Media24Media.com: #धर्मांतरण

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #धर्मांतरण. Show all posts
Showing posts with label #धर्मांतरण. Show all posts

तोखन साहू का कांग्रेस पर हमला, बोले- पार्टी के पास देश को आगे ले जाने की नीति नहीं

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के पास देश को आगे ले जाने की कोई नीति नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, वहां कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ रहा है। साहू ने दावा किया कि कांग्रेस को अब गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।


धर्मांतरण के मामलों पर भी बोले तोखन साहू

साहू समाज में सामने आए धर्मांतरण के मामलों को लेकर भी केंद्रीय राज्य मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सामाजिक बैठकों में समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श और चिंतन होता है।

तोखन साहू ने कहा कि समाज में धर्मांतरण नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस विषय पर सरकार भी विचार कर रही है। मंत्री के अनुसार, धर्मांतरण से जुड़े मामलों को लेकर आवश्यक स्तर पर चर्चा और विचार किया जा रहा है।

नासिक TCS धर्मांतरण मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी निदा खान गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 Nashik स्थित Tata Consultancy Services (TCS) से जुड़े कथित धर्मांतरण मामले में फरार चल रही मुख्य आरोपी Nida Khan को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई नासिक पुलिस और Chhatrapati Sambhajinagar पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर के नाइगांव इलाके से गिरफ्तार किया गया। मामला दर्ज होने के बाद से वह लगातार फरार चल रही थी और पुलिस उसकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दे रही थी। करीब 25 दिनों की तलाश के बाद पुलिस को यह सफलता मिली।

25 दिनों से तलाश में जुटी थी SIT

जानकारी के अनुसार, नासिक पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) पिछले कई दिनों से आरोपी की तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए निदा खान ने अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की थी, लेकिन अदालत ने इस महीने की शुरुआत में उसे खारिज कर दिया था।

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया था कि मामले में डिजिटल साक्ष्य, गवाहों के बयान और अन्य अहम जानकारियों की जांच के लिए आरोपी से हिरासत में पूछताछ जरूरी है। जांच एजेंसियों का कहना है कि मामले के तार नासिक के बाहर अन्य शहरों से भी जुड़े हो सकते हैं।

SIT ने अदालत में रखे ये तथ्य

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर गठित SIT ने अदालत को बताया कि निदा खान ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता को धार्मिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया था। जांच में यह भी सामने आया कि पीड़िता को हिजाब और बुर्का पहनने के लिए प्रेरित किया गया तथा उसे धार्मिक सामग्री और मोबाइल एप्लिकेशन भेजे गए थे।

पति से पूछताछ के बाद कई जगह छापेमारी

इससे पहले पुलिस ने आरोपी के पति से भी पूछताछ की थी। पूछताछ के आधार पर कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और उसके कुछ रिश्तेदारों के मोबाइल फोन भी बंद मिले थे।

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है और आरोपी से पूछताछ के बाद कई नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

विदेशी फंडिंग पर सियासत तेज: BJP का कांग्रेस पर हमला, ‘बाहरी ताकतों से जुड़े तार’ का आरोप

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग और धर्मांतरण के मुद्दे पर सियासी घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता संतोष पाण्डेय ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी नेताओं के करीबी लोगों के तार बाहरी ताकतों से जुड़े रहे हैं।


शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा के दौरान पाण्डेय ने दावा किया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में विदेशी बैंकों के डेबिट कार्ड के जरिए बड़े पैमाने पर रकम खपाई जा रही है। उनके अनुसार, बीते एक वर्ष में ऐसे क्षेत्रों में करीब 95 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ, जिसमें बस्तर और धमतरी में लगभग 6.5 करोड़ रुपये के संदिग्ध खर्च सामने आए हैं।

कांग्रेस और भूपेश बघेल पर निशाना
पाण्डेय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में केंद्रीय जांच एजेंसियों पर प्रतिबंध जैसे कदम उठाए गए, जिससे ऐसे नेटवर्क को बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में कांग्रेस नेताओं के करीबी लोगों की भूमिका की जांच होनी चाहिए।

FCRA और केंद्र सरकार के कदमों का जिक्र
भाजपा नेता ने केंद्र की Foreign Contribution Regulation Act (FCRA) में किए गए संशोधनों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब विदेशी फंडिंग की निगरानी सख्त हो गई है। उनके अनुसार, विदेशी धनराशि अब निर्धारित बैंकिंग चैनल के जरिए आने से पारदर्शिता बढ़ी है और संदिग्ध लेन-देन पर नजर रखना आसान हुआ है।

संगठनात्मक मजबूती पर भी जोर
पाण्डेय ने भाजपा के संगठनात्मक ढांचे और प्रशिक्षण व्यवस्था का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पार्टी केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि लगातार कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और कौशल विकास पर काम करती है। जिलों और मंडलों में कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कांग्रेस पर पलटवार
कांग्रेस द्वारा सरकार और प्रशासन में तालमेल की कमी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने अंदर झांकने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए लगातार जनता के बीच काम कर रही है।

बस्तर में सामूहिक घर वापसी: 200 लोगों ने छोड़ा ईसाई धर्म

No comments Document Thumbnail

 कांकेर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में धर्मांतरण को लेकर एक बड़ी घटना सामने आई है। कांकेर जिले के पीढ़ापाल गांव में 50 से अधिक परिवारों के करीब 200 लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर सामूहिक रूप से अपने मूल धर्म में घर वापसी की है।


इस अवसर पर 25 गांवों के समाज प्रमुख, वरिष्ठजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। समाज के वरिष्ठों की उपस्थिति में पहले मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई, इसके बाद गंगाजल छिड़ककर पारंपरिक रीति-रिवाजों और सामाजिक सम्मान के साथ सभी की विधिवत घर वापसी कराई गई। कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

स्वेच्छा से लिया गया निर्णय

जानकारी के अनुसार, पीढ़ापाल, धनतुलसी, मोदे, साल्हेभाट, किरगापाटी और तरांदुल गांवों के लोग इस पहल में शामिल रहे। बताया गया कि लंबे समय से समाज के साथ संवाद और आपसी सहमति के बाद इन परिवारों ने स्वेच्छा से अपने पारंपरिक धर्म और संस्कृति में लौटने का निर्णय लिया।

और परिवार भी करेंगे घर वापसी

सर्व समाज के सदस्य ईश्वर कावड़े ने बताया कि यह पहल समाज की एकजुटता और आपसी समझ का परिणाम है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अभी 3 से 4 परिवार और हैं, जिन्होंने भी अपने मूल धर्म में लौटने की इच्छा जताई है और वे जल्द घर वापसी करेंगे।

प्रशासन की नजर, इलाके में शांति

इतने बड़े स्तर पर हुई घर वापसी के बाद पूरे बस्तर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल इलाके में शांति बनी हुई है और समाज के लोगों में फैसले को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान: RSS की तुलना भगवान शिव से की, कहा- विष पीकर भी राष्ट्र की रक्षा करता है संघ

No comments Document Thumbnail

 भोपाल। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तुलना भगवान शिव से करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह भगवान शिव ने विष पीकर सृष्टि की रक्षा की, उसी तरह RSS भी विष पीकर राष्ट्र की रक्षा में लगा हुआ है।


पंडित प्रदीप मिश्रा यह बात शनिवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में RSS द्वारा आयोजित सामाजिक सद्भाव बैठक को संबोधित करते हुए कही। इस कार्यक्रम में RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत और मध्यभारत प्रांत के संघचालक अशोक पांडेय भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंडित मिश्रा ने कहा कि समाज के अलग-अलग वर्ग अपने-अपने स्तर पर राष्ट्र सेवा में लगे हुए हैं, लेकिन यह आत्मचिंतन भी जरूरी है कि हमने व्यक्तिगत रूप से देश के लिए क्या योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि जन्म चाहे किसी भी जाति में हो, पहचान अंततः हिंदू, सनातनी और भारतीय की ही होती है।

धर्मांतरण को बताया गंभीर षड्यंत्र

पंडित प्रदीप मिश्रा ने धर्मांतरण के मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि यह केवल वर्तमान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रभावित करने वाला एक गंभीर षड्यंत्र है। उन्होंने समाज से सजग रहने और इससे बचने की अपील की।

उन्होंने ‘ग्रीन महाशिवरात्रि’ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि घर-घर मिट्टी के शिवलिंग की पूजा सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का बेहतरीन उदाहरण है। यह पहल समाज को जोड़ने का काम कर रही है।

एकता ही हमारी पहचान: मोहन भागवत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि विविधता के बावजूद एकता ही भारत की पहचान है। उन्होंने कहा कि बाहरी रूप से हम अलग दिख सकते हैं, लेकिन राष्ट्र, धर्म और संस्कृति के स्तर पर हम सभी एक हैं।

भागवत ने कहा कि हिंदू कोई संज्ञा नहीं, बल्कि एक स्वभाव है, जो मत, पूजा पद्धति या जीवनशैली के आधार पर विवाद नहीं करता। उन्होंने यह भी कहा कि हजारों वर्षों से अखंड भारत में रहने वाले सभी लोगों का डीएनए एक है।

कांकेर धर्मांतरण हिंसा पर उबाल: सर्वसमाज का छत्तीसगढ़ बंद, रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर-जगदलपुर पूरी तरह ठप

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : कांकेर जिले के आमाबेड़ा में कथित धर्मांतरण और उससे जुड़ी हिंसा के बाद छत्तीसगढ़ का माहौल विस्फोटक हो गया है। सर्वसमाज के आह्वान पर आज को पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ बंद का असर देखने को मिला। राजधानी रायपुर से लेकर दुर्ग, बिलासपुर और जगदलपुर तक बाजार, स्कूल और व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। सड़कों पर संगठनों का सैलाब उमड़ पड़ा और प्रशासन हाई अलर्ट मोड में नजर आया।


सुबह से बंद, सड़कों पर संगठन

रायपुर में जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड और प्रमुख बाजारों में चैंबर ऑफ कॉमर्स, RSS और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। हाथ जोड़कर व्यापारियों से दुकानें बंद रखने की अपील की गई। बजरंग दल सहित अन्य संगठनों की मौजूदगी ने माहौल को और गरमा दिया।

दुर्ग, भिलाई और पावर हाउस इलाके के बाजारों में शटर नहीं खुले। बिलासपुर में सुबह से ही पूरा व्यापारिक इलाका बंद रहा, जिससे शहर की रफ्तार थम गई। जगदलपुर में संजय मार्केट, गोल बाजार, चांदनी चौक सहित सभी प्रमुख बाजार पूरी तरह बंद रहे। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में भी बंद का असर दिखा।

हाई अलर्ट पर प्रशासन

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार पेट्रोलिंग करती नजर आई। हालांकि अस्पताल, मेडिकल स्टोर और आपातकालीन सेवाएं चालू रहीं।

सरकार को सीधी चेतावनी, पांच मांगों पर अड़े संगठन

सर्वसमाज ने सरकार के सामने पांच सख्त मांगें रख दी हैं—

  • धर्म स्वातंत्र्य कानून को बिना ढिलाई के सख्ती से लागू किया जाए
  • कांकेर एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला को तत्काल निलंबित कर उच्चस्तरीय जांच कराई जाए
  • SDM ए.एस. पैकरा और तहसीलदार सुधीर खलखो को पद से हटाया जाए
  • आमाबेड़ा हिंसा में शामिल भीम आर्मी सहित अन्य समूहों पर कड़ी कार्रवाई हो
  • ग्रामीणों पर दर्ज कथित पक्षपातपूर्ण केस वापस लेकर पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए

संगठनों ने साफ चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और उग्र होगा।

शव से शुरू हुआ विवाद, चर्च जलने तक पहुंचा

कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव में 19 दिसंबर को विवाद उस वक्त भड़का, जब सरपंच रजमन सलाम के पिता चमरा राम की मौत के बाद शव को गांव में दफनाया गया। सरपंच परिवार के कथित धर्मांतरण को लेकर पहले से नाराज ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा।

मामला इतना बढ़ा कि गांव में हिंसक झड़प हुई, सरपंच के घर में तोड़फोड़ की गई और चर्च में आग लगा दी गई। हालात उस समय और बेकाबू हो गए, जब करीब तीन हजार की भीड़ आमाबेड़ा पहुंची और एक अन्य चर्च को आग के हवाले कर दिया गया।

स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान कई ग्रामीण, पत्रकार और पुलिसकर्मी घायल हुए। हालात बिगड़ते देख भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने शव को कब्र से बाहर निकाला।

प्रदेश में तनाव, नजरें सरकार के फैसले पर

कांकेर की इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। छत्तीसगढ़ में साम्प्रदायिक तनाव की आंच साफ महसूस की जा रही है। अब सभी की नजरें सरकार और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं—क्या दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी या आंदोलन और भड़केगा?

धर्मांतरण और चंगाई सभाओं पर जल्द कानून! विजय शर्मा का बड़ा एलान

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस में धर्मांतरण और चंगाई सभाओं पर चर्चा हुई। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया।


शर्मा ने कहा कि धर्मांतरण रोकने के लिए जल्द ही प्रदेश में देश का सबसे सशक्त कानून लाया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चंगाई सभाएं बंद होनी चाहिए, क्योंकि यह लोगों को भ्रमित करने का काम करती हैं।

कानून व्यवस्था पर कड़ा संदेश

कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने 3–4 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को फटकार लगाई थी। इस संदर्भ में विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी एसपी को स्पष्ट हिदायतें दी हैं। जिनका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है, उन्हें सुधार का अंतिम मौका दिया गया है। यदि सुधार नहीं हुआ तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस पर तंज

बिहार चुनाव में भाजपा नेताओं की यात्रा को लेकर कांग्रेस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शर्मा ने कहा कि पदयात्रा का विचार अच्छा है, लेकिन कांग्रेस को यह ध्यान रखना चाहिए कि उनकी पिछली पदयात्राओं का परिणाम क्या रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता कैसे जाएं, यह कांग्रेस को तय करने का अधिकार नहीं है।

विजय शर्मा ने भरोसा जताते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। सीटों का बंटवारा पूरा हो चुका है और भाजपा पूरी ताकत से जीत सुनिश्चित करने में लगी है। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि अब देखना यह है कि कांग्रेस नेता वहां जाकर वास्तव में चुनाव लड़ेंगे या टिकट बेचेंगे, उम्मीद है कि इस बार वे बेहतर करेंगे।

धर्म और आस्था पर हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं - गृहमंत्री विजय शर्मा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने राजधानी में मीडिया से बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर सख्त रुख दिखाया। उन्होंने दुर्ग जिले के मचांदुर गांव में आर्मी जवान के घर भगवा ध्वज विवाद पर साफ कहा कि “ध्वज वहीं फहराया जाएगा।” साथ ही धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए नए कड़े कानून की तैयारी की घोषणा की और कांग्रेस की बिलासपुर जनसभा को वोटरों को गुमराह करने वाला करार दिया।


भगवा ध्वज विवाद पर सख्त रुख

शर्मा ने कहा, “धर्म और आस्था पर कोई हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं होगा। जिस घर पर विवाद हुआ, वहीं पर फिर से भगवा ध्वज फहराया जाएगा।”

धर्मांतरण कानून पर तैयारी पूरी

गृहमंत्री ने कहा कि प्रलोभन देकर धर्मांतरण समाज में द्वेष फैला रहा है। “नए एक्ट की तैयारी पूरी है, विधानसभा में इसे लाया जाएगा। इसके बाद पुलिस को कार्रवाई में आसानी होगी,” उन्होंने कहा।

कांग्रेस की सभा पर तंज

बिलासपुर में कांग्रेस की ‘वोट चोरी जनसभा’ पर निशाना साधते हुए शर्मा ने कहा, “जनता जानती है कि वोट चोरी जैसी कोई समस्या नहीं है। राहुल गांधी कभी पोलिंग एजेंट या काउंटिंग एजेंट रहे नहीं हैं, उन्हें प्रक्रिया की जानकारी ही नहीं है। कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है।”

बस्तर में धर्मांतरण विरोध तेज, घोठिया गांव ने लगाया पाबंदी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। बस्तर संभाग में धर्मांतरण के खिलाफ विरोध लगातार तेज हो रहा है। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम पंचायत घोठिया में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से पास्टर और पादरियों के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला लिया है।


गांव में हुई आम बैठक में आदिवासी समाज समेत अन्य वर्गों के लोग भी शामिल हुए। ग्रामीणों ने कहा कि धर्मांतरण से उनकी संस्कृति, परंपरा और आस्था को खतरा है, इसलिए घोठिया में अब किसी भी तरह की प्रार्थना सभा या कन्वर्जन गतिविधि नहीं होगी।


पहले ही कांकेर जिले के दो दर्जन से अधिक गांवों में मिशनरी गतिविधियों पर रोक लगाई जा चुकी है। भानुप्रतापपुर ब्लॉक के घोटा, कुडाल, बांसला, परवी केंवटी और अंतागढ़ ब्लॉक के हवेचुर, बोदेनार सहित कई गांव पहले यह निर्णय ले चुके हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि वे हर हाल में अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की रक्षा करेंगे। यही कारण है कि यह विरोध अब गांव-दर-गांव फैलता जा रहा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.