Media24Media.com: नासिक TCS धर्मांतरण मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी निदा खान गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नासिक TCS धर्मांतरण मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी निदा खान गिरफ्तार

Document Thumbnail

 Nashik स्थित Tata Consultancy Services (TCS) से जुड़े कथित धर्मांतरण मामले में फरार चल रही मुख्य आरोपी Nida Khan को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई नासिक पुलिस और Chhatrapati Sambhajinagar पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर के नाइगांव इलाके से गिरफ्तार किया गया। मामला दर्ज होने के बाद से वह लगातार फरार चल रही थी और पुलिस उसकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दे रही थी। करीब 25 दिनों की तलाश के बाद पुलिस को यह सफलता मिली।

25 दिनों से तलाश में जुटी थी SIT

जानकारी के अनुसार, नासिक पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) पिछले कई दिनों से आरोपी की तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए निदा खान ने अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की थी, लेकिन अदालत ने इस महीने की शुरुआत में उसे खारिज कर दिया था।

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया था कि मामले में डिजिटल साक्ष्य, गवाहों के बयान और अन्य अहम जानकारियों की जांच के लिए आरोपी से हिरासत में पूछताछ जरूरी है। जांच एजेंसियों का कहना है कि मामले के तार नासिक के बाहर अन्य शहरों से भी जुड़े हो सकते हैं।

SIT ने अदालत में रखे ये तथ्य

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर गठित SIT ने अदालत को बताया कि निदा खान ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता को धार्मिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया था। जांच में यह भी सामने आया कि पीड़िता को हिजाब और बुर्का पहनने के लिए प्रेरित किया गया तथा उसे धार्मिक सामग्री और मोबाइल एप्लिकेशन भेजे गए थे।

पति से पूछताछ के बाद कई जगह छापेमारी

इससे पहले पुलिस ने आरोपी के पति से भी पूछताछ की थी। पूछताछ के आधार पर कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और उसके कुछ रिश्तेदारों के मोबाइल फोन भी बंद मिले थे।

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है और आरोपी से पूछताछ के बाद कई नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.