Media24Media.com: ट्रक से टकराई वैन, 2 मजदूरों की मौत, 7 घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ट्रक से टकराई वैन, 2 मजदूरों की मौत, 7 घायल

Document Thumbnail

हरियाणा हादसों का गढ़ बन गया है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला सोनीपत का है, जहां कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे पर वैन ट्रक से टकरा गई, जिसमें 2 मजदूरों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक वैन उत्तर प्रदेश से सोनीपत के गोहाना में मजदूरों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान वैन ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक UP से 9 मजदूर गोहाना में धान लगाने के लिए ईको वैन में आ रहे थे। इस दौरान सोनीपत में गांव जाखौली के पास केजीपी पर वह हादसे का शिकार हो गए। हादसे में 2 की मौके पर ही जान चली गई। मृतक मजदूर राघवेन्द्र और छेदालाल पीलीभीत उत्तर प्रदेश के गांव घनचाय के रहने वाले थे। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। घायलों को सोनीपत से रोहतक और खानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। 

सालाना करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत 

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर चार मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.