Media24Media.com: मायावती ने भी उठाए ‘तांडव’ पर सवाल, आपत्तिजनक सीन को हटाने की मांग की

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मायावती ने भी उठाए ‘तांडव’ पर सवाल, आपत्तिजनक सीन को हटाने की मांग की

Document Thumbnail

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अब बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अमेज़न प्राइम (Amazon Prime) की वेब सीरीज ‘तांडव’ पर सवाल (Tandav Controversy) उठाए हैं और ‘आपत्तिजनक सीन’(objectionable scenes) को हटाने की मांग की है। बता दें कि शुक्रवार को ऐक्टर सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया जैसे दिग्गज कलाकारों की चर्चित वेब सीरीज ‘तांडव’ रिलीज हुई।





डायरेक्टर अली अब्बास जफर, निर्देशक हिमांशु कृष्ण मेहरा, लेखक गौरव सोलंकी और अमेजन प्राइम की ओरिजनल कंटेन्ट इंडिया हेड अपर्णा पुरोहित के खिलाफ रविवार देर रात एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली के सब इंस्पेक्टर अमरनाथ यादव की तहरीर पर लिखी गई है।





पुलिस को मिली एक और सफलता, 4 इनामी नक्सलियों समेत 8 ने किया सरेंडर





यूपी की पूर्व सीएम ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा- “तांडव वेब सीरीज में धार्मिक व जातीय आदि भावना को आहत करने वाले कुछ दृश्यों को लेकर विरोध दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके संबंध में जो भी आपत्तिजनक है उन्हें हटा दिया जाना उचित होगा ताकि देश में कहीं भी शांति, सौहार्द व आपसी भाईचारे का वातावरण खराब न हो।”





जानिए क्या है ‘तांडव’ विवाद? (Tandav Controversy)





‘तांडव’ इन दिनों अपने कुछ दृश्यों के कारण धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोपों में घिरी हुई है। वेब सीरीज में एक दृश्य है जिसमें मोहम्मद जीशान अयूब का किरदार भगवान शिव की भूमिका निभाते हुए भगवान राम के सोशल मीडिया फॉलोअर्स पर बात कर रहा है, जिसके बाद लोगों ने सीरीज के बहिष्कार की मांग उठानी शुरू कर दी।





कांग्रेस विधायक ने खुलेआम SDM को दी धमकी, कहा- अगर आप महिला नहीं होती तो…





ये सीन कॉलेज के एक थिएटर फेस्टिवल का है जिसमें अयूब अपने हाथ में त्रिशूल लेकर भगवान शिव का रोल निभा रहे हैं। फिर एक्ट का होस्ट कहता है कि ‘राम जी के फॉलोअर्स दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं इसलिए उन्हें भी कुछ करने की जरूरत है जैसे कि नई तस्वीरें पोस्ट करना’। इसके बाद ‘आज़ादी’ जैसे विवादित नारे लगाए जाने लगे।





बता दें कि अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित सीरीज में सैफ अली खान, मोहम्मद जीशान अयूब, सुनील ग्रोवर, डिंपल कपाड़िया, कृतिका कामरा, शोनाली नागरानी, तिग्मांशु धूलिया, सारा जेन डायस, डिनो मोरिया, गौहर खान जैसे सितारों ने काम किया है। वेब सीरीज के नौ एपिसोड 15 जनवरी को अमेज़न प्राइम पर एक साथ जारी किए गए हैं।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.