Media24Media.com: Chhattisgarh police

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Chhattisgarh police. Show all posts
Showing posts with label Chhattisgarh police. Show all posts

तकनीक आधारित पुलिसिंग की दिशा में नई पहल, छत्तीसगढ़ पुलिस ने किया हैकाथन का आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर: सूचना प्रौद्योगिकी के विकास के साथ ही एक ओर तकनीक आधारित पुलिसिंग को बल मिला है। वहीं दूसरी और साइबर स्पेस में साइबर अपराध और उससे जुड़े खतरों में वृद्धि हुई है।  साइबर स्पेस की सुरक्षा और सुरक्षात्मक उपाय किए जाने साथ ही तकनीक आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता है। इसे दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा अन्तर्राराष्ट्रीय सूचना  प्रौद्योगिकी संस्थान, ट्रिपल IT नवा रायपुर के सहयोग से ‘‘हैक-मंथन‘‘ नामक हैकाथन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में सूचना प्रोद्यौगिकी से जुडे तकनीकी संस्थान जैसे-IIT, NIT, ट्रिपल IT के छात्र भाग ले सकते हैं। 

प्रतियोगिता का रजिष्ट्रेशन 27 मई से 12 जून 2022 तक किया जा सकता है। कुल प्राप्त आवेदनों में से सर्वोत्तम 12 टीमों का चयन फाईनल राउण्ड के लिए किया जाएगा, जिसकी तिथि 29 जून 2022 निर्धारित की गई है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने बताया कि विगत 02 दशकों में राज्य की पुलिसिंग नक्सल गतिविधियों में केन्द्रित रही थी, लेकिन शासन द्वारा लगातार चलाए जा रहे विकासात्मक कार्यों एवं एन्टी-नक्सल ऑपरेंशन के परिणामस्वरूप अब नक्सल गतिविधियों में काफी कमी आ चुकी है। 

'पुलिसिंग में ज्यादा से ज्यादा तकनीक का अनुप्रयोग'

ऐसे में अब समय आ चुका है कि पुलिसिंग में ज्यादा से ज्यादा तकनीक का अनुप्रयोग कर इसे आधुनिक बनाया जाए और तेजी से बढ़ रहे तकनीक आधारित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। तकनीकी सेवा के प्रमुख प्रदीप गुप्ता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने बताया कि पुलिसिंग में आ रही तकनीकी चुनौतियों के समाधान के लिए तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं की प्रतिभागिता आवश्यक है। इसके लिए हैकाथान का आयोजन किया जा रहा है। हैकाथन को प्रासंगिक बनाने हेतु पुलिस विभाग ने वास्तविक जीवन की समस्याओं और अवधारणा और पहचान की है।

छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन को त्वरित एक्शन के लिए मिले 61 नए वाहन

No comments Document Thumbnail

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में पुलिस प्रशासन को त्वरित एक्शन के लिए 61 नए वाहनों की सौगात दी है। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हाईवे पेट्रोलिंग और मानव तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस विभाग के 61 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें हाईवे पेट्रोलिंग अंतर्गत 15 वाहन, मानव तस्करी विरोधी इकाई के अंतर्गत 24 वाहन और कानून व्यवस्था के लिए 22 वाहन शामिल हैं। 

इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल, अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा,अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रदीप गुप्ता , पुलिस महानिरीक्षक आनंद छावड़ा, पुलिस महानिरीक्षक एससी द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल, सहायक पुलिस महानिरीक्षक संजय शर्मा उपस्थित रहे।

हाईवे पेट्रोलिंग की व्यवस्था के तहत राजमार्गों पर आम नागरिकों को सुरक्षित और निर्वाध आवागमन के साथ-साथ सड़क दुर्घटना में तत्काल राहत एवं सहायता करने के उद्देश्य से 15 नए आर्टिगा वाहन उपलब्ध कराए गए है। ये वाहन बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, कवर्धा, बिलासपुर , कोरबा, जांजगीर चांपा, रायगढ़, सरगुजा और बस्तर (जगदलपुर) में संचालित होंगे। हाईवे पेट्रोलिंग वाहन में पुलिस बल आवश्यक उपकरण और सामग्री से सुसज्जित होकर पूर्व निर्धारित स्थल पर तैनात रहते हैं और सामान्यत पूर्व निर्धारित राष्ट्रीय राजमार्ग के सड़क खंड (सेगमेंट) में भ्रमण करते हैं। 

संबंधित खंड में दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर हाईवे पेट्रोल तत्काल स्वत क्रियाशील होकर घटनास्थल पहुंचकर पीड़ित को समुचित सहायता एवं चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल तक रवाना करने की व्यवस्था करते हैं। क्षेत्राधिकार के थाना को घटना की सूचना देकर आवश्यक सहायता भी उपलब्ध कराते है। अगर घटनास्थल पर किसी प्रकार कानून-व्यवस्था स्थिति निर्मित होती है तो स्थानीय बल के पहुंचने तक कानून-व्यवस्था बनाये रखते है। थाना प्रभारी और स्टॉफ के घटना स्थल पहुंचने तक घटनास्थल को सुरक्षित रखते हुए राजमार्ग में आवागमन को सामान्य बनाए रखते हैं।

 

प्रदेश में कुल 30 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन पूर्व से जिला रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, धमतरी, बालोद, बेमेतरा, कोरिया, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कांकेर और कोंडागांव जिलों में संचालित है। सड़क सुरक्षा मद से एक करोड़ 19 लाख 6 हजार 977 रूपए से 15 नवीन हाईवे पेट्रोल वाहन क्रय किए गए हैं। 

इसी तरह मानव तस्करी विरोधी व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा गुम बच्चों के ऐसे प्रकरण, जिसमें बालक लंबे समय तक बरामद नहीं हो पाता है, तो मानव तस्करी की उपधारणा में प्रभावी विवेचना करना मानव तस्करी के पीड़ितों का बचाव कार्य, पीड़ितों की उचित देखभाल और काउंसलिंग उपलब्ध कराना पुलिस समेत अन्य विभागों के संबंधित अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन कराना, मानव तस्करी के अपराधों का रिकॉर्ड का संधारण करना, अंतर्राज्यीय समन्वय स्थापित करना और मानव तस्करी के विरूद्ध जनजागरूकता अभियान का संचालन करना है।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट

मानव तस्करी की रोकथाम के लिए पूर्व में राज्य के 11 जिले क्रमश जिला जशपुर, सरगुजा, कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, महासमुंद, बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर को एक-एक चार पहिया वाहन, मोटर सायकल और अन्य संसाधन उपलब्ध कराए गए थे। इस साल राज्य के सभी जिलों में निर्भया फंड के तहत 3-60 करोड़ रूपए से नवीन एएचटीयू की स्थापना और पूर्व गठित एएचटीयू के सुदृढ़ीकरण के लिए नए वाहन प्रदान किए गए हैं। इस फंड से कुल 24 हल्का वाहन और 46 मोटर सायकल समेत अन्य संसाधन क्रय कर पूर्व और नवगठित प्रत्येक एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को उपलब्ध कराया गया है।

छत्तीसगढ़ पुलिस को मिले 42 नए DSP, CM भूपेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उप पुलिस अधीक्षकों को किया सम्मानित

No comments Document Thumbnail

चंदखुरी के नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में दसवें और ग्यारहवें  बैच के उप पुलिस अधीक्षकों के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रशिक्षण अवधि में अलग-अलग विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उप पुलिस अधीक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान मंच पर प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय विकास मंत्री शिव कुमार डहरिया, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी के महानिदेशक डीएम अवस्थी उपस्थित रहे।


दसवें बैच के लिए दिए गए पुरस्कारों में कानून अनुसंधान के लिए उप पुलिस अधीक्षक रागिनी तिवारी मिश्रा, अपराध अनुसंधान के लिए विनीत कुमार साहू, फारेंसिंक साइंस के लिए गीतिका साहू, सर्वश्रेष्ठ फायरिंग के लिए राहुल उइके, अपराध शास्त्र के लिए लोकेश बंसल, आउटडोर के लिए सिद्धांत तिवारी, इनडोर और सर्वोच्च अंक हासिल करने के लिए रागिनी तिवारी मिश्रा को मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत किया । इसी तरह से ग्यारहवें बैच के पुरस्कारों में कानून अनुसंधान के लिए उप पुलिस अधीक्षक नुपुर उपाध्याय, अपराध अनुसंधान के लिए दीपमाला कुर्रे, अपराध शास्त्र के लिए मनोज मंडावी, सर्वश्रेष्ठ फायरिंग के लिए सौरभ उइके, आउटडोर के लिए प्रशांत देवांगन, इनडोर के लिए सौरभ उइके और सर्वोच्च अंक हासिल करने के लिए सौरभ उइके को मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कृत किया गया।

उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत समारोह के बाद प्रशिक्षण अवधि में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों को ये पुरस्कार देने की परंपरा रही है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और उनसे कहा कि वे यह संकल्प लेकर जाएं कि राज्य की सेवा करते हुए एक अच्छे पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाएंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ पुलिस को 42 युवा अधिकारी मिल गए हैं।

परेड में दिखा देशभक्ति का जज्बा

नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में उप पुलिस अधीक्षकों के परिजन भी सम्मिलित हुए थे। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक की वर्दी में दर्शक दीर्घा में मौजूद दो बच्चों ने मुख्यमंत्री का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर के बेटे कृतज्ञ चंद्राकर और उनके भतीजे रूद्रांश चंद्राकर को पुलिस वर्दी में देखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद को उनसे मिलने से नहीं रोक पाए और दोनों से विशेष मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इतनी छोटी सी उम्र में बच्चों के मन में देश सेवा का भाव देखकर वे काफी प्रसन्न हुए और दोनों बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

जॉब अलर्ट: सूबेदार, उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर के 975 पदों पर होगी सीधी भर्ती, इस तरह करें अप्लाई

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार, उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर के 975 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।  सभी आवेदकों को भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू की जाएगी । इस भर्ती प्रक्रिया में ऐसे आवेदक जिन्होंने साल 2018 में आवेदन किया था, उन्हें पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर का उल्लेख करते हुए फिर से नए फॉर्मेट में ऑनलाइन आवेदन करना होगा, लेकिन उनसे दोबारा परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। ऐसे पुराने आवेदक जो फिर से ऑनलाइन आवेदन नहीं करेंगे उन्हें आवेदन की अंतिम तिथि के बाद परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा। 


अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट https://cgpolice.gov.in पर विस्तृत विज्ञापन देख सकते हैं। बता दें कि राज्य शासन की वनटाइम विशेष छूट के फलस्वरूप 1 जनवरी 2021 की स्थिति में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी जिनकी आयु 34 साल होगी, वे परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिये 5 साल की अतिरिक्त छूट होगी मतलब 1 जनवरी 2021 की स्थिति में अधिकतम आयु 39 साल होगी, वे परीक्षा में सम्मिलित होने के पात्र होंगे । 



नए नियम  'छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक बल (अराजपत्रित) सेवा भर्ती नियम, 2021' के अंतर्गत लिखित परीक्षा को पर्याप्त महत्व दिया गया है। प्रारंभिक लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। मुख्य लिखित परीक्षा में हिंदी और अंग्रेजी भाषा की दक्षता, सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन और एप्टिट्यूट टेस्ट से संबंधित होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा भी नए भर्ती नियम के मुताबिक आयोजित की जाएगी। इसके तहत लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़ की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। अभ्यर्थी के राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद में प्रावीण्यता होने पर बोनस के रूप में 10 अंक प्रदान किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ के 32 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा विशिष्ट सेवा, सराहनीय सेवा और वीरता पदक, इन पुलिसकर्मियों के नाम भी शामिल

No comments Document Thumbnail

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा विशिष्ट सेवा, सराहनीय सेवा और वीरता पदक के लिए चयनित पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम की घोषणा की गई है। प्रदेश के 32  अधिकारियों-कर्मचारियों का चयन इन पुरस्कारों के लिए किया गया है। CID में सहायक पुलिस महानिरीक्षक उदयभान सिंह चौहान को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। 


प्रदेश के 10 अधिकारियों-कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक और 21 को वीरता पदक दिया जाएगा। इन सभी पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस-2022 के मुख्य समारोह में ये पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। सराहनीय सेवाओं के लिए एसटीएफ बघेरा, दुर्ग के उप पुलिस अधीक्षक यदुराम तिर्की, गुप्तवार्ता सरगुजा के उप पुलिस अधीक्षक मनीष परमानंद, छसबल बीजापुर, 15वीं वाहिनी के सहायक सेनानी  श्रीराम वर्मा, रायगढ़ के उप निरीक्षक दिलेश्वर प्रसाद साहू, छसबल को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। 


सराहनीय सेवा पदक 

वहीं भीरागांव-कांकेर, 22वीं वाहिनी के उप निरीक्षक (आर्म्स) अवधेश कुमार चौहान, रायगढ़ के सहायक उप निरीक्षक प्रेम साय भगत, पुलिस थाना छावनी, जिला दुर्ग के प्रधान आरक्षक दृगपाल प्रसाद तिवारी, एसआईबी के प्रधान आरक्षक प्रहलाद सिंह गागड़ा, छसबल, सकरी-बिलासपुर, 2री वाहिनी के प्रधान आरक्षक मदन मोहन पटेल और पुलिस थाना गुण्डाधुर, जिला कांकेर के आरक्षक अवकाश राम नरेटी को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। 


इन्हें दिया जाएगा पुलिस वीरता पदक

पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक सुरेश लकड़ा, प्रधान आरक्षक संजय पोटाम, निरीक्षक लक्ष्मण केंवट, एसआई ओंकार सिंह दीवान, आरक्षक विज्जाराम तामो, एसआई उमा शंकर राठौर, प्रधान आरक्षक चेतन लाल बलेंद्र, आरक्षक मानिक लाल कोरेटी, निरीक्षक मोहन कुमार निषाद, एसआई बृजलाल भारद्वाज, एपीसी कमलेश कुमार रात्रे, आरक्षक सोमारू राम यादव, एसआई  आशीष सिंह राजपूत, पीसी इंद्र कुमार शिवानी, निरीक्षक विंटन कुमार साहू, एसआई  अश्विनी राठौर, एसआई  जितेंद्र कुमार डहरिया, एसआई दिनेश पुरैना, एसआई विरासत कुजूर और एएसआई दिवंगत मुरली ताती को पुलिस वीरता पदक दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के 3 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा उत्कृष्ट विवेचना पुरस्कार, केंद्र सरकार ने की घोषणा

No comments Document Thumbnail

भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस के तीन अधिकारियों को उत्कृष्ट विवेचना के लिए मेडल प्रदान करने की घोषणा की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा साल 2021 के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस के बेमेतरा में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक राजीव शर्मा, राजनांदगांव में पदस्थ उपनिरीक्षक इंदिरा वैष्णव और बस्तर में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक इंदु शर्मा को अलग-अलग प्रकरणों में उत्कृष्ट विवेचना करने पर पुरस्कृत किया जाएगा। 

भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा हर साल उत्कृष्ट विवेचना करने पुलिस अधिकारियों को मेडल प्रदान किया जाता है। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने इन तीनों अधिकारियों को मेडल मिलने पर बधाई दी है। गौरतलब है कि पुलिस मुख्यालय की ओर से उत्कृष्ट विवेचना के लिए पुलिस अधिकारियों की अनुशंसा केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी गई थी।

MP के 11 पुलिस अधिकारियों मिला पुरस्कार

वहीं मध्यप्रदेश के 11 पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट विवेचना के लिए साल 2021 के यूनियन होम मिनिस्टर्स मैडल फॉर एक्सीलेंस इन इंवेस्टीगेशन अवार्ड प्रदान किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय से जारी पत्र के मुताबिक निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह, आलोक श्रीवास्तव, अनिमेष कुमार द्विवेदी, सुनील लाटा, जितेंद्र सिंह भास्कर, रेवल सिंह बर्डे, अभय नेमा तथा उप निरीक्षक आकांक्षा सहारे, आरती धुर्वे, रामप्यारी धुर्वे और अंजू शर्मा को उत्कृष्ट विवेचना के लिए यह मेडल प्रदान किया गया है।

 साल 2018 में हुई थी पदक की स्थापना

बता दें कि इस पदक की स्थापना 2018 में विवेचना में उधा व्यावसायिक मापदंडों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। इस वर्ष पूरे देश में 152 पुलिस अधिकारियों को इससे सम्मानित किया गया है। इनमें सर्वाधिक 15 अधिकारी सीबीआइ के हैं। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के 11-11 अधिकारियों को यह पदक प्राप्त हुआ है, जिससे राज्यों की श्रेणी में इन राज्य के सर्वाधिक अधिकारी हैं।

जब 5 साल के नायब एसएसपी बनकर किए हस्ताक्षर, बोला - मैं भी बनूँगा सिंघम

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के 5 साल के नायब अली को एक दिन का एसपी बनाया गया। एसएसपी रायपुर ने अपनी कुर्सी में पांच साल के नायब को बैठाकर ये प्रक्रिया पूरी की। दरअसल जिस उम्र में बच्चे खिलौनों से खेलते हैं उसी उम्र में रायपुर का रहने वाला नायब अली आईपीएस अफसर बनने के सपने देखता है| उसकी इच्छाशक्ति को देखकर रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव ने नन्हें नायब अली को एक दिन के लिए अपनी कुर्सी पर बिठाकर जिले का एसएसपी बना दिया|





पांच वर्षीय नायब का आज जन्मदिन है और नायब पुलिस को ही असली हीरो समझता है| जब एसएसपी अजय कुमार यादव को यह बात पता चली तो उन्होंने नायब अली को बुलवाया और बर्थडे गिफ्ट के तौर पर उसे जिले का एसएसपी बनाकर अपनी कुर्सी पर बिठा दिया|






उत्तर छत्तीसगढ़ में एयर कनेक्टिविटी के लिए एक कदम और, मुख्यमंत्री ने अम्बिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट के उन्नयन कार्य का किया भूमिपूजन




नायब अली के परिजनों ने कहा यह कभी न भूलने वाला पल हैं। उन्होंने बताया कि नायब हर वर्ष अपने बर्थडे पर नये पुलिस ड्रेस का उपहार लेता है।






कोरोना का Delta+ वैरिएंट चिंता का विषय नहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- देश के बाहर मिला




बता दें की एसएसपी ने उसे अपनी सीट में बिठा कर उसका हस्ताक्षर भी कराया। इस दौरान नन्हें नायब ने एसएसपी अजय यादव को सैल्यूट भी किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने बालक मो. नायाब अली को खूब पढाई कर आगे चलकर IPS अफसर बनकर देश की सेवा करने की शिक्षा दी। इस पर बालक मो. नायाब अली द्वारा अजय यादव से कहा गया कि “वर्तमान में आप सिंघम हो, आगे चलकर मैं भविष्य का सिंघम बनूँगा”


अनुशासनहीनता : महासमुन्द में पुलिस आरक्षक बर्खास्त

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। जिला पुलिस महासमुंद में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने अनुशासनहीनता बरतने के कारण आरक्षक इलियास बाघ को सेवा से पृथक कर दिया है।





महासमुंद- अवैध गांजा तस्करी की सूचना पर पुलिस ने की नाकाबंदी, चेकिंग के दौरान मिला 11 क्विंटल गांजा





पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक इलियास बाघ को लॉकडाउन ड्यूटी के लिए पुलिस लाईन महासमुंद से थाना बसना ड्यूटी के लिये रवाना किया गया था। किन्तु आरक्षक अपने कर्तव्य पर नही पहुंचा और तब से लगातार 69 दिनों तक अनाधिकृत रूप से गैर हाजिर रहने के बाद ड्यूटी के लिए आया।






इस दौरान आरक्षक के द्वारा अपने किसी भी वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी दशा के बारे में सूचित करना उचित नही समझा। जबकि विभाग के द्वारा आरक्षक इलियास बाघ को कर्तव्य पर उपस्थित होने बाबत दो बार नोटिस की तामिली कराया गया। फिर भी आरक्षक ड्यूटी पर उपस्थित नही हुआ।





सीएम भूपेश ने की बड़ी घोषणा, अब प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की फीस भरेगी राज्य सरकार





जो पुलिस रेग्युलेशन सामान्य सेवा एवं शर्ताें के अनुसार कर्तव्य के प्रति बरती जा रही उदासीनता व पुलिस रेग्युलेशन पैरा के उल्लंघन को प्रदर्शित करता है। जिस पर विभागीय नियमों के तहत् कार्यवाही करते हुए, विभागीय जाॅंच कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली के माध्यम से करायी गई। विभागीय जाॅंच पर आरक्षक पर लगाये गये आरोप प्रमाणित पाये जाने पर आरक्षक इलियास बाघ को अभ्यावेदन नोटिस तीन बार तामिल कराया गया। किन्तु आरक्षक के द्वारा कोई भी जवाब प्रस्तुत नही किया गया।





मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक सप्ताह में ही दिव्यांग गीता को मिले कृत्रिम पैर, जताया आभार





तत्पश्चात विभाग प्रमुख के द्वारा आरक्षक इलियास बाघ के समस्त परिस्थितियों, पूर्व सेवा-आचरण एवं सुधार हेतु दिए गए अवसर की समीक्षा के बाद, आरक्षक का कर्तव्य के प्रति विमुखता सिद्ध होने से, आरक्षक इलियास बाघ को पुलिस विभाग सेवा से पृथक करने का आदेश 14 जून को जारी किया गया।


छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती के लिए 19 थर्ड जेंडर ने दिया परीक्षा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ जेंडर सामनता(Gender Equality) की ओर बढ़ रहा है। अब थर्ड जेंडर भी छत्तीसगढ़ पुलिस में शामिल हो सकेगा। शासन ने उन्हें पुलिस आरक्षक भर्ती में शामिल होने का अवसर दिया है। रायपुर जिला बल में आरक्षक बनने के लिए थर्ड जेंडर समुदाय के 19 लोगों ने आवेदन किया है। भर्ती में शामिल होने से पहले बकायदा सभी को पुलिस ने शारीरिक ट्रेनिंग भी दी है।





पुलिस विभाग में जिला बल के लिए भर्ती चल रही है। शनिवार को होने वाली शारीरिक दक्षता के लिए आने वाले प्रतिभागियों में थर्ड जेंडर(Gender Equality) के 19 प्रतिभागी भी शामिल हो रहे हैं।





बीरगांव नगर निगम चुनाव के 40 वार्डों में 13 वार्ड आरक्षित





इसमें 100 मीटर, 800 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक का टेस्ट लिया जाएगा। फिजिकल टेस्ट में शामिल होने से पहले एसएसपी अजय यादव के निर्देश पर पुलिस प्रशिक्षक सरिता यादव और लोकेश वर्मा ने पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को शारीरिक दक्षता का प्रशिक्षण दिया।





ये होंगे शामिल
पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले थर्ड जेंडरों में तनुश्री साहू, दीपिका यादव, सबुरी यादव, रानी सोरी, शिवन्या पटेल, नीशू क्षत्रिय, कृषि तांडी आदि शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के परिपालन में छत्तीसगढ़ शासन, पुलिस विभाग और समाज कल्याण विभाग की ओर से इसकी पहल की गई है।


पुलिस विभाग में आधा दर्जन से ज्यादा पुलिस अफसरों का तबादला

No comments Document Thumbnail

पुलिस विभाग में तबादलों (Transfer in Police Department) का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के आधा दर्जन से ज्यादा पुलिस अफसरों के ट्रांसफर आर्डर जारी किये गए हैं। रायपुर पुलिस मुख्यालय में सीडी तिर्की को एडिश्नल एसपी की जिम्मेदारी सौपी गई है। वे इससे पहले मुंगेली में कार्यरत थे।





छत्तीसगढ़ में फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, जानिए कौन है रायपुर के नए डिप्टी कलेक्टर





इनका हुआ तबादला (Transfer in Police Department)





  • कोरिया के एडिश्नल एसपी पंकज कुमार शुक्ला को बीजापुर का एडिश्नल एसपी बनाया गया है।
  • कवर्धा एडिश्नल एसपी अनिल सोनी को जांजगीर-चांपा एडिश्नल एसपी बनाया गया है।
  • संजय कुमार महादेवा को जीपीएम एडिश्नल एसपी से मुंगेली एडिश्नल एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • मधुलिका सिंह को जांजगीर-चांपा का एडिश्नल एसपी से कोरिया एडिश्नल का एसपी बनाया गया है।
  • राहुल देव शर्मा को कोरबा सीएसपी से रायपुर विधानसभा डीएसपी बनाया गया है।
  • योगेश कुमार साहू को पीएचक्यू डीएसपी से कोरबा सीएसपी बनाया गया है।




इससे पहले भी किए जा चुके हैं तबादले





रायपुर में पुलिस विभाग ने 5 जनवरी को भी तबादला किया था. एसएसपी अजय यादव ने राजधानी में पदस्थ पुलिसकर्मियों के तबादले की आदेश जारी किया था। जारी आदेश के मुताबिक 1 निरीक्षक और 11 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया था। जिसमें कुशल प्रसाद शुक्ला को आरक्षित केंद्र से थाना कोतवाली, शशांक सिंह को आरक्षित केंद्र से मौदहापारा थाना, रूपेंद्र कुमार देवांगन को आरक्षित केंद्र से राखी थाना इलाके में और जहीर अहमद निजामी को आरक्षित केंद्र से विधानसभा भेजा गया था।


छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध, जानिए कैसे करें बचाव

No comments Document Thumbnail

रायपुर: छत्तीसगढ़ में दूसरे गंभीर अपराधों के साथ ही साइबर अपराध (Cyber crime in Chhattisgarh) के मामले भी रोजाना बढ़ते जा रहे है, ऐसे में छत्तीसगढ़ पुलिस (Chhattisgarh Police) ने एक सूची जारी की है. जिसमें साइबर अपराध से बचने के तरीके दिए गए है.





यह भी पढ़ें : – Cyber Crime : साइबर अपराध पर अब होगी त्वरित कार्रवाई





साइबर सुरक्षा के लिए क्या करें और क्या न करें





सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के लिए:-





क्या करें:-





  • अपना पासवर्ड किसी को न बताएं।
  • पासवर्ड को अक्षरांकीय में रखें अक्षरों/संख्याओं के साथ स्पेशल कैरेक्टर के कॉम्बिनेशन में बनाएं।
  • सोशल मीडिया के लिए बैंकिंग से अलग मोबाइल नंबर का प्रयोग करें।
  • अपने डिजिटल खातों में सिक्योरिटी प्रश्न,मोबाइल नंबर, एसएमएस अलर्ट, ऑल्टरनेट मेल आईडी अवश्य अंकित करें।
  • अलग-अलग एकाउंट के पासवर्ड अलग-अलग रखें।
  • सोशल नेटवर्किंग साइट का इस्तेमाल करते समय प्राइवेसी/सिक्योरिटी सेटिंग का इस्तेमाल जरूर करें और उपयोग के मुताबिक प्राइवेसी सेटिंग्स हाई रखें।
  • उपयोग नहीं होने वाले सोशल मीडिया एकाउंट को डिलीट कर दें।




क्या न करें:-





  • अलग-अलग एकाउंट्स के लिए एक ही पासवर्ड इस्तेमाल न करें।
  • परिवार की महिलाओं का फोटो,मोबाइल नंबर,ईमेल आईडी, जन्मतिथि, घर से बाहर रहने के लोकेशन भी सोशल मीडिया पर न डालें, साथ ही बैंकिंग डिटेल्स सार्वजनिक पोस्ट न करे।
  • अपना पासवर्ड किसी को न बताएं।
  • अपने प्राईवेट फोटो किसी के मांगने पर शेयर न करें।
  • किसी भी अनजान व्यक्ति लड़का या लड़की/पुरुष या महिला से दोस्ती न करें और न ही स्वयं किसी को गलत मैसेज भेजें।




यह भी पढ़ें : – भिलाई में बढ़ते अपराध की डीजीपी ने की समीक्षा, दिए कई निर्देश





मोबाइल फोन और मोबाइल बैंकिंग सुरक्षित उपयोग के लिए





क्या करें:-





  • अपना मोबाइल अपने पास रखें। खुद और सिर्फ परिवार को ही इस्तेमाल करने की अनुमति दे।
  • अपना मोबाइल फोन हमेशा पासवर्ड और पिन से सुरक्षित रखे या स्क्रीन ऑटो लॉक हमेशा ऑन रखें।
  • एन्टी वायरस और एंटी थेफ्ट एप्लीकेशन (मोबाइल चोरी होने की दशा में मोबाइल को ट्रेक करने वाला एप्लीकेशन )का उपयोग करें और उन्हें समय-समय पर अपडेट करे।
  • अपने मोबाइल का ब्लूटूथ और वाई-फाई सिर्फ आवश्यकता पड़ने पर खोलें नहीं तो बंद कर दें।
  • हाॅटस्पॉट का डिफाल्ट पासवर्ड बदल दे।
  • बैंकिंग ट्रांजैक्शन के लिए मोबाइल बैंकिंग/भुगतान सुरक्षित ढंग से करें और कीबोर्ड वाली टाइप साइटों को ही खोले साथ ही वर्चुअल से जलचम करके ही बैंकिंग साइटों को खोले। बैंक कभी भी आपसे आपके खाते के बारे में जानकारी फोन/एसएमएस से नहीं पूछता यह घ्यान रखे।
  • अपना आधार नंबर किसी को सार्वजनिक तौर पे न बताए।
  • क्रेडिट/डेबिट कार्ड को अपनी आंख के सामने स्वाइप करें। कार्ड के पीछे सीवीवी नंबर याद करने के बाद मिटा दें।
  • किसी भी फ्रॉड ट्रांसेक्शन पर तुरंत बैंक और पुलिस को तत्काल सूचित करें।
  • अपने बैंक एकाउंट से फ्रॉड होने की जानकारी पर तत्काल संबंधित बैंक के कस्टमर केयर पर फोन कर उसे ब्लॉक करवाएं।
  • मोबाइल और सिम कार्ड के खो जाने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
  • मोबाइल खरीदने के बाद रसीद जिसमें मोबाइल का नंबर स्पष्ट अंकित हो, वो जरूर लें और संभाल कर रखें।




यह भी पढ़ें : – इस पुलिस चौकी में SP के प्रवेश पर रोक, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान





क्या न करें:-





  • अपना मोबाइल किसी अनजान को इस्तेमाल करने के लिए न दें।
  • कोई संदिग्ध एप्लीकेशन को इनस्टॉल न करें ।
  • बैंकिंग डिटेल्स सार्वजनिक न करें।
  • किसी अज्ञात नंबर पर कॉल बैक करने से बचें।
  • किसी भी अज्ञात कॉल पर कोई भी व्यक्तिगत जानकारी न दें।
  • कोई भी बैंकिंग जानकारी फोन पर न दें।
  • किसी भी व्यक्ति को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए (वन टाइम पासवर्ड) को नहीं बताएं।
  • जिन स्थानों (पब्लिक प्लेस) पर फ्री वाईफाई का इस्तेमाल बैंकिंग या क्रेडिट कार्ड/ई-वॉलेट से भुगतान के लिए न करें।
  • इंटरनेट बैंकिंग किसी भी साइबर कैफे से न करें, ।
  • ईनाम जीतने, नौकरी लगने, लॉटरी जीतने, इनकम टैक्स रिफंड, पेन कार्ड/आधार कार्ड अपडेट करने के लिए मेल/एसएमएस पर कभी भी कोई कदम आगे न बढ़ाएं न ही लोन या टॉवर लगवाने के नाम पर अन्य किसी झांसे में न आएं।




कंप्यूटर के सुरक्षित उपयोग के लिए





क्या करें:-





  • कंप्यूटर को अपडेट रखें, एंटीवायरस और सिस्टम फाइल को अपडेट रखें ।
  • बैंकिंग ट्रांसेक्शन करते समय ऊपर लॉक के सिंबल को देख कर ही आगे बढ़े।
  • HTTPS और SSL साइटों को ही खोले ।
  • समय-समय पर एन्टी वायरस से पूरे सिस्टम को स्कैन करें।
  • कंप्यूटर लॉगिन के पासवर्ड को मजबूत रखें।
  • वाई-फाई के डिफॉल्ट पासवर्ड को बदल दें।
  • ब्राउजर में 'सेव पासवर्ड' को जरुरत अनुसार अनचेक/चेक करें।
  • फायरवॉल को ऑन रखें।
  • ईमेल सेटिंग हमेशा जंक/स्पैम मेल फिल्टर ऑन रखें।
  • एंटीवायरस और फायरवॉल सॉफ्टवेयर को प्रयोग करे ब्राउजर या ऑपरेटिंग सिस्टम को पैच रखें।
  • बैंकिंग ट्रांसेक्शन करते समय वर्चुअल की बोर्ड और फिजिकल कीबोर्ड का मिश्रित तौर पर उपयोग करें।
  • हमेशा लाइसेंस सॉफ्टवेयर या ऑपरेटिंग सिस्टम का ही उपयोग करें।




क्या न करें:-





  • लुभावने ऑफर वाले लिंक पर कभी क्लिक न करें।
  • बिना एन्टी वायरस स्कैन किए पेन ड्राइव का उपयोग न करें ।
  • कोई भी अनजान सॉफ्टवेयर को सिस्टम में इनस्टॉल न करें।
  • समय - समय पर जरुरी फाइल्स का बैकअप ले।




ईमेल/इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के संबंध में





क्या करें:-





  • ईमेल सेटिंग में हमेशा जंक/स्पैम मेल फिल्टर ऑन रखें।
  • अज्ञात व्यक्ति से प्राप्त ईमेल या उससे जुड़े अटैचमेंट और वायरस स्कैन के बाद ही खोले।
  • ईमेल में दिए गए लिंक को क्लिक करने से पहले सावधानी पूर्वक देखकर ही खोले ।
  • फिशिंग ईमेल प्राप्त होने पर इसकी सूचना सेवा प्रदाता या पुलिस को जरुर दें।
  • अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग ई-मेल एकाउंट का उपयोग किया जाना चाहिए। जैसे-व्यक्तिगत, आधिकारिक, खरीदारी ।
  • यदि प्राप्त ई-मेल संदेहास्पद है तो ईमेल हैडर से मूल ईमेल आईडी/प्रेषक ईमेल आईडी की प्रमाणिकता की जांच करें।
  • ईमेल या वेब ब्राउजर में सेवा प्रदाता द्वारा दी गई एंटी-फिशिंग सेवा का उपयोग करें।




क्या न करें:-





  • इंटरनेट उपयोगकर्ता को अपनी व्यक्तिगत पहचान संबंधी जानकारी जैसे- वित्तीय सूचना खाता संख्या, पिन नंबर इंटरनेट पर न बाताएं।
  • अनजाने ईमेल से प्राप्त किसी भी हाइपरलिंक को क्लिक कर नेविगेट न करें।
  • कभी भी समुद्री डाकू/मुफ्त सॉफ्टवेयर या ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग न करें। ऐसा करने से आपकी गोपनीय जानकारी और सूचनाओं की चोरी हो सकती है।





Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.