Media24Media.com: Terrorist attack in Jammu and Kashmir

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Terrorist attack in Jammu and Kashmir. Show all posts
Showing posts with label Terrorist attack in Jammu and Kashmir. Show all posts

आतंकियों ने की TV एक्ट्रेस की गोली मारकर हत्या, 10 साल का बच्चा भी घायल

No comments Document Thumbnail

जम्मू और कश्मीर में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के चादूरा में आतंकियों की एक और नापाक हरकत सामने आई है, जहां आतंकियों ने 35 साल की टीवी एक्ट्रेस अमरीन भट की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। फायरिंग में अमरीन का 10 साल का भतीजा भी घायल हुआ है। घटना बड़गाम जिले के चदूरा के हिशरू इलाके में हुई। TV एक्ट्रेस अमरीन अपने घर के बाहर 10 साल के भतीजे के साथ खड़ी थीं। तभी अचानक आए आतंकियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। 

हमले के बाद दोनों की तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां अमरीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनके भतीजे को हाथ में गोली लगी है। भतीजे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि वारदात में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी शामिल थे। उनकी तलाश की जा रही है।  जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने बडगाम में टीवी कलाकार अमरीन भट की आतंकवादी द्वारा की गई हत्या की निंदा की है। उन्होंने कहा कि 'हम सीमा पार से लगातार अतिरिक्त सैन्य प्राप्त करने वाले आतंकी पारिस्थिति के तंत्र को ध्वस्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।'

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के अनचार सौरा इलाके में मंगलवार को आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी सैफुल्ला कादरी पिता मोहम्मद सैयद कादरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात में उनकी 9 साल की बेटी सफा कादरी भी गोली लगने से जख्मी हो गई थी। पुलिस ने बताया था कि आतंकियों ने पुलिसकर्मी के घर में घुसकर दोनों पर गोलियां चलाई। उन्हें इलाज के लिए पास की अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सैफुल्ला ने दम तोड़ दिया।  

घाटी में टारगेट किलिंग बढ़ी 

बता दें कि कुछ दिनों से घाटी में टारगेट किलिंग में बढ़ोतरी देखी जा रही है। 12 मई को जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकियों ने चडूरा तहसीलदार ऑफिस के क्लर्क राहुल भट्ट को ऑफिस में घुसकर गोली मार दी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 7 मई को श्रीनगर के अली जान रोड स्थित ऐवा ब्रिज पर आतंकियों ने पुलिसकर्मी गुलाम हसन डार को गोली मार दी थी। 18 अप्रैल को पुलवामा में आतंकियों ने काकापोरा रेलवे स्टेशन के बाहर दुकान पर चाय पीने आए रेलवे सुरक्षा बल के दो जवानों सब इंस्पेक्टर देवराज और हेड कांस्टेबल सुरिंदर सिंह को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

'घाटी में घुसपैठ की तैयारी में 200 आतंकी' 

वहीं पूर्वोत्तर सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान और आतंकियों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि घाटी में आतंकी घुसपैठ में भारी कमी आई है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में करीब 200 आतंकवादी पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर में घुसने के लिए तैयार बैठे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में प्रशिक्षित आतंकवादियों की संख्या घट रही है, क्योंकि उन्हें स्थानीय समर्थन नहीं मिल रहा है और इसके अभाव में इस साल अब तक 21 विदेशी आतंकवादियों का सफाया कर दिया गया है।

आतंकियों ने स्पेशल पुलिस ऑफिसर को मारी गोली, सुरक्षाबलों ने 3 को किया ढेर

No comments Document Thumbnail

जम्मू और कश्मीर में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों की एक और नापाक हरकत सामने आई है। दरअसल, आतंकियों ने स्पेशल पुलिस ऑफिसर रियाज अहमद थोकर को गोली मार दी, जिन्हें गंभीर हालात में पुलवामा अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। बता दें कि कश्मीर में कुछ ही घंटों के अंदर टारगेट किलिंग की ये दूसरी घटना है। इससे पहले आंतकियों ने बड़गाम जिले के चडूरा तहसील ऑफिस में घुसकर क्लर्क राहुल को शूट कर दिया था। इसके बाद राहुल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। 

वहीं सुरक्षाबल के जवानों ने कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या में शामिल तीनों आतंकियों को 24 घंटे के अंदर ही मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने राहुल की मौत की जांच के लिए SIT गठित कर दी है। इधर, कश्मीरी पंडितों में लगातार निशाना बनाकर हो रहे हमलों से दहशत फैल गया है। इस टारगेट किलिंग के विरोध में 350 सरकारी कर्मचारियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है।

सर्चिंग के दौरान मुठभेड़ में 3 ढेर

सर्चिंग के दौरान पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम को जानकारी मिली कि बांदीपोरा के बरार इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुआ, जिसमें राहुल की हत्या में शामिल तीनों आतंकी ढेर हो गए। राहुल भट्ट की हत्या को लेकर कश्मीरी पंडितों में भारी आक्रोश है। हत्या के विरोध में 350 सरकारी कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया है। कर्मचारियों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को अपने इस्तीफे भेज दिए हैं। सभी कश्मीरी पंडित प्रधानमंत्री पैकेज के कर्मचारी हैं। इन लोगों का कहना है कि घाटी में कश्मीरी पंडित सुरक्षित नहीं है। 

2 बदमाशों ने मारी गोली: DIG

इस्तीफा देने वाले कर्मचारियों का कहना है कि रोज आतंकियों की बानगी देखने को मिलती है। सरकार कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा देने के वादे तो करती है, लेकिन वो जमीन पर दिखाई नहीं देते। ऐसे में हम कश्मीर में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलवामा के गुदूरा में आतंकियों हमले में जान गंवाने वाले SPO रियाज अहमद थोकर को लेकर DIG दक्षिण कश्मीर रेंज अब्दुल जब्बार ने बताया कि जवान छुट्टी पर था और अपने बच्चे की स्कूल बस का इंतजार कर रहा था। इस दौरान दो अज्ञात बाइक सवारों ने उस पर कथित तौर पर गोलियां चला दीं।

श्रीनगर में प्रदर्शन कर रहे कश्मीरी पंडित

इधर, कश्मीरी पंडित अपनी सुरक्षा को लेकर जम्मू से लेकर श्रीनगर तक प्रदर्शन कर रहे हैं। कई जगहों से पुलिस और पंडितों के बीच धक्का-मुक्की की भी जानकारी मिली है। घाटी में तनाव की स्थिति हो गई है। कश्मीरी पंडित जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं बडगाम के शेखपोरा में प्रदर्शन कर रहे कश्मीरी पंडितों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। यह सभी लोग श्रीनगर एयरपोर्ट अड्डे की ओर मार्च कर रहे थे। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी लगातार आम नागरिकों और प्रवासियों को निशाना बना रहे हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर प्रशासन राहुल भट की पत्नी को सरकारी नौकरी और परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। बेटी की पढ़ाई का खर्च सरकार उठाएगी।

आतंकियों ने फिर 2 मजदूरों को मारी गोली, घाटी में लगातार बढ़ रही आतंकी घटनाएं

No comments Document Thumbnail

जम्मू-कश्मीर में आतंकी अपनी कायराना करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं। घाटी से आए दिए आतंकी हमले और नागरिकों की हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। श्रीनगर के नौगाम में आतंकियों ने दो मजदूरों पर फायरिंग की है, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

पुलिस के मुताबिक शाम करीब 7:50 बजे श्रीनगर के नौगाम इलाके में एक आतंकी वारदात की जानकारी मिली, जहां आतंकवादियों ने दो बाहरी मजदूरों पर गोलीबारी की थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। आतंकियों ने बंगाल के दो मजदूरों नजमुल-इस्लाम और अनिकुल-इस्लाम पर फायरिेंग की थी। दोनों नौगाम के सुथसू कलां इलाके में रहते हैं। गोली लगने के बाद दोनों घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

बिहार के दो मजदूर घायल

वहीं इससे पहले पुलवामा जिले में आतंकवादियों के हमले में बिहार के दो मजदूर घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि पुलवामा के लाजूरा में सोमवार दोपहर यानी 4 अप्रैल को आतंकवादियों ने पटलेश्वर कुमार और जाको चौधरी पर गोलियां चलाई। दोनों बिहार के रहने वाले हैं। आतंकवादियों ने रविवार की शाम यानी 3 अप्रैल को पुलवामा के नौपोरा इलाके में दो गैर-स्थानीय मजदूरों को गोली मार दी थी। दोनों पंजाब के रहने वाले थे। जम्मू कश्मीर में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं।

दिसंबर में 2 पुलिसकर्मियों की हत्या

इससे पहले उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा में दिसंबर में भी आतंकियों ने कायराना हरकत की थी। आतंकियों के कायराना हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने बताया कि 10 दिसंबर की शाम आतंकवादियों ने गुलशन चौक पर पुलिस के एक दल पर गोलियां चलाईं। गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने कहा था कि आतंकियों को ढूंढकर ठिकाने लगाया जाएगा।

DGP दिलबाग सिंह ने दी थी जानकारी

DGP दिलबाग सिंह ने कहा था कि आतंकवादियों और पाकिस्तानी तत्वों को इससे दर्द हो रहा है और जब कोई स्थानीय लोगों और आतंकवादियों के बीच आता है तो वे परेशान हो जाते हैं। डीजीपी ने कहा, पुलिस आतंकवादियों से लोगों की रक्षा के लिए काम कर रही है। पुलिस और सेना, बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल), सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के हमारे जवान संयुक्त रूप से आतंकवादियों को दूर रख रहे हैं। यही उनकी (आतंकवादियों) हताशा है जिसकी वजह से ये हत्याएं हो रही हैं। हम उनको जवाब देंगे।

आतंकियों ने किया सुरक्षाकर्मियों पर हमला, एक जवान शहीद, 2 घायल

No comments Document Thumbnail

जम्मू और कश्मीर में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों की एक और नापाक हरकत सामने आई है। दरअसल, आतंकियों ने काकापोरा इलाके में एक रेलवे चेकपोस्ट पर हमला कर दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। जबकि दो घायल हो गए। आतंकियों ने RPF की पोस्ट पर हमला कर अंधाधुंध गोलियां चलाई। घायल सुरक्षाकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां एक सुरक्षाकर्मी ​इलाज के दौरान शहीद हो गया। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में इलाके को घेर लिया है। ये आतंकी हमला केंद्रीय रेलवे पुलिस बल की चेकपोस्ट पर हुआ है। 

जानकारी के मुताबिक ये हमला तब हुआ जब रेलवे स्टेशन के बाहर दोनों जवान चाय पी रहे थे। इसी दौरान आतंकियों ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया। जिसमें से एक पुलिसकर्मी हवलदार सुरिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे जवान सी देव राज को काकापोरा अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। जहां से उसे एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।

बता दें कि बीते दिनों में कश्मीर का पुलवामा और बारामुला जिला आतंकियों की गतिविधि का मुख्य केंद्र बना हुआ है। बीते दिनों जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना के एक जवान की गोली लगने से शहीद होने की खबर सामने आई थी। इससे पहले 14 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में 4 आतंकियो को ढेर कर दिया गया है। 

शोपियां के बड़गाम के जैनपुरा इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी जानकारी के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। हालांकि इसी मुठभेड़ से जुडे़ एक अन्य हादसे में सेना के दो जवान शहीद हो गये थे तो वहीं दो अन्य जवानों के घायल होने की जानकारी सामने आई।  

बारामुला में  सरपंच की हत्या

वहीं कश्मीर के बारामुला में ही आतंकियों ने कथित रूप से एक बीजेपी समर्थक सरपंच मंजूर अहमद बांगरू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस आतंकी ने सरपंच को गोली तब मारी थी जब वह अपने सेब के बागान में काम कर रहे थे।हालांकि बाद में एक पुलिस अधिकारी ने मंजूर के किसी राजनीतिक दल के समर्थक होने की बात को आधिकारिक रुप से इनकार कर दिया।

जैश-ए-मोहम्मद का नेंगरू आतंकी घोषित 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सख्‍त संदेश देते हुए जैश-ए-मोहम्‍मद के सदस्‍य आशिक अहमद नेंगरू को आंतकी घोषित कर दिया है। बताया जाता है कि आशिक अहमद नेंगरू पुलवामा हमले के साजिशकर्ताओं में शुमार है। इसके अलावा कई अन्य आतंकी वारदातों में भी उसका नाम शामिल है। वह आतंकियों की भारत में घुसपैठ कराता है।

साल 2021 में आतंकवाद संबंधी 103 घटनाएं  

साल 2021 के 10 महीनों में घाटी में 103 आतंकी हमले हो चुके हैं, जिसमें 22 आम नागरिकों की मौत हुई है। जबकि 30 जवान शहीद हुए हैं। साथ ही हमारे जांबाज जवानों ने 134 आतंकियों को भी ढेर किया है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर में इस साल 203 आतंकवादी मारे गए और उनमें से 166 स्थानीय थे और 37 पाकिस्तानी या फिर विदेशी मूल के थे। वहीं साल 2020 में आतंकवाद संबंधी 96 घटनाएं (96 terrorism related incidents) हुईं। इन घटनाओं में 43 नागरिकों की भी जान गई। जबकि 92 अन्य घायल हो गए। वहीं हताहत नागरिकों की संख्या में 2019 के मुकाबले कमी आई है, पिछले साल जहां 47 नागरिकों की मौत हुई थी और 185 अन्य घायल हुए थे।

आतंकियों ने कश्मीरी पंडित पर किया हमला, एक दिन में तीसरी घटना

No comments Document Thumbnail

जम्मू और कश्मीर में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों की एक और नापाक हरकत सामने आई है। शोपियां में आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित पर हमला किया है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों के मुताबिक घायल की पहचान कश्मीरी पंडित बाल कृष्ण के रूप में हुई है। गोली लगने से घायल हुए बाल कृष्ण को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदात की ये तीसरी घटना है। इससे पहले दो अलग-अलग घटना में 2 बिहारी मजदूरों और CRPF के जवानों पर अटैक किया गया था।

वहीं सोपोर के रफियाबाद इलाके में सेना और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर सुरक्षा बल के जवानों और राजनीतिक नेताओं पर हमले की योजना बनाते लश्कर के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। आतंकी हमले में चोटीगाम गांव के बाल कृष्ण के हाथ और पैर में चोटें आईं। उसे श्रीनगर के एक सैन्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है। अधिकारियों ने कहा कि सेना और पुलिसकर्मियों को कश्मीर पंडित दुकानदार पर हमले की जानकारी मिलने के बाद गांव में भेजा गया।

CRPF का एक जवान शहीद

श्रीनगर के मैसूमा इलाके में आतंकवादियों की गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी CRPF का एक जवान शहीद हो गया। वहीं एक अन्य जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने मैसूमा में CRPF के जवानों पर गोलियां चलाईं, जिसमें दो जवान घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को SMHS अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक जवान को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी करके तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

बिहार के दो मजदूर घायल

वहीं इससे पहले पुलवामा जिले में आतंकवादियों के हमले में बिहार के दो मजदूर घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि पुलवामा के लाजूरा में सोमवार दोपहर में आतंकवादियों ने पटलेश्वर कुमार और जाको चौधरी पर गोलियां चलाई। दोनों बिहार के रहने वाले हैं। आतंकवादियों ने रविवार की शाम पुलवामा के नौपोरा इलाके में दो गैर-स्थानीय मजदूरों को गोली मार दी थी। दोनों पंजाब के रहने वाले थे। जम्मू कश्मीर में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं।

आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर किया ग्रेनेड से हमला, 5 स्थानीय घायल

No comments Document Thumbnail

जम्मू और कश्मीर में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। इसी बीच उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों की एक और नापाक हरकत सामने आई है। दरअसल, यहां आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला कर दिया है। बांदीपोरा के सुंबल इलाके में ग्रेनेड विस्फोट से पांच लोग घायल हो गए हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस का कहना है कि तथ्यों का पता लगाने के बाद दो लोगों को श्रीनगर शिफ्ट किया गया है। 

उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के सुंबल पुल इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंक दिया, जिसमें पांच नागरिक घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों की ओर ग्रेनेड फेंका, लेकिन ग्रेनेड अपने टारगेट से चूक गया और सड़क किनारे ही फट गया। घटना में घायल नागरिकों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बता दें कि अभी देश के गृहमंत्री अमित शाह भी जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं।

साल 2020 में आतंकवाद संबंधी 96 घटनाएं

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर में इस साल 203 आतंकवादी मारे गए और उनमें से 166 स्थानीय थे और 37 पाकिस्तानी या फिर विदेशी मूल के थे। 2020 में आतंकवाद संबंधी 96 घटनाएं (96 terrorism related incidents in 2020) हुईं। इन घटनाओं में 43 नागरिकों की भी जान गई। जबकि 92 अन्य घायल हो गए। वहीं हताहत नागरिकों की संख्या में 2019 के मुकाबले कमी आई है, पिछले साल जहां 47 नागरिकों की मौत हुई थी और 185 अन्य घायल हुए थे।

आतंकियों ने BJP नेता के घर पर किया ग्रेनेड हमला, साढ़े तीन महीने के बच्चे की मौत, 4 घायल

No comments Document Thumbnail

जम्मू और कश्मीर में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों की एक और नापाक हरकत सामने आई है। दरअसल, यहां बीती शाम BJP नेता के घर आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया है। इस हमले में साढ़े तीन महीने के बच्चे की मौत हो गई है। बच्चे का नाम वीर सिंह है, जो BJP नेता जसबीर सिंह का भतीजा था। इसके अलावा ब्‍लास्‍ट में 4 लोग घायल भी हुए हैं। जम्‍मू के ADGP ने ग्रेनेड हमले की पुष्टि की है। हमले में घायल हुए लोगों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


जम्मू के राजौरी का खांडली इलाका ग्रेनेड धमाके से दहल उठा। BJP के राजौरी मंडल प्रधान जसबीर सिंह अपने पूरे परिवार के साथ बैठे थे, तभी आतंकियों ने उनको निशाना बनाकर ग्रेनेड से हमला कर दिया। ग्रेनेड हमले में परिवार के 4 लोग घायल हैं। जबकि BJP नेता जसबीर सिंह के साढ़े तीन महीने के मासूम भतीजे वीर सिंह की मौत हो गई। ये पहली बार नहीं है जब आतंकियों ने BJP नेता को निशाना बनाया हो। दो दिन पहले ही अनंतनाग में भी BJP से जुड़े सरपंच गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी की और उनकी पत्नी की हत्या कर दी थी। 

15 अगस्त से पहले हिंसा

अब 15 अगस्त से ठीक पहले जम्मू के राजौरी में BJP नेता पर हमले से सवाल उठ रहे हैं। परिवार का आरोप है कि हमले की धमकियां मिल रही थीं, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। 15 अगस्त से पहले जब पूरी घाटी में हाई अलर्ट घोषित है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। ऐसे में ग्रेनेड हमला हो जाना सवाल खड़े करता है। सुरक्षा के तमाम दावों के बीच सच तो ये है कि आतंकियों ने एक ऐसे मासूम की जान ले ली जो अब तक मां की गोद से जमीन पर भी नहीं उतरा था। 15 अगस्त से पहले आतंकी लगातार अशांति फैलाने में लगे हुए हैं। 

हमले में 9 लोग हुए थे घायल

बता दें कि दो दिन पहले भी श्रीनगर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। आतंकियों ने मंगलवार को सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में 9 लोग घायल हो गए। हरि सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में हनुमान मंदिर के करीब आतंकियों ने CRPF के एक बंकर को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड फेंका। हालांकि ग्रेनेड निशाने से चूक गया और सड़क पर जा कर फटा। खुले में ग्रेनेड फटने के कारण सड़क पर चल रहे 9 लोग घायल हो गए। 5 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जिन पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

आतंकियों के निशाने पर थे सुरक्षाबल  

हरि सिंह स्ट्रीट लाल चौक इलाके में पड़ता है। आतंकियों के निशाने पर सुरक्षाबलों की गाड़ी थी। उनका इरादा था कि ग्रेनेड गाड़ी के अंदर जा गिरे, लेकिन वह गाड़ी से टकरा कर सड़क पर गिर गया। ग्रेनेड फटने के कारण आस-पास खड़ी गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। हमले के बाद से ही इलाके को छावनी में बदल दिया गया है। बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।

साल 2020 में आतंकवाद संबंधी 96 घटनाएं

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर में इस साल 203 आतंकवादी मारे गए और उनमें से 166 स्थानीय थे और 37 पाकिस्तानी या फिर विदेशी मूल के थे। 2020 में आतंकवाद संबंधी 96 घटनाएं (96 terrorism related incidents in 2020) हुईं। इन घटनाओं में 43 नागरिकों की भी जान गई। जबकि 92 अन्य घायल हो गए। वहीं हताहत नागरिकों की संख्या में 2019 के मुकाबले कमी आई है, पिछले साल जहां 47 नागरिकों की मौत हुई थी और 185 अन्य घायल हुए थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.