Media24Media.com: साईं बाबा के दरबार में भारतीय परिधान पहनना हुआ अनिवार्य

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

साईं बाबा के दरबार में भारतीय परिधान पहनना हुआ अनिवार्य

Document Thumbnail

शिरडी साईं बाबा मंदिर ट्रस्ट ने भक्तों के लिए भारतीय परिधान (no western dress allowed in Shirdi temple) में दर्शन करना अनिवार्य कर दिया है। ट्रस्ट ने भक्तों से भारतीय पोशाक में आने की आग्रह किया है। बता दें कि तिरुपति मंदिर में भक्तों के लिए भारतीय परिधान में दर्शन करना पहले ही अनिवार्य कर दिया गया है।





शिरडी मंदिर प्रांगण में भक्तों से सभ्य पोशाक पहनने की अपील की गई है। ट्रस्ट के अधिकारियों ने कहा कि अन्य पोशाक पहनकर आने वाले भक्तों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके बारे में भक्तों को जानकारी देने के लिए बोर्ड भी लगाए गए हैं।





ये भी पढ़ें- इस शहर में किसी को नहीं है मरने की इजाजत, पिछले 7 दशकों में नहीं हुई एक भी मौत





साईं ट्रस्ट के कार्यकारी अधिकारी कान्हुराज बागटे ने कहा कि हमने यह नियम साईं भक्तों के सुझावों के बाद लिया है।





वेस्टर्न ड्रेस में नहींं मिलेगी एंट्री (no western dress allowed in Shirdi temple)





ट्रस्ट ने यह स्पष्ट किया है कि केवल भारतीय पोशाक, जैसे- सलवार-सूट, साड़ी, कुर्ता-पजामा पहनकर या सभ्य वेशभूषा पहनकर आने वाले भक्तों को ही मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति होगी। वहीं छोटे कपड़े पहनने वाले भक्तों को वापस भेजा जा रहा है, कई भक्तों ने शिरडी ट्रस्ट द्वारा लिए गए इस निर्णय का स्वागत किया है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.