Media24Media.com: अमित शाह

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अमित शाह. Show all posts
Showing posts with label अमित शाह. Show all posts

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को करारा जवाब: BSF ने ध्वस्त की 118 पाक चौकियां, अमित शाह ने किया शौर्य को सलाम

No comments Document Thumbnail

 रायपुर/भुज। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात के भुज स्थित हरिपुर में बीएसएफ की 176वीं बटालियन परिसर में आयोजित 61वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर जवानों को नमन किया और सीमा सुरक्षा बल के शौर्य की सराहना की।


1965 युद्ध के बाद बना BSF, आज दुनिया का सबसे बड़ा बॉर्डर गार्डिंग फोर्स

भारत–पाक युद्ध (1965) के बाद सीमा की सुरक्षा मज़बूत करने के लिए बीएसएफ का गठन किया गया था।
शुरुआत 25 बटालियनों से हुई थी, जो अब बढ़कर 193 बटालियन (3 NDRF सहित) हो चुकी हैं।

BSF वर्तमान में-

  • पाकिस्तान और बांग्लादेश बॉर्डर की सुरक्षा
  • कश्मीर घाटी में घुसपैठ रोधी ऑपरेशन
  • पूर्वोत्तर में उग्रवाद रोधी कार्रवाई
  • ओडिशा-छत्तीसगढ़ में नक्सलरोधी अभियान
  • इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट (ICP) सुरक्षा
    जैसी अहम जिम्मेदारियाँ निभा रही है।

दुनिया का सबसे बड़ा बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स होने के नाते बीएसएफ में 2.7 लाख से अधिक जवान सेवा दे रहे हैं।

ऑपरेशन ‘सिंदूर’ में BSF का प्रहार : 118 से ज्यादा पाक चौकियां नेस्तनाबूद

अमित शाह ने बताया कि 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर में बीएसएफ ने पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया है।

उन्होंने कहा- “बीएसएफ ने जम्मू बॉर्डर पर 118 से ज़्यादा पाकिस्तानी चौकियां नष्ट कर दीं और पाकिस्तान की निगरानी प्रणाली को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।”

BSF का बलिदान और सम्मान

शाह ने बताया कि बीएसएफ की स्थापना से अब तक—

  • 1992 से अधिक जवान शहीद
  • 1330 से अधिक वीर जवान सम्मानित
  • 1 महावीर चक्र, 6 कीर्ति चक्र, 13 वीर चक्र, 13 शौर्य चक्र
  • 56 सेना पदक और 1241 पुलिस पदक प्रदान किए गए हैं।

2024 का स्थापना दिवस समारोह जोधपुर में आयोजित हुआ था, जहां जवानों की वीरता और बलिदान को रेखांकित किया गया।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ संवाद किया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ संवाद किया। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, केन्द्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो के निदेशक, बीएसएफ के महानिदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहाँ उपस्थित केंद्रीय सुरक्षा बलों, कोबरा टीम, छत्तीसगढ़ पुलिस बल और डीआरजी के साहस, शौर्य, बलिदान और समर्पण को नमन करता हूँ। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि सुरक्षा बल के जवान अपने शौर्य और परिश्रम से ही नक्सलियों के साथ मुठभेड़ को सफल बनाते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों ने जिस शौर्य, धैर्य और समर्पण के साथ  माओवादियों के बनाये अड्डों को तहस-नहस किया है, उसने विश्व के सभी सुरक्षा बलों को आश्चर्यचकित कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे मालूम है कि सेना के जवान जो तय करते हैं, वो हासिल करते हैं। सुरक्षा बलों के इसी भरोसे से मैं देश में 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे का ऐलान करता हूं।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि नक्सलवाद गरीब आदिवासी क्षेत्र के लिए बड़ी विभीषिका रही है, जिससे पिछले 35 साल में लगभग 40 हजार लोगों की मौत हुई है या फिर वो अपाहिज होकर जीवन व्यतीत कर रहे हैं ।नक्सलवादी हिंसा ने गरीब आदिवासी तक खाना, बिजली, शिक्षा, घर, शौचालय और पीने का शुद्ध पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं को नहीं पहुंचने दिया और उद्योग को तो भूल ही जाइए। इतने लंबे वर्षों तक इतना बड़ा क्षेत्र गुलामी के कालखंड में जीने को मजबूर रहा। इसका मूल कारण नक्सलवाद है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि मुझे आज आनंद है कि आज जिस क्षेत्र से नक्सलवाद खत्म होता है, वहां हमारी सरकार अनाज, स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा, बिजली, घर, शौचालय और पीने का शुद्ध पानी पहुंचाकर लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि जब बच्चा हाथ में बंदूक की जगह पेंसिल पकड़कर क, , ग लिखता है, तो न सिर्फ एक क्षेत्र का बल्कि पूरे देश का भविष्य संवरता है। यह क्षण जल्द ही आने वाला है।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में जब 31 मार्च, 2026 को देश नक्सलवाद से मुक्त होगा, वो क्षण आजादी के बाद का सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक होगा।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जब नक्सलवाद के खात्मे का इतिहास लिखा जायेगा, उसमे सुरक्षा बलों के जवानों का त्याग, बलिदान और परिश्रम स्वर्णिम अक्षरों से अंकित होगा।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में लियोर ओयना’ - नक्सलियों द्वारा आदिवासियों के भीषण संहार और बस्तर को बचाने के  प्रयासों पर लिखित पुस्तक का लोकार्पण भी किया। नक्सलियों ने जिन मासूम, निहत्थे लोगों को अपनी हिंसा का शिकार बनाया है, उनकी पीड़ा समझने में यह पुस्तक सहायक होनेवाली है। यह पुस्तक ह्यूमन राईट के नाम पर नक्सलियों से संवेदना दिखाने वालों के आँखों के आगे से पर्दा हटाने और उन्हें एक्सपोज करने में भी उपयोगी सिद्ध होगी।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से आज नई दिल्ली में भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से आज नई दिल्ली में भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा उपस्थित थे।

गृह मंत्री ने X पर किए गए एक पोस्ट में कहा, “हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी। इन अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूँ और जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करूँगा। मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों द्वारा केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के निर्देशन में माओवादी विरोधी अभियानों का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों में दिनांक 18.05.2025 से 21.05.2025 तक छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा (जिसमें जिला नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव एवं बीजापुर पुलिस के डीआरजी बल शामिल थे) संचालित अभियान में दिनांक 21.05.2025 को ग्राम बोटेर के जंगलों में हुए मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) के महासचिव व पोलित ब्यूरो सदस्य बसवाराजू उर्फ गगन्ना सहित 27 नक्सली मारे गये तथा भारी मात्रा में हथियार एवं गोला बारूद बरामद हुए।

इस अभियान में शामिल छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल विरोधी अभियान/ एसआईबी/ एसटीएफ) विवेकानंद, बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज, नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव और नक्सल मुक्त जिला बस्तर के पुलिस अधीक्षक शलभ सिंह को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, आसूचना ब्यूरो के निदेशक तपन डेका सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में राज्य में वामपंथी उग्रवाद की स्थिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में राज्य में वामपंथी उग्रवाद की स्थिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के महानिदेशक उपस्थित थे।


समीक्षा बैठक के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री ने सभी बलों और एजेंसियों को मार्च, 2026 तक वामपंथी उग्रवाद को पूर्णतया समाप्त करने के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में संयुक्त प्रयास करने को कहा।

बैठक के बाद अपने समापन संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में छत्तीसगढ़ पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने बहुत अच्छे और समन्वित तरीके से काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षाबलों के कारण पिछले एक साल में नक्सलियों को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचा है जो एक बहुत बड़ी सफलता है।

शाह ने कहा कि मार्च, 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में अभी हमें काफी काम करना बाकी है और इसमें NIA की बहुत प्रमुख भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि CRPF, ITBP, BSF, छत्तीसगढ़ पुलिस और DRG मिलकर एक साल में बहुत बड़े लक्ष्य की ओर बढ़े हैं और निश्चित रूप से मार्च, 2026 से पहले ही हम नक्सलवाद को समाप्त कर देंगे।

इससे पहले, आज केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बीजापुर में गुण्डम फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस का दौरा किया और बलों की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की।

अमित शाह ने जवानों को 2024 में नक्सलवाद के खिलाफ मिली अप्रत्याशित सफलता पर बधाई दी और उन्हें इसी जोश के साथ नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे मार्च, 2026 तक देश को पूरी तरह से इस समस्या से मुक्ति दिलाई जा सके।

अमित शाह के दौरे से पहले RSS कार्यालय में बम की बरामदगी, मचा हड़कंप

No comments Document Thumbnail

 AMIT SHAH VISIT MP : मध्य प्रदेश के भिंड जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में बम मिलने से हड़कंप मच गया है। आपको बता दें की शनिवार की रात को RSS कार्यालय में पिन लगा बम मिला है। बजरिया स्थित संघ कार्यालय परिसर के मैदान में यह बम मिला है। पुलिस ने हाथ गोला बम को जब्त कर लिया है।


भिंड एसपी असित यादव ने बताया है कि बम 30 साल पुराना हो सकता है। संघ कार्यालय खाली था क्योंकि संघ के कार्यकर्ता इंदौर में आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए गए थे। आपको बता दें कि भिंड के नजदीक डीडी गांव के पास कुंवारी नदी के पास में फायरिंग रेंज एरिया हुआ करता था। कुछ दिन पहले RSS कार्यालय में मिट्टी से भराव किया गया था और यह मिट्टी फायरिंग रेंज एरिया से लाई गई थी। बताया जा रहा है की मिट्टी के साथ बम आ गया होगा लेकिन अभी जांच की जा रही है।

बम मिलने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा भी मौके पर पहुंच गए थे और उन्होंने पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत की इसके बाद वह वापस चले गए।

 बताया जा रहा है कि जिस जगह पर बम मिला है वो संघ कार्यालय पहले से ही खाली था क्योंकि प्रचारक व विस्तारक बैठक मे शामिल होने के लिए इंदौर गए हुए थे। मामला भिंड के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत बजरिया स्थित आरएसएस कार्यालय का है, संघ कार्यालय मे बम होने की सूचना कल देर रात लगभग 11 बजे भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह व पुलिस को मिली है।

CG Breaking News : अमित शाह ने की बड़ी घोषणा, 3100 रुपये में धान खरीदेगी बीजेपी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज भाजपा का घोषणा पत्र जारी कर दिया है. ये घोषणा पत्र उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से जारी किया है. इसमें किसानों, युवाओं और महिलाओं को साधने की कोशिश की गई है. “भाजपा ने बनाया, भाजपा ही संवारेगी” टैग लाइन के साथ ये घोषणा पत्र जारी किया गया है.


अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा ने आगामी चुनाव हेतु छत्तीसगढ़ की जनता से लाखों की संख्या में सुझाव प्राप्त कर अपना घोषणा पत्र बनाया है। जिसे आप सबके सामने प्रस्तुत करने के लिए मैं यहां आया हूं। भाजपा का रिकॉर्ड है कि हमारा चुनाव घोषणा पत्र सिर्फ घोषणा मात्र नहीं बल्कि हमारे लिए ये संकल्प पत्र होता है। बिना किसी विवाद के एक संकल्प को परिपूर्ण करते हुए हमने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की थी।



छत्तीसगढ़ की स्थापना के कुछ ही समय बाद हमे इस राज्य के लिए काम करने का मौका मिला। यहां 15 साल तक रमन सिंह जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार चली। ये 15 वर्ष छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से एक अच्छे राज्य में तब्दील करने वाले रहे। मैं जानता हूं कि इस बार छत्तीसगढ़ की जनता निश्चित रूप से परिवर्तन करने जा रही है। मैं भाजपा की तरफ से राज्य की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि बीमारू राज्य से छत्तीसगढ़ को अच्छा राज्य बनाने का काम हमने किया है। अब इस अच्छे राज्य को संपूर्ण विकसित राज्य बनाने का काम हम आने वाले 5 वर्षों में करेंगे।

घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष विजय बघेल ने मंच से कहा, 3 अगस्त को घोषणा पत्र अभियान की शुरुआत की थी. 3 महीने के प्रयास से 90 विधानसभा से 90 सुझाव पेटी जारी किया गया. 35 सदस्यी टीम बनी थी. हम सबने मिलकर वरिष्ठ जनों से मिलजुलकर, सब्जी वाले से लेकर बड़े उद्योगपति से लेकर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी से लेकर मंत्रालय तक के कर्मचारियों से सुझाव लिए. सब एकत्रित करके आज घोषणा पत्र जारी किया. घोषणा पत्र के आधार पर चुनाव अभियान आगे बढ़ेगा और जनता का विश्वास मिलेगा.

बीजेपी की मुख्य घोषणाएं

  • कृषि उन्नति योजना के तहत 3100 रुपए में धान खरीदी की जाएगी. 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी होगी. जिसका एक मुश्त भुगतान किया जाएगा.
  • सालाना 12 हज़ार रुपये महीना हर विवाहित महिलाओं को दिया जाएगा.
  • एक लाख खाली पदों को दो साल के भीतर भरा जाएगा.
  • 18 लाख आवास प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाये जाएंगे.
  • तेंदूपत्ता संग्रहण 5500 रुपये प्रति मानक दर पर किया जायेगा. अतिरिक्त संग्रहण करने वालों को 45 सौ रुपये का बोनस देंगे.
  • चरण पादुका योजना दोबारा शुरू होगी.
  • भूमिहीन किसानों को दस हज़ार रुपये सालाना दिया जाएगा.
  • आयुष्मान भारत में प्रति परिवार का पांच लाख का बीमा.
  • पीएससी में पारदर्शिता लाई लाएगी.
  • भर्ती घोटाला करने वालों के ख़िलाफ़ कठोर कार्रवाई की जाएगी.
  • नया उद्योग डालने वाले युवाओं को पचास फ़ीसदी की सब्सिडी दी जाएगी.
  • रायपुर में इनोवेशन का बड़ा केंद्र बनेगा. छह लाख रोजगार पैदा करेंगे.
  • पांच सौ रुपये में गैस सिलेण्डर दिया जाएगा.
  • घोटाल की जांच कराई जाएगी. नया जांच आयोग बनेगा, आपराधिक मामलों की भी जांच होगी.
  • सभी संभाग में सिम्स बनाकर रोजगार युक्त पढ़ाई-लिखाई और स्वाथ्य को ताकत देगी.
  • एकल खिड़की योजना बनाकर इन्वेस्टमेंट लाया जाएगा.
  • शक्तिपीठ परियोजना बनाई जाएगी. जिसमें पांच शक्तिपीठ को जोड़ा जाएगा.
  • राम लला दर्शन योजना लाई जाएगी.

CG NEWS : अमित शाह के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत करेगी कांग्रेस

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में संचार विभाग के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता की. इस दौरान कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अमित शाह (Amit Shah) ने राजनांदगांव में सामप्रदायिक तनाव भड़काने के लिये योजनाबद्ध तरीके से भाषण दिया. हम चुनाव आयोग से अपेक्षा करेंगे की वह स्वयं संज्ञान ले और अमित शाह पर कार्रवाई करे. कांग्रेस पार्टी भी इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेगी.


उन्होंने कहा कि अमित शाह छत्तीसगढ़ आए थे, ईडी के रट्टू तोते की भांति एक बार फिर से ईडी की लिखी पटकथा के आधार पर कांग्रेस पर झूठे आरोप लगा कर गये. अमित शाह बड़ी बेशर्मी से देश की सबसे ईमानदार सरकार जिसकी योजनाओं का शत प्रतिशत हिस्सा सीधे हितग्राहियों के खाते में जाता है पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे है. छत्तीसगढ़ के चावल का कोटा केंद्र 86 लाख से घटाकर 61 लाख क्यों किया इस पर अमित शाह कुछ नहीं बोले? बताये छत्तीसगढ़ का कोटा क्यों घटाया? भ्रष्टाचार पर बड़ी-बड़ी बाते करने वाले अमित शाह हमारी सरकार पर मनगढ़त आरोप लगाने वाले अमित शाह ने यह नहीं बताया अडानी की सेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ किसके लगे है? रमन और उनके मंत्री मंडल के सदस्यो के 1 लाख करोड़ के भ्रष्टाचार पर अमित शाह की बोलती क्यों बंद है?


अमित शाह आज की सभा में शायद रमन सिंह के भ्रष्टाचार की चैन और अमन एटीएम याद कर रहे थे. डॉक्टर साहब, मैडम सीएम और ऐश्वर्या रेसीडेंसी का पता जो नान मामले में जप्त डायरी में दर्ज था. चाऊर वाले बाबा का मुखौटा लगाकर छत्तीसगढ़ के लाखों गरीब जनता के नाम पर फर्जी राशन कार्ड बनाकर 36 हजार करोड़ के नान घोटाले का पैसा नागपुर, लखनऊ और दिल्ली तक पहुंचा. रमन सिंह के करप्शन का पाप अमित शाह याद कर रहे थे.

भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटकना की बात अमित शाह का जुमला है, दरअसल भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के राष्ट्रीय संरक्षक तो अमित शाह ही है. छत्तीसगढ़ के नान घोटाले, पनामा पेपर, चिटफंड घोटाले, झलकी घोटाले, इंदिरा प्रियदर्शिनी घोटाले, आंखफोडवा कांड, नकली दवा कांड सभी के आरोपियों को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया इस पर अमित शाह क्यों मौन थे?


आगे सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अमित शाह छत्तीसगढ़ की जनता पर एहसान जता कर गये कि केंद्र ने 9 साल में छत्तीसगढ़ को 3 लाख करोड़ दिया यह नहीं बताया कि छत्तीसगढ़ से केंद्र ने पिछले 9 साल में 5 लाख करोड़ वसूला है. अभी भी छत्तीसगढ़ को अपने हिस्से का केंद्र से 55 हजार करोड़ लेना है. छत्तीसगढ़ की ट्रेनों को केंद्र क्यों रद्द कर रही है इस पर अमित शाह क्यों चुप रहे? छत्तीसगढ़ का कोयला अडानी के लिये ढोने माल वाहक ट्रेने चला रहे हमारी यात्री सुविधाओं को रद्द कर रहे. छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय करने वाले भाजपा के नेता किस नैतिकता से छत्तीसगढ़ की जनता से वोट मांग रहे. भ्रष्टाचार पर बाते करने वाले अमित शाह 15 सालो में 1 लाख करोड़ का घोटाला करने वाले रमन सिंह के साथ मंच पर थे यदि भाजपा भ्रष्टाचार पर ईमानदार होती तो नान, चिटफंड, पनामा पेपर की जांच ईडी कर रही होती.


वहीं वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य छत्तीसगढ़ी लोगों के लिये बना था, किन्तु भारतीय जनता पार्टी ने लगातार 15 साल तक छत्तीसगढ़ की उपेक्षा की. छत्तीसगढ़ी संस्कृति को पिछले पांच साल में समुचित सम्मान मिला. सबसे ज्यादा किसानों को ब्याज मुक्त ऋण देने का कीर्तिमान भूपेश बघेल की सरकार ने किया. भाजपा का विकास मॉडल ऐसा था कि रायपुर जहां 15 लाख लोग रहते है, जहां सुविधा देने के स्थान पर कमीशन के लिये नया रायपुर बनाया, जहां आगामी 15 साल कोई नहीं जायेगा. चावल वाले बाबा ने 36 हजार करोड़ का भ्रष्टाचार किया, यह सर्वविदित है. मनरेगा युपीए सरकार की देन है जिस कांग्रेस की सरकार ने सफलतापूर्वक लागू किया. पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को रोकने और बाधित करने का काम भाजपा ने किया है. 5 साल में सरकार ने छत्तीसगढ़ के किसानों को समृद्ध किया है. गौपालको को मदद दी है. भूमिहीन मजदूरों को सम्मान से जीने का हक दिया. वनवासियों की आर्थिक स्थिति को संबल बनाया.


कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार जनता के लिये काम करती है. किसानों का कर्जामाफ किया जाता है जबकि मोदी सरकार अडानी के लिये काम करती है पूंजीपतियों का कर्जामाफ करती है. भ्रष्टाचार के सारे आरोप तथ्यहीन है जहां सरकार 270 करोड़ की गोबर खरीदी की उसमें 1300 करोड़ के घोटाला का आरोप हास्यास्पद है. शराब घोटाला का आरोप लगाने वाला ईडी मोनोग्राम बनाने वाले शराब बनाने वाले के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं किया.

महादेव एप्प का आरोप केंद्रीय गृहमंत्री जैसा जिम्मेदार आदमी लगाता है पर एप्प पर प्रतिबंध नहीं लगाता इस मामले में जो भी कार्यवाही हुई छत्तीसगढ़ की सरकार ने किया. भारतीय जनता पार्टी हर बार छत्तीसगढ़ आकर नया-नया झूठ फैलाने का प्रयास करती है पर यह सफल नहीं होगा. पिछले पांच साल में छत्तीसगढ़ के लोग महसूस किये कि अब हमारा राज आया है.


अमित शाह ने भरी हुंकार, कहा -प्रदेश मे लगातार घोटाला हो रहा है ..

No comments Document Thumbnail

 राजनांदगांव। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा के परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “यहां की छत्तीसगढ़ी को छत्तीसगढ़ी को राजभाषा की दर्जा देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया। किसानों को 14% ब्याज से मुक्ति करने का काम हमारी रमन सिंह सरकार ने किया। पीडीएस की व्यवस्था सबसे अच्छी देशभर में कहीं पर लागू हुई तो वह छत्तीसगढ़ में हुई और रमन सिंह को चावल वाला बाबा कहकर पुकारा जाने लगा।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल करते हुए अमित शाह ने कहा कि भूपेश जी इन पांच सालों में आपने क्या विकास का काम किया है, इसका हिसाब दीजिए। शाह ने आगे कहा कि आप ऐसे तो हिसाब किताब देने के मूड में नहीं रहते हैं, आप केवल ताम्रध्वज साहू और राजा साहब से हिसाब किताब करने में लगे हुए हैं।

अमित शाह ने कहा कि भूपेश बघेल ने तुष्टिकरण, वोट बैंक के लिए भुवनेश्वर साहू की लिंचिंग कराकर मार दिया। भुवनेश्वर साहू को न्याय दिलाने के लिए हमने ईश्वर साहू को चुनाव के मैदान में उतारा है। मोदी जी को दिल्ली जाकर बताऊंगा की तीन दिसंबर को कमल खिलने वाला है।


CG News: डॉ रमन सिंह आज भरेंगे नामांकन, अमित शाह भी होंगे शामिल, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

No comments Document Thumbnail

रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। बता दें कि प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को तो वहीं, दूसरे चरण का चुनाव 17 नवंबर को दोगा। इसी बीच पार्टीयों ने चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है।


इसी बीच आज एक बार फिर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज चुनावी शंखनाद करने छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह 11.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 12.20 पर हेलीकॉप्टर से राजनांदगांव पहुंचेंगे। बता दें कि अमित शाह पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि अलग अलग जिलों में भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में केंद्रीय मंत्री और नेता शामिल होंगे। ताकि कार्यकर्ताओं में जोश भरा सके। पार्टी में इसके लिए केंद्रीय नेताओं को लिस्ट दी है जिनके छत्तीसगढ़ में आने से पार्टी को लाभ मिल सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गड़करी के अलाव यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ छत्तीसगढ़ आ सकते हैं।

Amit Shah In MP: 150 सीटें जीतना हैं, 30 साल लहराएगा भाजपा का परचम

No comments Document Thumbnail

ग्वालियर । मध्यप्रदेश का कार्यकर्ता देवदुर्लभ और अनुभवी है। यहां के कार्यकर्ता ने चुनाव जीते भी हैं और जिताए भी हैं। आज हम जिस पद पर भी हैं, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही हैं। इसलिए यह चुनाव भाजपा के भविष्य का चुनाव है, भारतमाता के वैभव को परम शिखर पर पहुंचाने का चुनाव है।


नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) को फिर से प्रधानमंत्री बनाकर करोड़ों गरीबों के जीवन में जनसंघ के दीप के उजियारे को प्रदीप्त करने का चुनाव है। हम सभी को मिलकर चुनाव अभियान में जुटना है। भारतमाता को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए इस चुनाव में हमें 150 सीटें जीतकर कांग्रेस को परास्त करना होगा।

यह बातें केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को ग्वालियर के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की वृहद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने इस अवसर पर पार्टी के नए सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की।

CG POLITICAL NEWS : 20 को रायपुर आएंगे अमित शाह, 26 को खड़गे भरेंगे हुंकार…

No comments Document Thumbnail

CG POLITICAL NEWS :  छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस के आला नेताओं का दौरा शुरू हो चुका है। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह 20 अगस्त सूबे की राजधानी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।


इधर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी रायपुर में ही 26 अगस्त को एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे है। खड़गे के बाद राहुल गांधी 2 सितंबर और कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल 19 सितंबर को प्रदेश में आने वाले हैं।

अमित शाह 20 अगस्त को जनजातीय मंत्रालय की ओर से साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद अमित शाह भाजपा के आला नेताओं के साथ पार्टी की चुनावी तैयारी पर चर्चा कर सकते हैं।

गृह मंत्री के आने के महज हफ्तेभर बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अगस्त को छत्तीसगढ़ आयेंगे। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने खड़गे के आगमन की जानकारी देते हुए बताया कि उनके बाद 2 सितंबर को राहुल गांधी और 19 सितंबर को केसी वेणुगोपाल रायपुर आयेंगे।


अमित शाह को अभी मणिपुर की ओर ध्यान देना चाहिए : दीपक बैज

No comments Document Thumbnail

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को अभी मणिपुर में ध्यान देना चाहिए। मणिपुर 80 दिनों से हिंसा की आग में सुलग रहा है मणिपुर की जनता अपनी जान माल की सुरक्षा को लेकर भयभीत हैं डबल इंजन की सरकार मणिपुर की जनता को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो गई है। मणिपुर में 80 दिनों के भीतर 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। 



5000 घरों में आग लगा दिया गया है 50,000 से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं। जान-माल को भारी क्षति पहुंची है भाजपा सरकार के जिम्मेदार लोग मौन बैठे हैं। महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया जा रहा है जघन्य हत्याकांड हो रही है बर्बरता दिख रहा है। मणिपुर की राज्यपाल अनसुईया उईके भी मणिपुर के हालात को लेकर व्यथित है। केन्द्र सरकार को मणिपुर की हालात से अवगत करा चुके है उसके बावजूद मोदी और शाह चुप हैं।


पीसीसी चीफ बैज ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा के चुनाव की तैयारी बूथ स्तर पर कर रही है और भाजपा दिल्ली में कर रही है। प्रदेश भाजपा के नेताओं के उपर उनके केंद्रीय नेतृत्व को भरोसा नहीं है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, अजय जमवाल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की कोई सुन नहीं रहा है। भाजपा में गुटबाजी चरम सीमा पर है कई गुटों में भाजपा बटी हुई है।

 ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बार-बार छत्तीसगढ़ आकर मंडल स्तर की बैठकों को करना पड़ रहा है। भाजपा कुछ भी कर ले 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 75 से अधिक सीट जीतकर पुनः सरकार बनाएगी और 2024 में केंद्र से मोदी सरकार की विदाई है।


केन्द्रीय गृहमंत्री का दुर्ग दौरा: पद्मश्री उषा बारले के घर जाएंगे अमित शाह, सुरक्षा के है पुख़्ता इंतजाम

No comments Document Thumbnail

भिलाई। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आगमन आज दुर्ग जिले में हो रहा है। दुर्ग में वह जहां एक बड़ी विशाल सभा को संबोधित करेंगे, वहीं उससे पूर्व सेक्टर 1 स्थित लोककलाकार पद्मश्री उषा बारले के निवास भी जायेंगे और उनके यहां लगभग 20 मिनट तक रूक कर उनके व उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे।


अमित शाह के इस दौरे और उनकी सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन और दुर्ग रेंज के आईजी डॉ. आनंद छाबड़ा व पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा सहित पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही है। रविशंकर स्टेडियम दुर्ग से लेकर उषा बारले के निवास तक लगातार पुलिस, जिला प्रशासन के आला अधिकारी रिहर्सल कर रहे हैं। इसमें कई सुरक्षा गाडिय़ों के काफिला के साथ ही एम्बुलेंस भी दौड़ रही है। ये क्रम सुबह से कई बार दोहराया गया है। अमित शाह के आगमन को लेकर छग के कर्ई अन्य जिलों के राजपत्रित अधिकारी व टीआई की भी डयूटी लगाई गई है जिसके लिए ये अधिकारी व टीआई यहां आमद दे दिये हैं।

इनको कई निजी होटलों में ठहराया गया है। वही स्थानीय पुलिस ले लगभग सभी होटलों एवं लॉज के संचालकों को दो कमरे सुरक्षित रखने के लिए कहे हैं, ताकि बाहर से आने वाले अधिकारी व टी आई व अन्य उनके स्टाफ डयूटी के बाद यहां आराम कर सके। बम स्क्वाड दस्ता टाउनशिप के नाले व जंगलनुमा स्थानों की भी जांच कर रहे हैं। उनके सुरक्षा को लेकर 5 सौ से अधिक पुलिस तैनात कर दी गई है।

वहीं सेक्टर 1 निवासी उषा बारले के घर के रंग रोगन से लेकर झाड़ी कटाई का कार्य भी तेज गति से चल रहा है। इस संबंध में मीडिया से चर्चा करते हुए पद्मश्री उषा बारले ने कहा कि देश के केन्द्रीय गृहमंत्री एवं मेरे बड़े भाई अमित शाह के छग आगमन और मेरे निवास पर आने से मैँ बेहद खुश हूं। छग में भी काफी दिग्गज लोग है, लेकिन मैं ऐसा महसूस कर रही हूं कि मैंने अपने जीवन में कोई अच्छा पुण्य का काम की हूं जिसका फल मुझे मिलने जा रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए और भगवान कृष्ण और सुदामा का उल्लेख करते हुए कहा कि सुदामा कृष्ण के सानिध्य में आकर तर गये थे वैसे ही मेरा भी जीवन धन्य हो जायेगा। वह मेरे घर आ रहे हैं, बहुत खुशी लग रही है।

उनके लिए व्यंजन में छग की प्रसिद्ध ठेठरी, खुरमी सहित अन्य छत्तीसगढी व्यंजन बना रही हूं। उनसे भेंट कर उनका आशीर्वाद लूंगी। सम्मान करना हमारा काम है। पंडवानी जत्था आगे बढे इसके लिए वे विशेष प्रयास करें उनसे ये मांग करूंगी और बच्चे कुछ सीखे और पंडवानी का ये क्रम निरंतर जारी रहे ऐसा मेरा प्रयास होगा। क्योंकि कल हम रहें या ना रहे देश विदेश में पंडवानी की विधा जीवित रहे।


चुनावी साल में एक बार फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे अमित शाह

No comments Document Thumbnail

रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं. अमित शाह 15 से 18 मार्च के बीच प्रदेश के दौरे पर आ सकते हैं. जहां केंद्रीय गृहमंत्री बस्तर दौरे पर जाएंगे. इस दौरान अमित शाह भाजपा नेताओं के साथ बैठक भी कर सकते हैं. चुनावी साल में अमित शाह का ये दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. शाह भाजपा नेताओं को चुनावी मंत्र भी देंगे.


अमित शाह के दौरे को लेकर भाजपा प्रवक्ता केदार कश्यप ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि मार्च माह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर आएंगे. अमित शाह 15 से 18 मार्च के बीच छत्तीसगढ़ आ सकते हैं. इस दौरान शाह बस्तर जिले में आयोजित सीआरपीएफ के जनरल परेड के कार्यक्रम में शामिल होंगे. फिलहाल निर्धारित शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है.


मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान  कोरबा से वापस रायपुर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरियाबंद प्रवास से लौटकर सीधे एयरपोर्ट पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की और छत्तीसगढ़ में मिलेट्स से बने उत्पाद और छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित कलाकृति उन्हे स्मृति स्वरूप भेंट की।

छत्तीसगढ़ को 2013-14 में पुलिस आधुनिकीकरण के लिए केंद्र से मिले 50 करोड़, वर्तमान में 20 करोड़ से भी कमः गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू

No comments Document Thumbnail

रायपुर। हरियाणा राज्य के सूरजकुंड में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों के गृहमंत्री दो दिवसीय चिंतन शिविर में शामिल हुए। चिंतन शिविर के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हुए और अपना संबोधन दिया. छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी इस चिंतन शिविर में शामिल हुए। चिंतन शिविर में मुख्य रूप से नागरिक सुरक्षा, पुलिस का आधुनिकीकरण, महिलाओं की सुरक्षा, शत्रु संपत्ति,  सीमा प्रबंधन, अवैध विदेशियों संबंधी मुद्दे, साइबर, जेल और फोरेंसिक, ड्रग्स तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा, मानव संसाधन विकास, नागरिक पंजीकरण, दोष सिद्धि दर में वृद्धि आदि एजेंडों को शामिल किया गया था।



केंद्र सरकार से नहीं मिल रही है पुलिस आधुनिकीकरण के लिए पर्याप्त राशि

इन विषयों पर छत्तीसगढ़ की तरफ से बात रखते हुए राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस आधुनिकीकरण के मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री के सामने अपनी  बात रखी। साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को आधुनिक हथियार, सुरक्षा उपकरण, आवश्यक  प्रशिक्षण एवं वाहन उपलब्ध करा रही है। साहू ने कहा कि केंद्र की तरफ से वर्ष 2013-14 में छत्तीसगढ़ राज्य को पुलिस आधुनिकीकरण के लिए 50 करोड़ मिले थे जबकि वर्तमान में यह राशि 20 करोड़ से भी कम हो गई है जिसमें वृद्धि करने की आवश्यकता है।

नक्सली उन्मूलन की दिशा में आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़

साहू ने केंद्रीय गृहमंत्री को जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में पिछले साढ़े तीन वर्षों में नक्सली उन्मूलन को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बंद पड़े स्कूलों को फिर से प्रारंभ किया गया, ऐसे क्षेत्रों में  अस्पताल खोले गए, ग्रामीणों के लिए पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गयीं। प्रत्येक गांव में राशन दुकान खोले गए हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को  वन अधिकार पट्टों का वितरण किया गया है और आदिवासियों को उनकी  जमीन वापसी कराई गई है।

जेल सुविधाओं में किया जा रहा है विस्तार

साहू ने चिंतन शिविर में जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कुल 33 जेल हैं जिसमें 05 केन्द्रीय, 20 जिला और  8 उपजेल  हैं। जेलों में नई बैरकों का निर्माण किया जा रहा है साथ ही  रायपुर और बिलासपुर में नए जेल भी शुरू करने के साथ ही जेल अदालतों का भी आयोजन किया जा रहा है। साहू ने कहा कि कैदियों के अच्छे व्यवहार को देखते हुए 885 कैदियों की सजा माफ कर उन्हें रिहा किया गया है तथा छत्तीसगढ़ में आदिवासी अत्याचार के 321 प्रकरणों में 643 अभियुक्तों का विचारण कराया गया है।

पड़ोसी राज्यों से आ रही है नशे की सामग्री, 3 वर्षों में 1 लाख किग्रा से ज्यादा गांजा जप्त

नशा उन्मूलन के एजेंडे पर चर्चा करते हुए साहू ने केंद्रीय गृहमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में कहीं भी गांजा की खेती नहीं होती बल्कि ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों से नशे की सामग्री राज्य में आती है। साहू ने कहा कि इसको रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्र के 23 थानों को चिन्हांकित किया है और लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में विगत 3 वर्षों मे 1 लाख किलोग्राम से अधिक गांजा तथा 20 लाख से अधिक नशीली सीरप, टेबलेट, केप्सूलव इंजेक्शन जप्त करते हुए नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है तथा  राज्य में भारत माता वाहिनी और निजात अभियान के माध्यम से नशामुक्ति हेतु जनजागरण अभियान भी चलाया जा रहा है।

महिला सुरक्षा के प्रति राज्य गंभीर, जागरूकता फैलाने का काम कर रही है महिला पुलिस

महिला सुरक्षा के मामले पर जानकारी देते हुए साहू ने कहा कि हमर बेटी-हमर मान योजना में महिला पुलिस द्वारा राज्य के  स्कूल-कॉलेज आदि स्थानों में जाकर गुड टच, बैड टच, साईबर अपराध, सोशल मीडिया जागरूकता, आत्म रक्षा और कानूनी अधिकारों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप द्वारा संकट में फंसी महिलाओं की मदद की जा रही है। साहू ने बताया कि राज्य के प्रत्येक पुलिस थाना और चौकियों में महिला सेल का गठन किया गया है।

साइबर अपराध की रोकथाम के लिए प्रयास, साइबर थाना एवं साइबर युनिट का गठन

साइबर अपराध के बारे में जानकारी देते हुए साहू ने कहा कि वर्तमान में इंटरनेट के प्रचलन से साईबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है और इस पर रोकथाम के लिए रायपुर में साईबर थाना संचालित किया जा रहा है। इसके साथ ही रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर में एंटी क्राइम एवं साईबर यू‌निट का गठन भी किया गया है। साइबर पुलिस द्वारा हेल्प लाईन  नं. 1930 के माध्यम से अब तक साइबर अपराध के मामलों में  3.72 करोड़ रूपए की राशि होल्ड कराई जा चुकी है।

स्वभाषा के विकास से विश्व में अनुसंधान के क्षेत्र में भारत बहुत आगे जायेगा : अमित शाह

No comments Document Thumbnail

भोपाल। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि स्वभाषा के विकास एवं उपयोग से भारत अनुसंधान के क्षेत्र में विश्व में बहुत आगे जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वैश्विक मंचों पर हिन्दी में बोलते हैं। शिक्षा नीति में प्राथमिक, तकनीकी और मेडिकल एजुकेशन में हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। गृह मंत्री शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में प्रारंभ कर प्रधानमंत्री मोदी के इस संकल्प को पूरा किया है। इस कार्य के लिये मुख्यमंत्री चौहान, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग सहित पूरी टीम और प्रदेश की जनता बधाई के पात्र हैं।



केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज लाल परेड ग्राउंड पर रिमोट का बटन दबा कर हिन्दी भाषा में एबीबीएस प्रथम वर्ष की पुस्तकों एवं हिंदी की प्रतिस्थापना के नवीन प्रकल्प का शुभारंभ किया। उन्होंने मेडिकल बायोकेमेस्ट्री, मेडिकल फिजियोलॉजी तथा एनाटॉमी की हिन्दी पुस्तकों का विमोचन किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर भगवान धनवंतरी और माँ सरस्वती के चित्रों पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने अंग वस्त्र पहना कर केन्द्रीय गृह मंत्री शाह का स्वागत किया और उन्हें स्मृति-चिन्ह के रूप में माँ सरस्वती की प्रतिमा भेंट की।

 केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि आज का दिन शिक्षा के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जायेगा। हिंदी भाषा में मेडिकल शिक्षा का शुभारंभ, शिक्षा के क्षेत्र में पुनर्निर्माण का दिन है। इसके लिये प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री चौहान बधाई के पात्र हैं। मध्यप्रदेश में 6 माह बाद इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक की शिक्षा भी हिंदी में प्रारंभ की जायेगी। साथ ही हिन्दी भाषा में अनुसंधान की व्यवस्था भी की जायेगी।

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि बच्चे की सोचने की प्रक्रिया उसकी मातृभाषा में होती है। मातृभाषा की बात दिल तक जाती है जबकि अन्य भाषा की बात दिमाग तक। सोचने के साथ ही संशोधन, अनुसंधान, तर्क, विश्लेषण एवं निर्णय पर पहुँचने की प्रक्रिया मातृभाषा में होती है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई एवं अनुसंधान मातृभाषा में होने से भारत के विद्यार्थियों का डंका पूरे विश्व में बजेगा।

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि अंग्रेजों ने 19वीं शताब्दी में वेल्थ ड्रेन किया, 21वीं शताब्दी में वे ब्रेन ड्रेन थ्योरी लेकर आए। प्रधानमंत्री मोदी अब इस थ्योरी को ब्रेन गेन की थ्योरी में बदल रहे हैं। मातृ भाषा में अध्ययन, विद्यार्थियों के चिंतन, तर्क एवं अनुसंधान की क्षमता को बढ़ाएगा। अपनी भाषा में पढ़ेंगे तभी विद्यार्थी देश की सच्ची सेवा कर पायेंगे।

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि आज भारत में जेईई, एईईटी, यूजीसी की परीक्षाएँ 12 भाषाओं में देने की व्यवस्था की गई है। सीयूईटी की परीक्षा 13 भाषाओं में और 10 राज्यों में इंजीनियरिंग की परीक्षा भारतीय भाषाओं में देने के लिये कार्य प्रारंभ कर दिया है। सांकेतिक भाषा का मानकीकरण किया जा रहा है। हिंदी में पढ़ाई से विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी और भाषाई लघु ग्रंथि (इन्फीरियरिटी कॉम्पलेक्स) से मुक्त होंगे। उन्होंने कहा कि भाषा और बौद्धिक क्षमता का संबंध नहीं है। भाषा अभिव्यक्ति का साधन है। मातृभाषा में शिक्षा से बौद्धिक क्षमता निखरती है।

 केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि वर्ष 2013-14 में भारत में मेडिकल कॉलेज की संख्या 387 थी, जो आज बढ़ कर 596 हो गई है। वही मेडिकल सीट्स की संख्या 51 हजार से बढ़ कर 89 हजार हो गई है। आईटीआई 16 हजार से बढ़ कर 23 हजार, आईआईएम 13 हजार से बढ़ कर 20 हजार, ट्रिपल आईआईटी सीट 9 हजार से बढ़ कर 25 हजार और कुल विश्वविद्यालय 723 से बढ़ कर 1043 हो गये हैं।

 केन्द्रीय मंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को तकनीकी और मेडिकल की शिक्षा मातृभाषा में उपलब्ध कराने का संकल्प लेकर बड़ा कार्य किया है। देश में 8 भाषाओं में इन विषयों की पुस्तकों का अनुवाद आरंभ हो चुका है। शिक्षा के साथ-साथ मेडिकल और इंजीनियरिंग क्षेत्र में मातृभाषा में शोध और विकास को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में त्रिभाषा व्यवस्था का सफल क्रियान्वयन हुआ है। मातृभाषा में शिक्षा की व्यवस्था देश में समता की क्रांति का पथ प्रशस्त करेगी।

आज अंग्रेजी की गुलामी से मुक्ति का दिन: मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक नया सवेरा लेकर आये हैं। मेडिकल, इंजीनियरिंग आदि विषयों की पढ़ाई हिंदी में होना शिक्षा जगत में नया प्रकाश होगा। यह अंग्रेजी की गुलामी से मुक्ति का दिन है। यह कार्य आजादी के बाद ही हो जाना था, जो अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारे बहुत से विद्यार्थी पढ़ाई करने मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेज में पहुँच तो जाते थे, पर अंग्रेजी भाषा के कारण वे ढंग से पढ़ाई नहीं कर पाते थे। कुछ लोग तो पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते थे। हमारे बहुत से पिछड़े, दलित, गरीब विद्यार्थी भाषा को लेकर हीन भावना से ग्रस्त हो जाते थे। अब वे हिंदी भाषा में पढ़ाई कर अपनी क्षमता का पूरा विकास कर सकेंगे।

अंग्रेजी भाषा की गुलामी से मिली है मुक्ति

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के मानस को बदल दिया है। अंग्रेजी भाषा की गुलामी से मुक्ति मिली है। अब विद्यार्थी हिंदी और मातृ भाषाओं में शिक्षा ले सकेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में मेडिकल की पुस्तकों का अंग्रेजी में अनुवाद करते समय इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है कि भाषा कठिन न हो जाए। तकनीकी शब्दों को अंग्रेजी में ही रखा गया है। भाषा को व्यवहारिक बनाया गया है। जो बच्चे हिंदी में पढ़ाई करेंगे, उनकी मेरिट लिस्ट भी अलग बनाई जायेगी।

आईआईटी और आईआईएम की पढ़ाई भी अब हिंदी में

 मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अब डॉक्टर हिन्दी में पर्चे लिख सकेंगे। वे पर्चे पर आरएक्स के स्थान पर श्रीहरि लिख सकते हैं। यह एक नये युग की शुरूआत है। आज का दिन प्रदेश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा। प्रदेश में आगामी 6 माह में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक की पढ़ाई भी हिंदी में प्रारंभ होगी। आईआईटी और आईआईएम की पढ़ाई भी हिंदी में करवाएँगे।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसने हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई प्रारंभ की है। आजादी के बाद के 75 वर्षों में भारत में जो नहीं हुआ वह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। लॉर्ड मेकाले ने अपनी शिक्षा नीति में जिस मानसिक गुलामी की नीति अपनाई थी, उसका अब अंत हो रहा है। नई शिक्षा नीति से भारतीय भाषाओं में सभी विषयों की पढ़ाई की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिये प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री चौहान बधाई के पात्र हैं।

राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिले, सभी चिकित्सा महाविद्यालय तथा शिक्षण संस्थाएँ वर्चुअली सम्मिलित हुईं। मेडिकल में हिन्दी पाठ्यक्रम के विकासक्रम पर लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सत्यनाराण जटिया, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार, सासंद वी.डी. शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, डॉ. रमाकांत देशपांडे, डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, डॉ. अशोक खंडेलवाल सहित विधायक, जन-प्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं नागरिक उपस्थित थे।

हिन्दी विश्व में व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषाओं में है प्रमुख

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आज हिन्दी दिवस है। वर्ष उन्नीस सौ उनचास में आज के ही दिन संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में हिन्दी को राष्ट्र की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। हिन्दी विश्व में व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषाओं में एक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिन्दी दिवस पर लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में उन लोगों को बधाई दी जिन्होंने हिन्दी को समृद्ध और सशक्त बनाने में अथक योगदान किया। उन्होंने कहा कि हिन्दी ने विश्व में भारत को विशेष सम्मान दिया है।



वहीं, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि हिन्दी और स्थानीय भाषाएं देश की सांस्कृतिक पहचान हैं। इधर, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिन्दी दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। आकाशवाणी केन्द्र रायपुर में हिन्दी दिवस पर आज एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। देश की संपर्क भाषा हिन्दीविषय पर आयोजित इस कार्यशाला को जाने-माने भाषाविद् डॉक्टर चितरंजन कर ने संबोधित किया। हिन्दी पखवाड़े के दौरान केन्द्र में उनतीस सितंबर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।

वहीं, हिन्दी दिवस के मौके पर एनटीपीसी कोरबा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनटीपीसी कोरबा के मुख्य महाप्रबंधक पी.एन. जेना ने कहा कि हिन्दी भाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए सरल और बोलचाल में उपयोग होने वाले शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए।

जेलों में सुरक्षा और सुविधाएं बढ़ाने पर जोर : अमित शाह

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों से जेलों में सुरक्षा और सुविधाएं बढ़ाने पर ध्यान देने का आग्रह किया है। शाह ने प्रत्येक राज्य से बेहतर जेल प्रबंधन के लिए दो हजार सोलह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की आदर्श जेल संहिता को अपनाने का आग्रह किया। शाह आज अहमदाबाद में छठी अखिल भारतीय जेल प्रतियोगिता के शुभारंभ के बाद जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जेलों को आधुनिक बनाने और ऐसे कैदियों को समाज में वापस लाने पर बल दिया, जो स्वभाविक या आदतन अपराधी नहीं होते।



गृह मंत्री ने कहा कि समाज में जेलों को जिस तरह से देखा जाता है, वह नजरिया बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बेहतर जेल प्रशासन के लिए प्रौद्योगिकी अपनाई जानी चाहिए। गृहमंत्री ने कहा है कि अदालतों की तरह देश की सभी जेलों में वीडियो कांफ्रेंस सुविधा बनाए जाने की आवश्यकता है। शाह ने कैदियों के कल्याण के लिए जेल परिसरों में पुस्तकालयों, प्रशिक्षण केन्द्रों अस्पतालों और मानसिक स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना पर भी बल दिया।


Farmers Protest: सरकार और किसान नेताओं के बीच आज बातचीत

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली : किसान आंदोलन (Farmer protest Live Update) को खत्म करने के प्रयास में जुटी केंद्र सरकार ने किसान नेताओं से मीटिंग के लिए आमंत्रण भेजा है। बताया जा रहा है कि आज दोपहर 3 बजे किसान नेताओं संग बैठक होगा। इससे पहले किसान नेताओं ने केंद्र की अपील को दरकिनार करते हुए सोमवार को कहा कि वे नए कृषि कानूनों के खिलाफ 'निर्णायक लड़ाई' के लिए दिल्ली आए हैं और मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन (Farmer Protest) जारी रहेगा।





यह भी पढ़ें : –जानिए कैसी होगी आपके नए महीने की शुरुआत, क्या कहता है आपका आज का राशिफल





प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर किया हमला





वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कानूनों का बचाव किया और विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि वे सरकार के फैसले पर भ्रम फैला रहे हैं। उधर, विपक्षी दलों ने सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है और कहा है कि केंद्र को किसानों के 'लोकतांत्रिक संघर्ष का सम्मान' (Farmer protest Live Update) करना चाहिए तथा संबंधित कानूनों को निरस्त करना चाहिए। प्रदर्शनकारी किसानों के एक प्रतिनिधि ने सिंघू बॉर्डर पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।





यह भी पढ़ें : –देव दीपावली में वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी, कृषि कानून के गिनाए फायदे





'मांगों से नहीं होगा समझौता'





भारतीय किसान यूनियन (दकौंडा) के महासचिव जगमोहन सिंह ने कहा, 'हम अपनी मांगों से समझौता नहीं कर सकते।'' उन्होंने कहा कि यदि सत्तारूढ़ पार्टी उनकी चिंता पर विचार नहीं करती तो उसे 'भारी कीमत' चुकानी होगी। किसानों के प्रतिनिधि ने कहा, 'हम यहां निर्णायक लड़ाई के लिए आए हैं।' उन्होंने कहा, 'हम दिल्ली की सीमाओं पर डटे रहेंगे और यहां से अपनी रणनीति बनाएंगे। हम प्रधानमंत्री से यह कहने के लिए दिल्ली आए हैं कि वह किसानों के 'मन की बात' सुनें, अन्यथा सरकार और सत्तारूढ़ पार्टी को भारी कीमत चुकानी होगी।'





31 मामले दर्ज किए गए





वहीं, भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि आंदोलन को ''दबाने'' के लिए अब तक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ लगभग 31 मामले दर्ज किए गए हैं। चढूनी ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं, किसानों का प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि नए कृषि कानूनों से देश के कृषि व्यवसाय पर कॉरपोरेट घरानों का एकाधिकार हो जाएगा।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.