Media24Media.com: दामाद ने सास की गोली मारकर की हत्या, पत्नी भी गंभीर रूप से घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दामाद ने सास की गोली मारकर की हत्या, पत्नी भी गंभीर रूप से घायल

Document Thumbnail

देश में क्राइम लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते ही जा रहे है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से हत्या, लूटपाट, रेप और चोरी की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला पंजाब के होशियारपुर जिले का है, जहां के झुग्गियां गांव में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी सास की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और अपनी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।  


चब्बेवाल थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान बलबीर कौर (58) के रूप में हुई है औ उनकी गंभीर रूप से घायल बेटी सरबदीप कौर (34) को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जालंधर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी मनदीप सिंह फरार है। पुलिस ने बताया कि उसने लगभग तीन साल पहले सरबदीप कौर से शादी की थी। मनदीप शनिवार शाम गांव में स्थित अपनी ससुराल आया था।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी ने कहा कि रविवार की सुबह उसने एक बंदूक से कथित तौर पर कुछ गोलियां चलाईं, जिससे उसकी सास की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। दो दिन पहले होशियारपुर के ही हाजीपुर गांव में 42 साल के व्यक्ति की हत्या की हुई लाश मिली थी। मृतक संजीव कुमार की पत्नी पूनम ने पुलिस को बयान दिया था कि उनके पति बुधवार रात गांव के ही नरेंद्र कुमार की हवेली पर अपने टेम्पो पार्क करने गए थे, लेकिन वे वापस नहीं लौटे। बाद में शोरगुल सुनने के बाद वो वहां गईं, तो पति की लाश मिली। उसके शरीर पर धारदार हथियारों के निशान थे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.