Media24Media.com: Raipur

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Raipur. Show all posts
Showing posts with label Raipur. Show all posts

रायपुर में बैंड-बाजा, DJ पर रात 10 से सुबह 6 बजे तक लगी रोक, कलेक्टर दिए आदेश

No comments Document Thumbnail

रायपुर :  कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक लेकर आज नगर निगम रायपुर की सीमा के अंतर्गत ध्वनि विस्तारक यंत्रो के प्रयोग आगामी आदेश तक प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने स्कूल एवं महाविद्यालयीन परीक्षाओं तथा लोक शांति को दृष्टिगत रखते हुए कोलाहल अधिनियम 1985 की धारा 04 एवं धारा 05 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में 

लाते हुए नगर निगम रायपुर की सीमा के अंतर्गत विना लिखित पूर्वानुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग को आगामी आदेश तक प्रतिबंधित किया है।आदेश का उल्लंघन करने पर नगर निगम और पुलिस विभाग को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।


इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल रायपुर नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विशिष्ट परिस्थितियों में ही अनुमति देने के निर्देश दिए है। ध्वनि विस्तारक यंत्रो के लिखित पूर्वानुमति के पश्चात् ही ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग किया जा सकेगा, लेकिन यह अनुमति किसी भी परिस्थिति में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच की अवधि के लिए नही दी जाएगी।

 कलेक्टर ने जिले के सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को भी स्कूली और महाविद्यालयीन परीक्षाओं को मद्देनजर रखते हुए संबंधित क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर निर्देशानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।


इस कपल ने करवाया छत्तीसगढ़ के सरकारी हेलीकॉप्टर में फोटोशूट, फोटोज वायरल होते ही मचा तहलका, जानिए कौन हैं ये शख्स

No comments Document Thumbnail

रायपुर। एक कपल ने फोटोशूट कराने के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर (Photoshoot with Government helicopter in Chhattisgarh) को भी नहीं बख्शा और हेलीकॉप्टर में चढ़कर इस कपल ने पोज देकर फोटोशूट कराना शुरू कर दिया। जैसे ही इस कपल का यह फोटो वायरल हुआ वैसे ही सीएम की सुरक्षा को लेकर तमाम तरह के सवाल उठने शुरू हो गए।





कांग्रेस कोंडागांव शहर अध्यक्ष का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल, मोहन मरकाम ने दिया ये आदेश





सुरक्षा में गंभीर चूक





जशपुर के भाजपा नेता संकेत साय ने अपनी पत्नी के साथ पुलिस लाइन स्थित स्टेट हेंगर में फोटोशूट कराया। कुछ दिन पहले ही संकेत की शादी हुई है। नवविवाहित दंपत्ति की फोटो वायरल होने के बाद खलबली मच गई है, और इसको सुरक्षा में गंभीर चूक माना जा रहा है।





ड्राइवर निलंबित





कांग्रेस नेता विकास तिवारी की शिकायत के बाद डायरेक्टर विमानन ने प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं, और विमानन विभाग के एक ड्राइवर को निलंबित कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ड्राइवर ही दोनों को लेकर वहां पहुंचा था, और फिर वहां फोटो खिंचवाई। प्रकरण की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।





रूबीना दिलैक बनीं BB 14 की विनर, Rahul Vaidya बने फर्स्ट रनरअप





पूरे मामले की जांच करेगी कमेटी





एडिशनल डायरेक्टर कैप्टन जायसवाल की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी से सात दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।





कौन हैं संकेत साय





बता दें कि भाजपा नेता संकेत साय जशपुर जिले के कुनकुरी के रहने वाले हैं। वह फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का छत्तीसगढ़ के सदस्य हैं। कांग्रेस नेता विकास तिवारी ने आरोप लगाया है कि पूर्व सीएम रमन सिंह की अभी भी इतनी दखल है कि एक भाजपा कार्यकर्ता को फोटोशूट (Photoshoot with Government helicopter in Chhattisgarh) के लिए स्टेट हेंगर खुलवा दिया गया। उन्होंने पूरे मामले पर कार्रवाई की मांग की है।


BJP के वरिष्ठ नेता रामप्रताप सिंह की बिगड़ी तबियत, एयर एम्बुलेंस से दिल्ली जाने की तैयारी

No comments Document Thumbnail

कोरोना संक्रमित पाए गए बीजेपी के वरिष्ठ नेता रामप्रताप सिंह (Rampratap Singh Health Update) को एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी है। 7 फरवरी के सीने में तकलीफ के कारण उन्हें बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।





11 फरवरी को माघ महीने की अमावस्या, जानें व्रत विधि और मुहूर्त





फेफड़ों में बढ़ा संक्रमण





जानकारी के अनुसार बीजेपी नेता रामप्रताप सिंह (Rampratap Singh Health Update) कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनका अभी उपचार रायपुर के बालाजी हॉस्पिटल में चल रहा है। हालात में सुधार नहीं होने के बाद आज एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी है, जहाँ उन्हें मेदांता हॉस्पिटल भर्ती करवाया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ गया है।





महासमुंद के इस घर में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने अचानक दी दबिश तो हुआ ये खुलासा





बीजेपी में हचचल





बीजेपी नेता की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं का हुजूम अस्पताल के बाहर लग गया। रामप्रताप सिंह की तबीयत को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता चिंतित नजर आए।


बीजापुर: पुलिस नक्सल मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर

No comments Document Thumbnail

बीजापुर में फिर एक बार पुलिस और नक्सलियों (Naxalite encounter in Bijapur) के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर हो गया है। एसपी कमलोचन कश्यप ने इस बात की पुष्टि की है। डीआरजी के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन में निकले हुए थे। इस दौरान कुटरू के जंगल में पुलिस पार्टी की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई।





Corona Vaccine : 28 दिन के अंदर जिलों में भेजी जाएगी वैक्सीन की दूसरी खेप






मारा गया नक्सली कुटरू, फरसेगढ़, बेदरे और भोपालपटनम क्षेत्र में कई गंभीर वारदातों को अंजाम दे चुका था। पुलिस का सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों को इसमें लगातार सफलता भी मिल रही है।सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से पिस्टल, तीर बम और दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए गए हैं।





2 नक्सली गिरफ्तार





नक्सली विरोधी अभियान के तहत आवापल्ली थाना क्षेत्र से जिला पुलिस बल और केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल और 229 सी कंपनी की संयुक्त बल सर्चिंग के लिये निकली थी। सर्चिंग से वापस लौटते समय चिलकपल्ली और रायगुड़ा के बीच नक्सली जवानों (Naxalite encounter in Bijapur) को देख भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो नक्सलियों को को धर दबोचा। पकड़े गए नक्सली मडकम हिंगा व महिला नक्सली का नाम कुंजाम सोमडी है। जो कई घटनाओ में भी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए नक्सलियों से सामान बरामद कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


टीकाकरण अभियान भारत में शुरू, प्रदेश में तुलसा तांडी को दी गई पहली खुराक

No comments Document Thumbnail

रायपुर : 16 जनवरी 2021 की तारीख इतिहास में लिखी जाएगी। आज से पूरे देश में कोरोना किलर वैक्सीनेशन की शुरूआत हो चुकी है। प्रदेश की राजधानी रायपुर (Vaccination starts in Chhattisgarh) में तुलसा तांडी (Tulsa Tandi get vaccinated) को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में उन्होंने कोविशील्ड (covishield) का टीका लगवाया। पहला टीका लगाने के बाद तुलसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात करेंगी। वहीं दूसरे नंबर पर मेकाहारा अधीक्षक विनीत जैन को टीका लगाया गया।





बता दें कि तुलसा तांडी (Tulsa Tandi get vaccinated) सफाईकर्मी हैं, जिन्होंने कोरोना के दौरान कोविड वार्ड (corona ward) में भी ड्यूटी की है। वह अभी अंबेडकर अस्पताल में सफाई कर्मी के रूप में काम करती रही है। प्रदेश में उन्हें कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगा इस बात से उनके साथ साथ उनका परिवार भी खुश है।





यह होगी प्रकिया





कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) लगवाने वाले हर इंसान को सबसे पहले खुद को ऐप के माध्यम से रजिस्टर कराना होगा। उसके बाद व्यक्ति के मोबाइल पर एक मैसेज आएगा, जिसमें उसे सूचित किया जाएगा कि किस सेंटर पर जाकर उसे टीका लगवाना है। टीका लगवाने वाले हर एक व्यक्ति को एक यूनिक आईडी दी जाएगी और साथ ही इस कोड को सरकार के डिजी लॉकर ऐप में सुरक्षित रखा जाएगा।





यह भी पढ़ें : कोविड 19 टीकाकरण के लिए सावधानियां और नियम, निजी अस्पतालों में जांच और इलाज के लिए शुल्क निर्धारित





जिस सेंटर पर आपको वैक्सीन लगवानी है वहां जब आप पहुंचेगे तो सबसे पहले आपकी थर्मल स्कैनिंग की जाएगी और फिर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर बताना होगा। इसके बाद उसका मिलान आवेदन की सूची से होगा और मिलान के बाद आपको फोन पर आया मैसेज भी दिखाना होगा। इसके बाद दूसरी टेबल पर जाकर अपना आईडी प्रूफ (जैसे- आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) दिखाना होगा । आपकी पहचान का मिलान होने के बाद ही आगे की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।


बर्ड फ्लू का खतरा: पक्षी विहार में रोज किया जा रहा दवा का छिड़काव

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बालोद गांव में कौवे का शव मिलने के बाद वन विभाग में हडकंप मचा हुआ है। राजधानी रायपुर स्थित पक्षी विहार गुरुवार से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। पक्षियों की बीमारी से बचाया जा सके, इसलिए बाडा और परिसर में रोजाना चूना व दवा का छिड़काव (Bird flu precaution in Chhattisgarh) करने का निर्देश दिया है। पक्षी विहार में विचरण कर रहे पक्षियों की इम्यूनिटी बढ़े इसलिए दाना और पानी में एंटीबायोटिक मिलाकर दिया जा रहा है। इसके अलावा पक्षी विहार में काम कर रहे कर्मचारियों को मास्क और सेफ्टी किट लगाना अनिवार्य है।





रायपुर : ऑयल टैंकर ब्लास्ट होने से फैक्ट्री में लगी आग





350 से ज्यादा पक्षी नंदनवन पक्षी विहार में






वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार नंदनवन पक्षी विहार में वर्तमान में अफ्रीकन ग्रे पेलिकन, ब्लैक श्वान, कारोलाइन डक, क्रस्टेड डक, सिल्वर फीजेंट, क्रेस्टेज वुड, लव बर्ड, जेब्रा फ्रिंज, ब्लयूरिंगनेट, गोल्डन फ्रीजेंट, लेडिज हेमरेस्ट, एमोजोन, ग्रे पैरेट, कोहिनूर, शुर्तरमुर्ग व मकाऊ पक्षी हैं।





वन विभाग के डॉक्टर का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पक्षियों के बाड़े और परिसर में दवा व चूने का छिड़काव किया गया है। पक्षियों को इम्युनिटी मजबूत हो सके इसलिए दाना व पानी में एंटी एंटीबायोटिक मिलाकर (Bird flu precaution in Chhattisgarh) दिया जा रहा है।


निगम मंडल की सूची को लेकर नहीं बन पा रही सहमति, पीसीसी चीफ भी हुए नाराज !

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में निगम मंडलों (Chhattisgarh list of corporates) की सूची को लेकर चर्चा जारी है। ऐसा माना जा रहा है कि निगम मंडल की तीसरी सूची लगभग तैयार है। इसमें चार विधायकों को भी जगह मिली है। ऐसी चर्चा है कि लगभग सभी नामों पर सहमति बन गई है। इस बीच पीसीसी चीफ के नाराजगी की भी खबर सामने आ रही है। सूत्रो की माने तो पीसीसी चीफ के सुझाए नामों को प्राथमिकता नहीं दिए जाने की वजह से वे बैठक से पहले ही कोंडागांव के लिए रवाना हो गए। हालांकि पार्टी की ओर से अब तक इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।





सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 25 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन





निगम मंडल की सूची को लेकर ये बात सामने आ रही है कि जिन नेताओं ने पिछले 15 साल में पार्टी का साथ दिया है उन सभी को किसी न किसी रूप में जगह दी जा रही है। इस सूची में चार विधायकों को जगह दी जा रही है जिसमें जशपुर विधायक विनय भगत और बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा का नाम सामने आ रहा है। इसमें ये भी चर्चा सामने आ रही है कि 2 पत्रकारों को भी सूची में जगह दी गई है, इसके अलावा आरपी सिंह, अजय साहू, रमेश वर्ल्यानी, पंकज शर्मा का नाम भी शामिल होने की बात सामने आ रही है।





Airtel ने सस्ते किए प्लांस, 200 रुपये में मिलेगी अनलिमिटेड इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा





यहां होनी है नियुक्तियां





कृषक कल्याण परिषद में 15 सदस्यों की नियुक्ति की जा रही है। इसके अलावा आरडीए में दो उपाध्यक्ष और 5 सदस्यों की नियुक्ति हो रही है। इसके अलावा पर्यटन बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संचालक के अलावा महिला आयोग में सदस्यों की नियुक्ति की जा रही है।





सभी नेताओं से मांगे गए थे नाम





पार्टी के सभी नेताओं से निगम मंडल (Chhattisgarh list of corporates) के लिए नाम मांगे गए थे, इसमें चरणदास महंत, मोहन मरकाम और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने भी नाम दिए थे। इन नामों पर चर्चा के बाद लगभग 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को पद दिया जा रहा है। इस नियुक्ति में क्षेत्र का भी विशेष ध्यान रखा गया है। ऐसा माना जा रहा कि हर जिले के कार्यकर्ता को इस सूची में स्थान मिला है।





मंत्रालय ने जारी किए स्कूल बैग का वजन कम करने के आदेश, होमवर्क की लिमिट भी तय





मोहन मरकाम कोंडागांव हुए रवाना





सूत्रों की माने तो निगम मंडल आयोग की सूची में मोहन मरकाम की ओर से सुझाए गए नाम को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। यही वजह है कि वे अचानक बैठक के पहले कोंडागांव की ओर कूच कर गए हैं। सीएम हाउस में चल रही बैठक से पहले इस मुद्दे पर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम नाराज हो गए हैं। ऐसा माना जा रहा कि तीसरी सूची को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है।






नशीली दवाई देकर बच्चों को बना रहे थे अपना शिकार, रायपुर से हुए गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

रायपुर पुलिस लगातार नशे का काला कारोबार करने वाले लोगों की धरपकड़ में लगी हुई है। इस बीच पुलिस ने कई ड्रग्स माफियाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रायपुर के रेलवे स्टेशन के पास छोटे बच्चों और महिलाओं को नशे की दवाई बचते हुए 3 युवकों को गिरफ्तार किया है.। इन युवकों के पास से 500 टेबलेट नशे की दवाई मिली है।





ख़ुशखबरी- ऑनलाइन सिलेंडर बुक करने पर मिलेगा 500 रूपए का कैशबैक, ऐसे करें बुक





रेलवे स्टेशन के पास नशे का धंधा फल-फूल रहा है। यहां कई बच्चे नशे की चपेट में आ चुके हैं। शराब, सिगरेट के अलावा टेबलेट्स के आदी हो चुके नाबालिगों को अक्सर नशे के सौदागार अपना शिकार बनाते हैं। ये दवाईयां फ्री में देकर बच्चों को पहले तो नशे की लत लगाई जाती है फिर महंगे दामों में उसे बेचकर ये ड्रग्स माफिया अपनी जेब भरते हैं।





गिरफ्तार आरोपियों का गिरोह सक्रिय





गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला की ये सभी भिलाई से बड़ी संख्या में दवाई रायपुर में खपाने लेकर आते हैं। भिलाई में गिरोह सक्रिय है जो उत्तरप्रदेश से नशे की दवाई छत्तीसगढ़ में लेकर आता है।





कुछ ग्राहक पहले से फिक्स





नशे का समान बेचने वाले ये व्यापारी शहर में अपने ग्राहक पहले से ही फिक्स कर रखे है। इन्हे अक्सर दवाई सप्लाई करने रायपुर पहुंचते हैं।






राज्यपाल से मिले मुख्य सचिव अमिताभ जैन

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव का पदभार संभालने के बाद अमिताभ जैन (Chhattisgarh new CS Amitabh Jain) राज्यपाल अनुसुईया उइके से मिलने राजभवन पहुंचे। राज्यपाल ने उन्हें नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने राज्यपाल को 'पहला गिरमिटिया' और 'न भूतो न भविष्यति' पुस्तकें भेंट की।





अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने 'भारत दर्शन' और 'आमचो बस्तर' नामक पुस्तकें राज्यपाल को भेंट की। इस दौरान राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, उप सचिव रोक्तिमा यादव और नियंत्रक हरबंश मिरी उपस्थित रहे।





छत्तीसगढ़ के 12वें चीफ सेक्रेटरी (Chhattisgarh new CS Amitabh Jain)





अमिताभ जैन राज्य के 12वें चीफ सेक्रेटरी बने हैं। अमिताभ जैन राज्य के तेज तर्रार और अनुभवी ऑफिसर्स में गिने जाते हैं, वह इससे पहले भी कई अहम विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।





कई विभागों में काम करने का हैं अनुभव





अमिताभ जैन 1989 बैच के आईएएस अफसर हैं। छत्तीसगढ़ में इस बैच से वह अकेले आईएएस हैं, अलग-अलग विभागों में काम करने का उनके पास लंबा अनुभव हैं। वह लंबे समय से वित्त की जिम्मेदारी संभालते आ रहें हैं। इसके अलावा वाणिज्यिक कर, गृह, जेल, परिवहन, जल संसाधन जैसे कई बड़े पोर्टफोलियों उनके पास रहे हैं। अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ की पृष्ठभूमि से आते हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.