Media24Media.com: पाकिस्तान

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पाकिस्तान. Show all posts
Showing posts with label पाकिस्तान. Show all posts

आतंकवादी हों या उनके आका- भारत का जवाब एक ही: सेना प्रमुख द्विवेदी

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आतंकवाद, पाकिस्तान, चीन सीमा और जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर महत्वपूर्ण बयान दिए। चाणक्य डिफेंस डायलॉग में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद और उसे बढ़ावा देने वाले किसी भी तत्व के प्रति सख्त है।


उन्होंने स्पष्ट कहा-हमारे लिए आतंकवादी और आतंकवाद के आका एक बराबर हैं। जो भी आतंकवाद को बढ़ावा देगा, हम उसे जवाब देंगे।

पाकिस्तान पर कड़ा संदेश: “पानी और खून साथ नहीं चल सकते

ऑपरेशन सिंदूर 2 का जिक्र करते हुए सेना प्रमुख ने पाकिस्तान को सीधे शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा-
“सिंदूर 2 एक नई चेतावनी है। पानी और खून एक साथ नहीं चल सकता। अगर आप ब्लैकमेल करेंगे, तो हम शांत नहीं बैठेंगे। अभी फिल्म शुरू भी नहीं हुई थी और 88 घंटों में समझा दिया गया। यह सिर्फ ट्रेलर था।”

उन्होंने साफ कहा कि भारत किसी भी ब्लैकमेल से नहीं डरता और आवश्यकता पड़ने पर हर स्तर पर जवाब देने के लिए तैयार है।

चीन सीमा पर सुधार की बात

सेना प्रमुख ने पिछले एक वर्ष में चीन सीमा पर कई सकारात्मक बदलाव होने की बात कही।
उन्होंने बताया कि—

दोनों देशों के नेताओं के बीच वार्ता हुई है।

विवेकपूर्ण कदमों से तनाव कम करने पर सहमति बनी है।

रक्षा मंत्री की यात्रा के दौरान भी इस बात पर जोर दिया गया कि “बर्फ पिघलनी चाहिए या नहीं”—इस पर फैसला जरूरी है।

उन्होंने कहा कि सीमा पर संवाद बढ़ने से स्थिति में सुधार होगा।

जम्मू-कश्मीर में बड़ा परिवर्तन

जनरल द्विवेदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 5 अगस्त 2019 के बाद से बड़ी तेजी से बदलाव हुए हैं।
उन्होंने बताया—

आतंकवाद में भारी गिरावट आई है।

अब पत्थरबाजी लगभग बंद हो चुकी है।

इस साल 31 आतंकवादी मारे गए, जिनमें 21 पाकिस्तानी थे।

शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा विस्तार: कॉलेज, IIT, IIM खुल रहे हैं।

स्कूलों की संख्या में 21% का इजाफा हुआ है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग देश के अन्य हिस्सों में जाकर काम करना चाहते हैं और जो परिवार पहले परिस्थितियों के कारण बाहर चले गए थे, वे अब वापस लौटकर अपनी जिम्मेदारी निभाना चाहते हैं।

म्यांमार पर बयान

म्यांमार की स्थिति पर उन्होंने चिंता व्यक्त की और कहा- “पड़ोसी देश में परेशानी होती है तो असर हम पर भी पड़ता है। म्यांमार में अस्थिरता के कारण वहां के लोग शरणार्थी के रूप में आए। हम कोशिश कर रहे हैं कि वे स्वेच्छा से वापस लौटें। भारत जल्द ही म्यांमार के साथ मिलकर इन मुद्दों को सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।”

T20 WC 2024 : भारत के खिलाफ मिली हार के बाद बीच मैदान में रो पड़े नसीम शाह, पाकिस्तान को मिली 6 रन से मात

No comments Document Thumbnail

T20 WC 2024: टी-20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में गेंदबाजों के चमत्कारिक प्रदर्शन के दम पर भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को छह रन से मात दी. मुकाबले में पाकिस्तान को जीत के लिए 120 रनों का टारगेट मिला था, मगर वह सात विकेट खोकर 113 रन ही बना सकी. पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.


भारतीय टीम की जीत के हीरो जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या रहे जिन्होंने गेम पलट दिया. बुमराह ने 4 ओवर में महज 14 रन देकर तीन विकेट लिए. वहीं हार्दिक ने भी फखर जमां और शादाब खान के महत्वपूर्ण विकेट लिए. इससे पहले स्टार खिलाड़ियों से भरी टीम इंडिया पाकिस्तानी पेस अटैक के सामने 119 रनों पर ही सिमट गई.

भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 42 रनों की जोरदार पारी खेली थी. उनके अलावा चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए अक्षर पटेल ने भी 20 रनों की उपयोगी पारी खेली. पाकिस्तान की तरफ से नशीम शाह और हारिस रऊफ ने तीन-तीन विकेट लिए. उनके अलावा मोहम्मद आमिर को दो विकेट मिले.

अंतिम गेंद तक लड़े नसीम शाह
पाकिस्तान को जीत दिलाने के लिए नसीम शाह को अंतिम गेंद तक लड़ते हुए देखा गया. ग्रीन टीम को आखिरी ओवर में 18 रन की दरकार थी. इमाद वसीम के पहले ही गेंद पर आउट हो जाने के बाद उन्होंने मैदान में कदम रखा और 4 गेंद में 10 रन की नाबाद पारी खेली. इस बीच उनके बल्ले से 2 चौके निकले, लेकिन इसके बावजूद भी वह पाकिस्तान को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे.

गेंदबाजी में भी हिट रहे शाह
बल्लेबाजी से पहले गेंदबाजी में भी शाह का जलवा रहा. वह अपनी टीम के लिए इस मुकाबले में सर्वाधिक 3 विकेट चटकाने में कामयाब रहे. भारत के खिलाफ उन्होंने कुल 4 ओवरों की गेंदबाजी की थी. इस बीच 5.20 की इकोनॉमी से महज 21 रन खर्च किए थे.

तुम लोगों को नहीं खिला पाऊंगा, ये कहकर आदमी ने अपने पत्नी और सात बच्‍चों को कुल्‍हाड़ी से काट डाला, पढ़े पूरी खबर

No comments Document Thumbnail

 Pakistan Man Kills Wife : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 7 बच्चों की हत्या कर दी. शख्स ने कहा कि 'मैं तुम लोगों को खिला नहीं पाऊंगा'

पेशे से मजदूर सज्जाद खोखर ने मुजफ्फरगढ़ जिले के अलीपुर में अपनी 42 वर्षीय पत्नी कौसर और सात बच्चों - चार बेटियों और तीन बेटों, जिनकी उम्र आठ महीने से 10 साल के बीच है, उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.


पुलिस ने कहा कि आरोपी वित्तीय मुद्दों को लेकर मानसिक रूप से परेशान था और उसका अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा होता था.

शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा कि संदिग्ध ने अपना अपराध कबूल करते हुए दावा किया कि उसने यह चरम कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह अपने बच्चों को खाना नहीं खिला सकता था.

मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने मासूम बच्चों की हत्या पर दुख जताया है और पुलिस महानिरीक्षक से रिपोर्ट मांगी है। 

पंजाब पुलिस का कहना है कि व्यक्ति मानसिक तौर पर परेशान था क्योंकि उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी और अक्सर वह अपनी पत्नी से लड़ाई लड़ता रहता था। पुलिस ने आरोपित सज्जाद को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने पुलिस के आगे अपना गुनाह भी कबूला है और ऐसा करने के पीछे का कारण भी बताया है।

पुलिस ने कहा कि सज्जाद अपने परिवार वालों को खिला नहीं पा रहा था इसलिए उसने ये हत्या की। गुनाह करने के कुछ घंटे बाद ही आरोपित ने खुद को पुलिस के आगे सरेंडर भी कर दिया। इस मामले में पंजाब की मुख्यमंत्री बनीं मरियम नवाज शरीफ ने अपनी संवेदनाएँ प्रकट की हैं।


पोलियो टीम की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर भीषण हमला, धमाके में 5 जवानों की मौत

No comments Document Thumbnail

पाकिस्तान में एक बार फिर बड़ा धमाका हुआ है। इस धमाके में पाकिस्तान के बाजौर में पोलियो टीम की सुरक्षा में तैनात 5 पुलिसर्मियों की मौत हो गई है। मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। यह धमाका इतना भीषण था कि 22 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। 


जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को बाजौर जिले की मामुंड तहसील में एक पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में कम से कम पांच पुलिस अधिकारी शहीद हो गए और 22 घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि पुलिस पोलियो टीकाकरण टीमों को सुरक्षा प्रदान करने जा रही थी। उन्होंने बताया कि घटना में और लोगों की मौत की आशंका है। उन्होंने बताया कि मृतकों और घायलों को खार अस्पताल ले जाया गया है, जहां आपातकाल घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि पीड़ितों के इलाज के लिए अस्पताल द्वारा रक्तदान मांगा गया था। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि हताहत हुए सभी पुलिसकर्मी थे।

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की सीनेटर शेरी रहमान ने बाजौर में पोलियो रोधी टीम की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस अधिकारियों पर हमले की निंदा की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पीपीपी विस्फोट में शहीद हुए पांच कर्मियों के परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ी है।


पाकिस्तान की नापाक हरकत, अरनिया सेक्टर में नौ घंटे तक गोलीबारी की

No comments Document Thumbnail

जम्मू । पाकिस्तान की नापाक हरकत के बाद अरनिया सेक्टर  के साथ सीमावर्ती ग्रामीण इलाकों  में दूसरी रात भी दहशत में गुजरी। बृहस्पतिवार की तरह शुक्रवार रात भी ग्रामीणों ने डर के साए में गुजारी। इसकी आंच पुंछ तक पहुंच चुकी है। पाकिस्तान  ने नौ दिन में तीसरी बार  संघर्ष विराम तोड़ते  हुए बृहस्पतिवार रात को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अरनिया सेक्टर की आठ पोस्ट सहित रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। बृहस्पतिवार रात आठ बजे शुरू हुई गोलाबारी शुक्रवार सुबह पांच बजे तक जारी रही। रिहायशी इलाकों में मोर्टार शेल गिरने से नुकसान का मंजर देख लोग सहमे हैं। कई स्कूल बंद कर दिए गए हैं। शुक्रवार को सुहागपुर स्कूल की कक्षाएं बंकर में लगाई गईं। माहौल बिगड़ता देख बाहरी राज्यों से आए मजदूर भी पलायन कर रहे हैं।


बृहस्पतिवार रात 8:05 बजे बॉर्डर क्षेत्र में गोलाबारी शुरू हुई। पहली घटना चिनाज और बिक्रम पोस्ट पर सामने आई, जिसमें दो सुरक्षाकर्मी जख्मी हुए हैं। पंचायत सई खुर्द के गांव बुल्लेचक में ओम प्रकाश के घर की रसोई के पास गोला गिरा है, जिसकी जद में आने से सामान और दीवार क्षतिग्रस्त हुई है। धमाका इतना जोरदार था कि स्टील की बाल्टी पत्तों की तरह बिखर गई। गोलाबारी की दहशत से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। अरनिया कस्बे और बॉर्डर क्षेत्र के निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। शुक्रवार को सरकारी स्कूल तो खुले रहे, लेकिन बच्चों की संख्या न के बराबर रही। सरकारी मिडिल स्कूल सुहागपुर की कक्षाएं एक बंकर में लगाई गईं। अरनिया सेक्टर में गोलाबारी के चलते धान की कटाई के लिए बुलाए गए अन्य राज्यों के मजदूर बड़े पैमाने पर पलायन कर रहे हैं।

बम गिरते ही सबकुछ तहस-नहस हो गया

बुल्लेचक के निवासी ओमप्रकाश के बेटे पवन कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी रसोई में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। बम गिरने से पहले वह रसोई में ही थी, लेकिन कोई सामान लेने के लिए कमरे के आई, तो पीछे से बम गिर गया, जिसने सबकुछ तहस-नहस कर दिया। अगर बम दीवार पर गिरता तो परिवार चपेट में आ जाता। शुक्रवार तड़के तक किसी प्रशासनिक अधिकारी के न पहुंचने से ग्रामीणों में काफी रोष था। लोगों का कहना है कि गांव में सामुदायिक बंकर की सुविधा नहीं है। जान को खतरा बना रहता है। जलशक्ति विभाग की पाइप डालने का काम करने वाले मोहम्मद सदीक और मोहम्मद अजीब जो कि मूल रूप से पुंछ के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि गोलाबारी शुरू हो गई है। इसके चलते वह अपने घर लौट रहे हैं। 4 महीने से बॉर्डर क्षेत्र में काम कर रहे थे, लेकिन गोलाबारी से अब डर लग रहा है।

इन गांवों को बनाया निशाना घरों पर गिरे मोर्टार शेल

पाकिस्तान ने अरनिया सेक्टर के गांव काकू दे कोठे, कोटली, चंगिया, पिंडी कुदवाल, चानना, तरेवा, जबोवाल, देवीगढ़, सई, बुल्लेचक और अरनिया नगर पालिका के वार्ड-5 को निशाना बनाया। अरनिया, बुल्लेचक और कोटली में लोगों के घरों पर मोर्टार शेल गिरे हैं। खेतों में गोले गिरने से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है।

वार्ड-पांच में घायल रजनी के घर के पास गिरे पांच गोले

बॉर्डर क्षेत्र के अलावा अरनिया कस्बे के वार्ड-5 में भी मोर्टार शेल गिरे हैं। वीरवार रात एक महिला रजनी देवी घायल हो गई थी। उसके घर के आसपास ही तकरीबन पांच मोर्टार शेल गिरे हैं। ग्रामीण खौफजदा हैं। लोग घरों से बुजुर्गों और बच्चों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा रहे हैं। लोगों का मानना है कि देर रात को पाकिस्तान की ओर से फिर से फायरिंग शुरू कर दी जाएगी, इसलिए वे बच्चों और बुजुर्गों की जान जोखिम में नहीं डाल सकते।

पीएचसी अरनिया में सुविधाएं बढ़ाईं, पांच एंबुलेंस तैनात

प्राइमरी हेल्थ सेंटर अरनिया में सीएमओ हरबख्श सिंह (जम्मू) ने शुक्रवार सुबह दौरा किया। उनके साथ बीएमओ बिश्नाह शमीम अहमद चौधरी, मेडिकल अफसर डॉ. रोहित कुमार और अन्य स्टाफ मौजूद था। गोलाबारी की घटना को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अतिरिक्त दवाइयां मंगवाई गई हैं। प्राथमिक उपचार में इस्तेमाल होने वाली सभी दवाइयां उपलब्ध करवाई गई हैं। अस्पताल में पांच एंबुलेंस तैनात कर दी गई है।


लगातार चौथे मैच में पाकिस्तान को मिली हार, दक्षिण अफ्रीका ने 1 विकेट से दी पटखनी

No comments Document Thumbnail

चेन्नई। पाकिस्तान के लिए 2023 का वनडे वर्ल्ड कप किसी बुरे सपने से कम नहीं है। टीम को अब चेन्नई में साउथ अफ्रीका ने एक विकेट से रोमांचक मुकाबला हरा दिया। ये इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की लगातार चौथी हार है। साउथ अफ्रीका के लिए केशव महाराज और तबरेज शम्सी ने 10वें विकेट के लिए 11 रन जोड़े। महाराज ने मोहम्मद नवाज की बॉलिंग पर विनिंग चौका लगाया। ऐडन मार्करम ने 91 रन बनाए, वहीं शम्सी ने पहली पारी में 4 विकेट झटके।


चेपॉक स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, टीम 46.4 ओवर में 270 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बाबर आजम और सऊद शकील ने फिफ्टी लगाई। साउथ अफ्रीका ने 47.2 ओवर में 9 विकेट गंवाकर टारगेट हासिल कर लिया। पाकिस्तान से शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट लिए। वहीं मोहम्मद वसीम, हारिस रऊफ और उसामा मीर ने 2-2 विकेट लिए।

शाहीन ने 3 विकेट झटके

साउथ अफ्रीका से डेविड मिलर 29, मार्को यानसन 20, हेनरिक क्लासन 12, रासी वान डर डसन 21, टेम्बा बावुमा 28, क्विंटन डी कॉक 24 और जेराल्ड कूट्जी 10 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान से शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट लिए। वहीं मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ और उसामा मीर को 2-2 सफलताएं मिलीं।

मार्करम 91 रन बनाकर कैच हुए

मिलर के विकेट के बाद ऐडन मार्करम ने मार्को यानसन के साथ पारी संभाली। उन्होंने यानसन के साथ 29 और जेराल्ड कूट्जी के साथ 15 रन जोड़े। लेकिन 91 रन बनाकर उसामा मीर की बॉलिंग पर कैच हो गए, बाबर ने उनका कैच पकड़ा। उनके बाद अगले ओवर में जेराल्ड कूट्जी भी 10 रन बनाकर आउट हो गए। साउथ अफ्रीका ने 250 रन पर 8 विकेट गंवा दिए।

 

बम ब्लास्ट: पुलिस गाड़ी के पास आया हमलावर और खुद को उड़ा लिया, अब तक 52 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

 इस्‍लामाबाद: पाकिस्तान में एक मस्जिद के पास जबरदस्‍त बम धमाका हुआ है, जिसमें  52 लोगों की जान चली गई है और 130 से ज्‍यादा घायल बताए जा रहे हैं. बम विस्‍फोट दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुआ, जहां मस्जिद के बाहर काफी लोग मौजूद थे. जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट मस्तुंग जिले में हुआ. बलूचिस्तान का दक्षिण-पश्चिमी प्रांत अतीत में इस्लामी और अलगाववादी आतंकवादियों के हमलों का स्थल रहा है.


वरिष्ठ स्थानीय पुलिस अधिकारी जावेद लेहरी ने कहा, "यह एक आत्मघाती हमला लगता है." उन्होंने बताया कि हमलावर ने पुलिस उपाधीक्षक नवाज गिश्कोरी के वाहन के पास खुद को उड़ा लिया. हालांकि, किसी भी समूह ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है, जबकि तहरीक-ए तालिबान पाकिस्तान ने इसमें शामिल होने से इनकार किया है. 

पाकिस्‍तान में आतंकी घटनाएं लगातार हो रही हैं. सितंबर माह में जिले में यह दूसरा बड़ा विस्फोट है. एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट मदीना मस्जिद के पास हुआ जहां लोग ईद मिलादुन नबी मनाने के लिए एकत्र हुए थे. स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) जावेद लेहरी ने कहा कि घायलों को नजदीकी अस्‍पताल में स्थानांतरित किया जा रहा है, जबकि अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया है.

मस्तुंग के सहायक आयुक्त अत्ता उल मुनीम ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि धमाके के लिए काफी बड़ी मात्रा में विस्‍फोटक का इस्‍तेमाल किया गया है. जियो न्यूज के अनुसार, उन्होंने कहा कि लोगों को बाद में एक जुलूस में भाग लेना था. जिला प्रशासन ने बताया कि मृतकों में मस्तुंग के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नवाज गशकोरी भी शामिल हैं.

प्रांतीय कार्यवाहक सूचना मंत्री जान अचकजई के अनुसार, विस्फोट में गंभीर रूप से घायल लोगों को शहर के अस्पतालों में आपातकाल लागू करते हुए क्वेटा स्थानांतरित किया जा रहा है. उनके प्रवक्ता के एक बयान के अनुसार, सिंध के अंतरिम मुख्यमंत्री मकबूल बकर ने विस्फोट की निंदा की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्दोष लोगों की जान लेने में शामिल लोग "मानवता के दुश्मन" हैं.


Asia Cup 2023: पाकिस्तान ने नेपाल को 238 रनों से हराया, बाबर आजम ने 151 रन बनाए

No comments Document Thumbnail

 Asia Cup 2023: एशिया कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने नेपाल को 238 रनों से हरा दिया है. नेपाल के सामने जीत के लिए 343 रनों का लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम 23.4 ओवर में महज 104 रनों पर सिमट गई. इस तरह बाबर आजम की टीम ने बड़ी जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया. इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 342 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद ने शानदार शतक बनाया.


पाकिस्तान के 342 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की शुरूआत अच्छी नहीं रही. शाहीन अफरीदी ने पहले ही ओवर में नेपाल को झटका दिया. नेपाल के 3 खिलाड़ी 14 रनों के स्कोर पर पवैलियन लौट चुके थे. इसके बाद आरिफ शेख और सोमपाल कामी ने जरूर संघर्ष दिखाया, लेकिन यह दोनों बल्लेबाज भी ज्यादा देर तक पाकिस्तानी गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके. पाकिस्तान के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार सके. नेपाल के लिए सोमपाल कामी ने सबसे ज्यादा 46 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली.

पाकिस्तान के गेंदबाजों की बात करें तो शादाब खान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. जबकि शाहीन अफरीदी और हारिस राउफ ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा नसीम शाह और मोहम्मद नवाज को 1-1 कामयाबी मिली. इससे पहले पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने 131 गेंदों पर 151 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 4 छक्के जड़े. इसके अलावा इफ्तिखार अहमद ने 71 गेंदों पर नाबाद 109 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के जड़े. नेपाल के लिए सोमपाल कामी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके. जबकि करण केसी और संदीप लमिछाने को 1-1 कामयाबी मिली.


सीमा हैदर की तर्ज पर नोएडा पहुंची एक और विदेशी महिला, पुलिस ने हिरासत में लिया

No comments Document Thumbnail

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का मामला अब भी लगातार चर्चा में बना हुआ है। इसी बीच अब बांग्लादेश से एक महिला भारत आई है। ये महिला सोनिया अख्तर है, जो अपने एक वर्षीय बेटे के साथ भारत आई है, जो वर्तमान में नोएडा में है। इस महिला का आरोप है कि बांग्लादेश के ढाका में रहने के दौरान नोएडा के एक व्यक्ति ने उसके साथ निकाह किया था। दोनों तीन सालों तर बांग्लादेश में साथ रहे।


इसके बाद दोनों के घर एक बेटे का जन्म हुआ। बेटे का जन्म होने के बाद व्यक्ति भारत लौट आया और नोएडा में ही रहने लगा। पुलिस ने यह जानकारी दी है। इस संबंध में महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि उसका पति निकाह के बाद भाग आया है। महिला ने पुलिस से शिकायत में कहा कि सूरजपुर थानाक्षेत्र के सौरवकांत तिवारी ने बांग्लादेश में उसके साथ निकाह किया है। दोनों का निकाह के बाद एक बेटा हुआ जिसे छोड़कर वो भारत आ गया। ये भी जानकारी मिली है कि सौरवकांत तिवारी ने धोखे से बांग्लादेश में निकाह किया था जबकि भारत में वो पहले से ही शादीशुदा है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बांग्लादेश में चार जनवरी 2017 से 24 दिसंबर 2021 तक ढाका में कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड मैं नौकरी की जहां उसने इस 14 अप्रैल, 2021 को इस्लामिक रीति-रिवाज से शादी की। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान महिला ने भारत में आने के लिए पर्यटक वीजा (अपना और अपने बेटे दोनों का) दिखाया है। उन्होंने बताया कि शादी करने की घटना बांग्लादेश की है पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

इस मामले में महिला अब अपने पति को ढूंढने के लिए भारत आई है। महिला बीते आठ दिनों से भारत में है। महिला का कहना है कि वो अपने पति के साथ रहने आई है। महिला का कहना है कि उसका पति उसे छोड़ कर भारत आ गया था। वहीं जब उसने सीमा हैदर को पाकिस्तान से आते हुए देखा तो उसकी हिम्मत बढ़ गई और वो बांग्लादेश से भारत आ गई। जानकारी के अनुसार महिला के नोएडा आने के बाद पुलिस ने उसे डिटेन कर लिया। वहीं पुलिस ने महिला और उसके पति के बीच समझौता कराने की कोशिश की है। महिला का कहना है कि या उसका पति बांग्लादेश चले या यहीं अपने साथ रखे। 


Pakistan Politics : पाकिस्तान को मिला नया प्रधानमंत्री, अनवर-उल-हक होंगे के 8वें कार्यवाहक

No comments Document Thumbnail

 Pakistan Politics: पाकिस्तान में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के इस्तीफे के बाद नई सरकार का गठन कर दिया गया है. सरकार और विपक्षी दलों के बीच सहमति होने के बाद अनवारुल हक  को कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है. अनवारुल बलूचिस्तान पार्टी के सिनेटर हैं.


पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को इस्तीफा देने के बाद नेशनल एसेंबली के वर्तमान नेता राजा रियाज को कार्यवाहक पीएम चुनने के लिए शनिवार यानी 12 जुलाई तक नाम तय करने के लिए निर्देश दिया था. इसी बीच, इस्लामाबाद में दोनों नेताओं के बीच सहमति बनने के बाद अनवारुल हक के नाम पर फाइनल मुहर लगी.  

आपको बता दें कि पाकिस्तान नेशनल असेंबली में 9 अगस्त को भंग हो गई थी. जिसके बाद पाक पीएम शहबाज शरीफ और राजा रियाज के बीच कार्यवाहक पीएम के लिए कई बार बैठकें हुईं. लेकिन बात नहीं बनी. वहीं शरीफ ने कल इस्लामाबाद में कहा था कि वह राजा रियाज को इस पद के लिए मना लेंगे.

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने चिट्ठी में कहा था कि अनुच्छेद-224 ए के तहत नेशनल असेंबली भंग किए जाने के तीन दिनों के अंदर कार्यवाहक पीएम के पद के लिए नाम तय करना होगा. अगर इसके बाद भी नाम तय नहीं होता है तो संविधान के मुताबिक मामला संसदीय समिति के पास भेजा जाता है. यदि ये भी फैसला नहीं ले पाती है, तो पाक के कार्यवाहक पीएम चुनने का अधिकार निर्वाचन आयोग के पास होगा. हालांकि आयोग को दिए गए सूची में से ही किसी को पीएम के लिए दो दिन में चुनेंगे.


सीमा और सचिन पर फिल्म बनाने वाले प्रोड्यूसर को मिली धमकी, जानें क्यों?

No comments Document Thumbnail

 पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ भागकर भारत आ चुकी है। बीते कई दिनों से वह सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा स्थित उसके गांव में रह रही है। इस बीच, सीमा और सचिन की स्टोरी को लेकर फिल्म भी बन रही है। दोनों पर फिल्म बनाने वाले अमित जानी हैं, जिनको हाल ही में धमकी भी दी गई थी।




अब समाजवादी पार्टी के एक नेता ठाकुर अभिषेक सोम ने सीमा हैदर और अमित जानी का पाकिस्तान वापसी का टिकट कटवा दिया है। ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि यदि सीमा सचिन की जिंदगी से चली जाती है तो सचिन का क्या होगा।

अभिषेक सोम ने सीमा व अमित का मुंबई से कराची का टिकट कटाते हुए दो टिकटों की फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। अभिषेक ने लिखा है कि देश के गद्दारों को हिंदुस्तान में रहने के लिए कोई जगह नहीं मिलेगी। अपनी हीरोइन लेकर पाकिस्तान चले जाइए। अमित जानी देश के अंदर हिंदू-मुस्लिम दंगा करवाना चाहता है।

नोएडा में इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू की जा चुकी है। अमित जानी ने सऊदी में रह रहे सीमा हैदर के पूर्व पति गुलाम हैदर को भी भारत बुलाया है। उन्होंने गुलाम से मुलाकात करने की इच्छा जताई है, जिसके लिए या तो दिल्ली या फिर मुंबई आने के लिए न्यौता भेजा गया है।




प्यार पाने के लिए दो बच्चों और पति को छोड़कर पाकिस्तान पहुंचीं अंजू

No comments Document Thumbnail

दिल्ली। अपने प्यार को पाने के लिए सीमा पार करना ट्रेंड बनते जा रहा है। पाकिस्तान की सीमा हैदर के बाद अब इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। भारत की अंजू अपने प्यार के लिए पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा में पहुंच गई है। दोनों के बीच चार साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। 34 साल की अंजू पहले से शादीशुदा है और वह राजस्थान के अलवर जिले में रहती थीं।


अंजू मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव की रहने वाली हैं और उसका प्रेमी नसरुल्लाह ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा का रहने वाला है। दोनों चार साल से सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे से बातचीत कर रहे थे। लेकिन हाल ही में अंजू एक महीने की विजिट वीजा लेकर अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई।

विजिट वीजा लेकर पाकिस्तान पहुंचीं अंजू

पाक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंजू  अपने प्रेमी नसरुल्लाह के घर पर है। शुरुआत में पाक पुलिस ने पूछताछ के लिए अंजू को हिरासत में ले लिया था, लेकिन अंजू के पास वैध दस्तावेज होने के कारण पुलिस को छोड़ना पड़ा। वहीं, अंजू के घरवालों ने नसरुल्लाह के साथ उनके प्रेम संबंध होने से इनकार किया है। अंजू के घरवालों का कहना है कि वो वैध दस्तावेजों के साथ विदेश मंत्रालय की अनुमति लेकर पाकिस्तान घूमने गई है, लेकिन पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि अंजू नसरुल्लाह से बहुत प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती हैं।

पति को नहीं थी जानकारी

इस पूरे मामले पर अंजू  के पति का कहना है कि वो किसी के संपर्क में थी, उसे इस बात की जानकारी नहीं थी। वो विदेश में नौकरी करना चाहती थी, इसलिए 2020 में उसने पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया था। अंजू के पति ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। वो दोनों बच्चों को छोड़कर उसे बिना बताए पाकिस्तान पहुंच गई।

अंजू के पति ने बताया कि वो अपने मायके नहीं जाती थी। वो जयपुर जाने की बात कहकर गई थी, लेकिन लाहौर पहुंचने के बाद उसने वीडियो कॉल किया और बताया की वो पाकिस्तान पहुंच गई है। अंजू के पति ने उससे वापस लौटने की अपील की है।

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हालात क‍ितने गंभीर, सेना मुख्यालय में घुसे समर्थक

No comments Document Thumbnail

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पूरे पाकिस्तान में 'गृह युद्ध' जैसे हालात छिड़ गए हैं। इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर से मंगलवार को रेंजर्स के अचानक गिरफ्तार किए जाने के बाद पूरे देश में पीटीआई कार्यकर्ताओं और इमरान खान समर्थकों ने तोड़फोड़ और आगजनी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।


लाहौर, रावलपिंडी, इस्लामाबाद और कराची सहित तमाम बड़े शहरों में लोगों की भीड़ सड़कों पर उतर आई है। हालातों को कंट्रोल में करने के लिए पूरे पाकिस्तान में धारा 144 लागू कर दी गई है।

रावलपिंडी सेना मुख्यालय में घुसी भीड़

कई पाक मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पाकिस्तान में प्रदर्शनकारियों ने लाहौर में सेना के कमांडरों के आवास में जबरन घुसने की कोशिश की। इधर, विरोध-प्रदर्शन कर रही भीड़ रावलपिंडी के सेना मुख्यालय में घुस गई।इससे पहले लाहौर में लोग सड़कों पर उतरकर तोड़फोड़ करने लग गए।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामाबाद, रावलपिंडी, लाहौर, कराची, गुजरांवाला, फैसलाबाद, मुल्तान, पेशावर और मर्दन सहित देश भर के शहरों में पीटीआई कार्यकर्ताओं का बवाल जारी है। कराची में नर्सरी के पास प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए। उन्होंने पुलिस वाहनों पर पथराव किया और स्ट्रीट लाइटें तोड़ दीं। ऐसी खबरें थीं कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे।

नारेबाजी करते हुए तोड़फोड़ जारी

इधर, पुलिस ने रावलपिंडी के मुर्री रोड पर प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे। पीटीआई समर्थक लाहौर, फैजाबाद, बन्नू और पेशावर की गलियों में "इमरान खान को रिहा करो" और "शट डाउन पाकिस्तान" के नारे लगा रहे हैं। आपको बता दें कि इमरान खान की पार्टी के ट्विटर हैंडल ने पाकिस्तानियों से बाहर आने और उनकी गिरफ्तारी का विरोध करने की अपील की गई थी। जिसके बाद पूरे देश में प्रदर्शन शुरू हो गया।

गृह मंत्री के घर पर पथराव

पीटीआई के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फैसलाबाद शहर में गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह के आवास पर भी पथराव किया. इसी तरह, मुल्तान, झांग, गुजरांवाला, शेखूपुरा, कसूर, खानेवाल, वेहारी, गुजरांवाला, हाफिजाबाद और गुजरात शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए.

 

Asia Cup 2023 : पाकिस्तान को बड़ा झटका, अब इस देश में होगा एशिया कप

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली: Asia Cup 2023 की मेज़बानी जब से पाकिस्तान को मिली है. आए दिन इसे लेकर कोई ना कोई खबर आ ही जाती है. भारतीय टीम एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी. इसका ऐलान बीसीसीआई पहले ही कर चुका है. कुछ दिन पहले ख़बर ये भी आई थी कि एशिया कप 2023 'हाईब्रिड मॉडल' के तहत खेला जाएगा. जिसमें भारत अपने सारे मैच पाकिस्तान से बाहर यानि कि किसी तटस्थ स्थान पर खेलेगा. लेकिन अब ख़बरें ये आ रही हैं कि एशिया कप अब पाकिस्तान में नहीं बल्कि श्रीलंका में होगा.


आठ मई एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने पाकिस्तान को बड़ा झटका देते हुए सोमवार को एशिया कप को देश से बाहर ले जाने का फैसला किया है. क्योंकि पीसीबी के टूर्नामेंट को 'हाइब्रिड मॉडल' पर कराने के प्रस्ताव को सदस्य देशों ने खारिज कर दिया. सितंबर के महीने में संयुक्त अरब अमीरात में अत्यधिक गर्मी की स्थिति होने के कारण श्रीलंका छह देशों के टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए सबसे आगे निकल गया है.

यह देखना दिलचस्प होगा कि इस अनदेखी के बाद पाकिस्तान दो से 17 सितंबर तक होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेता है या नहीं.

पाकिस्तान ने हाल ही में देश में सुरक्षा इंतजामों की बढ़ती लागत को देखते हुए पाकिस्तान सुपर लीग के मैचों को यूएई में कराने का फैसला किया और उसके इस फैसले ने एशिया कप मेजबानी के खिलाफ आग में घी डालने का काम किया।
उन्होंने कहा, ‘प्रसारक भी दो देशों में अलग-अलग टीम नहीं भेजना चाहेंगे। यूएई की तरह श्रीलंका में दो शहरों के बीच यात्रा के लिए विमान की जरूरत नहीं है। आप चाहे कोलंबो में खेले या गॉल या कैंडी में , ये शहर एक दूसरे के करीब है।’

क्या है हाईब्रिड मॉडल?

एशिया कप के लिए 'हाईब्रिड मॉडल' पेश किया था जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान अपने सारे मैच पाक में ही खेलेगा. लेकिन टीम इंडिया अपने मैच यूएई, दुबई, ओमान या फिर श्रीलंका में खेल सकती है.

 

नौसेना दिवस : नौसेना प्रमुख, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली, रायपुर। आज नौसेना दिवस है। वर्ष उन्नीस सौ इकहत्तर में पाकिस्तान के साथ युद्ध में भारतीय नौसेना की भूमिका और उपलब्धियों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। इस अवसर पर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरिकुमार ने कहा कि भारतीय नौसेना का लक्ष्य भारत में तैयार, भारत द्वारा तैयार और भारत के लिए तैयार सुरक्षा साजो-सामान प्राप्त करना है। उन्होंने आकाशवाणी से बातचीत में कहा कि भारतीय नौसेना आत्मनिर्भरता और स्वदेशी प्रौद्योगिकी विकास का प्रयास कर रही है और सभी पूंजीगत परियोजनाओं के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं।



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नौसेना लगातार देश की सुरक्षा में तत्पर रही है और चुनौतीपूर्ण समय में भी इसने मानवीय कार्यों में कुशलता से कार्य किया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी नौसेना दिवस पर साहस, शौर्य और निष्ठा के प्रति जल सीमाओं के प्रहरी भारतीय नौसैनिकों और उनके परिजनों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

वर्ल्ड कप टी-ट्वेटी क्रिकेट मैच में भारत ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में आज खेले गए वर्ल्ड कप टी-ट्वेटी क्रिकेट मैच में भारत ने पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया है। विराट कोहली ने नाबाद बयासी रन बनाकर भारत की जीत में अहम योगदान दिया। वहीं, हार्दिक पांड्या ने चालीस रनों की पारी खेली। इससे पहले, पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर एक सौ उनसठ रन बनाए। एक सौ साठ रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अंतिम गेंद में एक रन बनाकर यह मैच जीत लिया। टीम इंडिया की जीत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई दी है।




उधर, छत्तीसगढ़ की बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप ने इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट जीत लिया है। मालदीव में खेले गए फाइनल मुकाबले में आकर्षी कश्यप ने अपने ही देश की ईरा शर्मा को बाईस-बाईस और इक्कीस-बारह से हराया। इससे पहले, आकर्षी ने सेमीफाइनल मैच में जापान की मोही कायाका को हराया था।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.