Media24Media.com: Chhattisgarh

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Chhattisgarh. Show all posts
Showing posts with label Chhattisgarh. Show all posts

Chhattisgarh : बच्चों के लिए राहत की खबर, भीषण गर्मी के कारण स्कूलों में छुट्‌टी का ऐलान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए 25 अप्रैल से स्कूलों में गर्मी छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश में लिखा है वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत रखते हुये राज्य शासन एतद् द्वारा शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त, अशासकीय शालाओं हेतु घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुये, 25.04.2025 से 15.06.2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करता है। यह आदेश शिक्षकों हेतु लागू नहीं होगा तथा विभागीय समसंख्यक आदेश की शेष कण्डकाएं यथावत रहेंगी।


छुट्टी संबंधी इस आदेश में विशेष रूप से इस बात का उल्लेख किया गया है कि यह आदेश शिक्षकों हेतु लागू नहीं होगा तथा विभागीय समसंख्यक आदेश की शेष कण्डकाएं यथावत रहेंगी। बता दें कि भीषण गर्मी का उल्लेख करते हुए शिक्षकों और कर्मचारियों के संगठनों ने सरकार से मांग की थी कि बच्चों को गर्मी की छुट्टी तत्काल घोषित की जाये, साथ ही शिक्षकों को भी इस दरम्यान छुट्टी दी जाये तथा गैर शिक्षकीय कार्यों से न जोड़ा जाये।


Chhattisgarh : तेंदुए के शावकों की तस्करी करने वाले तस्कराें की संपत्ति ED ने की कुर्क

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तेंदुआ के दो शावकों की तस्करी के आरोपी शब्बीर अली की अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया है। ईडी के रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की है। बता दें कि गरियाबंद के मैनपुर से तेंदुआ के शावकों के साथ रायपुर पुलिस ने दो आरोपियों शब्बीर अली और राकेश निषाद को गिरफ्तार किया था। यह मामला 2019 का है।


ईडी ने शब्बीर अली और राकेश निषाद के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत सिविल लाइंस थाना रायपुर में दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की। दोनों आरोपियों पर आरोप लगाया गया था कि वे दो तेंदुए के शावकों को बेचने के इरादे से उनकी तस्करी में शामिल थे। इस मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने रायपुर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष 1 नवंबर 2019 को आरोप पत्र (संख्या 428/19) दायर किया था।

ईडी की जांच में बिक्री के इरादे से तेंदुए के शावकों की अवैध तस्करी में शब्बीर अली की संलिप्तता के बारे में सबूत सामने आये। एकत्र किए गए दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ-साथ पीएमएलए 2002 की धारा 50 के तहत दर्ज अभियुक्तों के बयानों ने उक्त गतिविधियों में शब्बीर अली और राकेश निषाद की दोषीता स्थापित की। इसके अतिरिक्त जांच से यह भी पता चला कि शब्बीर अली वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 49 का उल्लंघन करते हुए पक्षियों और जानवरों की अनधिकृत बिक्री और खरीद में भी शामिल था। आगे की जांच जारी है।

यह है पूरा मामला

रायपुर पुलिस को गरियाबंद के मैनपुर से तेंदुआ के शावकों को तस्करी के लिए रायपुर लाए जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर जिले के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस की विशेष टीम गठित कर नाकेबंदी की गई थी। इसी दौरान टीम ने दो संदिग्धों से पूछताछ की और उनके वाहनों की जांच में शावकों को बरामद किया था। साथ ही आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। आरोपियों का हुलिया सूचना देने वाले ने पहले ही बता दिया था। इससे उन्हें पकडऩे में आसानी हुई। जांच के दौरान पुलिस को चूना भट्टी रायपुर निवासी मो. साबिर अली और राकेश निषाद पर शक हुआ। टीम ने दोनों को रोककर पूछताछ की। इसी दौरान शावकों को बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Chhattisgarh : पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, 3 बच्चों समेत पांच लोगों की हुई मौत, मचा हड़कंप

No comments Document Thumbnail

Chhattisgarh के बलरामपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां रामानुजगंज में स्थित एक पटाखा गोदाम में आग लग गयी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 3 बच्चें, एक महिला और एक पुरुष शामिल है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद घर को तोड़कर मृतकों के शव को बाहर निकाला गया है। वहीँ इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सरहदी क्षेत्र गोदरमना में हुई हैं। यहां एक पटाखा गोदाम में अचानक आग लग गई।

आग लगने के कारण पूरे गोदाम में धुंआ भर गया और इसके कारण दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई। आग लगने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और आग पर काबू पाया है। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने घर की दीवार तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 3 बच्चों, एक महिला और एक पुरुष की मौत की पुष्टि की है।

Chhattisgarh : तेंदुए ने ली बुजुर्ग की जान, जंगल में मिली लाश, इलाके में दहशत

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh : प्रदेश के धमतरी जिले में तेंदुए का आतंक लगातार जारी है, इसी कड़ी में तेंदुए ने आज एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया, जिससे बुजुर्ग की उसकी मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।


जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ सड़क किनारे सो रहे बुजुर्ग को घसीटकर जंगल ले गया और उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना मगरलोड इलाके के ग्राम बेन्द्राचुआ गांव की है।

जानकारी के अनुसार मृतक सोनारिन दैहान निवासी 62 वर्षीय मनराखन ध्रुव सड़क किनारे आराम कर रहा था, तभी तेंदुआ आ धमका। तेंदुआ बुजुर्ग को सड़क से घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया और मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना के बाद उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र के अधिकारी और मगरलोड पुलिस मौके पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Chhattisgarh : जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, 35 लोगों के खिलाफ एफआईआर

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के ग्राम पंचायत वीरेन्द्र नगर में जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। टीम को करीब 2 घंटे तक बंधक बनाए रखा। दूसरी टीम ने पहुंचकर उन्हें छुड़ाया। मामले मेंवीरेन्द्र नगर चौकी में 7 नामजद समेत 35 अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर हुई है।


घटना 31 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। दिवाली पर ग्राम वीरेन्द्र नगर में जुआ खेला जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी अजयकांत तिवारी व उनकी टीम जुआ पकड़ने गई थी। टीम ने जुआरियों की घेराबंदी तो की, लेकिन किसी को पकड़ पाते इससे पहले वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने उल्टा पुलिस टीम ने ही घेर लिया।

इस दौरान काफी बहस हुई। ग्रामीणों का तर्क था कि त्योहार में जुआ खेलने की छूट रहती है। पुलिस को हीरो बन रहे हो कहकर करीब 2 घंटे तक बंधक बनाए रखा।

मामले में पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एएसपी पुष्पेन्द्र बघेल का कहना है कि शहर में त्योहार व वीआईपी ड्यूटी में टीम व्यस्त थी। मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर हो गई है। जल्दी ही सभी की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

समझाइश के बाद छोड़ा, कार्रवाई में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज पुलिस टीम को बंधक बनाए जाने की सूचना उच्च अधिकारियों तक पहुंची। इस पर तुरंत दूसरी टीम को गांव भेजा गया। दूसरी टीम ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस टीम को छोड़ा गया। पुलिस कार्रवाई में बाधा पहुंचाने के मामले में 7 लोगों के खिलाफ नामजद और 35 अन्य पर बीएनएस की धारा 127(2), 132, 190, 191(2), 191(3), 221, 296, 351(2) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Chhattisgarh : खुद को एके -47 से गोली मारी जवान ने, मचा हड़कंप

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh : एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में सुरक्षा पर तैनात त्रिपुरा राइफल्स के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले में जांच कर रही है। एसईसीएल की खदानों में सुरक्षा के लिए त्रिपुरा राइफल्स बटालियन को तैनात किया गया है।


इसके जवान आजाद सिंह की शुक्रवार रात खदान की सुरक्षा में ड्यूटी लगी थी। जवान ने खदान के कोल स्टॉक नंबर 29 के पास अपनी सर्विस राइफल एक-47से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही त्रिपुरा राइफल्स व एसईसीएल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा मौके पर पहुंचे।

मामला गंभीर होने से घटनास्थल को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है। खदान में इस तरह की यह पहली घटना है। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। थाना प्रभारी शर्मा के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले में जांच की जा रही है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

आजाद सिंह मूलतः राजस्थान का रहने वाला था। जेआरसी क्लब कुसमुंडा में त्रिपुरा राइफल के जवानों का अस्थाई कैंप है, वर्तमान में आजाद भी वही रहता था। उसके साथियों के अनुसार पत्नी के साथ पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी सनीश ने बताया कि कि साल में उसे तीन बार अवकाश भी दिया गया था।

Chhattisgarh: बस्तर से दिल्ली पहुंचे नक्सली हिंसा के पीड़ितों ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, अपनी तकलीफें की साझा

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बस्तर से दिल्ली आए नक्सली हिंसा के पीड़ितों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है. नक्सली हिंसा में अपने शरीर के अंग को चुके इन पीड़ितों ने राष्ट्रपति से अपना दुख साझा किया. बस्तर में फिर से शांति और नक्सली हिंसा की समाप्ति की मांग की. इसके बाद बस्तर शांति समिति का दल नक्सल हिंसा से पीड़ित कर्तव्य पथ पर पहुंचे. जहां उन्होंने नक्सलवाद के खात्मे के नारे लगाए।


राष्ट्रपति ने महात्मा गांधी द्वारा अहिंसा के मार्ग पर चलने के सिध्दांत का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र का रास्ता भी यही है। इस हिंसा से त्रस्त दुनिया में हमें शांति और सहिष्णुता के मार्ग पर चलने की कोशिश करनी चाहिए।

गौरतलब है कि इससे पहले नक्सल पीड़ितों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उस दौरान शाह ने कहा था कि मोदी सरकार ने बस्तर के 4 जिलों को छोड़कर पूरे देश में नक्सलवाद को खत्म करने में सफल रही है। वहीं देश से नक्सलवाद को अंतिम विदाई देने के लिए 31 मार्च 2026 की तारीख तय की गई है। गृह मंत्री ने नक्सलवाद को खत्म करने के साथ-साथ नक्सलियों से आत्मसमर्पण कर अपने हथियार को छोड़ने की अपील की थी।

Chhattisgarh : क्लीनिक और मेडिकल स्टोर पर पड़ा छापा, बिना अनुमति के संचालन पर किया गया सील

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : प्रदेश भर में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. इसी बीच तहसील मरवाही के निमधा में बिना अनुमति के संचालन करने पर वर्षा जायसवाल क्लीनिक और वर्षा मेडिकल स्टोर्स निमधा को नर्सिंग होम एक्ट के तहत तत्काल सील कर दिया गया है. अनुविभागीय दण्डाधिकारी मरवाही, तहसीलदार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी और थाना प्रभारी मरवाही मरवाही की संयुक्त टीम ने छापेमारी कार्रवाई कर वर्षा जायसवाल के (डिग्री इन योगा एण्ड हेल्थ) क्लीनिक और वर्षा मेडिकल स्टोर को सील किया है.


SDM मरवाही दिलेराम डाहिरे ने बताया कि जांच दल को वर्षा जायसवाल के द्वारा प्रस्तुत क्लीनिक एवं मेडिकल स्टोर से संबंधित दस्तावेज और सामग्री की जांच की गई. जांच में पाया गया कि बिना अनुमति के क्लीनिक संचालन की जा रही थी. बिना अनुमति के डॉ. रूपेन्द्र मिश्रा क्लीनिक में उपचार कर रहे थे.

इसी प्रकार वर्षा मेडिकल स्टोर्स, रोहित जायसवाल के नाम से संचालित है. जिसका संचालक वर्षा जायसवाल है. मेडिकल स्टोर में देवेंद्र सिंह नामक व्यक्ति द्वारा दवाइयां बेची जा रही थीं, जो दवाइयां बेचने के लिए अधिकृत नहीं है, न ही इनके पास कोई वैध डिग्री है, जो पूर्णतः मेडिकल संचालन के विरूद्ध पाया गया. मेडिकल स्टोर में रोहित जायसवाल बैठता नहीं है. संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए वर्षा जायसवाल क्लीनिक और वर्षा मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है.

Chhattisgarh : तेंदूपत्ता तोडने गए पिकअप वाहन खाई में गिरी, 15 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के कवर्धा थाना कुकदूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाहपानी के पास पिकअप खाई में गिर गई। पिकअप में लगभग 25 लोग सवार थे जो तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे और वापस हो रहे थे सूचना मिली है पुलिस टीम घटनास्थल को रवाना हुई।


 पिकअप के खाई में गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई, जिसमे 14 महिला व एक पुरुष की मौत हो गई, बाकी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

Chhattisgarh: एलएलबी की छात्रा से दुष्कर्म करने के बाद भाई को भेजी फोटो, आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र की एक 26 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के बाद उसकी अश्लील फोटो भाई को भेजने का मामला सामने आया है। पीड़िता एलएलबी की छात्रा है और उसके साथ पढ़ने वाली एक युवती के भाई ने उससे दुष्कर्म किया था। इसके बाद आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो युवती के भाई को भेज दी। घटना की शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपी नीरज तिवारी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक उतई थाना क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय पीड़िता और आरोपी की बहन एक साथ एलएलबी की पढ़ाई करते हैं। इसी के चलते पीड़िता का आरोपी के घर पर आना जाना लगा रहता था। इसी दौरान आरोपी और पीड़िता की पहचान भी हुई थी। जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता का नंबर लेकर उससे बातचीत शुरू कर दी थी। बातचीत शुरू होने के बाद आरोपी ने पीड़िता को प्यार का झांसा दिया और लॉज में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।

इसी दौरान आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो भी खींच ली और उन फोटो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करने लगा और पीड़िता पर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने इन्कार किया तो आरोपी ने उसके भाई को उसकी अश्लील फोटो भेज दी।

जिसके बाद पीड़िता ने थाना में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।


Chhattisgarh : प्रथम चरण का निर्वाचन, मतदान दलों को किया जा रहा हेलिकॉप्टर से रवाना

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh में प्रथम चरण के निर्वाचन के तहत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के  19 अप्रैल को मतदान करवाने के लिए  लोकसभा बस्तर क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र कोंटा, बीजापुर और नारायणपुर से पी-3 के तहत मतदान दलों को हेलिकॉप्टर से रवाना किया जा रहा है। 


मतदान दिवस से तीन दिन पूर्व तीनों विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों के  मतदान केंद्रों हेतु मतदान करवाने के लिए दलों को हेलीकॉप्टर से रवाना किया जा रहा है। विधानसभा कोंटा के 26 मतदान केंद्र, नारायणपुर के 33 और बीजापुर के 76 मतदान केंद्रों के लिए दलों को रवाना किया जा रहा है। दलों की रवानगी के दौरान तीनों विधानसभा के जिला निर्वाचन अधिकारियों  ने उपस्थित होकर मतदान दलों की हौसला अफजाई की।

CHHATTISGARH : पुलिस हेडक्वार्टर के सनकी जवान ने चलाई गोली, मचा हड़कंप

No comments Document Thumbnail

 CHHATTISGARH :  नवा रायपुर के पुलिस मुख्यालय की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी से गोली चल गई। जिसके बाद से यहां हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक 14वीं बटालियन के आरक्षक राकेश यादव से सुबह की ड्यूटी पश्चात अपने बैरक के पास कुछ राउंड्स की एक्सीडेंटल फायर हो गए है। जवान जौनपुर यूपी का रहने वाला है।


ये मामला राखी थाने का है, और फायरिंग की ये घटना आज सुबह 9.30 के आस पास की बताई जा रही है। फिलहाल गोली चलने का कारण अज्ञात है, राहत की बात ये है कि गोली चलने पर कोई हताहत नहीं हुआ है। राखी थाना पुलिस, आरक्षक से पूछताछ कर रही है, वहीं मामलेंं की जांच भी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि ड्यूटी से लौटने के बाद वह बटालियन में ही बाहर चबूतरे पर बैठ गया। फिर करीब 10 मिनट तक चिल्लाता रहा और साथियों को अलर्ट करते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक बटालियन के पास फायरिंग की आवाज सुनकर साथी जवान दौड़कर मौके पर पहुंचे।

घटना के वक्त कैंप के 50 से 60 जवान चाय-नाश्ता समेत अपनी दिनचर्या में लगे हुए थे। पुलिस ने आरोपी जवान से उसकी इंसास राइफल जब्त कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। एक आरक्षक संवर्ग साथी आरोपी जवान की गन का बैरल ऊपर की तरफ कर दिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।



Chhattisgarh: बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़, अब तक 13 की मौत, कुख्यात पापा राव के मारे जाने की खबर

No comments Document Thumbnail

Chhattisgarh के बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित गंगालूर क्षेत्र के कोरचोली के जंगल में मंगलवार को हुई मुठभेड़ के बाद आज (बुधवार) सुबह तीन र नक्सलियों के शव बरामद हुए। अब तक मुठभेड़ स्थल से 13 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान एक जवान आईईडी की चपेट में आने से घायल हुआ है। बस्तर में सुरक्षा बल का यह अब तक का सबसे सफल नक्सल विरोधी अभियान है।


नक्सलियों के लड़ाकू दस्ता कंपनी नंबर दो के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ स्थल से एक लाइट मशीन गन, बैरल ग्रेनेड लांचर और अन्य हथियार व गोला-बारूद भी मिला है । जवानों ने दो महिला समेत 11 पुरुष नक्सलियों का शव बरामद किए हैं। मुठभेड़ में कई कुख्यात नक्सलियों के भी मारे जाने की भी सूचना है। बीजापुर एसपी और बस्तर आईजी के मुताबिक मारे गए नक्सलियों में पीएल जीए कंपनी के दो माओवादी भी शामिल हैं।

इस मुठभेड़ में छह अप्रैल, 2010 को ताड़मेटला में 76 जवानों के बलिदान होने की घटना में शामिल रहे कुख्यात नक्सली डीवीसी सदस्य पापा राव सहित कई कुख्यात नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। यद्यपि अभी तक उसकी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पापा राव आठ लाख रुपये का इनामी है। वह बीजापुर-सुकमा के सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय रहा है। डेढ़ वर्ष पहले उसे गंगालूर एरिया कमेटी में भेजा गया था।

बस्तर आईजीपी सुंदरराज ने कहा कि जिस इलाके में मुठभेड़ हुई, उस इलाके में खूंखार नक्सली पापा राव की मौजूदगी की खबर मिली थी। मारे गए नक्सलियों की पहचान होने के बाद साफ होगा उसमें पापा राव भी शामिल है या नहीं। अगर मारे गए नक्सलियों में पापा राव भी है तो फिर यह बड़ी कामयाबी साबित होगी । पापा राव माओवादियों की केंद्रीय कमेटी का मेंबर है और बस्तर की हर बड़ी नक्सली घटना में उसकी संलिप्तता रही है। तलाशी अभियान अभी जारी है। मारे गए नक्सलियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

पिछले तीन माह से नक्सलियों के सबसे मजबूत गढ़ पालनार, डुमरीपालनार, चिंतावागु, कावड़गांव, मुतवेंडी, गुंडम, पुतकेल और छुटवाही में सुरक्षा बलों के कैंप स्थापित कर नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। बीते तीन माह में 43 नक्सली मार गिराए गए हैं। मंगलवार को करीब आठ घंटे मुठभेड़ चली। इसमें डीआरजी , सीआरपीएफ , कोबरा और बस्तर बटालियन ने नक्सलियों को मार गिराया।

Chhattisgarh : किसानों की सहायता करेगी सरकार, प्रशासन ने मांगी बेमौसम बारिश से हुए नुकसान की जानकारी

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh : होली से पहले हुई बेमौसम बारिश से छत्तीसगढ़ के किसानों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में प्रशासन ने कलेक्टरों को किसानों की फसलों के नुकसान का आकलन कर जानकारी देने का आदेश दिया है।


मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट करते हुए लिखा : बेमौसम बारिश से छत्तीसगढ़ के किसानों को काफी नुकसान हुआ है, ऐसी आशंका है। हमने पहले भी कहा है कि किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार उनके साथ है।



बता दें, लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में आचार संहिता लागू कर दी गई है। आचार संहिता लगने की वजह से ज्यादातर कार्य रोक दिए गए हैं। हालांकि सरकार ने किसानों की चिंता करते हुए, साथ ही उनकी जन-धन और फसलों को किसी भी तरह की भरपाई करने का वैधानिक रास्ता निकाला हैं। इसके अलावा किसानों को आश्वासन देते हुए कहा है कि, फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं है। हम आपके साथ हर परिस्थिति में खड़े हुए हैं। 


Chhattisgarh: उपमुख्यमंत्री शर्मा के प्रस्ताव पर वार्ता को तैयार हुए नक्सली, बताई शर्तें…

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : विष्णुदेव साय की सरकार ने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद सूबे में सक्रिय नक्सलियों से बातचीत की पेशकश की थी. राज्य के डिप्टी सीएम विजय शर्मा इसके लिए बेहद मुखर दिखाई देते हैं. जिसका असर अब दिखाई दे रहा है. ये पहली बार है कि राज्य में सक्रिय नक्सलियों ने दो महीने में दूसरी बार सरकार के साथ सशर्त वार्ता की पेशकश की है.


दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता विकल्प ने पत्र जारी कर डिप्टी सीएम विजय शर्मा की ओर से की कई पेशकश पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि हम सरकार से बातचीत को तैयार हैं लेकिन सरकार पहले हमारी शर्तों को माने. विकल्प ने अपने पत्र में डिप्टी CM पर भी निशाना साधा है. पत्र कहा गया है कि डिप्टी सीएम लगातार वार्ता की बात तो कर रहे हैं. लेकिन हमारी शर्तों पर वे सीधा जवाब नहीं दे रहे हैं. ऐसे में सवाल ये है कि क्या वाकई नक्सली वार्ता करना चाहते हैं या फिर सरकार और सुरक्षाबलों की कार्रवाई से ऐसा करने को मजबूर हुए हैं?

इस स्थिति में हम वार्ता के लिए आगे आएंगे

बता दें कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं. प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भी नक्सलियों (Naxalites) से बातचीत के लिए तैयार होने की बात कही थी. इसके बाद नक्सलियों ने भी सरकार से बातचीत का प्रस्ताव रखा है. दो महीने में यह दूसरी बार है जब नक्सलियों ने कहा है कि वे सरकार से बातचीत के लिए तैयार हैं. हाल ही में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बीजापुर (Bijapur) जिले के जांगला में भी बयान जारी किया था. लेकिन वार्ता पर दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी द्वारा पूर्व में दिए गए बयान का वे सीधा जवाब नहीं दे रहे हैं. तब नक्सलियों ने कहा था कि अनुकूल वातावरण बनने की स्थिति में ही हम वार्ता के लिए आगे आएंगे.

नक्सलियों ने शर्तें भी रखीं

बातचीत के लिए तैयार हुए नक्सलियों ने सरकार के सामने कई शर्तें भी रखी हैं. नक्सली प्रवक्ता द्वारा जारी प्रेस बयान में कहा कि, बस्तर में अनुकूल वातावरण के बिना कोई वार्ता संभव नहीं हो सकती है. नक्सलियों ने कहा है कि हमने सरकार से सिर्फ यह सुनिश्चित करने को कहा है कि मुठभेड़ों और क्रॉस फायरिंग (Cross firing) के नाम पर आदिवासियों की जघन्य बंद की जाए.

इसके अलावा तमाम सशस्त्र बलों  को 6 माह के लिए बैरकों तक सीमित किया जाए. इसके अलावा सुरक्षा बल नए कैंप स्थापित करना बंद करें. बता दें कि इससे पहले की भी सरकारों ने नक्सलियों से बातचीत की पेशकश की थी. लेकिन नक्सलियों की शर्तों के सामने यह सम्भव नहीं हो सका. अब नई सरकार बनने के बाद नक्सलियों ने एक बार फिर से बातचीत का प्रस्ताव रख दिया है. दरअसल छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं. हालही में कई बड़े नक्सली लीडर्स को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है. गिरफ्तारी और सरेंडर का भी सिलसिला चल रहा है. 

Chhattisgarh : 21 लाख से ज्यादा राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए आवेदन

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 01 फरवरी की स्थिति में केवल एक सप्ताह के भीतर 21 लाख 15 हजार राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं। 25 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक किया जा रहा नवीनीकरण। 


गौरतलब है, कि राशनकार्ड नवीनीकरण 25 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले स्थान पर बालोद जिला में कुल 2 लाख 21 हजार 809 हितग्राहियों में से 1 लाख 13 हजार 606 हितग्राहियों ने अपना ऑनलाईन आवेदन जमा किया है। इसी प्रकार पर द्वितीय स्थान पर कांकेर जिले में कुल 1 लाख 87 हजार 998 हितग्राहियों में से 75 हजार 698 हितग्राहियों ने अपना ऑनलाईन आवेदन जमा किया है और तीसरे स्थान पर धमतरी जिले में कुल 2 लाख 42 हजार 319 हितग्राहियों में से 95 हजार 453 हितग्राहियों ने अपना ऑनलाईन आवेदन जमा किया है।

राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।

CHHATTISGARH : गौठान में मिला मासूम का शव, इलाके में मचा हड़कंप

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना इलाके में बुधवार को 10 साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बच्चा घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन उसका शव स्कूल के पीछे गौठान में मिला, उसकी गर्दन में रॉड घुसी हुई थी और चेहरे पर भी वार किए गए थे। 


हत्या की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के चीचा गांव के रहने वाले 10 साल के चौथी में पढ़ने वाले छात्र तोरण साहू की हत्या कर दी गई। वह बुधवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। जिसके बाद दोपहर लगभग एक बजे से स्कूल से गायब हो गया। शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उनकी मां उसे खोजने के लिए निकली। 

इसी दौरान स्कूल के पास गौठान में निर्माणाधीन भवन की टंकी में स्कूल ड्रेस में उसकी लाश दिखी। जिसके गर्दन पर रॉड घुसी हुई थी, वहीं चेहरे पर भी वार किए गए थे। जानकारी मिलते ही अर्जुन्दा थाने की टीम मौके पर पहुंचकर अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Chhattisgarh : डायल 112 की सक्रियता से बचाए गई एक व्यक्ति की जान, सुसाइड कर रहे युवक को पुलिस ने बचाया

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh :  आज तडक़े तीन बजे मिले इमरजेंसी कॉल पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस की डायल 112 टीम ने फांसी पर लटके एक युवक को फंदे से उतारकर उसकी जान बचा ली। पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। बिलासपुर पुलिस को रायपुर के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से सूचना मिली कि सिरगिट्टी थाने के अंतर्गत एक आदमी का अपनी पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद वह घर के सामने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान देने की कोशिश कर रहा है। इसकी सूचना उस क्षेत्र में तैनात क्विक रिस्पांस टीम 112 को दी गई।


टीम के आरक्षक हरिशंकर चंद्रा और अरुण कश्यप 10 मिनट के भीतर बताए गए स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने पेड़ के नीचे गाड़ी खड़ी की और गाड़ी के ऊपर चढक़र युवक का फंदा काट दिया। फांसी लगाने के कारण वह बेहोश हो गया था, जिसे पानी डालकर होश में लाया गया। 112 वाहन में ही उसे सिम्स हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती कराया गया। दोनों कर्मचारियों की ड्यूटी में तत्परता के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने प्रशंसा की है और उन्हें अलग से प्रशस्ति पत्र देने तथा पुरस्कृत करने की घोषणा की है।


Chhattisgarh : अमेरिका से भी इलाज के लिए हेमचंद मांझी के पास आते हैं मरीज

No comments Document Thumbnail

नाड़ी वैद्य हैं और जड़ी बूटियों से पांच दशकों से कर रहे हजारों लोगों का इलाज, मुख्यमंत्री ने किया प्रोत्साहित, कहा कि आने वाली पीढ़ी को भी अपनी विद्या का लाभ दें ताकि यह अमूल्य विद्या अगली पीढ़ी को भी ठीक कर सके

Chhattisgarh : आयुर्वेद में एक कहानी बताई जाती है। तक्षशिला विश्वविद्यालय में जब चरक और साथियों की गुरुकुल में शिक्षा पूरी हुई तो उनके गुरु ने अंतिम परीक्षा के लिए उन सभी को बुलाया। उनसे कहा कि ऐसे पौधे लाकर दें जिसमें औषधीय गुण हों और जिसके बारे में अब तक बताया न गया हो। सभी विद्यार्थी कुछ पौधे लेकर आये, केवल चरक कुछ नहीं लाये। जब चरक से गुरू ने पूछा कि पौधे क्यों नहीं लाए। चरक ने कहा कि मुझे सभी पौधों में कुछ न कुछ औषधीय गुण मिले, चूंकि सभी को लाना संभव नहीं था, इसलिए मैं खाली हाथ आया। गुरु जी ने कहा कि परीक्षा में केवल चरक उत्तीर्ण हुए। संसार में हर पौधे में कुछ न कुछ औषधीय गुण मौजूद हैं। यह कहानी बताती है कि जड़ी-बूटी के क्षेत्र में अनुसंधान की बड़ी गुंजाइश होती है।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में रहने वाले वैद्य  हेमचंद मांझी ने अपना पूरा जीवन इन्हीं जड़ी-बूटियों की खोज की और लगभग पांच दशकों से हजारों लोगों को ठीक किया है। आम जनता की इस अहर्निश सेवा के चलते केंद्र सरकार ने इन्हें पद्म से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। आज मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने राज्य अतिथि गृह पहुना में  मांझी का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने छत्तीसगढ़ का गौरव पूरे देश में बढ़ाया है। आपने परंपरागत जड़ी-बूटियों के माध्यम से अनेक बीमारियों में लोगों का उपचार किया है। अमेरिका जैसे देशों से भी पेशेंट आपके पास आये हैं। यह ऐसी विद्या है जिसे अगली पीढ़ी तक पहुँचाना है।


उल्लेखनीय है कि  मांझी ने छोटे डोंगर में ऐसे समय में लोगों का जड़ी बूटियों से इलाज करने का निर्णय लिया जब यहां स्वास्थ्य सुविधाएं बिल्कुल नहीं थी। परिवार में किसी के वैद्य के पेशे में नहीं होने के बावजूद उन्होंने सेवाभाव के चलते यह निर्णय लिया। उनके अनुभव के चलते उनका ज्ञान बढ़ता गया और नारायणपुर के अलावा दूसरे जिलों के मरीज भी उनके पास आने लगे।


वैद्य  मांझी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम तो सेवा का कार्य कर रहे थे। लोगों का उपचार कर रहे थे और खुश थे। जब पता चला कि मोदी जी ने पद्म के लिए चुनने का निर्णय लिया है तो पहले तो आश्चर्य हुआ। हमें लगा कि दिल्ली में भी बैठकर मोदी जी की सरकार पूरे देश में हो रहे अच्छे कामों पर नजर बनाये हुए हैं और सेवा का काम करने वालों को सम्मानित करते जा रही है।


 मांझी ने बताया कि बस्तर की वनौषधियों में जादू है। हम जंगल से अलग-अलग तरह की जड़ी-बूटी इकट्ठी करते हैं। इन्हें उचित अनुपात में मिलाते हैं और अलग-अलग तरह की बीमारियों का इस तरह से उपचार करते हैं। नाड़ी देखकर मर्ज का पता लगाते हैं और इसके मुताबिक इलाज करते हैं। कई बार जब एलोपैथी से लोग कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज के संबंध में हतोत्साहित हो जाते हैं तब वे यहां आते हैं और ईश्वर की अनुकंपा से हमारी औषधियों के कमाल से वो ठीक हो जाते हैं।


 मांझी के पास हर दिन अमूमन सौ से अधिक मरीज पहुँचते हैं। कल भी असम और आंध्रप्रदेश से कुछ मरीज पहुंचे थे।  मांझी यह सब मामूली शुल्क में करते हैं। जो खर्च वे लेते हैं वो दवाइयों के बनाने में लगता है। उन्होंने बताया कि वनौषधियों में उपयुक्त मात्रा में शहद, लौंग एवं अन्य मसाले डालने होते हैं। उनका खर्च हम मरीजों से लेते हैं। उन्होंने बताया कि जब तक साँसों में साँस हैं तब तक यह सेवा का काम करता रहूँगा।


मुख्यमंत्री ने  मांझी से कहा कि आप सेवा का काम कर रहे हैं। ये बहुत पुण्य का काम है। आपकी विद्या से बहुत सारे लोग ठीक हो रहे हैं। आपको पद्म मिलने से आपकी ख्याति और भी फैलेगी। आप आने वाली पीढ़ी को इसकी शिक्षा दें। यह बहुत मूल्यवान विद्या है इसे आपकी पीढ़ी में ही समाप्त नहीं होना चाहिए।  मांझी ने कहा कि आपसे मिले सम्मान से मेरा उत्साह और बढ़ गया है। अभी नई पीढ़ी को नाड़ी से मर्ज जानना सिखा रहा हूँ अब जड़ी-बूटी के गुणों के बारे में भी बताऊंगा।


Chhattisgarh : धर्मांतरण के शक में मारपीट, बजरंग दल और मसीही समाज के बीच जमकर मारपीट, 7 गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

Chhattisgarh : धर्मांतरण को लेकर जोरदार हंगामा, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और मसीह समाज के बीच जमकर मारपीट, पुलिस ने 7 लोगों को  गिरफ्तार किया है। प्रदेश में धर्मांतरण का नया मामला सामने आया है, बाहर से लोग छत्तीसगढ़ आकर प्रार्थना सभा आयोजित कर धर्मांतरण का खेल खेल रहे हैं।


ऐसा ही एक मामला Chhattisgarh के रायगढ़ से सामने आया है। जहां धर्मांतरण को लेकर हंगामा हो गया। दो गुटों में आपस में धक्का मुक्की हुई है, पुलिस ने मामले में 7 लोगों को हिरासत में लिया है । मिली जानकारी के अनुसार, बजरंग दल के कार्यकर्ता और मसीही समुदाय के लोगों के बीच झूमा झटकी हो गई।

 बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है, कि किराए के भवन में मसीही समाज की सभा चल रही थी। इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वहां जाकर इसका विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच झूमा झटकी हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को सुलझाने की काफी कोशिश की। पुलिस ने इस दौरान सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और सभी से पूछताछ कर रहे हैं। मामला मिल थाना क्षेत्र का है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.