Media24Media.com: तोखन साहू का कांग्रेस पर हमला, बोले- पार्टी के पास देश को आगे ले जाने की नीति नहीं

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

तोखन साहू का कांग्रेस पर हमला, बोले- पार्टी के पास देश को आगे ले जाने की नीति नहीं

Document Thumbnail

 रायपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के पास देश को आगे ले जाने की कोई नीति नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, वहां कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ रहा है। साहू ने दावा किया कि कांग्रेस को अब गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।


धर्मांतरण के मामलों पर भी बोले तोखन साहू

साहू समाज में सामने आए धर्मांतरण के मामलों को लेकर भी केंद्रीय राज्य मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सामाजिक बैठकों में समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श और चिंतन होता है।

तोखन साहू ने कहा कि समाज में धर्मांतरण नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस विषय पर सरकार भी विचार कर रही है। मंत्री के अनुसार, धर्मांतरण से जुड़े मामलों को लेकर आवश्यक स्तर पर चर्चा और विचार किया जा रहा है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.