Media24Media.com: समाजसेवियों ने किया सप्तऋषि मुनियों की तपोभूमि का दर्शन,क्षेत्र के पिछड़ेपन पर जताई चिंता

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

समाजसेवियों ने किया सप्तऋषि मुनियों की तपोभूमि का दर्शन,क्षेत्र के पिछड़ेपन पर जताई चिंता

Document Thumbnail

नगरी/सिहावा- शनिवार को रायपुर के समाजसेवियों ने नगरी-सिहावा क्षेत्र में स्थित सप्तऋषियों की तपोभूमि का दर्शन किया।

इस दौरान वरिष्ठ पायलट एवं समाजसेवी ओके तिवारी, आरंग के समाजसेवी महेन्द्र पटेल, मंत्रालय में पदस्थ समाजसेवी लोकेश्वर साहू, दीपेश शर्मा और उमाकांत सेन ने मुचकुंद ऋषि आश्रम पहुंचकर दर्शन लाभ लिया।

इस अवसर पर समाजसेवियों ने कहा कि नगरी-सिहावा क्षेत्र पौराणिक काल से ही ऋषि-मुनियों की तपोभूमि रही है। मान्यता के अनुसार यहाँ श्रृंगी, कंक, शरभंग, अंगिरा, अगस्त्य, मुचकुंद और गौतम ऋषि के आश्रम स्थित हैं। यही क्षेत्र महानदी के उद्गम स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध है।

दुर्भाग्य से क्षेत्र वासियों को ही यहां के गौरवशाली इतिहास की जानकारी कम लोगों को है। इतनी पौराणिक उपलब्धियां होने के बावजूद इस क्षेत्र का पिछड़ा रहना चिंतन का विषय है।

समाजसेवियों ने कहा कि इस गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नगरी में सप्तऋषियों की कथा पर आधारित संगोष्ठी आयोजित की जानी चाहिए और स्थानीय स्तर पर पहल कर क्षेत्र को विकसित करने की आवश्यकता है, ताकि हमारी संस्कृति और इस पावन विरासत को सम्मान मिल सके।इस संबंध में समाजसेवियों ने नगर पालिका अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा से विस्तारपूर्वक चर्चा कर शीघ्र संगोष्ठी आयोजित करने का आग्रह किये है।जिस पर उन्होंने सहमति जताया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.