Media24Media.com: #रायपुर न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #रायपुर न्यूज. Show all posts
Showing posts with label #रायपुर न्यूज. Show all posts

कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की समीक्षा, मुख्यमंत्री साय ले रहे अफसरों की क्लास

No comments Document Thumbnail

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार 13 सितंबर को राजधानी रायपुर में कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक कांफ्रेंस के दूसरे दिन मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ जिलों में कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय का स्वागत करते हुए डीजीपी जुनेजा।


राजधानी रायपुर में आयोजित कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक कांफ्रेंस स्थानीय न्यू सर्किट हाउस में प्रातः 10 बजे से शुरू हुई। इससे पहले कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के पहले दिन सीएम ने अफसरों से कहा था कि सभी फ्लैगशिप योजनाओं में सैचुरेशन के लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करें। सीएम ने कुछ जिलों में आम जनता और स्कूली छात्रों से शासकीय अधिकारियों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर सख्त नाराजगी जताई थी।
कॉन्फ्रेंस में उपस्थित अधिकारी गण। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों की भाषा-शैली मर्यादित होनी चाहिए। उन्होंने कलेक्टरों को जनसामान्य से संयमित लहजे में बातचीत करने की हिदायत दी और कहा कि यदि आपके अधीनस्थ अधिकारी भाषा संयम न रखें, तो उन पर तत्काल सख्त कार्यवाही करें। नहीं तो मैं कार्यवाही करूंगा।
 

 मुख्यमंत्री  विष्णुदेव  का बिलासपुर रेंज पुलिस को निर्देश

बिलासपुर रेंज में अपराधों में कमी आई है, लेकिन इससे संतोष करना नही है, हमारी सरकार सुशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है।पिछले वर्षों की तुलना में अपराध में कमी आई है ,जिला बदर और प्रतिबंधात्मक संबधी कार्रवाई रुकनी नही चाहिए। एसपी और कलेक्टर टीम भावना से आपसी समन्वय से काम करें। धार्मिक मामलों में लापरवाही न करें और तुरंत कार्रवाई करें। हत्या जैसे मामले में कार्रवाई में देरी नहीं होनी चाहिए , ऐसे केस जल्दी सॉल्व करें। गौ-तस्करी व नशा एक बहुत बड़ी समस्या है, इस पर नियंत्रण पाना है, ऐसे मामलों में एंड टू एंड कार्रवाई करनी है।

 दुर्ग रेंज पुलिस की कार्यप्रणाली पर असंतोष

मुख्यमंत्री ने कहा दुर्ग पुलिस रेंज को और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। हत्या और डकैती के मामले 6 महीने में भी नहीं सुलझ पा रहे हैं, ये सही नही है। कई मामलों में आरोपी फरार हैं, इस पर जल्दी कार्रवाई होनी चाहिए। किसान सम्मान निधि में धोखाधड़ी का मामला सामने आया था, ऐसे गड़बड़ी भविष्य में दोबारा नहीं होनी चाहिए। प्रतिबंधात्मक मामलों में देरी न हो और जिला बदर की कार्रवाई केवल कागजों पे ना हो बल्कि वास्तव में हो। नए कानून की जानकारी को बेहतर तरीके से स्वीकार करें और जरूरत के अनुसार ट्रेनिंग कर खुद को अपडेट करते रहें।

राजनांदगांव रेंज में शराब की अवैध बिक्री की बहुत शिकायत

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनांदगांव रेंज में कुछ जगह अच्छे काम हुए हैं, त्रिनेत्र एप और चिटफंड मामलों में अच्छी कार्रवाई हुई है लेकिन सिर्फ इतना पर्याप्त नहीं है। यहाँ अवैध शराब बिक्री की बहुत शिकायत है। जिसे पुलिस के संरक्षण के आरोप लगते हैं, ये बिलकुल नहीं होना चाहिए। अवैध शराब बिक्री पूरी तरह बंद होना चाहिए ।

कई जगहों में जांच को लेकर काफी आक्रोश है, शिकायत मिलती है की जांच टीम सही से जांच नही कर रही। अधिकारी जांच में उपस्थित नही रहते हैं। ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, काम में लापरवाही बिल्कुल नहीं होनी चाहिए।

 रायपुर रेंज की पुलिसिंग बेस्ट हो

मुख्यमंत्री का कहना है कि रायपुर प्रदेश की राजधानी है, यहां की पुलिसिंग बेस्ट हो ये बहुत ज़रूरी है। रायपुर में पिछली कुछ घटनाओं से राजधानी की छवि धूमिल हुई है। रायपुर में भूमाफियों द्वारा शासकीय और आम लोगों की जमीन पर कब्जा की बहुत शिकायतें हैं, राजस्व और पुलिस मिल कर इस पर नियंत्रण करें। राजधानी में रात में गश्त बहुत जरूरी है। यहां नशीली दवाइयों की बिक्री पर कार्रवाई बहुत जरूरी है। इनके इकोसिस्टम को तोड़िए और अपराध के जड़ में जाइए। नशे के खिलाफ स्कूल कॉलेज में अभियान चलाकर जागरूकता लाने की जरूरत है। रायपुर में पुलिस पेट्रोलिंग बराबर हो और संगठित अपराध पर लगातार कार्रवाई होनी चाहिए। सभी जिलों की पुलिस योजना बनाकर कार्रवाई करें ताकि अपराध और अपराधियों पर लगाम लगे।


News Updated Cont.... (लगातार अपडेट खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ...)


ED Raid in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में कलेक्टर, सीए, नेता के घर प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों की दबिश !

No comments Document Thumbnail
रायपुर। ED Raid in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात छापा मारा है। देर रात दबिश देकर मंगलवार की सुबह से कार्यवाही शुरू की गई है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम ने रायपुर, भिलाई, दुर्ग, महासमुंद, रायगढ़ में एक साथ दबिश दी है। इनमें एक आईएएस अफसर, सीए सहित सत्तारूढ़ दल के नेताओं के घर छापामारी  हुई है।


मीडिया को सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार रायपुर के देवेंद्र नगर में सीए विजय मालू के घर ईडी ने छापा मारा है। इसके अलावा कलेक्टर रानू साहू के रायगढ़ स्थित निवास, महासमुंद में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अग्नि चंद्राकर, अनुपम नगर में सूर्यकांत तिवारी के निवास में दबिश दी गई है। साथ ही माइनिंग हेड आइएएस अफसर जेपी मौर्या के रायपुर स्थित आवास में भी ईडी ने छापा मारा है। बताया गया है कि वे कलेक्टर रानू साहू के सगे संबंधी हैं। जानकारी मिली है कि प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम मंगलवार सुबह प्रदेश के अलग-अलग जिलों में छापे के लिए एक साथ दबिश दी। महासमुन्द से खबर है कि सूर्यकांत तिवारी के एक करीबी ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।  छत्तीसगढ़ सरकार में खासा दखल रखने वाली  एक महिला अधिकारी के भिलाई स्थित निवास पर भी छापामारी की अपुष्ट खबर है। 

News Updating...

छत्तीसगढ़िया व्यापारियों को बढ़ावा देने सम्मान समारोह आयोजित, मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ 52 उत्कृष्ट व्यापारियों का करेगा सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढिया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के बैनर तले 16 सितंबर 2022 को दोपहर दो से नौ बजे तक बेबीलॉन कैपिटल वीआईपी चौक रायपुर में भव्य आयोजन किया जा रहा है । जहां 52 उत्कृष्ट व्यापारियों का सम्मान किया जाएगा ।

आयोजन की रूपरेखा बनाते हुए पदाधिकारी



इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। विशिष्ट अतिथि - ताम्रध्वज साहू गृह मंत्री छग.शासन , रविंद्र चौबे कृषि मंत्री , शिव डहरिया नगरी प्रशासन विकास मंत्री, अमरजीत सिंह भगत खाद्य मंत्री, गुरु रुद्र कुमार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय मंत्री होंगे। 

महासंघ के सदस्य ईश्वर पटेल ने बताया कि विशेष अतिथि 8 आईएएस ऑफिसर रहेंगे, जो व्यापार में आने वाली समस्याओं एवं शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे भी जानकारी देंगे। साथ ही साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। बीच-बीच में लक्की ड्रा भी निकाला जाएगा । कार्यक्रम की जोर शोर से तैयारी चल रही है । इसका मुख्य उद्देश्य है छत्तीसगढ़िया व्यापारियों को बढ़ावा देना । सही मार्गदर्शन कर समय-समय पर उन्हें गाइडेंस करना । इसमें व्यापारी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं । 

'मुझे कदम-कदम पर चौराहे मिलते हैं’ की शानदार सांगीतिक प्रस्तुति

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुक्तिबोध की 58वीं पुण्यतिथि पर आयोजित व्याख्यान में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और ख्यात आलोचक विनोद तिवारी ने कहा कि अस्तित्व रक्षा और स्थिति रक्षा के संघर्ष से तो हर मनुष्य को गुजरना पड़ता है, मगर मुक्तिबोध ने जीवन दृष्टि और जीवन विवेक के निरंतर परिष्कार का जैसा संघर्ष किया वह हम लोगों के लिए एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि जीवन में दोहरापन, दुराव-छिपाव और छल-छद्म बढ़ते जाने के हमारे दौर में मुक्तिबोध की ‘अंधेरे में’ जैसी कविताओं की जरूरत बढ़ती जा रही है।


 

विनोद तिवारी ने कहा कि लगातार आत्मनिरीक्षण और आत्मसंघर्ष से गुजरने के कारण ही मुक्तिबोध के लेखन में एक पूरी तैयारी दिखती है। मुक्तिबोध की खासियत थी कि वे किसी बने-बनाए सत्य या पहले से सिद्ध की गई बात से काम नहीं चलाते थे, बल्कि अपने प्रश्नों और खोज के जरिए नया संधान करते थे। मुक्तिबोध की रचनात्मक प्रवृति के केंद्र में आलोचनात्मक विवेक है। 

विनोद तिवारी ने अपने करीब एक घंटे के सुगठित और सुलझे हुए व्याख्यान में कहा कि मुक्तिबोध कबीर, गालिब और निराला की परंपरा के रचनाकार थे, जो अपने मूल्यों और सिद्धांतों के लिए कोई जोखिम उठाने से पीछे नहीं हटते थे। उन्होंने मुक्तिबोध की तुलना शार्पनर से छिलने वाली पेंसिल से करते हुए कहा कि मुक्तिबोध ने लहुलुहान होकर ही अपनी तीक्ष्णता हासिल की थी। 

विनोद तिवारी ने कहा कि मुक्तिबोध ने आत्मनिरीक्षण और आत्मसंघर्ष की पीड़ा से गुजरते हुए अपना जीवन विवेक सृजित किया था। इसीलिए मुक्तिबोध की रचनाएं हमें अपनी तरफ इतना खींचती हैं। मुक्तिबोध किसी समय के साहित्य को समझने के लिए उस समय के सांस्कृतिक इतिहास को जानने की जरूरत रेखांकित करते थे। 

विनोद तिवारी ने कहा कि मुक्तिबोध की रचना एक साहित्यिक की डायरी अपने समय और बाद की भी कई आलोचना पुस्तकों की तुलना में बहुत आगे की रचना है। यह सृजनात्मक यातना से उबरने और सृजन सत्यों से संवाद करने वाली रचना है। 

अपने अध्यक्षीय संबोधन में आलोचक व विचारक जयप्रकाश ने कहा कि मुक्तिबोध को पढ़ना आज पहले की तुलना में आज और ज्यादा जरूरी हो गया है क्योंकि हमारी सभ्यता तेजी से निर्विवेकीकरण का शिकार हो रही है। मुक्तिबोध आज भी हमें राह दिखाते हैं, क्योंकि उनके जीने और रचने में कोई द्वैत नहीं है, उनके जीवन-विवेक और साहित्य-विवेक में कोई फांक नहीं है। 

कार्यक्रम के शुरू में संगीतकार व गायक अजुल्का सक्सेना और वसु गंधर्व द्वारा की गई मुक्तिबोध की कविता ‘मुझे कदम-कदम पर चौराहे मिलते हैं’ की शानदार सांगीतिक प्रस्तुति को श्रोताओं ने खुले मन से सराहा। 

मुक्तिबोध परिवार और साहित्य अकादमी द्वारा मुक्तिबोध की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रायपुर व छत्तीसगढ़ के दूसरे नगरों से आए साहित्यकार व संस्कृतिकर्मी शामिल थे। कार्यक्रम में दिवाकर मुक्तिबोध, गिरीश मुक्तिबोध, संजीव बख्शी, सुशील त्रिवेदी, त्रिलोक महावर, सुभाष मिश्रा, आनंद हर्षुल, नवल शुक्ल, आलोक वर्मा, मोइज कपासी, निर्मल आनंद, अरुण काठोटे, आनंद बहादुर, राजकुमार सोनी, उर्मिला शुक्ल, राहुल कुमार सिंह, सुधीर शर्मा, संजय शाम, प्रकाश उदय, राजेश गनोदवाले सहित कई साहित्यकारों व संस्कृतिकर्मियों ने हिस्सा लिया।

Wheather Update : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कुछ जगह पर अति भारी बारिश होने की चेतावनी*

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मौसम विभाग ने आगामी चौबीस घंटों के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ सहित प्रदेश में अनेक स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार इन जिलों के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, बस्तर, गरियाबंद, धमतरी, राजनांदगांव, बेमेतरा, बालोद, मुंगेली, बिलासपुर और उससे लगे जिलों में भी एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 


उधर, बीजापुर जिले में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सैकड़ों गांवों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। कोटेर, जारगोया और कोकड़ापारा गांव के ग्रामीणों को प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। जिले में भारी बारिश के चलते मोदकपाल नाले के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे बीजापुर से भोपालपट्नम राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-तिरसठ पर आवागमन बंद हो गया है। लगातार बारिश के कारण बीजापुर में पांच मकानों के ढहने की खबर है। 

 वहीं, जिले के नयापारा गांव में आज आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्ची सहित चार लोग झुलस गए। इस सभी का बीजापुर जिला चिकित्सालय में इलाज जारी है।

तेली जाति की उत्पत्ति की दंतकथा, जानिए कब मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय तेली दिवस

No comments Document Thumbnail

सतयुग की बात है। भगवान शंकर माता उमा सहित कैलाश पर्वत में निवास करते थे। माता उमा की सखियां उनका उपहास उड़ाया करती थी कि इतने बड़े देव की पत्नी और रहने के लिए घर नहीं है जो तुम्हारी निजता के लिए अति आवश्यक है । माता उमा अपनी सखियों से हुई सारी बातों को शंकर जी को बतायी तो शंकर ने विशाल महल बनवा दिया। 


एक दिन की बात है, माता उमा स्नान के लिए जाना चाहती थी लेकिन द्वार पर रक्षक नहीं था तब उन्होंने तरकीब लगाई और अपनी शक्ति से एक शक्तिशाली बालक को उत्पन्न कर दक्षिणी द्वार पर रक्षा के लिए तैनात कर दिया । अब माता उमा निश्चिंत होकर स्नान करने लगी । वह शक्तिशाली बालक द्वार पर पहरा दे रहा था तभी शंकर जी का आगमन हुआ । शंकर जी महल की ओर प्रवेश करना चाहता है । लेकिन शंकर जी से अपरिचित वह बालक उनको रोकता है । दोनों में वाकयुद्ध होता है और धीरे-धीरे यह युद्ध शस्त्र युद्ध में बदल जाता है । परिणाम यह होता है कि शंकर जी क्रोधित होकर उनका सिर काट देते हैं । चारो ओर हाहाकार मच जाता है। 

प्रकृति के इस संकेत को पाकर माता उमा महल से बाहर आती है तो देखती है कि उनकी शक्ति से सृजित बालक का गला कटा हुआ है । माता उमा क्रोधित होकर पूछती है कि ये सब किसने किया तब शंकर जी ने सारी बातें बतायी । माता उमा दुखी हुई और शंकर जी के समक्ष बालक को पुनर्जीवित करने का प्रस्ताव रखा । शंकर जी ने विधाता ब्रह्मा जी से राय ली तब उन्होंने बताया कि इस खंडित सिर के साथ इस बालक को जीवित नहीं किया जा सकता, आपको इसके लिए उत्तर दिशा की ओर प्रस्थान करने पर प्रथम जीव जो भी मिलेगा उसका सिर इस धड़ पर स्थापित करना होगा तभी यह जीवित हो पाएगा । भगवान शंकर जी उत्तर की ओर आगे बढ़े। इधर एक वैश्य अपने हाथी के साथ व्यापार करके लौट रहा था जो वृक्ष की छाया पाकर विश्राम करने लगा । शंकर जी की दृष्टि उस हाथी पर पड़ी तो शंकर जी प्रसन्न होकर उस हाथी के पास गए और उनका सिर काट कर उस बालक के धड़ पर स्थापित करने के लिए ले गए । बालक के धड़ पर हाथी का सिर स्थापित करते ही बालक जीवित हो गया । माता उमा प्रसन्न हुई और बालक का नाम गजानन रखा । 

किन्तु हाथी के मालिक वैश्य जो विश्राम के समय गहरी निंद्रा में चले गए थे वो उठे तो हतप्रभ रह गए । वह जोर-जोर से विलाप करने लगा, आर्त व करुण भाव से अपना सब कुछ लुटने पर करुणानिधि भगवान को पुकारने लगा । शंकर जी विलाप सुनकर वैश्य के सम्मुख सपरिवार उपस्थित हुए और उन्हें ढाँढस बंधाने लगे । वैश्य ने अपने प्रिय हाथी को अपने व परिजनों के जीवन यापन का जरिया बताते हुए जीवन-यापन के संकट की बात कही । तब शंकर जी वैश्य को शांत कराते हुए उन्हें ओखल और मूसल नुमा एक यंत्र जिसे घानी कहते हैं, प्रदान किया और कहा कि हे वैश्य आज से यह यंत्र और इसे संचालित करने की कुशलता का वरदान तुम्हें देता हूँ ।तुम इस कार्य में मेरे सारे सहयोगियों से चुनाव कर कार्य में सहयोग भी ले सकते हो।

 महादेव शिव ने अपने अति प्रिय भक्त वैश्य के तेल पदार्थ के निष्पादन में सहयोग हेतु अपने अनुचर नंदी (वृषभ) को नियुक्त ही कर दिया! भगवान शिव जी ने कहा इसके द्वारा तुम और तुम्हारी कई पीढ़ियां जीविकोपार्जन के साथ-साथ विपूल धन-धान्य प्राप्त कर श्री यश वैभव को प्राप्त करेंगे। और जब-जब मेरे सुपुत्र गजानन का जन्मोत्सव मनाया जाएगा तुम्हें भी यह पावन तिथि स्मरण होते रहेगा । भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को वह वैश्य  व्यक्ति तेल निकालने के एक नये कर्म के साथ इस सृष्टि पर स्थापित हुआ जो आगे चलकर तैलिक वंशी कहलाया।

भगवान शिव के कृपा प्रसाद प्राप्त कर वह भक्त वैश्य शोक मुक्त हो गया । तैलिक वंशी वैश्य इस कृपा के लिए शंकर जी को पितृ पुरुष स्वीकार करके उनकी पूजा करने लगा तथा तेल निकालने का कर्म करते हुए धर्ममय जीवन-यापन करने लगा। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि इस पौराणिक घटना के लिए विख्यात है।

विरेन्द्र कुमार साहू


आलेख :

विरेन्द्र कुमार साहू

ग्राम - बोड़राबांधा (पाण्डुका)

जिला - गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

मो. 9993690899

आरंग के रीवा और पाटन के तरीघाट में मिले ढाई हजार साल पुराने मानव बस्ती के अवशेष

No comments Document Thumbnail

रायपुर: संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा हाल ही में उत्खन्न के दौरान जिले के आरंग तहसील अंतर्गत रीवा और दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत तरीघाट में ढाई हजार साल पुराने मानव बस्ती के अवशेष मिले हैं। साथ ही उत्खन्न में आरंभिक ऐतिहासिक काल के आभूषण, प्रस्तर मूर्ति और चांदी-तांबे के सिक्के समेत अन्य पुरातत्विक महत्व के सामग्रियां प्राप्त हुई हैं।

बता दें कि राज्य गठन के बाद प्रदेश के पुरास्थलों की खोज, सर्वेक्षण और उत्खन्न की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। इस साल (सत्र 2021-22)  में पाटन तहसील के तरीघाट और आरंग तहसील रीवा में उत्खन्न के लिए राज्य सरकार द्वारा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को प्रस्ताव भेजा गया था। भारतीय पुरातत्व विभाग से अनुमति मिलने के बाद रीवा में बंधवा तालाब किनारे स्थित चंडी मंदिर के पास विस्तृत क्षेत्र में फैले टीले पर उत्खन्न का काम जारी है।

कालखंड का इतिहास प्रकाश में आने की पूरी संभावना

छत्तीसगढ़ संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्खन्न से आरंभिक ऐतिहासिक काल के लगभग दो से ढाई हजार साल पुराने मानव बस्ती के अवशेष मिल रहे हैं। साथ ही उस काल के लोगों द्वारा प्रयुक्त टेराकोटा और धातु निर्मित आभूषण जैसे मनके, चूडिंयां, छल्ले, मृणमूर्तियां, गणेश और लज्जा देवी की प्रस्तर मूर्ति, उत्तरी कृष्ण मार्जित मृत्पात्र सहित, चांदी के आहत सिक्के, कलचुरी राजा रत्नदेव का स्वर्ण सिक्का, टेराकोटा और धातु के मुहर और मुद्राएं मिल रहे हैं, जिससे प्राचीन छत्तीसगढ़ के एक अल्पज्ञात कालखंड का इतिहास प्रकाश में आने की पूरी संभावना है।

छत्तीसगढ़ लॉकडाउन : इन जिलों में लगा सम्पूर्ण लॉक डाउन, सख्ती से पाबंदी

No comments Document Thumbnail

रायपुर : कोरोना संक्रमण के मामले निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। इसको देखते हुए छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में संपूर्ण लाॅकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। दुर्ग जिले में आज से लाॅकडाउन लागू हो गया है, जो तीस सितंबर तक प्रभावशील रहेगा। इस दौरान अति आवश्यक सेवाएं ही संचालित की जा सकेंगी। जबकि, व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। जिसमें किराना, स्टेशनरी सहित अन्य दुकानें शामिल हैं। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों से बिना वजह घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। वहीं, राजधानी सहित पूरे रायपुर जिले में कल इक्कीस सितंबर की रात नौ बजे से अट्ठाईस सितंबर की रात बारह बजे तक संपूर्ण लाॅकडाउन रहेगा। 





यह भी पढ़ें : http://छत्तीसगढ़ न्यूज : प्रदेश में आज कुल 1949 नए पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान, ऐक्टिव केस की संख्या 37853 हुई





किराना-सब्जी दुकानें भी बंद





इस दौरान जिले में किराना और सब्जी की दुकानें भी नहीं खुलेंगी। केवल मेडिकल दुकानों को निर्धारित समय में खोलने की अनुमति होगी। पेट्रोल पम्पों में केवल शासकीय वाहनों, शासकीय कार्य में प्रयुक्त वाहन, आपातकालीन चिकित्सा से संबंधित निजी वाहन, एंबुलेंस तथा एलपीजी परिवहन कार्य में प्रयुक्त वाहनों को ही पीओएल प्रदान किया जाएगा। 





इसी तरह, सरगुजा जिले में भी कल इक्कीस सितंबर से लाॅकडाउन लागू हो जाएगा। लाॅकडाउन अवधि में अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी व्यावसायिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा बिलासपुर, बलौदाबाजार, जशपुर, बालोद, सूरजपुर और धमतरी में भी बाईस सितंबर से लाॅकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है। बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के साथ ही रतनपुर, तखतपुर, बोदरी, बिल्हा, कोटा और मल्हार नगरीय क्षेत्र में भी बाईस सितंबर की सुबह छह बजे से अट्ठाईस सितंबर की रात्रि बारह बजे तक संपूर्ण लाॅकडाउन घोषित किया गया है।





यह भी पढ़ें : http://कोरोना महामारी: सौ साल पहले भी फैली थी ऐसी महामारी, जानें कैसी भयावह थी स्थिति





रायगढ़ में 24 सितम्बर से लॉक डाउन





रायगढ़ में चौबीस सितंबर की शाम पांच बजे से तीस सितंबर की रात बारह बजे तक लाॅकडाउन प्रभावी रहेगा। लाॅकडाउन अवधि में दवाई दुकानें सुबह नौ से शाम छह बजे तक खुलेंगी। वहीं, बैंकों में सुबह दस से दोपहर दो बजे तक कामकाज होगा। 





गौरतलब है कि बेमेतरा में तेरह से बीस सितंबर तक, मुंगेली में सत्रह से तेईस सितंबर और कबीरधाम जिले में चौदह सितंबर से आगामी आदेश तक लाॅकडाउन लागू किया गया है। इस बीच, राजनांदगांव में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बसंतपुर कृषि उपज मंडी को अब सत्ताईस सितंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। 





महासमुन्द में लॉक डाउन की मांग





महासमुंद जिला चेंबर ऑफ काॅमर्स ने कलेक्टर को पत्र लिखकर जिले में लाॅकडाउन लागू करने की मांग की है। इस बीच, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स रायपुर के निदेशक डाॅक्टर नितिन एम. नागरकर ने कहा है कि यदि हमें लाॅकडाउन से बचना है। और कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को थामना है । तो सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है। 





भाजपा सांसदों ने की मांग




इस बीच, छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅक्टर हर्षवर्धन से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा सांसदों ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्रीय मंत्री से हस्तक्षेप किए जाने का आग्रह किया और कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार को जरूरी निर्देश देने की मांग की।


Chhattisgarh News : कोरोना कहर जारी, छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 3809 नए पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान

No comments Document Thumbnail


रायपुर : प्रदेश में कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रहा हैं. अब लगातार कोरोना पॉजिटिव के आंकड़े बढ़ते ही जा रहें हैं. कल गुरुवार को प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के 3809 मरीजों की पहचान की गई। वहीं स्वस्थ होने के उपरांत आज 2019 मरीज डिस्चार्ज हुए। वहीं एक दिन में कोरोना महामारी से 17 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई।






यह भी पढ़ें : http://Chhattisgarh Coronavirus Update : कोरोना संक्रमण बढ़ने से लगाया लॉकडाउन





प्रदेश में अब संख्या बढ़कर 77775 हुई






प्रदेश में नए मरीजों के साथ ही प्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 77775 हो गई है, जिनमें अब तक कुल 41111 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा अब एक्टिव केस की संख्या 36036 हैं। 17 मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में अब कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 628 हो गई है।






यह भी पढ़ें : http://Lockdown : दुर्ग जिले में 20 से 30 सितंबर तक लगेगा लॉक डाउन





जिला रायपुर से सर्वाधिक 1109 मरीज






प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल बुलेटिन जारी कर नए मरीज मिलने की पुष्टि की हैं. कोरोना के नए 3809 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है, जिसमें जिला रायपुर से 1109, रायगढ़ से 329, दुर्ग से 322, बिलासपुर से 247, बस्तर से 225, धमतरी से 166, बलौदाबाजार से 145, बालोद से 112, जांजगीर-चांपा से 100, कोरबा से 82, गरियाबंद से 80, दंतेवाड़ा व नारायणपुर से 76-76, कोरिया व सुकमा से 74-74, महासमुंद से 72, बेमेतरा से 71, मुंगेली से 65, राजनांदगांव से 58, सरगुजा से 51, कबीरधाम व कांकेर से 47-47, सूरजपुर से 45, कोण्डागांव से 44, बलरामपुर से 27, बीजापुर से 23, जशपुर से 21, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 20, अन्य राज्य से 01 शामिल है।






यह भी पढ़ें : http://बलौदाबाजार न्यूज : अधिकारी कर्मचारी को मुख्यालय ना छोड़ने का दिया सख्त निर्देश





प्रदेश में बुधवार को मिले थे 3189 नए मरीज






कोरोना पाॅजिटिव मरीजों में जिला रायपुर से 717, राजनांदगांव से 398, रायगढ़ से 294, बिलासपुर से 293, दुर्ग से 282, जांजगीर—चांपा से 208, बलौदाबाजार से 106, कबीरधाम से 96, कोरबा से 88, कांकेर से 80, सरगुजा से 79, बालोद से 78, महासमुंद से 75, सूरजपुर से 68, कोंडागांव से 53, गरियाबंद से 50, धमतरी से 46, बेमेतरा से 37, सुकमा से 28, कोरिया व बलरामपुर से 26—26, नारायणपुर से 23, गौरेला—पेण्ड्रा—मरवाही से 21, जशपुर से 16, मुंगेली से एक मरीज शामिल हैं.






https://twitter.com/HealthCgGov/status/1306644412051546113?s=20


Chhattisgarh Coronavirus Update : कोरोना संक्रमण बढ़ने से लगाया लॉकडाउन

No comments Document Thumbnail

रायपुर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंगेली जिले में आज से तेईस सितंबर तक के लिए लाॅकडाउन लगा दिया गया है। जिले के लोरमी, पथरिया, सरगांव समेत पंद्रह ग्राम पंचायतों में लाॅकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानें प्रशासन द्वारा निर्धारित समय पर ही खोली जाएंगी। इससे पहले, कल शाम मुंगेली में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और आम लोगों को लाॅकडाउन के नियमों का पालन करने की समझाईश दी। वहीं, दुर्ग जिले में भी कोरोना संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर आगामी बीस से तीस सितंबर तक लाॅकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है।





यह भी पढ़ें : http://बलौदाबाजार न्यूज : अधिकारी कर्मचारी को मुख्यालय ना छोड़ने का दिया सख्त निर्देश





जिला कलेक्टर डाॅक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने नागरिकों से अपील की है कि वे लाॅकडाउन के नियमों का पालन करें। गौरतलब है कि जिले में अब तक सात हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, संक्रमण से साठ लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है। गौरतलब है कि इससे पहले राजनांदगांव और बेमेतरा जिले के प्रभावित इलाकों में लाॅकडाउन लागू किया जा चुका है। इधर, सरगुजा जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए ग्रामीण इलाकों में शिविर लगाकर कोरोना जांच के लिए मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं।





यह भी पढ़ें : http://Lockdown : दुर्ग जिले में 20 से 30 सितंबर तक लगेगा लॉक डाउन





जांजगीर में मरीज ने की खुदकुशी





जांजगीर में मरीज ने की खुदकुशी  जांजगीर के कोविड केयर सेंटर में इलाज के लिए भर्ती एक कोरोना संक्रमित मरीज ने अस्पताल से भागकर खुदकुशी कर ली है। कुलीपोटा गांव के रहने वाले इस युवक ने खोखसा रेलवे फाटक के पास ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच की जा रही है।





काढ़ा पिलाने पर दे रहे जोर





उधर महासमुंद जिले के सभी अस्पतालों सहित होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष विभाग द्वारा काढ़ा का वितरण किया जा रहा है। जिले में होम आइसोलेशन वाले मरीजों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। उधर, बिलासपुर में विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए जिला प्रशासन की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। जिला कलेक्टर डाॅक्टर सारांश मित्तर ने आज शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों की बैठक ली। इस मौके पर व्यापारिक संगठनों ने कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए आॅक्सीजन सिलेंडर देने और शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर काढ़ा पिलाने की व्यवस्था करने के बारे में अपनी सहमति दी। 





सरगुजा  के मुख्य वन संरक्षक कोरोना पाॅजीटिव





सरगुजा संभाग के मुख्य वन संरक्षक कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। उनके संपर्क में आए सभी अधिकारी और कर्मचारी क्वारेंटाइन हो गए हैं। वहीं, महासमुंद जिले के सरायपाली जनपद के पंचायत सचिव की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई है। उनका इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। प्रदेश में कल तीन हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। प्रदेश में अब तक कोरोना पाॅजीटिव मरीजों का आंकड़ा पचहत्तर हजार को पार कर गया है। इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों में सैंतीस हजार से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, लगभग छत्तीस हजार मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।


छत्तीसगढ़ न्यूज : नव गठित गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को देंगे 332 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

No comments Document Thumbnail

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 18 सितम्बर को नवगठित जिले गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को 332 करोड़ 64 लाख रूपए के 208 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 84 करोड़ 10 लाख रूपए के 29 कार्यों का लोकार्पण और 248 करोड़ 78 लाख रूपए के 179 कार्यो का भूमिपूजन शामिल हैं। मुख्यमंत्री रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से प्रातः 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत करेंगे।





गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के साधू हॉल गौरेला में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में नव गठित जिले के प्रभारी मंत्री एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत और जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष अरूण चौहान भी शामिल होंगे।





84 करोड़ रुपए के 29 कार्यो का लोकार्पण





मुख्यमंत्री बघेल नवगठित जिले गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 84 करोड़ रुपए से अधिक के 29 कार्यो का लोकार्पण करेंगे। जिसमें 76 करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से निर्मित रेलवे ओवरब्रिज, कंचनडीह-बारीउमरांव मार्ग पर सोननदी में 2 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल, ग्राम बगरा, बेलगहना गोरखपुर, पूटा, पटेल पारा, पंडरीपानी, जोरा डोंगरी में 45 लाख 15 हजार रुपए की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी भवन, ग्राम तेंदूमुड़ा, अंधियारखोह, पण्डरीपानी, नवाटोला, करसींवा, नगवाही, लटाकेनीखुर्द, सिलपहरी आदि में 60 लाख रुपए से अधिक के बने पुलिया तथा पहुच मार्ग शामिल हैं.





ग्राम नगवाही, लटकोनीखुर्द, कोरकोटटोला, सिलपहरी में 19 लाख 35 हजार रुपए की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी भवन, ग्राम मेढुका में 6 लाख रुपए का धान चबुतरा , मरवाही में 5 लाख रुपए का मुक्तिधाम,  लालपुर में शासकीय उद्यानिकी में 86.68 लाख रुपए का अहाता, गौरेला में 2 करोड़ रुपए के जैव विविधता संसाधन पार्क, धरमपानी में 73 लाख रुपए के वन चेतना केंद्र का पुनर्नवीनीकरण, जिला चिकित्सालय और मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 17 लाख 66 हजार रुपए की लागत से एक्स-रे मशीन की स्थापना सहित अन्य कार्य शामिल हैं।





248 करोड़ के 179 कार्यों का होगा भूमिपूजन





मुख्यमंत्रीबघेल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 248 करोड़ 78 लाख रूपए के 179 कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। जिन नए स्वीकृत कार्यों का शिलान्यास होगा उनमें मुख्य रूप से राजाडीह जलाशय निर्माण के लिए 12 करोड 22 लाख रूपए, घघरा उपर खुज्जी, गंगांपुर जलाशय और चौरसिया जलाशय की नहरों में में सीमेेंट कांक्रीट लायनिंग का कार्य के लिए 18 करोड रुपए, सोन नदी पर तीन पुल निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपए, संयुक्त जिला कार्यालय भवन के लिए 24.94 करोड़ रुपए, सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के 09 कार्यों के लिए 143 करोड़ 78 लाख रुपए, सड़क डामरीकरण के 12 कार्यों के लिए 8 करोड़ 40 लाख रूपए, मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत 20 कार्यों के लिए एक करोड़ 52 लाख,  04 नवीन विद्युत उपकेन्द्र बस्ती, आमाडांड, अधियाखोह के लिए 10 करोड़ 62 लाख रुपए, मरवाही, लालपुर, केवंची और खोड़री में कन्या छात्रावास के लिए 6 करोड़ 50 लाख रुपए, ग्राम डोंगरिया में एकलव्य विद्यालय में आवश्यक कार्यों के लिए 75 लाख रुपए, ग्राम निमधा, सकोला, कोडगार, सेमरदर्री, अण्डी, पेण्ड्रा, मुरमुर, बरौर, खोडरी, कोरजा, कोटमीकला, नेवसा, पेण्ड्रा, गौरेला, बचरवार, धनौली, बंशीताल, केंवची, पकरिया के विद्यालयों में दो करोड़ 78 लाख 51 हजार रुपए के विभिन्न कार्य शामिल हैं हैं.





साथ ही जनपद पंचायत गौरेला, मरवाही अंतर्गत सारबहरा, कुम्हारी में बैगा अध्ययन केन्द्र, करंमरा-धनौली, करहनिया कछार और महोरा में प्राथमिक शाला भवन, खैरझिटी पड़खुरी में माध्यमिक शाला भवन, सहित अन्य कार्य हेतु 88 लाख रुपए, जनपद पंचायत पेण्ड्रा, गौरेला अंतर्गत बम्हनी, झाबर, कुडकई, घाटबहरा, भाड़ी, पकरिया, खोडरी, बगरा, दौंजरा, डाहीबहरा, लालपुर में गौठान में चैन लिंक एवं फेंसिग कार्य 93 लाख रुपए, जनपद गौरेला, पेण्ड्रा और मरवाही के अंतर्गत बम्हनी, झाबर, घटबहरा, कुडकुई में बोरवेल निर्माण, कछार, मड़वाही, डोंगरिया, पिपरिया, खुरपा, नगवाही, पीपरडोल, नाका, रुमगा, उषाढ़, खुरपा में बोर खनन हेतु कुल 14 लाख 40 हजार रुपए, आमाडोब, आमगांव, अंधियारखेह, बगरा, बनझोरका, बेलपत, डाहीबहरा, दौंजरा, डुगरा, जोगीसार,, करगीखुर्द, खेडरी, कोटमीखुर्द, लमना, पकरिया, पूटा, सधवानी, टीकरखुर्द, उमरखोही, पीपरखुटी, कोरजा, ठेंगाडांड, गिरवर, हर्राटोला, पतराकोनी, पड़वनिया, धनौली, गांगपुर, देवरगांव में बोर खनन हेतु 29.58 लाख रुपए के में गोठान तथा जनपद पंचायत पेण्ड्रा अंतर्गत 50 लाख रुपए से अधिक का आरसीसी नाली निर्माण कार्य एवं ग्राम सधवानी में 5 लाख का उद्यान निर्माण कार्य शामिल है।


कोरोना कहर जारी : छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को एक दिन में 2438 नए पॉजिटिव केस मिले, ऐक्टिव केस की संख्या 31002 हुई

No comments Document Thumbnail

रायपुर : प्रदेश में कोरोना महामारी की रफ़्तार कम ही नहीं हो रही हैं, दिन प्रतिदिन लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं. प्रदेश में कल शुक्रवार को एक दिन में फिर 2438 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर रात मेडिकल बुलेटिन जारी कर नए पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि की हैं.





छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण हेतु कुल 756163 सैम्पल का जाँच की गई हैं, जिसमें 58643 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिनमें अब तक कुल 27123 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए व प्रदेश में अब एक्टिव केस की कुल संख्या 31002 मरीज हो गई हैं. वही प्रदेश में एक दिन में 25 मरीजों की मौत हुई हैं, अब तक कुल 518 मरीजों की मौत हो चुकी हैं.





यह भी पढ़ें : http://Coronavirus News : मरीज बढ़े, इस जिले में लगाया लॉक डाउन





जिला रायपुर में सर्वाधिक 715 नए केस





प्रदेश में आज शुक्रवार को 2438 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिसमें जिला रायपुर से 715, राजनांदगांव से 288, दुर्ग से 231, बिलासपुर से 209, जांजगीर चांपा से 106, बलौदाबाजार से 76, बालोद से 75, कबीरधाम से 68, बस्तर से 60, सरगुजा से 57, धमतरी व सुकमा से 56 - 56, गरियाबंद से 54, कोरिया से 50, महासमुंद से 41, जशपुर से 40, कोरबा से 39, नारायणपुर से 34, बीजापुर से 33, सूरजपुर से 30, रायगढ़ व कोंडागांव से 26 - 26, दंतेवाड़ा से 19, कांकेर से 16, बेमेतरा से 13, बलरामपुर से 09, मुंगेली से 02, अन्य राज्य से 09 मरीज मिले हैं. पाए गए नए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.





गुरुवार देर रात्रि 525 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी. जिला रायपुर से 225, दुर्ग से 84, बिलासपुर 30, कोरबा से 29, रायगढ़ से 28, बेमेतरा से 17, बस्तर से 14, कोरिया से 13, कांकेर से 12, दन्तेवाड़ा से 11, धमतरी से 09, राजनांदगांव, सरगुजा व बीजापुर से 08 - 08, बलौदाबाजार व सुकमा से 06 - 06, कबीरधाम व महासमुंद से 05 - 05, बालोद से 03, सूरजपुर से 02, गरियाबंद व अन्य राज्य से 01 - 01 मरीज मिले हैं.





यह भी पढ़ें : Murder In Mahasamund : जोबा में ऐसे हुआ महाभारत, जानिए जमीन कैसे बना जी का जंजाल





प्रदेश में शुक्रवार को एक दिन में 25 मरीजों की मौत हुई हैं, 25 मरीजों में से 12 मरीज को-मार्बीडिटी से जिनमें जिनमें डायबिटीज, हायपरटेंशन, क्रॉनिक किडनी डिजीजेस, कोरोनरी आर्टरी डिजीज जैसी बीमारियां शामिल हैं. शेष सभी की मौत कोविड केटेगरी की हैं.


कोरोना कहर जारी : छत्तीसगढ़ में आज फिर 2564 नए कोरोना पॉजिटिव की हुई पहचान, ऐक्टिव केस की संख्या 28041 हुई

No comments Document Thumbnail

रायपुर : प्रदेश में कोरोना महामारी की रफ़्तार कम नहीं हो रही हैं, दिन प्रतिदिन लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं. प्रदेश में आज बुधवार को एक दिन में 2564 नए पॉजिटिव केस की पहचान की गई हैं. स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल बुलेटिन जारी कर नए पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि की हैं.





यह भी पढ़ें : Balodabazar News : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव 57 नए मरीजों की हुई पहचान, ऐक्टिव केस की संख्या अब 587 https://media24media.com/corona-positive-57-new-patients-identified-in-balodabazar-district-today/





आज एक दिन में 13 मरीजों की हुई मौत





छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण हेतु कुल 719630 सैम्पल का जाँच की गई हैं, जिसमें 52932 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिनमें अब तक 24414 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए तथा अब एक्टिव केस की संख्या 28041 मरीज हो गई हैं. आज एक दिन में 13 मरीजों की मौत हुई वही प्रदेश में अब तक कुल 477 मरीजों की जान जा चुकी हैं.





यह भी पढ़ें : Unlock : 21 सितम्बर से हाई स्कूल खोलने की तैयारी https://media24media.com/unlock-preparation-to-open-high-school-from-21-september/





आज फिर जिला रायपुर से सर्वाधिक मरीज मिले





स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार जिला रायपुर से 869, दुर्ग से 308, राजनंदगांव से 281, बिलासपुर से 255, जांजगीर चांपा से 69, रायगढ़ से 66, बलौदाबाजार से 64, नारायणपुर से 59, कबीरधाम से 56, कोरिया व बस्तर से 50 - 50, सुकमा से 49, सरगुजा से 45, बलरामपुर से 41, कोरबा से 39, कांकेर से 36, धमतरी व सूरजपुर से 35 - 35, जशपुर से 32, दंतेवाड़ा से 28, बेमेतरा से 23, बालोद से 22, मुंगेली से 21, गरियाबंद से 19, कोंडागांव से 18, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 13, महासमुंद से 03 व अन्य जिला से 08 मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई हैं. आज पाए गए नए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.


छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की आज हुई वर्चुअल बैठक, विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

No comments Document Thumbnail

रायपुर : आज छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की वर्चुअल बैठक संपन्न हुई. जिसमें राष्ट्रीय स्तर के साहू समाज के पदाधिकारी शामिल हुए. इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल गुप्ता ने कोरोना महामारी के समय छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा किए गए विभिन्न सेवा कार्यों एवं उपलब्धियों के लिए प्रशंसा की हैं. समानांतर संगठन के मुद्दे पर प्रदेश साहू संघ द्वारा उठाए गए कदमों को सराहा हैं.





समानांतर संगठन हमारे समाज की एकता के लिए एक चुनौती





अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मोतीलाल साहू ने भी वर्चुअल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समानांतर संगठन हमारे समाज की एकता के लिए एक चुनौती है और हमें इस चुनौती से निपटने का कार्य युवाओं को देना चाहिए ताकि वह सोशल मीडिया के माध्यम से युवा पीढ़ी में समाज के प्रति निष्ठा जागृत करें। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष संदीप साहू एवं प्रदेश युवा अध्यक्ष सुरजीत साहू के नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ को आह्वान किया।





संगठन की मजबूती पर दिया जोर





छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने इस वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। प्रदेश मे चल रहे विभिन्न समानांतर संगठन के संबंध में बताया कि वर्तमान परिदृश्य में विभिन्न प्रकार के समानांतर संगठन बन रहे हैं जिसमें छत्तीसगढ़ से भी मनोनयन किया जा रहा है. यह समाज के लिए दुर्भाग्य है ऐसे समानांतर संगठन हमारे समाज की मजबूत कड़ी को तोड़ने का प्रयास कर रही है ऐसे समानांतर संगठनों पर मनोनीत होने वाले पदाधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जरूरत है ताकि कोई भी समाज का व्यक्ति मुख्यधारा से ना भटके।





कोरोना महामारी से निपटने साहू समाज की पहल सराहनीय





वैश्विक महामारी कोरोना काल में छत्तीसगढ़ से साहू समाज के लोगों द्वारा स्वैच्छिक सहयोग राशि के रूप मे लाखों रुपए मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री सहायता कोष में जमा कराया गया. छत्तीसगढ़ के स्वजातीय बंधुओं द्वारा किये गये इस नेक कार्य से समाज गौरवान्वित हुआ है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ एवं विभिन्न जिला के साहू समाज के लोग प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन एवं नाश्ते का प्रबंध लगातार किए प्रदेश युवा प्रकोष्ठ द्वारा फूड पैकेट एवं हरी साग सब्जियों का वितरण भी किया गया।





प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शांतनु साहू ने प्रदेश साहू संघ के एक वर्ष के सफल कार्यकाल की चर्चा करते हुए संघ द्वारा पिछले एक वर्ष में आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रमो की विस्तार से जानकारी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को दी तथा राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा गठित 18 प्रकोष्ठों का गठन छत्तीसगढ़ में भी किए जाने की आवश्यकता प्रतिपादित की हैं.  महिला सम्मेलन का सफल आयोजन, बाबा सत्यनारायण अतिथि गृह का लोकार्पण, भक्त माता राजिम जयंती में स्वजातीय बंधुओं की विशाल उपस्थिति एवं 2000 लोगों के लिए मेडिकल कैंप में निःशुल्क जांच की व्यवस्था के बारे में राष्ट्रीय पदाधिकारियों को अवगत कराया गया.





प्रदेश साहू संघ एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सम्मिलित रूप से इस वर्चुअल बैठक मे राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल गुप्ता, डॉ. अरुण भष्मे सहमहामंत्री, प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मोतीलाल साहू, सियाराम साहू, राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश युवा अध्यक्ष सुरजीत साहू, सुभाष गंजीर बस्तर संभाग, लक्ष्मण साहू संयोजक किसान प्रकोष्ठ, डॉ नीलकंठ साहू संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख पदाधिकारी सम्मिलित हुए। इस वर्चुअल सभा का संचालन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शांतनु साहू ने किया।


कोरोना का कहर जारी : छत्तीसगढ़ में आज 2017 नए पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज 2017 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं। जिला रायपुर से 654, जिला दुर्ग से 197, जिला राजनांदगांव से 190, बिलासपुर से 173, जांजगीर चांपा से 110, रायगढ़ से 82, कोरबा से 72, सरगुजा से 48, सूरजपुर से 46, सुकमा से 44, धमतरी से 43, बलौदाबाजार से 40, बालोद से 39, कोरिया व बीजापुर से 36 - 36, महासमुंद से 35, गरियाबंद से 33, बलरामपुर से 27, मुंगेली से 19, कांकेर से 17, कबीरधाम व नारायणपुर से 15 - 15, दंतेवाड़ा से 10, बस्तर व कोंडागांव से 09 - 09, जशपुर से 07, बेमेतरा से 03, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही से 02, अन्य जिले से 06 मरीज मिले हैं। आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं।





ऐक्टिव केस की संख्या 24708 हुई





प्रदेश में अब तक कुल 47280 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की पहचान की गई हैं। जिसमें से 22177 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं। प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या 24708 हो गई हैं। वही कोरोना महामारी से आज 15 मरीजों की मौत हो गई, वही अब तक प्रदेश में कुल 395 मरीजों की जान जा चुकी हैं।


छत्तीसगढ़ में रविवार को मिले 2100 नए कोरोना पॉजिटिव, अब एक्टिव केस की संख्या 23685 हो गई

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ़्तार कम नहीं हो रही हैं, दिन प्रतिदिन लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं. कल रविवार को एक दिन में 2100 नए पॉजिटिव केस की पहचान की गई हैं.





छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण हेतु कुल 669541 सैम्पल का जाँच की गई हैं, जिसमें 45263 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिनमें अब तक 21198 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए तथा अब एक्टिव केस की संख्या 23685 मरीज हो गई हैं. कल रविवार को एक दिन में 24 मरीजों की मौत हुई वही प्रदेश में अब तक कुल 380 मरीजों की जान जा चुकी हैं.









छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने रविवार रात 11.30 बजे मीडिया बुलेटिन जारी कर बताया कि कुल नए 2100 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है जिसमें जिला रायपुर से से 711, बिलासपुर से 203, राजनांदगांव से 182, रायगढ़ से 167, महासमुंद से 125 दुर्ग से 109, बस्तर से 86, जांजगीर-चांपा से 84, बलौदाबाजार से 53, दंतेवाड़ा से 48, बालोद से 41, कांकेर से 35, सुकमा से 31, सूरजपुर से 28, सरगुजा व कोण्डागांव से 26-26, कोरबा से 25, बेमेतरा से 24, कबीरधाम व गरियाबंद से 22, धमतरी से 16, बलरामपुर से 14, बीजापुर से 12, जशपुर से 11, कोरिया व नारायणपुर से 06-06, अन्य राज्य से 07 मरीज मिलने की पुष्टि की गई हैं. मिले पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है.






राज्य का स्वास्थ्य विभाग बीमार, कोरोना मरीजों का निजी अस्पतालों में हो मुफ्त उपचार - अमित जोगी

No comments Document Thumbnail

रायपुर : जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा छत्तीसगढ़ में 80% ICU बिस्तर, वेंटिलेटर और क्रिटिकल केयर डॉक्टर निजी अस्पतालों में हैं। सरकारी अस्पतालों के भरोसे मात्र 20% लोगों का ही इलाज हो सकता है। सरकार ने अपनी इस बेहद सीमित क्षमता को बढ़ाने के लिए विगत 3 महीनों में कोई ठोस कदम नहीं लिए हैं।





अमित जोगी ने कहा सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों को उपचार के वास्तविक खर्चे (actual cost) से आधे से भी कम दरों में लोगों का इलाज करने का फ़रमान जारी कर दिया जिसका ये नतीजा है कि आज से उन्होंने गरीब और बिना बीमा वाले मरीज़ों के उपचार के लिए अपने दरवाज़े बंद कर दिए हैं और कई मरीज़ों को तो बीमारी की अवस्था में ही डिस्चार्ज करने के लिए विवश हो गए हैं।  अमित जोगी ने अत्यंत दुःख के साथ प्रश्न करते हुए कहा कि सरकार बताए ये लोग अब कहाँ जाएँगे ? 









अमित जोगी ने कहा महामारी की विस्फोटक स्थिति को क़ाबू करने के लिए सरकार अपना आदेश वापस ले और सभी राशन कार्ड धारी COVID-19 मरीज़ों का  प्राइवेट अस्पतालों में इलाज का पहले से सम्पूर्ण खर्चा (in advance) स्वयं वहन करने का ऐलान करे। क्योंकि हक़ीक़त यह है कि छत्तीसगढ़ में निजी अस्पतालों की भागीदारी के बिना यूनिवर्सल हेल्थ केर और कोरोना की जंग जीतना असम्भव है।


Coronavirus Update: कोरोना संक्रमण से भाजपा नेत्री की मौत

No comments Document Thumbnail
रायपुर : राजनांदगांव की पूर्व महापौर और नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष शोभा सोनी की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई है। दो सप्ताह पहले श्रीमती सोनी को सर्दी-बुखार की शिकायत के बाद उनकी कोरोना जांच कराई गई थी, जिसमें उनकी रिपोर्ट पाॅजीटिव आने के बाद उन्हें राजनांदगांव के सोमनी स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया था। बीते छब्बीस अगस्त को सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें एम्स रायपुर में शिफ्ट किया गया, जहां आज दोपहर में उनकी मृत्यु हो गई।

श्रीमती सोनी राजनांदगांव की महापौर रहने के अलावा भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा के अलावा अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं और गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने श्रीमती सोनी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने श्रीमती सोनी के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा है कि उन्होंने मातृशक्ति को मजबूत करने के लिए अनुकरणीय कार्य किया है।




इस बीच, राज्य में कोरोना का संक्रमण दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। सुकमा में पदस्थ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल-सीआरपीएफ के एक जवान की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। सुकमा के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि इस जवान का इलाज रायपुर के एक अस्पताल में चल रहा था।

इसके अलावा संसदीय सचिव और महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने कोरोना पाॅजीटिव होने की जानकारी दी है। श्री चंद्राकर ने बीते कुछ दिनों के दौरान उनके संपर्क में आए लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील की है।




जगदलपुर में कर्मचारी नेता की मौत


इसके अलावा रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। श्री पटले पहले से ही घर पर आइसोलेशन में थे। दुर्ग जिले में आज शाम तक मिले आंकड़ों के अनुसार कोरोना संक्रमित सैंतालीस नये मरीजों की पहचान की गई है। वहीं, रायगढ़ में भी आज शाम तक अड़तीस नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।

उधर, बस्तर जिले में आज अब तक कोरोना पाॅजीटिव छब्बीस नये मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से सबसे अधिक उन्नीस मरीज जगदलपुर से हैं। वहीं, जिले में कोरोना संक्रमण से कर्मचारी संघ के एक नेता की मौत भी हो गई है।




इधर, मुंगेली जिले में आज पच्चीस नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।  कोरबा जिले के कटघोरा में एक ही परिवार के छह सदस्य कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। इससे पहले, इस परिवार के दो सदस्यों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद अन्य सदस्यों की भी जांच की गई। कटघोरा में कोरोना संक्रमण के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना जांच में तेजी लाई गई है। राज्य में कल रात तक अट्ठारह सौ चैरासी नये मरीजों की पहचान हुई थी। वहीं, कल दस लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हो गई।


राज्य में तेजी से बढ़ा कोरोना

इसके साथ ही राज्य में कोरोना पाॅजीटिव मरीजों का आंकड़ा तैंतीस हजार की संख्या को पार कर गया है। वहीं, प्रदेश में अब तक करीब दो सौ नब्बे लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.