Media24Media.com: आर्मी कैंप के गेट पर ग्रेनेड से हमला, हाई अलर्ट जारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आर्मी कैंप के गेट पर ग्रेनेड से हमला, हाई अलर्ट जारी

Document Thumbnail

पंजाब के पठानकोट में आर्मी कैंप के गेट पर ग्रेनेड से हमला हुआ है। कैंप के त्रिवेणी द्वार गेट पर बाइक सवारों ने ग्रेनेड फेंका था। घटना के बाद पठानकोट के सभी इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन और अन्य आर्मी कैंट इलाकों की सुरक्षा बढ़ा गई है। फिलहाल CCTV फुटेज की जांच कर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने ग्रेनेड का कुछ टुकड़ा घटनास्थल से बरामद किया है।  

पठानकोट के SSP सुरेंद्र लांबा ने बताया कि 'प्रथम दृष्टया पता चला है कि यहां ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ है। आगे की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि एक बाइक गुजरी, उसी समय ब्लास्ट हुआ है। हमें अच्छी  CCTV फुटेज मिलने की उम्मीद है।'

बता दें कि 6 साल पहले 2 जनवरी 2016 को पठानकोट वायु सेना बेस पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें एयरफोर्स के एक कमांडो समेत 8 जवान शहीद हो गए थे। इसे बहुत बड़ी सुरक्षा चूक मानी गई थी। सुरक्षाबलों ने हमले के बाद चले ऑपरेशन में 5 हमलावरों को मार गिराया था। सभी आतंकियों ने इंडियन आर्मी की वर्दी पहन रखी थी और वे एयरफोर्स स्टेशन के अंदर घुसने में कामयाब हो गए थे। हालांकि उन्हें ढेर कर दिया गया। 

लगातार बढ़ रहे आतंकी हमले

इस साल जून में जम्मू एयरपोर्ट के एयरफोर्स स्टेशन क्षेत्र में भी विस्फोटक से लदे दो ड्रोन से हमला किया गया था, जिसमें दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह ने इन धमाकों को आतंकवादी हमला करार दिया था। इसमें कथित रूप से पाकिस्तान की संलिप्तता भी सामने आई थी। बता दें कि पठानकोट भारत के सर्वाधिक महत्वपूर्ण ठिकानों में से एक है। यहां पर वायुसेना स्टेशन, सेना गोला-बारूद डिपो और दो बख्तरबंद ब्रिगेड और बख्तरबंद इकाइयां हैं। साल 2021 में आतंकी हमले लगातार बढ़ रहे हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.