Media24Media.com: #Bhilai

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Bhilai. Show all posts
Showing posts with label #Bhilai. Show all posts

भिलाई में हुआ किसान फ्यूल पाइंट का शुभारंभ, क्षेत्र में हर्ष की लहर

No comments Document Thumbnail

आरंग- शुक्रवार को आरंग राजिम मार्ग पर स्थित ग्राम भिलाई चरौदा के बीच मुख्य मार्ग पर इंडियन ऑयल का "किसान फ्यूल पाइंट " पेट्रोल पंप का शुभारंभ हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र व आसपास के गांव के लोग उपस्थित होकर  पेट्रोल पंप के शुभारंभ के साक्षी बने।पंप का शुभारंभ उपस्थित जनसमुदाय ने एक साथ आसमान में बलून उड़ाकर किया।इस मौके पर बस्तर के "जय जंगो रायतर मांदरी नृत्य दल " की शानदार प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहा। फ्यूल पाइंट के संचालक किसान नेता पारसनाथ साहू ने शुभारम्भ में पहुंचे विशाल जनसमुदाय का आभार जताते हुए कहा मैं स्वयं एक कृषक हूं। किसानों की समस्याएं और दर्द बखूबी समझता हूं। इसीलिए इस फ्यूल पाइंट का नाम किसान फ्यूल पाइंट रखा है।लोगों को बेहतर से बेहतर सेवाएं देना हमारे फ्यूल पाइंट की प्रथम प्राथमिकता होगी। वहीं क्षेत्र व आसपास के गांव से पहुंचे जनप्रतिनिधियों और लोगों ने अपने -अपने विचार साझा करते हुए कहा क्षेत्र में फ्यूल पाइंट खुलने से लोगो को काफी राहत मिलेगी। लोगो को फ्यूल के लिए आने-जाने में लगने वाले समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य घनश्याम टंडन, प्रवीण साहू,पूर्व जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन,भानुप्रताप साहू,पूर्व आरंग टीआई बोधन साहू,किसान नेता गोविंद चंद्राकर,थानसिंग साहू,झनकराम आवडे, श्रवण चंद्राकर, ईश्वरी साहू,मोहन चंद्राकर,देवशरण धीवर सरपंच चरौदा घसियाराम साहू सरपंच रींवा,हिरामन साहू सरपंच लखौली,तुलसराम साहू,समाजसेवी महेन्द्र कुमार पटेल,कोमल लाखोटी सहित बड़ी संख्या में आसपास के गांव के नागरिकों व किसानों की उपस्थिति रही।



सीआरपीएफ कंपोजिट अस्पताल भिलाई में चिकित्सा शिविर आयोजित

No comments Document Thumbnail

आरंग- शनिवार को डीआईजी मेडिकल डॉ.दुर्गा भवानी राजनाला के निर्देशन में सीआरपीएफ कंपोजिट हास्पीटल में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में सीआरपीएफ कैंप के जवान व उनके परिवारजन, आसपास के ग्राम के ग्रामीणों सहित चरौदा के स्कूली बच्चों ने उपस्थित होकर स्वास्थ्य जांच कराया। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परामर्श व उपचार प्राप्त किया। शिविर के आयोजन, संयोजन में मुख्य रूप डॉ.तनिंदर सिंह ,डॉ इंदु वशिष्ठ,डॉ.अश्वथी रमेश ,सिस्टर कला ,रूबी, अभिषेक ने अहम् भूमिका निभाई।इस मौके पर डाक्टरों ने बच्चों को न्यूट्रिशियन संबंधी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य संबंधी जागरूक रहने प्रेरित भी किया।


पीपला की पहल पर भिलाई में खुला शिक्षादान केंद्र, पांच गांवों के छात्र छात्राएं को मिलेगा निःशुल्क कोचिंग

No comments Document Thumbnail

आरंग- बुधवार को स्वयंसेवी संस्था पीपला वेलफेयर फाउंडेशन की पहल पर शिक्षादान केंद्र का शुभारंभ हुआ। जिसमें आसपास के पांच गांव चरौदा, भिलाई ,मोखला, गिधवा,ओड़का के कक्षा दसवीं की छात्र छात्राएं लाभान्वित होंगे। फाउंडेशन के संयोजक महेन्द्र कुमार पटेल ने बताया ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों को कोचिंग की सुविधा नहीं मिल पाती। जिससे कि बच्चों को कठिन विषयों को बेहतर ढंग से समझने में काफी समस्याएं होती।जिसे देखते हुए यहां भी शिक्षादान केंद्र संचालित किया जा रहा है। इसके पहले भी एक वर्ष पूर्व यहां शिक्षादान केंद्र संचालित किया गया था। जिसका बहुत ही सकारात्मक परिणाम आया था। उन्होंने बताया विगत चार वर्षों से आरंग के गायत्री मंदिर में भी शिक्षादान केंद्र संचालित किया जा रहा है। जहां प्रतिदिन 30 से 50 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं।

क्या है शिक्षादान केंद्र का कांसेप्ट 

इसमें कोई भी शिक्षित बेरोजगार युवाओं द्वारा गणित, विज्ञान,अंग्रेजी जैसे कठिन विषयों को पढ़ाया जाता है।जिसे फाउंडेशन से जुड़े सेवाभावियों द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप कुछ सम्मान राशि दिया जाता है। शिक्षा दान केंद्र संचालन की परिकल्पना व कांसेप्ट फाउंडेशन के संयोजक महेन्द्र पटेल द्वारा किया गया है।इस तरह कोई भी छात्र छात्राओं से कोई राशि नहीं लिया जाता।

इस अवसर पर फाउंडेशन के संरक्षक व समाजसेवी पारसनाथ साहू, पुरुषोत्तम जलक्षत्री, गिरधारी साहू, लोकेश साहू उपस्थित होकर पीपला फाउंडेशन की पहल की स्वागत करते हुए फाउंडेशन का आभार जताया। साथ ही शिक्षादान में पढ़ाने वाले चरौदा के एमएससी के छात्र ओमप्रकाश तारक को फूल गुलदस्ता व पांच सौ रुपए नगद राशि भेंटकर प्रोत्साहित किया गया।

राज्यपाल रमेन डेका ने भिलाई स्कंदाश्रम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना

No comments Document Thumbnail

 रायपुर - राज्यपाल रमेन डेका ने आज  भिलाई के हुडको स्थित स्कंदाश्रम में विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। तीन दिवसीय चलने वाले इस 28वीं स्कंद षष्ठी महोत्सव के महायज्ञ में राज्यपाल डेका धर्मपत्नी रानी डेका ककोटी के साथ सम्मिलित हुए तथा संकल्प लेकर देवी सप्तसती का पहला अध्याय पूर्ण किया। यह महायज्ञ हर वर्ष दिवाली के बाद स्कंद षष्ठी तिथि को दक्षिण भारतीय वेदाचार्यों द्वारा विधिवत सम्पन्न कराया जाता है। इस अवसर पर  राज्यपाल के सचिव सी.आर.प्रसन्ना, संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, कलेक्टर अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, स्कंदाश्रम के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



भिलाई में 500 से अधिक बच्चों और महिलाओं ने की सुवा नृत्य, संस्कृति को सहेजने युवाओं की पहल की हुई जमकर सराहना

No comments Document Thumbnail

आरंग- रविवार को धनतेरस के अवसर पर ग्राम भिलाई में ग्राम के उत्साही युवाओं की पहल पर सुवा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें ग्राम भिलाई और चरौदा के बालिकाओं और महिलाओं की दस टोलियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिये।और अपनी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाये। कार्यक्रम का क्रमिक संचालन शिक्षक गोवर्धन साहू,महेन्द्र कुमार पटेल और चरौदा के लोकमंच के कलाकार नरेन्द्र यादव ने किया। संचालको ने एक से बढ़कर एक छत्तीसगढ़ी शेर, शायरियों, गीत और कविताओं से कार्यक्रम का शमा बांधा,जो आकर्षण का केंद्र रहा। प्रतियोगिता में लसिता साहू की टीम प्रथम, मानसी की टीम द्वितीय, सिमरन की टीम तृतीय रही।सभी विजेताओं को नगद और अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना राशि देकर पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के समापन में करीब 500 से अधिक महिलाओं युवतियों और बच्चों ने एक साथ सुआ नृत्य कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। पहली बार गांव में इतनी संख्या में एक साथ महिलाओं ने सुआ नृत्य किया जो गांव में चर्चा का विषय बना रहा।इस अवसर पर किसान नेता और समाजसेवी पारसनाथ साहू ने कहा यदि हम अपनी संस्कृति को आगे नहीं बढ़ाएंगे तो बढ़ती सोसल मीडिया का प्रचलन और पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव हमारी संस्कृति को नष्ट कर देगी। उन्होंने समाज में बढ़ती अराजकता और नशाखोरी पर चिंता जताते हुए कहा हमें एकजुट होकर गलत कामों का विरोध करना चाहिए।वहीं ग्राम के उत्साही युवा धनंजय साहू और भूपेंद्र साहू ने कहा किसी भी देश की पहचान और ताकत देश की संस्कृति है। इसलिए हमें अपनी संस्कृति को सहेजना और आगे बढ़ाना होगा।कार्यक्रम की परिकल्पना कर्ता पुरूषोत्तम धीवर ने सभी का आभार जताते हुए कहा एकता में शक्ति है। उन्होंने संस्कृति को सहेजने ग्राम में युवाओं की पहल की खूब सराहना की।कार्यक्रम के आयोजन, संयोजन में विशेष सहयोग धनंजय साहू, भूपेन्द्र साहू,उत्तम साहू, चोवा साहू, आदित्य साहू, लोमेश साहू ,चमन साहू, तरुण साहू,यादराम साहू, पुकलाल जलछत्री, अशोक साहू,गिरधारी साहू, तोषण साहू, ऋषि कुर्रे,लोकेश साहू एवं ग्रामीणों का रहा।बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थिति होकर कार्यक्रम लुफ्त उठाये।




Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.