Media24Media.com: सीएम भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सीएम भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम. Show all posts
Showing posts with label सीएम भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम. Show all posts

आज MP के दिघौरी स्थित श्री गुरूरत्नेश्वर धाम जाएंगे CM बघेल

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 फरवरी को यानी आज विधानसभा हेलीपेड से दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.15 बजे मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के दिघौरी गांव (CM Baghel will visit Shri Gururatneshwar Dham) पहुंचेंगे। जहां वे श्री गुरूरत्नेश्वर धाम में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। बघेल कार्यक्रम के बाद दिघौरी से शाम 4.25 बजे रवाना होकर 5.40 बजे वापस रायपुर लौटेंगे।





राष्ट्रीय लोक अदालत





राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा साल 2021 के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन करने के संबंध में तिथि घोषित कर दी गई है।





छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर से मिली जानकारी अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत माह अप्रैल, जुलाई, सितंबर और दिसंबर 2021 के द्वितीय शनिवार को आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन द्वितीय शनिवार 10 अप्रैल 2021, द्वितीय शनिवार 10 जुलाई 2021, द्वितीय शनिवार 11 सितंबर 2021 और द्वितीय शनिवार 11 दिसंबर 2021 को आयोजित होगी।




कारण बताओ नोटिस जारी





सरगुजा कलेक्टर द्वारा छत्तीसगढ़ के निक्षेपकों के हितो के संरक्षण अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत 4 व्यक्तियों के विरूद्ध अचल सम्पत्ति को कुर्की के लिए आदेश जारी किया गया है, जिसमें नागपुर महाराष्ट्र के मोहम्मद जावेद मेनन , वैशाली नगर नागपुर के जुनैद मेनन , वैशाली नगर नागपुर खालिद मेनन और वैशाली नगर की ही निलफोर बानो को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।





यह भी पढ़ें:- भारत स्काउट गाईड संघ बागबाहरा ने मनाया स्काउट गाईड के जन्मदाता का जन्मदिवस, “चिंतन दिवस”





इन प्रकरणों में सभी को 25 फरवरी 2021 को दोपहर 12 बजे न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने कहा गया है। अगर वे निर्धारित तिथि को न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं करते हैं तो उनकी अचल सम्पत्ति की कुर्की की जाएगी।


आज कांकेर और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे सीएम बघेल, कई कार्यक्रम में होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) आज कांकेर और दुर्ग जिले के दौरे(CM Baghel Kanker Tour) पर रहेंगे। वे कांकेर में जिलेवासियों को लगभग 342 करोड़ रूपए की राशि के विकास कार्यों की सौगात देंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री बघेल आज दोपहर 12 बजे शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल कांकेर का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे 12.40 बजे गोविन्दपुर हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान कांकेर पहुंचेंगे और वहां आमसभा में जैव विविधता पंजी का विमोचन करेंगे। साथ ही वन अधिकार समिति सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।





यह भी पढ़ें:- जनपद सीईओ और अपर कलेक्टर का हुआ तबादला





सम्मेलन को संबोधित करने के बाद वे विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास और हितग्राहियों को सामग्री का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद दोपहर 1.50 बजे गोविन्दपुर स्कूल ग्राउण्ड हेलीपेड कांकेर से हेलीकॉप्टर द्वारा दुर्ग जिले के पाटन के लिए प्रस्थान कर 2.20 बजे दुर्ग जिले के पाटन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बघेल पाटन के सतनाम भवन में दोपहर 2.25 बजे से आयोजित तहसील स्तरीय गुरू घासीदास जयंती और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 3.15 बजे पाटन से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.35 बजे वापस रायपुर लौट आएंगे।





सीएम बघेल ने प्रदेशवासियों को दी छेरछेरा पर्व की शुभकामनाएं(CM Baghel Kanker Tour)





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा (chher chhera festival) की बधाई देते हुए प्रदेशवासियों की खुशहाली, सुख, समृद्धि की कामना की है। CM बघेल ने छेरछेरा पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि नई फसल के घर आने की खुशी में महादान और फसल उत्सव के रूप में पौष मास की पूर्णिमा को छेरछेरा पुन्नी तिहार मनाया जाता है।





यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में नए तहसील और उप तहसील का ऐलान, सीएम ने जनसभा में की घोषणा





यह त्यौहार हमारी समाजिक समरसता, समृद्ध दानशीलता की गौरवशाली परम्परा का संवाहक है। इस दिन 'छेरछेरा, कोठी के धान ल हेरहेरा' बोलते हुए गांव के बच्चे, युवा और महिला संगठन खलिहानों और घरों में जाकर धान और भेंट स्वरूप प्राप्त पैसे इकट्ठा करते हैं और इकट्ठा किए गए धान और राशि रामकोठी में रखते हैं और वर्ष भर के लिए अपना कार्यक्रम बनाते हैं।





मां शाकम्भरी जयंती





मुख्यमंत्री (CM Bhupesh Baghel) ने कहा कि छत्तीसगढ़ का किसान बहुत उदार होता है। किसानों द्वारा उत्पादित फसल सिर्फ उसके लिए नहीं बल्कि समाज के अभावग्रस्त और जरूरतमंद लोगों, कामगारों और पशु-पक्षियों के लिए भी काम आती है। पौराणिक मान्यता के मुताबिक आज ही के दिन भगवान शंकर ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी, आज ही मां शाकम्भरी जयंती है। इसलिए लोग धान के साथ साग-भाजी, फल का दान भी करते हैं।





यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में नए तहसील और उप तहसील का ऐलान, सीएम ने जनसभा में की घोषणा





मान्यता है कि रतनपुर के राजा छह माह के प्रवास के बाद रतनपुर लौटे थे। उनकी आवभगत में प्रजा को दान दिया गया था। छेरछेरा के समय धान मिसाई का काम आखरी चरण में होता है। इस दिन छोटे-बड़े सभी लोग घरों, खलिहानों में जाकर धान और धन इकट्ठा करते हैं। इस प्रकार एकत्रित धान और धन को गांव के विकास कार्यक्रमों में लगाने की परम्परा रही है।





सरकार के साथ समाज और लोगों की भागीदारी जरूरी





छेरछेरा का दूसरा पहलू आध्यात्मिक भी है, यह बड़े-छोटे के भेदभाव और अहंकार की भावना को समाप्त करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में कुपोषण समाज की बहुत बड़ी समस्या है। कुपोषण दूर करने के लिए सरकार के साथ समाज और लोगों की भागीदारी जरूरी है। अपनी प्राचीन गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ाते हुए बच्चों के स्वस्थ, कुपोषण मुक्त, सुखद भविष्य के लिए सहयोग करें।


आज से दो दिवसीय बस्तर दौरे पर रहेंगे CM बघेल, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) आज से 26 जनवरी तक दो दिवसीय बस्तर दौरे (CM Baghel Bastar tour)पर रहेंगे। मुख्यमंत्री बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक आज हेलीकॉप्टर से 11.30 बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे बास्तानार विकासखंड के किलेपाल गांव जाएंगे। वहां सीएम आयोजित आमसभा में शामिल होने के साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। साथ ही बस्तानार के दो आवासीय छात्रावासों का लोकार्पण और छात्रों से चर्चा करेंगे।





यह भी पढ़ें:- बड़ी नक्सल घटना : नक्सलियों ने बेरहमी से उप सरपंच को उतारा मौत घाट





इसके बाद मुख्यमंत्री आज किलेपाल गांव से रवाना होकर दोपहर 3 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे और वहां लाला जगदलपुरी ई ग्रंथालय का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बस्तर साहित्य समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे और अंग्रेजी माध्यम स्कूल की गतिविधियों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री हाता ग्राउंड के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे। जहां वे शाम 7 बजे से 7.40 बजे तक एक निजी न्यूज चैनल द्वारा आयोजित बस्तर विकास सुरक्षा और शांति कार्यक्रम में शामिल होंगे।





सीएम इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल(CM Baghel Bastar tour)





मुख्यमंत्री शाम 7.45 से स्थानीय विश्राम भवन में विभिन्न समाज और संगठन प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों से चर्चा करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री बघेल 26 जनवरी को सुबह 9 बजे लालबाग मैदान में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे अमर शहीद जवान परिसर में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और मां दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे।





यह भी पढ़ें:- कृषि वैज्ञानिक मनोहर लाल राजपूत ने 20 साल किया रिसर्च, अब बॉल से होगा मशरूम उत्पाद





मुख्यमंत्री इसके बाद दलपत सागर में आयोजित नौकायन प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के बाद हेलीकॉप्टर से बकावंड विकासखंड के मंगनार गांव पहुंचेंगे। जहां वो गौठान का अवलोकन और महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे। दोपहर 1.30 बजे मंगनार से जिला कोंडागांव के लिए रवाना होंगे।





यह भी पढ़ें:- ओएलएक्स में फर्जी एड देकर 12 हजार की ठगी





मुख्यमंत्री 26 जनवरी को दोपहर 2.15 बजे कोंडागांव में अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण करने के बाद शिल्प नगरी कोंडागांव और बंधा तालाब का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक नवीन विश्राम गृह में विभिन्न संगठनों के प्रमुखों, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और युवा प्रतिनिधि मण्डल सहित अधिकारियों से भेंट और चर्चा करेंगे।





मंगनार से कोंडागांव के लिए होंगे रवाना





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 27 जनवरी को दोपहर 12 बजे कोंडागांव में उड़ान आजीविका केन्द्र का मुआयना करने के बाद हेलीकॉप्टर से बड़ेराजपुर विकासखंड के कोंगेरा गांव पहुंचेंगे और गौठान का निरीक्षण करने के बाद वहां आयोजित आमसभा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर विभिन्न विकास कार्यों का लोकर्पण और भूमिपूजन करेंगे और दलपत सागर के कार्यक्रम के बाद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे मंगनार से जिला कोंडागांव के लिए रवाना होंगे।


आज रायगढ़ और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे सीएम बघेल, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) आज रायगढ़ और दुर्ग जिले के दौरे(CM Baghel Tour ) पर रहेंगे। CM बघेल आज रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड से सुबह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.10 बजे रायगढ़ जिले की सारंगढ़ तहसील स्थित नंदेली गांव पहुंचेंगे, जहां वे अखिल भारतीय रामनामी महासभा बड़े भजन मेला में शामिल होंगे।





यह भी पढ़ें:- इन राशियों को आज व्यापार में हो सकता है फायदा, जानिए क्या करने होंगे उपाय





CM बघेल नंदेली से 1.55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.45 बजे दुर्ग जिले(CM Baghel Tour ) के चेटवा गांव पहुंचेंगे और वहां छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 75वें वार्षिक राज अधिवेशन में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 4.40 बजे रायपुर वापस लौटेंगे।





नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया आज होंगे इन कार्यक्रमों में शामिल(CM Baghel Tour )





नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया (Minister Shivkumar Dahria) भी आज आरंग विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के मुताबिक मंत्री डहरिया (Minister Shivkumar Dahria) आज सुबर 10.30 बजे अपने निवास रायपुर से सेमरिया गांव के लिए प्रस्थान करेंगे। वे सेमरिया में सुबह 11 से दोपहर 12.30 बजे तक कबीर पंथी साहू समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे। जहां से वे कोसरंगी के लिए प्रस्थान करेंगे।





यह भी पढ़ें:- अच्छी खबर – सिर्फ 859 रु. में आप कर सकते हैं फ्लाइट में सफर, ऐसे करें टिकट बुक





वहीं दोपहर 1.15 से 3 बजे तक कोसरंगी गांव में कबड्डी और चौसर प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3.30 से शाम 5 बजे तक समोदा गांव में निषाद समाज सिरपुर क्षेत्र के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन और गुहा निषादराज जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम 5 बजे समोदा गांव से वापस रायपुर लौटेंगे।





उद्योग मंत्री लखमा बूढ़ादेव महोत्सव में होंगे शामिल





वाणिज्य एवं उद्योग और महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा (Minister Kawasi Lakhma) आज महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के भोथा गांव में आयोजित श्री बूढ़ादेव महोत्सव में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मंत्री लखमा राजधानी रायपुर से दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान कर 1:30 बजे बागबाहरा पहुंचेंगे। जहां से दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान कर 3:00 बजे बागबाहरा विकासखंड के भोथा गांव पहुंचकर श्री बूढ़ादेव महोत्सव में शिरकत करेंगे। इसके बाद वे शाम को 5:00 बजे रायपुर वापस लौट आएंगे।


सीएम बघेल आज रायपुर, बालोद और राजनांदगांव जिले के कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel Tour) 20 जनवरी को राजधानी रायपुर, बालोद और राजनांदगांव जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल सुबह 11.30 बजे अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर सहित 05 उद्यानिकी महाविद्यालयों साजा (बेमेतरा जिला), अर्जुन्दा (बालोद जिला), धमतरी, जशपुर और लोरमी (मुंगेली जिला) और नवीन कृषि विज्ञान केंद्र कोंडागांव का शुभारंभ करेंगे।





गुरु गोविंदनगर गुरुद्वारे में 1973 में शुरू हुई थी पहली अरदास, आज 354वां प्रकाश पर्व का सजा दीवान





सीएम बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) इस अवसर पर प्रदेश के कृषि महाविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्रों और नवीन कृषि महाविद्यालयों में 109 करोड़ 77 लाख रूपए की लागत के अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री इनमें से 46 करोड़ 67 लाख रूपए की लागत के कार्यों का लोकार्पण और 63 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत के कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। इन कार्यों में कृषि महाविद्यालयों के भवन, बालक-बालिका छात्रावास, अनुसंधान केन्द्र, हाइटेक नर्सरी, सीड प्रोसेसिंग भवन, हैचरी, कृषि विज्ञान केन्द्रों में प्रशासनिक भवन और कृषक छात्रावास निर्माण के कार्य शामिल हैं।





Cyber Crime: फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने के फेर में ऑनलाइन ठगी





मुख्यमंत्री बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा तैयार किए गए डिजिटल कृषि पंचांग और कृषि दर्शिका-2021 का विमोचन भी करेंगे। बघेल रायपुर से दोपहर 1.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.40 बजे बालोद जिले के डौंडी विकासखंड स्थित ग्राम ठेमाबुजुर्ग पहुचेंगे और वहां गैंदसिंह शहादत दिवस और अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज महासभा के कार्यक्रम में शामिल होंगे।





पूजा स्पेशल ट्रेन अंबाला-अमृतसर रद्द इधर 5 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन में हुआ विस्तार





मुख्यमंत्री (Chief Minister Bhupesh Baghel) 3.25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के ग्राम गोडलवाही पहुंचेंगे और वहां अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज महासभा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम बघेल शाम 5.15 बजे वापस रायपुर लौटेंगे।





मुख्यमंत्री प्रदेश के कृषि महाविद्यालयों और कृषि विज्ञान केन्द्रों में 109 करोड़ के अधोसंरचना विकास कार्याें का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास (CM Bhupesh Baghel Tour)





मुख्यमंत्री बघेल (CM Bhupesh Baghel Tour) रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में इन कार्यों का करेंगे ई-लोकार्पण





  • 9.81 करोड़ की लागत से कृषि महाविद्यालय और अनुसंधान केन्द्र बेमेतरा के महाविद्यालय भवन सहित छात्रावास भवन
  • 9.81 की लागत से कृषि महाविद्यालय और अनुसंधान केन्द्र राजनांदगांव में महाविद्यालय भवन और छात्रावास के साथ ही 12.75 करोड़ की लागत से निर्मित उद्यानिकी महाविद्यालय
  • अनुसंधान केन्द्र राजनांदगांव में महाविद्यालय भवन और छात्रावास भवन
  • कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में 1.87 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित कैन्टीन भवन
  • कबीरधाम के कषि महाविद्यालय और अनुसंधान परिसर में 36 लाख की लागत से बायोकन्ट्रोल लैब
  • बिलासपुर और भटापारा और बेमेतरा जिले के साजा में कृषि महाविद्यालय और अनुसांधान केन्द्रों में एक-एक करोड़ की लागत से हाईटेक नर्सरी
  • दुर्ग जिले के पहंदा के कृषि उद्यान केन्द्र में एक करोड़ 73 लाख रूपए की लागत से प्रशासनिक भवन
  • सीड प्रोसेसिंग भवन, कृषि विज्ञान केन्द्र गरियाबंद और बलरामपुर में 2 करोड़ 82 लाख रूपए से तैयार किए गए प्रशानिक भवन
  • कृषि विज्ञान केन्द्र दंतेवाड़ा में 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित कड़कनाथ हैचरी और मशरूम भवन
  • कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव में एक करोड़ 73 लाख रूपए की लागत से निर्मित प्रशासनिक भवन
  • सीड प्रोसेसिंग भवन, कृषि महाविद्यालय और अनुसंधान केन्द्र कबीरधाम में 2 करोड़ 29 लाख रूपए की लागत से निर्मित बालिका छात्रावास भवन शामिल हैं।




मुख्यमंत्री बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) नवीन कृषि महाविद्यालयों और कृषि विज्ञान केन्द्रों में 63.10 करोड़ रूपए की लागत के कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास भी करेंगे। इनमें कृषि महाविद्यालय और अनुसंधान केन्द्र मर्रा-पाटन, साजा, महासमुन्द, कुरूद, कोरबा और छुईखदान में 7.53-7.53 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले महाविद्यालय भवन, बालक और बालिका छात्रावास भवन, कृषि महाविद्यालय रायपुर में 2.28 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले बालिका छात्रावास शामिल है।









वहीं कृषि महाविद्यालय , अनुसंधान केन्द्र भाटापारा में 2.28 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले बालक छात्रावास, सुकमा, कोण्डागांव, बालोद, बेमेतरा, मुंगेली और मैनपाट के कृषि विज्ञान केन्द्रों में 2.11-2.11 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले प्रशासनिक भवन और कृषक छात्रावास तथा 70 लाख रूपए की लागत से कृषि विज्ञान केन्द्र रायपुर में बनने वाले कृषक छात्रावास का शिलान्यास शामिल है।


सीएम बघेल आज बीजापुरवासियों को देंगे 328 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel Bijapur visit Update) आज यानी 10 जनवरी को बीजापुर प्रवास के दौरान जिलेवासियों को 328 करोड़ रूपये लागत के विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिसमें 241 करोड़ 75 लाख रूपये लागत के 72 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 86 करोड़ 74 लाख रूपये लागत के 54 विकास कार्यों का लोकार्पण सम्मिलित है।





World Hindi Day 2021: जानें 10 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है ‘विश्व हिंदी दिवस’, क्या है इसका इतिहास





प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री बघेल (CM Bhupesh Baghel) बीजापुर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का लोकार्पण करेंगे। साथ ही महादेव तालाब सहित लोहा डोंगरी पार्क और शहरी गौठान बीजापुर का अवलोकन करेंगे। इसके बाद सीएम भूपेश बघेल विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं से भेंट कर चर्चा करेंगे।





Horoscope 10 January 2021: आज मकर और कुंभ राशि वाले लोगों को मिलेगी सफलता, जानिए बाकी राशियों का हाल





मुख्यमंत्री द्वारा दूरस्थ अबुझमाड़ इलाके के गांवों को जोड़ने के लिए 37 करोड़ 92 लाख रूपए बेदरे-लंका मार्ग पर इन्द्रावती नदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण सहित पिनकोंडा तालनार मार्ग में मरी नदी पर 11 करोड़ रूपए की लागत से पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा। इसके साथ ही कोएनार-एरमनार से तोयनार सड़क निर्माण, 5 करोड़ 96 लाख की लागत से टिकलेर से रेड्डी सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण, 34 करोड़ 13 लाख रूपए की लागत से 15 ग्रामीण सड़कों का निर्माण, 37 करोड़ 9 लाख रूपये की लागत से भोपालपटनम-तारलागुड़ा डामरीकृत सड़क निर्माण कार्य, 1 करोड़ 75 लाख रूपये की लागत से गुड़साकाल स्टापडेम निर्माण, 1 करोड़ 64 लाख रूपये की लागत से मोदकपाल एनीकट निर्माण 2 करोड़ 51 लाख रूपये की लागत से मूसालूर में विद्युत उपकेन्द्र निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन करेंगे।





सीएम भूपेश बघेल ((Bhupesh Baghel Bijapur visit Update) इन विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण





  • मुख्यमंत्री मंजरा-टोला विद्युतीकरण योजनातंर्गत 15 करोड़ 96 लाख रूपए की लागत से 72 ग्रामों के 160 बसाहटों में विद्युतीकरण कर 3859 परिवारों को निःशुल्क बिजली कनेक्शन प्रदाय
  • 1 करोड़ 6 लाख रूपए की लागत से बीजापुर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल उन्नयन सहित बीजापुर, भैरमगढ़ और भोपालपटनम ब्लॉक में 15 करोड़ 64 लाख रूपये की लागत से अधिकारी-कर्मचारी आवास निर्माण
  • 2 करोड़ 59 लाख रूपये की लागत से 36 पुलिया निर्माण
  • 2 करोड़ 47 लाख रूपये की लागत से धान खरीदी केन्द्रों में चबूतरा निर्माण
  • 1 करोड़ 35 लाख रूपये की लागत से मद्देड़ में तेन्दूपत्ता गोदाम निर्माण
  • 2 करोड़ 8 लाख रूपये की लागत से भोपालपटनम में आईटीआई भवन निर्माण
  • 14 करोड़ 71 लाख रूपये की लागत से कुटरू-बेदरे डामरीकृत सड़क
  • एक करोड़ 68 लाख रूपये की लागत से चेरपल्ली-यापला सड़क निर्माण जैसे काम शामिल हैं।

आज से बिलासपुर संभाग के दौरे पर रहेंगे सीएम बघेल, रायगढ़ जिले को देंगे करीब 400 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel Bilaspur Visit) आज बिलासपुर संभाग के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री 02 जनवरी यानी आज रायगढ़ जिले के प्रवास पर पहुंचेंगे और वहां से 3 जनवरी को बिलासपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 4 जनवरी को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे।





Horoscope 2 January 2021-आज का राशिफल- इन 6 राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए क्या





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वे आज शनिवार को रविशंकर स्टेडियम हेलीपेड दुर्ग से दोपहर 1 बजे हेलीकाप्टर से रवाना होकर दोपहर 2 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बघेल 2.10 बजे से लेकर 3.10 बजे तक रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही वहां आम सभा को संबोधित करेंगे।





गौठान का करेंगे निरीक्षण





मुख्यमंत्री बघेल (Bhupesh Baghel Bilaspur Visit) शाम को 4 बजे रायगढ़ से सम्बलपुरी गांव के लिए प्रस्थान करेंगे। साथ ही वहां गौठान का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 4.50 बजे रायगढ़ स्थित इंग्लिश मीडियम स्कूल (नटवर स्कूल) का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद बाबा धाम ग्राम कोसमनारा में बाल उद्यान के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।





2 जनवरी को छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में किया जाएगा कोविड-19 वैक्सीनेशन का मॉकड्रिल, केंद्र सरकार ने दिए निर्देश





मुख्यमंत्री कोसमनारा से 6.20 बजे केन्द्रीय विद्यालय मैदान पहुंचेंगे और वहां कुपोषण मुक्त ग्राम के सरपंच, महिला समूह और युवा प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात और चर्चा करेंगे। शाम 7.05 बजे बघेल रायगढ़ सर्किट हाउस पहुंचेंगे और विभिन्न संगठन प्रमुखों, समाज प्रमुखों, युवा प्रतिनिधि मण्डल और अधिकारियों से भेंट और चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम रायगढ़ में ही करेंगे।





मुख्यमंत्री रायगढ़ जिले को देंगे करीब 400 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायगढ़ प्रवास के दौरान मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जिलेवासियों को 398.11 करोड़ रुपये की लागत के 152 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिसमें 117.75 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 46 कार्यों का लोकार्पण और 280.36 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 106 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री बघेल इस मौके पर विभिन्न योजनान्तर्गत हितग्राहियों को 5.90 करोड़ रुपये की राशि की सामग्री वितरण भी करेंगे।





मुख्यमंत्री कार्यक्रम में इन कार्यों का करेंगे लोकार्पण





  • लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण संभाग रायगढ़ द्वारा नवनिर्मित 22 करोड़ 40 लाख रुपए के 5 कार्य
  • लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड रायगढ़ द्वारा निर्मित 7 करोड़ 93 लाख लागत की आवर्धन जल प्रदाय योजना
  • लोक निर्माण विभाग रायगढ़ द्वारा कराया गया 11 करोड़ 32 लाख रुपये लागत का एक सड़क निर्माण कार्य
  • लोक निर्माण विभाग रायगढ़ द्वारा भवन निर्माण के 15 करोड़ 32 लाख रुपये लागत के दो कार्य
  • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल रायगढ़ द्वारा कराए गए 7 कार्य लागत 38 करोड़ 36 लाख रुपये
  • पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत पूर्ण किए गए 13 कार्य लागत 3 करोड़ 23 लाख रुपये
  • वन विभाग द्वारा भीमसेन से भकुर्रा वनमार्ग निर्माण कार्य लागत 45 लाख रुपये
  • शिक्षा विभाग राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन रायगढ़ के 3 कार्य लागत 1.05 करोड़ रुपये
  • किसान उपभोक्ता बाजार उपमंडी प्रांगण चिखली लागत 78 लाख रुपये, नगर पालिक निगम रायगढ़ अंतर्गत 4 कार्य लागत 2 करोड़ 75 लाख रुपये
  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 4 कार्य 10 करोड़ 2 लाख 83 हजार रुपये
  • जिला शहरी विकास अभिकरण रायगढ़ के 2 कार्य लागत 2 करोड़ रुपये
  • जिला कमाण्डेंट होमगॉर्ड के एक कार्य लागत 95 लाख रुपये
  • कृषि विभाग द्वारा बोईरदादर रायगढ़ में 01 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला भवन शामिल है।




मुख्यमंत्री कार्यक्रम में इन कार्यों का करेंगे भूमिपूजन करेंगे





  • लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण संभाग रायगढ़ अंतर्गत 6 कार्य लागत 40 करोड़ 53 लाख रुपये
  • पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना) परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक 01 के 11 कार्य लागत 91 करोड़ 36 लाख रुपये
  • परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक 02 के 11 कार्य लागत 67 करोड़ 90 लाख रुपये
  • पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना) के 5 कार्य लागत 7 करोड़ 23 लाख रुपये
  • लोक निर्माण विभाग रायगढ़ के 4 सड़क कार्य लागत 16 करोड़ 78 लाख रुपये
  • लोक निर्माण विभाग रायगढ़ के 5 भवन कार्य लागत 6 करोड़ 83 लाख रुपये
  • जल संसाधन संभाग धरमजयगढ़ के 5 कार्य लागत 10 करोड़ 2 लाख रुपये
  • पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 6 कार्य लागत 1 करोड़ 18 लाख रुपये
  • वन विभाग रायगढ़ के 4 कार्य लागत 94 लाख रुपये
  • धरमजयगढ़ वनमंडल के 25 कार्य लागत 8 करोड़ 86 लाख रुपये
  • शिक्षा विभाग रायगढ़ के 2 कार्य लागत 2 करोड़ 42 लाख रुपये
  • किसान उपभोक्ता बाजार उपमंडी प्रांगण चिखली विकास कार्य लागत 78 लाख रुपये
  • नगर पालिक निगम रायगढ़ के 5 कार्य लागत 2 करोड़ 41 लाख रुपये
  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 5 कार्य लागत 2 करोड़ 33 लाख रुपये
  • आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास विभाग रायगढ़ के 9 कार्य लागत 15 करोड़ 30 लाख रुपये
  • उच्च शिक्षा विभाग के तहत शासकीय महाविद्यालय खरसिया में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य
  • रायगढ़ में महाविद्यालय भवन निर्माण लागत 5 करोड़ 48 लाख रुपये शामिल है।




3 जनवरी को सीएम इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल





सीएम बघेल 3 जनवरी को रायगढ़ से सुबह 10.30 बजे कार द्वारा रवाना होकर 11 बजे झलमला गांव के पुसौर विकासखंड पहुंचेंगे और ग्राम झपोरा में आदर्श धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करने के बाद 11.40 बजे ग्राम तरडा के गौठान का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री वहां से लारा एनटीपीसी हेलीपेड आकर दोपहर 12.10 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 1.10 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और 1.15 बजे नूतन चौक में सेंट्रल लायब्रेरी लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।





2021 : इस महीने पड़ने वाले हैं ये व्रत और त्योहार, देखिए पूरी लिस्ट





सीएम बघेल दोपहर 1.35 बजे बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद आमसभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3.35 बजे बिलासपुर के तारबहार अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण करने के बाद शाम 4 बजे राजेन्द्र नगर चौक में पद्मश्री पंडित श्यामलाल चतुर्वेदी की मूर्ति का अनावरण और 4.15 बजे न्यू सर्किट हाऊस भवन का लोकार्पण करने के बाद न्यू सर्किट हाउस में विभिन्न संगठन प्रमुखों, समाज प्रमुखों, अधिकारियों और युवा प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे।





4 जनवरी को सीएम बघेल इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल





सीएम बघेल रात्रि विश्राम बिलासपुर में करेंगे। मुख्यमंत्री 4 जनवरी को सुबह 11.30 बजे बिल्हा विकासखंड के सेलर गांव पहुंचेंगे और वहां गौठान का निरीक्षण करेंगे। वे सेलर गांव से हेलीकॉप्टर द्वारा 12.45 बजे कोरबा जिले के करतला तहसील के महोरा गांव पहुंचेंगे और गौठान का निरीक्षण करेंगे। सीएम बघेल दोपहर 1.45 बजे कोरबा जिले के जिला मुख्यालय ओपन थियेटर घण्टा घर मैदान पहुंचेंगे और लोकार्पण-शिलान्यास और आमसभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3.45 बजे सतरेंगा पर्यटन स्थल पहुंचेंगे और ओपन थियेटर में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों, युवा प्रतिनिधि मंडलों और अधिकारियों से भेंट और चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री सतरेंगा में रात्रि विश्राम करेंगे।


सीएम बघेल 27 दिसंबर को पामगढ़ और सिमगा में आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) 27 दिसंबर को जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ और बलौदाबाजार -भाटापारा जिले के सिमगा में आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम बघेल रायपुर जिले के बिरगांव स्थित बुधवारी बाजार में 'छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धरसीवां-राज' राज अधिवेशन समारोह में भी शामिल होंगे।





Honor killing : धारदार हथियार से हमला कर दामाद को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार





निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री 27 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे पामगढ़ पहुंचेंगे और गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 1 बजे पामगढ़ से रवाना होकर 1.45 बजे सिमगा पहुंचेंगे और गुरू घासीदास कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बिरगांव रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। सीएम बघेल शाम 4 बजे बिरगांव में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धरसीवां राज-राज अधिवेशन समारोह में भी शामिल होने के बाद शाम 5.20 बजे रायपुर वापस लौटेंगे।





अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा





वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 27 दिसंबर के प्रस्तावित प्रवास को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर यशवंत कुमार, एसपी पारूल माथुर सहित तमाम अधिकारियों ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।





Crime : दुल्‍हन बन चुकी गर्लफ्रेंड को लेने उसके घर पहुंचा प्रेमी, गंवानी पड़ी जान





एसपी पारूल माथुर ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए हैं। वहीं निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। गुरु घासीदास जयंती पर्व पर हर साल मुख्यमंत्री का पामगढ़ आगमन होता है। हर साल की भांती इस साल भी मुख्यमंत्री पामगढ़ पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों ने भी बैठक की है। इसके साथ ही सतनामी समाज ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अलग से तैयारी की है।


सीएम बघेल आज रायपुर और दुर्ग जिले के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) 20 दिसंबर को दुर्ग जिले में आयोजित अमर शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस कार्यक्रम (Amar Shaheed Veer Narayan Singh balidan diwas Program) और छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के '75वां राज अधिवेशन' में शामिल होंगे। वे इससे पहले मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के रायपुर में प्रथम आगमन पर आयोजित 'शताब्दी वर्ष समारोह' में भी भाग लेंगे।





शुवेंदु अधिकारी समेत TMC के 9 विधायक और एक सांसद बीजेपी में शामिल





निर्धारित दौरा कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री बघेल 20 दिसंबर यानी आज सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह में मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भाग लेंगे।





होटल बेबीलान केपिटल में आयोजित 'थैंक यू सीएम' कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम





बता दें कि यह समारोह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के रायपुर में प्रथम आगमन के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। इसके बाद वे दोपहर एक बजे रायपुर के होटल बेबीलान केपिटल पहुंचेंगे और 2.15 बजे तक वहां एक कार्यक्रम 'थैंक यू सीएम' में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 2.30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2.50 बजे रविशंकर स्टेडियम हेलीपेड जिला दुर्ग पहुंचेंगे।





POLITICS : छत्तीसगढ़ में कौशल्या माता के मंदिर पर राजनीति, बीजेपी नेता चंद्राकर ने मांगा प्रमाण तो मंत्री डहरिया ने कहा ठीक नहीं है मानसिक स्थिति





सीएम होंगे इन कार्यक्रमों में शामिल





सीएम बघेल वहां श्री कंचन धुरवा देवालय परिसर में आयोजित अमर शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस कार्यक्रम (Amar Shaheed Veer Narayan Singh balidan diwas Program) में शामिल होंगे। इसके बाद वे 4 बजे रविशंकर स्टेडियम हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 4.20 बजे दुर्ग जिले के ग्राम पाहरा (गोंड़गिरी), धमधा पहुंचेंगे और वहां आयोजित '75वां राज अधिवेशन' छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल इसके बाद पाहरा गांव से शाम 5.30 बजे कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास वापस लौटेंगे।


सीएम बघेल आज 'छत्तीसगढ़ के नवा बिहान' कार्यक्रम में होंगे शामिल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर के VIP रोड स्थित बेबीलान इंटरनेशनल में आयोजित 'छत्तीसगढ़ के नवा बिहान' कार्यक्रम (cm bhupesh baghel will participate in nava bihan program of chhattisgarh) में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12.30 बजे अपने निवास कार्यलय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बेमेतरा जिले के सिलघट (भिंभौरी) गांव में अनावरण और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 1.10 बजे छत्तीसगढ़ के नवा बिहान कार्यक्रम में शामिल होंगे।





सीएम सिलघट में करेंगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमा का अनावरण





बेमेतरा जिले के सिलघट गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नाथूराम टिकरिहा, सुकलाल टिकरिहा और समाजसेवी गोकुल प्रसाद टिकरिहा की प्रतिमा का अनावरण समारोह आज आयोजित किया गया है। ये तीनों स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन इनका योगदान हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा। कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्चुअल उपस्थिति देकर तीनों मूर्तियों का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद छाया वर्मा करेंगी। इस दौरान बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा भी कार्यक्रम में विशेष अतिथि होंगे।





सर्दियों में गर्म पानी पीने से कई रोगों से मिलेगा छुटकारा





सिलघट बेरला ब्लॉक का महत्वपूर्ण गांव है। यहां से विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले कई विभूतियों ने जन्म लिया। जिन्होंने समाज को एक नई दिशा दी। उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए आज तीन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाजसेवियों की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां इनके जीवन से प्रेरणा ले सकें और उनके योगदान को याद रखें।


सीएम बघेल आज सूरजपुर जिले को देंगे 304.58 करोड़ रूपए के निर्माण और विकास कार्यों की सौगात

No comments Document Thumbnail

सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel on Surajpur Visit) 14 दिसंबर को सूरजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. जहां वे जिले को 304.58 करोड़ रूपये की लागत के 291 निर्माण और विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री इनमें से 131.86 करोड़ रुपये की राशि के कुल 213 कार्यों का लोकार्पण और 172.71 करोड़ रूपये के कुल 78 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।





सीएम ने इन कार्यों का करेंगे लोकार्पण





मुख्यमंत्री बघेल सूरजपुर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (Panchayat and Rural Development Department at Surajpur) के 15.64 करोड़ रूपए लागत के कुल 162 कार्य, नगर पालिका परिषद सूरजपुर के 3.18 करोड रूपए के 1 कार्य, क्रेडा विभाग के 0.26 करोड़ के कुल 03 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 11.96 करोड़ के कुल 02 कार्य और गृह विभाग के 21.38 करोड़ के कुल 07 कार्यों का लोकार्पण करेंगे।





सीएम बघेल 14 और 15 दिसंबर को होंगे इन जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल, देखें शेड्यूल





वहीं ग्रामोद्योग विभाग के 1.09 करोड़ के कुल 02 कार्य, लोकनिर्माण विभाग के 1.18 करोड़ के 01 कार्य, वन विभाग के 2.27 करोड़ के 31 कार्य, छत्तीसगढ़ रोड़ एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन के 20.80 करोड़ के 1 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 53.78 करोड़ रूपए लागत के 02 कार्य और छत्तीससढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के 38 लाख  रूपए लागत का 1 कार्य शामिल हैं।
  





सीएम इन कार्यों के लिए करेंगे भूमि पूजन





मुख्यमंत्री बघेल जिले (CM Bhupesh Baghel on Surajpur Visit) में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 96.25 करोड़ रूपए की लागत से सड़क निर्माण के 16 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 2.85 करोड़ के 21 कार्य, क्रेडा के 34.48 करोड़ के 6 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 8.52 करोड़ के 15 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 27.70 करोड़ के 14 कार्य और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 2.91 करोड़ रूपए लागत के 6 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे हैं।


सीएम बघेल 14 और 15 दिसंबर को होंगे इन जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल, देखें शेड्यूल

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel)14 और 15 दिसंबर को सरगुजा, सूरजपुर और बलौदाबाजार जिले (Bhupesh Baghel Sarguja visit update) के कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसके बाद 15 दिसंबर को दोपहर 2 बजे रायपुर वापस लौटेंगे।





बलरामपुर की जनता को मिला 2 नए तहसील और उप तहसील की सौगात, सीएम ने किया 95 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन





सीएम निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 14 दिसंबर को सुबह 11 बजे सर्किट हाउस अंबिकापुर से कार द्वारा प्रस्थान कर 11.15 बजे मेंड्राकला पहुंचेंगे, जहां वे धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण (Paddy Purchase Center Inspection) कर किसानों से चर्चा करेंगे। इसके बाद सीएम केशवपुर गांव में गौठान का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से ब्रम्हपारा में उत्कृष्ट अंग्रेजी मीडियम स्कूल और 12.30 बजे गोधन एम्पोरियम का उद्घाटन और निरीक्षण करेंगे।





इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम





वहीं मुख्यमंत्री बघेल (Bhupesh Baghel Sarguja visit update) अंबिकापुर के पीजी कालेज ग्राउंड में दोपहर 12.45 बजे आयोजित सभा में शामिल होंगे. साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.45 बजे सीएम पीजी कालेज ग्राउंड अंबिकापुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3 बजे जिला मुख्यालय सूरजपुर पहुंचेंगे। जहां वे आयोजित सभा को संबोधित करेंगे. साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस सूरजपुर पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न समाज प्रमुखों, संरक्षण प्रमुखों और अधिकारियों से चर्चा करेंगे।





15 दिसंबर को वापस रायपुर लौट जाएंगे सीएम बघेल





सीएम भूपेश बघेल 15 दिसंबर को सुबह 10.40 बजे सूरजपुर के नया बस स्टैण्ड का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे सूरजपुर में गढ़कलेवा का उद्घाटन करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे सूरजपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.15 बजे बलौदाबाजार जिले के सिमगा ब्लॉक के अंतर्गत सकरी गांव पहुंचेंगे। जहां वे आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपैड वापस आएंगे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.