Media24Media.com: हरियाणा में सड़क हादसा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label हरियाणा में सड़क हादसा. Show all posts
Showing posts with label हरियाणा में सड़क हादसा. Show all posts

ट्रक से टकराई वैन, 2 मजदूरों की मौत, 7 घायल

No comments Document Thumbnail

हरियाणा हादसों का गढ़ बन गया है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला सोनीपत का है, जहां कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे पर वैन ट्रक से टकरा गई, जिसमें 2 मजदूरों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक वैन उत्तर प्रदेश से सोनीपत के गोहाना में मजदूरों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान वैन ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक UP से 9 मजदूर गोहाना में धान लगाने के लिए ईको वैन में आ रहे थे। इस दौरान सोनीपत में गांव जाखौली के पास केजीपी पर वह हादसे का शिकार हो गए। हादसे में 2 की मौके पर ही जान चली गई। मृतक मजदूर राघवेन्द्र और छेदालाल पीलीभीत उत्तर प्रदेश के गांव घनचाय के रहने वाले थे। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। घायलों को सोनीपत से रोहतक और खानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। 

सालाना करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत 

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर चार मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

बाइक से टकराने के बाद नदी में गिरी कार, देवर और भाभी समेत 4 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

हरियाणा के सोनीपत में एक कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई। वहीं बाइक से टकराने के बाद कार पश्चिमी यमुना लिंक नहर में जा गिरी। जिससे देवर और भाभी समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। हादसा गन्नौर क्षेत्र के गांव कैलाना के पास हुआ। कार में मटिंडू गांव के रहने वाले अशोक, उसकी भाभी और भतीजा भतीजी सवार थे। हादसे ने चारों को मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक मटिंडू के रहने वाले अशोक कुमार (उम्र 30) और उसके भाई मनोज कुमार की शादी बुआना लाखु में हुई है। रविवार को अशोक कार में ससुराल के लिए निकला था। उसके साथ कार में उसकी भाभी मंजू (उम्र 32), भाई का बेटा आयुष (उम्र 4) और बेटी आरुषि (उम्र 8) सवार थे। इसी बीच कैराना गांव के पास बाइक के अचानक सामने आ जाने से अशोक संतुलन खो बैठा और कार पश्चिमी यमुना लिंक नहर में जा गिरी। 

हादसे में इनका पूरा परिवार खत्म

वहीं कार में सवार परिवार को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। हादसे में मटिंडू के मनेाज का पूरा परिवार ही खत्म हो गया है। पत्नी के साथ बेटा और बेटी की भी नहर में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद शवों को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। हादसे की सूचना के बाद गन्नौर पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे चारों के शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया। हादसे को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस फिलहाल यही कह रही है कि कार के सामने अचानक एक बाइक सवार के आ जाने से ये हादसा हुआ है।

खड़ी पिकअप से टकराई तेज रफ्तार कार, 4 लोगों की मौत, 4 घायल

No comments Document Thumbnail

हरियाणा हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला बहादुरगढ़ का है, जहां एक तेज रफ्तार कार खड़ी पिकअप से टकरा गई। कुंडली-मानेसर-पलवल में हुए इस हादसे में 4 लोगों की जान चली गई है। पुलिस ने बताया कि हाईवे पर खड़ी एक पिकअप से कार टकरा गई, जिससे कार सवार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी जिले के गांव बालावास का एक परिवार कार में सवार होकर श्रीमाता वैष्णों देवी से वापस रेवाड़ी की तरफ लौट रहा था। इसी दौरान कुंडली-मानेसर-पलवल हाईवे पर बादली के पास सड़क पर खड़ी एक पिकअप गाड़ी से उनकी कार टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। 

मृतकों में ये शामिल

मरने वालों में बीरमति, नीलम, संदीप और तारावती शामिल है, जबकि सतीश, सरोज, यश और कीर्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को एसजीटी चंदू बुडे़ढा और फरुखनगर के अस्पतालों में दाखिल कराया गया। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया है। बादली थाना पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

सालाना करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत 

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर चार मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

अस्थि विसर्जन कर लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, 2 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

देश में सड़क हादसे लगातार (Road accident increased in india) बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामला हरियाणा के जींद का है, जहां हरिद्वार से अस्थियां विसर्जन कर लौट रहे नारनौंद के एक परिवार के लोगों की गाड़ी कंडेला गांव के पास ट्रक से टकरा गई। हादसे में 2 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक व्यक्ति पंजाब में रिश्तेदारी से आया था। मृतकों में 15 से लेकर 70 साल तक के व्यक्ति शामिल हैं। घायलों को जींद के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दुख जताया है।

जानकारी के मुताबिक हिसार के नारनौंद गांव के प्यारे लाल की मौत हो गई थी। उसके परिजन फूल चुगने के बाद उनको सोमवार को गंगा में प्रवाहित करने हरिद्वार गए थे। अस्थियां विसर्जन करके वापस लौट रहे थे कि जींद के कंडेला में लक्ष्य मिल्क प्लांट के पास उनकी पिकअप को ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह से टूट गया। सूचना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप सवार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 6 लोगों को डॉक्टर्स को मृत घोषित कर दिया।

पति की अस्थियां बहाने गई पत्नी की भी गई जान

हादसे में चन्नो (उम्र 45), शीशपाल (उम्र 39), अंकुश (उम्र 15), धन्ना (उम्र 70) और सुरजी देवी (उम्र 65) की मौत हो गई। इनके एक रिश्तेदार पंजाब से था। परिवार जिस प्यारे लाल की अस्थि विसर्जन करने गए थे, उसकी पत्नी सुरजी देवी की भी मौत हो गई है। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि ट्रक जींद से कैथल की ओर जा रहा था। टक्कर आमने सामने हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं आरोपी ड्राइवर की भी तलाश की जा रही है। 

CM मनोहर ने जताया दुख 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जींद के कंडेला गांव में हुई दुर्घटना को लेकर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'जींद के गांव कंडेला के निकट हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना से हृदय से अत्यंत दुखी हुआ। इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों और घायलों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्रातिशीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

केंद्र सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, दोनों की मौके पर ही मौत

No comments Document Thumbnail

हरियाणा के यमुनानगर में एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई है। हादसे के दौरान बाइक में आग लग गई थी। हादसे के बाद पति-पत्नी के शव सड़क के बीचों बीच पड़ा होने के कारण वाहनों की आवाजाही थम और जाम लग गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के मुताबिक एक महिला और पुरुष रविवार को बुलेट बाइक से छप्पर-बराड़ा रोड पर जा रहे थे। इसी बीच कूलपुर के पास शाहाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों सड़क पर जा गिरे और ट्रक ने उनको कुचल दिया। 

मृतकों की पहचान छछरौली के गांव शेरपुर के रहने वाले ओम प्रकाश (उम्र 52) और उसकी पत्नी बबली देवी (उम्र 50) के तौर पर हुई है। बुलेट बाइक में भी आग लग गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। चालक गगनदीप अंबाला के गांव मीरापुर का रहने वाल है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को सूचना दे दी है। 

नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा सड़क हादसा

भारत में सुरक्षित यात्रा करने के लिए भारत सरकार ने लोगों की जीवन सुरक्षा के लिए यातायात के नियम ( Traffic rules) बनाए हैं, जिन नियमों का पालन करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है, लेकिन वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि इन्हीं यातायात के नियम की अनदेखी के कारण हुआ है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

फुटपाथ पर सो रहे 18 मजदूरों को ट्रक ने कुचला, 4 की मौत, 13 घायल

No comments Document Thumbnail

हरियाणा में सड़क हादसा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बहादुरगढ़ का है, जहां कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रक ने 18 मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चौथे शख्स ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि 10 गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें 4 लोगों को बहादुरगढ़ ट्रॉमा सेंटर और 9 लोगों को रोहतक PGI में भर्ती कराया गया है। कुछ को मामूली चोट के बाद छुट्‌टी दे दी गई है। 

हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया। मृतकों की पहचान उत्तरप्रदेश के रेवरी इटली गांव  के रहने वाले सुशील, कांति स्वरूप और मोनू के रूप में हुई है। वहीं नीरज ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक KMP पर आसौदा टोल के आसपास सड़क रिपेयरिंग का काम चल रहा है। देर रात तक मरम्मत का कार्य करने के बाद थक कर सभी 18 मजदूर सड़क किनारे अवरोधक लगाकर सो गए। 

सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। उसके बाद ट्रक मौके पर ही पलट गया। ट्रक कोल डस्ट से भरा हुआ था, जिसकी रोडियां पलटने के बाद हाईवे पर फैल गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। SP वसीम अकरम ने कहा कि मजदूरों के ठेकेदार के अलावा इस हादसे का जो भी जिम्मेवार होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों में से 9 को इलाज के लिए रोहतक PGI भेजा गया है। जबकि 4 घायलों का इलाज बहादुरगढ़ के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। सूचना के बाद SP वसीम अकरम और ASP अमित यशवर्धन भी मौके पर पहुंचे। ASP ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर सो रहे मजदूरों को कुचल दिया। हादसे के वक्त कुछ मजदूर जगे हुए थे, जिन्होंने घटना की पूरी जानकारी भी दी है।

आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी

हादसे में घायल अनीस और रजनीश ने बताया कि हादसे के शिकार सभी मजदूर केएमपी पर बने पुलों की रिपेयर का काम करते थे। देर शाम तक काम करने के बाद मजदूर थक पर सड़क किनारे सो गए थे। सोने से पहले सड़क के एक साईड की बैरिकेडिंग भी कर दी थी। रिफलेक्टर भी लगाए गए थे। सुरक्षा के लिए पानी का टैंकर और जेनसैट भी खड़ा किया था, लेकिन तेज रफ्तार, गफलत और लापरवाही से ट्रक चलाते हुए आए एक शख्स ने सो रहे मजदूरों को कुचल दिया। हादसे के शिकार हुए मजदूर उत्तरप्रदेश के कानुपर के रहने वाले हैं और दो महीने से केएमपी पर काम कर रहे थे। पुलिस आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है।

दर्दनाक: खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर गाड़ी, 5 लोगों की मौके पर ही मौत, 10 से ज्यादा घायल

No comments Document Thumbnail

देश में सड़क हादसे लगातार (Road accident increased in india) बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामला हरियाणा के रेवाड़ी जिले का है, जहां दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सवारियों से भरी एक क्रूजर गाड़ी खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 2 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक राजस्थान के जयपुर के सामोद गांव का एक परिवार सोमवार को हरिद्वार में अस्थि विसर्जन के लिए गया था। क्रूजर गाड़ी में परिवार और रिश्तेदारों को मिलाकर कुल 17 लोग थे। वापस लौटते वक्त रेवाड़ी के दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गाड़ी ओढ़ी कट के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रूजर के परखच्चे उड़ गए।

मृतकों में भानूराम (उम्र 35), महेन्द्र (उम्र 33), आशीष (उम्र 15), सुगमा देवी (उम्र 35) और भोरी देवी (उम्र 95) शामिल हैं। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में अस्पतालों में भर्ती कराया। कुछ घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। बावल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं आरोपी ड्राइवर की भी तलाश की जा रही है।

नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा सड़क हादसा

भारत में सुरक्षित यात्रा करने के लिए भारत सरकार ने लोगों की जीवन सुरक्षा के लिए यातायात के नियम ( Traffic rules) बनाए हैं, जिन नियमों का पालन करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है, लेकिन वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि इन्हीं यातायात के नियम की अनदेखी के कारण हुआ है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी महिलाओं को कुचला, 3 की मौत

No comments Document Thumbnail

हरियाणा हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला बहादुरगढ़ का है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी महिला किसानों को कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक महिलाएं सड़क के बीच डिवाइडर पर बैठकर घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और ये भीषण हादसा हो गया। 

पुलिस के मुताबिक हादसे में मरने वाली तीनों महिलाएं बुजुर्ग थीं। तीनों में से दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य महिलाओं की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। ये घटना झज्जर रोड पर फ्लाईओवर के नीचे हुई है। आंदोलनकारी महिलाएं घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थीं। सभी महिलाएं पंजाब के मानसा जिले की रहने वाली थीं। तेज रफ्तार ट्रक में डस्ट भरा हुआ था। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।

नवंबर 2020 से आंदोलन कर रहे किसान

बता दें कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ नवंबर 2020 से दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन चल रहा है। ये किसान बीते एक साल से कृषि कानूनों की वापसी के लिए अलग-अलग जगहों पर डटे हुए हैं। इसी आंदोलन से तीनों महिलाएं भी जुड़ी थीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन के 11 महीने पूरे होने को हैं।

सालाना करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत 

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर चार मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.