Media24Media.com: चरौदा में सीआरपीएफ ने चलाया स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छता का संदेश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

चरौदा में सीआरपीएफ ने चलाया स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छता का संदेश

Document Thumbnail

आरंग- गुरुवार को डीआईजी उदयभास्कर बिल्ला, ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ रायपुर के दिशा-निर्देश एवं नोडल अधिकारी उप कमांडेंट अजय सिंह के मार्गदर्शन में सीआरपीएफ कैंप भिलाई के जवानों द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला चरौदा में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान में विद्यालय परिसर, कक्षाओं, खेल मैदान सहित गांव के चौक-चौराहों की साफ-सफाई की गई। इसमें ग्राम के सरपंच,पंच, शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्कूली बच्चे, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रोजगार सहायक सहित युवाओं व ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।इस अवसर पर असिस्टेंट कमांडेंट भरत भोई ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता हमारे आचरण में शामिल होना चाहिए। हम सबकी सहभागिता से ही स्वच्छ भारत मिशन सफल होगा। इस दौरान बच्चों को अपने घर, विद्यालय और गांव को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई गई।

सरपंच देवशरण धीवर ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महेन्द्र पटेल ने किया।

स्वच्छता अभियान में प्रमुख रूप से सरपंच देवशरण धीवर, पंच प्रेमलाल साहू, कन्हैया धीवर, अमित साहू,दीपक फरिकार, संतोष कोसरिया, प्रधान पाठक गुरूचंद पारधी, शिक्षिका सत्यभामा ध्रुव, भुनेश्वरी चंद्राकर, मनीषा चंद्राकर, रोजगार सहायिका उमा साहू सहित बड़ी संख्या में युवा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन और ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Next Story Older Post Home
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.