Media24Media.com: karnataka news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label karnataka news. Show all posts
Showing posts with label karnataka news. Show all posts

प्राइवेट वीडियो वायरल, लड़की ने दी अपनी जान तो लड़के ने कर ली खुदकुशी

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली: कर्नाटक के दावणगेरे कॉलेज  में सेंकेड ईयर के छात्र-छात्रा ने सुसाइड  कर लिया. उन्होंने यह कदम अपने प्राइवेट वीडियो  के लीक होने के बाद उठाया.


मिडिया  रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो वारयल  होने के बाद लड़की ने अपनी जान दे दी. लड़के को जब इस बात का पता चला तो उसने भी खुदकुशी कर ली.

दरअसल, कुछ महीने पहले जब दोनों कॉलेज की छत एक साथ थे, तब किसी अज्ञात इंसान ने उन दोनों का छुपकर वीडियो बनाया और वायरल कर दिया.

पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है. साथ ही दोनों परिवार वालों ने अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई हैं. फिरहाल, पुलिस ने इस मामले छात्रों की पहचान और अन्य जानकारी के बारे में बताने से इनकार कर दिया है.

वहीं, इससे पहले कनार्टक के उडुपी कॉलेज के वॉशरूम में कैमरा रखकर एक छात्रा का वीडियो बनाने का आरोप लगा था. वीडियो बनाने वाली तीन छात्रा उसी कॉलेज की थी. मामले जब तूल पकड़ने लगा तो वीडियो बनाने वाली तीनों छात्रा को निंलबित कर दिया गया.


बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौत, 26 घायल

No comments Document Thumbnail

कर्नाटक में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला हुबली जिले का है, जहां एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज हुबली के KIMS अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक टक्कर के बाद बस और ट्रक दोनों वाहनों के ड्राइवरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर ली है और आगे की जांच शुरू कर दी है। 

बता दें कि सोमवार को बिहार के पूर्णिया जिले के दार्जिया बाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 57 से गुजर रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवार 8 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 8 घायल हो गए। पुलिस उपाधीक्षक के मुताबिक हादसे में मारे गए मजदूर राजस्थान के रहने वाले थे और लोहे के पाइप से लदे ट्रक में सवार होकर सिलीगुड़ी से जम्मू जा रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल मजदूरों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

6 मई को सड़क हादसे में 7 की मौत

महाराष्ट्र में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। 6 मई को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की कोपरगांव तहसील में कंटेनर रिक्शे से टकरा गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक कोपरगांव तहसील के दौच खुर्द इलाके में जगदे फाटा कोपरगांव हाईवे पर पगारे वस्ती के पास रिक्शे को एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 

टेंपो और पिकअप के बीच टक्कर में 6 लोगों की मौत

इससे पहले महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक टेंपो को पिकअप वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे टेंपो में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ये हादसा मालेगांव तालुका के चंदनपुरी के पास हुआ था। दरअसल, चालीसगांव तालुका के मुंदखेडा के रहने वाले श्रद्धालु चंदनपुरी के खंडेराव महाराज का दर्शन कर टेंपो से लौट रहे थे, तभी गिगाव फाटा से आ रहे एक पिकअप वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे टेंपो में सवार छह लोगों की मौत हो गई थी। जबकि चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। 

शादी समारोह से लौट रहे लोगों की गाड़ी पेड़ से टकराई, 7 की मौत, 10 घायल

No comments Document Thumbnail

कर्नाटक के धारवाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं। दरअसल, एक वाहन पेड़ से जा टकराया। पुलिस ने बताया कि 21 लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वाहन से बेनकानकाटट्टी गांव जा रहे थे। इसी बीच ड्राइवर ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन पेड़ से जा टकराया। 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि तीन की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई।

कर्नाटक सड़क हादसा

इससे पहले महाराष्ट्र के चंद्रपुर में तेज रफ्तार ट्रक और पेट्रोल टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे ट्रक में बैठे 7 लोग और पेट्रोल टैंकर में बैठे 2 लोग जिंदा जल गए। ट्रक लकड़ियों से भरा था, इसलिए आग को फैलने में ज्यादा वक्त नहीं लगा।  

6 मई को सड़क हादसे में  7 की मौत

महाराष्ट्र में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। 6 मई को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की कोपरगांव तहसील में कंटेनर रिक्शे से टकरा गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक कोपरगांव तहसील के दौच खुर्द इलाके में जगदे फाटा कोपरगांव हाईवे पर पगारे वस्ती के पास रिक्शे को एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 

टेंपो और पिकअप के बीच टक्कर में 6 लोगों की मौत

इससे पहले महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक टेंपो को पिकअप वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे टेंपो में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ये हादसा मालेगांव तालुका के चंदनपुरी के पास हुआ था। दरअसल, चालीसगांव तालुका के मुंदखेडा के रहने वाले श्रद्धालु चंदनपुरी के खंडेराव महाराज का दर्शन कर टेंपो से लौट रहे थे, तभी गिगाव फाटा से आ रहे एक पिकअप वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे टेंपो में सवार छह लोगों की मौत हो गई थी। जबकि चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। 

छुपन-छुपाई खेलते वक्त फ्रीज में छिपीं 2 बच्चियां, दम घुटने से दोनों की मौत

No comments Document Thumbnail

कर्नाटक में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल, छुपन-छुपाई खेलते वक्त 2 बच्चियां फ्रीजर में छिप गई। इस दौरान दम घुटने से दोनों की मौत हो गई है। ये हर उस पैरेंट्स के लिए खतरे की घंटी है, जो अपने बच्चों को यूं ही खेलने के लिए छोड़ देते हैं। मामला मैसूर जिले के मासेज गांव का है, जहां नागराजू और चिक्कदेवम्मा की बेटी भाग्या (उम्र 12 साल) पड़ोस में ही रहने वाले राजनायक और गोरम्मा की बेटी काव्या (उम्र 7 साल) के साथ छुपन-छुपाई खेल रही थी। इनके साथ कुछ और बच्चे थे। 

सभी बच्चे काफी देर तक छुपन-छुपाई खेलते रहे। जब भाग्या और काव्या का छिपने का नंबर आया तो उन्होंने जगह की तलाश शुरू की। इस दौरान उन्हें छिपने के लिए आइसक्रीम बॉक्स यानी फ्रीजर नजर आया। दोनों बच्चियां उसमें जाकर छिप गईं। उन्होंने उसका ढक्कन भी लगा दिया, जिसकी वजह से दम घुटने से दोनों की मौत हो गई। 

इस तरह हुआ मामले का खुलासा

वहीं दोनों को ढूंढ रहे बच्चों को जब वे आधे घंटे तक भी नहीं मिले तो उन्होंने उनकी तलाश तेज कर दी। इस दौरान बच्चों को वह फ्रीजर दिखा। जब बच्चों ने उसका ढक्कन खोला तो दोनों बच्चियां अंदर मृत थीं। कोई हरकत न देखकर बच्चे चिलाने लगे। आवाज सुनकर उनके पैरेंट्स आए और अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पीड़ित परिवार ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

अगर आपके घर में बच्चे हैं तो रखें इन बातों का ध्यान

अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो आपको काफी सतर्क रहने की जरूरत है। ये सतर्कता तब और बढ़ानी चाहिए जब पति-पत्नी दोनों ही कामकाजी हों। कमरा अगर फर्स्ट फ्लोर या उससे ऊपर है तो बालकनी में कोई भी ऐसी चीज नहीं रखना चाहिए,  जिस पर चढ़कर बच्चा नीचे झांके। इससे वो हादसे का शिकार हो सकता है। अच्छा होगा कि बालकनी को जाल से कवर कर दें।

CCTV कैमरा लगवाकर कर सकते हैं निगरानी

घर में बिजली के सॉकेट को कवर करके रखना चाहिए, ताकि बच्चे उसमें अपनी उंगली न डाल सकें। गैस और इलेक्ट्रिक उपकरण को भी बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए। वैसे तो बच्चों को घर में अकेला छोड़कर नहीं जाना चाहिए, लेकिन आपके पास कोई विकल्प नहीं और उन्हें छोड़कर जाना मजबूरी है तो आसपास के लोगों को भी ध्यान रखने के लिए बोल सकते हैं। अगर ये विकल्प भी नहीं है तो घर में CCTV कैमरा लगवाकर मोबाइल के जरिए भी बच्चों पर निगरानी रख सकते हैं।

 पैरेंट्स को सतर्क रहने की जरूरत

अगर आप पैरेंट्स हैं तो बच्चों को समय-समय पर बताते रहें कि कौन सी चीज उनके लिए खतरनाक हो सकती है। उन्हें खेलने के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं। इससे बच्चों की जान बच सकती है। वहीं कोई बड़ी घटना होने से भी रोका जा सकता है। क्योंकि इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिससे कर्नाटक जैसे हादसे घटित होते हैं। पैरेंट्स होने के नाते सतर्क रहें और अपने बच्चों का अच्छे से ख्याल रखें।

बस पलटने से दर्दनाक हादसा, 8 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

No comments Document Thumbnail

कर्नाटक सड़क हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले में सड़क दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला तुमकुर जिले के पावागड़ा का है, जहां एक यात्री बस पलटने से 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 25 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों में छात्र भी शामिल हैं और कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेंगलुरु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। 

बता दें कि इससे पहले बीते हफ्ते ही राज्य के कलबुर्गी में भी भीषण सड़क हादसा हुआ था। दरअसल, एक कार पेड़ से टकरा गई थी। टक्कर इतना भीषण था कि कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई थी। हादसे का शिकार हुए सभी मृतक महाराष्ट्र के अमहदनगर के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक यात्री गनगपुर के दत्तात्रेय मंदिर से लौट रहे थे।

नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा सड़क हादसा

भारत में सुरक्षित यात्रा करने के लिए भारत सरकार ने लोगों की जीवन सुरक्षा के लिए यातायात के नियम ( Traffic rules) बनाए हैं, जिन नियमों का पालन करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है, लेकिन वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि इन्हीं यातायात के नियम की अनदेखी के कारण हुआ है।

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'


दक्षिण अफ्रीका से भारत आए 2 लोग मिले कोरोना संक्रमित, WHO ने दी चेतावनी

No comments Document Thumbnail

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वैरिएंट मिलने के बाद पूरी दुनिया सतर्क हो गई है। इस बीच कर्नाटक में दक्षिण अफ्रीका की यात्रा से वापस आए 2 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल उनके नमूनों के वैरिएंट के बारे में पता लगाने के उद्देश्य से आगे की जांच के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया है कि दोनों लोगों को क्वारंटीन में भेज दिया गया है और चिंता की कोई बात नहीं है। बेंगलुरु ग्रामीण के उपायुक्त के श्रीनिवास ने बताया कि '1 से 26 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका से कुल 94 लोग आए। उनमें से 2 नियमित कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। लिहाजा लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।'

उन्होंने कहा कि दोनों संक्रमित व्यक्तियों को अलग कर दिया गया है। अधिकारियों द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है और उनके नमूनों को स्वरूप के बारे में पता लगाने के उद्देश्य से आगे की जांच के लिए भेज दिया गया है। WHO ने भी माना है कि नया वैरिएंट ओमिक्रोन लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। चिंता जताते हुए कहा है कि नया वैरिएंट तेजी से फैलने वाला है। ये काफी खतरनाक है और दोनों टीका लगा चुके लोगों में भी संक्रमण होने का पता चला है। इतना ही नहीं इजरायल में नए वैरिएंट से संक्रमित हुए एक व्यक्ति को कोरोना टीकों के दोनों डोज के साथ तीसरी बूस्टर खुराक भी दी गई थी।  

नेपाल ने जारी की गाइनलाइन

वैज्ञानिक विश्लेषण कर रहे हैं और इस बात का पता लगा है कि नया वैरिएंट डेल्टा सहित किसी भी अन्य वैरिएंट की तुलना में तेजी से फैल रहा है। वहीं भारत ने कोरोना के इस खतरनाक स्वरूप के कारण 12 देशों के यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर जांच अनिवार्य कर दिया है। जबकि अमेरिका ने 8 दक्षिणी अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों पर पाबंदी लगा दी है। इस बीच नेपाल ने भी दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों के लिए सात दिन का क्वारंटीन अनिवार्य कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका से आने वाले या दक्षिण अफ्रीका से होकर नेपाल आने वाले लोगों पर यह नियम लागू रहेगा। इसकी जानकारी नेपाल के स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय ने दी है।

कई देशों से यात्रा पर लगाई पाबंदियां 

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के सामने आने के बाद से दुनिया के विभिन्न देश दक्षिण अफ्रीकी देशों से यात्रा पाबंदियां लगा रहे हैं, ताकि नए स्वरूप के प्रसार पर रोक लगाई जा सके। विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाह पर ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, ईरान, जापान, थाईलैंड, अमेरिका, यूरोपीय संघ के देशों और ब्रिटेन समेत कई देशों ने दक्षिण अफ्रीकी देशों से यात्रा पर पाबंदियां लगाई हैं।

जर्मनी में भी आया नया केस

विमानों का परिचालन बंद होने के बावजूद इस तरह के साक्ष्य हैं कि यह स्वरूप फैलता जा रहा है। बेल्जियम, इजराइल और हांगकांग के यात्रियों में नए मामले सामने आए हैं। जर्मनी में भी संभवत एक मामला सामने आया है। हॉलैंड के अधिकारी दक्षिण अफ्रीका से आने वाले दो विमानों में 61 यात्रियों के कोविड से संक्रमित पाए जाने के बाद नए स्वरूप की जांच कर रहे हैं।

दर्दनाक: महिला की मौत से दुखी था परिवार, पति ने 4 बच्चों के साथ की खुदकुशी

No comments Document Thumbnail

देश में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला कर्नाटक के बेलगावी का है, जहां एक सेवानिवृत्त सैनिक ने अपने चारों बच्चों के साथ खुदखुशी कर ली है। जानकारी के मुताबिक बेलगावी में बीते दिनों एक महिला की ब्लैक फंगस की चपेट में आने से मौत हो गई थी। महिला पहले कोरोना संक्रमित हुई थी। वहीं कोरोना से उबरने के बाद वो ब्लैक फंगस से पीड़ित हो गई, जिसके बाद महिला की मौत हो गई, जिसे उसके पति और बच्चे सहन नहीं कर पाए और पूरे परिवार ने आत्महत्या कर ली।  

घटना हुक्केरी तालुक के एक गांव की है। पुलिस के मुताबिक 46 साल के गोपाल हदिमानी और उसके चार बच्चे - 19 साल की सौम्या, 16 साल की श्वेता, 11 साल की साक्षी और 8 साल के सृजन हदिमानी ने शुक्रवार रात को जहर खा लिया, जिससे पिता समेत चारों बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सुबह घर के किसी सदस्य को बाहर न पाकर पड़ोसियों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने दी जानकारी 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बाद में रिश्तेदारों को इसके बारे में जानकारी दी। वहीं रिश्तेदारों ने कहा कि हदिमानी की पत्नी जुलाई में कोविड-19 के बाद ब्लैक फंगस से पीड़ित हुई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि इससे गोपाल बहुत दुखी था। एक रिश्तेदार ने मीडिया से कहा कि वह और उसके बच्चे अक्सर ये बात कहते थे कि वे अपनी मां के बिना नहीं जी सकते। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

बढ़ते कोरोना केस को लेकर सरकार का फैसला, केरल से कर्नाटक आने वाले लोगों के लिए एक हफ्ते का क्वारंटीन अनिवार्य

No comments Document Thumbnail

कोरोना की दूसरी लहर भारत के लिए काफी घातक साबित हुई है। इसी बीच देश में अब कोरोना की तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। देश में रोजाना कोरोना के 40 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। केरल के हालात सबसे ज्यादा चिंताजनक हैं। केरल में बड़ी संख्या में केस दर्ज किए जा रहे हैं। रोजाना आने वाले देश भर के कोरोना मरीजों के आंकड़ों में अकेले केरल से 50 से 60 प्रतिशत के आस-पास होते हैं। 


इसी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए अब कर्नाटक सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने तय किया है कि केरल से आने वाले यात्रियों को अब सात दिन के सरकारी क्वारंटीन में जाना पड़ेगा। क्वारंटीन खत्म होने के बाद एक बार फिर से कोरोना का टेस्ट किया जाएगा और नेगेटिव पाए जाने के बाद ही उन्हें घर जाने की इजाजत होगी। केरल के राजस्व मंत्री आर अशोका ने फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि यह एक एहतियाती कदम है, जिसे एक्सपर्ट्स की सलाह के बाद उठाया गया है। इसके साथ ही सरकार ने बताया कि केरल से दक्षिण कन्नड़ जिले में प्रवेश के लिए RT-PCR की निगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य है। जिनके पास यह रिपोर्ट नहीं होगी, उन्हें चेक पोस्ट से ही वापस कर दिया जाएगा।

नियम आज से लागू

यह नियम आज यानि मंगलवार से लागू हो जाएगा। सरकार ने केरल के यात्रियों को आवास देने के लिए सरकारी हॉस्टल के इस्तेमाल करने का फैसला किया है। स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा कि 'अगर कोई सरकारी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, तो राज्य क्वारंटीन के लिए बजट होटलों की पहचान करेगा। जबकि सरकारी सुविधाओं में सप्ताह भर का क्वारन्टीन मुफ्त होगा। वहीं क्वारन्टीन के लिए निजी सुविधाओं का इस्तेमाल करने पर भुगतान करना होगा।'

केरल में कोरोना के 19 हजार से ज्यादा नए मामले

केरल में सोमवार को कोविड-19 के 19,622 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर प्रदेश में 40,27,030 हो गई। जबकि 132 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 20,673 पर पहुंच गई। केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 1,17,216 नमूनों की कोविड-19 जांच होने के साथ संक्रमण की दर 16.74 प्रतिशत हो गई है।  राज्य में अब तक 3,13,92,529 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है।

एक्टिव मरीजों की संख्या 2,09,493 

त्रिशूर में कोविड-19 के सर्वाधिक 3,177 नए मरीज सामने आए। इसके बाद एर्णाकुलम में 2,315 और कोझिकोड में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,916 नये मामले सामने आए हैं।  केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 22,563 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 37,96,317 हो गई। राज्य में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या 2,09,493 हो गई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.