Media24Media.com: विशेष अभियान 5.0 के तहत स्वच्छता, कुशल अभिलेख प्रबंधन और लंबित मामलों में कमी हेतु उत्कृष्ट पहल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

विशेष अभियान 5.0 के तहत स्वच्छता, कुशल अभिलेख प्रबंधन और लंबित मामलों में कमी हेतु उत्कृष्ट पहल

Document Thumbnail

विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत स्वच्छता, अभिलेखों के कुशल प्रबंधन तथा लंबित मामलों के निस्तारण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डॉ. राजीव मणि, सचिव, डॉ. मनोज कुमार, अतिरिक्त सचिव,आर. के. पटनायक, अतिरिक्त सचिव एवं नोडल अधिकारी, तथा डॉ. के. वी. कुमार, अतिरिक्त सचिव ने 29 अक्टूबर, 2025 को विभाग के रिकॉर्ड रूम (अभिलेख कक्ष) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुराने अभिलेखों/फाइलों को हटाने (weeding out) की प्रक्रिया की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान डॉ. राजीव मणि, सचिव ने पुराने अभिलेखों को हटाने की प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया और व्यक्तिगत रूप से श्रेडिंग मशीन (कागज़ काटने की मशीन) के सही उपयोग का प्रदर्शन किया, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि यह प्रक्रिया कुशलता और सुरक्षा के साथ की जा रही है।

उनकी यह भागीदारी सक्रिय नेतृत्व और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रही तथा इसने इस महत्वपूर्ण कार्य में संलग्न कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत का कार्य किया।

डॉ. राजीव मणि, सचिव ने अभियान में भाग लेने वाले सभी कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की और इस बात पर बल दिया कि उनके योगदान से पारदर्शिता, कार्यकुशलता और सुशासन का संदेश और अधिक सशक्त रूप से प्रसारित होगा।



Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.