जानता कि विधायक महोदय मुझसे क्यों नाराज हैं।


जुआरी बनकर पहुंचे ASP, जुआ अड्डे पर मारा छापा

No comments Document Thumbnail


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आउटर में एक कबाड़ी बाकायदा शेड बनाकर जुए का अड्डा संचालित कर रहा था। इसकी शिकायत लगातार एडिशनल एसपी सिटी लखन पटले को मिल रही थी। तब वे बुधवार की रात सादे कपड़ों में यहां जुआ खेलने पहुंच गए। पहले तो उन्होंने तस्दीक की और उसके बाद अचानक पुलिस टीम के साथ छापा (ASP raid gambling base) मारकर कारवाई की। धरपकड़ के दौरान  कुछ बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। मौके पर तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। इस तरह रावांभाटा इलाके में एक जुए का बड़ा अड्डा पुलिस ने तबाह कर दिया है।





पुलिस के अनुसार खमतराई पुलिस थाना क्षेत्र में संचालित इस अड्डे को लेकर पिछले कई दिनों से पुलिस को शिकायत मिल रही थी। जिस पर बुधवार देर रात छापामार कार्रवाई की गई। एडिशनल एसपी लखन पटले ने स्थानीय पुलिस थाने की टीम के साथ मौके पर जाकर छापा मारा।पुलिस को देख कुछ बदमाश भाग गए। जबकि तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। इस जुए के अड्डे को चलाने वाला मुख्य बदमाश फरार है।





इमाम नाम का शख्स चला रहा था अड्डा(ASP raid gambling base)





पुलिस सूत्रो ने बताया कि  रावांभाटा के मैदान में झाड़ियों के हिस्से में शेड बनाकर पिछले कुछ दिनों से जुए का अड्डा चलाया जा रहा था। रात के अंधेरे में लोग यहां जमा होते और जुए के दांव लगाया करते थे। इस अड्डे को इमाम नाम का शख्स चलाया करता था। जो इस वक्त फरार है। पुलिस को उसकी तलाश है।





ढाई साल की मासूम का रेप के बाद बेरहमी से हत्या, आरोपी को मिली फांसी की सजा





लकड़ी और बांस से बने शेड को पुलिस ने तोड़ा और उसके बाद इसे जला दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। किसी भी हालत में शहर में जुआ, सट्टे से जुड़ी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि खमतराई और उरला थाना क्षेत्र में जुआ,सट्टा और अवैध शराब का कारोबार बाकायदा ठीहा बनाकर चलाया जा रहा हैं। इसके चलते लगातार असामाजिक तत्व अपराधों को अंजाम देने में लगे हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस छापामार कार्रवाई के बाद अपराधियों और उनको संरक्षण देने वालों में कुछ खौफ दिखेगा।


CS अमिताभ जैन स्वास्थ्य कारणों के चलते अवकाश पर, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को मिली बड़ी जिम्मेदारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के अपर मुख्य सचिव (ACS) सुब्रत साहू को छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव (Chief Secretary of Chhattisgarh) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब वे अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन का कार्य भी संभालेंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ.कमलप्रीत सिंह ने आदेश जारी कर दिया हैं।





सरकार ने यह फैसला मुख्य सचिव अमिताभ जैन के कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से लिया है। जैन की पिछले सप्ताह कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। फिलहाल वे रायपुर एम्स में भर्ती हैं। इसकी वजह से जैन अवकाश पर हैं।





यह भी पढ़ें : नीतीश कुमार का बड़ा बयान, कहा- पता नहीं चला कौन दोस्त थे और कौन दुश्मन?





इसे देखते हुए सरकार ने 1992 बैच के आइएएस साहू को मुख्य सचिव (Chief Secretary of Chhattisgarh) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। साहू मुख्यमंत्री के एसीएस होने के साथ ही गृह और उद्योग, आवास एवं पर्यावरण विभाग समेत अन्य विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैंं।


कोरोना ना हो जाए इस डर से पहले ही खा लिया जहर, 1 की मौत, दूसरी अस्पताल में भर्ती

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर । कोरोना की दहशत अभी भी इस कदर है कि लोग अपनी जान देने पर उतारू हैं। बिलासपुर में एक परिवार की दो महिलाओं ने महज इसलिए (latest news of corona virus) जान देने का प्रयास किया कि उन्हें शक था कि उन्हें कोरोना है और उनका इलाज नहीं हो पायेगा। यही नहीं उन्होंने अपने पालतू कुत्ते को भी जहर दे दिया। हालांकि इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला अस्पताल में भर्ती है।





शहर के सरकंडा स्थित सोनगंगा कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली दो महिलाएं जिसमें एक 60 वर्षीय सकून वर्मा व उनकी बेटी श्वेता वर्मा ने शनिवार को जहर खाकर जान देने की कोशिश की। इस घटना में जहां सकून वर्मा की मौत हो गई, वहीं श्वेता वर्मा की हालत गंभीर है। मरने से पहले उनके घर से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।





पेंशन से चलता था घर





सोनगंगा कॉलोनी में 60 वर्षीय सकून वर्मा अपनी बेटी श्वेता के साथ रहती थी। उनके पति जो SECL मेम काम करते थे, उनकी दो साल पूर्व मौत हो चुकी है। पेंशन से उनका घर चलता था। इनका एक बेटा कहीं बाहर काम करता है। मजदूरों द्वारा पुलिस को गहतन की जानकारी मिलने पर पहले श्वेता, जिसकी सांसें चल रही थी उसे सिम्स भर्ती कराया गया इसके बाद पुलिस ने घर की जांच की तो वहां सुसाइड नोट मिला।





सुसाइड नोट से हुआ खुलासा





सुसाइड नोट (latest news of corona virus) में घटना का जिम्मेदार किसी का न होना बताया गया है। मकान मालिक को परेशान न करने की बात कही गई है और मकान के किराए की हिसाब लिखी गई है। नोट में कहा गया है कि पिछले कई दिनों से उनके गले में खराश, जीभ में स्वाद का न आना, चक्कर आना जैसी गंभीर समस्याओं से ग्रस्त होने के कारण वे मर रही हैं। उसमें यह भी कहा गया था कि चूंकि उनके बाद उनके कुत्ते को भी कोई देखभाल नहीं करेगा इसलिए उसे भी जहर दे रहे हैं।


अधजली मिली लाश की सुलझी गुत्थी, मामा-भांजे ने मिलकर रची थी साजिश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। डीडी नगर थाना क्षेत्र में मिली अधजली लाश (Murder case in Raipur) मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है । पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि पिकअप हड़पने के लिए मामा और भांजे ने योजना बनाकर युवक की हत्या की थी। मृतक की पहचान मुंगेली निवासी सब्जी कारोबारी के रूप में हुई है। हत्या के बाद आरोपी भागने के फिराक में थे। लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को मिल गई । इसके बाद तत्काल दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।





अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के मुताबिक, डीडी नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात युवक की अधजली लाश मिली थी । मौके पर पहुंची पुलिस,साइबर और एफएसएल की टीम ने मामले की जांच करना शुरू कर दिया था । मृतक युवक की पहचान मुंगेली जिले के फुलवारी गांव निवासी वकील वेकर्थ के रूप में हुई है। मृतक युवक रायपुर में अपनी पिकअप वाहन से सब्जी बेचकर उसी में रहता था । मृतक युवक वकील वेकर्थ शेखर और दीपक यादव पूर्व परिचित था ।





यह भी पढ़ें: राजधानी में फिर मिली एक जली लाश, देखकर दहल गया लोगों का दिल, जांच में जुटी पुलिस





आरोपियों को पिछले लंबे दिनों से आर्थिक तंगी थी, जिसके चलते आरोपियों ने वकील वेकर्थ को सस्ते में माल दिलाने के नाम पर बुलवाया और उसे शराब पिलाकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी ।  हत्या के बाद मृतक की पहचान छुपाने आरोपियों ने उसके सिर पर पत्थर से हमला कर लाश को पेट्रोल से जला दिया था । आरोपी घटना ((Murder case in Raipur)) को अंजाम देकर पिकअप वाहन को लेकर फरार होने के फिराक थे, लेकिन पुलिस ने दोनों आरोपी को 6 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.