Media24Media.com: छत्तीसगढ़ को मिला देश को राम देने का सौभाग्य : मानस संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ को मिला देश को राम देने का सौभाग्य : मानस संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा

Document Thumbnail

 शरद पूर्णिमा पर चरौदा में हुई भव्य मानस संगोष्ठी

आरंग- शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को ग्राम चरौदा में समस्त रामायण प्रेमीजनों द्वारा मानस संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी में रामचरितमानस के मर्मज्ञ प्रहलाद वैष्णव अचिंत चरौदा, डॉ. नारायण वर्मा रायपुर, रमाकांत साहू धुसेरा रायपुर, सुरेन्द्र सिन्हा गरियाबंद, कोमल साहू ऊपरवारा और कुमारी सोनिया साहू बिरकोनी महासमुंद ने सारगर्भित व्याख्यान दिया।

सभी व्याख्याकारों ने रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माता कौशल्या छत्तीसगढ़ की बेटी हैं और श्रृंगी ऋषि द्वारा कराए गए पुत्रेष्ठी यज्ञ से भगवान श्रीराम का प्राकट्य हुआ। इस प्रकार देश को राम देने का सौभाग्य छत्तीसगढ़ को प्राप्त हुआ है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने शरद ऋतु प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्षा ऋतु बीतने के बाद शरद ऋतु के आगमन से पूरी पृथ्वी पर कास के फूलों की सफेदी छा जाती है। जिस प्रकार वर्षा के बाद आकाश निर्मल हो जाता है, उसी प्रकार संतों के सत्संग से मन के विकार दूर हो जाते हैं और हृदय में भक्ति का निर्मल चंद्रमा प्रकाशित होता है।कार्यक्रम का संचालन पोयम शरण साहू व बुगेश्वर साहू ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिला मानस संघ के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में रेखराज तारक, हेमलाल साहू, प्रेमलाल साहू, खेलावन साहू, चुरावन धीवर सहित समस्त ग्रामवासियों ने अहम भूमिका निभाई।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.