Media24Media.com: मनोरंजन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मनोरंजन. Show all posts
Showing posts with label मनोरंजन. Show all posts

नवा रायपुर का रिटेल कॉम्प्लेक्स : आधुनिक मनोरंजन और तकनीकी नवाचार का नया केंद्र

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर के सेक्टर-21 में 2.65 लाख वर्गफीट में निर्मित छह मंजिला सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (CBD) देश के इस पहली स्मार्ट सिटी की नई पहचान बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। नवा रायपुर का नवनिर्मित रेल्वे स्टेशन इसके पास ही है, जिस वजह से यह सीबीडी रेल्वे स्टेशन के नाम से ही जाना जाता है। अभी सीबीडी में मिराज मल्टीप्लेक्स, आईपी क्लब रेस्टोरेंट और एएसपी कार्यालय संचालित हो रहे हैं। मनोरंजन के अद्वितीय अनुभव के लिए यहां जल्द ही इमर्सिव होलोग्राफिक एंटरटेनमेंट सेंटर प्रारंभ होने जा रहा है। हर तरह की खरीदारी के लिए गोकुल सुपर मार्केट भी शीघ्र शुरू होगा।

स्मार्ट सिटी के अनुरूप सीबीडी में एक ही जगह पर विविध सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। स्थानीय व्यवसाईयों को 100 से अधिक रिटेल दुकानें आबंटित की गई हैं जो यहां तेजी से फुटफाल बढ़ाएंगी। सीबीडी नवा रायपुर के आर्थिक विकास को गति देने के साथ ही रोजगार, पर्यटन, सांस्कृतिक-तकनीकी केंद्र और नवाचार आधारित स्टार्ट-अप्स के लिए नया मंच प्रदान करेगा। स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को साकार करने वाला यह कॉम्प्लेक्स आने वाले वर्षों में नवा रायपुर की नई पहचान बनेगा जहां शिक्षा, मनोरंजन और दैनिक जरूरतें जैसी सभी चीजें एक ही स्थान पर सुलभ होंगे। इमर्सिव टेक्नोलॉजी, तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान और शॉपिंग की सहुलियतों से सुसज्जित यह भविष्य के नए आकर्षण का केंद्र है। 

सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट का कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स चार विंग्स में फैला हुआ है, जिसका कुल कारपेट एरिया दो लाख 65 हजार वर्गफीट है। यहां हर तल की योजना नागरिकों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। भू-तल में लगभग पांच हजार वर्गफीट एरिया गोकुल सुपर मार्केट को आबंटित किया गया है जो शीघ्र ही प्रारंभ होने वाला है। इसी तल पर नवा रायपुर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी संचालित है। भू-तल पर 100  से अधिक रिटेल दुकानें भी आबंटित की गई हैं।

सीबीडी का द्वितीय तल एनआईईएलआईटी (National Institute of Electronics & Information Technology) को आबंटित किया गया है, जो युवाओं को इलेक्ट्रॉनिक्स, डेटा एनालिटिक्स और आईटी में प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाएगा। इस तल पर आईपी क्लब रेस्टोरेंट भी संचालित है, जो लोगों को विभिन्न तरह के खानपान उपलब्ध कराता है। तृतीय तल पर पांच करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से इमर्सिव होलोग्राफिक एंटरटेनमेंट सेंटर बनाया जा रहा है। यह वीआर (VR), एआर (AR) और होलोग्राफिक तकनीकों के माध्यम से प्रदेशवासियों को मनोरंजन का अद्वितीय अनुभव प्रदान करेगा। चौथे व छटवें फ्लोर पर संचालित मिराज सिनेमा ने सीबीडी को नवा रायपुर में मनोरंजन के लोकप्रिय स्थल के रूप में स्थापित कर दिया है।

सीबीडी केवल शॉपिंग डेस्टिनेशन नहीं है। यह छत्तीसगढ़ की आधुनिक राजधानी नवा रायपुर को निकट भविष्य में आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से गहरे तक प्रभावित करेगा। देश की पहली स्मार्ट सिटी नवा रायपुर अटल नगर तेजी से भविष्य के शहर के रूप में उभर रहा है, जहां मुख्यमंत्री निवास, मंत्रालय, सचिवालय, विभागाध्यक्ष भवन और अन्य सरकारी कार्यालय संचालित हैं। विधानसभा का नया भवन भी यहां निर्माणाधीन है। शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी विकास और निवेश के क्षेत्र में भी नवा रायपुर नई ऊचांईयाँ छू रहा है। वर्ष 2018 में सीबीडी का निर्माण पूर्ण होने के बाद वर्तमान सरकार ने 2025 में ही गोकुल सुपर मार्केट, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय जैसे कई स्थानों को आबंटित किया है। कॉम्प्लेक्स के अन्य बिल्ड-अप स्पेस के आबंटन की कार्यवाही भी तेजी से प्रक्रियाधीन है।

संजय कानन गार्डन में बच्चों के मनोरंजन के लिए तैयार टाॅय ट्रेन

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। बच्चों के मनोरंजन के लिए संजय कानन उद्यान में बंद पड़ी टाॅय ट्रेन फिर से पटरी पर दौड़ेगी। जिसका संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने नपाध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग की मौजूदगी में पुनः शुभारंभ किया। 

बागबाहरा रोड स्थित संजय कानन उद्यान में बच्चों के मनोरंजन के लिए टाॅय ट्रेन फिर से पटरी पर दौड़ती हुई दिखाई देगी। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग के प्रयास से बंद पड़ी टाॅय ट्रेन नई साज सज्जा के साथ तैयार किया गया है। जिसका संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर पुनः शुरू किया गया। संसदीय सचिव एवं नपाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों ने टाॅय ट्रेन का आनंद लिया। इस मौके पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा टाॅय ट्रेन फिर से पटरी पर दौड़ेगी तो संजय कानन उद्यान में बच्चों को मनोरंजन के साथ एक खुशनुमा माहौल मिलेगा। 


उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में भुपेश बघेल की सरकार जन सरोकार से जुड़े योजनाओं को बेहतर बनाने की दिशा पर काम किया है, और आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने कहा बच्चों व नागरिकों की लंबे समय से मांग रही है कि टाॅय ट्रेन फिर से शुरू किया जाए। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए टाॅय ट्रेन को जल्द तैयार किया गया है। अब बच्चे टाॅय ट्रेन का आनंद फिर से ले सकते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दाऊलाल चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि संजय शर्मा, पार्षद पवन पटेल, मंगेश टांकसाले पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग, लता कैलाश चंद्राकर, सीएमओ डी एल वर्मन, दिलीप कश्यप, जितेन्द्र महंती, दिलीप चंद्राकर, ममता बग्गा, प्रेमशीला बघेल आदि उपस्थित थे।

एक्ट्रेस शबाना आजमी हुई ऑनलाइन ठगी की शिकार, ट्वीट कर दी जानकारी

No comments Document Thumbnail

एक तरफ केंद्र सरकार अर्थव्यवस्था को पूरी तरह कैशलैस बनाने पर जोर दे रही है, दूसरी तरफ साइबर अपराध लोगों की टेंशन बढ़ा रहा है। देश में दूसरे गंभीर अपराधों के साथ ही साइबर अपराध (Cyber crime in india) के मामले भी रोजाना बढ़ते जा रहे हैं। ऑनलाइन (Online transaction fraud) प्लेटफार्म को कुछ ठगों ने अपना ऑनलाइन ठगी का अड्डा बना लिया है। इसी तरह बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस शबाना आजमी भी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई हैं। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा की है।






https://twitter.com/AzmiShabana/status/1407911496588226560




एक्ट्रेस ने बताया है कि वो ऑनलाइन पेमेंट करने के दौरान फ्रॉड का शिकार हो गई हैं। ट्वीट कर उन्होंने अपने साथ हुई इस पूरी घटना की जानकारी दी है। जिस वजह से अब एक्ट्रेस चर्चा में बनी हुई हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ऑनलाइन शराब ऑर्डर कर रही थीं। जहां उनके साथ ये फ्रॉड हुआ। एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट लिखते हुए बताया है कि 'मैंने लिविंग लिक्विड्ज को पहले ही पेमेंट कर दी थी, लेकिन उसके बाद भी मेरा ऑर्डर नहीं आया। इसके बाद मेरी कॉल्स भी उन्होंने उठाना बंद कर दी।' एक्ट्रेस ने अपने इस ट्वीट में अपने खाते से जुड़ी सारी जानकारी को भी साझा किया है।





ठगी के बाद चर्चा में आई एक्ट्रेस





बता दें कि शबाना के इस ट्वीट के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। जहां उनसे कई लोग पुलिस में जाकर शिकायत करने की बात कह रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोग खुद भी उनकी मदद करने का प्रयास कर रहे हैं। जहां कुछ लोगों ने कहा है कि ये सब इन दिनों आम हो गया है। लगातार लोगों के साथ ऐसे फ्रॉड होते रहते हैं। वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश की है, जहां लोगों ने कहा है कि पैसे कौन पहले देता है। एक्ट्रेस इस खबर को लेकर काफी चर्चा में आ गई हैं।





Cyber Crime: फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने के फेर में ऑनलाइन ठगी





अब देखना होगा इस मामले में वो पुलिस के पास जाती हैं कि नहीं। सोशल मीडिया के जरिए इन दिनों साइबर क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां लोग महंगी शराब, घड़ी, और मोबाइल दिखाकर लोगों को लूट लेते हैं। देखना होगा इस मामले में एक्ट्रेस अब अपना अगला कदम क्या लेती हैं। इसके पहले भी कई बॉलीवुड सितारे ऑनलाइन ठगी का शिकार हो चुके हैं, जिनमें अक्षय खन्ना, नरगिस फाखरी और करण सिंह ग्रोवर जैसे सितारे शामिल हैं। वहीं एक्ट्रेस की फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस हमें बहुत जल्द स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता के साथ अपनी फिल्म 'शीर-कोरमा' में नजर आएंगी।





Crime: बंदूक की नोख पर SBI बैंक से लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस





आजकल ज्यादातर शॉपिंग में ट्रांजैक्शन ऑनलाइन के माध्यम से कर रहे हैं। इस वजह से ऑनलाइन ठगी जैसे अपराधिक मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोग कई तरह से ठगी का शिकार होते हैं जैसे ऑथेंटिक साइट लोग चेक नहीं करते हैं या कस्टमर केयर का नंबर गूगल से निकालकर डायल करते हैं। इस तरह की छोटी-छोटी गलतियों के कारण वे ठगी का शिकार हो जाते हैं।





ऑनलाइन ठगी होने पर सबसे पहले करे ये काम





अगर किसी भी व्यक्ति के साथ बैंकिंग और एटीएम जैसी ठगी हुई है, तो तत्काल उसे अपने बैंक में इस बात की सूचना देनी चाहिए और अपना अकाउंट बंद या फ्रीज़ करा देना चाहिए। बैंकिंग फ्रॉड या एटीएम फ्रॉड में लोग आरबीआई के ऑनलाइन साइट में जाकर एक कंप्लेंट रजिस्टर करा देना चाहिए। साथ ही इसकी सूचना साइबर सेल के ऑफिस में जाकर दें। साइबर सेल की टीम आसानी से ठगों की लोकेशन का पता लगा सकती है और आपके अकाउंट में पड़े पैसे को होल्ड कर देती है।


Sushant Singh Rajput की पुण्यतिथि आज, जानिए सुशांत के 39 वो सपने जो रह गए हमेशा के लिए अधूरे

No comments Document Thumbnail

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज पहली पुण्यतिथि है। बता दें कि आज ही के दिन यानी 14 जून 2020 को सुशांत अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। लेकिन उनको प्यार करने वाले प्रशंसकों और उनके परिवार के लिए ये स्वीकारना बहुत ही कठिन है कि आज ये बहुप्रतिभाशाली कलाकार हमारे बीच नहीं रहा।





चांद पर जमीन खरीदने वाले पहले अभिनेता थे सुशांत सिंह





टीवी से लेकर फिल्मों तक का शानदार सफर तय करने वाले सुशांत सिंह राजपूत आज भी सभी के दिलों में जिंदा हैं। दिवंगत अभिनेता सुशांत की पहली बरसी पर उनके फैंस लगातार उन्हें याद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर अपनी यादें शेयर कर रहे हैं। सुशांत जैसे चमकते सितारे के बारे में ये खबर सुनकर पूरा देश दुखी था। एक्टर की जिंदगी भले ही बहुत छोटी ही रही हो, लेकिन उनका सफर बहुत बड़ा और तगड़ा रहा। उनके निधन के बाद लोगों ने कहा था की वो कई महीनों से डिप्रेशन से लड़ रहे थे। किसी ने कहा कि वो बीमार थे, लेकिन उनका जाना किसी को समझ नहीं आया। क्योंकि सुशांत के पास सपने थे। जो उनके अपने थे।









सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर हम उनके उन 39 सपनों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो अब हमेशा के लिए अधूरे रह गए हैं। निधन के कुछ दिनों पहले ही सुशांत ने अपनी विश लिस्ट को अपने फैंस के साथ शेयर किया था। सुशांत के 50 सपनों की लिस्ट आज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं, लेकिन इनमें कुछ ही सपने थे, जो वो पूरे कर पाए थे।





हवाई जहाज उड़ाने से लेकर फोर क्लैप पुश-अप करना...






https://twitter.com/itsSSR/status/1172733918417604608




एक हफ्ते के लिए चार्ट प्रक्षेपवक्र को देखने से लेकर कैलाश में ध्यान करना...






https://twitter.com/itsSSR/status/1172751475463708673




1 विजेता के साथ पोकर खेलने से लेकर डिज्नीलैंड जाने का सपना...






https://twitter.com/itsSSR/status/1172753250375757829




लीगो जाने से लेकर एक सक्रिय ज्वालामुखी को कैमरे में कैद करने का सपना...






https://twitter.com/itsSSR/status/1172804669690847234




बच्चों को डांस सिखाने से लेकर लैंबर्गिनी खरीदने का सपना...






https://twitter.com/itsSSR/status/1172805034138054656




ट्रेन में बैठकर पूरा यूरोप घूमने का सपना...






https://twitter.com/itsSSR/status/1172806176670724096




सुशांत सिंह राजपूत के 39 वो सपने जो अब कभी पूरे नहीं हो सकते हैं, क्योंकि वो अब हमारे बीच नहीं हैं।





  • चौथा सपना – मोर्स कोड सीखना।
  • पांचवा सपना – बच्चों को स्पेस के बारे में सीखने में मदद करना था।
  • 6वां सपना – सुशांत सिंह राजपूत किसी टेनिस के चैंपियन के साथ मैच खेलना चाहते थे।
  • 7वां सपना – फ्लोर क्लैप पुशअप्स करना।
  • 8वां सपना – एक हफ्ते तक चन्द्रमा, मंगल, बृहस्पति और शनि ग्रह को घूमते हुए देखना.
  • 10वां सपना – डबल स्लिट एक्सपेरिमेंट को एक बार करके देखना।
  • 11वां सपना – हजार पेड़ लगाना।
  • 13वां सपना – 100 बच्चों को नासा वर्कशॉप के लिए भेजना।
  • 14वां सपना – कैलाश में मेडिटेशन करना।
  • 15वां सपना – चैंपियन क साथ पोकर खेलना।
  • 16वां सपना – किताब लिखना।
  • 18वां सपना – ध्रुवीय रोशनी को देखते हुए पेंट करना।
  • 19वां सपना – नासा का एक और वर्कशॉप अटेंड करना।
  • 20वां सपना – छह महीने के भीतर सिक्स पैक एब्स बनाना।
  • 22वां सपना – जो लोग नहीं देख सकते उन्हें कोडिंग सिखाना।
  • 23वां सपना – जंगल में एक हफ्ते गुजारना।
  • 24वां सपना – वैदिक ज्योतिषशास्त्र को समझना।
  • 26वां सपना- लीगो की लैब देखने जाना।
  • 27वां सपना – एक घोड़ा पालना।
  • 28वां सपना – 10 तरह के डांस फॉर्म सीखना।
  • 29वां सपना – फ्री एजुकेशन के लिए काम करना।
  • 31वां सपना – क्रिया योग सीखना।
  • 32वां सपना – अंटार्कटिका घूमने जाना और महिलाओं की स्वरक्षा की ट्रेनिंग के लिए मदद करना।
  • 33वां सपना – महिलाओं की स्वरक्षा की ट्रेनिंग के लिए मदद करना।
  • 34वां सपना – एक सक्रिय ज्वालामुखी को कैमरे में कैद करना।
  • 35वां सपना – खेती सीखना।
  • 36वां सपना – डदस डांस फॉर्म को सीखना।
  • 38वां सपना – रेसनिक-हेलिडे की मशहूर भौतिकी की किताब पढ़ना।
  • 39वां सपना – पॉलिनेसियन एस्ट्रोनॉमी को समझना।
  • 40वां सपना – अपने मशहूर 50 गानों को गिटार पर बजाना सीखना।
  • 41वां सपना- चैंपियन के साथ शतरंज खेलना।
  • 42वां सपना – लैंबर्गिनी खरीदना।
  • 43वां सपना – वियना के सेंट स्टिफन कैथेड्रेल जाना।
  • 45वां सपना – इंडियन डिफ़ेंस फोर्सेज के लिए बच्चों को तैयार करना।
  • 46वां सपना – स्वामी विवेकानंद पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाना।
  • 47वां सपना – सर्फिंग करना।
  • 48वां सपना – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करना।
  • 49वां सपना – ब्राजील की डांस और मार्शल आर्ट फॉर्म सीखना।
  • 50वां सपना – ट्रेन में बैठकर पूरा यूरोप घूमना।




ऐसा नहीं है कि उनका कोई सपना पूरा नहीं हुआ है। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने 50 सपनों में से सिर्फ 11 ही सपने पूरे किए थे। जानिए सुशांत ने कौन-कौन से सपने पूरे किए थे।





सुशांत का पहला सपना






https://twitter.com/itsSSR/status/1177153151234764800




सुशांत सिंह राजपूत का पहला सपना प्लेन उड़ाने का था, जिसे उन्होंने पूरा कर लिया था। सुशांत ने प्लेन उड़ना सीख लिया था।





सुशांत का दूसरा सपना






https://twitter.com/itsSSR/status/1181915801835540480




सुशांत सिंह राजपूत ने अपना दूसरा सपना पूरा करते हुए अपने आप को आयरनमैन ट्रायथलॉन के लिए ट्रेन करना शुरू कर दिया था।





सुशांत का तीसरा सपना






https://twitter.com/itsSSR/status/1182175409548464128




सुशांत सिंह राजपूत ने अपना तीसरा सपना पूरा करते बाएं हाथ से क्रिकेट मैच खेलना शुरू कर दिया था।





सुशांत का नौवां सपना






https://twitter.com/itsSSR/status/1181105596155731968




सुशांत सिंह राजपूत का नौवां सपना ब्लू होल में जाकर तैरना था, जो वो पूरा कर चुके थे।





सुशांत का 12वां सपना






https://twitter.com/itsSSR/status/1178299507479474177




सुशांत सिंह राजपूत का 12वां सपना अपने कॉलेज में जाकर एक शाम बिताने का था, जो वो पूरा कर चुके थे।





सुशांत का 17वां सपना






https://twitter.com/itsSSR/status/1176736414391603200




सुशांत सिंह राजपूत का 17वां सपना को सर्न पर जाना था, जहां वो पहुंच चुके थे।





सुशांत का 21वां सपना






https://twitter.com/itsSSR/status/1177956930301480962




सुशांत सिंह राजपूत का 21वां सपना सेनोट्स में तैरने का था, जो भी वो पूरा कर चुके थे।





सुशांत का 25वां सपना






https://twitter.com/itsSSR/status/1181594589158891521




सुशांत सिंह राजपूत का 25वां सपना डिज्नीलैंड पार्क जाने का था, जहां वो जाकर आ चुके थे।





सुशांत का 30वां सपना






https://twitter.com/itsSSR/status/1180057436557889536




सुशांत सिंह राजपूत का 30वां सपना एक शक्तिशाली दूरबीन के माध्यम से एंड्रोमेडा को देखने का था, जो भी वो पूरा कर चुके थे।





सुशांत का 37वां सपना






https://twitter.com/itsSSR/status/1177579248938151937




सुशांत सिंह राजपूत का 37वां सपना एक तीरंदाज बनने का था, जिसकी तैयारी भी वो शुरू कर चुके थे।





सुशांत का 44वां सपना






https://twitter.com/itsSSR/status/1182334197756780544




सुशांत सिंह राजपूत का 44वां सपना Cymatics के प्रयोग का था, जो वो पूरा कर चुके थे।


रूबीना दिलैक बनीं BB 14 की विनर, Rahul Vaidya बने फर्स्ट रनरअप

No comments Document Thumbnail

रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें (Bigg Boss 14) सीजन को रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने जीत लिया है। वहीं राहुल वैद्य BB 14 के रनरअप रहे। फाइनल के लिए अंतिम पांच में राखी सावंत, अली गोनी बाहर, निक्की तंबोली, राहुल वैद्य और रुबीना दिलैक पहुंचे थे। राखी सावंत और अली गोनी के बाहर होने के बाद निक्की तंबोली, राहुल वैद्य और रुबीना दिलैक में टक्कर थी। निक्की तंबोली के बाहर होने के बाद रुबीना ने राहुल को हराते हुए फाइनल जीत लिया। विजेता दिलैक को बिग बॉस 14 की ट्रॉफी के साथ 36 लाख रुपए कैश मिले हैं।






https://www.instagram.com/p/CLkJ4ClqY5D/




इस सीजन में रूबीना दिलैक पहले ही दिन से बेहतरीन खेल खेलती नजर आई थीं. उन्होंने घर में हर मुद्दे पर खुलकर अपनी आवाज बुलंद की थी और खेल के दौरान उनकी पर्सनेलिटी को देखकर ही उन्हें शुरु से ही काफी दमदार कंटेस्टेंट माना जा रहा था. वो किसी भी मुद्दे पर हिचकिचाए बिना अपनी बेबाक राय रखती थीं. यहां तक कि शुरुआती दौर में उन्होंने सलमान खान तक से पंगा ले लिया था.





मजेदार रहा रूबीना का सफर





बिग बॉस हाउस में रूबीना दिलैक का सफर काफी मजेदार रहा. पति अभिनव शुक्ला के साथ उन्होंने घर में एंट्री ली थी तब कोई नहीं जानता था कि उनके और अभिनव के बीच रिश्ता किस नाज़ुक मोड़ पर हैं. लेकिन घर के भीतर उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ये खुलासा किया तो हर कोई ये सुनकर हैरान रह गया था. लेकिन रूबीना और अभिनव की माने तो बिग बॉस के घर में आने के बाद वो दोनों एक दूसरे के और भी करीब आए और अब उनका रिश्ता काफी हद तक सुधर चुका है.





गेम के दौरान रूबीना पर लगे कई आरोप





वहीं दर्शकों को रूबीना दिलैक का सफर घर के भीतर जितना मजेदार लगा. उतना ही रुबीना के लिए ये कठिन रहा. क्योंकि शो के दौरान कंटेस्टेंट ने उन पर काफी उंगलियां उठाईं. किसी ने उन्हें स्ट्रिक्ट टीचर कहा तो किसी ने डोमिनेटिंग. खासतौर से इस मुद्दे को लेकर हर बार उनकी बहस राहुल वैद्य से हुई. घर में उनका सबसे ज्यादा झगड़ा राहुल वैद्य से ही हुआ. और फाइनल में दोनों के बीच ही कड़ा मुकाबला देखा गया. लेकिन सभी आरोपों को दरकिनार कर रूबीना ने जीत का डंका बजा दिया.





यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, 1 मार्च को होगा बजट पेश





34 साल की रुबीना दिलैक टीवी का जाना पहचाना नाम हैं। रुबीना कई टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। रुबीना दिलैक ने जी टीवी के सीरियल 'छोटी बहू' के जरिए एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। रुबीना ने 'शक्तिः अस्तित्व के अहसास की' में एक किन्नर का किरदार निभाया था। इस किरदार से उन्हें खूब शोहरत मिली। रुबीना 'बनू मैं तेरी दुल्हन', 'पवित्र रिश्ता', 'कसम से', 'पुनर्विवाह-एक नई उम्मीद', 'देवों के देव महादेव' जैसे टीवी सीरियलों में काम कर चुकी हैं।


स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर को मिली जमानत, इंदौर जेल से हुए रिहा

No comments Document Thumbnail

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को इंदौर जेल से रिहा (Munawar Faruqui released from jail) कर दिया गया है। फारुकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने के एक मामले में एक महीने से ज्यादा समय से जेल में थे। इंदौर सेंट्रल जेल के उप अधीक्षक ने कहा कि फारुकी को आधी रात के बाद रिहा किया गया है। फारुकी को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी थी।





यह भी पढ़ें:- 9 फरवरी को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर





शीर्ष अदालत ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) के आदेश को चुनौती देने वाली फारुखी की याचिका पर MP पुलिस को नोटिस जारी किया और प्रयागराज के एक कोर्ट की ओर से जारी किए गए प्रोडक्शन वारंट पर रोक लगा दी थी। फारुखी की सुरक्षा को देखते हुए जेल के मेन गेट की बजाए रविवार तड़के जेल के दूसरे दरवाजे से बाहर निकाला गया।





BJP विधायक के बेटे ने दर्ज कराया था FIR





BJP विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ के बेटे एकलव्य सिंह गौड़ की शिकायत के बाद फारुकी और चार अन्य लोगों को MP पुलिस ने 1 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था। विधायक के बेटे का आरोप था कि शहर के एक कैफे में एक जनवरी की शाम आयोजित कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गोधरा कांड को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं।









शिकायत के बाद से फारुकी न्यायिक हिरासत में इंदौर सेंट्रल जेल में बंद थे। मजिस्ट्रेट कोर्ट, सेशन कोर्ट और हाईकोर्ट में जमानत याचिका खारिज होने का बाद फारुकी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। प्रयागराज की एक अदालत ने सोशल मीडिया पर उनके हिंदू देवी-देवताओं के कथित अपमानजनक चित्रण के एक मामले में फारुकी के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट भी जारी किया था। इस मामले में पिछले साल अप्रैल में एक वकील ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।









इंदौर मामले में जमानत मिलने के बाद जब फारुकी के वकीलों ने शनिवार शाम को जमानत के कागजात जेल प्रशासन को दिए तो जेल प्रशासन ने उन्हें इंदौर मामले में रिहा कर दिया, लेकिन प्रयागराज मामले में कॉमेडियन को रिहा नहीं किया और उन्हें प्रयागराज भेजने तैयारी शुरू कर दी।





आधी रात के बाद रिहाई





शनिवार शाम को फारुकी के इंदौर के वकील अश्वर वारसी ने इंदौर सेंट्रल जेल की कार्रवाई को सुप्रीम कोर्ट की अवमानना बताया। शनिवार देर रात प्रयागराज मामले में जेल प्रशासन को स्टे ऑर्डर मिला, जिसके बाद कॉमेडियन को रविवार आधी रात के 12 बजे के बाद जेल से रिहा कर दिया गया। हालांकि जेल मैनुअल के मुताबिक कैदियों को शाम 7 बजे के बाद रिहा नहीं किया जाता, लेकिन फारूकी को आधी रात के बाद रिहा (Munawar Faruqui released from jail) किया गया।






ये 13 फिल्में होंगी थिएटर में रिलीज , देखिए पूरी लिस्ट

No comments Document Thumbnail

पूरे देश में अब सभी शहरों में सिनेमा हॉल (Cinema hall open from 1 Feb) पूरी तरह से खोले जा सकेंगे, यानि अपनी 100 % सीट क्षमता के साथ। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने 1 फरवरी से सभी सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स(Movies Releasing in Theatre) को 100 फीसदी क्षमता के साथ खोले जाने की मंजूरी दे दी है। साथ ही सूचना प्रसारण मंत्रालय ने भी SOP जारी कर दिया है। बीते साल Covid-19 महामारी के कारण (Cinema Hall open News) को बंद कर दिया गया था।





पढ़ें: खत्म हुआ इंतजार- इस तारीख से अपनी 100% सीट केपेसिटी से खुलेंगे मूवी हॉल, जाने से पहले पढ़ लें ये नियम





सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी किए SOP के बाद से तमाम सिनेमाघर वाले खासा खुश हैं। सरकार की तरफ से ये फैसला बिल्कुल सटीक टाइम पर लिया गया है क्योंकि इस समय मेकर्स कई बड़ी फिल्मों को बड़े पर्दे पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। इस साल कई सेलेब्स की फिल्म आपको सिनेमाघरों(Movies Releasing in Theatre) में देखने को मिलने वाली हैं। जानिए कौन सी फिल्म कब होगी रिलीज।





अक्षय कुमार की सूर्यवंशी





अक्षय कुमार की सूर्यवंशी का इंतजार तो फैन्स पिछले साल से कर रहे हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ये मेगा बजट फिल्म काफी सुर्खियों में चल रही है। फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह का भी कैमियो दिखने वाला है। फिल्म को मार्च के महीने में रिलीज किया जा सकता है।





रणवीर सिंह की 83





रणवीर सिंह की 83 भी सूर्यवंशी की तरह कई बार पोस्टपोन की जा चुकी है। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म अपने पोस्टर की वजह से खबरों में है। फिल्म में दीपिका भी अहम रोल में दिखने वाली हैं। फिल्म को इसी साल के शुरुआत में रिलीज किया जा रहा है।





अक्षय कुमार की बेल बॉटम





साल कोई भी हो, अक्षय कुमार की तीन से चार फिल्में रिलीज होना लाजिमी दिखता है। अब 2021 में भी एक्टर ये ट्रेंड बरकरार रखने वाले हैं। इसी वजह से उनकी फिल्म बेल बॉटम अप्रैल 2 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।





पढ़ें: इन चीजों के सेवन से कभी कमजोर नहीं होंगी आंखें





सलमान खान की राधे





सलमान खान की मेगा बजट फिल्म राधे को लेकर भी काफी बज है। बताया जा रहा है कि फिल्म के एक्शन सीन्स के लिए सलमान ने काफी मेहनत की है। फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा कर रहे हैं। फिल्म में रणदीप हुड्डा भी बतौर विलेन नजर आने वाले हैं और इसे ईद पर रिलीज किया जाएगा।





जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते सीक्वल





साल 2017 में सत्यमेव जयते के रूप में एक बेहतरीन फिल्म देने वाले जॉन अब्राहम इस बार इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बता दिया है कि वे अपनी फिल्म को 14 मई को रिलीज करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि उनकी फिल्म सलमान की राधे के आस-पास ही रिलीज होने जा रही है।





एक्टर ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म





एक्टर ऋषि कपूर की ये आखिरी फिल्म थी। निधन से पहले ऋषि इसी फिल्म की तैयारी कर रहे थे और वे शूटिंग शुरू भी कर चुके थे। लेकिन एक्टर के अलविदा कहने के बाद परेश रावल ने उनका रोल निभाया है। कहा जा रहा है कि फिल्म को इसी साल 4 सिंतबर को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में जूही चावला भी नजर आने वाली हैं।





कंगना रनौत की धाकड़





एक्ट्रेस कंगना रनौत भी इस साल दर्शकों का तगड़ा मनोरंजन करने वाली हैं। उनकी एक्शन फिल्म धाकड़ एक अक्टूबर को रिलीज होने को तैयार है। फिल्म के पोस्टर पहले ही ट्रेंड कर चुके हैं। फिल्म में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी काम कर रहे हैं।





अजय देवगन की मैदान





अब इस साल ये सबसे हैरान करने वाला क्लैश होने वाला है। बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन Vs अजय देवगन दिखने वाला है। उनकी फिल्म मैदान, RRR से ठीक दो दिन बाद रिलीज होने जा रही है।





बाहुबली डायरेक्टर की फिल्म RRR





बाहुबली डायरेक्टर एक बार फिर दर्शकों को बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं। उनकी मेगा बजट फिल्म RRR काफी अलग होने जा रही है। फिल्म में साउथ स्टार राम चरण तो हैं ही, इसके अलावा अजय देवगन, आलिया भट्ट जैसे सेलेब्स भी काम करने जा रहे हैं। फिल्म 13 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।





पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इन 5 तरीकों से कर सकते हैं सीधा संपर्क





एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फल्म रश्मि रॉकेट





एक्ट्रेस तापसी पन्नू पिछले एक साल से अपनी फल्म रश्मि रॉकेट पर काम कर रही हैं। एथलीट बनने के लिए खूब दौड़ लगा रहीं तापसी की ये फिल्म काफी बज क्रिएट कर रही है। फिल्म में सुप्रिया पाठक भी अहम रोल में दिखने वाली हैं। फिल्म को साल के अंत में रिलीज किया जाएगा।





रणवीर सिंह बताने वाले है मर्द होने की असल परिभाषा





रणवीर सिंह के इस खास प्रोजेक्टर को लेकर भी काफी चर्चा है। फिल्म के जरिए एक्टर बताने जा रहे हैं कि मर्द होने की असल परिभाषा क्या होती है। फिल्म का निर्देशन दिव्यांग ठाकर कर रहे हैं।





आमिर खान की लाल सिंह चड्डा





आमिर खान की मच अवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्डा भी इसी साल क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है। आमिर अभी फिल्म की शूटिंग में ही बिजी चल रहे हैं। इसे साल की एक बड़ी फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म में करीना कपूर खान को आमिर के अपोजिट कास्ट किया गया है।





साउथ फिल्म की रीमेक जर्सी





साउथ फिल्म की रीमेक जर्सी भी इस साल की बड़ी फिल्मों में शुमार है। एक्टर शाहिद कपूर लंबे समय से फिल्म की तैयारी कर रहे हैं और खूब पसीना बहाते दिख रहे हैं। फिल्म को पांच नवंबर को रिलीज (Movies Releasing in Theatre)किया जाएगा। कहा जा रहा है कि इसी टाइम पर शाहरुख की पठान भी रिलीज हो सकती है।


दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह की बर्थ एनिवर्सरी आज, चांद पर जमीन खरीदने वाले पहले अभिनेता थे सुशांत

No comments Document Thumbnail

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का आज जन्मदिन (Sushant Singh Birth Anniversary ) है। टीवी से लेकर फिल्मों तक का शानदार सफर तय करने वाले सुशांत सिंह राजपूत आज भी सभी के दिलों में जिंदा हैं। दिवंगत अभिनेता सुशांत की बर्थ एनिवर्सरी पर उनके फैंस लगातार उन्हें याद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर अपनी यादें शेयर कर रहे हैं। बता दें कि सुशांत 14 जून 2020 को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। सुशांत जैसे चमकते सितारे के बारे में ये खबर सुनकर पूरा देश दुखी था।









स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं, सर्दियों में गुड़ वाली चाय का सेवन





सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लगभग 7 महीने गुजर चुके हैं। उनकी मौत की गुत्थी अब तक सुलझी नहीं है। पूरी दुनिया में उनके फैंस एक्टर को आज भी उनकी फिल्मों और सीरियल्स के जर‍िए याद करते हैं। सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन के मौके पर आज हम उनके फिल्मी कर‍ियर और उनकी लाइफ से जुड़ी कई पहलुओं पर चर्चा करेंगे।





साल 1986 को बिहार के पटना में हुआ था सुशांत का जन्म (Sushant Singh Birth Anniversary )





बता दें सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना शहर में हुआ था। सुशांत ने पटना और दिल्ली से अपनी पढ़ाई पूरी की है। सुशांत सिंह राजपूत ने 2007 में अपना पहला प्ले 'पुकार' और दूसरा कॉमेडी प्ले 'दौड़ा दौड़ा भागा भागा सा' से अपनी प्रतिभा को दुन‍िया के सामने लाने की शुरुआत की थी। उनके इस प्ले की फोटो एक्टर की मौत के कुछ समय बाद जूही बब्बर ने साझा की थी।





सरकार कृषि कानून स्थगित करने पर हुई राजी





जूही ने ही बताया था कि सुशांत को एक प्ले के दौरान बॉक्स ऑफिस काउंटर पर ट‍िकट संभालते वक्त बालाजी टेलीफ‍िल्म्स के कास्ट‍िंग पर्सन ने ढूंढा था। यहीं से उनकी किस्मत बदली और उन्हें एकता कपूर के सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' में एक्ट‍िंग का मौका मिला। एकता कपूर ने भी एक्टर की मौत के बाद 'किस देश में है मेरा दिल' सीरियल में सुशांत के इंट्रो सीन को शेयर किया था। उन्होंने इस वीड‍ियो के साथ लिखा था कि ये सुशांत के साथ शूट किया गया पहला सीन था। 'किस देश में है मेरा दिल' शो में सुशांत सेकेंड लीड थे।





सुशांत (Sushant Singh Birth Anniversary ) ने 2013 में किया अपनी पहली फिल्म 'काई पो चे'





'किस देश में है मेरा दिल' शो के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने 'पव‍ित्र र‍िश्ता' में लीड रोल प्ले किया था। यह सुशांत के कर‍ियर का बहुत बड़ा टर्न‍िंग प्वाइंट था जिसने उन्हें मानव के किरदार में पहचान दिलाई। वे घर-घर में अपने इस सौम्य किरदार के लिए जाने जाते थे। टेलीविजन में जबरदस्त सफलता हास‍िल करने के बाद सुशांत ने बॉलीवुड की ओर रुख किया। उन्होंने 2013 में अपनी पहली फिल्म 'काई पो चे' किया। फिल्म हिट हुई और साथ ही सुशांत भी बड़े स्तर पर पहचाने जाने लगे। इसके बाद सुशांत के पीछे मुड़कर नहीं देखा।









सुशांत ने 'शुद्ध देसी रोमांस', 'पीके' और 'डिटेक्ट‍िव ब्योमकेश बख्शी' फिल्म में काम किया। 2016 में सुशांत की फिल्म 'एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी' रिलीज हुई। यह सुशांत के कर‍ियर की बहुत बड़ी हिट थी। धोनी के किरदार में सुशांत आज तक याद किए जाते हैं। इसके बाद राब्ता, केदारनाथ, सोनच‍िड़‍िया, छ‍िछोरे और ड्राइव में सुशांत नजर आए। उनकी आख‍िरी फिल्म दिल बेचारा थी। यह फिल्म सुशांत की मौत के बाद रिलीज हुई। फिल्म को एक्टर को ट्र‍िब्यूट के तौर पर डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज की गई थी।









आज अगर सुशांत वो हमारे बीच होते, तो अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे होते। उनके जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस और उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति उन्हें याद किया है।





भाई (Sushant Singh Birth Anniversary ) को याद कर भावुक हुई बहन श्वेता सिंह कीर्ति





सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन के मौके पर श्वेता सिंह कीर्ति ने थ्रोबैक तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। इन तस्वीरों में सुशांत सिंह राजपूत, उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति, उनकी भतीजी और परिवार के अन्य सदस्य हैं। इस कोलाज में श्वेता और सुशांत की बचपन की भी एक तस्वीर है। इसके साथ ही श्वेता ने एक इमोशन नोट के जरिए बताया कि सुशांत उनकी लाइफ का हिस्सा रहे हैं।






https://www.instagram.com/p/CKRv6TxlyM8/?utm_source=ig_embed




श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा, 'लव यू भाई। आप मेरा हिस्सा हो और हमेशा ही रहोगे।। ' श्वेता के इस पोस्ट पर सुशांत के फैंस कमेंट कर दिवंगत एक्टर को याद को कर रहे हैं और दिल छू लेने वाले कमेंट कर रहे हैं। इसके अलावा श्वेता सिंह कीर्ति ने एक और पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि भाई के जन्मदिन पर उनके एक सपना पूरा हो रहा है। एस्ट्रोफिजिक्स की पढ़ाई के लिए सुशांत सिंह राजपूत के नाम स्कॉलरशिप दी जाएगी।





एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के नाम स्कॉलरशिप





श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा, 'मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भाई के 35वें जन्मदिन पर, उनके एक सपने को पूरा करने की ओर कदम बढ़ाया है। यूसी बर्कले में सुशांत सिंह राजपूत मेमोरियल फंड 3500 डॉलर देगा। यूसी बर्कले में एस्ट्रोफिजिक्स में रूचि रखने वाला कोई भी छात्र इसके फंड के लिए अप्लाई कर सकता है। " उन्होंने आगे लिखा,'हैप्पी बर्थडे मेरे छोटे भाई। उम्मीद करती हूं, तुम जहां भी हो खुशी से रह रहे होगे।'






https://www.instagram.com/p/CKR-a49FZE0/?utm_source=ig_embed




वहीं सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई के प्रशंसकों से उनकी बीती जिंदगी का जश्न मनाने और 21 जनवरी को उनका जन्मदिन प्यार बांटकर मनाने का आग्रह किया है। उन्होंने लिखा है कि 'हमें भाई का जन्मदिन 21 जनवरी को कैसे मनाना चाहिए ।। कोई सुझाव।। #SushantBirthdayCelebration। "





बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने आगे लिखा है 'मैं उसके गानों पर और लोगों द्वारा डांस कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए देखना पसंद करूंगी। आइए, उसके जीवन का जश्न मनाएं और प्यार और आनंद फैलाने में मदद करें, #SushantBirthdayCelebration।' उन्होंने कहा, 'सुशांत के जन्मदिन (Sushant Singh Birth Anniversary ) पर 3 लोगों की नि:स्वार्थ रूप से मदद करना और उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करना कैसा रहेगा। हम उसके जन्मदिन पर 15 मिनट का ग्लोबल मेडिटेशन सेशन भी कर सकते हैं।' श्वेता ने अपने सोशल मीडिया पर सुशांत के साथ तस्वीर भी शेयर की है।









इधर कंगना रनौत ने सुशांत के बर्थ एनिवर्सरी पर मूवी माफियाओं और बड़े फिल्ममेकर्स पर निशाना साधा है। सुशांत के जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उन्हें याद किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर सुशांत की मौत के लिए मूवी माफियाओं और बड़ी प्रोडक्शन कंपनियों को जिम्मेदार बताया है। कंगना ने लगातार कई ट्वीट किए , उन्होंने एक ट्वीट में सुशांत डे को सेलिब्रेट करने के लिए भी कहा है।





बॉलीवुड के पॉपुलर और हैंडसम एक्टर रहे सुशांत सिंह राजपूत की आज बर्थ एनिवर्सरी है। ट्विटर पर इसे आज सुशांत डे नाम से भी सेलिब्रेट कर रहे हैं। सुशांत के जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उन्हें याद किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर सुशांत की मौत के लिए मूवी माफियाओं और बड़ी प्रोडक्शन कंपनियों को जिम्मेदार बताया है। कंगना इसी क्रम में कई ट्वीट किए हैं।









कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा,'प्रिय सुशांत, मूवी माफियाओं ने तुम्हें परेशान और शोषण किया, तुमने सोशल मीडिया पर कई बार मदद मांगी और मुझे दुख है कि तुम्हारे लिए नही थी। काश, मैंने नहीं समझा होता कि मूवी माफियाओ के अत्याचार को अपने तरीके से निपटने के लिए तुम मजबूत हो। काश। । । जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरे प्रिय। ' कंगना ने इसके साथ ही हैशटैग सुशांत डे भी लिखा।





कंगना रनौत का ट्वीट






https://twitter.com/KanganaTeam/status/1352075186569359363




कंगना ने अगले ट्वीट में लिखा, 'नहीं भूलना चाहिए कि सुशांत सिंह ने बताया था कि यशराज फिल्म्स ने उन्हें बैन कर दिया। उन्होंने ये भी कहा था कि करण जौहर ने उन्हे बड़े सपने दिखाए और उनकी फिल्म की रिलीज होने से रोक दिया, इसके बाद दुनिया को बताया कि सुशांत एक फ्लॉप एक्टर है। नहीं भूलना चाहिए कि महेश भट्ट के बच्चे उन्हें तनाव में डालते थे, सुशांत ने कहा था। '






https://twitter.com/KanganaTeam/status/1352076942741274625




'सुशांत की सामूहिक हत्या'





कंगना ने इसके अगले ट्वीट में लिखा, 'सुशांत ने कहा था कि वह परवीन बाबी की तरह मौत के घाट उतार दिया जाएगा, उन्होंने खुद कबूला कि उन्हें इसकी थेरेपी दी गई। इन लोगों ने सामूहिक रूप से उसकी हत्या कर दी और सुशांत अपनी मौत से पहले सोशल मीडिया पर खुद ही लिखा था। कभी माफ मत करो कभी भूलो नहीं। '






https://twitter.com/KanganaTeam/status/1352077926443986944




सुशांत डे को करें सेलिब्रेट





कंगना ने एक और ट्वीट में लिखा, 'इस सबसे ऊपर है सुशांत दिवस को एक जीवन की तरह सेलिब्रेट किया जाए, किसी भी ये बोलने न दें कि आप बहुत अच्छे हैं, किसी पर खुद से ज्यादा भरोसा न करें, उन लोगों को छोड़ दें जो कहते हैं कि ड्रग्स इसका समाधान है और आपको आर्थिक और भावनात्मक रूप से चूस लेते हैं...सेलिब्रेट करें।





सुशांत को अंतर‍िक्ष से था खास लगाव





बता दें कि सुशांत को फिल्मों के अलावा अंतर‍िक्ष से खास लगाव था। वे चांद पर जमीन खरीदने वाले पहले एक्टर थे। सुशांत ने चांद पर प्लॉट खरीदा था। बहुत लोगों को इस बात से आश्चर्य हो सकता है पर ये बात सच है। उन्होंने 2018 में चांद पर जमीन खरीदी थी। उनका ये प्लॉट 'सी ऑफ मसकोवी' में है। सुशांत ने चांद पर यह जमीन इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री से खरीदी थी।









सुशांत के पास खास किस्म का एडवांस टेलिस्कोप 14LX00 था। इस टेलीस्कोप के जर‍िए वे सैटर्न रिंग्स के साथ-साथ सितारों और अन्य ग्रहों को देखना चाहते थे। हालांकि इंटरनेशनल संगठनों का ऐसा मानना था कि इस जमीन पर कानूनी तौर पर किसी का मालिकाना हक नहीं माना जा सकता, क्योंकि पृथ्वी से बाहर की दुनिया पूरी मानव जाति की धरोहर है और इस पर किसी एक देश का कब्जा नहीं हो सकता।





एक इंटरव्यू में सुशांत ने दिया था लोगों के कई सवालों का जवाब





सुशांत ने इस बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में बताया था कि- 'मैं ऐसा मानता आया हूं कि जिन विभिन्न तरीकों से हम सवालों का जवाब देते हैं वे आखिरकार सवालों के जवाब ही होते हैं'। 'इसी तरह से जब हम विभिन्न प्रकार से किसी बात का वर्णन कर रहे होते हैं तो आगे चल कर वो एक वास्तविकता में बदल जाती है। मेरी मां कहा करती थीं कि मेरा जीवन एक कहानी होगा जिसे मैं खुद ही बयां करूंगा। आज मैं चांद पर जाने की बातें कर रहा हूं और मैं चांद पर हूं'।





अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची CBI की टीम





वहीं परिवार और शुभचिंतकों का आरोप था कि ये सुसाइड नहीं मर्डर है। देशभर में सुशांत की मौत की जांच की मांग उठी। बाद में इस मामले की जांच CBI के हाथ में सौंपी गई। इतने दिनों बाद भी CBI किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। वहीं इस मामले में ड्रग्स एंगल पर कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि अभी तक सीबीआई ने सुशांत की मौत पर निष्कर्ष नहीं निकाला है।- CBI ने कहा है कि सुशांत मामले में सभी पहलू पर गौर किया जा रहा है और फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।


मायावती ने भी उठाए ‘तांडव’ पर सवाल, आपत्तिजनक सीन को हटाने की मांग की

No comments Document Thumbnail

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अब बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अमेज़न प्राइम (Amazon Prime) की वेब सीरीज ‘तांडव’ पर सवाल (Tandav Controversy) उठाए हैं और ‘आपत्तिजनक सीन’(objectionable scenes) को हटाने की मांग की है। बता दें कि शुक्रवार को ऐक्टर सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया जैसे दिग्गज कलाकारों की चर्चित वेब सीरीज ‘तांडव’ रिलीज हुई।





डायरेक्टर अली अब्बास जफर, निर्देशक हिमांशु कृष्ण मेहरा, लेखक गौरव सोलंकी और अमेजन प्राइम की ओरिजनल कंटेन्ट इंडिया हेड अपर्णा पुरोहित के खिलाफ रविवार देर रात एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली के सब इंस्पेक्टर अमरनाथ यादव की तहरीर पर लिखी गई है।





पुलिस को मिली एक और सफलता, 4 इनामी नक्सलियों समेत 8 ने किया सरेंडर





यूपी की पूर्व सीएम ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा- “तांडव वेब सीरीज में धार्मिक व जातीय आदि भावना को आहत करने वाले कुछ दृश्यों को लेकर विरोध दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके संबंध में जो भी आपत्तिजनक है उन्हें हटा दिया जाना उचित होगा ताकि देश में कहीं भी शांति, सौहार्द व आपसी भाईचारे का वातावरण खराब न हो।”





जानिए क्या है ‘तांडव’ विवाद? (Tandav Controversy)





‘तांडव’ इन दिनों अपने कुछ दृश्यों के कारण धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोपों में घिरी हुई है। वेब सीरीज में एक दृश्य है जिसमें मोहम्मद जीशान अयूब का किरदार भगवान शिव की भूमिका निभाते हुए भगवान राम के सोशल मीडिया फॉलोअर्स पर बात कर रहा है, जिसके बाद लोगों ने सीरीज के बहिष्कार की मांग उठानी शुरू कर दी।





कांग्रेस विधायक ने खुलेआम SDM को दी धमकी, कहा- अगर आप महिला नहीं होती तो…





ये सीन कॉलेज के एक थिएटर फेस्टिवल का है जिसमें अयूब अपने हाथ में त्रिशूल लेकर भगवान शिव का रोल निभा रहे हैं। फिर एक्ट का होस्ट कहता है कि ‘राम जी के फॉलोअर्स दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं इसलिए उन्हें भी कुछ करने की जरूरत है जैसे कि नई तस्वीरें पोस्ट करना’। इसके बाद ‘आज़ादी’ जैसे विवादित नारे लगाए जाने लगे।





बता दें कि अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित सीरीज में सैफ अली खान, मोहम्मद जीशान अयूब, सुनील ग्रोवर, डिंपल कपाड़िया, कृतिका कामरा, शोनाली नागरानी, तिग्मांशु धूलिया, सारा जेन डायस, डिनो मोरिया, गौहर खान जैसे सितारों ने काम किया है। वेब सीरीज के नौ एपिसोड 15 जनवरी को अमेज़न प्राइम पर एक साथ जारी किए गए हैं।


टाइगर श्रॉफ का गाना ‘कैसनोवा’ रिलीज, वीडियो में जबरदस्त डांस मूव करते नजर आ रहे हीरो

No comments Document Thumbnail

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger shroff) ने अपने एक्शन सीन (action scene)को लेकर खूब नाम कमाया । अब टाइगर सिंगिंग की दुनिया में भी अपने आप को साबित करने में जुटे हैं। टाइगर श्रॉफ का एक और नया गाना (Tiger Shroff song Casanova) यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है । जिसका नाम है ‘कैसनोवा’। इस गाने में टाइगर खतरनाक डांसिग मूव्‍ज (dangerous dancing moves) के साथ परफेक्ट एब्स (abs) को फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं।





बता दें ये गाना हाल ही में रिलीज हुआ । टाइगर के इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं ।अपने लाइक्स और कमेंटस (likes and comment) द्वारा प्यार भी दे रहे हैं। इससे पहले टाइगर ने सांग ‘अनबिलिवेबल’ रिलीज किया था, ज‍िसे फैंस ने खूब पसंद किया था ।





इन चीजों से बढ़ सकता है ब्रेन कैंसर का खतरा, न करें इनका सेवन





टाइगर ने अपने सांग ‘कैसनोवा’ का वीडियो क्लिप अपने इंस्टाग्राम (instagram) पर भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा “मैं बेहद ही उत्सुक हूं अपना अगला सिंगल गाना प्रेजेंट करने के लिए, मुझे आशा है आप सभी को ये गाना पसंद आएगा” उनके इस गाने पर उनके फैंस खूब प्रतिक्रियां भी दे रहे हैं ।बता दें  टाइगर श्रॉफ का ये पहला गाना (Tiger Shroff song Casanova) नहीं जो उन्होंने गाया हो, इससे पहले भी वो ‘अनबिलिवेबल’ गाना गा चुके हैं। जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया था । सांग ‘अनबिलिवेबल’ से टाइगर के शानदार एंट्री मारी थी।


विरूष्का के घर गूंजी किलकारी, अभिनेत्री ने बेटी को दिया जन्म

No comments Document Thumbnail

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए खुशखबरी है। वह पापा बन गए हैं। अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। अनुष्का और विराट की बेटी का जन्म(Anushka's Baby Girl) मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्प्ताल में आज दोपहर को हुआ। जी हां आज विराट कोहली के घर किलकारी गुंजी है। विरूष्का के फैंस को जिस ​पल का बेसब्ररी से इंतजार था। आखिर वो पल आ ही गया। विराट ने एक स्टेटमेंट को सोशल मीडिया के जरिये देते हुए, बेटी के आगमन का ऐलान किया है।





विराट कोहली ने जारी किया बयान, की अपील (Bollywood Latest News)





उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ”हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी (Anushka's Baby Girl) हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला।हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।”





यह भी पढ़ें : खाना खाने के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन, हो सकता है भारी नुकसान





बता दें कि इस खबर के आने के बाद से विराट और अनुष्का के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. हाल ही में विराट और अनुष्का रेगुलर चेकअप के लिए जाते स्पॉट किए गए थे। बेटी के जन्म के बाद विराट और अनुष्का को बधाईयां मिलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। 


कोरोना की वजह से पोस्टपोन हुआ ग्रैमी अवॉर्ड्स, अब मार्च में होगा इसका आयोजन

No comments Document Thumbnail

कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों और उससे होने वाली मौत के आंकड़ों के बढ़ने से 2021 ग्रैमी पुरस्कार का आयोजन (Grammy Awards postponed) इस महीने के बजाय मार्च में कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस (Los Angeles) में किया जाएगा। रिकॉर्डिंग एकेडमी ने बताया कि वार्षिक कार्यक्रम को 31 जनवरी की बजाय अब मार्च अंत में आयोजित किया जाएगा।






https://www.instagram.com/p/CJrpDe6lFTK/?utm_source=ig_embed




ग्रैमी पुरस्कार लॉस एंजिलिस के स्टेपल्स सेंटर में आयोजित (Grammy Awards will be held at the Staples Center in Los Angeles) किया जाएगा। कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस (Los Angeles of California) काउंटी में वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं, जहां कोविड-19 के 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और कैलिफोर्निया (California) में वायरस से हुई मौत के 40 प्रतिशत मामले लॉस एंजिलिस से हैं। बता दें कि कोरोना के कारण और भी कई बड़े इवेंट्स या तो रद्द या फिर पोस्टपोन(Grammy Awards postponed) किए जा चुके हैं।





लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक संचालक जनसंपर्क अंग्रेजी माध्यम के लिए गए परीक्षा का परिणाम जारी





बता दें कि ग्रैमी अवार्ड को ग्रामोफोन अवार्ड (Grammy Award is also known as Gramophone Award) भी कहा जाता है। विसश्व के प्रतिष्ठित अवार्ड में से एक ग्रैमी अवार्ड को संगीत उद्योग में खास पहचान बनाने और अभूतपूर्व अवार्ड के लिए दिया जाता है। ये अवार्ड रिकॉर्डिंग अकादमी द्वारा दिए जाते है।





छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग की बड़ी सर्जरी, 135 पुलिसकार्मियों का ट्रांसफर





द ग्रैमी सबसे बड़े वार्षिक संगीत पुरस्कार समारोह में से एक है। यह बिग थ्री के रूप में आयोजित तीन सबसे बड़े वार्षिक संगीत पुरस्कार समारोह में से एक है। बिग थ्री यानी दुनिया में आयोजित होने वाले तीन सबसे बड़े वार्षिक संगीत पुरस्कार समारोह जिसमें अमेरिकन म्यूज़िक अवार्ड्स, ग्रैमी अवार्ड और बिलबोर्ड म्यूज़िक अवार्ड्स शामिल हैं। पहला ग्रैमी अवार्ड्स समारोह 4 मई, 1959 को आयोजित किया गया था। साल 2011 के समारोह के बाद, अकादमी ने 2012 के लिए कई ग्रैमी अवार्ड श्रेणियों में बांटा गया है।


साल 2020 में इन एक्टरों ने कहा दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा, फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे ये सितारे

No comments Document Thumbnail

आज साल का आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर 2020 है। साल 2020 की शुरुआत काफी उम्मीदों के साथ हुई थी, लेकिन साल 2020 के अंत में इस साल को किसी भी लिहाज से अच्छा नहीं कहा जा सकता है। पहले कोरोना वायरस महामारी और एक के बाद एक सेलिब्रिटी की मौतों (Celebrity deaths) ने सब को उदास कर दिया। इस साल हिंदी सिनेमा ने कई बड़े दिग्गज सितारों को खोया है।





साल 2020 में इस शहर में हुई सबसे ज्यादा पत्रकारों की हत्या, लगातार बढ़ रहा पत्रकारों पर हमला





इस साल इरफान खान और ऋषि कपूर जैसे दिग्गज कलाकारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं इरफान खान और ऋषि कपूर की मौत से बॉलीवुड उभर भी नहीं पाया था कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने मौत को गले लगा लिया। इतना ही नहीं इस साल साजिद-वाजिद की भी जोड़ी टूट गई है।आज हम उन्हीं सितारों के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं , जो अब हमारे बीच नहीं रहे। जानिए साल 2020 में किन-किन हस्तियों ने साथ छोड़ा है। हालांकि इनमें से कई बॉलीवुड कलाकारों ने आत्महत्या (Suicide) की तो कुछ की प्राकृतिक तरीके से मौत हो गई।





इरफान खान (Irrfan Khan)









बॉलीवुड ने इस साल एक शानदार अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) को खो दिया। साल 2018 में इरफान को न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था। 29 अप्रैल 2020 को इरफान की मौत हो गई। पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित इरफान खान (Irrfan Khan) फिल्म इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकारों में से एक थे। साल 1988 में 'सलाम बॉम्बे' से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाले इरफान खान ने अपने हुनर की बदौलत हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और हॉलीवुड में एक अलग मुकाम हासिल किया। कई अभिनेताओं के लिए वो प्रेरणास्त्रोत भी बने।





ऋषि कपूर (Rishi Kapoor)









ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को 2018 में ल्यूकेमिया कैंसर हुआ था। उनका अमेरिका में भी इलाज हुआ था। 30 अप्रैल 2020 को उनका निधन हो गया था। फिल्म प्रेमी अभिनेता इरफान खान के निधन से उभरे भी नहीं थे कि दूसरे दिन 30 अप्रैल को मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का कैंसर के कारण निधन हो गया। साल 2018 में उन्हें ल्युकेमिया डिटेक्ट हुआ था और वो न्यूयॉर्क सिटी में इलाज के लिए गए थे। एक साल के सफ़ल इलाज के बाद वापस आए ऋषि कपूर ने 29 अप्रैल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया। दूसरे दिन उन्होंने 67 की उम्र में आखिरी सांस ली।





वाजिद खान (Wajid Khan)









बॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजन साजिद-वाजिद की जोड़ी इस साल टूट गई। साल 2020 में एक जून को वाजिद (Wajid Khan) का निधन कार्डिएक अरेस्ट से हो गया। 47 वर्षीय वाजिद खान (Wajid Khan) ने बड़े भाई साजिद खान के साथ मिलकर फिल्म इंडस्ट्री में बतौर संगीतकार 1998 में सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से कदम रखा था।





सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)









सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत इस साल देश और दुनिया के लिए एक बड़ा झटका थी। इस साल 14 जून को सुशांत (Sushant Singh Rajput)अपने बांद्रा वाले घर में मृत मिले थे। सुशांत की मौत कैसे हुई, इसकी सीबीआई जांच कर रही है। 34 की उम्र में उनकी असमय मृत्यु ने पूरे देश में आत्महत्या या मर्डर की बहस छेड़ दी। फिलहाल ये मामला CBI के पास है और इसकी अंतिम रिपोर्ट आई नहीं है।





सेजल शर्मा (Sejal Sharma)





'दिल तो हैप्पी है जी' की अभिनेत्री सेजल शर्मा (Sejal Sharma) की 2020 में मौत हो गई। अभिनेत्री ने इस साल 24 जनवरी को आत्महत्या कर ली थी।





प्रेक्षा मेहता (Praksha Mehta)





टीवी एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता (Praksha Mehta) भी इस साल जिंदगी की जंग में हार गई। फिल्म पैडमैन के अलावा लाल इश्क, मेरी दुर्गा और क्राइम पेट्रोल जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी प्रेक्षा ने आत्महत्या की। वह लॉकडाउन की वजह से डिप्रेशन में थीं।





सरोज खान (Saroj Khan)









कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) का भी इस साल निधन हो गया। 3 जुलाई को सरोज खान (Saroj Khan) का निधन हो गया था। फिल्म इंडस्ट्री के पहली महिला कोरियोग्राफर सरोज ख़ान का 3 जुलाई 2020 को दिल के दौरा पड़ने से निधन हो गया। वो 71 साल की थीं। सरोज खान ने महज 3 साल की उम्र से बतौर बाल कलाकार फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था।





आसिफ बसरा (Asif basra)









12 नवंबर 2020 को आसिफ बसरा (Asif basra) का निधन हो गया। एक्टर आसिफ बसरा की मौत ने हर किसी को हैरत में डाल दिया था। 53 वर्षीय आसिफ बसरा (Asif basra) ने कथित तौर पर 12 नवंबर 2020 को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि वो धर्मशाला में आलीशान किराए के मकान में करीब चार सालों से रह रहे थे और उन्होंने अपने पालतू कुत्ते के पट्टे से फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। उन्हें ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘जब वी मेट’, ‘काई पो चे’ जैसी कई फ़िल्मों में देखा जा चुका है और उन्हें आखिरी बार हॉटस्टार की वेब सीरीज़ ‘हॉस्टेजेस’ में देखा गया था।





चिरंजीवी सर्जा (Chiranjeevi Surja)





कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सर्जा (Chiranjeevi Surja) भी अब हमारे बीच नहीं हैं। चिरंजीवी सर्जा की इस साल 7 जून को मौत हो गई थी।





निम्मी (Nimmi)





हिंदी सिनेमा के सुनहरे 50 और 60 के दशक की अभिनेत्री नवाब बानो उर्फ 'निम्मी' (Nimmi) ने 25 मार्च 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया। शोमैन राज कपूर नवाब बानो को फिल्मी परदे पर लेकर आए थे। रुपहले परदे पर आने के लिए राज कपूर ने उनका नाम बदल कर निम्मी भी रख दिया। अभिनेत्री निम्मी कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रही, जिसमें बरसात, दीदार, दाग, आन, उड़नखटोला, कुंदन, भाई-भाई और बसंत बहार शामिल हैं।





बासु चटर्जी (Basu Chatterjee)





93 साल के जानेमाने फिल्म निर्देशक बासु चटर्जी (Basu Chatterjee) ने 4 जून 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया। दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले बासु चटर्जी ने 70 और 80 के दशक में माध्यम वर्गीय परिवार को केंद्र में रखते हुए कई खूबसूरत कहानियाँ दर्शकों के सामने पेश की।





जगदीप (Jagdeep)





'शोले' फिल्म के मशहूर 'सूरमा भोपाली' का किरदार निभाने वाले प्रसिद्ध कलाकार जगदीप (Jagdeep) ने 81 उम्र में 8 जुलाई को दुनिया को अलविदा कह गए। तकरीबन 70 साल फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे जगदीप ने कई यादगार किरदार निभाए, लेकिन शोले फिल्म का 'सूरमा भोपाली' के लिए उन्हें सालों तक याद किया गया। उन्हें बतौर हास्य कलाकार देखा जाता था।





कुमकुम (Kumkum)





50 और 60 के दशक की अभिनेत्री कुमकुम (Kumkum) जिन्हें लिजेंडरी निर्देशक गुरु दत्त ने खोज निकला था। उनका 28 जुलाई 2020 को मुंबई में निधन हो गया।
उनकी मौत की जानकारी अभिनेता जगदीप के छोटे बेटे नावेद जाफरी ने सोशल मीडिया के जरिये दी थी।





इब्राहिम अल्काजी (Ibrahim Alkazi)





पद्म विभूषण सम्मान से नवाजे गए इब्राहिम अल्काजी (Ibrahim Alkazi) भारत के थिएटर के उन शख़्सियतों में से एक हैं जिनकी निष्ठा और योगदान से भारतीय थिएटर एक नया मुकाम हासिल कर सका। 15 साल तक वो नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा के निर्देशक रहे। उस दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकारों को प्रशिक्षित किया। इनमें नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, विजय मेहता, रोहिणी हट्टंगड़ी, सुहास जोशी, ज्योति सुभाष, ओम शिवपुरी और बी जयश्री। 4 अगस्त 2020 को दिल का दौरा पड़ने से उनका देहांत हो गया। वो 94 वर्ष के थे।





राहत इन्दौरी (Rahat Indore)









कोरोना से लड़ते हुए दिल का दौरा पड़ने से मशहूर उर्दू कवि और बॉलीवुड गीतकार राहत इन्दौरी (Rahat Indore) का 11 अगस्त 2020 को निधन हो गया। वे 70 साल के थे। राहत इंदौरी का जन्म एक जनवरी, 1950 को हुआ था। इंदौर के ही नूतन स्कूल से उन्होंने हायर सेकेंडरी की पढ़ाई पूरी की। इंदौर के ही इस्लामिया करीमिया कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय से एमए किया। बीते 40-50 सालों से वे मुशायरा और कवि सम्मेलनों अपनी शायरी पढ़ रहे थे। बता दें कि राहत इंदौरी (Rahat Indore) का असली नाम राहत कुरैशी था।





पंडित जसराज (Pandit Jasraj)









संगीत के मेवात घराने से ताल्लुक रखने वाले गायक पंडित जसराज (Pandit Jasraj) का अमेरिका में 17 अगस्त 2020 को निधन हो गया। पद्म विभूषण से सम्मानित जसराज की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। वो 90 साल के थे। साल में वो 6 महीने अमेरिका में और 6 महीने भारत में गुजारा करते थे। जब उनकी मौत हुई उस वक्त भारत में लॉकडाउन होने की वजह से उन्हें अमेरिका में ही रहना पड़ा था जहां उनकी संगीत अकादमी है। उनके निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को मुंबई लाया गया जहां राजकीय सम्मान और 21 तोपों की सलामी के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।





निशिकांत कामत (Nishikant Kamat)









मराठी फिल्म 'डोम्बिवली फ़ास्ट' से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाले निर्देशक-अभिनेता निशिकांत कामत (Nishikant Kamat) ने 14 साल के अपने फिल्मी करियर में अजय देवगन, जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, इरफ़ान खान जैसे कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया और इंडस्ट्री में एक अलग एक मुकाम बनाया। 50 साल के निशिकांत कामत लीवर सिरोसिस यानी कलेजा खराब होने की बीमारी से जूझ रहे थे। 17 अगस्त को हैदराबाद के अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।





आशालता वबगाओंकर (Ashalata Waggaonkar)





मराठी फिल्मों का जानामाना चेहरा रहीं आशालता वबगाओंकर (Ashalata Waggaonkar) की 22 सितम्बर को मौत हो गई। महाराष्ट्र के सातारा डिस्ट्रिक्ट में टीवी सीरियल की शूटिंग के दौरान वो कोरोना संक्रमित हो गई थीं। वो 79 वर्ष की थी।





एसपी बालासुब्रमण्यम (SP Balasubramanian)









74 साल की उम्र में पद्मभूषण से सम्मानित गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (SP Balasubramanian) का निधन हो गया। पोस्ट कोरोना जटिलताओं के चलते 25 सितम्बर 2020 को उन्होंने अंतिम सांस ली। संगीत जगत के सबसे मशहूर गायकों की सूची में शामिल बालासुब्रमण्यम ने 40,000 से भी अधिक गाने गाये हैं।





फराज खान (Faraz Khan)





एक्टर फराज खान (Faraz Khan) का निधन 4 नवंबर को हुआ। वो 46 साल के थे। उन्होंने बेंगलुरु के अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर ये खबर शेयर की थी। 90 के दशक के अभिनेता फराज खान (Faraz Khan) हिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' से लांच होने वाले थे पर शूटिंग से पहले वो बीमार पड़ गए और उनकी जगह सलमान खान ने ले ली। इसके बाद विक्रम भट्ट की फिल्म 'फरेब' से उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।





सौमित्र चैटर्जी (Saumitra Chatterjee)









बंगाली फिल्म के जानेमाने अभिनेता, लेखक, निर्देशक और सत्यजीत राय के पसंदीदा कलाकार सौमित्र चटर्जी (Saumitra Chatterjee) का 15 नवंबर 2020 को निधन हो गया। 85 साल के सौमित्र (Saumitra Chatterjee) कोरोना संक्रमित थे। पद्मभूषण से सम्मानित सौमित्र चैटर्जी ने लेजेंडरी निर्देशक सत्यजीत राय के साथ 14 फिल्मों में काम किया।





रवि पटवर्धन (Ravi Patwardhan)









रवि पटवर्धन (Ravi Patwardhan) तेजाब, यशवंत, उंबरठा, अंकुश, राजू बन गया जेंटलमैन, तक्षक, हफ्ता बंद, बंधन, तेजस्विनी जैसी फिल्मों में कैरेक्टर एक्टर की भूमिका में नजर आए। 5 दिसंबर की शाम को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वो 84 वर्ष के थे। उन्हें मराठी फिल्मों में उनरके शानदार भिनय के लिए जाना जाता है।





दिव्या भटनागर (Divya Bhatnagar)









टीवी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर (Divya Bhatnagar) कोरोना का शिकार हो गई थीं। उनका निधन 7 दिसंबर को गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में हो गया था। दिव्या कोरोना वायरस का शिकार हो गई थीं। जिसके बाद उन्हें गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। जहां वो वेंटिलेटर पर थी। दिव्या भटनागर (Divya Bhatnagar) ने टीवी के फेमल शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘गुलाबो’ का किरदार निभाया था।





योगेश गौर (Yogesh Gaur)





29 मई को बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गीत देने वाले गीतकार योगेश गौर (Yogesh Gaur) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। योगेश की गिनती उन गीतकारों में होती थी जिन्होंने अपने समय में सबसे बेहतरीन फिल्मकार रहे ऋषिकेश मुखर्जी, बासु चटर्जी आदि के साथ खूब काम किया था। उनके निधन से बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा था। योगेश ने अपने करियर में ऋषिकेश मुखर्जी, बासु चटर्जी संग बेहतरीन काम किया था।





समीर शर्मा (Sameer Sharma)









टीवी एक्टर समीर शर्मा (Sameer Sharma) ने अगस्त महीने में खुदकुशी कर ली थी। वो 44 साल के थे। समीर ने मलाड पश्चिम स्थित नेहा सीएचएस बिल्डिंग में अपने घर पर फांसी पर लगा ली थी। टीवी एक्टर समीर शर्मा का शव घर में पंखे से लटका मिला था। समीर (Sameer Sharma) कई बड़े सीरियल में नजर आ चुके हैं। इनमें कहानी घर घर की और क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे शोज शामिल हैं। फिलहाल वो स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ में कुहू के पिता की भूमिका निभा रहे थे।





मोहित बघेल (Mohit Baghel)









मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन मोहित बघेल (Mohit Baghel) का निधन 23 मई को हो गया था। मोहित लंबे समय से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ रहे थे। उनकी उम्र सिर्फ 27 साल ही थी। मोहित (Mohit Baghel) ने सलमान खान, परिणीति चोपड़ा जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया था। 





मनमीत ग्रेवाल (Manmeet Grewal)





नवी मुंबई के खारघर इलाके में रहने वाले टीवी अभिनेता मनमीत ग्रेवाल (Manmeet Grewal) ने 16 मई को खुदकुशी कर ली थी। 32 वर्षीय अभिनेता अपनी पत्नी के साथ किराए के फ्लैट में रहते थे। लॉकडाउन की वजह से टीवी सीरियल का काम बंद था ऐसे में वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।





अभिजीत (Abhijeet)





शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट कंपनी के एक अहम सदस्य अभिजीत (Abhijeet) का निधन हो गया था। अभिजीत रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की शुरुआत से जुड़े थे। 15 मई को रेड चिलीज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। अभिजीत के निधन के बाद शाहरुख ने कहा था, 'हम सभी ने ड्रीम्ज अनलिमिटेड के साथ फिल्में बनाने की यात्रा शुरू की। अभिजीत मेरा सबसे अच्छा सहयोगी था। हमने कुछ अच्छा किया और कुछ गलत लेकिन हमेशा हम आगे बढ़े। वो टीम का मजबूत सदस्य था। तुम बहुत याद आओगे मेरे दोस्त।'





सचिन कुमार (Sachin Kumar)





सीरियल 'कहानी घर घर की' के अभिनेता सचिन कुमार (Sachin Kumar) का 15 मई को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। वो मुंबई के अंधेरी में रहते थे। 42 साल के सचिन अभिनेता अक्षय कुमार के कजिन लगते थे। बाद में सचिन (Sachin Kumar) ने अभिनय छोड़ फोटोग्राफी में अपना करियर बना लिया था।  





अमोस (Amos)





अभिनेता आमिर खान के असिस्टेंट अमोस Amos) ने 12 मई को अंतिम सांस ली। वो 60 साल के थे। अमोस करीब 25 साल से आमिर खान के लिए काम कर रहे थे। ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अमोस के बहुत से करीबी लोग भी थे। अमोस की मौत हार्ट अटैक से हुई थी।  





साई गुंडेवर (Sai Gundevar)





'पीके' और 'रॉक ऑन' जैसी हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता साई गुंडेवर (Sai Gundevar) का 10 मई को अमेरिका में निधन हो गया था। साई पिछले एक साल से ब्रेन कैंसर से लड़ रहे थे। बॉलीवुड कलाकारों सहित महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने अभिनेता को श्रद्धांजलि दी थी। 





शफीक अंसारी (Shafiq Ansari)





10 मई को टेलीविजन के मशहूर अभिनेता शफीक अंसारी (Shafiq Ansari) का निधन हो गया था। शफीक कैंसर से पीड़ित थे। शफीक ने 'क्राइम पेट्रोल' में विभिन्न किरदार किए। 52 साल के शफीक अंसारी ने मुंबई में अंतिम सांस ली।





सीन कॉनेरी (Sean Connery)





दिग्गज एक्टर सीन कॉनेरी (Sean Connery) का निधन 31 अक्टूबर को हुआ। वो 90 साल के थे। सीन कॉनेरी ने ही स्क्रीन पर पहली बार जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाया था। वो 7 फिल्मों में बॉन्ड का रोल निभा चुके हैं।





वीजे चित्रा (Vj chitra)









मशहूर साउथ एक्ट्रेस और वीजे चित्रा (Vj chitra) 9 दिसंबर को एक होटल रूम में मृत पाई गईं। बताया जा रहा है कि वीजे चित्रा ने देर रात शूटिंग की थी। शूटिंग के बाद उन्होंने अपने होटल रूम में भी चेक इन किया था। लेकिन बाद में होटल की रिसेप्शनिस्ट को उनके मृत होने की जानकारी मिलीं।





रंजीत चौधरी (Ranjit Chaudhary)





अभिनेता रंजीत चौधरी (Ranjit Chaudhary) का 17 अप्रैल को 65 साल की उम्र में निधन हो गया था। चौधरी दिवंगत अभिनेत्री पर्ल पदमसी के बेटे और दिवंगत विज्ञापन-गुरु एलिक पदमसी के सौतेले बेटे थे। उन्होंने बासु चटर्जी की साल 1978 में आई कॉमेडी फिल्म ‘खट्टा मीठा’ से हिंदी फिल्म में डेब्यू किया था और चटर्जी की ‘बातों बातों में’ (1979), ऋषिकेश मुखर्जी की ‘खूबसूरत’ (1980) और शेखर कपूर की ‘बैंडिट क्वीन'(1994) में भूमिकाओं से अपनी पहचान बनाई। इसके अलावा वे संजय गुप्ता की ‘कांटे’ (2002) में भी नजर आए थे।





आशीष राय (Ashish Rai)





टीवी इंडस्ट्री के एक्टर आशीष राय (Ashish Rai) का निधन 24 नवंबर को हो गया था। वो काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। एक्टर किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे। उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेई ने दी थी।





जागेश मुकाती (Jagesh Mukati)





मशहूर टीवी एक्टर और गुजराती अभिनेता जागेश मुकाती (Jagesh Mukati) का 10 जून की रात को निधन हो गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।






आज है दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना और उनकी बेटी ट्विंकल का जन्मदिन, जानिए पिता-बेटी से जुड़ी कुछ खास बातें

No comments Document Thumbnail

आज बॉलीवुड के पहले ‘सुपरस्टार’ दिवंगत राजेश खन्ना (late actor Rajesh Khanna) और उनकी बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) का जन्मदिन है। अगर आज राजेश खन्ना (late actor Rajesh Khanna) हमारे बीच होते तो वो 78 साल के हो चुके होते। राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1942 को अमृतसर में हुआ था। बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत अभिनेता कहलाते थे राजेश खन्ना, जो अपनी दिलकश मुस्कान से लोगों के दिलों में घर कर जाते थे। आज राजेश खन्ना हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके जन्मदिन को अपने जन्मदिन के साथ उनकी बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) सेलीब्रेट करती हैं । 






https://twitter.com/mrsfunnybones/status/1343817736833671168




बता दें कि ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। ट्विंकल 47 साल की हो गई हैं। खास बात यह है कि बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल अपने पिता के साथ अपना जन्मदिन शेयर करती हैं। दोनों के जन्म की तारीख 29 दिसंबर है। ट्विंकल खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1973 को मुंबई में हुआ था।






https://twitter.com/akshaykumar/status/1343777613140041728




राजेश खन्ना की संपत्ति





वहीं राजेश खन्ना (late actor Rajesh Khanna) अपनी बेटियों से बहुत प्यार किया करते थे। बता दें कि राजेश खन्ना अपना जन्मदिन बड़ी बेटी ट्विकंल खन्ना के साथ शेयर किया करते थे। जबकि डिंपल कपाड़िया के साथ राजेश खन्ना की शादीशुदा जिंदगी ज्यादा खुशहाल नहीं रही थी। दोनों शादी के 11 साल बाद ही एक-दूसरे से अलग रहने लगे थे। लेकिन अपनी दोनों बेटियों ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना पर काका बाबू जान छिड़कते थे और यही वजह थी, कि जीवन के आखिरी दिनों में राजेश खन्ना अपनी विशाल संपत्ति बेटियों के नाम कर गए थे। राजेश खन्ना करीब 1000 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक थे। कहा जाता है कि राजेश खन्ना ने अपनी वसीयत पहले ही तैयार करवा ली थी। 









जानकारी के मुताबिक दुनिया को अलविदा कहने से पहले राजेश खन्ना (late actor Rajesh Khanna) घर वालों के सामने अपनी वसीयत पढ़वाना चाहते थे। राजेश खन्ना की वसीयत को दामाद अक्षय कुमार, पत्नी डिंपल कपाड़िया और कुछ दोस्तों की मौजूदगी में पढ़ा गया था। इस वसीयत के मुताबिक, राजेश खन्ना ने अपनी तमाम जायदाद को दो बराबर हिस्सों में बांट कर दोनों बेटियों ट्विंकल और रिंकी खन्ना के नाम कर दिया था। 









1000 करोड़ की थी राजेश खन्ना की संपत्ति





राजेश खन्ना की 1000 करोड़ की संपत्ति में उनका मशहूर बंगला 'आशिर्वाद', बैंक खाते और अन्य संपत्ति शामिल थी। खास बात ये है कि राजेश खन्ना ने अपनी सपंत्ति से पत्नी डिंपल कपाड़िया और लिव-इन पार्टनर अनिता अडवाणी को पूरी तरह से बेदखल कर दिया था। अपनी जायदाद का छोटा सा भी हिस्सा राजेश खन्ना ने डिंपल या फिर 10 साल से उनके साथ रह रहीं महिला अनिता आडवाणी के नाम नहीं किया था।









हालांकि अनिता आडवाणी ने राजेश खन्ना की संपत्ति में अपना हिस्सा हासिल करने के लिए कानूनी जंग भी लड़ी लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं आया। वहीं राजेश खन्ना का मशहूर बंगला 'आशिर्वाद' भी उनती बेटियों को आनन-फानन में बहुत कम कीमत में बेचना पड़ा था।





ट्विंकल और रिंकी ने इस कारण से बेच दिया था आशिवार्द बंगला





ट्विंकल और रिंकी अपने पिता के इस बंगले को उनके एक म्यूजिम में तब्दील करना चाहती थी, लेकिन बाद में उन्होंने इस फैसले को बदलकर बंगले को 95 करोड़ की कीमत में बेच दिया। काका बाबू के उस आइकॉनिक बंगले को ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी शक्ति शेट्टी ने खरीदा था।









वहीं बात की जाए ट्विंकल की तो बॉलीवुड में ट्विंकल का करियर कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने सिर्फ 14 फिल्मों में काम किया है। लेकिन ट्विंकल की फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान है। वह मिसेज फनी बोंस नाम से एक बेस्टर सेलर बुक लिखी चुकी हैं इसके लिए उन्हें 2016 में क्रॉस वर्ड बुक अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। राइटर, एक्ट्रेस होने के साथ ही ट्विंकल एक इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटी के घर को सजाया है।





ट्विंकल ने बरसात मूवी से किया था बॉलीवुड में डेब्यू





ट्विंकल ने अभिनेता बॉबी देओल के साथ फिल्म 'बरसात' (1995) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। ट्विंकल को इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवार्ड भी मिला था। इसके बाद वह राज कंवर की फिल्म 'जान' (1996) में अजय देवगन और लारेंस डिसूजा की 'दिल तेरा दीवाना' (1996) में सैफ के साथ नजर आई थी। लेकिन दोनों फिल्में फ्लॉप रहीं। 1997 में ट्विंकल की 'इतिहास' और 'उफ्फ ये मोहबब्त' भी आई लेकिन ये भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद ट्विंकल ने सलमान खान के साथ 'जब प्यार किसी से होता है' में काम किया और इस फिल्म में उन्होंने अपनी सादगी और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया।









तीनों खान के साथ काम कर चुकी है ट्विंकल





इसके बाद 1999 में ट्विंकल की शाहरुख के साथ फिल्म 'बादशाह' और आमिर के साथ 'मेला' आई थी। 'मेला' फिल्म में आमिर के साथ रोमांटिक सीन और किसिंग सीन देकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी। बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। ट्विंकल ने अक्षय कुमार के साथ भी 1999 में आई फिल्म ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’ और ‘जुल्मी’ में काम किया था। इसी दौरान ट्विंकल और अक्षय की नजदीकियां भी बढ़ी थीं। साल 2001 में उनकी आखिरी फिल्म ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’ आई थी और ये फिल्म भी फ्लाप रही। बॉलीवुड के तीनों सुपरस्टार खान के साथ काम करने के बावजूद ट्विंकल लोकप्रियता के शिखर पर नहीं पहुंच पाईं ।









ट्विंकल ने अक्षय कुमार से की है शादी





फिल्मों में कुछ खास करियर नहीं चला तो फाइनली ट्विंकल ने 2001 में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार और अपने लव लाइफ अक्षय कुमार से शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे एक बेटा आरव और बेटी नितारा हैं। 2009 में 'पीपुल' मैगजीन ने ट्विंकल को भारत की चौथी बेस्ट ड्रेस्ड सेलेब्रिटी के खिताब से नवाजा था। फिलहाल ट्विंकल खुशहाल शादीशुदा जिंदगी गुजार रही हैं।






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.