Media24Media.com: सांसदी छिनने पर राहुल का मोदी पर पलटवार , कहा - स्पीकर से शिकायत का कोई नतीजा नहीं निकला

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सांसदी छिनने पर राहुल का मोदी पर पलटवार , कहा - स्पीकर से शिकायत का कोई नतीजा नहीं निकला

Document Thumbnail

नई दिल्ली: लोकसभा से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दोपहर अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मुद्दे पर अपनी बातें रखी। राहुल गांधी ने कहा कि हिन्दुस्तान में लोकतंत्र पर आक्रमण हो रहा है। सवाल मैंने एक ही पूछा था। अडानी जी की फाउंडेशन कंपनी है, जिसमें 20 हजार करोड़ किसी ने इंवेस्ट किया। सवाल ये है कि ये 20 हजार करोड़ किसने हैं। मैंने संसद में पूफ्र लेकर दिखाया। अडानी जी और मोदी जी के रिश्ते के बारे में बताया। ये सभी पब्लिक डोमेन में हैं। रिश्ता पुराना है, जब मोदी जी गुजरात के सीएम थे। हवाई जहाज में मैंने फोटो दिखाई। फिर मेरी स्पीच को स्पंच किया गया। मैंने स्पीकर को चिट्ठी लिखी। मैंने कहा एयरपोर्ट अडानी जी को रूल बदलकर दिए गए। मैंने इसका सबूत भी दिया। फिर भी कोई फर्क नहीं पड़ा।


राहुल गांधी ने कहा कि संसद का नियम है कि किसी सदस्य पर कोई आरोप लगाता है तो उस सदस्य को जवाब देने का हक होता है। मैंने चिट्ठी लिखी कोई जवाब नहीं आया। स्पीकर के चैंबर में जाकर भी कहा कि इन्होंने झूठा आरोप लगाया और कहा कि आप मुझे बोलने क्यों नहीं दे रहे हैं। फिर स्पीकर मुस्कुरा कर करते हैं कि मैं कुछ नहीं कर सकता। राहुल ने कहा कि मैं हिन्दुस्तान के लोकतंत्र के लिए लड़ रहा और किसी से नहीं डरता हूं।

राहुल गांधी ने कहा कि अडाणी जी और मोदी जी का रिश्ता नया नहीं पुराना है। जब नरेंद्र मोदी जी गुजरात के सीएम बने थे, तब से रिश्ता है। हवाई जहाज की मैंने फोटो दिखाई। नरेंद्र मोदी जी अपने मित्र के साथ बड़े आराम से बैठे हुए थे। मैंने संसद में फोटो दिखाया।

राहुल गांधी ने कहा कि मेरे बारे में मंत्रियों ने संसद में झूठ बोला कि मैंने विदेशों में भारत के लिए मदद मांगी। राहुल गांधी ने कहा मैंने ऐसी कोई बात नहीं की है। राहुल गांधी ने कहा कि मैंने स्पीकर को कई बार इसे लेकर चिट्ठी लिखी, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। मैं स्पीकर के पास गया, इन्होंने झूठे आरोप लगाए हैं, वे मुस्कुराए और कहा कि मैं नहीं कर सकता। मैंने कहा कि संसद में अगर सदस्य पर आरोप लगता है तो उसे जवाब देने का हक है।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा। अडानी की कंपनियों में 20 हजार करोड़ किसके हैं मैं सवाल पूछता रहूंगा। राहुल गांधी ने कहा कि मुझे सच्चाई के अलावा किसी चीज में दिलचस्पी नहीं है। मैं केवल सच बोलता हूं, यह मेरा काम है और मैं इसे करता रहूंगा चाहे मैं अयोग्य हो जाऊं या गिरफ्तार हो जाऊं। इस देश ने मुझे सब कुछ दिया है और इसलिए मैं ऐसा करता हूं।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं फिर पूछूंगा कि मोदी का अडानी के साथ क्या रिश्ता है। अडानी की सेल कंपनियों में इनवेस्ट किए गए 20 हजार करोड़ रुपये किसके हैं? राहुल गांधी ने कहा मैं लोकतंत्र के लिए लड़ता रहूंगा, मैं किसी से नहीं डरता। राहुल गांधी ने कहा कि अडानी पर मेरे अगले भाषण से प्रधानमंत्री डरे हुए हैं और मैंने यह उनकी आंखों में देखा है। इसीलिए पहले व्याकुलता और फिर अयोग्यता।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.