Media24Media.com: धर्म और आस्था पर हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं - गृहमंत्री विजय शर्मा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

धर्म और आस्था पर हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं - गृहमंत्री विजय शर्मा

Document Thumbnail

 रायपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने राजधानी में मीडिया से बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर सख्त रुख दिखाया। उन्होंने दुर्ग जिले के मचांदुर गांव में आर्मी जवान के घर भगवा ध्वज विवाद पर साफ कहा कि “ध्वज वहीं फहराया जाएगा।” साथ ही धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए नए कड़े कानून की तैयारी की घोषणा की और कांग्रेस की बिलासपुर जनसभा को वोटरों को गुमराह करने वाला करार दिया।


भगवा ध्वज विवाद पर सख्त रुख

शर्मा ने कहा, “धर्म और आस्था पर कोई हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं होगा। जिस घर पर विवाद हुआ, वहीं पर फिर से भगवा ध्वज फहराया जाएगा।”

धर्मांतरण कानून पर तैयारी पूरी

गृहमंत्री ने कहा कि प्रलोभन देकर धर्मांतरण समाज में द्वेष फैला रहा है। “नए एक्ट की तैयारी पूरी है, विधानसभा में इसे लाया जाएगा। इसके बाद पुलिस को कार्रवाई में आसानी होगी,” उन्होंने कहा।

कांग्रेस की सभा पर तंज

बिलासपुर में कांग्रेस की ‘वोट चोरी जनसभा’ पर निशाना साधते हुए शर्मा ने कहा, “जनता जानती है कि वोट चोरी जैसी कोई समस्या नहीं है। राहुल गांधी कभी पोलिंग एजेंट या काउंटिंग एजेंट रहे नहीं हैं, उन्हें प्रक्रिया की जानकारी ही नहीं है। कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है।”

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.