Media24Media.com: #DigitalIndia

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #DigitalIndia. Show all posts
Showing posts with label #DigitalIndia. Show all posts

Meta पर कंटेंट प्रतिबंध में भारी वृद्धि: भारत में 6 महीने में 54.4 लाख पोस्ट और कंटेंट ब्लॉक, आंकड़ा 131 गुना बढ़ा; IT नियमों में बदलाव बना बड़ी वजह

No comments Document Thumbnail

Facebook और Instagram पर जनवरी-जून 2026 के दौरान 54.4 लाख से ज्यादा कंटेंट पर प्रतिबंध, पिछले छह महीनों में यह संख्या 41,400 थी; भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर, इंडोनेशिया पहले नंबर पर।

नई दिल्ली- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook और Instagram की पैरेंट कंपनी Meta को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। कंपनी की ताजा ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2026 की पहली छमाही यानी जनवरी से जून के बीच भारत में स्थानीय कानूनों के कथित उल्लंघन के चलते 54.4 लाख से अधिक कंटेंट आइटम पर प्रतिबंध लगाया गया।


यह संख्या पिछले छह महीनों यानी जुलाई से दिसंबर 2025 के दौरान प्रतिबंधित किए गए 41,400 कंटेंट आइटम के मुकाबले करीब 131 गुना अधिक है। इस भारी वृद्धि के बाद भारत दुनिया में Meta द्वारा स्थानीय कानूनों के तहत कंटेंट प्रतिबंधित किए जाने के मामलों में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

इस रिपोर्ट ने सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, सरकारी निर्देशों, डिजिटल सेंसरशिप और ऑनलाइन कंटेंट की निगरानी को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

6 महीने में 54.4 लाख कंटेंट पर कार्रवाई

Meta की ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-जून 2026 के दौरान भारत में Facebook और Instagram पर कुल 54,43,958 कंटेंट आइटम प्रतिबंधित किए गए।

इनमें शामिल हैं:

  • Facebook पर 28,22,404 कंटेंट आइटम।

  • Instagram पर 26,21,554 कंटेंट आइटम।

  • दोनों प्लेटफॉर्म पर कुल 54,43,958 प्रतिबंध।

यानी औसतन प्रतिदिन करीब 30 हजार कंटेंट आइटम पर प्रतिबंध लगाया गया।

पिछले छह महीनों के आंकड़ों से तुलना करें तो यह वृद्धि बेहद बड़ी है। जुलाई-दिसंबर 2025 में ऐसे 41,400 कंटेंट आइटम प्रतिबंधित किए गए थे।

दुनिया में भारत दूसरे नंबर पर

Meta की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय कानूनों के तहत दुनिया भर में जनवरी से जून 2026 के दौरान कुल 2.71 करोड़ कंटेंट आइटम प्रतिबंधित किए गए।

देशों के लिहाज से आंकड़े इस प्रकार हैं:

  1. इंडोनेशिया: लगभग 2.06 करोड़ कंटेंट।

  2. भारत: लगभग 54.4 लाख कंटेंट।

  3. दक्षिण कोरिया: लगभग 4.10 लाख कंटेंट।

भारत का हिस्सा दुनिया भर में स्थानीय कानूनों के तहत प्रतिबंधित कुल कंटेंट का लगभग पांचवां हिस्सा रहा।

इसके अलावा भारत में Meta के Threads प्लेटफॉर्म पर भी कानूनी अनुरोधों के आधार पर 20 हजार से अधिक कंटेंट आइटम प्रतिबंधित किए गए। हालांकि, Threads के ये आंकड़े Facebook और Instagram के कुल आंकड़ों में शामिल नहीं हैं।

आखिर क्यों बढ़े कंटेंट प्रतिबंध के मामले?

इस भारी बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ी वजह फरवरी 2026 में लागू किए गए IT Rules में संशोधन को माना जा रहा है।

केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने 10 फरवरी 2026 को IT Rules में संशोधन की अधिसूचना जारी की थी। ये नए प्रावधान 20 फरवरी 2026 से लागू हुए।

इन संशोधनों के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए गैरकानूनी कंटेंट हटाने या उस तक पहुंच प्रतिबंधित करने की समय-सीमा कम की गई।

नए नियमों में प्रमुख बदलाव:

  • सरकारी निर्देश मिलने पर गैरकानूनी कंटेंट हटाने की समय-सीमा 36 घंटे से घटाकर 2 घंटे की गई।

  • नग्नता और प्रतिरूपण (Impersonation) जैसी संवेदनशील शिकायतों पर कार्रवाई की समय-सीमा भी 24 घंटे से घटाकर 2 घंटे कर दी गई।

  • AI से तैयार किए गए सिंथेटिक कंटेंट को लेकर लेबलिंग और अनुपालन संबंधी नई जिम्मेदारियां तय की गईं।

  • पहले से प्रतिबंधित कंटेंट की बिल्कुल समान प्रतियों को बड़े पैमाने पर पहचानकर ब्लॉक करने की जिम्मेदारी भी बढ़ाई गई।

इन नियमों के कारण सोशल मीडिया कंपनियों को सरकारी और कानूनी निर्देशों पर पहले की तुलना में तेजी से कार्रवाई करनी पड़ रही है।

किन-किन तरह के कंटेंट पर लगी रोक?

Meta की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में प्रतिबंधित किए गए कंटेंट कई अलग-अलग श्रेणियों से जुड़े थे।

इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  1. ऑनलाइन गेमिंग: स्थानीय कानूनों के उल्लंघन से संबंधित ऑनलाइन गेमिंग कंटेंट।

  2. AI और सिंथेटिक मीडिया: प्रमुख हस्तियों को दिखाने वाले कृत्रिम रूप से तैयार किए गए कंटेंट।

  3. राष्ट्रीय सुरक्षा: भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरा माने गए कंटेंट।

  4. महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न: लैंगिक आधार पर उत्पीड़न और आपत्तिजनक सामग्री।

  5. सामाजिक सौहार्द: विभिन्न समुदायों के बीच दुश्मनी और वैमनस्य बढ़ाने वाला कंटेंट।

Meta ने बताया कि बड़ी संख्या में ऐसे मामलों में उसे स्थानीय कानूनों के तहत कंटेंट को सक्रिय रूप से प्रतिबंधित करना जरूरी था। इसमें पहले से प्रतिबंधित सामग्री की 100 प्रतिशत समान प्रतियों को भी बड़े पैमाने पर ब्लॉक करना शामिल है।

किन सरकारी एजेंसियों के अनुरोध पर हुई कार्रवाई?

Meta की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में कंटेंट प्रतिबंधित करने के लिए कई सरकारी विभागों और एजेंसियों की ओर से अनुरोध और सूचनाएं प्राप्त हुईं।

इनमें शामिल हैं:

  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY)।

  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB)।

  • इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C)।

  • विभिन्न राज्यों की कानून प्रवर्तन एजेंसियां और पुलिस।

इसके अलावा कानूनी नोटिस और स्वचालित तकनीकी प्रणालियों के जरिए भी कंटेंट पर कार्रवाई की गई।

Meta ने क्या कहा?

Meta ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत में स्थानीय कानूनों के तहत कंटेंट प्रतिबंधित करने की प्रक्रिया का पैमाना अभूतपूर्व रहा है।

कंपनी के अनुसार, वह इन नए नियमों के अनुपालन के लिए अपनी व्यवस्थाओं का लगातार परीक्षण और सुधार कर रही है।

Meta ने यह भी बताया कि कुछ देशों में उसे स्थानीय कानूनों के तहत बड़े पैमाने पर कंटेंट को अपने स्तर पर स्वचालित तरीके से प्रतिबंधित करना पड़ता है। भारत में भी इसी तरह की व्यवस्था के कारण आंकड़ों में भारी वृद्धि हुई है।

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी उठ रहे सवाल

कंटेंट प्रतिबंधों में इतनी बड़ी वृद्धि के बाद डिजिटल अधिकारों और सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर बहस तेज हो गई है।

एक ओर सरकार और नियामक एजेंसियों के लिए गैरकानूनी, भ्रामक और नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट पर तेजी से कार्रवाई करना जरूरी है।

वहीं दूसरी ओर डिजिटल अधिकारों से जुड़े संगठनों का मानना है कि कंटेंट हटाने की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए और किसी भी वैध पोस्ट को बिना उचित कारण प्रतिबंधित नहीं किया जाना चाहिए।

इस संदर्भ में कुछ महत्वपूर्ण सवाल सामने आए हैं:

  • क्या कंटेंट ब्लॉक करने के आदेशों की पर्याप्त पारदर्शिता है?

  • क्या यूजर्स को अपने कंटेंट पर लगी रोक के खिलाफ अपील का प्रभावी अधिकार मिलता है?

  • क्या स्वचालित सिस्टम गलत तरीके से वैध कंटेंट को भी प्रतिबंधित कर सकते हैं?

  • क्या सरकारी निर्देशों और सोशल मीडिया कंपनियों की कार्रवाई की स्वतंत्र निगरानी होनी चाहिए?

आगे क्या होगा?

Meta के आंकड़ों ने भारत में सोशल मीडिया कंटेंट मॉडरेशन और IT Rules के प्रभाव को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है।

आने वाले समय में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि नए नियमों के तहत कंटेंट प्रतिबंधित करने की प्रक्रिया कितनी पारदर्शी रहती है और गलत तरीके से प्रतिबंधित किए गए कंटेंट को बहाल करने के लिए यूजर्स को कितनी प्रभावी व्यवस्था मिलती है।

कुल मिलाकर, 2026 की पहली छमाही में 54.4 लाख कंटेंट पर प्रतिबंध का आंकड़ा बताता है कि भारत में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट की निगरानी और कानूनी अनुपालन का दायरा तेजी से बढ़ रहा है।


घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सुविधा

No comments Document Thumbnail

‘किसान तुहर टोकन’ ऐप से आसान हुई धान खरीदी प्रक्रिया, किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

डिजिटल सुविधाएं खेती-किसानी से जुड़ी व्यवस्थाओं को बना रही अधिक सरल और प्रभावी

रायपुर- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और समय की बचत को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी व्यवस्था में डिजिटल तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है। शासन की इसी किसान हितैषी पहल के तहत शुरू किया गया ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप किसानों के लिए बड़ी सुविधा साबित हो रहा है। अब किसानों को धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त करने के लिए अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ रही है। वे अपने मोबाइल के माध्यम से घर बैठे ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर निर्धारित धान उपार्जन केंद्रों में आसानी से अपनी उपज बेच रहे हैं।

डिजिटल सुविधा का लाभ उठाकर जिले के किसान भी सहजता से धान विक्रय कर रहे हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा के किसान कौशल कुमार ने ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप के माध्यम से घर बैठे ही धान विक्रय के लिए ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया। उन्हें टोकन कटवाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पेंड्रा धान खरीदी केंद्र पहुंचकर अपनी 14 क्विंटल 40 किलोग्राम धान की उपज का सफलतापूर्वक विक्रय किया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन टोकन की सुविधा से उनका समय बचा और धान बेचने की पूरी प्रक्रिया काफी आसान हो गई। इस सुविधाजनक व्यवस्था के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

इसी प्रकार मरवाही के किसान राजेश यादव ने भी मोबाइल के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया और मरवाही धान उपार्जन केंद्र में अपनी 82 क्विंटल धान की उपज का सुगमतापूर्वक विक्रय किया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से धान बेचने में आसानी हुई है। घर बैठे टोकन मिलने से समय की बचत हुई और खरीदी केंद्र में धान विक्रय की प्रक्रिया भी आसान रही। उन्होंने इस किसान हितैषी पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का धन्यवाद ज्ञापित किया।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए तकनीक आधारित सुविधाओं को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से किसानों को घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। इससे किसानों को बार-बार खरीदी केंद्रों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम हो रही है और उनके समय एवं श्रम की बचत हो रही है।

https://youtube.com/shorts/QTm9M26cfDg?si=9zXHd2G9cFFRPEcj

जिले के किसानों के अनुभव इस बात बानगी है कि डिजिटल सुविधाएं खेती-किसानी से जुड़ी व्यवस्थाओं को अधिक सरल और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। किसानों को सुविधाजनक ढंग से अपनी उपज बेचने का अवसर मिलना शासन की किसान हितैषी नीतियों की सार्थकता को भी प्रदर्शित करता है।

सोशल मीडिया कंपनियों पर केंद्र सरकार की बड़ी सख्ती की तैयारी

No comments Document Thumbnail

Facebook, Instagram, YouTube और X की कानूनी जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

केंद्र सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मिलने वाली कानूनी सुरक्षा यानी Safe Harbour Protection में बदलाव करने पर विचार कर रही है। अगर यह प्रस्ताव लागू होता है, तो सोशल मीडिया कंपनियों को अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स द्वारा पोस्ट किए गए कंटेंट के लिए पहले से ज्यादा जवाबदेह होना पड़ सकता है।

इसका असर करोड़ों सोशल मीडिया यूजर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, डिजिटल मीडिया कंपनियों और टेक्नोलॉजी सेक्टर पर पड़ सकता है।

आखिर सरकार क्या बदलना चाहती है?

इस पूरे मामले का केंद्र है Information Technology Act, 2000 की धारा 79 (Section 79)।

इस धारा के तहत सोशल मीडिया कंपनियों को एक विशेष कानूनी सुरक्षा मिलती है, जिसे Safe Harbour Protection कहा जाता है।

इसका मतलब है कि अगर कोई व्यक्ति Facebook पर गलत पोस्ट करता है, Instagram पर आपत्तिजनक वीडियो डालता है या YouTube पर गैरकानूनी कंटेंट अपलोड करता है, तो सामान्यतः उस यूजर के कंटेंट के लिए प्लेटफॉर्म को सीधे जिम्मेदार नहीं ठहराया जाता, बशर्ते कंपनी कानून की निर्धारित शर्तों और उचित सावधानियों का पालन करे।

सरकार अब इसी कानूनी सुरक्षा की समीक्षा कर रही है।

सरकार का तर्क है कि सोशल मीडिया कंपनियां केवल दूसरों की पोस्ट दिखाने का काम नहीं करतीं, बल्कि उनके एल्गोरिदम यह भी तय करते हैं कि किस व्यक्ति को कौन-सा वीडियो, पोस्ट या कंटेंट ज्यादा दिखाया जाए।

इसलिए सरकार यह सवाल उठा रही है कि जब कंपनियां खुद कंटेंट की पहुंच और लोकप्रियता को प्रभावित करती हैं, तो उन्हें उसकी जिम्मेदारी से पूरी तरह अलग क्यों रखा जाए?

Safe Harbour Protection क्या है? आसान उदाहरण से समझिए

मान लीजिए:

  • किसी व्यक्ति ने Facebook पर किसी दूसरे व्यक्ति के खिलाफ झूठी और मानहानिकारक पोस्ट डाल दी।

  • किसी यूजर ने YouTube पर भ्रामक वीडियो अपलोड कर दिया।

  • किसी ने Instagram पर किसी महिला की फर्जी तस्वीर या Deepfake वीडियो डाल दिया।

ऐसी स्थिति में पोस्ट करने वाला व्यक्ति अपने कंटेंट के लिए कानूनी रूप से जिम्मेदार हो सकता है।

लेकिन मौजूदा व्यवस्था में सोशल मीडिया कंपनी को केवल इसलिए स्वतः दोषी नहीं माना जाता कि उसके प्लेटफॉर्म पर किसी यूजर ने ऐसा कंटेंट अपलोड किया है।

हालांकि यह सुरक्षा बिना शर्त नहीं है। कंपनियों को कानून के अनुसार उचित सावधानियां बरतनी होती हैं और निर्धारित परिस्थितियों में गैरकानूनी कंटेंट पर कार्रवाई करनी होती है।

प्रस्तावित बदलाव के बाद: अगर प्लेटफॉर्म अपने एल्गोरिदम के जरिए किसी कंटेंट को बढ़ावा देता है, उसकी पहुंच बढ़ाता है या उसे यूजर्स तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाता है, तो उसकी कानूनी जिम्मेदारी पर अधिक गंभीरता से विचार किया जा सकता है।

किन सोशल मीडिया कंपनियों पर पड़ेगा असर?

Facebook

यूजर्स की पोस्ट, वायरल कंटेंट और एल्गोरिदम से कंटेंट प्रमोशन पर अधिक जवाबदेही का सवाल उठेगा।

Instagram

Reels, Deepfake, फर्जी अकाउंट और आपत्तिजनक तस्वीरों से जुड़े मामलों में अधिक जिम्मेदारी आ सकती है।

YouTube

वीडियो रिकमेंडेशन, भ्रामक वीडियो और वायरल कंटेंट को बढ़ावा देने के मामलों की जांच हो सकती है।

X (Twitter)

राजनीतिक पोस्ट, भ्रामक जानकारी और एल्गोरिदम के जरिए कंटेंट की पहुंच बढ़ाने पर जवाबदेही का सवाल उठ सकता है।

सरकार ऐसा कदम क्यों उठाना चाहती है?

इस प्रस्ताव के पीछे कुछ प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं:

(A) फेक न्यूज पर नियंत्रण

सोशल मीडिया पर कई बार गलत जानकारी तेजी से वायरल हो जाती है। सरकार चाहती है कि प्लेटफॉर्म की भूमिका और जवाबदेही भी तय हो।

(B) Deepfake और AI से बने फर्जी वीडियो

AI की मदद से किसी नेता, अभिनेता या आम नागरिक का नकली वीडियो बनाया जा सकता है। इससे प्रतिष्ठा, सुरक्षा और निजी जीवन को नुकसान पहुंच सकता है।

(C) महिलाओं और बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा

बिना सहमति के निजी तस्वीरें और वीडियो साझा करना, यौन शोषण से संबंधित सामग्री और बच्चों के खिलाफ ऑनलाइन अपराध गंभीर चिंता हैं।

(D) एल्गोरिदम की जवाबदेही

किसी वीडियो को लाखों लोगों तक पहुंचाने में प्लेटफॉर्म के एल्गोरिदम की भूमिका होती है। सरकार जानना चाहती है कि ऐसे मामलों में कंपनियों की जिम्मेदारी क्या होनी चाहिए।

(E) भारतीय कानूनों का पालन

सरकार चाहती है कि भारत में काम करने वाली वैश्विक टेक कंपनियां भारतीय कानूनों और नियामकीय निर्देशों का पालन करें।

WhatsApp और दूसरे मैसेजिंग ऐप पर क्या असर होगा?

प्रस्ताव पर उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ऐसी सेवाओं को अलग रखने पर विचार कर रही है जो केवल एक यूजर का संदेश दूसरे यूजर तक पहुंचाती हैं और कंटेंट की रैंकिंग या प्रमोशन में सक्रिय भूमिका नहीं निभातीं।

इसलिए Peer-to-Peer Messaging Services को सोशल मीडिया फीड और रिकमेंडेशन प्लेटफॉर्म से अलग श्रेणी में रखने का विचार है।

इसका मतलब यह नहीं है कि WhatsApp को सभी भारतीय कानूनों से छूट मिल जाएगी। केवल Safe Harbour में प्रस्तावित बदलाव का दायरा अलग हो सकता है।

आम सोशल मीडिया यूजर्स पर क्या असर पड़ेगा?

अगर प्रस्ताव लागू होता है तो आम लोगों के लिए कुछ महत्वपूर्ण बदलाव संभव हैं:

क्षेत्र

 संभावित असर

फेक न्यूज

 गलत जानकारी फैलाने पर निगरानी बढ़ सकती है

Deepfake

 नकली फोटो-वीडियो हटाने की प्रक्रिया तेज हो सकती है

Reels और Shorts

 कंटेंट रिकमेंडेशन पर जवाबदेही बढ़ सकती है

मानहानिकारक पोस्ट

 शिकायतों पर प्लेटफॉर्म की जिम्मेदारी बढ़ सकती है

निजी तस्वीरें

 बिना सहमति साझा सामग्री हटाने के लिए मजबूत व्यवस्था बन सकती है

कंटेंट क्रिएटर्स

 कंटेंट मॉडरेशन और नियमों का पालन अधिक महत्वपूर्ण होगा

क्या सरकार के पास शिकायत करने पर वीडियो तुरंत हटाया जा सकेगा?

सरकार एक अन्य प्रस्ताव पर भी विचार कर रही है।

इसके तहत किसी व्यक्ति को सीधे सोशल मीडिया कंपनी से शिकायत करके अपने खिलाफ पोस्ट किए गए Deepfake, निजी तस्वीर या बिना सहमति साझा किए गए वीडियो को हटाने की मांग करने की सुविधा दी जा सकती है।

अभी कई मामलों में पीड़ित को पुलिस, साइबर क्राइम पोर्टल या अदालत की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।

नई व्यवस्था का उद्देश्य पीड़ितों को तेज राहत देना है। हालांकि प्रस्तावित प्रक्रिया, समय-सीमा और शिकायतों के निपटारे के नियम अभी अंतिम रूप में घोषित नहीं हुए हैं।

क्या सोशल मीडिया कंपनियों को भारी जुर्माना भी लग सकता है?

यह भी एक महत्वपूर्ण पहलू है।

सरकार की चर्चा केवल Safe Harbour खत्म करने तक सीमित नहीं है। सोशल मीडिया कंपनियों के लिए अनुपालन और शिकायत निवारण की व्यवस्था मजबूत करने पर भी विचार हो रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने भी बच्चों के यौन शोषण से संबंधित ऑनलाइन सामग्री रोकने में प्लेटफॉर्म की विफलताओं पर चिंता जताई है और अधिक अनुपातिक दंड व्यवस्था की जरूरत पर चर्चा की है।

संभावित बदलावों में शामिल हो सकते हैं:

  • आर्थिक जुर्माने की व्यवस्था।

  • गैरकानूनी कंटेंट पर समयबद्ध कार्रवाई।

  • शिकायतों का बेहतर निपटारा।

  • प्लेटफॉर्म के एल्गोरिदम और कंटेंट प्रमोशन की जवाबदेही।

लेकिन अभी इन प्रस्तावों की अंतिम कानूनी रूपरेखा तय नहीं है।

इस प्रस्ताव के फायदे और नुकसान क्या हो सकते हैं?

संभावित फायदे

        संभावित चिंताएं

फेक न्यूज पर नियंत्रण

    अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रभावित होने का खतरा

Deepfake पर कार्रवाई

    कंपनियां जरूरत से ज्यादा पोस्ट हटा सकती हैं

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा

    सरकारी हस्तक्षेप बढ़ने की आशंका

प्लेटफॉर्म की जवाबदेही

    छोटी कंपनियों पर अनुपालन का बोझ

पीड़ितों को जल्द राहत

    कानूनी विवाद और लागत बढ़ सकती है

इसलिए इस कानून में सुरक्षा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बीच संतुलन बेहद जरूरी होगा।

सबसे महत्वपूर्ण सवाल: क्या सरकार ने यह कानून लागू कर दिया है?

अभी प्रस्तावित / विचाराधीन

5 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार:

  1. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) इस विषय पर विचार-विमर्श कर रहा है।

  2. Safe Harbour Protection में बदलाव के प्रस्ताव पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

  3. Section 79 में बड़ा बदलाव करने के लिए IT Act में संशोधन की जरूरत पड़ सकती है।

  4. इस तरह के संशोधन के लिए संसद की विधायी प्रक्रिया आवश्यक होगी।

  5. टेक कंपनियों और अन्य हितधारकों से विचार-विमर्श भी किया जा सकता है।

इसलिए अभी यह कहना सही नहीं होगा कि Facebook, Instagram, YouTube और X की कानूनी सुरक्षा खत्म हो चुकी है।

परीक्षा और सामान्य ज्ञान के लिए महत्वपूर्ण तथ्य

प्रश्न

     उत्तर

संबंधित मंत्रालय

    इलेक्ट्रॉनिक्स एवं IT मंत्रालय (MeitY)

संबंधित कानून

    Information Technology Act, 2000

संबंधित धारा

    Section 79

कानूनी सुरक्षा का नाम

    Safe Harbour Protection

मुख्य मुद्दा

   User-generated content की कानूनी जवाबदेही

संबंधित कंपनियां

   Meta, Google, X आदि

प्रस्ताव की स्थिति

   विचाराधीन, अंतिम निर्णय नहीं


जियो-पोर्टल से सशक्त होगा छत्तीसगढ़ का डेटा आधारित शासन, विकास योजनाओं को मिलेगी नई दिशा

No comments Document Thumbnail

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैट बॉट से अब एक क्लिक पर मिलेगी भौगोलिक जानकारी

190 से अधिक जीआईएस डेटा लेयर्स का एकीकरण, 35 से अधिक जीआईएस आधारित टूल्स एवं समाधान विकसित

जीआईएस तकनीक से औद्योगिक भूमि चयन, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में मिलेगी मदद

रायपुर- छत्तीसगढ़ में सुशासन को तकनीक आधारित, पारदर्शी और परिणामोन्मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य में विकास योजनाओं के बेहतर निर्माण, संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन तथा सटीक निर्णय प्रक्रिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स) द्वारा नवा रायपुर स्थित एक निजी होटल में ‘शासन में भू-स्थानिक तकनीक का उपयोग’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राज्यभर के विभिन्न विभागों के 200 से अधिक अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों ने भाग लिया।कार्यशाला में राज्य स्तरीय जियो-पोर्टल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैट बॉट और डिसीजन सपोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के माध्यम से विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

जीआईएस आधारित डेटा से योजनाओं के निर्माण और निर्णय प्रक्रिया को मिलेगी मजबूती

कार्यशाला का शुभारंभ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अंकित आनंद ने किया। उन्होंने बताया कि चिप्स द्वारा राज्य के लिए 190 से अधिक जीआईएस डेटा लेयर्स का एकीकरण किया जा चुका है। इन आंकड़ों के आधार पर विभिन्न विभागों की आवश्यकताओं के अनुरूप 35 से अधिक जीआईएस आधारित टूल्स एवं उपयोग आधारित समाधान विकसित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन तकनीकी समाधानों के माध्यम से विभागों को उपलब्ध भौगोलिक आंकड़ों का विश्लेषण करने, संसाधनों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने तथा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं का निर्माण एवं प्रभावी क्रियान्वयन करने में सहायता मिल रही है।

कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य चिप्स द्वारा विकसित राज्य स्तरीय जियो-पोर्टल एवं डिसीजन सपोर्ट सिस्टम से जिलों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को परिचित कराना था। इसके माध्यम से जिला स्तर पर उपलब्ध भौगोलिक आंकड़ों का उपयोग कर विकास संबंधी आवश्यकताओं की पहचान और योजनाओं की प्राथमिकता निर्धारित करने को प्रोत्साहित किया जाएगा। जियो-पोर्टल के उपयोग के लिए चिप्स द्वारा सभी जिलों को यूजर नेम और पासवर्ड भी जारी किए जा चुके हैं।

कार्यशाला में नई दिल्ली से आए ईसरी इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट प्रशांत जोशी, हेड ई.आई.सी. पीयूष मिश्रा, ऑक्टेव इंडिया के विवेक चौहान, चंचल मुखर्जी, चिप्स सीईओ मयंक अग्रवाल, चिप्स के संयुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुपम आशीष टोप्पो, परियोजना प्रमुख संदीप टिकरिहा तथा हरीश सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

एआई चैट बॉट से आसान होगी भौगोलिक जानकारी तक पहुंच

कार्यशाला का विशेष आकर्षण जियो-पोर्टल पर विकसित नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैट बॉट फीचर रहा। इस नई सुविधा से उपयोगकर्ताओं के लिए भौगोलिक जानकारी प्राप्त करना पहले की तुलना में अधिक सरल और सुविधाजनक होगा। अब उपयोगकर्ता जियो-पोर्टल पर किसी भी क्षेत्र, स्थान, परिसंपत्ति अथवा स्थल का नाम चैट बॉट में लिखकर सीधे संबंधित स्थान तक पहुंच सकेंगे। इसके लिए उन्हें ड्रॉप-डाउन मेन्यू या लंबी सूची में स्थान खोजने की आवश्यकता नहीं होगी।

चैट बॉट में स्थान का नाम दर्ज करते ही जियो- पोर्टल का मानचित्र संबंधित स्थान पर नेविगेट करेगा। साथ ही उस स्थान से जुड़ी विस्तृत भौगोलिक जानकारी और आवश्यक दिशा-निर्देश स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। यह सुविधा जियो-पोर्टल को अधिक सरल, सहज और उपयोगकर्ता अनुकूल बनाने के साथ ही विभागीय अधिकारियों को आवश्यक सूचनाएं तेजी से उपलब्ध कराने में मददगार साबित होगी।

औद्योगिक विकास से लेकर बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार तक उपयोगी होगी तकनीक

कार्यशाला में जियो-पोर्टल और डिसीजन सपोर्ट सिस्टम के व्यावहारिक उपयोगों की जानकारी देते हुए चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मयंक अग्रवाल ने विभिन्न विभागों द्वारा अपनाए जा रहे जीआईएस आधारित समाधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा औद्योगिक भूमि के चयन और नियोजन के लिए 'लैंड पैच एनालिसिस' का उपयोग किया जा रहा है। इसके माध्यम से संभावित औद्योगिक भूखंडों की पहचान, उपलब्ध भूमि का डिजिटल विश्लेषण तथा उपयुक्त स्थानों के चयन की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाई जा सकेगी।

इसी प्रकार संस्थागत वित्त संचालनालय (डीआईएफ) द्वारा 'बैंक कवरेज एनालिसिस' के माध्यम से बैंकिंग सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों की पहचान की जा रही है। इसके आधार पर नई बैंक शाखाएं स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थानों का निर्धारण किया जा सकेगा। इन उदाहरणों से स्पष्ट होता है कि भू-स्थानिक तकनीक केवल मानचित्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि औद्योगिक विकास, वित्तीय समावेशन, संसाधन प्रबंधन और जनसुविधाओं के विस्तार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

विशेषज्ञों ने बताए भू-स्थानिक तकनीक के नवीनतम उपयोग

कार्यशाला के दौरान ईसरी इंडिया (Esri India) एवं ऑक्टेव इंडिया के विशेषज्ञों द्वारा विशेष प्रस्तुतिकरण दी गई।  विशेषज्ञों ने जीआईएस तकनीक के नवीनतम अनुप्रयोगों, आधुनिक भू-स्थानिक समाधानों तथा शासन की कार्यप्रणाली में इनके प्रभावी उपयोग की संभावनाओं पर जानकारी साझा की।

इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने जीआईएस आधारित योजनाओं, डेटा विश्लेषण और विभागीय आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी समाधान विकसित करने के विषय में विचार-विमर्श किया।

डेटा आधारित शासन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

छत्तीसगढ़ में जियो-पोर्टल और डिसीजन सपोर्ट सिस्टम का विस्तार विकास योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की महत्वपूर्ण पहल है। भौगोलिक सूचनाओं के एकीकृत उपयोग से विभागों को स्थानीय जरूरतों की पहचान करने, उपलब्ध संसाधनों का आकलन करने और विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने में सहायता मिलेगी। 

इस पहल का उद्देश्य राज्य और जिला स्तर पर डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया को सुदृढ़ करते हुए विकास योजनाओं को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और परिणामोन्मुखी बनाना है। आधुनिक जीआईएस तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का समन्वित उपयोग छत्तीसगढ़ में डिजिटल एवं तकनीक आधारित शासन व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगा।

विकास की नई किरण- दंतेवाड़ा के सुदूर ‘लावा’ गाँव में पहली बार गूंजी टीवी की आवाज, CREDA और जिला प्रशासन की अनूठी पहल

No comments Document Thumbnail

धनंजय राठौर संयुक्त संचालक

आमना खान सहायक संचालक, जनसंपर्क

रायपुर-  छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के धुर नक्सल प्रभावित और दुर्गम इलाकों में विकास का पहिया अब तेजी से घूमने लगा है। इसी कड़ी में दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले एक अत्यंत सुदूर और दुर्गम पहाड़ी गाँव 'लावा' में जिला प्रशासन के सहयोग से क्रेडा (CREDA) विभाग द्वारा 'कम्युनिटी सोलर टीवी' (सामुदायिक सौर टीवी) की स्थापना की गई है। महज़ 21 परिवारों की आबादी वाले इस छोटे से आदिवासी गाँव के लिए यह किसी ऐतिहासिक क्रांति से कम नहीं है, क्योंकि यहाँ के ग्रामीणों ने अपने जीवन में पहली बार गाँव के भीतर ही टेलीविज़न स्क्रीन देखी है।

बस्तर के दूरदराज गाँवों तक विकास और खुशहाली पहुँचाना हमारी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इस अभूतपूर्व पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर के हमारे दूरदराज और अंतिम छोर पर बसे गाँवों तक विकास, शिक्षा, और आधुनिक तकनीक की रोशनी पहुँचाना हमारी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। दंतेवाड़ा के सुदूर लावा गाँव में सामुदायिक सोलर टीवी की स्थापना इस बात का प्रमाण है कि विकास अब नक्सलवाद के अंधेरे को पीछे छोड़कर हर आदिवासी भाई-बहन के जीवन तक पहुँच रहा है। जब इन सुदूर इलाकों के बच्चे और ग्रामीण पहली बार टीवी स्क्रीन पर देश-दुनिया की खबरें और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम देखेंगे, तो उनके सपनों को एक नई उड़ान मिलेगी। हमारी सरकार बस्तर के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियाँ और चुनौतियाँ

बैलाडीला की ऊँची पहाड़ियों के पीछे और घने जंगलों के बीच बसा लावा गाँव भौगोलिक रूप से बेहद अलग-थलग है। किरंदुल के मुख्य लौह-अयस्क खनन क्षेत्र (NMDC) से करीब 8 किलोमीटर दूर स्थित इस गाँव तक पहुँचने के लिए आज भी कोई पक्की सड़क नहीं है। यहाँ के ग्रामीणों को अपनी बुनियादी ज़रूरतों, जैसे राशन दुकान (PDS) से चावल लाने के लिए आज भी पहाड़ी और पथरीले रास्तों से होकर मीलों पैदल सफर तय करना पड़ता है।

दशकों तक रहा नक्सलवाद का साया

लावा और इसके आसपास का पुरेंगल क्षेत्र दशकों तक घोर नक्सल प्रभावित इलाका रहा है। घने जंगलों और दुर्गम रास्तों का फायदा उठाकर नक्सलियों ने इस क्षेत्र को अपना गढ़ बना रखा था, जिसके कारण कई सालों तक यहाँ न तो कोई प्रशासनिक अधिकारी पहुँच पाता था और न ही कोई जनप्रतिनिधि। सुरक्षा कारणों से यह गाँव पूरी तरह से आधुनिक दुनिया से कटा हुआ था और यहाँ बुनियादी सुविधाओं का पहुँचना एक सपना बना हुआ था।

सुरक्षा बलों का प्रयास और बदला परिदृश्य

सुरक्षा बलों के लगातार ऑपरेशन्स और मुस्तैदी के बाद अब इस क्षेत्र में नक्सलवाद का प्रभाव लगभग समाप्त हो चुका है। जहाँ कभी दहशत का माहौल था, वहाँ अब बदलाव की बयार बह रही है। हाल के दिनों में जिला कलेक्टर और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने खुद इस गाँव का दौरा कर ग्रामीणों की चौपाल ली। सुरक्षा और विश्वास के इसी माहौल का नतीजा है कि आज प्रशासन सीधे ग्रामीणों के दरवाज़े तक विकास योजनाएँ पहुँचा रहा है।

कम्युनिटी सोलर टीवी से बदलेगी तस्वीर

चूँकि यह गाँव पारंपरिक बिजली ग्रिड से काफी दूर है, इसलिए जिला प्रशासन और क्रेडा (छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण) ने यहाँ सौर ऊर्जा का सहारा लिया। गाँव में लगाए गए इस कम्युनिटी सोलर टीवी के जरिए अब निम्नलिखित बदलाव देखने को मिलेंगे:

आधुनिक दुनिया और सूचनाओं से जुड़ाव

दुर्गम पहाड़ी गाँव 'लावा' में टीवी के माध्यम से अब गांव के लोग छत्तीसगढ़, भारत और पूरी दुनिया में हो रही गतिविधियों और खबरों से सीधे जुड़ सकेंगे। इससे ग्रामीणों को सरकार की नई योजनाओं, कृषि तकनीकों और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों के बारे में आसानी से पता चल सकेगा।

बच्चों के लिए शिक्षाप्रद ज्ञान 

गांव के बच्चों को अब टीवी के माध्यम से मनोरंजन के साथ पढ़ाई, ज्ञानवर्धक और शिक्षाप्रद  कार्यक्रम देखने को मिलेंगे, जिससे उनकी समझ और सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। सुदूर क्षेत्र में रहने वाले इन बच्चों के लिए स्क्रीन पर देखकर सीखना एक नया और प्रभावी अनुभव होगा।

मनोरंजन और सामाजिक मेलजोल

कम्युनिटी टीवी होने के कारण गांव के सभी 21 परिवार एक जगह इकट्ठा होकर कार्यक्रम देख सकेंगे। इससे ग्रामीणों के बीच आपसी जुड़ाव और बढ़ेगा।  दिनभर खेती और वनोपज इकट्ठा करने की कड़ी मेहनत के बाद, शाम को मनोरंजन के साधन मिलने से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

सौर ऊर्जा का बेहतरीन उपयोग

चूंकि यह इलाका बेहद सुदूर और बिजली की पारंपरिक लाइनों से दूर है, इसलिए सोलर पैनल आधारित टीवी पूरी तरह से आत्मनिर्भर और पर्यावरण के अनुकूल है, जिससे बिना बिजली कटौती की चिंता अपना कामकाज कर सकते हैं।

दशकों के अंधेरे और नक्सली खौफ को पीछे छोड़कर लावा गाँव अब सौर ऊर्जा की रोशनी और सूचना तंत्र के जरिए एक नए युग में प्रवेश कर चुका है। जिला प्रशासन का यह प्रयास साबित करता है कि सरकार की नज़रें बस्तर के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति पर भी हैं।

छत्तीसगढ़ में 99.34% ग्रामीण परिसंपत्तियों की जियो-टैगिंग पूरी, डिजिटल मैप पर दर्ज हुईं 11.82 लाख से अधिक परिसंपत्तियां

No comments Document Thumbnail

रायपुर- ग्रामीण विकास कार्यों की डिजिटल निगरानी और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे ‘भूग्राम’ (स्टेज-III) अभियान के तहत छत्तीसगढ़ ने जियो-टैगिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की 24 सितंबर 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में निर्मित कुल 11,90,327 ग्रामीण परिसंपत्तियों में से 11,82,480 यानी 99.34 प्रतिशत परिसंपत्तियों की जियो-टैगिंग पूरी हो चुकी है।

जियो-टैगिंग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित परिसंपत्तियों की लोकेशन और रिकॉर्ड को GIS आधारित डिजिटल मैप पर दर्ज किया जा रहा है। इससे विकास कार्यों की निगरानी, परिसंपत्तियों की पहचान और उनके रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।

दूरस्थ इलाकों में भी पूरा हुआ बड़ा हिस्सा

बस्तर और सरगुजा संभाग के दूरस्थ वनांचल, पहाड़ी क्षेत्रों तथा सीमित नेटवर्क कनेक्टिविटी वाले इलाकों में जियो-टैगिंग का काम चुनौतीपूर्ण रहा। इसके बावजूद मैदानी कर्मचारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और तकनीकी अमले के समन्वय से अभियान के तहत लगभग पूरा लक्ष्य हासिल किया गया।

आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में जियो-टैगिंग का औसत 93.08 प्रतिशत रहा, जबकि छत्तीसगढ़ में यह आंकड़ा 99.34 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ी रफ्तार, अगस्त में 5,943 EV की बिक्री; पिछले साल से करीब 67% ज्यादा

No comments Document Thumbnail

रायपुर- छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता लगातार बढ़ती नजर आ रही है। राज्य में अगस्त 2026 के दौरान 5,943 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री दर्ज की गई, जबकि अगस्त 2025 में यह आंकड़ा 3,550 वाहन था। यानी एक साल में EV बिक्री में करीब 67 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यह आंकड़ा बताता है कि राज्य में लोग पारंपरिक पेट्रोल-डीजल वाहनों के साथ-साथ अब इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को भी तेजी से अपना रहे हैं।

पिछले साल की तुलना में बड़ा उछाल

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2025 में छत्तीसगढ़ में 3,550 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई थी। एक साल बाद अगस्त 2026 में यह संख्या बढ़कर 5,943 हो गई। इस तरह एक वर्ष में 2,393 अतिरिक्त इलेक्ट्रिक वाहन बिके।

EV बिक्री में इस वृद्धि को राज्य में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रति बढ़ते रुझान के तौर पर देखा जा रहा है। खासकर शहरी क्षेत्रों में दोपहिया और अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ने की बात सामने आ रही है।

पेट्रोल-डीजल के विकल्प के रूप में बढ़ रही EV की मांग

ईंधन की बढ़ती लागत, कम परिचालन खर्च और पर्यावरण को लेकर बढ़ती जागरूकता इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ाने वाले प्रमुख कारकों में शामिल हैं। इलेक्ट्रिक वाहन सामान्य तौर पर पेट्रोल या डीजल वाहनों की तुलना में चलाने की लागत कम कर सकते हैं, हालांकि वाहन की कीमत, चार्जिंग सुविधा और बैटरी से जुड़े खर्च मॉडल के अनुसार अलग-अलग होते हैं।

चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की अहम भूमिका

EV की बिक्री बढ़ने के साथ राज्य में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार भी महत्वपूर्ण हो जाता है। शहरों के साथ-साथ प्रमुख राजमार्गों और अंतरशहरी मार्गों पर पर्याप्त चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध होना इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

छत्तीसगढ़ में EV की बढ़ती बिक्री से वाहन बाजार में भी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। आने वाले समय में इलेक्ट्रिक दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया वाहनों की बिक्री का रुझान राज्य की परिवहन व्यवस्था में बदलाव को प्रभावित कर सकता है।

67 फीसदी की बढ़ोतरी का क्या मतलब?

अगस्त 2025 के 3,550 वाहनों से अगस्त 2026 में 5,943 वाहनों तक पहुंचना लगभग 67.4% की साल-दर-साल वृद्धि है। हालांकि, केवल एक महीने के आंकड़े से पूरे साल की बिक्री का रुझान तय नहीं किया जा सकता। इसके लिए आने वाले महीनों के आंकड़ों को भी देखना जरूरी होगा।

फिलहाल अगस्त के आंकड़े छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग की ओर संकेत करते हैं और बताते हैं कि राज्य के वाहन खरीदारों के बीच इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की स्वीकार्यता बढ़ रही है।

डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: 'वसुंधरा' परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर

No comments Document Thumbnail

विष्णु प्रसाद वर्मा, सहायक संचालक

रायपुर- छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 'सेवा के संकल्प' के साथ एक ऐतिहासिक डिजिटल क्रांति का नेतृत्व कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग द्वारा शुरू की गई 'वसुंधरा' (Verified Accessible System for Unified Digital Land Records & Historical Archives) परियोजना के माध्यम से प्रदेश भर के पुराने और वर्तमान राजस्व अभिलेखों का संपूर्ण डिजिटलीकरण, संरक्षण तथा प्रमाणीकरण किया जा रहा है, जिससे आम जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से हमेशा के लिए मुक्ति मिलेगी।

सफलता का आधार: दंतेवाड़ा का क्रांतिकारी मॉडल

इस महत्वाकांक्षी योजना की सफलता की मजबूत नींव दंतेवाड़ा जिले के क्रांतिकारी मॉडल पर आधारित है। दंतेवाड़ा में पिछले एक वर्ष के दौरान 12 हजार से अधिक नागरिकों ने कियोस्क सेवाओं का लाभ उठाया और 15 हजार से अधिक जाति प्रमाण-पत्र मात्र एक से दो दिनों में जारी किए गए। इसके साथ ही सैकड़ों विवादित मामलों का त्वरित निराकरण संभव हुआ और अभिलेखों में छेड़छाड़ का एक भी मामला सामने नहीं आया।

विस्तृत खाका: 12.89 करोड़ पृष्ठों का डिजिटलीकरण

​दंतेवाड़ा के इसी सफल प्रयोग से प्रेरणा लेते हुए अब पूरे राज्य में लगभग 12 करोड़ 89 लाख पृष्ठों के विभिन्न राजस्व अभिलेखों को डिजिटाइज़ करने का विस्तृत खाका तैयार किया गया है। इसके अंतर्गत 22.72 करोड़ रुपए की लागत से 5.68 करोड़ पृष्ठ खसरा पांचसाला, 11.77 करोड़ रुपए की लागत से 2.94 करोड़ पृष्ठ B-1 रिकॉर्ड, 9.98 करोड़ रुपए की लागत से 2.49 करोड़ पृष्ठ नामांतरण व संशोधन पंजी, 2.13 करोड़ रुपए की लागत से 53.16 लाख पृष्ठ मिसल पंजी और 1.89 करोड़ रुपए की लागत से 47.29 लाख पृष्ठ अधिकार अभिलेख शामिल हैं। इसके अतिरिक्त निस्तार पत्रक, वाजिब-उल-अर्ज, रीनंबरिंग सूची, साधारण खसरा, नजूल शीट एवं व्यवर्तन पंजी जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी डिजिटल रूप से सुरक्षित किया जाएगा।

वित्तीय ढांचा और समयबद्ध कार्यान्वयन

इस विशाल परियोजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए 65.41 करोड़ रुपए की कुल एकमुश्त पूंजीगत लागत (CAPEX) और 50 लाख रुपए प्रति वर्ष का परिचालन व्यय (OPEX) तय किया गया है, जिसकी वित्तीय व्यवस्था राज्य के अधोसंरचना मद और केंद्र सरकार की DILRMP 3.0 योजना से की जाएगी। योजना के तहत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के सहयोग से अगले तीन महीनों के भीतर वसुंधरा पोर्टल और मोबाइल ऐप तैयार किया जाएगा, जिसके बाद कार्यदायी एजेंसियों का चयन कर एक वर्ष के भीतर सभी अभिलेखों के डिजिटलीकरण और सत्यापन का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

तकनीकी नवाचार: AI और ब्लॉकचेन से सुरक्षा

​'वसुंधरा' परियोजना की सबसे बड़ी खासियत इसमें आधुनिकतम तकनीकों का समावेश है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित OCR, डॉक्यूमेंट क्लासिफिकेशन और स्मार्ट सर्च इंजन की मदद से दशकों पुराने रिकॉर्ड भी पलक झपकते ही खोजे जा सकेंगे। वहीं अभिलेखों में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या हेरफेर को रोकने के लिए ब्लॉकचेन आधारित सुरक्षा, डिजिटल हस्ताक्षर और यूनिक QR व बारकोड प्रणाली लागू की जाएगी।

त्वरित सेवाएं और सुशासन का नया युग

इस योजना के पूर्ण रूप से लागू होने के बाद वर्तमान में नकल प्राप्ति में लगने वाला 3 से 7 दिनों का समय घटकर मात्र कुछ मिनटों का रह जाएगा और यह सेवा नागरिकों को 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। नागरिक अब वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप, लोक सेवा केंद्रों और कियोस्क के माध्यम से घर बैठे आसानी से प्रमाणित अभिलेख प्राप्त कर सकेंगे। सुगम ऑनलाइन पेमेंट गेटवे और अधिकारियों के लिए रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसी सुविधाओं से आम जनता को राहत मिलेगी। छत्तीसगढ़ सरकार का यह नवाचार न केवल भूमि विवादों और फर्जीवाड़े पर पूरी तरह अंकुश लगाएगा, बल्कि राज्य में डिजिटल गवर्नेंस, पारदर्शिता और सुशासन के एक नए युग का सूत्रपात भी करेगा।

गैस भुगतान में हर परिवार को ₹1 से ₹10 तक का नुकसान?

No comments Document Thumbnail

ग्रामीण गेंदलाल कोकडिया ने भारत गैस पटेवा में UPI, बारकोड और ऑनलाइन भुगतान सुविधा की मांग उठाई

महासमुंद/पटेवा- पटेवा क्षेत्र के ग्रामीण एवं भारत गैस उपभोक्ता गेंदलाल कोकडिया ने भारत गैस वितरण कंपनी पटेवा में डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। उनके द्वारा भेजी गई जानकारी के अनुसार, गैस सिलेंडर का भुगतान करते समय छुट्टे पैसे उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्राहकों को कथित तौर पर प्रति सिलेंडर ₹1 से ₹10 तक अतिरिक्त राशि का भुगतान करना पड़ रहा है।

गेंदलाल कोकडिया का कहना है कि वर्तमान समय डिजिटल भुगतान का है। ऐसे में गैस वितरण केंद्र पर UPI, QR कोड/बारकोड और ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि ग्राहक निर्धारित राशि का सटीक भुगतान कर सकें और छुट्टे पैसों की समस्या से बच सकें।

कंपनी के बाहर हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित करने की मांग

ग्रामीण गेंदलाल कोकडिया के अनुसार, भारत गैस वितरण कंपनी पटेवा के बाहर कंपनी से संबंधित विज्ञापन एवं फोटो तो लगाए गए हैं, लेकिन टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित नहीं है।

उनका कहना है कि ग्राहकों को गैस की कीमत, बुकिंग, डिलीवरी, भुगतान अथवा किसी अन्य समस्या के संबंध में जानकारी या शिकायत करनी हो तो उन्हें संबंधित हेल्पलाइन नंबर आसानी से उपलब्ध होना चाहिए।

UPI और बारकोड से भुगतान की मांग

गेंदलाल कोकडिया ने मांग की है कि गैस एजेंसी में UPI स्कैनिंग, QR कोड/बारकोड और ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू की जाए। उनका कहना है कि इससे ग्राहक मोबाइल के माध्यम से गैस सिलेंडर की निर्धारित राशि का भुगतान कर सकेंगे और छुट्टे पैसों को लेकर होने वाली परेशानी भी कम होगी।

उन्होंने यह भी मांग की कि प्रत्येक ग्राहक को गैस सिलेंडर की वास्तविक कीमत और भुगतान की स्पष्ट रसीद/बिल उपलब्ध कराया जाए।

मजदूर और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सुविधा मिलने की उम्मीद

गेंदलाल कोकडिया के अनुसार, पटेवा क्षेत्र में बड़ी संख्या में मजदूर परिवार और उज्ज्वला योजना के लाभार्थी गैस का उपयोग करते हैं। उनका कहना है कि इन परिवारों के लिए भुगतान व्यवस्था सरल और पारदर्शी होना जरूरी है।

उनके मुताबिक, छोटे-छोटे छुट्टे पैसों की समस्या के कारण यदि ग्राहक को अतिरिक्त राशि देनी पड़ती है, तो इसका असर गरीब और मजदूर परिवारों पर पड़ सकता है।

“डिजिटल इंडिया के दौर में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा जरूरी”

ग्रामीण गेंदलाल कोकडिया ने कहा कि “आज डिजिटल इंडिया का दौर है। गैस कंपनी को भी ग्राहकों के लिए UPI और ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी भारत गैस के ग्राहक हैं और पटेवा में भारत गैस कंपनी की सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिला है। उनका कहना है कि कंपनी की सुविधा के साथ यदि डिजिटल भुगतान और पारदर्शी बिलिंग की व्यवस्था भी हो जाए तो ग्राहकों को और सुविधा मिलेगी।

ग्राहकों के हित में इन सुविधाओं की मांग

गेंदलाल कोकडिया ने संबंधित गैस वितरण कंपनी से मांग की है कि—

  • UPI/QR कोड से भुगतान की सुविधा शुरू की जाए।

  •  गैस एजेंसी पर बारकोड/QR कोड स्पष्ट रूप से लगाया जाए।

  •  ऑनलाइन डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।

  •  हर ग्राहक को भुगतान की रसीद/बिल दिया जाए।

  •  सिलेंडर की वास्तविक निर्धारित कीमत स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए।

  •  एजेंसी के बाहर टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर लगाया जाए।

  •  ग्राहकों के लिए भुगतान और शिकायत संबंधी जानकारी स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराई जाए।

कंपनी से जवाब और व्यवस्था में सुधार की उम्मीद

ग्रामीण गेंदलाल कोकडिया द्वारा भेजी गई जानकारी के अनुसार, ग्राहकों की सुविधा और पारदर्शिता के लिए इन व्यवस्थाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही है। उन्होंने संबंधित गैस वितरण कंपनी से मामले पर ध्यान देने और डिजिटल भुगतान, बिल एवं हेल्पलाइन संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

अब ग्राहकों को उम्मीद है कि संबंधित गैस एजेंसी इस मांग पर ध्यान देगी और भुगतान व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।


UPI पर नए इंटरचेंज शुल्क की खबर, ₹2,000 से अधिक के कुछ मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% चार्ज की चर्चा

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली- डिजिटल पेमेंट से जुड़ी एक नई खबर इन दिनों चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ₹2,000 से अधिक के कुछ UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4% इंटरचेंज शुल्क लागू किए जाने की बात कही जा रही है। यह बदलाव 15 अक्टूबर 2026 से लागू होने की चर्चा है।

हालांकि, इस खबर को लेकर सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इंटरचेंज शुल्क को सीधे आम उपभोक्ता से वसूले जाने वाले सामान्य UPI चार्ज के रूप में नहीं समझना चाहिए। इंटरचेंज शुल्क मुख्य रूप से पेमेंट इकोसिस्टम में शामिल संस्थाओं के बीच लेनदेन से जुड़ी फीस होती है।

क्या हर UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज?

नहीं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, यह किसी भी तरह से हर UPI भुगतान पर लगाया जाने वाला सामान्य शुल्क नहीं है। प्रस्तावित/रिपोर्ट किए गए बदलाव का संबंध कुछ विशेष मर्चेंट पेमेंट्स से बताया जा रहा है, खासकर ₹2,000 से अधिक के लेनदेन से।

इसलिए अगर कोई व्यक्ति किसी दुकान, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या सेवा प्रदाता को UPI के जरिए भुगतान करता है, तो केवल इस खबर के आधार पर यह मान लेना सही नहीं होगा कि उसे हर बार भुगतान राशि के ऊपर 0.4% अतिरिक्त देना पड़ेगा।

इंटरचेंज शुल्क क्या होता है?

इंटरचेंज शुल्क वह शुल्क है जो पेमेंट ट्रांजैक्शन को प्रोसेस करने वाले सिस्टम में संबंधित पक्षों के बीच निर्धारित नियमों के तहत लगाया जाता है। इसका उद्देश्य पेमेंट नेटवर्क में शामिल बैंकों और अन्य संबंधित संस्थाओं के बीच लागत एवं राजस्व का संतुलन बनाए रखना होता है।

यानी 0.4% इंटरचेंज शुल्क का मतलब यह नहीं है कि ग्राहक को सीधे 0.4% अतिरिक्त भुगतान करना ही होगा।

₹2,000 से अधिक के भुगतान पर क्या असर पड़ेगा?

रिपोर्ट में जिस व्यवस्था की चर्चा है, उसके तहत पात्र मर्चेंट ट्रांजैक्शन में ₹2,000 से अधिक की राशि पर इंटरचेंज शुल्क की गणना की जा सकती है। हालांकि, इसका वास्तविक असर किस प्रकार के मर्चेंट, पेमेंट इंस्ट्रूमेंट और ट्रांजैक्शन कैटेगरी पर होगा, यह लागू नियमों और आधिकारिक दिशा-निर्देशों पर निर्भर करेगा।

ग्राहकों के लिए क्या है सबसे जरूरी बात?

UPI भारत में रोजमर्रा के डिजिटल भुगतान का सबसे लोकप्रिय माध्यम बन चुका है। ऐसे में इंटरचेंज शुल्क से जुड़ी खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह भ्रम पैदा हो सकता है कि अब हर UPI भुगतान महंगा हो जाएगा।

फिलहाल इस खबर को 'हर UPI पेमेंट पर 0.4% शुल्क' के रूप में समझना सही नहीं है। उपभोक्ताओं पर सीधे कोई सामान्य UPI चार्ज लागू होने और पेमेंट इकोसिस्टम में इंटरचेंज शुल्क लगने—इन दोनों बातों में अंतर है।

आधिकारिक स्पष्टता का इंतजार

15 अक्टूबर 2026 से संबंधित इस प्रस्तावित शुल्क व्यवस्था को लेकर अंतिम प्रभाव समझने के लिए NPCI, बैंकों और संबंधित आधिकारिक संस्थाओं की स्पष्ट गाइडलाइन महत्वपूर्ण होगी। इसलिए ग्राहकों को सोशल मीडिया पर चल रही अधूरी जानकारी के बजाय आधिकारिक घोषणा और लागू नियमों पर भरोसा करना चाहिए।

डिजिटल क्रांति की राह पर सारंगढ़-बिलाईगढ़

No comments Document Thumbnail

विष्णु प्रसाद वर्मा,गुलाब डडसेना,    

सहायक संचालक

तकनीक से बदली खेती की तस्वीर, डिजिटल क्रॉप सर्वे में रचा इतिहास

रायपुर- छत्तीसगढ़ का नवगठित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ तकनीक के प्रभावी उपयोग और दूरदर्शी प्रशासनिक रणनीति के बल पर प्रदेश में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कृषि क्षेत्र को पारदर्शी और आधुनिक बनाने की दिशा में संचालित राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना डिजिटल क्रॉप सर्वे के क्रियान्वयन में जिले ने समूचे प्रदेश को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रदेश स्तरीय रिपोर्ट में 87 प्रतिशत कार्य पूर्णता के साथ सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने यह शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, जबकि 86 प्रतिशत के साथ खैरागढ़ दूसरे और 81 प्रतिशत के साथ कोरिया तीसरे स्थान पर है।

प्रदेश में 88.45 प्रतिशत डिजिटल क्रॉप सर्वे

मैदानी स्तर पर मुस्तैदी और कड़े प्रशासनिक नियंत्रण के बूते जिले में कुल 53 हजार 524 लक्षित प्लॉटों के सापेक्ष 47 हजार 350 प्लॉटों का सर्वे पूरा कर लिया गया है, जो 88.45 प्रतिशत की वास्तविक प्रगति को दर्शाता है। केवल सर्वे ही नहीं, बल्कि डेटा सत्यापन और अनुमोदन में भी तेजी लाते हुए 35 हजार 476 मामलों को अनुमोदित किया जा चुका है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सभी छह तहसीलों में सर्वे का काम एक होड़ की तरह आगे बढ़ रहा है, जिसमें 93.27 प्रतिशत प्रगति के साथ सारसींवा तहसील सबसे आगे है। इसके ठीक पीछे भटगांव तहसील ने 93.15 प्रतिशत का आंकड़ा हासिल कर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जिले के सबसे बड़े राजस्व क्षेत्र सारंगढ़ ने भी 88.60 प्रतिशत सर्वे पूर्ण करने के साथ-साथ सर्वाधिक 84.36 प्रतिशत अनुमोदन दर्ज कराकर प्रशासनिक दक्षता की मिसाल पेश की है। इसी तरह सारिया, बिलाईगढ़ और बरमकेला तहसीलों में भी 84 से 86 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है।

डिजिटल ब्यौरा सटीक पारदर्शी व्यवस्था बनाएगा

राजस्व और कृषि विभाग की पूरी टीम शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए मुस्तैद है। मैदानी अमले के साथ सतत समन्वय और नियमित समीक्षा के बल पर बचे हुए प्लॉटों का काम भी तेजी से निपटाया जा रहा है। फसलों का यह सटीक डिजिटल ब्योरा न केवल पारदर्शी व्यवस्था बनाएगा, बल्कि आने वाले समय में किसानों को बीमा दावों से लेकर शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने में एक मील का पत्थर साबित होगा।

डिजिटल छत्तीसगढ़- अब ज़मीन के सीमांकन के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर

No comments Document Thumbnail

नया मॉड्यूल 7 दिनों के भीतर लागू करने के निर्देश,पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

रायपुर- राज्य सरकार के राजस्व एवं भू-अभिलेख विभाग ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए ज़मीन के सीमांकन (Demarcation)  की प्रक्रिया को बेहद आसान, पारदर्शी और डिजिटल बना दिया है। अब ज़मीन मालिकों को नाप-जोख या सीमांकन के लिए तहसील कार्यालयों और सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर काटने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

नए डिजिटल सिस्टम में सीमांकन आवेदन के लिए तहसील कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी बल्कि सिर्फ  लोक सेवा केंद्र (CSC/चॉइस सेंटर) और राजस्व विभाग के ऑनलाइन सिटिज़न  पोर्टल या सेवासेतु के माध्यम से ही आवेदन जमा किए जा सकेंगेद्य जिससे सीमांकन के ऑफलाइन या मैन्युअल आवेदन को म-बवनतज अंतर्गत  तहसील स्तर से दर्ज करने की व्यवस्था खत्म की जा रही है। आवेदन सीधे संबंधित तहसीलदार की आईडी में ट्रांसफर हो जाएंगे। एवं राजस्व निरीक्षक द्वारा भी अपने रिपोर्ट ऑनलाइन  जमा करने का प्रावधान भी इसमें शामिल किया जा रहा है, जिससे आवेदक को आवेदन के संबंध मे सभी स्तर के जानकारी उपलब्ध होती रहेगी।

राजस्व विभाग के भू-अभिलेख शाखा से जारी पत्र अनुसार राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (NIC) के वरिष्ठ तकनीकी निदेशक को ई-कोर्ट  (E-Court)  सॉफ्टवेयर में ज़रूरी तकनीकी सुधार कर नया मॉड्यूल 7 दिनों के भीतर लागू करने के निर्देश दिए गये हैं।

 सिर्फ आपत्ति होने पर ही जाना होगा तहसील

नई व्यवस्था के तहत पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और डिजिटल मैपिंग से पूरी होगी। आवेदक को तहसील कार्यालय केवल तभी जाना पड़ेगा, जब सीमांकन के दौरान किसी पड़ोसी या अन्य पक्ष द्वारा कोई औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई जाए। अगर मामला निर्विवाद है, तो आवेदक को एक बार भी दफ्तर जाने की ज़रूरत नहीं होगी।

मैन्युअल व्यवस्था खत्म होने से दफ्तरों की अनचाही भाग-दौड़ और बिचौलियों का दखल पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। तय समय-सीमा के कारण मामलों के पेंडिंग रहने की समस्या दूर होगी और आवेदकों को निश्चित समय में सीमांकन रिपोर्ट मिल जाएगी। 

ई-गवर्नेंस की ओर एक और बड़ा कदम

राजस्व विभाग नागरिकों की सुविधा के लिए पहले ही कई सेवाएं पूरी तरह ऑनलाइन कर चुका है। जिसमें डिजिटल हस्ताक्षरित B-1 एवं P-II नागरिक घर बैठे खसरा और खतौनी की QR कोड वाली प्रमाणित कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं। ज़मीन की खरीद-बिक्री के बाद नामांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन और स्टेटस ट्रैकिंग की सुविधा उपलब्ध है। ऑनलाइन नजरी नक्शा, परिवर्तित भूमि (Diversion) और नजूल ज़मीन के टैक्स रिकॉर्ड्स को पूरी तरह डिजिटल किया जा चुका है। राजस्व अदालतों में चल रहे मामलों की पेशी, आदेश और सुनवाई का स्टेटस ऑनलाइन देखा जा सकता है।

राजस्व विभाग की यह नई पहल राज्य में डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने और आम लोगों की समस्याओं को पारदर्शी तरीके से हल करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।

भारत को लेकर वायरल AI वीडियो पर अमेरिकी महिला का करारा जवाब, बोलीं—“यह भारत की असली तस्वीर नहीं”

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली- भारत को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक AI-जनरेटेड वीडियो ने इन दिनों इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। वीडियो में भारत की ऐसी तस्वीर पेश की गई है, जिसे कई लोग नकारात्मक और रूढ़िवादी नजरिए से जोड़कर देख रहे हैं। इसी बीच एक अमेरिकी महिला ने इस वीडियो पर खुलकर आपत्ति जताते हुए भारत के समर्थन में अपनी बात रखी है।

अमेरिकी महिला ने वायरल वीडियो की आलोचना करते हुए कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता से तैयार की गई कुछ तस्वीरों या वीडियो के आधार पर भारत जैसे विशाल और विविध देश को समझना सही नहीं है। उनका कहना है कि भारत की वास्तविकता इससे कहीं अधिक व्यापक और विविध है।

AI वीडियो को लेकर क्यों शुरू हुई बहस?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस AI वीडियो में भारत को कुछ चुनिंदा नकारात्मक दृश्यों और रूढ़िवादी धारणाओं के माध्यम से दिखाया गया। वीडियो तेजी से अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर होने लगा, जिसके बाद यूजर्स के बीच इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई कि AI तकनीक का इस्तेमाल किसी देश या समाज की छवि को किस तरह प्रभावित कर सकता है।

आलोचकों का कहना है कि AI-generated कंटेंट कई बार वास्तविकता और कल्पना के बीच अंतर को धुंधला कर देता है। ऐसे में बिना स्रोत और संदर्भ की जांच किए किसी वायरल वीडियो को सच मान लेना भ्रामक हो सकता है।

अमेरिकी महिला ने भारत के पक्ष में रखी बात

वायरल वीडियो देखने के बाद अमेरिकी महिला ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट/वीडियो के जरिए इसकी आलोचना की। उन्होंने भारत की विविध संस्कृति, लोगों और जीवनशैली की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि किसी भी देश को केवल नकारात्मक या सीमित तस्वीरों के जरिए परिभाषित नहीं किया जा सकता।

उनकी प्रतिक्रिया सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में भारतीय यूजर्स ने उनका समर्थन किया। कई लोगों ने कहा कि विदेशी नागरिक द्वारा भारत की वास्तविकता को लेकर इस तरह आवाज उठाना सकारात्मक संदेश देता है।

भारत की तस्वीर सिर्फ AI वीडियो से तय नहीं हो सकती

भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहां अलग-अलग भाषाएं, संस्कृतियां, परंपराएं, खान-पान और जीवनशैली देखने को मिलती हैं। ऐसे में किसी AI मॉडल द्वारा तैयार किए गए कुछ दृश्यों को पूरे देश की वास्तविक तस्वीर मानना उचित नहीं होगा।

यह मामला एक बार फिर इस सवाल को भी सामने लाता है कि AI-generated कंटेंट के दौर में सोशल मीडिया पर दिखाई जाने वाली तस्वीरों और वीडियो की सत्यता की जांच कितनी जरूरी है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

अमेरिकी महिला की प्रतिक्रिया के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर और तेजी से चर्चा में आ गया है। कई यूजर्स ने उनके बयान की सराहना की, जबकि कुछ लोगों ने AI तकनीक के जरिए देशों और समुदायों की छवि प्रस्तुत करने के तरीके पर सवाल उठाए।

फिलहाल यह पूरा मामला इस बात की याद दिलाता है कि वायरल होना और वास्तविक होना एक ही बात नहीं है। AI से तैयार किसी भी कंटेंट को शेयर करने से पहले उसके स्रोत, संदर्भ और वास्तविकता की जांच करना बेहद जरूरी है।

भारत और नेपाल भाषा एआई के क्षेत्र में मिलकर करेंगे काम, डिजिटल समावेशन को मिलेगा बढ़ावा

No comments Document Thumbnail

भारत और नेपाल ने भाषा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में संयुक्त सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की है। डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन (DIBD) और काठमांडू यूनिवर्सिटी के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्र (DPI-AI) के बीच इस दिशा में महत्वपूर्ण बातचीत हुई।

बैठक में नेपाल की भाषाई विविधता को ध्यान में रखते हुए मौजूदा भाषा मॉडल को मजबूत करने तथा कम प्रतिनिधित्व वाली भाषाओं के लिए नए AI मॉडल विकसित करने पर जोर दिया गया। इसमें नेपाली, नेवारी, तामांग और गुरुङ जैसी भाषाओं के साथ-साथ प्रचलित लिपि और रंजना लिपि पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।

दोनों पक्षों ने उच्च गुणवत्ता वाले भाषा डेटा के संग्रह और उसके उपयोग, विभिन्न भाषाओं एवं बोलियों के लिए प्रतिनिधि डेटासेट तैयार करने, अनुवाद क्षमताओं को बेहतर बनाने तथा आवश्यक कंप्यूटिंग संसाधनों की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की।

बैठक में भाषा AI को वास्तविक जीवन में उपयोगी बनाने और आवाज आधारित डिजिटल समाधानों को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया। काठमांडू यूनिवर्सिटी के DPI-AI केंद्र की शोध, नवाचार और डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में विशेषज्ञता को इस सहयोग के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।

भारत का भाषिणी प्लेटफॉर्म AI आधारित बहुभाषी डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रहा है। भारत और नेपाल के बीच प्रस्तावित सहयोग से नेपाल की भाषाई विविधता के अनुरूप डिजिटल सेवाओं और AI तकनीक के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज

No comments Document Thumbnail

दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद

रायपुर- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर रोज सामने आ रही है। आज दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में भी एक नया नजारा देखने को मिला। पूरे देश के साथ वहां के लोगों ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण सुना। छिंदनारवासियों के लिए यह पहला मौका था, जब पूरा गांव प्रधानमंत्री को सुनने के लिए जुटा था। प्रधानमंत्री को रेडियो पर सुनने को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह था। उन्होंने बेहद तल्लीनता से प्रधानमंत्री की बातें सुनीं। 

छिंदनार में आज बिलकुल अलग तरह का माहौल था। प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ को लेकर लोग खासे उत्साहित थे। गांव के कई लोगों ने आज पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुना। वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप, बस्तर के सांसद महेश कश्यप और दंतेवाड़ा के विधायक चैतराम अटामी ने भी ग्रामीणों के साथ ‘मन की बात’ का प्रसारण सुना। बस्तर के दूरस्थ वनांचल में आज एक नई तस्वीर दिख रही थी। कुछ महीनों पहले तक रोज धमाकों की आवाज के बीच दहशत में जीने वाले छिंदनार के लोग आज चैन से रेडियो सुन रहे थे।  

‘मन की बात’ सुनने के बाद ग्रामीणों ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देश को एक सूत्र में बांधता है। इसके माध्यम से वे देश के विभिन्न भागों में बदलाव लाने वाले सकारात्मक कार्यों और नवाचारों को पूरे देश के सामने रखते हैं। इससे अन्य लोग भी अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित होते हैं। प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम समाज और देश के विकास के लिए जनभागीदारी की भावना को बढ़ाता है। यह कार्यक्रम नागरिकों की नई सोच, नई पहलों, अनूठी कोशिशों और नवाचारों से पूरे देश को वाकिफ कराता है और उसे पहचान दिलाता है। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम से लोगों को छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की संस्कृति, विरासत और सकारात्मक कार्यों की जानकारी मिलती है।

छिंदनार में ‘मन की बात’ के लिए लोगों का जुटना बस्तर में तेजी से आ रहे बदलावों की झलक मात्र है। पूरे बस्तर के चहुंमुखी विकास के लिए कल्याणकारी योजनाओं को हर नागरिक तक पहुंचाने के साथ ही सड़कों, मोबाइल कनेक्टीविटी, स्कूलों, अस्पतालों एवं अन्य बुनियादी जरूरतों की व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। सरकार बस्तर के दूरस्थ और दुर्गम गांवों तक पहुंचकर नक्सलवाद के कारण दशकों तक ठप्प पड़े विकास कार्यों, बुनियादी जरूरतों और नागरिक सुविधाओं को दुरूस्त करने के लिए सक्रियता और गंभीरता से काम कर रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.