Media24Media.com: #Chhattisgarh Corona News Update

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Chhattisgarh Corona News Update. Show all posts
Showing posts with label #Chhattisgarh Corona News Update. Show all posts

Covid - 19 से महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की जान को ज्यादा खतरा, शोध में हुआ खुलासा

No comments Document Thumbnail

कोरोना वायरस से महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में जान का खतरा ( men are more at risk of dying from covid 19) ज्यादा है। नए स्टडी के मुताबिक महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में जान का खतरा 30 प्रतिशत से ज्यादा होता है। एक नए अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है। क्लीनिकल इंफेक्शस डिजीजेस पत्रिका (Clinical Infectious Diseases magazine) में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक कोरोना से संक्रमित पुरुष मरीज अगर डायबिटीज (Diabetes), हाई ब्लड प्रेशर ( high blood pressure) या मोटापे से ग्रस्त हैं तो उनकी जान जाने का खतरा ज्यादा होता है।





Holidays in 2021: जानें साल 2021 में किस दिन पड़ रहा है आपका फेवरेट फेस्टिवल, इस दिन प्लॉन करें वीकेंड





शोध में UMSOM (अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड स्कूल ऑफ मेडिसिन) के वैज्ञानिकों ने देश भर के 613 अस्पतालों में भर्ती कोरोना के करीब 67 हजार मरीजों का अध्ययन किया। अध्ययन में कहा गया है कि पहले से ही मोटापे, हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटी जैसी समस्याओं से जूझ रहे कोरोना से संक्रमित 20 से 39 साल आयु वर्ग के रोगियों को अपने स्वस्थ साथियों की तुलना में जान का जोखिम ज्यादा था। अध्ययन के लेखक एंथनी डी हैरिस ने कहा कि इन सभी जानकारियों से संक्रमित रोगियों के उपचार में मदद मिल सकती है।





सावधान: अगर आप भी सोने से पहले करते हैं स्मार्टफोन का यूज, तो जान ले क्या है इसके दुष्प्रभाव





बता दें कि दुनियाभर में कोरोना महामारी का कहर अभी भी जारी है। इससे अब तक 77,717,42 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 1,709,007 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे समय में UMSOM के एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों में कोरोना से मौत का खतरा 30 प्रतिशत ज्यादा होता है। अध्ययन के मुताबिक पुरुषों में महिलाओं की स्वास्थ्य की स्थिति की तुलना में कोरोना से मरने का खतरा 30 प्रतिशत ज्यादा है।





भारत में एक्टिव केसों की संख्या 2 लाख 92 हजार के पार





भारत में 21 दिसंबर को एक ही दिन में कोविड-19 के 24,337 नए मामले सामने आए हैं। इससे देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1।0055 करोड़ के पार पहुंच गई हैं। इनमें से 96।06 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 2,92,518 है।





हादसा: एक्सप्रेस वे पर कार और कंटेनर की टक्कर, कार में आग लगने से जिंदा जले 5 लोग





स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 1,00,75,116 हो गए हैं। वहीं 333 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,46,111 हो गई है।


Corona in chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मंगलवार को मिले 1,605 नए मरीज, एक्टिव केसों की संख्या हुई 17,637

No comments Document Thumbnail

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना (Corona) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में रोजाना 1 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस (Coronavirus in Chhattisgarh) सामने आ रहे हैं, लेकिन इन सब के बीच राहत की बात यह है कि प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन चिंता की बात यह है कि कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।






https://twitter.com/HealthCgGov/status/1338879901684756481




वहीं मंगलवार को 1,605 नए कोरोना मरीजों की पहचान (new corona positive patients found in chhattisgarh) की गई है, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव केसों (active cases) की संख्या 17 हजार 637 हो गई है, जिनका इलाज प्रदेश के अलग-अलग कोविड अस्पतालों और होम आइसोलेशन में जारी है। इसके साथ ही 2,108 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया हैं।





प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 60 हजार 235 के पार





मंगलवार को मिले नए कोरोना मरीजों (New corona patients) के बाद अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या (total positive cases) बढ़कर 2 लाख 60 हजार 240 हो गई है। वहीं अब तक 2 लाख 39 हजार 468 मरीज स्वस्थ (total discharged in chhattisgarh) हो चुके हैं। मंगलवार को कुल 34 हजार 848 सैंपल की जांच की गई थी।





विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत कोरोना पॉजिटिव





राजधानी में एक्टिव केसों की संख्या 7 हजार 295 के पार





बता दें कि कोरोना की वजह से अब तक छत्तीसगढ़ में 3 हजार 135 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसी तरह राजधानी रायपुर में मंगलवार को 292 मरीजों की पुष्टि की गई है, जिसके बाद राजधानी में एक्टिव केस की संख्या 7 हजार 297 हो गई है। वहीं कोरोना के कारण राजधानी में अब तक 693 लोगों की मौत हो चुकी हैं।





स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी (Chhattisgarh Covid-19 update)





स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को दुर्ग में 114, राजनांदगांव में 143, बालोद में 69, बेमेतरा में 29, कवर्धा में 09, रायपुर में 292, धमतरी में 68, बलौदाबाजार में 41, महासमुंद में 62, गरियाबंद में 25, बिलासपुर में 75, रायगढ़ में 133, कोरबा में 132, जांजगीर-चांपा में 126, मुंगेली में 15, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 08, सरगुजा में 44, कोरिया में 26, सूरजपुर में 53, बलरामपुर में 35, जशपुर में 27, बस्तर में 06, कोंडागांव में 32, दंतेवाड़ा में 10 , सुकमा में 04, कांकेर में 20, नारायणपुर में 01, बीजापुर में 02 और अन्य राज्य से 04 कोरोना मरीज की पुष्टि की गई है।





कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर





छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या – 2 लाख 60 हजार 240
एक्टिव मरीजों की कुल संख्या – 17 हजार 637
छत्तीसगढ़ में कोरोना से कुल मौतें – 3 हजार 135
स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या – 2 लाख 39 हजार 468





तमंचे के बल पर राष्ट्रीय एथलीट से दुष्कर्म, अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी





वहीं भारत संक्रमित लोगों की संख्या के हिसाब से दूसरे नंबर पर है। हालांकि भारत सहित अन्य देशों में कोरोना वैक्सीन के सफल परीक्षण के बाद लोगों के मन में कोरोना से निपटने के लिए एक उम्मीद जगी है, अब देखने वाली बात होगी की कोरोना वैक्सीन कब तक लोगों तक पहुंचती है और किसे कोरोना का टीका लग पता है।


Chhattisgarh News : प्रदेश में नहीं थम रहा कोरोना, आज कुल 3842 नए पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान

No comments Document Thumbnail

रायपुर : कोरोना महामारी अब छत्तीसगढ़ में विकराल रूप ले रहा हैं. दिन प्रतिदिन कोरोना मरीजों की वृद्धि हो रही हैं. आज छत्तीसगढ़ में कुल 3842 नए पॉजिटीव मरीजों की पहचान की गई हैं. प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल बुलेटिन जारी करके नए मरीज मिलने की पुष्टि की हैं. वहीं स्वस्थ होने के उपरांत आज 2614 मरीज डिस्चार्ज हुए। वहीं एक दिन में कोरोना महामारी से 17 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई।





यह भी पढ़ें : http://Balodabazar News : मेडिकल दुकान संचालकों को बिना पर्ची दवाई न बेचने के दिए सख्त निर्देश





प्रदेश में अब पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 81617 हुई





प्रदेश में नए मरीजों के साथ ही प्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 81617 हो गई है, जिनमें अब तक कुल 44392 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा अब एक्टिव केस की संख्या 36580 हैं। आज हुए 17 मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में अब कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 645 हो गई है।





यह भी पढ़ें : http://Balodabazar News : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 68 नए मरीज मिले, ऐक्टिव केस की संख्या 1280 हुई





जिला रायपुर में 672 मरीज मिले





प्रदेश में आज कुल 3842 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिला रायपुर से 672, दुर्ग से 436, जांजगीर चांपा से 334, राजनांदगांव से 309, बिलासपुर से 302, कोरबा से 185, रायगढ़ से 168, बस्तर से 163, बीजापुर से 145, दंतेवाड़ा से 133, धमतरी से 118, नारायणपुर से 91, बालोद से 90, कबीरधाम से 65, सुकमा व कांकेर से 63 - 63, बलौदाबाजार, सूरजपुर व सरगुजा से 62 - 62, बेमेतरा से 56, मुंगेली से 51, कोंडागांव से 47, कोरिया से 43, गरिएबंद से 38, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला से 35, जशपुर से 30, बलरामपुर से 15, महासमुंद से 03, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल हैं. आज पाए गए मरीजों को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.










https://twitter.com/HealthCgGov/status/1307001322160287745?s=20

Chhattisgarh Coronavirus Update : कोरोना संक्रमण बढ़ने से लगाया लॉकडाउन

No comments Document Thumbnail

रायपुर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंगेली जिले में आज से तेईस सितंबर तक के लिए लाॅकडाउन लगा दिया गया है। जिले के लोरमी, पथरिया, सरगांव समेत पंद्रह ग्राम पंचायतों में लाॅकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानें प्रशासन द्वारा निर्धारित समय पर ही खोली जाएंगी। इससे पहले, कल शाम मुंगेली में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और आम लोगों को लाॅकडाउन के नियमों का पालन करने की समझाईश दी। वहीं, दुर्ग जिले में भी कोरोना संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर आगामी बीस से तीस सितंबर तक लाॅकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है।





यह भी पढ़ें : http://बलौदाबाजार न्यूज : अधिकारी कर्मचारी को मुख्यालय ना छोड़ने का दिया सख्त निर्देश





जिला कलेक्टर डाॅक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने नागरिकों से अपील की है कि वे लाॅकडाउन के नियमों का पालन करें। गौरतलब है कि जिले में अब तक सात हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, संक्रमण से साठ लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है। गौरतलब है कि इससे पहले राजनांदगांव और बेमेतरा जिले के प्रभावित इलाकों में लाॅकडाउन लागू किया जा चुका है। इधर, सरगुजा जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए ग्रामीण इलाकों में शिविर लगाकर कोरोना जांच के लिए मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं।





यह भी पढ़ें : http://Lockdown : दुर्ग जिले में 20 से 30 सितंबर तक लगेगा लॉक डाउन





जांजगीर में मरीज ने की खुदकुशी





जांजगीर में मरीज ने की खुदकुशी  जांजगीर के कोविड केयर सेंटर में इलाज के लिए भर्ती एक कोरोना संक्रमित मरीज ने अस्पताल से भागकर खुदकुशी कर ली है। कुलीपोटा गांव के रहने वाले इस युवक ने खोखसा रेलवे फाटक के पास ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच की जा रही है।





काढ़ा पिलाने पर दे रहे जोर





उधर महासमुंद जिले के सभी अस्पतालों सहित होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष विभाग द्वारा काढ़ा का वितरण किया जा रहा है। जिले में होम आइसोलेशन वाले मरीजों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। उधर, बिलासपुर में विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए जिला प्रशासन की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। जिला कलेक्टर डाॅक्टर सारांश मित्तर ने आज शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों की बैठक ली। इस मौके पर व्यापारिक संगठनों ने कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए आॅक्सीजन सिलेंडर देने और शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर काढ़ा पिलाने की व्यवस्था करने के बारे में अपनी सहमति दी। 





सरगुजा  के मुख्य वन संरक्षक कोरोना पाॅजीटिव





सरगुजा संभाग के मुख्य वन संरक्षक कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। उनके संपर्क में आए सभी अधिकारी और कर्मचारी क्वारेंटाइन हो गए हैं। वहीं, महासमुंद जिले के सरायपाली जनपद के पंचायत सचिव की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई है। उनका इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। प्रदेश में कल तीन हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। प्रदेश में अब तक कोरोना पाॅजीटिव मरीजों का आंकड़ा पचहत्तर हजार को पार कर गया है। इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों में सैंतीस हजार से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, लगभग छत्तीस हजार मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।


Balodabazar News : फिर फूटा कोरोना बम, जिले में आज रिकॉर्ड 129 नए मरीज मिले, ऐक्टिव केस की संख्या 1240 हुई

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रहा हैं, लगातार नए मरीज मिल रहे हैं. जिले में आज कुल नए 129 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. आज सर्वाधिक मरीज भाटापारा ब्लॉक से मिलने की पुष्टि की गई हैं. भाटापारा ब्लॉक से आज 37 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. कसडोल से 34 मरीज, पलारी से 20 मरीज, बलौदाबाजार से 19 मरीज, बिलाईगढ़ से 10 मरीज व सिमगा से 09 मरीज मिले हैं. आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.





यह भी पढ़ें : http://Lockdown : दुर्ग जिले में 20 से 30 सितंबर तक लगेगा लॉक डाउन





जिले में अब ऐक्टिव केस की संख्या 1240 हुई





जिले में अब तक कुल कोरोना वायरस के परिक्षण हेतु कुल 28918 सैम्पल जाँच किया गया हैं, जिसमें 2206 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिनमें अब तक कुल 942 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं. जिले में अब ऐक्टिव केस की संख्या 1240 मरीज हो गई हैं.





यह भी पढ़ें : http://बलौदाबाजार न्यूज : अधिकारी कर्मचारी को मुख्यालय ना छोड़ने का दिया सख्त निर्देश





जिले में कल मिले थे 126 नए मरीज





जिले में कल बुधवार कुल नए 126 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी. सर्वाधिक मरीज पलारी ब्लॉक से मिलने की पुष्टि की गई थी. पलारी ब्लॉक से आज 49 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. बलौदाबाजार से 30 मरीज, कसडोल से 18 मरीज, भाटापारा से 16 मरीज, सिमगा से 07 मरीज व बिलाईगढ़ से 06 मरीज मिले हैं.


कोरोना कहर जारी : जिले में आज रिकॉर्ड 126 नए मरीज मिले, ऐक्टिव केस की संख्या 1078 हुई

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रहा हैं, लगातार नए मरीज मिल रहे हैं. जिले में आज कुल नए 126 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. आज सर्वाधिक मरीज पलारी ब्लॉक से मिलने की पुष्टि की गई हैं. पलारी ब्लॉक से आज 49 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. बलौदाबाजार से 30 मरीज, कसडोल से 18 मरीज, भाटापारा से 16 मरीज, सिमगा से 07 मरीज व बिलाईगढ़ से 06 मरीज मिले हैं. आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.





यह भी पढ़ें : http://5 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला , सरकार ने जारी किया आदेश





जिले में अब ऐक्टिव केस की संख्या 1078 मरीज





जिले में अब तक कुल कोरोना वायरस के परिक्षण हेतु कुल 28113 सैम्पल जाँच किया गया हैं, जिसमें 2077 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिनमें अब तक कुल 935 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं. जिले में अब ऐक्टिव केस की संख्या 1078 मरीज हो गई हैं.





यह भी पढ़ें : http://राज्य शासन ने तय की निजी लैबों और अस्पतालों में कोरोना जांच की दर





कोरोना महामारी से अब तक 24 मरीजों की हुई मौत





कोरोना महामारी से आज 02 मरीजों की मौत हुई हैं, वही अब तक कुल 24 मरीजों की कोरोना महामारी से मौत हो चुकी हैं. कोरोना महामारी से आज 02 मरीजों की मौत हुई हैं जिसमें एक पलारी विकासखंड के ग्राम अमेरा के वार्ड नं.6 निवासी की वैदेही अस्पताल रायपुर व एक बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम सरसीवां निवासी की हाई टेक हॉस्पिटल भिलाई में हुई हैं.





उपजेल में 22 पॉजिटिव केस मिले





बलौदाबाजार उप जेल में आज 22 कोविड के पॉजिटिव मरीज़ सामने आये हैं। इनमें 21 कैदी और 1 प्रहरी शामिल है। कैदियों के इलाज़ जेल में ही अलग से किया जा रहा है। एक आइसोलेटेड बैरक को कोविड केयर सेण्टर के रूप में तब्दील कर इलाज़ शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां के लिए डॉ चंदेल और उनके सहायक के रूप में फार्मासिस्ट श्री बिजोरा की ड्यूटी लगाई गई है।


बलौदाबाजार न्यूज : जिले में आज 90 नए कोरोना मरीज़ों की पहचान, ऐक्टिव केस की संख्या 959 हुई

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार-भटापारा : जिले में 90 नये मरीज़ों की पहचान की गई है। वहीं 5 मरीज़ों को उपचार के बाद आज छुट्टी दी गई। जिले में अब तक कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 1 हज़ार 916 तक पहुंच गई है। इसमें से 935 लोग इलाज़ के बाद  स्वस्थ होकर घर पहुंच गये हैं। फिलहाल 959 सक्रिय मरीज़ हैं, जिनका कोविड अस्पताल सहित विकासखण्ड स्तरों पर संचालित कोविड केअर सेण्टरों और होम आइसोलेशन में इलाज़ चल रहा है। जिले में कोरोना सहित जटिल बीमारियों से अब तक 22 लोगों की मौत दर्ज की गई है। जिले में आज रिकार्ड संख्या में 1 हज़ार 81 लोगों की कोरोना जांच की गई है।    





यह भी पढ़ें : http://Punishment : मास्क नहीं पहनने पर कब्र खोदने की मिली सजा





सर्वाधिक मरीज कसडोल विकासखण्ड से





मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि आज मिले 90 प्रकरणों में सबसे ज्यादा 32 मरीज़ कसडोल विकासखण्ड से प्राप्त हुये हैं। इसके बाद पलारी विकासखण्ड से 21 मरीज़, बलौदाबाजार विकासखण्ड से 18 मरीज़, भाटापारा विकासखण्ड से 12 मरीज़, बिलाईगढ़ से 3 मरीज़ एवं सिमगा से 2 मरीज़ का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। पाए गए पॉजिटिव मरीज़ों को उपचार हेतु भर्ती की प्रक्रिया जारी है।





यह भी पढ़ें : http://lockdown : प्रदेश में यहाँ लगा एक हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन





आज रिकार्ड 1081 टेस्ट किये गए





जिले में आज की तारीख में मरीज़ों की दाखिला के बाद अस्पतालों में 170 बेड रिक्त हैं। जिले में आज रिकार्ड संख्या में 1081 टेस्ट किये गए, जिसमें 1075 एंटीजन और 6 आरटीपीसीआर शामिल हैं। एंटीजन टेस्ट का रिपोर्ट तत्काल प्राप्त हुआ, जिसमें 90 लोगों का पॉजिटिव और 985 का निगेटिव आया है। आरटीपीसीआर रिपोर्ट के परिणाम की प्रतीक्षा है। गौरतलब है कि जिले में अब तक 25 हज़ार 465 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है।





जिले के कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर आज से सघन कोरोना जांच शिविरो का आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत आज बलौदाबाजार, कसडोल, बिलाईगढ़  विकासखण्डों के कुल 7 स्थानों पर कोरोना जाँच शिविरों का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें कुल 48 नये संक्रमित मरीज मिले है। बलौदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम रिसदा के शिविर में 170 टेस्ट किये गये है जिसमे 04 पॉजिटिव मरीज, ग्राम पंचायत करमदा 108 टेस्ट जिसमें 06 पॉजिटिव मरीज एवं ग्राम पंचायत खैन्दा (द) में  111 टेस्ट जिसमें 02 संक्रमित मरीज मिले है।






Balodabazar News : कोरोना जांच शिविर में मिले 48 नये पॉजिटिव मरीज, कल पलारी एवं भाटापारा के 5 गांवों में लगेगी शिविर

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले के कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर आज से सघन कोरोना जांच शिविरो का आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत आज बलौदाबाजार, कसडोल, बिलाईगढ़  विकासखण्डों के कुल 7 स्थानों पर कोरोना जाँच शिविरों का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें कुल 48 नये संक्रमित मरीज मिले है। बलौदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम रिसदा के शिविर में 170 टेस्ट किये गये है जिसमे 04 पॉजिटिव मरीज, ग्राम पंचायत करमदा 108 टेस्ट जिसमें 06 पॉजिटिव मरीज एवं ग्राम पंचायत खैन्दा (द) में  111 टेस्ट जिसमें 02 संक्रमित मरीज मिले है।





यह भी पढ़ें : http://lockdown : प्रदेश में यहाँ लगा एक हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन





कटगी में 101 टेस्ट में 17 पॉजिटिव मरीज





कसडोल विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम बोरसी में 34 टेस्ट किये गये जिसमें 01 संक्रमित मरीज, ग्राम कटगी में 101 टेस्ट में 17 संक्रमित मरीज एवं ग्राम हसुवा में 34 टेस्ट में 08 नये पॉजिटिव मरीज मिले है। बिलाईगढ़ विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम जोरा में 100 टेस्ट किये गये है। जिसमें 10 संक्रमित मरीज मिले है। इसमें से 02 मरीज विद्युत् विभाग के कर्मचारी एवं 08 आम नागरिक शामिल है।





यह भी पढ़ें : http://छत्तीसगढ़ में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, रायपुर में 756 सहित प्रदेश में रिकॉर्ड 3336 नए कोरोना मरीज की हुई पहचान





एंटीजन रैपिड टेस्ट के साथ RTPCR टेस्ट





कोरोना जाँच शिविर आज सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चलता रहा। जिसमें एंटीजन रैपिड टेस्ट के साथ कुछ आरटीपीसीआर टेस्ट भी किया गया है। जिसके परिणाम कुछ दिनों बाद प्राप्त होते है। इन शिविरों में ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी, मजदूर, किसानों के साथ ही शासकीय कर्मचारी, आम व्यक्ति भी बढ़-चढ़ कर  हिस्सा लिया। कलेक्टर जैन के निर्देश पर सभी एसडीएम इन शिविरों का सतत निगरानी रखें हुए है। इस तरह तीनों विकासखण्डों में आज कुल 658 टेस्ट किया गया। जिसमें 48 संक्रमित मरीज मिले है।





कल पलारी एवं भाटापारा में होगा कोरोना जांच शिविर

कल पलारी एवं भाटापारा विकासखण्डों के 5 गाँवो में होगा कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा। पलारी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवानीपुर, ग्राम पंचायत देवसुन्द्रा एवं ग्राम पंचायत सैहा आयोजित किये जायेंगे, उसी तरह भाटापारा विकासखण्ड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला तरंगा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोपका में शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से लेकर दोहपर 3 बजे तक तय किया गया हैं।

Balodabazar News : जिले में आज कोरोना के 72 नए पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान, एक डॉक्टर की कोरोना महामारी से मौत

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में आज कोरोना संक्रमण के 72 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। आज कोरोना के सर्वाधिक 28 मरीज़ कसडोल विकासखण्ड से मिले हैं। पलारी विकासखण्ड से 21, बलौदाबाजार से 8 और बिलाईगढ़, भाटापारा और सिमगा विकासखण्ड से 05 - 05 मरीज़ मिलने की पुष्टि हुई हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 1,807 हो गई है। जिसमें से 930 का इलाज़ होने के बाद घर वापस चले गये हैं। जबकि 876 मरीज़ों का इलाज़ विभिन्न अस्पतालों और कोविड केअर सेन्टरों में चल रहा है।





यह भी पढ़ें : http://राहत की खबर : प्रदेश में एक ही दिन में 3953 मरीज स्वस्थ





जिले में आज कोरोना से एक मौत दर्ज की गई । कसडोल विकासखण्ड के बरपाली पीएचसी में पदस्थ डॉक्टर की मेकाहारा रायपुर में इलाज़ के दौरान मौत हो गई। लगभग 65 वर्षीय डॉक्टर को कोरोना के साथ अन्य बीमारियोन से ग्रसित थे। इसके साथ जिले में अब मौत का आंकड़ा 22 तक पहुंच गया है। जिसमें कोरोना सहित जटिल बीमारियों से ग्रसित 21 मरीज़ और केवल कोरोना बीमारी से 01 मरीज़ की मृत्यु होने की पुष्टि की गई हैं। जिले के कोविड अस्पताल और केयर सेण्टरों में अब केवल 170 बेड ही रिक्त हैं।






Balodabazar News : जिले में आज रिकार्ड 85 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना के 85 नये मामलों की पहचान हुई है। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना पॉजिटिव के मरीजों की संख्या 1 हज़ार 644 हो गई है। ईलाज़ होने के बाद 27 मरीज़ों को आज डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। अब तक कोरोना महामारी से 877 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं।





यह भी पढ़ें : http://युवती से मारपीट कर आइब्रो दांतों से काटा, फिर बात दबाने दिया 10 लाख का ऑफर





जिले में ऐक्टिव केस संख्या की संख्या अब बढ़कर 748 तक पहुंच गई है, जिनका इलाज़ जिला कोविड अस्पताल सहित विकासखण्ड स्तर पर निर्मित कोविड केयर सेण्टरों में चल रहा है। कोरोना महामारी से आज जिले में एक मरीज की मौत दर्ज की गई। सिमगा के ढेकुना ग्राम निवासी एक व्यक्ति की एम्स रायपुर में 10 तारीख को मौत हुई थी, जिसकी सूचना आज प्राप्त हुई। इसके साथ जिले में अब तक कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 18 हो गई है।





यह भी पढ़ें : http://कोरोना कहर जारी : छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को एक दिन में 2438 नए पॉजिटिव केस मिले, ऐक्टिव केस की संख्या 31002 हुई





आज जिले में कुल 85 मरीजों की पहचान की गई हैं, जिसमें बलौदाबाजार ब्लॉक से 21 मरीज, सिमगा ब्लॉक से 17 मरीज, पलारी ब्लॉक से 15 मरीज, कसडोल ब्लॉक से 13 मरीज, भाटापारा ब्लॉक से 13 मरीज और बिलाईगढ़ ब्लॉक से 6 मरीज़ की रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। आज मिले सभी मरीजों को उपचार हेतु भर्ती की प्रक्रिया जारी हैं.


कोरोना कहर जारी : छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को एक दिन में 2438 नए पॉजिटिव केस मिले, ऐक्टिव केस की संख्या 31002 हुई

No comments Document Thumbnail

रायपुर : प्रदेश में कोरोना महामारी की रफ़्तार कम ही नहीं हो रही हैं, दिन प्रतिदिन लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं. प्रदेश में कल शुक्रवार को एक दिन में फिर 2438 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर रात मेडिकल बुलेटिन जारी कर नए पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि की हैं.





छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण हेतु कुल 756163 सैम्पल का जाँच की गई हैं, जिसमें 58643 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिनमें अब तक कुल 27123 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए व प्रदेश में अब एक्टिव केस की कुल संख्या 31002 मरीज हो गई हैं. वही प्रदेश में एक दिन में 25 मरीजों की मौत हुई हैं, अब तक कुल 518 मरीजों की मौत हो चुकी हैं.





यह भी पढ़ें : http://Coronavirus News : मरीज बढ़े, इस जिले में लगाया लॉक डाउन





जिला रायपुर में सर्वाधिक 715 नए केस





प्रदेश में आज शुक्रवार को 2438 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिसमें जिला रायपुर से 715, राजनांदगांव से 288, दुर्ग से 231, बिलासपुर से 209, जांजगीर चांपा से 106, बलौदाबाजार से 76, बालोद से 75, कबीरधाम से 68, बस्तर से 60, सरगुजा से 57, धमतरी व सुकमा से 56 - 56, गरियाबंद से 54, कोरिया से 50, महासमुंद से 41, जशपुर से 40, कोरबा से 39, नारायणपुर से 34, बीजापुर से 33, सूरजपुर से 30, रायगढ़ व कोंडागांव से 26 - 26, दंतेवाड़ा से 19, कांकेर से 16, बेमेतरा से 13, बलरामपुर से 09, मुंगेली से 02, अन्य राज्य से 09 मरीज मिले हैं. पाए गए नए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.





गुरुवार देर रात्रि 525 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी. जिला रायपुर से 225, दुर्ग से 84, बिलासपुर 30, कोरबा से 29, रायगढ़ से 28, बेमेतरा से 17, बस्तर से 14, कोरिया से 13, कांकेर से 12, दन्तेवाड़ा से 11, धमतरी से 09, राजनांदगांव, सरगुजा व बीजापुर से 08 - 08, बलौदाबाजार व सुकमा से 06 - 06, कबीरधाम व महासमुंद से 05 - 05, बालोद से 03, सूरजपुर से 02, गरियाबंद व अन्य राज्य से 01 - 01 मरीज मिले हैं.





यह भी पढ़ें : Murder In Mahasamund : जोबा में ऐसे हुआ महाभारत, जानिए जमीन कैसे बना जी का जंजाल





प्रदेश में शुक्रवार को एक दिन में 25 मरीजों की मौत हुई हैं, 25 मरीजों में से 12 मरीज को-मार्बीडिटी से जिनमें जिनमें डायबिटीज, हायपरटेंशन, क्रॉनिक किडनी डिजीजेस, कोरोनरी आर्टरी डिजीज जैसी बीमारियां शामिल हैं. शेष सभी की मौत कोविड केटेगरी की हैं.


कोरोना कहर जारी : छत्तीसगढ़ में आज फिर 2564 नए कोरोना पॉजिटिव की हुई पहचान, ऐक्टिव केस की संख्या 28041 हुई

No comments Document Thumbnail

रायपुर : प्रदेश में कोरोना महामारी की रफ़्तार कम नहीं हो रही हैं, दिन प्रतिदिन लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं. प्रदेश में आज बुधवार को एक दिन में 2564 नए पॉजिटिव केस की पहचान की गई हैं. स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल बुलेटिन जारी कर नए पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि की हैं.





यह भी पढ़ें : Balodabazar News : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव 57 नए मरीजों की हुई पहचान, ऐक्टिव केस की संख्या अब 587 https://media24media.com/corona-positive-57-new-patients-identified-in-balodabazar-district-today/





आज एक दिन में 13 मरीजों की हुई मौत





छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण हेतु कुल 719630 सैम्पल का जाँच की गई हैं, जिसमें 52932 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिनमें अब तक 24414 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए तथा अब एक्टिव केस की संख्या 28041 मरीज हो गई हैं. आज एक दिन में 13 मरीजों की मौत हुई वही प्रदेश में अब तक कुल 477 मरीजों की जान जा चुकी हैं.





यह भी पढ़ें : Unlock : 21 सितम्बर से हाई स्कूल खोलने की तैयारी https://media24media.com/unlock-preparation-to-open-high-school-from-21-september/





आज फिर जिला रायपुर से सर्वाधिक मरीज मिले





स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार जिला रायपुर से 869, दुर्ग से 308, राजनंदगांव से 281, बिलासपुर से 255, जांजगीर चांपा से 69, रायगढ़ से 66, बलौदाबाजार से 64, नारायणपुर से 59, कबीरधाम से 56, कोरिया व बस्तर से 50 - 50, सुकमा से 49, सरगुजा से 45, बलरामपुर से 41, कोरबा से 39, कांकेर से 36, धमतरी व सूरजपुर से 35 - 35, जशपुर से 32, दंतेवाड़ा से 28, बेमेतरा से 23, बालोद से 22, मुंगेली से 21, गरियाबंद से 19, कोंडागांव से 18, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 13, महासमुंद से 03 व अन्य जिला से 08 मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई हैं. आज पाए गए नए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.


Balodabazar News : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव 57 नए मरीजों की हुई पहचान, ऐक्टिव केस की संख्या अब 587

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं. लगातार पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप मचा हुआ हैं. जिले में आज कोरोना के 57 नए मामलों की पहचान आज की गई है। अब तक 1416 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं, वही आज 35 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं. अब तक कुल 818 मरीजों को डिस्चार्ज किये जा चुके हैं. जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 587 हो गई हैं. इनमें बलौदाबाजार और पलारी विकासखण्ड से 16 - 16 मरीज, बिलाईगढ़ में 10, सिमगा में 8, कसडोल में 5 और भाटापारा में 2 मरीज शामिल हैं। वहीं इलाज़ के बाद ठीक होने पर 35 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।





यह भी पढ़ें : Unlock : 21 सितम्बर से हाई स्कूल खोलने की तैयारी https://media24media.com/unlock-preparation-to-open-high-school-from-21-september/





कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 11 हो गई





जिले में आज कोरोना से आज 3 मौत भी दर्ज की गई।  इसमें बलौदाबाजार के नवापारा निवासी 79 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला, कसडोल की 65 वर्षीय महिला और परसापाली (लवन) निवासी 45 साल के पुरुष शामिल हैं। उन्हें कोरोना के साथ अन्य बीमारी की भी शिकायत थी। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 11 हो गई है।





यह भी पढ़ें : Corona News Update: अब खून के नमूनों से जांचेंगे रोग प्रतिरोधक क्षमता https://media24media.com/corona-news-update-now-blood-samples-will-test-immunity/





मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी से मिले जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार शहर के वार्ड 2 मेन रोड से 1, सेंट्रल बैंक के बाजू से 1, कमल कॉलोनी से 1 तथा अन्य वार्डों से 3 मरीज़ों की पॉजिटिव पहचान की गई है। ग्रामीण बलौदाबाजार अंचल से पेण्डारी (पामगढ़) से 1, रवान अम्बुजा लेबर कॉलोनी से 7, भरुवाडीह से 1 और कोलिहा से 1 मरीज़ शामिल हैं।





पलारी विकासखण्ड के पलारी शहर के वार्ड 11 से 2 तथा ग्रामीण अंचल से हरिनभट्टा से 5, रोहांसी एवं सुंदरी एम से 2 - 2 और बेल्हा, छीराही, अछोली, भरवाडीह एवं लटेरा से 1-1 मरीज़ पॉजिटिव कोरोना पाए गये हैं। 





बिलाईगढ़ विकासखण्ड के नगर पंचायत भटगांव वार्ड 5 से 3, बिलाईगढ़ वार्ड 5 से 1 और नगर पंचायत से 1 मरीज़ तथा गोविंद वन से 3, खरसुल और बनाहील से 1 - 1 मरीज़ की पहचान हुई है। कसडोल शहर में बलार रोड से 1, आकाश मेडिकल से 1, रामसागर पारा से 1, चाटीपाली से 1 और छरछेद से 1 शामिल हैं। सिमगा के अन्तर्गत वार्ड 13 से 2, बिजली कॉलोनी से 1, फोकट पारा से 5 और भाटापारा के संत माता कर्मा वार्ड और लखन कॉलोनी से 1-1 मरीज़ पॉजिटिव मिले हैं।


छत्तीसगढ़ में रविवार को मिले 2100 नए कोरोना पॉजिटिव, अब एक्टिव केस की संख्या 23685 हो गई

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ़्तार कम नहीं हो रही हैं, दिन प्रतिदिन लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं. कल रविवार को एक दिन में 2100 नए पॉजिटिव केस की पहचान की गई हैं.





छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण हेतु कुल 669541 सैम्पल का जाँच की गई हैं, जिसमें 45263 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिनमें अब तक 21198 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए तथा अब एक्टिव केस की संख्या 23685 मरीज हो गई हैं. कल रविवार को एक दिन में 24 मरीजों की मौत हुई वही प्रदेश में अब तक कुल 380 मरीजों की जान जा चुकी हैं.









छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने रविवार रात 11.30 बजे मीडिया बुलेटिन जारी कर बताया कि कुल नए 2100 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है जिसमें जिला रायपुर से से 711, बिलासपुर से 203, राजनांदगांव से 182, रायगढ़ से 167, महासमुंद से 125 दुर्ग से 109, बस्तर से 86, जांजगीर-चांपा से 84, बलौदाबाजार से 53, दंतेवाड़ा से 48, बालोद से 41, कांकेर से 35, सुकमा से 31, सूरजपुर से 28, सरगुजा व कोण्डागांव से 26-26, कोरबा से 25, बेमेतरा से 24, कबीरधाम व गरियाबंद से 22, धमतरी से 16, बलरामपुर से 14, बीजापुर से 12, जशपुर से 11, कोरिया व नारायणपुर से 06-06, अन्य राज्य से 07 मरीज मिलने की पुष्टि की गई हैं. मिले पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है.






छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी, शनिवार को एक दिन में फिर मिले 2529 नए पॉजिटिव मरीज

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा हैं. लगातार पॉजिटिव मरीज मिलने से शासन प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ हैं. कल शनिवार को एक दिन में कोरोना पॉजिटिव के 2529 नए मरीजों की पहचान की गई हैं. प्रदेश में अब तक कुल 43163 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं, जिसमें से अब तक कुल 20847 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये जा चुके हैं. वही कोरोना महामारी से 356 लोंगो की जान जा चुकी हैं. अब प्रदेश में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 22320 हो गई हैं.





यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Wheather Update: भारी बारिश की चेतावनी https://media24media.com/chhattisgarh-wheather-update-warning-of-heavy-rain/





शनिवार को देर रात को अपडेटेड मेडिकल बुलेटिन किया गया जिसमें 1357 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई. जिसमें जिला रायपुर से 480, दुर्ग से 178, रायगढ़ से 169, राजनांदगांव से 100, बिलासपुर से 99, बलौदाबाजार से 70, सूरजपुर से 58, जांजगीर चांपा से 34, कोरबा से 33, जशपुर से 21, धमतरी से 16, दंतेवाड़ा से 15, कबीरधाम से 14, बलरामपुर व सुकमा से 13 - 13, सरगुजा से 09, बेमेतरा व कोरिया से 08 - 08, महासमुंद से 05, गरियाबंद से 03, बालोद व कोंडागांव से 02 - 02, मुंगेली, कांकेर व नारायणपुर से 01 - 01 मरीज मिले हैं.









कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शाम को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 1172 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जिसमे जिला रायपुर से 398, दुर्ग से 155, बिलासपुर से 96, बालोद से 69, राजनांदगांव व रायगढ़ से 54-54, जांजगीर-चांपा से 46, सूरजपुर से 28, बलरामपुर से 27, महासमुंद व कोण्डागांव से 25-25, धमतरी से 23, सरगुजा व बस्तर से 21-21, बलौदाबाजार से 20, गरियाबंद से 18, बेमेतरा से 15, कोरिया से 14, कबीरधाम से 13, कांकेर से 12, मुंगेली से 11, नारायणपुर से 10, बीजापुर से 09, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 05, अन्य राज्य से 03 मिले थे.


Chhattisgarh Update : कोरोना से निपटने तैयारी तेज

No comments Document Thumbnail
रायपुर : बिलासपुर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बिलासपुर के सभी निजी नर्सिंग होम और अस्पतालों को कोविड सेंटर बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बिलासपुर के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी बी.एस. उइके ने बताया कि पहले चरण में निजी अस्पतालों के करीब दो सौ अस्सी बिस्तरों को सर्व-सुविधायुक्त बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, महासमुंद जिले में भी कोरोना संक्रमण के मामलों की तत्काल जांच और बेहतर सेवा देने के लिए फीवर क्लीनिक तथा ट्रू नाॅट प्रणाली का उन्नयन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डाॅक्टर एस.पी. वारे ने बताया कि आगामी दो दिनों के भीतर कोरोना संक्रमित मरीजों की जांच की सुविधा को और बेहतर बनाया जाएगा।




अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने किया प्रदर्शन



इधर, नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में कोरोना संक्रमण से एक और कर्मचारी की मौत होने और अस्सी से अधिक कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद अधिकारी और कर्मचारी फेडरेशन ने आज प्रदर्शन किया। फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि इंद्रावती भवन में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। यहां पांच हजार से अधिक कर्मचारी और अधिकारी ड्यूटी करते हैं। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर इंद्रावती भवन को कंटेनमेंट जोन घोषित कर चैदह दिनों के लिए इसे बंद कर दिया जाना चाहिए।




कोरिया में 8 दिसम्बर तक गतिविधियों पर रोक


कोरिया जिले के कलेक्टर एस.एन. राठौर ने नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के पूरे क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इस क्षेत्र में आज से लेकर आठ सितंबर तक सभी तरह की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।

वहीं, जांजगीर स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक कर्मचारी के कोरोना पाॅजीटिव पाए जाने पर इस कार्यालय को पांच दिनों के लिए सील कर दिया गया है।

इस बीच, बस्तर जिला कलेक्टर ने जगदलपुर में धरमपुरा स्थित कोविड सेंटर में अव्यवस्थाओं के लिए मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी तथा आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही कोविड सेंटर की जरूरी सुविधाओं में सुधार करने के निर्देश दिए हैं।




कोरोना महामारी से निपटने को लेकर गंभीर नहीं- कौशिक 


इस बीच, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार कोरोना महामारी से निपटने को लेकर गंभीर नहीं है। यही वजह है कि स्वास्थ्य सुविधाओं की आधी-अधूरी तैयारियों के कारण अस्पतालों में मरीजों को रखने के लिए बिस्तरों की कमी है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पहले स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए पर्याप्त समय था, लेकिन इसके बावजूद राज्य सरकार ने इस संबंध में जरूरी कदम नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी के चलते मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्री कौशिक ने प्रदेश में कोविड अस्पतालों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया है।

Chhattisgarh News : कोरोना महामारी का महाविस्फोट, छत्तीसगढ़ में आज कुल नए 1916 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई

No comments Document Thumbnail
रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज कुल नए 1916 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं। जिला रायपुर से 674, दुर्ग से 209, बिलासपुर से 194, रायगढ़ से 138, राजनांदगांव से 96, महासमुंद से 80, बालोद से 66, धमतरी से 56, जांजगीर-चांपा से 51, बलौदाबाजार से 40, कोरबा से 38, बीजापुर से 35, बस्तर से 29, सरगुजा से 27, मुंगेली व जशपुर से 21-21, सुकमा से 17, गरियाबंद, कोंडागांव, दंतेवाड़ा व नारायणपुर से 16-16, कोरिया से 15, बेमेतरा से 12, कबीरधाम से 10, बलरामपुर व कांकेर से 07-07, सूरजपुर से 05, अन्य राज्य से 04 मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की और से की गई हैं। आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों  की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh News Update: कोरोना ने ले ली इस महिला नेत्री की जान

विगत रात्रि कुल नए 27 (बस्तर से 13, दुर्ग से 05, रायपुर व अन्य राज्य से 03-03, रायगढ, दंतेवाड़ा व सुकमा से 01-01) कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी।





 

छत्तीसगढ़ राज्य में  अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण हेतु कुल 609578 (RTPCR - 386330 + TrueNat - 36046 + Rapid Antigen Kit - 187202) सैम्पल जाँच किया गया है, जिसमें 35330 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई, जिनमें अब तक कुल 18220 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा 16811 मरीज सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh: संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर कोरोना पाजेटिव

विश्व में अब तक कुल 25541380 व्यक्ति संक्रमित हैं और अभी तक कुल 852000 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी हैं। भारत में वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 35 राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश प्रभावित है, जिनमें कुल 2901908 स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए हैं, कुल 801282 मरीज सक्रिय हैं तथा कुल 66333 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी हैं।

Balodabazar News : जिले में कोरोना पॉजिटिव के 29 नए मरीज, ऐक्टिव केस की संख्या 240 हुई

No comments Document Thumbnail
बलौदाबाजार : जिले में आज कुल नए 29 कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। जिसमें कसडोल विकासखण्ड से 02 मरीज, बिलाईगढ़ से 03, पलारी से 06, भाटापारा से 01, बलौदाबाजार से 12 एवं सिमगा से 05 मरीज मिले हैं। आज पाए गए पाॅजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें : जंगल में कुत्ता भौंका और हाथी ने ले ली महिला की जान

जिले में अब तक कुल 855 व्यक्ति संक्रमित हैं और अभी तक कुल 04 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण हेतु कुल 16347 (RTPCR - 11120 + Trunaat 1006 + Rapid Antigen kit 3426) सैम्पल जांच किया गया है, जिसमें 855 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई, जिनमें अब तक कुल 611 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए व अब ऐक्टिव केस की संख्या 240 हो गई है।

Balodabazar News : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 34 नए मरीज की हुई पहचान, अब ऐक्टिव केस की संख्या 128 हुई

No comments Document Thumbnail
बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़

प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की रफ्तार थमती नजर नही आ रही हैं वही जिले में भी लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। जिले में आज कुल 34 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिले हैं। आज शुरू में केवल 9 मरीज़ थे। अभी देर रात 25 नए मरीज मिलने की पुष्टि जिला प्रशासन की ओर से की गई हैं।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Corona News Update : कोरोना रुकने का नाम नही ले रहा, प्रदेश में आज 557 पॉजिटिव सहित 06 की मौत, जानिए आंकड़े

आज मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में बलौदाबाजार से 09 मरीज, कसडोल से 07 मरीज, भाटापारा से 06 मरीज, बिलाईगढ़ से 06 मरीज, पलारी से 05 मरीज व सिमगा से 01 मरीज मिले हैं।

अब तक जिले में कुल 630 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जिसमें 500 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। वही 02 कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो चुकी हैं। जिले में अब ऐक्टिव केस की संख्या 128 हो गई हैं।

यह भी पढ़ें : Unlock News : छत्तीसगढ़ में भीतर और अंतरराज्यीय आवाजाही पर ई-पास की जरूरत नहीं, जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में आज 557 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं, जिसमें जिला रायपुर से 215, रायगढ़ से 64, जांजगीर-चांपा से 48, राजनांदगांव से 41, बिलासपुर से 35, दुर्ग से 28, बस्तर से 17, महासमुंद से 15, कोरिया से 13, जशपुर व कांकेर से 10-10, बालोद से 08, कोरबा व कोण्डागांव से 07-07, बलौदाबाजार, सरगुजा व सूरजपुर से 06-06, नारायणपुर से 05, गरियाबंद व सुकमा से 04-04, मुंगेली व दन्तेवाड़ा से 02-02, धमतरी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, बीजापुर व अन्य राज्य से 01-01 मरीज शामिल है। आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है। वहीं 504 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 7,677 है।

Balodabazar News : जिले में आज 24 कोरोना मरीज़ों की हुई पहचान, अब तक संक्रमित मरीज़ों की संख्या 571 हुई

No comments Document Thumbnail
बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़

कोरोना महामारी छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं। कल मंगलवार को प्रदेश में कोरोना ब्लास्ट हुआ था, कोरोना पॉजिटिव के 808 मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुआ हैं। पाये गए मरीजों के संपर्क में आये लोंगो की जानकारी जुटाई जा रही हैं। शासन-प्रशासन की ओर से कोरोना महामारी से बचाव के दिए जा रहे सुझावों को अपनाने की अपील लगातार की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें : Corona Vaccine : देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर तीसरे चरण का परीक्षण आखिरी ह्यूमन ट्रायल आज से शुरू होगा

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आज रिकार्ड 24 नये कोरोना मरीज़ों की पहचान की गई है। वहीँ 7 मरीज़ स्वस्थ होकर अपने घर वापस गये हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सोनवानी ने बताया की जिले में अब तक कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 571 तक पहुंच गई है। इनमें से 461 का इलाज हो चुका है। फिलहाल 109 मरीज़ों का उपचार जिला कोविड अस्पताल में चल रहा है। नये मरीज़ों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें : रिया चक्रवर्ती का दावा- सुशांत की बहन प्रियंका ने नशे में मुझे गलत तरीके से छूआ, इसलिए सुशांत ने…

डॉ सोनवानी ने बताया की आज पॉजिटिव पाये गये मरीज़ों में भाटापारा शहर से 04, बलौदाबाजार शहर से 04, बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम सोनपुरी से 02, लवन नगर पंचायत के वार्ड 4 से पांच, कोनारी से 01, हिरमी सीमेंट से 1, बिलाईगढ़ विकासखण्ड के पवनी से 04, खैरा से 02 तथा टीपावन से 01 मरीज़ शामिल हैं।

भाटापारा शहर के 4 मरीजों में विधायक निवास से 01, धुरंधर वार्ड से 01, महावीर वार्ड से 01 व अन्य वार्ड से 01 मरीज मिले हैं। बलौदाबाजार शहर के 4 प्रकरणों में  सिटी कोतवाली से 01, इंदिरा कॉलोनी से 01 तथा 02 अन्य वार्डों से हैं।
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.