Media24Media.com: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘अमृत उद्यान समर एनुअल्स एडिशन 2026’ का किया शुभारंभ

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘अमृत उद्यान समर एनुअल्स एडिशन 2026’ का किया शुभारंभ

Document Thumbnail

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज 14 अगस्त 2026 को ‘अमृत उद्यान समर एनुअल्स एडिशन, 2026’ का शुभारंभ किया।

अमृत उद्यान आम जनता के लिए 16 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक खुला रहेगा। इस दौरान उद्यान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा और अंतिम प्रवेश शाम 5 बजे तक होगा। रखरखाव के कारण उद्यान प्रत्येक सोमवार बंद रहेगा।

प्रवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • प्रवेश और निकास गेट नंबर 35 से होगा, जो नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास स्थित है।

  • आगंतुकों के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

  • यात्रा से पहले ऑनलाइन स्लॉट बुक करना अनिवार्य होगा।

  • स्लॉट की बुकिंग संबंधित दिन से एक दिन पहले सुबह 10 बजे बंद हो जाएगी।

  • मौके पर टिकट/स्लॉट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

आगंतुकों की सुविधा के लिए रास्ते में पीने का पानी, फर्स्ट एड पोस्ट, रेन शेल्टर और रेस्ट रूम की व्यवस्था की जाएगी।

इसके अलावा सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन से अमृत उद्यान के प्रवेश द्वार तक शटल बस सेवा भी उपलब्ध रहेगी। ‘SHUTTLE SERVICE FOR AMRIT UDYAN’ नाम वाली यह बस सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक हर 30 मिनट के अंतराल पर चलेगी।

ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग: visit.rashtrapatibhavan.gov.in

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.