Media24Media.com: देशभर में बारिश का अलर्ट: कई राज्यों में मानसून सक्रिय, मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

देशभर में बारिश का अलर्ट: कई राज्यों में मानसून सक्रिय, मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

Document Thumbnail

नई दिल्ली- देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत कई राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

लगातार बारिश के चलते कुछ इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी कई क्षेत्रों में मौसम के सक्रिय रहने का अनुमान जताया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.