Media24Media.com: कोरोना की वजह से पोस्टपोन हुआ ग्रैमी अवॉर्ड्स, अब मार्च में होगा इसका आयोजन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कोरोना की वजह से पोस्टपोन हुआ ग्रैमी अवॉर्ड्स, अब मार्च में होगा इसका आयोजन

Document Thumbnail

कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों और उससे होने वाली मौत के आंकड़ों के बढ़ने से 2021 ग्रैमी पुरस्कार का आयोजन (Grammy Awards postponed) इस महीने के बजाय मार्च में कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस (Los Angeles) में किया जाएगा। रिकॉर्डिंग एकेडमी ने बताया कि वार्षिक कार्यक्रम को 31 जनवरी की बजाय अब मार्च अंत में आयोजित किया जाएगा।






https://www.instagram.com/p/CJrpDe6lFTK/?utm_source=ig_embed




ग्रैमी पुरस्कार लॉस एंजिलिस के स्टेपल्स सेंटर में आयोजित (Grammy Awards will be held at the Staples Center in Los Angeles) किया जाएगा। कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस (Los Angeles of California) काउंटी में वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं, जहां कोविड-19 के 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और कैलिफोर्निया (California) में वायरस से हुई मौत के 40 प्रतिशत मामले लॉस एंजिलिस से हैं। बता दें कि कोरोना के कारण और भी कई बड़े इवेंट्स या तो रद्द या फिर पोस्टपोन(Grammy Awards postponed) किए जा चुके हैं।





लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक संचालक जनसंपर्क अंग्रेजी माध्यम के लिए गए परीक्षा का परिणाम जारी





बता दें कि ग्रैमी अवार्ड को ग्रामोफोन अवार्ड (Grammy Award is also known as Gramophone Award) भी कहा जाता है। विसश्व के प्रतिष्ठित अवार्ड में से एक ग्रैमी अवार्ड को संगीत उद्योग में खास पहचान बनाने और अभूतपूर्व अवार्ड के लिए दिया जाता है। ये अवार्ड रिकॉर्डिंग अकादमी द्वारा दिए जाते है।





छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग की बड़ी सर्जरी, 135 पुलिसकार्मियों का ट्रांसफर





द ग्रैमी सबसे बड़े वार्षिक संगीत पुरस्कार समारोह में से एक है। यह बिग थ्री के रूप में आयोजित तीन सबसे बड़े वार्षिक संगीत पुरस्कार समारोह में से एक है। बिग थ्री यानी दुनिया में आयोजित होने वाले तीन सबसे बड़े वार्षिक संगीत पुरस्कार समारोह जिसमें अमेरिकन म्यूज़िक अवार्ड्स, ग्रैमी अवार्ड और बिलबोर्ड म्यूज़िक अवार्ड्स शामिल हैं। पहला ग्रैमी अवार्ड्स समारोह 4 मई, 1959 को आयोजित किया गया था। साल 2011 के समारोह के बाद, अकादमी ने 2012 के लिए कई ग्रैमी अवार्ड श्रेणियों में बांटा गया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.