Media24Media.com: #DevelopedIndia2047

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #DevelopedIndia2047. Show all posts
Showing posts with label #DevelopedIndia2047. Show all posts

पणजी में तीसरे अंतरराष्ट्रीय पर्पल फेस्ट का भव्य आगाज़

No comments Document Thumbnail

दिव्यांगजनों की कला और प्रतिभा को मिलेगा वैश्विक मंच

पणजी- गोवा की राजधानी पणजी आज रंगों, उमंग और समावेशिता से सराबोर हो उठी जब तीसरे अंतरराष्ट्रीय पर्पल फेस्ट का शुभारंभ भव्य उद्घाटन समारोह के साथ किया गया। यह चार दिवसीय उत्सव (9 से 12 अक्टूबर) दिव्यांगजनों की कला, खेल और सशक्तिकरण को समर्पित है।

उद्घाटन समारोह में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले, गोवा के दिव्यांगजन कल्याण मंत्री सुभाष फलदेसाई, केंद्रीय दिव्यांगजन विभाग के सचिव राजेश अग्रवाल, गोवा राज्य दिव्यांगजन आयुक्त गुरु प्रसाद पावसकर तथा भारत में संयुक्त राष्ट्र के रेज़िडेंट कोऑर्डिनेटर शॉम्बी शार्प उपस्थित रहे।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि “पर्पल फेस्ट” में प्रतिभागियों की लगातार बढ़ती संख्या यह दर्शाती है कि समाज में दिव्यांगजनों के प्रति दृष्टिकोण सकारात्मक रूप से बदल रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक प्रगति के लिए दिव्यांगजनों की भागीदारी अनिवार्य है।

उन्होंने यह भी बताया कि बीते कुछ वर्षों में दिव्यांगजनों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों ने भारत का गौरव बढ़ाया है। डॉ. कुमार ने कहा कि गोवा से प्रेरणा लेकर अब कई राज्य भी इस तरह के उत्सवों का आयोजन कर रहे हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने गोवा सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “सुगम्य भारत अभियान” के माध्यम से दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

समारोह में दिव्यांग कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्सव के दौरान गोवा एंटरटेनमेंट सोसाइटी परिसर में विशेष प्रदर्शनी और सूचना स्टॉल लगाए गए हैं, जहां दिव्यांगजनों के लिए उपयोगी उपकरण, तकनीक और सहायता सामग्री प्रदर्शित की गई है।

यह उत्सव गोवा सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसे केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र का विशेष सहयोग प्राप्त है।


विकसित भारत युवा कनेक्ट पहल: 75 विश्वविद्यालयों में सफलतापूर्वक सत्र आयोजित

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली- युवा मामलों और खेल मंत्रालय के तहत आयोजित विकसित भारत युवा कनेक्ट पहल ने दो-तिहाई की सफलता का आंकड़ा पार कर लिया है। 17 सितंबर 2025 से अब तक देशभर के 55 से अधिक विश्वविद्यालयों में कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं।


सेवा पखवाड़ा संस्करण

विकसित भारत युवा कनेक्ट सेवा पखवाड़ा संस्करण 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर देशव्यापी सेवा पखवाड़ा का हिस्सा है। कार्यक्रम 75 विश्वविद्यालयों और 75 स्थानों पर हो रहा है, जिनमें से प्रत्येक का चयन प्रधानमंत्री के जीवन और उपलब्धियों से जुड़ाव के आधार पर किया गया है। इसमें ग्रामीण, शहरी और जनजातीय शैक्षणिक संस्थानों का संतुलित चयन किया गया है, ताकि व्यापक और समावेशी सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

मुख्य विशेषताएँ

  • 75 युवा आइकन, जिनमें विकसित भारत यंग लीडर्स’ डायलॉग (VBYLD) 2025 के राज्य चैंपियन, विकसित भारत युवा संसद के विजेता, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) पुरस्कार विजेता और राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता शामिल हैं, अपने-अपने विश्वविद्यालयों में सत्रों का नेतृत्व करेंगे।

  • चयनित शैक्षणिक संस्थानों में भारत की विकास कहानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में देश की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया जाएगा, साथ ही विकसित भारत@2047 की दृष्टि को भी साझा किया जाएगा।

  • इंटरएक्टिव “युवा संवाद” सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें युवा प्रतिभागी सवाल पूछेंगे और सुझाव साझा करेंगे।

  • प्रतिभागियों की आयु 15–25 वर्ष है, जो सीधे नीति निर्माताओं, जनप्रतिनिधियों और युवा नेताओं से संवाद करेंगे।

उद्देश्य

इस पहल का लक्ष्य युवाओं को सशक्त बनाना, उन्हें देश की विकास यात्रा से जोड़ना और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति की जानकारी देना है। यह उन्हें 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।

प्रमुख संस्थान

कार्यक्रम निम्नलिखित प्रमुख विश्वविद्यालयों में आयोजित किए जा चुके हैं:

  • बिर्सा मुंडा ट्राइबल यूनिवर्सिटी, गुजरात

  • स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी, पश्चिम बंगाल

  • इंडियन मेरिटाइम यूनिवर्सिटी, तमिलनाडु

  • धनमंजुरी यूनिवर्सिटी, मणिपुर

  • गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, कारगिल, लद्दाख

  • सोफिया गर्ल्स कॉलेज, अजमेर, राजस्थान



Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.