Media24Media.com: #CRPF

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #CRPF. Show all posts
Showing posts with label #CRPF. Show all posts

चरौदा में सीआरपीएफ जवानों और बच्चों ने मिलकर रोपे 250 पौधे, हरियाली बचाओ" का दिया संदेश

No comments Document Thumbnail

आरंग- पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अजय कुमार सिंह उप महानिरीक्षक ग्रुप केंद्र भिलाई, रायपुर के दिशा-निर्देश में शुक्रवार को ग्रुप केंद्र भिलाई के सीआरपीएफ जवानों ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में वृहत् पौधरोपण अभियान चलाया। इस अभियान में जवानों के साथ स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस दौरान स्कूल परिसर में फलदार, छायादार और औषधीय गुणों वाले कुल 250 पौधे रोपित किए गए। जवानों ने बच्चों को पौधा लगाने का सही तरीका सिखाया और उनकी देखभाल के महत्व के बारे में बताया। रोपण के बाद सभी बच्चों को पौधों की नियमित देखभाल की शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर सहायक कमांडेंट भरत भोई ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि "पेड़ ही जीवन हैं। बढ़ते प्रदूषण और गर्मी से बचने के लिए हर नागरिक को साल में कम से कम दो पौधे अवश्य लगाने चाहिए।" उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनें और अपने घर-आंगन में भी पौधे लगाएं।ग्राम के सरपंच देवशरण धीवर और एसएमसी अध्यक्ष चेतन पैगम्बर ने सीआरपीएफ की इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि जवानों द्वारा बच्चों के साथ मिलकर किया गया यह कार्य प्रेरणादायक है और इससे गांव में हरियाली बढ़ेगी।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल ने किया। पौधरोपण अभियान में संस्था प्रधान, सीआरपीएफ जवानों, शिक्षकों और बड़ी संख्या में बच्चों व ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर पर्यावरण बचाने और धरती को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया। वहीं विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने चरौदा में बच्चों व शिक्षकों द्वारा लगातार पौधरोपण करने की पहल की सराहना की है।




सीआरपीएफ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों को दी शुभकामनाएं, साहस और राष्ट्रसेवा की सराहना की

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी अधिकारियों और जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ ने अपने अटूट साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर देश की सेवा में एक विशिष्ट पहचान बनाई है।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने से लेकर प्राकृतिक आपदाओं और अन्य चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में नागरिकों की सहायता करने तक, सीआरपीएफ के जवानों ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके समर्पण और सेवा भावना ने देशवासियों का विश्वास और सम्मान अर्जित किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष रूप से नक्सलवाद (माओवाद) के खिलाफ सीआरपीएफ की निर्णायक भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि जवानों के साहस, समर्पण और निरंतर अभियानों के कारण प्रभावित क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जिससे लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' (X) पर अपने संदेश में कहा कि सीआरपीएफ ने हर कठिन परिस्थिति में राष्ट्र की रक्षा और नागरिकों की सुरक्षा के लिए अद्वितीय साहस का परिचय दिया है। उन्होंने बल के सभी जवानों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सुरक्षित सेवा की कामना करते हुए उनके योगदान को राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक बताया।

सीआरपीएफ देश का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल है, जो आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद और नक्सल विरोधी अभियानों, चुनावी सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में अहम भूमिका निभाता है।


अंधेरी रात में देवदूत बने CRPF जवान, दुर्गम रास्तों से तीन माह की बच्ची की बचाई जान

No comments Document Thumbnail

 दंतेवाड़ा/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में मानवता और साहस की मिसाल पेश करते हुए Central Reserve Police Force (CRPF) के जवानों ने तीन माह की गंभीर रूप से बीमार बच्ची की जान बचा ली।


जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर स्थित तिमिनार गांव में देर रात एक मासूम के बीमार होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सीआरपीएफ की 165वीं बटालियन की चार्ली कंपनी के जवानों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

सहायक कमांडेंट राजेश गुर्जर के नेतृत्व में जवान खराब रास्तों, घने अंधेरे और विषम परिस्थितियों को पार करते हुए गांव तक पहुंचे।

गांव पहुंचने के बाद जवानों ने बच्ची को प्राथमिक उपचार दिया और तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर उसे दंतेवाड़ा अस्पताल भेजा। समय रहते की गई इस त्वरित कार्रवाई से मासूम की जान बचाई जा सकी।

सीआरपीएफ जवानों के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है।

सीआरपीएफ कंपोजिट अस्पताल भिलाई में चिकित्सा शिविर आयोजित

No comments Document Thumbnail

आरंग- शनिवार को डीआईजी मेडिकल डॉ.दुर्गा भवानी राजनाला के निर्देशन में सीआरपीएफ कंपोजिट हास्पीटल में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में सीआरपीएफ कैंप के जवान व उनके परिवारजन, आसपास के ग्राम के ग्रामीणों सहित चरौदा के स्कूली बच्चों ने उपस्थित होकर स्वास्थ्य जांच कराया। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परामर्श व उपचार प्राप्त किया। शिविर के आयोजन, संयोजन में मुख्य रूप डॉ.तनिंदर सिंह ,डॉ इंदु वशिष्ठ,डॉ.अश्वथी रमेश ,सिस्टर कला ,रूबी, अभिषेक ने अहम् भूमिका निभाई।इस मौके पर डाक्टरों ने बच्चों को न्यूट्रिशियन संबंधी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य संबंधी जागरूक रहने प्रेरित भी किया।


भाजपा को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष: नितिन नबीन को Z कैटेगरी सुरक्षा मंजूर

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे नितिन नबीन को केंद्र सरकार ने Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) के सूत्रों के अनुसार, यह सुरक्षा व्यवस्था कुछ दिन पहले ही लागू कर दी गई है। अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी CRPF के विशेष रूप से प्रशिक्षित कमांडो संभालेंगे।


सूत्रों के मुताबिक, यह निर्णय इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) द्वारा तैयार की गई थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। रिपोर्ट में संभावित खतरों को देखते हुए उच्च स्तरीय सुरक्षा की सिफारिश की गई थी, जिसके बाद गृह मंत्रालय ने Z कैटेगरी सुरक्षा को मंजूरी दी।

Z कैटेगरी सुरक्षा देश की प्रमुख सुरक्षा व्यवस्थाओं में शामिल मानी जाती है। इसके तहत संबंधित व्यक्ति को 24 घंटे सशस्त्र सुरक्षा, क्लोज प्रोटेक्शन टीम, एस्कॉर्ट वाहन और अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजाम उपलब्ध कराए जाते हैं।

भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन की राजनीतिक गतिविधियों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में वृद्धि की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन यह कदम उठाया है। गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है।

सीआरपीएफ ने किया एकता दौड़ का वृहत् आयोजन, ग्रामीण,विद्यार्थी व शिक्षक हुए एकता दौड़ में शामिल

No comments Document Thumbnail

आरंग- शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150 वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार के निर्देशानुसार वृहत् रूप से एकता दौड़ का आयोजन हुआ। 

जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, पूर्व माध्यमिक एवं हायर सेकंडरी स्कूल भिलाई के छात्र छात्राएं व शिक्षक शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए एकता दौड़ में शामिल हुए।उप कमांडेंट अजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ को रवाना किया। इस अवसर पर एकता दौड़ में भाग लेने वाले शिक्षको, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को सीआरपीएफ कैंप की ओर से "रन फार यूनिटी"  टी-शर्ट का वितरण भी किया गया। वहीं उप कमांडेंट अजय सिंह ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपनों को साकार करने हेतु कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाया और राष्ट्रीय एकता के महत्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। 

एकता दौड़ में बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के उच्च व अधिनस्थ अधिकारियों व सैनिकों ने उत्साह से भाग लिया।कार्यक्रम के आयोजन संयोजन में अहम् भूमिका उप कमांडेंट अजय सिंह, सहायक कमांडेंट प्रवीण मोरे, सहायक कमांडेंट लोकनाथन डी, सहायक कमांडेंट राजकुमार चितला सहित अन्य जवानों का रहा।इस दरम्यान जवानों और विद्यार्थियों द्वारा "भारत माता की - जय"  और "सरदार बल्लभ भाई पटेल - अमर रहे" नारों से पूरा वातावरण  गुंजायमान होता रहा l


सीआरपीएफ भिलाई में लीवर जांच शिविर का आयोजन, अनियमित जीवन शैली और दिनचर्या से बढ़ रही है मोटापा

No comments Document Thumbnail

 आरंग। मंगलवार को डीआईजी दुर्गा भवानी राजनाला के मार्गदर्शन में ग्रुप केंद्र भिलाई के मेंस क्लब में लीवर जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रायपुर के उर्मिला मेमोरियल हास्पीटल के डाक्टरों की टीम उपस्थित होकर लोगों की लीवर का परीक्षण किया।इस मौके पर रायपुर के जाने-माने लेप्रोस्कोपी सर्जन विनोद कुमार सिंह ने लोगों की जीवन शैली पर विचार रखते हुए कहा अनियमित जीवन शैली व दिनचर्या लोगों के स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल रहा है।



समय पर खान पान व नियमित दिनचर्या,योग व्यायाम उत्तम स्वास्थ के लिए जरूरी है।वहीं डाक्टरों ने लोगों में लगातार बढ़ रहे मोटापा और तनाव भरे जीवन शैली पर चिंता जताते हुए आवश्यक परामर्श भी दिए।


इस अवसर पर कंपोजिट हास्पीटल भिलाई से डाक्टर राजेश गर्ग कमांडेंट मेडीकल, डाक्टर शालिनी, डिप्टी कमांडेंट अजय कुमार सिंह,
असिस्टेंट कमांडेंट राजकुमार चितला, मेडिकल स्टाफ व सीआरपीएफ जवानों सहित उनके परिवार के लोगों की उपस्थिति रही।

चरौदा में सीआरपीएफ ने चलाया वृहत स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों में दिखा गजब का उत्साह

No comments Document Thumbnail

आरंग- शुक्रवार को  अजय कुमार सिंह उप महानिरीक्षक ग्रुप केंद्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल भिलाई के निर्देशन में भारत सरकार के स्पेशल कैंपेन 5.0कार्यक्रम के अंतर्गत वृहत स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण किया गया। जिसके तहत् ग्राम के बस स्टैंड, अस्पताल परिसर, नवीन प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में वृहत रूप से स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण किया गया। जिसमें ग्रामीणों जनप्रतिनिधियों व स्कूली बच्चों व शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस मौके पर सहायक कमांडेंट राजकुमार ने समुदाय को प्रेरित करते हुए कहा हम सबके सामूहिक प्रयासों से ही गांव राज्य व देश स्वच्छ हो सकता है। इसलिए स्वच्छता अभियान को सफल बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।वहीं ग्राम के सरपंच देवशरण धीवर ने सीआरपीएफ जवानों का अभिनंदन करते हुए सीआरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता व पौधरोपण अभियान की पहल की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। वहीं नवीन प्राथमिक व शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा परिसर में सीआरपीएफ जवानों ने बच्चों व ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ी संख्या में पौधे रोपित करते हुए बच्चों को स्वच्छता और पौधरोपण के लिए प्रेरित किया।उक्त कार्यक्रम के आयोजन संयोजन में अहम् भूमिका उप कमांडेंट अजय सिंह,असिस्टेंट कमांडेंट राजकुमार, इंस्पेक्टर महेन्द्र यादव, अरविंद कुमार, उदयभान चतुर्वेदी, एएसआई प्रमोद शर्मा,शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल,  सरपंच देवशरण धीवर सहित अन्य जवानों व ग्रामीणों का रहा। 

स्वच्छता अभियान में प्रमुख रूप से ग्राम सरपंच देवशरण धीवर,पंच प्रेमलाल साहू, कन्हैया साहू, पंच प्रतिनिधि राकेश धीवर,पंच प्रतिनिधि संतोष कोसरिया, एसएमसी अध्यक्ष हेमाराम परमार, युवा साहू संगठन से राजू साहू, दिलीप धीवर,पूर्व माध्यमिक शाला से संस्था प्रमुख कीर्ति कुमार परमाल, शिक्षक महेन्द्र पटेल,  सूर्यकांत चन्द्राकार, दीनदयाल धीवर, डिलेश्वर साहू, नवीन प्राथमिक शाला से संस्था प्रमुख सुशील कुमार आवडे, शिक्षक जितेंद्र यदु,शिक्षिका पायल शुक्ला, पार्वती साहू,प्रभा साहू, ग्राम के सभी मितानीनों सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, सीआरपीएफ जवानों व ग्रामीणों की सहभागिता रही।

मुख्यमंत्री ने सीआरपीएफ स्थापना दिवस पर वीर जवानों को किया नमन

No comments Document Thumbnail

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्थापना दिवस (27 जुलाई) के अवसर पर वीर जवानों को शुभकामनाएं देते हुए उनके साहस, अनुशासन और बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया है।

मुख्यमंत्री साय ने स्थापना दिवस के अवसर पर शांति, सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता के लिए कार्यरत सभी सीआरपीएफ अधिकारियों और जवानों के उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात सीआरपीएफ जवानों की वीरता और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के लिए सीआरपीएफ के जवानों ने जो अनुकरणीय सेवा, साहस और समर्पण दिखाया है, वह गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के शौर्यगाथा के हर अध्याय में देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की रक्षा का दृढ़ संकल्प निहित है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.