Media24Media.com: चरौदा में 'स्वच्छता ही सेवा' के तहत बच्चों ने निकाली साइकिल रैली

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

चरौदा में 'स्वच्छता ही सेवा' के तहत बच्चों ने निकाली साइकिल रैली

Document Thumbnail

आरंग- सोमवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में 'स्वच्छता ही सेवा' सेवा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व शिक्षक महेन्द्र पटेल ने किया।

बच्चों ने हाथों में फ्लेक्स और तख्तियां लेकर "स्वच्छता ही सेवा है", "स्वच्छ भारत - स्वस्थ भारत" जैसे नारों के साथ पूरे ग्राम का भ्रमण किया और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।इस जागरूकता रैली में ग्राम की मितानिनों, युवाओं और ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता का संदेश दिया। बच्चों ने लोगों से अपने घर, गली-मोहल्ले व सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाने, गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग रखने और प्लास्टिक का उपयोग कम करने की अपील की। रैली में शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।



Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Next Story Older Post Home
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.