Media24Media.com: झुग्गी में आग लगने से जिंदा जले एक ही परिवार के 7 लोग, मृतकों में 5 बच्चे भी शामिल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

झुग्गी में आग लगने से जिंदा जले एक ही परिवार के 7 लोग, मृतकों में 5 बच्चे भी शामिल

Document Thumbnail

पंजाब के लुधियाना जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां झुग्गी में आग लगने से 7 लोग जिंदा जल गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना समराला चौक के पास टिब्बा रोड स्थित मक्कड़ कॉलोनी की है, जहां कूड़े के ढेर के साथ बनी झुग्गी में अचानक भीषण आग लग गई। इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि परिवार का कोई सदस्य बाहर नहीं निकल पाया। लोगों ने पानी की बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन परिवार को नहीं बचा पाए। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में परिवार के सातों लोग जिंदा जल गए। 

परिवार बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला था। मृतकों में पति-पत्नी समेत उनके 5 बच्चे शामिल हैं। मृतकों की पहचान सुरेश साहनी (उम्र 55), उसकी पत्नी अरुणा देवी (उम्र 52), बेटी राखी (उम्र 15), मनीषा (उम्र 10), गीता (उम्र 8), चंदा (उम्र 5) और बेटे सन्नी (उम्र 2) के रूप में हुई है। परिवार का बड़ा बेटा राजेश बच गया, जो अपने दोस्त के घर सोने के लिए गया था।

आग लगने का कारण अज्ञात 

वहीं आग लगाने की जानकारी मिलते ही राजेश मौके पर पहुंचा। उसने बताया कि पिता सुरेश कुमार कबाड़ी का काम करते थे। आग कैसे लगी ये भी कोई नहीं बता पा रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। DC सुरभि मालिक और पुलिस कमिश्नर कौस्तब शर्मा भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.