Media24Media.com: SDM और तहसीलदार अचानक लापता! पता बताने वाले को 11 सौ रुपये नकद इनाम देंगे विधायक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

SDM और तहसीलदार अचानक लापता! पता बताने वाले को 11 सौ रुपये नकद इनाम देंगे विधायक

Document Thumbnail

बलरामपुर| आज दो अधिकारियों की लापता (SDM & Tehsildar Missing) होने की सूचना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पोस्टर में लापता दोनों अधिकारियों के नाम और तस्वीर भी है।





दरअसल, विधायक बृहस्पत सिंह ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट डाली है, जो इस समय खासा चर्चा में आ गई है। विधायक ने अपने पोस्ट में बलरामपुर जिले के एसडीएम अभिषेक गुप्ता और तहसीलदार विवेकानंद चंद्रा को लापता बताया और उन्हें ढूंढने वालों को इनाम देने की घोषणा की।





दोनों अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी बंद(SDM & Tehsildar Missing)





विधायक ने लिखा हैं कि ये दोनों अधिकारी एसडीएम और तहसीलदार 21 जनवरी की सुबह से ही लापता है। विधायक ने लिखा है कि दोनों अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी बंद हैं । इस मामले को लेकर विधायक बृहस्पत सिंह से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारी निष्क्रिय हैं। वे काम ही नहीं करते। वे काम करते हुए नजर नहीं आते। उनके खिलाफ बहुत शिकायतें है। इससे ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा।





विस्फोटक लेकर जा रहे ट्रक में भयंकर ब्लास्ट, 8 मजदूरों की मौत





दूसरी ओर हमने लापता अधिकारियों को भी फोन लगाया। इसमें एक अधिकारी से हमारा संपर्क हो गया। हालांकि उन्होंने किसी भी तरह कोई प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। जिनसे संपर्क हुआ उन्होंने कहा कि मैं तो अपने कार्यक्षेत्र में हूं। इसकी जानकारी कार्यस्थल पर सभी को है। मैं नहीं जानता कि विधायक महोदय मुझसे क्यों नाराज हैं।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.