Media24Media.com: पंजाब न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पंजाब न्यूज. Show all posts
Showing posts with label पंजाब न्यूज. Show all posts

जवान ने अपने ही साथियों पर चलाई गोली, 2 जवानों की मौत

No comments Document Thumbnail

पंजाब के पठानकोट जिले में एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी, जिससे 2 जवानों की मौत हो गई है। घटना मीरथल कैंटोनमेंट का है, जहां एक जवान ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस घटना के बाद कैंटोनमेंट में अफरा-तफरी मच गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। वहीं आर्मी अभी इस मामले में अधिक जानकारी नहीं दे रही है।

जानकारी के मुताबिक जवान लोकेश ने साथी जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की। मृतकों की पहचान हवलदार गौरी शंकर और सूर्यकांत के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद  लोकेश घटनास्थल से भाग गया। आर्मी की तरफ से संबंधित पुलिस स्टेशन नंगरपुर को इसकी सूचना दी गई है। वहीं घटना स्थल पर आर्मी ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। फायरिंग क्यों की गई, इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है।

4 महीने पहले भी हुई थी ऐसी ही घटना 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। बता दें कि 4 महीने पहले ऐसी ही घटना पंजाब के अमृतसर जिले में BSF हेड-क्वार्टर खासा में हुई थी। BSF के कांस्टेबल सत्यप्पा एसके ने मेस में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थी। फायरिंग में 4 जवानों की मौत हो गई थी। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। फायरिंग करने वाले सत्यप्पा ने बाद में खुद को भी गोली मार ली थी। जांच में स्पष्ट हुआ था कि कॉन्स्टबेल सत्यप्पा एसके मानसिक परेशानी से जूझ रहा था और उसके बैग से डिप्रेशन की गोलियां भी मिली थी। बता दें कि देश के अलग-अलग प्रदेशों में जवानों के बीच संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। 

कार और ट्रक के बीच टक्कर, व्यापारी, उनकी पत्नी समेत 4 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

पंजाब के फतेहगढ़ के सरहिंद में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बड़े व्यापारी किशन खरबंदा समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में जेबी टेलर के मालिक किशन खरबंदा, उनकी पत्नी रेणू खरबंदा समेत 4 की जान चली गई। वहीं 3 लोग घायल हो गए। घायलों को घायलों को चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

हादसे में घायल श्याम धमीजा के मुताबिक वो किशन खरबंदा और विश्वेशर ग्रोवर दोस्त हैं। बीते दिन वो आंनदपुर साहिब, अमृतसर समेत दूसरे धार्मिक स्थलों के दर्शन करने पत्नियों के साथ गए थे। रविवार सुबह अमृतसर में माथा टेकने के बाद घर लौट रहे थे, तभी जीटी रोड पर सरहिंद के नजदीक पहुंचने पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने पर कार सड़क के बीचोंबीच पलट गई, जिसमें नीलम धमीजा (उम्र 60) और विश्वेशर ग्रोवर (उम्र 64), किशन खरबंदा (उम्र 60) और पत्नी रेणू (उम्र 55) की मौत हो गई। घायलों में कार चालक हिम्मत शर्मा निवासी रेवाड़ी, वीना ग्रोवर पत्नी विश्वेशर और श्याम धमीजा शामिल हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। वहीं हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।  

अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, 5 दोस्तों की मौत, एक घायल

No comments Document Thumbnail

पंजाब के लुधियाना जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां जगेड़ा गांव में एक कार नहर में गिर गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि गाड़ी का संतुलन अचानक बिगड़ गया और कार नहर में जा गिरी। काफी देर तक किसी को हादसे का पता नहीं चला। एक राहगीर ने कार को नहर में डूबा देख पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची मलोद पुलिस ने कार को नहर से बाहर निकलवाया। वहीं गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान कुलदीप सिंह (उम्र 45), जगदीप सिंह (उम्र 35), जितेंद्र सिंह (उम्र 40), जगतार सिंह (उम्र 45) और भजन सिंह (42) के रूप में हुई है। मृतक जितेंद्र के परिजन सनमदीप सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के करीब 2 घंटे तक कोई पुलिस कर्मचारी मदद के लिए नहीं आया। गाड़ी चारों तरफ से बंद थी, जिस कारण पांचों लोगों का दम घुट गया। 

5 दोस्तों की मौत, एक घायल

जानकारी के मुताबिक गाड़ी में 6 लोग थे। जो व्यक्ति बचा है, उसका नाम सनी बताया जा रहा है। सनी को गंभीर चोटें आई हैं। सनमदीप ने बताया कि जितेंद्र उर्फ हैप्पी 4 दिन पहले ही कनाडा से आया था। सोमवार रात वो आसपास के गांव के कुछ दोस्तों के साथ किसी समारोह से वापस आ रहा था। 

मृतक जितेंद्र कनाडा में ट्राला चलाता था और उनके दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि गाड़ी की रफ्तार खाली सड़क होने के कारण बहुत तेज थी, लेकिन इसी बीच संतुलन बिगड़ने के कारण कार एक दीवार में लगती हुई सीधा नहर में जा गिरी। शव करीब 2 घंटे पानी में रहने से फूल चुके थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

झुग्गी में आग लगने से जिंदा जले एक ही परिवार के 7 लोग, मृतकों में 5 बच्चे भी शामिल

No comments Document Thumbnail

पंजाब के लुधियाना जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां झुग्गी में आग लगने से 7 लोग जिंदा जल गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना समराला चौक के पास टिब्बा रोड स्थित मक्कड़ कॉलोनी की है, जहां कूड़े के ढेर के साथ बनी झुग्गी में अचानक भीषण आग लग गई। इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि परिवार का कोई सदस्य बाहर नहीं निकल पाया। लोगों ने पानी की बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन परिवार को नहीं बचा पाए। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में परिवार के सातों लोग जिंदा जल गए। 

परिवार बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला था। मृतकों में पति-पत्नी समेत उनके 5 बच्चे शामिल हैं। मृतकों की पहचान सुरेश साहनी (उम्र 55), उसकी पत्नी अरुणा देवी (उम्र 52), बेटी राखी (उम्र 15), मनीषा (उम्र 10), गीता (उम्र 8), चंदा (उम्र 5) और बेटे सन्नी (उम्र 2) के रूप में हुई है। परिवार का बड़ा बेटा राजेश बच गया, जो अपने दोस्त के घर सोने के लिए गया था।

आग लगने का कारण अज्ञात 

वहीं आग लगाने की जानकारी मिलते ही राजेश मौके पर पहुंचा। उसने बताया कि पिता सुरेश कुमार कबाड़ी का काम करते थे। आग कैसे लगी ये भी कोई नहीं बता पा रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। DC सुरभि मालिक और पुलिस कमिश्नर कौस्तब शर्मा भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पंजाब के स्वर्ण मंदिर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, बेअदबी की कोशिश का लगा आरोप

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या की घटना लगातार बढ़ती (incidence of murder cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला पंजाब के अमृतसर का है, जहां स्वर्ण मंदिर के पवित्र स्थल में घुसे एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दरबार साहिब में जिस जगह शख्स घुसा था, वहां पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश है। यहीं संगत माथा भी टेकती है। पीतल का जंगला फांदकर स्वर्ण मंदिर के इस हिस्से में शख्स घुस आया था। बेअदबी की इस घटना के बाद SGPC के सेवादारों ने शख्स को पकड़कर उसे काबू कर लिया, जिसके बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपी शख्स पवित्र ग्रंथ तक नहीं पहुंच पाया था।

पंजाब DCP परमिंदर सिंह भंडाल के मुताबिक शनिवार को करीब 25 साल का युवक स्वर्ण मंदिर के अंदर घुस गया, जहां पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब रखा गया है। उसने तलवार से उसे अपवित्र करने की कोशिश की। संगत के लोगों द्वारा उसे वहां से निकाला गया था। इस दौरान मारपीट में उसकी मौत हो गई। उसके शव को सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक युवक ने शनिवार शाम करीब 6 बजे रहिरास साहिब पाठ के दौरान बेअदबी करने की कोशिश की थी।

वहीं पुलिस ने श्री हरमंदिर साहिब के आसपास भारी पुलिस तैनात कर दी है। फिलहाल आरोपी युवक की पहचान नहीं हो पाई है। साथ ही ये भी नहीं पता चल सका है कि उसका मकसद क्या था। हालांकि कहा जा रहा है कि आरोपी हिंदी भाषी राज्य से है और उसकी उम्र करीब करीब 25 साल है। DCP परमिंदर सिंह भंडल ने घटना के बारे में जानकारी दी।  

आर्मी कैंप के गेट पर ग्रेनेड से हमला, हाई अलर्ट जारी

No comments Document Thumbnail

पंजाब के पठानकोट में आर्मी कैंप के गेट पर ग्रेनेड से हमला हुआ है। कैंप के त्रिवेणी द्वार गेट पर बाइक सवारों ने ग्रेनेड फेंका था। घटना के बाद पठानकोट के सभी इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन और अन्य आर्मी कैंट इलाकों की सुरक्षा बढ़ा गई है। फिलहाल CCTV फुटेज की जांच कर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने ग्रेनेड का कुछ टुकड़ा घटनास्थल से बरामद किया है।  

पठानकोट के SSP सुरेंद्र लांबा ने बताया कि 'प्रथम दृष्टया पता चला है कि यहां ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ है। आगे की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि एक बाइक गुजरी, उसी समय ब्लास्ट हुआ है। हमें अच्छी  CCTV फुटेज मिलने की उम्मीद है।'

बता दें कि 6 साल पहले 2 जनवरी 2016 को पठानकोट वायु सेना बेस पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें एयरफोर्स के एक कमांडो समेत 8 जवान शहीद हो गए थे। इसे बहुत बड़ी सुरक्षा चूक मानी गई थी। सुरक्षाबलों ने हमले के बाद चले ऑपरेशन में 5 हमलावरों को मार गिराया था। सभी आतंकियों ने इंडियन आर्मी की वर्दी पहन रखी थी और वे एयरफोर्स स्टेशन के अंदर घुसने में कामयाब हो गए थे। हालांकि उन्हें ढेर कर दिया गया। 

लगातार बढ़ रहे आतंकी हमले

इस साल जून में जम्मू एयरपोर्ट के एयरफोर्स स्टेशन क्षेत्र में भी विस्फोटक से लदे दो ड्रोन से हमला किया गया था, जिसमें दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह ने इन धमाकों को आतंकवादी हमला करार दिया था। इसमें कथित रूप से पाकिस्तान की संलिप्तता भी सामने आई थी। बता दें कि पठानकोट भारत के सर्वाधिक महत्वपूर्ण ठिकानों में से एक है। यहां पर वायुसेना स्टेशन, सेना गोला-बारूद डिपो और दो बख्तरबंद ब्रिगेड और बख्तरबंद इकाइयां हैं। साल 2021 में आतंकी हमले लगातार बढ़ रहे हैं।

दामाद ने सास की गोली मारकर की हत्या, पत्नी भी गंभीर रूप से घायल

No comments Document Thumbnail

देश में क्राइम लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते ही जा रहे है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से हत्या, लूटपाट, रेप और चोरी की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला पंजाब के होशियारपुर जिले का है, जहां के झुग्गियां गांव में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी सास की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और अपनी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।  


चब्बेवाल थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान बलबीर कौर (58) के रूप में हुई है औ उनकी गंभीर रूप से घायल बेटी सरबदीप कौर (34) को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जालंधर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी मनदीप सिंह फरार है। पुलिस ने बताया कि उसने लगभग तीन साल पहले सरबदीप कौर से शादी की थी। मनदीप शनिवार शाम गांव में स्थित अपनी ससुराल आया था।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी ने कहा कि रविवार की सुबह उसने एक बंदूक से कथित तौर पर कुछ गोलियां चलाईं, जिससे उसकी सास की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। दो दिन पहले होशियारपुर के ही हाजीपुर गांव में 42 साल के व्यक्ति की हत्या की हुई लाश मिली थी। मृतक संजीव कुमार की पत्नी पूनम ने पुलिस को बयान दिया था कि उनके पति बुधवार रात गांव के ही नरेंद्र कुमार की हवेली पर अपने टेम्पो पार्क करने गए थे, लेकिन वे वापस नहीं लौटे। बाद में शोरगुल सुनने के बाद वो वहां गईं, तो पति की लाश मिली। उसके शरीर पर धारदार हथियारों के निशान थे।

SAD : बहन के मदद मांगने पर भाई ने भेजा जहर, दुखी होकर एक ही परिवार के तीन लोगों ने की खुदकुशी

No comments Document Thumbnail

पंजाब के गुरदासपुर (Gurdaspur of punjab) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ही परिवार के 3 लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या (Three people from the same family committed suicide in Punjab) कर ली है। मृतका के बेटे का आरोप है कि जब उसकी मां ने अपने भाई यानी की उसके मामा से पैसे मांगे तो मामा ने उनको जहर भेजकर कहा कि वह अपने परिवार के साथ आत्महत्या कर ले नहीं तो वे खुद आकर उनके परिवार को मार देगा।





छत्तीसगढ़ में फिर एक पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या, 24 घंटे में दो आरक्षकों ने ली अपनी जान





दरअसल यह मामला गुरदासपुर के धारीवाल का है। जहां बहन द्वारा आर्थिक मदद मांगने पर भाई ने आत्महत्या (Three people from the same family committed suicide in Punjab) करने का सुझाव दे दिया, जिससे दुखी होकर बहन ने पहले सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर इंसाफ की मांग की। इसके बाद उसने अपनी 16 साल की बेटी और पति के साथ जहरीली दवाई खाकर आत्महत्या कर ली।





मदद मांगने पर भाई ने दिया जहर





जानकारी के मुताबिक महिला का नाम भारती शर्मा बताया जा रहा है, जिसका अपने भाई प्रदीप शर्मा से पैसे का लेन-देन था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





शादी के पांच दिन बाद ही दूल्हे ने की आत्महत्या, छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे खुदकुशी के मामले





वहीं मृतक के बेटे कुनाल शर्मा ने बताया कि उनका अपने मामा के साथ पैसों का लेन-देन था। जब उसकी मां ने अपने भाई से पैसों को लेकर बात की तो उसके मामा ने उन्हें जहरीली दवाई भेज कर कहा कि वह जहरीली दवा पीकर आत्महत्या (Three people from the same family committed suicide) कर ले नहीं तो वह सारे परिवार को मार देगा। तभी रात को परिवार के तीनों सदस्यों ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाल कर जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली।





मृतक के बेटे ने अपने मामा पर लगाया ये आरोप





बेटे का आरोप है कि इस घटना के लिए उसके मामा और उसके साथी जिम्मेदार हैं, जिन्होंने उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है। उसकी मांग है कि उसके मामा और उनके साथियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।





विवाहिता ने पति को बेडरूम में बंद कर फ्लैट से कूदकर की आत्महत्या





इस मामले में एसपी हरविंदर सिंह संधू ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि कस्बा धारीवाल में एक परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो भी डाली है, जिससे पता चला है कि मरने वाली औरत अपने भाई से परेशान थी। उन लोगों का आपस में पैसों का लेन-देन था। फिलहाल मृत औरत के भाई सहित 10 लोगों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.