Media24Media.com: #Charoda

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Charoda. Show all posts
Showing posts with label #Charoda. Show all posts

चरौदा में सीआरपीएफ जवानों और बच्चों ने मिलकर रोपे 250 पौधे, हरियाली बचाओ" का दिया संदेश

No comments Document Thumbnail

आरंग- पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अजय कुमार सिंह उप महानिरीक्षक ग्रुप केंद्र भिलाई, रायपुर के दिशा-निर्देश में शुक्रवार को ग्रुप केंद्र भिलाई के सीआरपीएफ जवानों ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में वृहत् पौधरोपण अभियान चलाया। इस अभियान में जवानों के साथ स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस दौरान स्कूल परिसर में फलदार, छायादार और औषधीय गुणों वाले कुल 250 पौधे रोपित किए गए। जवानों ने बच्चों को पौधा लगाने का सही तरीका सिखाया और उनकी देखभाल के महत्व के बारे में बताया। रोपण के बाद सभी बच्चों को पौधों की नियमित देखभाल की शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर सहायक कमांडेंट भरत भोई ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि "पेड़ ही जीवन हैं। बढ़ते प्रदूषण और गर्मी से बचने के लिए हर नागरिक को साल में कम से कम दो पौधे अवश्य लगाने चाहिए।" उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनें और अपने घर-आंगन में भी पौधे लगाएं।ग्राम के सरपंच देवशरण धीवर और एसएमसी अध्यक्ष चेतन पैगम्बर ने सीआरपीएफ की इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि जवानों द्वारा बच्चों के साथ मिलकर किया गया यह कार्य प्रेरणादायक है और इससे गांव में हरियाली बढ़ेगी।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल ने किया। पौधरोपण अभियान में संस्था प्रधान, सीआरपीएफ जवानों, शिक्षकों और बड़ी संख्या में बच्चों व ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर पर्यावरण बचाने और धरती को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया। वहीं विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने चरौदा में बच्चों व शिक्षकों द्वारा लगातार पौधरोपण करने की पहल की सराहना की है।




चरौदा में विज्ञान माडल प्रदर्शनी मेला का आयोजन

No comments Document Thumbnail

आरंग- शासन के निर्देशानुसार मंगलवार शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में विज्ञान माडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए एक से बढ़कर एक विज्ञान संबंधी माडलों का प्रदर्शन किया। जिसमें जल चक्र, जल शुद्धीकरण, पर्यावरण प्रदूषण, सौर पेनल से ऊर्जा उत्पन्न,मानव जीवन चक्र, पौधे के विभिन्न अंग, पवन चक्की,मानव मस्तिष्क, मानव नेत्र,मानव कंकाल इत्यादि माडल आकर्षण का केंद्र रहा।इस अवसर पर शिक्षको ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा विज्ञान माडल प्रदर्शनी मेला से बच्चों में वैज्ञानिक सोच जागृत होती है। विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ती है।इस मौके पर संस्था प्रमुख के के परमाल, वरिष्ठ शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल, सूर्यकांत चन्द्राकर, दीनदयाल धीवर, डिलेश्वर प्रसाद साहू, शिक्षिका संगीता पाटले सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों की उपस्थिति रही।



देशभक्ति गीतों से गुंजा चरौदा,बच्चों ने गाया बैंड के ध्वनि के साथ वंदेमातरम् गीत

No comments Document Thumbnail

आरंग- वंदेमातरम् गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर देश भर में सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गीत गायन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में डीआईजी अजय कुमार सिंह सीआरपीएफ कैंप ग्रुप केंद्र भिलाई रायपुर के निर्देशन में मंगलवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में कैंप के जवानों की बैंड टीम द्वारा वंदे मातरम् गीत का सस्वर गायन किया गया।जो बच्चों, शिक्षको व ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। संस्था के नवाचारी शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल ने बताया 

बैंड की सुमधुर ध्वनि के साथ वन्दे मातरम् गीत गायन से बच्चों में गजब का उत्साह दिखा। बच्चे उत्साहित होकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् का उद्घोष करते नजर आए। वंदेमातरम् गीत गायन कार्यक्रम के संयोजन में  इंस्पेक्टर यू बी चतुर्वेदी, एएसआई हेमराज और हवलदार सोमपाल ने अहम् भूमिका निभाया।इस अवसर पर संस्था प्रमुख के के परमाल, सरपंच देवशरण धीवर,उप सरपंच रवि बंजारे, संतोष कोसरिया, रेत कलाकार हेमचंद साहू ने वंदे मातरम कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों और जवानों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल ने किया। उक्त कार्यक्रम के आयोजन संयोजन में शिक्षक सूर्यकांत चन्द्राकार, दीनदयाल धीवर,डिलेश्वर साहू,सुशील कुमार आवडे, जीतेंद्र यदु,शिक्षिका संगीता पाटले, प्रभा साहू, पार्वती साहू ने सहभागिता निभाई।

चरौदा में अंगाकर रोटी बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों में दिखा गजब का उत्साह

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ की पारंपरिक व्यंजन है अंगाकर रोटी 

आरंग- बैग लेस डे शनिवार के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में अंगाकर (पनपुरवा) रोटी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके लिए शिक्षकों ने शाला के सभी बच्चों का चौदह अलग-अलग समूह बनाए और उन समूहों को छत्तीसगढ़ की प्रमुख नदियां, स्वतंत्रता सेनानी और ग्राम के देवी-देवता के नाम पर नाम दिया। सभी बच्चों ने इस प्रतियोगिता में उत्साह से भाग लेते हुए छत्तीसगढ़ के प्रमुख व्यंजनो में से एक अंगाकर  रोटी स्वयं बनाए। इस अनोखे प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरोंडा राजिम की सेवानिवृत प्राचार्य श्रीमती ललिता अग्रवाल मुख्य अतिथि रही। वहीं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम की एसएमडीसी व समाजसेवी देवकी साहू तथा ग्राम भिलाई के किसान नेता पारसनाथ साहू उपस्थित होकर इस अनोखे आयोजन की जमकर सराहना करते हुए कहा इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में सामुदायिक सहभागिता बढ़ती है। बच्चे पाक कला के बारे में एक दूसरे से सीखते हैं। साथ ही बच्चों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। आगे उन्होंने कहा कि समय के साथ-साथ यह पारंपरिक रोटी बनाने का प्रचलन कम हो रही है।

क्या है अंगाकर रोटी 

 छत्तीसगढ़ की खास व्यंजनों में शुमार है अंगाकर पनपुरवा रोटी।

इसे गोबर के कंडे में सेंककर पकाया जाता है।इसे पकाने के लिए परसा,केला,कसही,सरई,अंडी जैसे  पेड़ के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। यह बिना तेल, मिर्च, मसाला के आसानी से बनाया जा सकता है। गोबर के कंडे के अंगार में पकाने के कारण ही अंगाकर पान रोटी कहा जाता है।

पहले लोग इस रोटी को सुबह नास्ता के रूप में खाते थे। पर समय के साथ-साथ ,धीरे-धीरे इस रोटी का प्रचलन कम होते जा रहा है।

शाला के वरिष्ठ शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल ने बताया इस प्रतियोगिता में बच्चों ने खूब उत्साह से भाग लेते हुए पान रोटी और टमाटर चटनी का जमकर लुत्फ उठाया। प्रतियोगिता में महानदी ग्रुप प्रथम, चंडी माता ग्रुप द्वितीय तथा शिवनाथ नदी ग्रुप तृतीय स्थान पर रही।सभी विजेताओं को शालेय प्रबंधन की ओर से उपहार तथा सेवानिवृत्त प्राचार्य ललिता अग्रवाल की ओर से सभी टीम को सौ सौ रुपए नकद राशि भेंटकर पुरस्कृत किया। साथ ही इस शिक्षा सत्र में 

कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्र छात्राओं को प्रवीण्य सूची में आने पर एक हजार रूपए नगद पुरस्कार देने की घोषणा भी किए।  शालेय प्रबंधन द्वारा इस प्रकार के पारंपरिक व्यंजन पर प्रतियोगिता आयोजन की जमकर सराहना की गई। कार्यक्रम के आयोजन संयोजन में  अहम् भूमिका संस्था प्रमुख के के परमाल, वरिष्ठ शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल, सूर्यकांत चन्द्राकार, दीनदयाल धीवर, शिक्षिका संगीता पाटले, शिक्षक सुशील कुमार आवडे,जितेंद्र यदु, शिक्षिका पायल शुक्ला, पार्वती साहू, प्रभा साहू का रहा। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों की उपस्थिति रही।


चरौदा में सीआरपीएफ ने चलाया वृहत स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों में दिखा गजब का उत्साह

No comments Document Thumbnail

आरंग- शुक्रवार को  अजय कुमार सिंह उप महानिरीक्षक ग्रुप केंद्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल भिलाई के निर्देशन में भारत सरकार के स्पेशल कैंपेन 5.0कार्यक्रम के अंतर्गत वृहत स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण किया गया। जिसके तहत् ग्राम के बस स्टैंड, अस्पताल परिसर, नवीन प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में वृहत रूप से स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण किया गया। जिसमें ग्रामीणों जनप्रतिनिधियों व स्कूली बच्चों व शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस मौके पर सहायक कमांडेंट राजकुमार ने समुदाय को प्रेरित करते हुए कहा हम सबके सामूहिक प्रयासों से ही गांव राज्य व देश स्वच्छ हो सकता है। इसलिए स्वच्छता अभियान को सफल बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।वहीं ग्राम के सरपंच देवशरण धीवर ने सीआरपीएफ जवानों का अभिनंदन करते हुए सीआरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता व पौधरोपण अभियान की पहल की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। वहीं नवीन प्राथमिक व शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा परिसर में सीआरपीएफ जवानों ने बच्चों व ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ी संख्या में पौधे रोपित करते हुए बच्चों को स्वच्छता और पौधरोपण के लिए प्रेरित किया।उक्त कार्यक्रम के आयोजन संयोजन में अहम् भूमिका उप कमांडेंट अजय सिंह,असिस्टेंट कमांडेंट राजकुमार, इंस्पेक्टर महेन्द्र यादव, अरविंद कुमार, उदयभान चतुर्वेदी, एएसआई प्रमोद शर्मा,शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल,  सरपंच देवशरण धीवर सहित अन्य जवानों व ग्रामीणों का रहा। 

स्वच्छता अभियान में प्रमुख रूप से ग्राम सरपंच देवशरण धीवर,पंच प्रेमलाल साहू, कन्हैया साहू, पंच प्रतिनिधि राकेश धीवर,पंच प्रतिनिधि संतोष कोसरिया, एसएमसी अध्यक्ष हेमाराम परमार, युवा साहू संगठन से राजू साहू, दिलीप धीवर,पूर्व माध्यमिक शाला से संस्था प्रमुख कीर्ति कुमार परमाल, शिक्षक महेन्द्र पटेल,  सूर्यकांत चन्द्राकार, दीनदयाल धीवर, डिलेश्वर साहू, नवीन प्राथमिक शाला से संस्था प्रमुख सुशील कुमार आवडे, शिक्षक जितेंद्र यदु,शिक्षिका पायल शुक्ला, पार्वती साहू,प्रभा साहू, ग्राम के सभी मितानीनों सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, सीआरपीएफ जवानों व ग्रामीणों की सहभागिता रही।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.