Media24Media.com: राज्यपाल से मिले मुख्य सचिव अमिताभ जैन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राज्यपाल से मिले मुख्य सचिव अमिताभ जैन

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव का पदभार संभालने के बाद अमिताभ जैन (Chhattisgarh new CS Amitabh Jain) राज्यपाल अनुसुईया उइके से मिलने राजभवन पहुंचे। राज्यपाल ने उन्हें नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने राज्यपाल को 'पहला गिरमिटिया' और 'न भूतो न भविष्यति' पुस्तकें भेंट की।





अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने 'भारत दर्शन' और 'आमचो बस्तर' नामक पुस्तकें राज्यपाल को भेंट की। इस दौरान राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, उप सचिव रोक्तिमा यादव और नियंत्रक हरबंश मिरी उपस्थित रहे।





छत्तीसगढ़ के 12वें चीफ सेक्रेटरी (Chhattisgarh new CS Amitabh Jain)





अमिताभ जैन राज्य के 12वें चीफ सेक्रेटरी बने हैं। अमिताभ जैन राज्य के तेज तर्रार और अनुभवी ऑफिसर्स में गिने जाते हैं, वह इससे पहले भी कई अहम विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।





कई विभागों में काम करने का हैं अनुभव





अमिताभ जैन 1989 बैच के आईएएस अफसर हैं। छत्तीसगढ़ में इस बैच से वह अकेले आईएएस हैं, अलग-अलग विभागों में काम करने का उनके पास लंबा अनुभव हैं। वह लंबे समय से वित्त की जिम्मेदारी संभालते आ रहें हैं। इसके अलावा वाणिज्यिक कर, गृह, जेल, परिवहन, जल संसाधन जैसे कई बड़े पोर्टफोलियों उनके पास रहे हैं। अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ की पृष्ठभूमि से आते हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.