Media24Media.com: एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग, PM मोदी का बड़ा ऐलान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग, PM मोदी का बड़ा ऐलान

Document Thumbnail

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगले एक वर्ष में देश के एक करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसका उद्देश्य भारत के युवाओं को भविष्य की तकनीक के लिए तैयार करना और उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दौर AI, क्वांटम टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, स्पेस और डेटा सेंटर जैसी नई तकनीकों का है। ऐसे में भारत को केवल तकनीक का बाजार नहीं, बल्कि इनोवेशन का वैश्विक केंद्र बनना होगा।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

प्रधानमंत्री ने युवाओं और मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत देने के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग नेटवर्क तैयार करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग का खर्च कई परिवारों पर बड़ा आर्थिक बोझ बन जाता है।

डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, देश के शिक्षकों और प्रतिभाशाली युवाओं को एक मंच पर लाकर व्यापक ऑनलाइन कोचिंग व्यवस्था विकसित करने की योजना है। इससे युवाओं को घर से ही गुणवत्तापूर्ण तैयारी का अवसर मिल सकेगा।

युवाओं को अवसर और संसाधन देने पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा शक्ति है। स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट, रिसर्च, AI और डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार नए अवसर तैयार कर रही है।

उन्होंने युवाओं से अपने सपनों को बड़े लक्ष्य में बदलने का आह्वान करते हुए कहा कि विकसित भारत 2047 के निर्माण में देश के युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.