Media24Media.com: बाइक से टकराने के बाद नदी में गिरी कार, देवर और भाभी समेत 4 लोगों की मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बाइक से टकराने के बाद नदी में गिरी कार, देवर और भाभी समेत 4 लोगों की मौत

Document Thumbnail

हरियाणा के सोनीपत में एक कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई। वहीं बाइक से टकराने के बाद कार पश्चिमी यमुना लिंक नहर में जा गिरी। जिससे देवर और भाभी समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। हादसा गन्नौर क्षेत्र के गांव कैलाना के पास हुआ। कार में मटिंडू गांव के रहने वाले अशोक, उसकी भाभी और भतीजा भतीजी सवार थे। हादसे ने चारों को मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक मटिंडू के रहने वाले अशोक कुमार (उम्र 30) और उसके भाई मनोज कुमार की शादी बुआना लाखु में हुई है। रविवार को अशोक कार में ससुराल के लिए निकला था। उसके साथ कार में उसकी भाभी मंजू (उम्र 32), भाई का बेटा आयुष (उम्र 4) और बेटी आरुषि (उम्र 8) सवार थे। इसी बीच कैराना गांव के पास बाइक के अचानक सामने आ जाने से अशोक संतुलन खो बैठा और कार पश्चिमी यमुना लिंक नहर में जा गिरी। 

हादसे में इनका पूरा परिवार खत्म

वहीं कार में सवार परिवार को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। हादसे में मटिंडू के मनेाज का पूरा परिवार ही खत्म हो गया है। पत्नी के साथ बेटा और बेटी की भी नहर में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद शवों को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। हादसे की सूचना के बाद गन्नौर पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे चारों के शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया। हादसे को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस फिलहाल यही कह रही है कि कार के सामने अचानक एक बाइक सवार के आ जाने से ये हादसा हुआ है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.