Media24Media.com: कांग्रेस नेता राहुल गांधी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कांग्रेस नेता राहुल गांधी. Show all posts
Showing posts with label कांग्रेस नेता राहुल गांधी. Show all posts

अमेठी से भागे वायनाड गए, जनता ने भगाया अब रायबरेली गए : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के नेता रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रचार करने जा रहे हैं. इस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि एक नेता के लिए लोग गए हुए हैं इससे जाहिर होता है कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है. इससे कुछ हासिल नहीं होगा. राहुल गांधी अमेठी से वायनाड गए और अब वायनाड से रायबरेली आये, जनता उन्हें विदा करने के लिए बैठी है.


पार्टी और सरकार का बड़ा कुनबा झारखंड में प्रचार कर रहा है, इस पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ का ओडिशा और झारखंड से प्रत्यक्ष संबंध रहा है. इसलिए छत्तीसगढ़ के नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनाव में सहयोग के लिए भेजा गया है. जहां भी जरूरत पड़ेगी हम जाएंगे और पार्टी के लिए काम करेंगे.

कांग्रेस नेताओं के रायबरेली दौरे पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि यही सब बतात हैं कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है. कांग्रेस के एक नेता के लिए वो गये हैं. वहां से भी वो खाली हाथ लौटने वाले हैं, कुछ हासिल नहीं होगा. राहुल गांधी अमेठी से वायनाड गए और अब वायनाड से रायबरेली आये, जनता उन्हें विदा करने के किए बैठी है.

सभी सीटों पर मतदान के बाद फीडबैक को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि लोगों के रुझान और रिस्पांस के आधार पर हमने समीक्षा की है. जिसमें भाजपा जीत रही हैं.

पीएम श्री योजना पर अरुण साव ने कहा, ये कांग्रेस का स्कूल नहीं है. ये सरकार का स्कूल है, राज्य सरकार संचालित कर रही है. केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश के तरक्की के लिए ये किया जा रहा है. वहीं इसपर कांग्रेस के प्रदर्शन करने की बात पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कुछ बचा नहीं है.

बस्तर में नक्सल मोर्चे पर लगातार मिल रही कामयाबी और ऑपरेशन के मसले पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, बस्तर में शांति जरूरी है. बस्तर में शांति के लिए और विकास के लिए ऑपरेशन होते रहेंगे. नक्सलियों के पास बातचीत सहित अन्य रास्ते खुले हैं. वो सरेंडर करें, बातचीत करें सब रास्ते खुले हैं.


15 अगस्त तक 30 लाख भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी INDIA सरकार : राहुल गांधी

No comments Document Thumbnail

 Elections 2024 : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि विपक्ष के नेतृ्तव वाली इंडिया गठबंधन की सरकार सत्ता में आने पर 15 अगस्त तक विभिन्न सरकारी विभागों में 30 लाख रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करेगी। एक वीडियो संदेश में, कांग्रेस सांसद ने देश के युवाओं से एक अपील की जिसमें उन्होंने कहा अगले 4-5 दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ध्यान भटकाने की कोशिश करेंगे क्योंकि उन्हें समझ आ गया है कि चुनाव उनके हाथ से फिसल रहा है। 


राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा कि वह प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे और उन्होंने अब 4-5 दिनों के लिए आपका ध्यान भटकाने का फैसला किया है।' वह कोई न कोई ड्रामा करेंगे। लेकिन आपका ध्यान नहीं भटकना चाहिए। बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है नरेंद्र मोदी ने 2 करोड़ नौकरियों का वादा किया था लेकिन यह झूठ था। वह नोटबंदी, गलत जीएसटी लाए और अडानी जैसे लोगों की सेवा की। उन्होंने कहा कि हम भारती भरोसा लेकर आ रहे हैं। 4 जून को इंडिया ब्लॉक सरकार बनाएगा और 15 अगस्त तक 30 लाख खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जय हिंद। नमस्कार। 

उन्होंने अपने संदेश में नरेंद्र मोदी के इस हमले पर पलटवार करते हुए अडानी का जिक्र किया कि राहुल गांधी ने अडानी-अंबानी का नाम लेना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि पांच साल तक कांग्रेस के शहजादा एक ही बात दोहराते रहे। लेकिन जब राफेल मुद्दा फीका पड़ गया, तो उन्होंने पांच उद्योगपतियों, खासकर अंबानी और अडानी को निशाना बनाना शुरू कर दिया। हालाँकि, चुनावों की घोषणा होने के बाद, उन्होंने उन पर हमला करना बंद कर दिया। मैं तेलंगाना की धरती से पूछना चाहता हूं कि शहजादा ऐलान करें कि अंबानी-अडानी से कितना उठाया है। क्या कांग्रेस के पास तेजी से पैसा पहुंचा है? ऐसी कौन सी डील हो गई कि रातों-रात अंबानी-अडानी को गाली देना बंद हो गया। 

जबकि कांग्रेस ने इस बात पर जोर दिया कि राहुल गांधी ने अडानी-अंबानी के बारे में बात करना कभी बंद नहीं किया, राहुल गांधी ने पूछा कि क्या पीएम मोदी को अपने व्यक्तिगत अनुभव से 'पैसे के टेंपो लोड' के बारे में पता था। गांधी ने कहा, "मोदी जी, क्या आप थोड़ा डरे हुए हैं? आम तौर पर आप बंद दरवाजों के पीछे अडानी और अंबानी के बारे में बात करते हैं, लेकिन पहली बार आपने सार्वजनिक रूप से अडानी और अंबानी के बारे में बात की है।" 


भारतीय जनता पार्टी 2047 तक विकसित भारत की कल्पना कर रही है - गृह मंत्री विजय शर्मा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सलाहकार सैम पित्रोदा ने चमड़ी के आधार पर भारतीयों को गाली दी है। शर्मा ने कहा कि नाम से भले ही वह सैम पित्रोदा हों, पर नस्ल और रंग भेद को लेकर उनके ताजा बयान के बाद उन्हें 'शेम' पित्रोदा नाम से देश जानेगा। शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की कई घटनाएं हैं जिसमें कांग्रेस पार्टी जुड़ी हुई है।


उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के किसी हिडन एजेंडा को आगे लाने के लिए उनको बोलना होता है। शायद कांग्रेस पार्टी टेस्टिंग करती है कि इस पर क्या प्रतिक्रिया आ रही है? पित्रोदा द्वारा दिए गए बयान ने एक बार फिर भारत के नेता महात्मा गांधी के साथ हुए साउथ अफ्रीका में भेदभाव की घटना को याद दिला दिया है। गुरुवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी को इसलिए ट्रेन से उतार दिया गया था, क्योंकि उनका चमड़ी का रंग अलग था। हम सभी भारतीयों को इस बात को समझना होगा। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2047 तक विकसित भारत की कल्पना कर रही है और इस कल्पना में है कि कैसे देश को आगे बढ़ाया जाए? भारत देश को समूचे विश्व के मानचित्र में सबसे ऊंचा बिठाया जाए, सशक्त भारत बनकर सामने आए और वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है जो नस्ली भेद के आधार पर राजनीति करना चाहती है। कांग्रेस भारत को अलग-अलग दिशाओं में बाँटकर बात करती है। कांग्रेस पार्टी को यह कहीं नहीं दिखता कि उत्तर से दक्षिण तक भारत एक है और हम सब भारतीय हैं।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि भारत उत्तर पूर्व से कितना जुड़ा हुआ है, इसका वर्णन महाभारत काल में भी है। आज के युग में इस तरह की बातें करना और इस पर तर्क देना बेमानी है। इसकी कतई आवश्यकता नहीं है। शर्मा ने कहा कि पित्रोदा ने जो कहा है उसके लिए उन्हें देश से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी में अभी इस्तीफा देने और निष्कासित करने का स्वांग चल रहा है। कांग्रेस को सैम पित्रोदा का आजीवन निष्कासन करना चाहिए। इससे कम कुछ नहीं हो सकता। भारतीय जनमानस कांग्रेस पार्टी को कभी माफ करने वाली नहीं है। शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि वह एक्सीडेंटल हिंदू हैं। इसका क्या मतलब हो सकता है? पंडित नेहरू को हिंदू होना पसंद नहीं था? उन्हें कुछ और होना पसंद था। कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर के मामले को लेकर भी कहा था कि भगवान राम काल्पनिक हैं। राम मंदिर एवं भगवान राम के विषय पर पित्रोदा ने कहा था कि राम मंदिर और रामनवमी इन बातों से उनका कोई सरोकार नहीं है। यह सब उन्हें पीड़ा देती है और परेशान करती है। कोई व्यक्ति हैं जिन्हें बड़ा बंगला और बड़ी गाड़ी दे दो, अच्छे कपड़े, अच्छा भोजन और हर महीने लाखों रुपए दे दो और कहो कि चौराहे पर जूते मारेंगे तो क्या वह व्यक्ति स्वीकार करेगा? शर्मा ने कहा कि सिर्फ रोटी कपड़ा मकान ही सब कुछ नहीं होता, स्वाभिमान भी व्यक्ति का जीवन होता है। व्यक्ति का विचार और परस्पर सहयोग भी जीवन होता है। बाबर ने आकर भगवान राम के मंदिर को तोड़ा था। भगवान राम की गांव-गांव गली गली में पूजा होती थी, लेकिन उनका कोई उचित स्थान नहीं था। हमारी भावनाओं को कोई उचित स्थान नहीं मिला था। राम मंदिर बनने के बाद देशवासियों का स्वाभिमान संतुष्ट हुआ है हिंदुओं के भावनाओं को उचित स्थान मिला है। भगवान राम की आलोचना करने वाले पित्रोदा ने नस्ल भेद को लेकर जो कहा गया है, वह निंदनीय है ।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि सैम पित्रोदा ने अमेरिका की तर्ज पर भारत में भी विरासत टैक्स लगाने की बात कही है। भारत में लोग अपने पिता को पितृपक्ष में याद करके उन्हें पीढ़ी-दर-पीढ़ी याद करते हैं। जिन्होंने अपनी मेहनत से पैसा कमाया है, उनके पैसे को विरासत टैक्स लगाकर ऐसे लोगों को नहीं देना चाहिए जिनके अधिक बच्चे हैं। शर्मा ने कहा कि भारत सबके सहयोग से आगे बढ़े, यह हम सभी चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी मोहब्बत की दुकान खोलकर नफरत फैलाने का सामान बेच रही है। दक्षिण भारत में भी किसी व्यक्ति ने अलग देश बनाने की बात कही है, उसे कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है। जो लोग जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगाते हैं, वे लोग भी कांग्रेस में जाकर शरण लेते हैं। हेमंत करकरे जो शहीद हुए, उनके बारे में भी पित्रोदा ने कहा था कि वह कसाब की गोली से नहीं मरे। इसे स्पष्ट होता है कि स्वयं पित्रोदा ने कई बार देश विरोधी शब्दों का प्रयोग किया है। भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल व एयर स्ट्राइक पर भी कांग्रेस पार्टी ने सवाल खड़ा किया था। पाकिस्तान के लोग मान रहे हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक हुआ है लेकिन कांग्रेस पार्टी यह मान नहीं रही है। वह सबूत मांग रही है जबकि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान स्वयं कह रहे हैं कि उनके यहां बहुत ही खतरनाक सर्जिकल और एयर स्ट्राइक हुई है। शर्मा ने कहा कि कांकेर में भी जब भारतीय सेना के जवानों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया तो भूपेश बघेल इस घटना को फर्जी बताने लगे, जबकि 18 अप्रैल को नक्सलियों ने इस बात की सूची जारी कर स्वयं कहा था कि उनके 29 नक्सली मारे गए हैं। कांग्रेस और पित्रोदा तक सब ऐसे ही शब्दों का प्रयोग करते हैं। शर्मा ने पित्रोदा द्वारा की गई नस्लीय टिप्पणी की निंदा की है और कांग्रेस से पित्रोदा को आजीवन निष्कासित करने की मांग की है।

 

राहुल गांधी ने बिलासपुर में सभा को किया संबोधित, भाजपा पर साधा जमकर निशाना, बोले - बीजेपी संविधान, आरक्षण खत्म कर देगी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पहले 400 पार का नारा दे रहे थे और अब 150 पार भी नहीं बोल रहे। उन्होंने आगे कहा कि जनता समझ गई है कि BJP के लोग 400 पार के नारे की आड़ में संविधान और गरीबों के अधिकार छीनना चाहते हैं।


उन्होंने आगे कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र, संविधान, आरक्षण और गरीबों के अधिकारों को बचाने के बारे में है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि देश के गरीबों के लिए संविधान के बिना कुछ भी नहीं छोड़ा जाएगा। 

भाजपा के लोग आपको वनवासी कहते हैं। ये कहते हैं कि आपके जल, जंगल, जमीन चले जाएं और आप दूसरी जगहों पर जाकर भीख मांगों।
दलितों को संविधान ने अधिकार दिया। इसके बिना कुछ नहीं बचने वाला है। आरक्षण से देश के दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों को भागीदारी मिलनी चाहिए।
ये कहते हैं कि ये आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन ये पब्लिक सेक्टर यूनिट को प्राइवेट करते हैं तो आरक्षण को खत्म करते हैं।
जब ठेकेदारी प्रथा को बढ़ाते हैं तो आरक्षण खत्म करते हैं। जब ये अग्निवीर योजना लाते हैं तो आरक्षण खत्म करते हैं।

देवेंद्र यादव को वोट देने की अपील की

उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस सरकार आएगी तो किसानों का कर्जा माफ होगा और किसानों को एमएसपी दी जाएगी। इसके लिए कानून बनाया जाएगा और मजदूरों को 400 रु मनरेगा दिया जाएगा। बीजेपी का मेनिफेस्टो देखो, कोविड आता है तो मोदी कहते हैं ताली बजाओ और थाली बजाओ। मोबाइल की लाइट जलाओ। राहुल गांधी ने आगे कहा कि, आप देवेंद्र यादव को लोकसभा में पहुंचाओ ये आपके हक के लिए लड़ेगा। ये चुनाव लोकतंत्र संविधान और रिजर्वेशन को बचाने का है। ये जो 50 प्रतिशत का केप लगा रखा है, उसे हम हटा देंगे।

Lok Sabha Election : पहले तो 180 का अनुमान था, अब लगता है 150 पर सिमट जायेगी भाजपा: राहुल गांधी

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने गाजियाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भाजपा पर खूब हमला बोला। इस दौरान राहुल गांधी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि पहले तो मुझे लगता था कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में करीब 180 सीटें मिल जाएंगे, लेकिन अब लगता है कि ये लोग 150 पर ही सिमट जाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष के INDIA गठबंधन के पक्ष में खामोश लहर है। इस दौरान राहुल गांधी ने अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के फैसले का पालन करूंगा।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी पूछा गया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आप पर तंज कसा है कि एक नेता एक झटके में गरीबी खत्म करने का दावा कर रहे हैं। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि गरीबी एक झटके में खत्म करने की बात किसी ने नहीं कही। लेकिन हमारे पास फॉर्मूला है, जिससे देश में गरीबी और असमानता खत्म हो सकती है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश के संसाधनों को 22 से 25 लोगों के बीच ही बांट दिया है। उसे हमको खत्म करना है और हर समाज की भागीदारी बढ़ानी है। इससे गरीबी अपने आप खत्म होने लगेगी। इसी मंशा से हम जातिगत जनगणना की मांग भी कर रहे हैं।  

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा तो संविधान तक खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह विचारधारा का चुनाव है, भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है, ‘इंडिया’ गठबंधन इसकी रक्षा कर रहा है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि लोकसभा चुनाव में एक भी वोट बंटे नहीं। वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि हम गाजियाबाद में इसलिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं क्योंकि यह यूपी का बॉर्डर है। यहीं से भाजपा को विदा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी के लोग अच्छे से स्वागत करना जानते हैं तो फिर जोरदार विदाई देना भी आता है। अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बदलाव की बयार बहेगी। गाजियाबाद से गाजीपुर तक भाजपा का सफाया होने जा रहा है। 

वायनाड से आज नामांकन करेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, चुनौती देने पहुंचे रहीं स्मृति ईरानी

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election 2024:  लोकसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं और मतदान से पहले नामांकन का दौर जारी है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से बुधवार को नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। 2019 में उन्होंने यहां से जीत हासिल की थी, लेकिन उत्तर प्रदेश में गांधी परिवार का गढ़ मानी जाने वाली अमेठी सीट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।


हालांकि, 2024 लोकसभा चुनाव में अब तक अमेठी और रायबरेली को लेकर कांग्रेस ने स्थिति साफ नहीं की है। रायबरेली से 2019 में जीत हासिल करने वालीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पहले ही राजस्थान से राज्यसभा जाने का फैसला ले चुकी हैं। इसके बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली से उम्मीदवार हो सकती हैं।

2024 लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 7 चरणों में होगा, जिसकी शुरुआत 19 अप्रैल से हो रही है। भारत निर्वाचन आयोग यानी ECI की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 19 अप्रैल के बाद, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 4 जून को मतगणना होगी। 2019 में भाजपा ने 303 सीटें जीतकर बहुमत के साथ जीत हासिल की थी।

बता दें कि राहुल गांधी के नामांकन के अगले दिन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी वायनाड पहुंच रही हैं. वह बीजेपी उम्मीदवार और प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन के नामांकन में शामिल होंगी. पिछले चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड से 4.31 लाख वोटों को अंतर से चुनाव में जीत दर्ज की थी.


राहुल गांधी को उनके पिता की तरह बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

No comments Document Thumbnail

 दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में व्यस्त है। इसी बीच राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। महाराष्ट्र की नासिक पुलिस को इनपुट मिले हैं कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके पिता राजीव गांधी की तरह से बम से उड़ा दिया जाएगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा पर बम से हमला करने की धमकी मिली है।


पुलिस को इनपुट मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय अलर्ट मोड पर आ गया और राहुल के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी। साथ ही दिल्ली पुलिस, यूपी व मध्यप्रदेश पुलिस से राहुल गांधी की सुरक्षा कड़ी करने को कहा है। अभी राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। उनकी न्याय जोड़ो यात्रा 2 मार्च को मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रही है।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय के आदेश के बाद 24 अकबर रोड स्थित उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके आवास के पास पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र पुलिस व दिल्ली पुलिस को इनपुट को जांचने के आदेश दिए हैं। दोनों राज्यों की पुलिस ये पता कर रही है राहुल गांधी पर हमले के जो इनपुट मिले हैं वह कितने गंभीर हैं। स्पेशल सेल को जांच में लगाया है।

आपको बता दें कि राहुल गांधी को अभी जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। इसमें संबंधित व्यक्ति के पास 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो और पुलिस कर्मी समेत 55 ट्रेंड जवान तैनात किए जाते हैं। ये सभी कमांडो 24 घंटे व्यक्ति के चारों तरफ पैनी नजर रखते हैं। हर कमांडो मार्शल आर्ट का स्पेशलिस्ट होता है।

राहुल गांधी की न्याय यात्रा कांग्रेस की ढकोसला - नेताम

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू कर रहे हैं । यह यात्रा मणिपुर के थौबल जिले से शुरू होकर मुंबई तक जाएगी। इस दौरान राहुल गांधी 6000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करेंगे। यह यात्रा दो महीने चलेगी। राहुल गांधी 60 से 70 यात्रियों के साथ पैदल और बस से सफर करेंगे। यात्रा मणिपुर स्थित खोंगजोम युद्ध स्मारक से शुरू होगी। वहीं राहुल गांधी की न्याय यात्रा को भाजपा ने कांग्रेस का ढकोसला बताया है। 


साय कैबिनेट के मंत्री और दिग्गज आदिवासी नेता रामविचार नेताम ने कांग्रेस के इस यात्रा पर तीखा प्रहार किया हैं। नेताम ने इस पूरे यात्रा को ढकोसला करार देते हुए दावा किया हैं कि राहुल गांधी अब अपनी पार्टी के भीतर ही न्याय ढूंढ रहे हैं। यहाँ की जनता ने न्याय कर दिया हैं। नेताम ने यह टिप्पणी चुनावी हार को लेकर की।

नेताम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लोगों को बरगलाने का काम किया हैं। प्रदेश को बर्बाद करने तुले रहे इसलिए जनता ने उन्हें सबक सिखाया हैं। जनता ने भाजपा की सरकार बनाकर पीएम मोदी पर विश्वास जताया हैं। लोकसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर भाजपा की जीत होगी। कांग्रेस में सिर फुटव्वल के हालात हैं। आपस में वे लड़ रहे वे क्या चुनाव लड़ पाएंगे? कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष बनाने को लेकर मेजॉरिटी नहीं मिल पाई हैं।

राम मंदिर के मुद्दे पर नेताम ने कहा साधु संतो की उपस्थिति में पीएम मोदी के द्वारा भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। वे उसका भी विरोध कर रहे, ये सब कहां जायेंगे? आने वाले दिनों में ये उस लायक ही नहीं रहेंगे कि विरोध कर सके। कांग्रेस और उससे जुड़े हुए भगवान राम के विरोधी बयानबाजी कर रहे। प्रभु राम के बारे में आलोचना करने वालों का अस्तित्व समाप्ति की ओर हैं। ऐसे में कांग्रेस की स्थिति अब और खराब होने वाली हैं।


पीएम मोदी ने बजवाई थाली, हमने दी दवाई- राहुल गांधी

No comments Document Thumbnail

 Rajasthan Elections: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कोविड-10 महामारी के दौरान प्रतिक्रिया को लेकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा। विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान के चुरू में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, वायनाड सांसद ने कहा कि जब लोग बीमारी से मर रहे थे तो पीएम ने लोगों से बर्तन बजाने के लिए कहा।


उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी ने कहा था – अगर काला धन नहीं मिटा, तो मुझे फांसी दे दो… कोरोना के समय, नरेंद्र मोदी ने कहा था – अपने मोबाइल फोन की टॉर्च जलाओ, थाली बजाओ। देश भर में लोग मर रहे थे, कोई ऑक्सीजन नहीं थी, दवाई नहीं थी। नरेंद्र मोदी आए और कहा कि कोविड आ गया है, लोग मर रहे हैं, चलो थाली बजाओ।”

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, “दूसरी ओर, यहां भीलवाड़ा मॉडल था। यहां बर्तन बज रहे थे और राजस्थान में घरों में खाने के पैकेट बांटे जा रहे थे। दवाएं बांटी जा रही थीं और मरीजों को बचाया जा रहा था। क्यों? क्योंकि हम गरीबों, किसानों और गरीबों की सरकार चलाते हैं।” उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी का काम गरीबों की जेब में पैसा ट्रांसफर करना है। वे अडानी की जेब में पैसा ट्रांसफर करते हैं।” कांग्रेस नेता ने जीएसटी लागू करने और नोटबंदी को लेकर पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा, “यहां हम गरीबों की सरकार चलाते हैं, हम आपकी रक्षा करते हैं। नरेंद्र मोदी ने जीएसटी लागू किया। भारत में पहली बार किसानों को टैक्स देना पड़ा। उन्होंने नोटबंदी की और सभी छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया।” कांग्रेस सांसद ने कहा, “जहाँ भी आप देखें, अडानी कोई न कोई व्यवसाय कर रहा है – हवाई अड्डे, बंदरगाह, सीमेंट संयंत्र, सड़कें सब उसके हैं। इसलिए, वह (नरेंद्र मोदी) अमीरों के लिए काम करता है। वह अडानी की मदद करता है, अडानी पैसा कमाता है और उस पैसे का उपयोग विदेशों में किया जाता है। विदेशी कंपनियां खरीदे जाते हैं।”


Chhattisgarh Election : राहुल गांधी आज दो जिलों के दौरे पर,जनसभा को करेंगे संबोधित

No comments Document Thumbnail

Chhattisgarh Election : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है। पहले चरण के प्रचार को लेकर वे 2 जगह जनसभा को संबोधित करेंगे। राजनांदगांव के स्टेट हाई स्कूल मैदान में दोपहर 1 बजे और कवर्धा में करीब 3 बजे राहुल गांधी कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।


प्रदेश में 7 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग होनी है। राजनांदगांव सीट से कांग्रेस ने गिरीश देवांगन को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा जिले में 4 विधानसभा सीट है। वहीं कवर्धा जिले में 2 विधानसभा सीट है।

दौरे के पहले दिन राहुल गांधी ने 2 बड़ी घोषणाएं की है। राजनांदगांव विधानसभा की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह का निर्वाचन क्षेत्र होने के कारण हाई प्रोफाइल सीट में गिनती होती है।


ऐतिहासिक फैसला, सभी कांग्रेस शासित राज्यों में होगी जातीय जनगणना- राहुल गांधी

No comments Document Thumbnail

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है. राहुल ने कहा कि आज कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की 4 घंटे तक जातिगत जनगणना पर चर्चा हुई. कांग्रेस की कार्य समिति ने एक निर्णय लिया है, हमारे मुख्यमंत्रियों ने भी निर्णय लिया है कि वे भी अपने राज्यों में जातिगत जनगणना को आगे बढ़ाएंगे.



राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस कार्यसम‍ित‍ि की बैठक में जात‍िगत जनगणना पर हमारी चर्चा हुई और सबने इसका समर्थन किया. कांग्रेस के मुख्‍यमंत्री भी अपने राज्‍यों में जात‍ि आधार‍ित गणना का काम कराएंगे.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ''कांग्रेस अध्यक्ष ने और हमारी सबसे बड़ी निर्णय लेने वाली कार्य समिति ने निर्णय लिया है कि हम जातिगत जनगणना करवाएंगे और भाजपा को इसे करवाने पर भी ज़ोर डालेंगे. अगर वे नहीं करते हैं तो उन्हें पीछे हट जाना चाहिए क्योंकि देश जातिगत जनगणना चाहता है. INDIA गठबंधन इसका समर्थन करेगा.''


राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले - ‘मैं गारंटी दे रहा, 2024 में हम बीजेपी को हरा देंगे’

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ा दावा किया है. राहुल गांधी ने लद्दाख में कार्यकर्ताओं से बाचतीत के दौरान कहा, ”आपको गारंटी दे रहा हूं कि 2024 में हम बीजेपी (BJP) को हरा देंगे.” इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के चुनाव कांग्रेस पार्टी जीतने वाली है.


राहुल गांधी लद्दाख के दौरे पर हैं. इस दौरान वे अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात कर रहे हैं. ऐसी ही एक मुलाकात के दौरान जब वे युवाओं से बात कर रहे थे, एक युवा ने उनसे सवाल पूछा कि बीजेपी को कैसे हराएंगे? इस पर राहुल गांधी ने कहा कि आप ये मत सोचिए कि कांग्रेस पार्टी बीजेपी से टक्कर नहीं ले सकती. मैं आपको गारंटी देकर कह रहा हूं कि 2024 में हम बीजेपी को हरा देंगे.

राहुल ने बीजेपी पर लगाया संस्थानों को कब्जाने का आरोप

राहुल गांधी ने बीजेपी के ऊपर संस्थानों को कब्जाने का आरोप लगाया और कहा, एक बात समझनी होगी. लोकतंत्र में एक पार्टी दूसरी पार्टी से लड़ती है. आज हिंदुस्तान में ये नहीं हो रहा है. आज बीजेपी ने हिंदुस्तान के सभी संस्थानों को कंट्रोल कर रखा है.

उन्होंने आगे कहा, “क्या आपको लगता है कि फ्री और फेयर मीडिया है? आपको क्या लगता है मीडिया हिंदुस्तान में निष्पक्ष है? बीजेपी ने हिंदुस्तान के सभी संस्थानों पर आक्रमण कर रखा है. चाहे मीडिया हो, ब्यूरोक्रेसी हो, चुनाव आयोग हो या न्यायपालिका हो, बीजेपी सब पर आक्रमण कर रही है.

राहुल बोले- तो बीजेपी न जीतती पिछला चुनाव

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि अगर बराबर मौके मिलते , मीडिया फेयर होता, अगर बीजेपी संस्थानों पर कब्जा नहीं करती तो बीजेपी पिछला चुनाव भी नहीं जीतती. बीजेपी ने पूरे सिस्टम को कब्जा कर रखा है. लोगों को डरा रखा है. इंस्टीट्यूशंस को दबा रखा है. इसीलिए मैं कह रहा हूं कि 2024 में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन बीजेपी को हरा देगा.

 

No Confidence Motion: 138 दिन बाद लोकसभा में बोलेंगे राहुल गांधी, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में लेंगे हिस्सा

No comments Document Thumbnail

 No Confidence Motion: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता ऐसे समय में बहाल हुई है, जब मंगलवार को संसद में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। ऐसे में इस बात की ज्यादा संभावना है कि राहुल लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस की शुरुआत कर सकते हैं।


संभावना है कि वह मंगलवार को सदन में कांग्रेस की ओर से बहस की शुरुआत करेंगे. लोकसभा में आठ से 10 अगस्त तक अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी.

प्रधानमंत्री मोदी चर्चा के आखिरी दिन इसका जवाब दे सकते हैं. विपक्षी गठबंधन इंडिया ने मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर चर्चा और पीएम मोदी के बयान की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था. मणिपुर हिंसा पर चर्चा की मांग के कारण 20 जुलाई से शुरू हुआ संसद का मानसून सत्र हंगामेदार रहा है.

राहुल गांधी की सजा पर लगी रोक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शुक्रवार को मोदी सरनेम वाली टिप्पणी से जुड़े मानहानि के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी. कोर्ट ने उनकी दो साल की सजा पर रोक लगा दी थी. जिसके बाद उनकी संसद सदस्यता बहाल हो गई. 

कब अयोग्य घोषित हुए?

राहुल गांधी को 24 मार्च को लोकसभा सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। गुजरात के सूरत में मेट्रोपॉलिटन अदालत ने उन्हें दो साल की जेल की सजा सुनाई थी। दरअसल 7 जुलाई को गुजरात हाईकोर्ट ने सजा पर रोक लगाने की उनकी याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद उन्होंने 15 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 4 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने राहुल की सजा पर रोक लगा दी थी।

संसद सदस्य के रूप में राहुल गांधी मंगलवार से संसद की कार्यवाही में शामिल हो सकेंगे और अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। लोकसभा सचिवालय के इस फैसले के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया है।

मोदी सरनेम केस में राहुल को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दोष सिद्धी पर लगाई रोक

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मिली सजा के निलंबन की याचिका पर सुनवाई हुई। जस्टिस बी आर गवई, जस्टिस पी एस नरसिम्हा और जस्टिस संजय कुमार की बेंच सुनवाई कर रही है।


सुप्रीम कोर्ट ने कहा सभी पक्षकारों को जिरह के लिए 15 मिनट दिया जाएगा। राहुल गांधी के वकील अभिषेक मनु सिंधवी ने जिरह शुरू किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता का सरनेम खुद मोदी नहीं है। पहले उनका सरनेम मोध था। वहीं जस्टिस गवई ने अभिषेक मनु सिंघवी से कहा कि दोषसिद्धि पर रोक लगाने के लिए आपको साबित करना होगा कि यह एक्ससेप्शनल केस है।

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर टिप्पणी करते हुए इसे दिलचस्प बताते हुए कहा कि फैसले में बताया गया है कि एक सांसद को कैसा बर्ताव करना चाहिए। वहीं शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी का पक्ष रखते हुए अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने कहा कि राहुल गांधी ने पहले भी इस तरह का बयान दिया था। जिसमें राफेल मामले को लेकर उन्होंने कहा था कि चौकीदार चोर है। इसके अलावा महेश जेठमलानी ने कहा कि राहुल कहते हैं कि वह माफी नहीं मांगते। इसका मतलब है कि आप जो चाहते हैं वह करें।


Modi Surname Case: राहुल गांधी ने मोदी सरनेम मामले में माफी मांगने से किया इनकार

No comments Document Thumbnail

 Modi Surname Case : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरनेम मामले में माफी मांगने से इनकार कर दिया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा कि माफी मांगने का सवाल नहीं उठता. प्रथम दृष्टया ये मानहानि का मामला ही नहीं बनता है. राहुल गांधी ने कहा कि माफी मांगने का कोई कृत्य ही नहीं है. कांग्रेस नेता ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में ये बातें कही.


राहुल गांधी ने कहा कि उनके खिलाफ मामला एक अपवाद है, जिसके मद्देनजर दोषसिद्धी पर रोक लगाई जाए. राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट से गुजरात हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की मांग की. राहुल गांधी ने 2019 मानहानि मामले में दोषसिद्धि पर रोक लगाने की अपनी याचिका पर पूर्णेश मोदी के जवाब पर हलफनामा दाखिल किया.

राहुल गांधी ने मामले से जुड़े याचिकाकर्ता पूर्णेश मोदी द्वारा खुद को अहंकारी कहने पर उनके जवाब की निंदा की. राहुल ने अपने हलफनामे में कहा कि मेरे खिलाफ पूर्णेश मोदी ने अहंकारी शब्द का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए किया, क्योंकि उन्होंने इस मामले मे माफी मांगने से इनकार करते हुए मामला कोर्ट पर छोड़ दिया.

राहुल गांधी ने अपने जवाब मे कहा है कि माफी मांगने से मामले मे चल रहे ट्रायल की दिशा बदल सकती है. साथ ही आरपी एक्ट के तहत आपराधिक प्रक्रिया और उसके परिणामों का उपयोग करना अदालत में चल रही प्रक्रिया का दुरुपयोग भी हो सकता है. राहुल ने अपने हलफनामे में कहा है कि बिना किसी गलती के माफी मांगने के लिए किसी भी जन प्रतिनिधि को मजबूर नहीं किया जा सकता है. यह जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत आपराधिक प्रक्रिया के साथ न्यायिक प्रक्रिया का घोर दुरुपयोग जैसा है और सुप्रीम कोर्ट को इसे स्वीकार नहीं करना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट अब 4 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा.

पूर्णेश मोदी ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की अपील को खारिज करने की मांग की थी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मोदी उपनाम वाले सभी लोगों को बदनाम किया है. पूर्णेश मोदी ने 2019 में राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया था. 13 अप्रैल, 2019 को कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी ने टिप्पणी की थी.

 

विपक्ष का प्रदर्शन, खड़गे बोले- घबराई मोदी सरकार लोकतंत्र को कर रही खत्म, हम ना डरेंगे, ना झुकेंगे

No comments Document Thumbnail

अडानी मुद्दे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किए जाने के खिलाल कांग्रेस समेत विपक्षी दल सड़कों पर उतर गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में संसद से सड़क तक विरोध प्रदर्शन देखने को मिले। विरोध कर रहे सांसदों ने काले कपड़े पहनकर मोदी विरोधी नारे लगाए। आपको बता दें, इस विरोध प्रदर्शन में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हुईं।


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैं सभी पार्टियों के नेताओं का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने कल कमजोर होते लोकतंत्र और राहुल जी को डिसक्वालीफाई किए जाने के विरोध में हमारा समर्थन किया।


मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज हम इसलिए काले कपड़े में आए हैं क्योंकि देश में लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। राहुल गांधी की अयोग्यता मामले में सभी ने कांग्रेस पार्टी का साथ दिया है। सरकार चुनाव में जीतकर आए लोगों को डरा धमका रही है। खड़गे ने आगे कहा कि जो लोग नहीं झुकते हैं उन्हें ईडी और सीबीआई का डर दिखाया जाता है।

खड़गे ने कहा कि अडानी मुद्दे पर सरकार जेपीसी से क्यों बच रही है। खड़गे ने बताया कि अडानी की संपत्ति पहले 3000 करोड़ थी, उसके बाद उसकी संपत्ति 50 हजार करोड़ बन गई, फिर 2 लाख करोड़ और महज ढाई साल में अडानी की संपत्ति 12 लाख करोड़ बन गई। खड़गे ने कहा कि ये कैसे हुआ? यही सवाल राहुल गांधी ने संसद में पूछा। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी मांग को नहीं मान रही है इसका मतलब है कि दाल में कुछ काला है। सरकार भी घबराई हुई है।

राहुल गांधी पर मानहानि मामले में सूरत में केस दर्ज और फिर फैसला आने पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मामला कहीं और का था और केस हीं और दर्ज होता है। मतलब साफ है कि आपको अनुकूल सरकार चाहिए थी जिसके पुलिस और प्रशासन का इस्तेमाल कर राहुल गांधी को बदनाम कर सकें। खड़गे ने कहा कि विपक्ष को भले ही मोदी सरकार दबाने की कोशिश करे, लेकिन हम ना डरेंगे ना झुकेंगे।


महाराष्ट्र गठबंधन में फिर दिखी दरार, राहुल के बयान पर बोले संजय राउत, बर्दाश्त नहीं करेंगे अपमान

No comments Document Thumbnail

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सावरकर को दिए बयान को लेकर सिसायत बेहद गर्म हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने राहुल को बयान को गलत बताते हुए कहा कि वह निश्चित रूप से गांधी हैं लेकिन सावरकर को घसीटने की जरूरत नहीं है। सावरकर हमारी प्रेरणा हैं। महाराष्ट्र में हमारी लड़ाई के पीछे प्रेरणा छत्रपति शिवाजी महाराज हैं और वीर सावरकर हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह इस मुद्दे पर दिल्ली में राहुल गांधी से आमने-सामने बात करेंगे उन्होंने कहा कि मैं निश्चित रूप से उनसे बात करने की कोशिश करूंगा।


राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर हुई कार्रवाई के बाद अपनी सदस्यता गंवाने को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मेरा नाम सावरकर नहीं, मेरा नाम गांधी है। गांधी किसी से माफी नहीं मांगते हैं।  वायनाड के पूर्व सांसद के बायन को लेकर भाजपा और शिवसेना की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी गांधी को चेतावनी दी थी कि सावरकर को नीचा दिखाने से विपक्षी गठबंधन में "दरारें" पैदा होंगी। उद्धव ने कहा कि सावरकर ने 14 साल तक अंडमान सेलुलर जेल में अकल्पनीय यातनाएं झेलीं। हम केवल पीड़ाओं को पढ़ सकते हैं। यह बलिदान का एक रूप है। हम सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

बता दें कि राहुल गांधी अक्सर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक वीडी सावरकर को निशाना बनाकर उन पर हमला करते रहे हैं। पिछले साल नवंबर में गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा था कि सावरकर अंडमान सेलुलर जेल से मुक्त होने के लिए दया याचिका लिखने की बात कहते हुए कहा था कि उन्होंने अंग्रेजों से पेंशन भी स्वीकार किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि सावरकर ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ब्रिटिश सरकार की मदद की थी, जिसके कारण भाजपा और शिवसेना कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था।


सांसदी छिनने पर राहुल का मोदी पर पलटवार , कहा - स्पीकर से शिकायत का कोई नतीजा नहीं निकला

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली: लोकसभा से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दोपहर अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मुद्दे पर अपनी बातें रखी। राहुल गांधी ने कहा कि हिन्दुस्तान में लोकतंत्र पर आक्रमण हो रहा है। सवाल मैंने एक ही पूछा था। अडानी जी की फाउंडेशन कंपनी है, जिसमें 20 हजार करोड़ किसी ने इंवेस्ट किया। सवाल ये है कि ये 20 हजार करोड़ किसने हैं। मैंने संसद में पूफ्र लेकर दिखाया। अडानी जी और मोदी जी के रिश्ते के बारे में बताया। ये सभी पब्लिक डोमेन में हैं। रिश्ता पुराना है, जब मोदी जी गुजरात के सीएम थे। हवाई जहाज में मैंने फोटो दिखाई। फिर मेरी स्पीच को स्पंच किया गया। मैंने स्पीकर को चिट्ठी लिखी। मैंने कहा एयरपोर्ट अडानी जी को रूल बदलकर दिए गए। मैंने इसका सबूत भी दिया। फिर भी कोई फर्क नहीं पड़ा।


राहुल गांधी ने कहा कि संसद का नियम है कि किसी सदस्य पर कोई आरोप लगाता है तो उस सदस्य को जवाब देने का हक होता है। मैंने चिट्ठी लिखी कोई जवाब नहीं आया। स्पीकर के चैंबर में जाकर भी कहा कि इन्होंने झूठा आरोप लगाया और कहा कि आप मुझे बोलने क्यों नहीं दे रहे हैं। फिर स्पीकर मुस्कुरा कर करते हैं कि मैं कुछ नहीं कर सकता। राहुल ने कहा कि मैं हिन्दुस्तान के लोकतंत्र के लिए लड़ रहा और किसी से नहीं डरता हूं।

राहुल गांधी ने कहा कि अडाणी जी और मोदी जी का रिश्ता नया नहीं पुराना है। जब नरेंद्र मोदी जी गुजरात के सीएम बने थे, तब से रिश्ता है। हवाई जहाज की मैंने फोटो दिखाई। नरेंद्र मोदी जी अपने मित्र के साथ बड़े आराम से बैठे हुए थे। मैंने संसद में फोटो दिखाया।

राहुल गांधी ने कहा कि मेरे बारे में मंत्रियों ने संसद में झूठ बोला कि मैंने विदेशों में भारत के लिए मदद मांगी। राहुल गांधी ने कहा मैंने ऐसी कोई बात नहीं की है। राहुल गांधी ने कहा कि मैंने स्पीकर को कई बार इसे लेकर चिट्ठी लिखी, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। मैं स्पीकर के पास गया, इन्होंने झूठे आरोप लगाए हैं, वे मुस्कुराए और कहा कि मैं नहीं कर सकता। मैंने कहा कि संसद में अगर सदस्य पर आरोप लगता है तो उसे जवाब देने का हक है।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा। अडानी की कंपनियों में 20 हजार करोड़ किसके हैं मैं सवाल पूछता रहूंगा। राहुल गांधी ने कहा कि मुझे सच्चाई के अलावा किसी चीज में दिलचस्पी नहीं है। मैं केवल सच बोलता हूं, यह मेरा काम है और मैं इसे करता रहूंगा चाहे मैं अयोग्य हो जाऊं या गिरफ्तार हो जाऊं। इस देश ने मुझे सब कुछ दिया है और इसलिए मैं ऐसा करता हूं।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं फिर पूछूंगा कि मोदी का अडानी के साथ क्या रिश्ता है। अडानी की सेल कंपनियों में इनवेस्ट किए गए 20 हजार करोड़ रुपये किसके हैं? राहुल गांधी ने कहा मैं लोकतंत्र के लिए लड़ता रहूंगा, मैं किसी से नहीं डरता। राहुल गांधी ने कहा कि अडानी पर मेरे अगले भाषण से प्रधानमंत्री डरे हुए हैं और मैंने यह उनकी आंखों में देखा है। इसीलिए पहले व्याकुलता और फिर अयोग्यता।

राहुल गांधी को दो साल की सजा पर सीएम भूपेश ने दिया बड़ा बयान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?’… कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस बयान को लेकर दर्ज मानहानि के मामले में उन्हें दोषी करार दिया गया है. गुजरात की सूरत सेशन कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई है. राहुल को कोर्ट से तुरंत 30 दिन की जमानत भी मिल गई. कोर्ट ने राहुल को इसी समय में ऊपरी अदालत में अर्जी दाखिल करने का वक्त दिया है. वे इस दौरान परमानेंट बेल के लिए भी आवेदन कर सकते हैं.


राहुल ने 2019 में कर्नाटक में एक रैली में ये बयान दिया था. राहुल के इस बयान को पूरे मोदी समाज का अपमान बताते हुए बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था. गुजरात की सूरत कोर्ट ने चार साल पुराने इस मामले में गुरुवार को राहुल को दोषी ठहराया. कार्यवाही के दौरान राहुल गांधी कोर्ट में मौजूद रहे. इस दौरान गुजरात कांग्रेस के तमाम बड़े नेता उनके साथ मौजूद रहे. राहुल आज ही दिल्ली से सूरत पहुंचे थे.

सीएम भूपेश बघेल ने कहा 

मीडिया को भी दबाने की कोशिश है, न्यायपालिका को प्रभावित करने की कोशिश है और राजनीतिक दल के लोगों पर इसी स्तर पर जाकर वो कार्रवाई कर रहे हैं.

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा 

मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन। – महात्मा गांधी

प्रियंका गांधी 

डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर@RahulGandhiजी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे। सच बोलते हुए जिये हैं, सच बोलते रहेंगे। देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे। सच्चाई की ताकत व करोड़ों देशवासियों का प्यार उनके साथ है।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.